Apple मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स हुए लीक

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद Apple अब मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone हो सकता है। बता दें कि iPhone 17 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसकी मौजूदा आधिकारिक कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 18 की कीमत भारत में 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसकी कीमत ₹1,10,990 से ₹1,19,990 के बीच रहने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 का प्रोडक्शन नवंबर 2026 के आखिर में शुरू हो सकता है।

हालांकि, Apple ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी सही कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट जानने के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।

Apple iPhone 18 के अनुमानित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसका स्क्रीन साइज iPhone 17 के जैसा हो सकता है। फोन की स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इससे फोन पर स्क्रॉलिंग करने और स्क्रीन पर एनिमेशन देखने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है।

इसके अलावा, iPhone 18 में Dynamic Island का साइज छोटा किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Apple यह बदलाव स्टैंडर्ड मॉडल में भी करेगी या नहीं।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो iPhone 18 में कंपनी का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। नया प्रोसेसर फोन की स्पीड और काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के साथ बैटरी की खपत कम करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone बनाने वाली कंपनी इसकी मेमोरी को भी अपग्रेड कर सकती है। विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने 9GB RAM का सुझाव दिया है, जबकि विश्लेषक जेफ पु का मानना ​​है कि यह फोन 12GB RAM के साथ आ सकता है। वहीं, फाइनल कॉन्फिगरेशन अभी स्पष्ट नहीं है।

फोटोग्राफी के लिए, उम्मीद है कि iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप ही रहेगा। इसमें Apple का C2 मॉडेम भी हो सकता है, हालांकि कनेक्टिविटी में सुधार के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। कुछ लीक से यह भी पता चलता है कि Apple, iPhone 18 को नए कलर और बेहतर बैटरी क्षमता के साथ पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 पर ₹26,000 तक की बचत, Pixel 11 Pro और Fold पर भी ऑफर, जानें पूरी डिटेल

iPhone 18 की पहली बड़ी डिटेल्स लीक! 8GB RAM, 256GB स्टोरेज और 48MP कैमरा, इतनी होगी कीमत

हर कोई सितंबर में लॉन्च हुए Apple iPhone 18 Pro लाइनअप और iPhone Duo के बारे में बात कर रहा है। फिर भी, ज्यादातर लोगों को लॉन्च के समय iPhone 18 बेस वेरिएंट की कमी महसूस हुई। अब, iPhone 18 से जुड़ी लीक और अफवाहें भी दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, जिससे हमें साफ अंदाजा हो रहा है कि इस डिवाइस में क्या-क्या देखने को मिल सकता है। आइए, अब इस डिवाइस के बारे में लीक, अनुमानों और अफवाहों से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं।

iPhone 18 का कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स

Apple iPhone 18 में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, इस डिवाइस में Apple A20 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। यह फोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें Siri AI होगा, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतर और प्रोडक्टिव बनाएगा। फोन में 4000mAh की बैटरी दि जा सकती है, जो 25W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। पूरी उम्मीद है कि कैमरे में कई नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो बिना किसी डिटेल को छोड़े शानदार सेल्फी लेगा।

Apple iPhone 18 की भारत में कीमत और लॉन्च डेट

Apple iPhone 18 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की भारत में कीमत करीब 85,900 रुपये हो सकती है। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि Apple iPhone 18 को करीब 13 मार्च 2027 को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Digital iPhone 17 Pro Max पर दे रहा ₹77,910 का तगड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

iphone duo

Apple Iphone 18 Price In India news : Apple ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल iPhone iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक नया iPhone मॉडल नहीं, बल्कि Apple के स्मार्टफोन डिजाइन में बड़ा बदलाव है। फोन खुलने पर 7.6 इंच के बड़े डिस्प्ले में बदल जाता है और बंद करने पर 5.4 इंच की स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट फोन बन जाता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। 256GB मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर 2026 शाम 5.30 बजे से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।

ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

1. 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले

 

iPhone Duo की सबसे बड़ी खासियत इसका 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डिंग डिस्प्ले है। Apple के मुताबिक यह किसी भी iPhone में दिया गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें ProMotion, Always-On Display और 3,000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। फोन को फोल्ड करने पर बाहर 5.4 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। यानी सामान्य काम के लिए कॉम्पैक्ट फोन और वीडियो, मल्टीटास्किंग या गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन।

