iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करते ही Apple ने भारत में बढ़ाए दाम; iPhone 17, iPhone Air, iPhone 16 ₹65000 तक हुए महंगे

एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। साथ ही लॉन्च के तुरंत बाद भारत में अपने कई पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी ₹65000 तक की है। अब 256GB वाले iPhone 17 की कीमत ₹99,900 है, जो पहले ₹82,900 थी। मतलब कि ₹17,000 या 20.5% का इजाफा। 512GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,24,900 है, जो पहले के ₹1,02,900 से ₹22,000 या 21.4% ज्यादा है।

एपल ने iPhone 17e भी महंगा कर दिया है। इसके 256GB वर्शन की कीमत अब ₹79,900 है, जो पहले की ₹64,900 कीमत से ₹15,000 या 23.1% ज्यादा है। 512GB मॉडल की कीमत ₹84,900 से बढ़कर ₹1,04,900 हो गई है, जो ₹20,000 या 23.6% की बढ़ोतरी है। iPhone 16 128GB की कीमत में ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है। दाम ₹69,900 से बढ़कर ₹89,900 हो गया है, यानि कि 28.6% की बढ़ोतरी।

iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 256GB मॉडल की कीमत अब ₹1,49,900 है, जबकि पहले यह ₹1,19,900 थी, यानि कि ₹30,000 या 25% की बढ़ोतरी। 512GB मॉडल की कीमत ₹1,39,900 से बढ़कर ₹1,74,900 हो गई है, जो कि ₹35,000 या 25% की बढ़ोतरी है। 1TB iPhone Air की कीमत ₹1,59,900 से बढ़कर ₹2,24,900 हो गई है, मतलब कि ₹65,000 या 40.6% की बढ़ोतरी।

नई iPhone 18 Pro सीरीज

नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,64,900 है। iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर, जबकि Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में 18 सितंबर से उपलब्ध होंगे। प्री-बुकिंग भारत सहित 65 देशों में 12 सितंबर से शुरू होगी। iPhone 18 Pro में 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,64,900, 512GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB वाले मॉडल की कीमत ₹2,39,900 और 2TB वाले मॉडल की कीमत ₹3,14,900 है।

iPhone 18 Pro Max की कीमत 256GB के लिए ₹1,79,900, 512GB के लिए ₹2,04,900, 1TB के लिए ₹2,54,900 और 2TB के लिए ₹3,29,900 है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 4 रंगों – ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी में उपलब्ध होंगे।

फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी किया लॉन्च

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी लॉन्च किया है। भारत में कीमत 256GB के लिए ₹2,99,900, 512GB के लिए ₹3,24,900, 1TB के लिए ₹3,74,900 और 2TB के लिए ₹4,49,900 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल फोन है, जो 23 अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगा। यह ‘स्टार व्हाइट’ और ‘नाइट स्काई’ रंगों में उपलब्ध होगा। भारत समेत 70 से ज्यादा देशों और इलाकों में ग्राहक शुक्रवार, 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर दे सकेंगे।

Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo

इन 5 iPhones पर मिल रहा शानदार ऑफर, कीमत बढ़ने से पहले चेक करें डील

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही समय हो सकता है। जही हां, दरअसल कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple जल्द ही iPhone की कीमतें बढ़ा सकता है, और इसकी सबसे बड़ी वजह AI-बेस्ड मेमोरी चिप की कमी है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग की लागत बढ़ रही है। हालांकि, Cupertino की इस टेक कंपनी ने कीमतों में बदलाव की जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन हालिया लीक्स से संकेत मिलता है कि आने वाली iPhone 17 लाइनअप काफी महंगी हो सकती है। अब चलिए कीमतों की बढ़ोतरी से पहले, iPhone की बेहतरीन डील्स के बारे में सब कुछ जानते हैं।

iPhone की कीमतें क्यों बढ़ सकती हैं

टिपस्टर संजू चौधरी की ओर से सामने आई हालिया जानकारी से पता चलता है कि Apple के अगले iPhone लाइनअप की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। इस जानकारी के अनुसार, iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 से बढ़कर लगभग ₹1,99,900 हो सकती है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत ₹82,990 से बढ़कर ₹94,900 हो सकती है। हाल ही में पेश किए गए iPhone 17e की कीमत भी ₹64,900 से बढ़कर ₹74,900 होने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन्हें सिर्फ अटकलें ही माना जाना चाहिए। लेकिन, यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती लागत के बीच iPhone बनाने वाली कंपनी ने कई बाजारों में MacBook, iPad और HomePod के कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इंडस्ट्री के जानकारों ने इन कीमतों में बढ़ोतरी को AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग से जोड़ा है, जिसकी वजह से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में सप्लाई की दिक्कतें पैदा हुई हैं।

अभी देखने लायक पांच iPhone डील्स

अगर खबरों के मुताबिक कीमतें बढ़ती हैं, तो अभी मिल रहे इन ऑफर्स से ग्राहकों के काफी पैसे बच सकते हैं।

  1. iPhone 17 Pro Max

Flipkart ने कन्फर्म किया है कि 4 जुलाई से शुरू होने वाली Flipkart Goat Sale 2026 के दौरान, फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max 1,27,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा। इस फोन को कंपनी ने 1,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, यानी इस हैंडसेट पर सीधे 22,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

  1. iPhone 17 Pro और iPhone 17

iPhone 17 Pro असल में ₹1,12,900 में मिलेगा, जिस पर ₹22,000 की छूट भी मिल रही है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 17 को ₹70,900 में खरीदा जा सकता है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹82,900 थी।

  1. iPhone Air

Apple का सबसे पतला स्मार्टफोन, iPhone Air, अभी ₹95,900 में मिल रहा है, जो इसकी लॉन्च कीमत ₹1,19,900 से काफी कम है।

  1. iPhone 17e

जो लोग कम कीमत वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, वे iPhone 17e को ₹60,900 में खरीद सकते हैं, जो इसकी रिटेल कीमत से ₹4,000 कम है।

  1. iPhone 16

पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16, जिसकी कीमत ₹79,990 थी, अभी Croma पर ₹66,490 में लिस्टेड है। यानी इस पर लगभग ₹13,500 की छूट मिल रही है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आ रहा है ये खास फीचर, अब बिना नंबर के होगी चैट