ALSO READ: एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

2. Titanium बॉडी और नया हिंज

 

Apple ने iPhone Duo में टाइटेनियम फ्रेम और नया हिंज सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि हिंज में 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स हैं। फोन को पानी, धूल और छींटों से बचाने के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। यानी फोल्डेबल फोन होने के बावजूद Apple ने इसकी मजबूती पर खास ध्यान दिया है।

 

3. A20 Pro चिप से मिलेगी जबरदस्त पावर

 

iPhone Duo में वही A20 Pro चिप दी गई है जो iPhone 18 Pro सीरीज में इस्तेमाल हुई है। यह 2nm प्रोसेस पर बनी है और इसमें 6-core CPU, 7-core GPU और Dual 16-core Neural Engine दिया गया है। Apple के अनुसार A20 Pro का CPU पिछली पीढ़ी के A19 Pro से 20% तक तेज और GPU 40% तक तेज है।

ALSO READ: LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

4. Dual Battery से लंबी बैटरी लाइफ

 

फोल्डेबल डिजाइन के कारण Apple ने फोन के दोनों हिस्सों में अलग-अलग बैटरी लगाई है। दोनों बैटरियां मिलकर एक सिस्टम की तरह काम करती हैं। Apple के अनुसार बाहरी डिस्प्ले इस्तेमाल करने पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, जबकि अंदर की बड़ी स्क्रीन पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।

 

5. 48MP Dual Fusion कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48MP Fusion Main और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा शामिल हैं। Ultra Wide कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। यानी फोल्डेबल होने के साथ Apple ने कैमरा अनुभव से भी समझौता नहीं किया है।

6. Smart Take और Duo Preview

iPhone Duo के कैमरे में कुछ खास फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Smart Take AI की मदद से यह पहचान सकता है कि फोटो खिंचवाने वाले लोग कब तैयार हैं। वहीं Duo Preview की मदद से फोटो खिंचवाने वाला व्यक्ति भी बाहरी स्क्रीन पर लाइव कैमरा प्रीव्यू देख सकता है। इससे फोटो का फ्रेम और पोज पहले ही चेक किया जा सकता है।

 

7. 4K 120fps Dolby Vision वीडियो

 

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी iPhone Duo काफी दमदार है। इसका मुख्य कैमरा 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसका इस्तेमाल खासकर स्लो-मोशन वीडियो के लिए किया जा सकता है। Apple ने वीडियो में बेहतर ऑडियो के लिए Audio Mix जैसे फीचर भी दिए हैं।

 

8. पहली बार iPhone में Split View मल्टीटास्किंग

 

फोल्डेबल स्क्रीन का सबसे बड़ा फायदा सॉफ्टवेयर में दिखाई देता है। Apple ने iOS 27 को iPhone Duo के लिए नए तरीके से डिजाइन किया है।  यूजर दो ऐप्स को एक साथ Split View में चला सकता है। उदाहरण के लिए एक तरफ Safari और दूसरी तरफ Notes खोले जा सकते हैं। एक ही ऐप की दो विंडो भी खोली जा सकती हैं। यही फीचर iPhone Duo को सामान्य iPhone से काफी अलग बनाता है।

 

9. Apple Intelligence और नया Siri AI

 

iPhone Duo में Apple Intelligence और नया Siri AI भी दिया गया है। नया Siri यूजर के व्यक्तिगत संदर्भ को समझने और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने में सक्षम बनाया गया है। Apple के मुताबिक Siri AI अभी Beta के रूप में उपलब्ध हो रहा है।

 

10. भारत में कीमत 3 लाख के करीब

 

iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। यह 256GB मॉडल की कीमत है।

 

इसके अलावा:

 

256GB: ₹2,99,900

512GB: ₹3,24,900

1TB: ₹3,74,900

2TB: ₹4,49,900

 

यानी टॉप मॉडल की कीमत ₹4.5 लाख के करीब पहुंच जाती है। Apple की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर यही कीमतें दी गई हैं।

 

क्या iPhone Duo भारतीयों की पसंद बन पाएगा?

 

मेरी राय में iPhone Duo भारत में चर्चा और आकर्षण तो खूब पैदा करेगा, लेकिन यह तुरंत आम भारतीयों का फोन नहीं बनेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत है। भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इतनी कीमत इसे सीधे एक अल्ट्रा-प्रीमियम/लक्जरी स्मार्टफोन की कैटेगरी में ले जाती है। हालिया रिपोर्टों में भी भारत में iPhone Duo की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं और मीम्स देखने को मिले हैं।

 

फिर भी iPhone Duo के लिए भारत क्यों बड़ा बाजार हो सकता है?

 

पहली वजह—Apple का ब्रांड वैल्यू। भारत में iPhone को सिर्फ स्मार्टफोन नहीं बल्कि प्रीमियम स्टेटस प्रोडक्ट के तौर पर भी देखा जाता है। दूसरी वजह—फोल्डेबल फोन का आकर्षण। iPhone यूजर्स लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे थे। इसलिए Apple के पहले फोल्डेबल मॉडल को लेकर शुरुआती उत्सुकता बहुत ज्यादा हो सकती है।

 

तीसरी वजह—EMI और ट्रेड-इन। Apple भारत में No Cost EMI और Trade In जैसे विकल्प भी दे रहा है, जिससे ऊंची कीमत का शुरुआती बोझ कुछ खरीदारों के लिए कम हो सकता है।

कहां मिल रहा है सस्ता 

प्राइस लिस्ट के मुताबिक अमेरिका में इस स्मार्टफोन की कीमत सबसे कम है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.14 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max 1,299 डॉलर (करीब 1.24 लाख रुपए) से शुरू होता है, जबकि फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत 1,999 डॉलर (करीब 1.90 लाख रुपए) है। अमेरिका में नए iPhone सबसे सस्ते मिल रहे हैं। यहां iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.06 लाख रुपए है, जबकि भारत में यही मॉडल 1,64,900 रुपए से शुरू होता है। इसी तरह iPhone Duo का अमेरिका में प्राइस भारतीय मुद्रा में 1.9 लाख रुपए के करीब है, अमेरिका जैसे मार्केट्स में टैक्स स्ट्रक्चर अलग होने के कारण वहां शुरुआती कीमत भारत के मुकाबले काफी कम दिखती है। 

 

यूएई में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 5,099 दिरहम (करीब 1,32,075 रुपए) है। वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 5,499 दिरहम (करीब 1,42,435 रुपए) और iPhone Duo की कीमत 8,499 दिरहम (करीब 2,20,142 रुपए) से शुरू होती है।

जापान में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 2,19,800 येन (करीब 1.37 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max 2,39,800 येन (करीब 1.49 लाख रुपए) में मिलता है, जबकि iPhone Duo की कीमत 3,64,800 येन (करीब 2.27 लाख रुपए) है।

चीन में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 9,999 युआन (करीब 1.42 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max की कीमत 10,999 युआन (करीब 1.56 लाख रुपए) और iPhone Duo की कीमत 15,999 युआन (करीब 2.27 लाख रुपए) से शुरू होती है।

ब्रिटेन में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 पाउंड (करीब 1.54 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max 1,299 पाउंड (करीब 1.67 लाख रुपए) से शुरू होता है, जबकि iPhone Duo की कीमत 1,999 पाउंड (करीब 2.57 लाख रुपए) है।

जर्मनी में iPhone 18 Pro की कीमत 1,449 यूरो (करीब 1.61 लाख रुपए) से शुरू होती है। iPhone 18 Pro Max 1,599 यूरो (करीब 1.77 लाख रुपए) और iPhone Duo 2,299 यूरो (करीब 2.55 लाख रुपए) से शुरू होता है।

लेकिन सबसे बड़ी चुनौती कीमत है

यहीं iPhone Duo को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी। ₹2.99 लाख में ग्राहक एक प्रीमियम iPhone और दूसरा अच्छा स्मार्टफोन दोनों खरीद सकता है। इसके अलावा Samsung जैसे ब्रांड पहले से फोल्डेबल फोन बाजार में मौजूद हैं।

इसलिए iPhone Duo के लिए सबसे संभावित ग्राहक होंगे- Apple के कट्टर प्रशंसक, हाई-इनकम प्रोफेशनल्स, टेक एन्थूजियास्ट और वे ग्राहक जिन्हें सबसे नया और अलग डिवाइस चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक iPhone Duo भारत में 'मास मार्केट हिट' से ज्यादा 'प्रीमियम आइकॉन' बनने की संभावना रखता है।

इसकी डिजाइन, 7.6 इंच की स्क्रीन, A20 Pro चिप, कैमरा और फोल्डेबल iOS अनुभव इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं, लेकिन करीब ₹3 लाख की शुरुआती कीमत इसे आम iPhone खरीदार की पहुंच से काफी दूर रखती है। यानी भारतीयों को iPhone Duo पसंद जरूर आएगा, लेकिन कितने भारतीय इसे खरीदेंगे- इसका फैसला फीचर्स से ज्यादा कीमत करेगी।

Apple लॉन्च करेगा फोल्डेबल iPhone? आज रात उठेगा पर्दा, जानें भारत में कब और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी iPhone की नई जेनरेशन पेश कर सकती है, जिसका नाम Surprise and Shine रखा है। इस इवेंट में एप्पल आईफोन सीरीज iPhone 18 लॉन्च करेगी। वहीं एप्पल के सीईओ बनने के बाद से जॉन टर्नस का ये पहला बड़ा पब्लिक इवेंट होगा। इस बार सबकी नजरें Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर भी है, जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकता है। ऐसी खबर हैं कि इस इवेंट में एप्पल आईफोन 18 नहीं पेश करने वाला है। कपंनी आज सिर्फ आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च करेगी।

अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो के Apple Park में इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट को दुनियाभर के लोग देख सकते हैं। आइए जानते हैं भारत में कब और कहां पर देखें एप्पल का ये इवेंट

भारत में कितने बजे शुरू होगा इवेंट

Apple के इवेंट को दुनियाभर के लोग ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। भारत में इवेंट के समय और तारीख की जानकारी Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। Apple का 9 सितंबर का इवेंट भारत में देर रात 10:30 बजे शुरू होगा। Apple के इस खास इवेंट को आप Apple की वेबसाइट, Apple TV ऐप या कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखे सकते हैं। आप इसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर पर आसानी से देख सकते हैं। अगर आप पूरा इवेंट देखना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि रात 10:30 बजे से कुछ मिनट पहले ही लाइव स्ट्रीम शुरू कर दें। कंपनी आमतौर पर शुरुआत में अपनी प्रेजेंटेशन पर कुछ समय देती है और इसके बाद एक-एक करके नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स की जानकारी साझा करती है।

प्री-ऑर्डर की मिल सकती है जानकारी

Apple के इस इवेंट का नाम “सरप्राइज एंड शाइन” रखा गया है। इस बार कंपनी अपनी लॉन्च रणनीति में भी बदलाव कर सकती है। इवेंट में नए Pro मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही Apple पहली बार फोल्डेबल iPhone भी बाजार में उतार सकता है। iphone के लॉन्च के दौरान कंपनी अपने नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। इवेंट में नए डिवाइस की कीमत, उनकी बिक्री कब शुरू होगी और प्री-ऑर्डर की जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है।

क्या Apple लॉन्च करेगी फोल्डेबल iPhone

Apple के इस इवेंट में सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन पर काम करने की खबरें सामने आती रही हैं। कई रिपोर्ट्स में 9 सितंबर के इवेंट में इसके लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को कंपनी बुक की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जबकि बंद करने पर इसका आकार सामान्य स्मार्टफोन जैसा हो सकता है। अगर Apple आज रात इसे लॉन्च करता है, तो यह इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है।

कंपनी के इस सेगमेंट में आने से फोल्डेबल फोन को लेकर आम लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ने की उम्मीद है। लीक्स में इसे ‘iPhone Ultra’ नाम से भी बताया गया है, वहीं Apple ने अभी तक इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल

Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Ultra’ शामिल हो सकता है। अगर iPhone 18 Pro Max की बात करें, तो यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले UI और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में एक बहुत बड़ा अपग्रेड होगा। इससे जुड़ी कई खबरें और अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। तो आइए, इस सीरीज के Pro Max मॉडल के बारे में वो सब कुछ जानते हैं जो आपको पता होना चाहिए।

iPhone 18 Pro Max का डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें Apple का A20 Pro चिपसेट हो सकता है जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा और इसके साथ Apple का सिक्स-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) दिया जाएगा। फोन में 5400mAh की बैटरी और 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24MP का कैमरा हो सकता है। हालांकि, Apple की तरफ से अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है, इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इस जानकारी को पूरी तरह सच न मानें।

भारत में Apple iPhone 18 Pro Max की कीमत, कलर ऑप्शन और रिलीज डेट

Apple ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर, 2026 को होगा। यह इवेंट इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के हिसाब से रात 10:30 बजे लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि यह डिवाइस चार कलर ऑप्शन – Dark Cherry, Sky Blue, Black और Silver – में उपलब्ध होगा। वहीं अगर कीमत की बात करें, तो लीक के अनुसार, 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला 12GB RAM वेरिएंट मार्केट में ₹1,69,900 की कीमत पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Poco X8 और X8 Power भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग ने खींचा ध्यान

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की प्री-ऑर्डर डेट लीक! 12 सितंबर से शुरू हो सकती है बुकिंग, 48MP ट्रिपल कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Apple का सितंबर इवेंट, जिसका नाम “Surprise and Shine” है, 9 सितंबर 2026 को होने वाला है। यह इवेंट भारत में इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस दिन तीन नए फोन देखने को मिल सकते हैं: iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone Ultra (Apple का पहला फोल्ड होने वाला फोन)। हाल ही में लीक हुई जानकारी से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर की तारीख का पता चला है। यहां इनके बारे में, साथ ही इनके स्पेसिफिकेशन और कैमरा के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Apple iPhone 18 Pro के प्री-ऑर्डर की डेट

Macwelt की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple प्री-ऑर्डर में एक दिन की देरी करेगा और शनिवार, 12 सितंबर 2026 से ऑर्डर लेना शुरू करेगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि 11 सितंबर का दिन अमेरिका में याद और शोक का दिन होता है। Apple शुरू होने का समय भी बदल सकता है। आम तौर पर शाम 5:30 बजे (IST) प्री-ऑर्डर शुरू होते हैं, लेकिन इस बार इनके 12 सितंबर को आधी रात (PT के अनुसार) और भारत में दोपहर लगभग 12:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

Apple प्री-ऑर्डर शुरू करने का समय भी बदल सकता है। आमतौर पर प्री-ऑर्डर शाम 5:30 बजे (IST) शुरू होते हैं, लेकिन इस बार 12 सितंबर को PT के हिसाब से आधी रात से प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है। भारत में यह समय करीब दोपहर 12:30 बजे (IST) हो सकता है।

Apple iPhone 18 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

Apple iPhone 18 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 2nm प्रोसेस पर बना Apple A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। लीक से पता चलता है कि यह चिपसेट परफॉर्मेंस में 15% तेज होगा और लगभग 30% बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देगा। इस हैंडसेट में MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

कैमरा की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का कैमरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G और Note 17 Pro की कीमतें भारत में लीक, जानें क्या मिलेगा खास

Apple का पहला Foldable iPhone होगा बेहद खास! 4.5mm पतला डिजाइन देख उड़ जाएंगे होश, जानें पूरी डिटेल

Apple का सितंबर इवेंट अब बस एक हफ्ते दूर है। इस इवेंट में कंपनी तीन नए iPhone लॉन्च कर सकती है। इनमें Apple iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra शामिल हैं। इन तीनों में iPhone Ultra सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि यह Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसके लॉन्च के साथ Apple सीधे तौर पर Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देगा। अब तक इस फोन को लेकर कई जानकारियां लीक और अफवाहों के जरिए सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं iPhone Ultra से जुड़ी अब तक की खास बातें।

भारत में Apple iPhone Ultra की रिलीज डेट और कीमत

Apple ने अपकमिंग इवेंट की तारीख पहले ही कन्फर्म कर दी है, जो 8 सितंबर है, और उस दिन हम तीन नए फोन देख सकते हैं: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra। कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह डिवाइस भारतीय बाजार में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए ₹2,21,900 की शुरुआती कीमत पर आएगा।

Apple iPhone Ultra का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Apple iPhone Ultra में 5.3-इंच की बाहरी डिस्प्ले और 7.8-इंच की अंदरूनी LTPO OLED डिस्प्ले हो सकती है, साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलेगा। इसके अलावा, Caviar का दावा है कि Apple लिक्विड मेटल से बना एक एडवांस्ड हिंज और फ्लेक्सिबल ग्लास का इस्तेमाल करेगा, ताकि फोन के अनफोल्ड होने पर क्रीज (मोड़ का निशान) कम दिखे। यह भी कहा जा रहा है कि फोन टाइटेनियम बॉडी के साथ आएगा, जिसकी मोटाई अनफोल्ड होने पर 4.5mm और फोल्ड होने पर 9mm होगी। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी हो सकती है। अफवाह है कि यह डिवाइस Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा।

कैमरे की बात करें तो, iPhone Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन नहीं है? फिर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, PhonePe ने शुरू की खास सुविधा

iPhone 18 Pro की कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ लीक! जानें क्या होगा खास

8 सितंबर को होने वाले Apple इवेंट में iPhone 18 लाइनअप के Pro वेरिएंट्स के साथ-साथ एक नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च होने की उम्मीद है। लेकिन अगर हम खास तौर पर iPhone 18 Pro की बात करें, तो यह डिवाइस काफी शानदार होने वाला है और अपने पिछले मॉडल से थोड़ा बेहतर होगा। लीक्स और अफवाहों के जरिए इस डिवाइस के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। आइए, इस फोन के बारे में वे सभी बातें जानते हैं जो आपको पता होनी चाहिए।

भारत में Apple iPhone 18 Pro की कीमत और रिलीज डेट

Apple iPhone 18 Pro को 8 सितंबर, 2026 को iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra के साथ लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो, GF सिक्योरिटीज के एनालिस्ट जेफ पु, MacRumors और अन्य सूत्रों से मिली कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तुलना में $250 से $350 तक महंगा होगा। इसे ध्यान में रखते हुए, हम कह सकते हैं कि iPhone 18 Pro भारत में लगभग ₹1,63,900 की कीमत पर आ सकता है।

Apple iPhone 18 Pro का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन में Apple A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा।

लीक्स के मुताबिक, नया चिपसेट पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 15% ज्यादा तेज हो सकता है और इसकी एनर्जी एफिशिएंसी लगभग 30% बेहतर हो सकती है। फोन में 5100mAh की बैटरी मिलने की भी उम्मीद है, जो MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

कैमरे की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

बता दें कि iPhone 18 Pro का डिजाइन इसके पिछले मॉडल जैसा ही हो सकता है। इससे जुड़ी लीक जानकारी के अनुसार, यह फोन एक नए कलर ऑप्शन में भी आएगा – एक गहरा चेरी टोन, जो Cosmic Orange iPhone 17 की लोकप्रियता को दोहराने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें: Android से iPhone में ऐसे ट्रांसफर करें सभी कॉन्टैक्ट्स, फॉलो करे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

iPhone 18 Series की कीमत लीक! भारत से दुबई तक इतने में मिलेंगे Pro, Pro Max और Ultra

अगर Apple अपने पुराने ट्रेंड के हिसाब से 8 से 12 सितंबर के बीच फोन लॉन्च करती है, तो लॉन्च इवेंट में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। अफवाहों की मानें तो इस बार हमें तीन नए फोन देखने को मिल सकते हैं – iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro और iPhone Ultra। हालांकि, Apple के ज्यादातर फैन्स के लिए सबसे बड़ी चिंता अलग-अलग बड़े मार्केट में इन डिवाइस की कीमत है। इसलिए, हमने यहां तीनों फोन की बड़े मार्केट में अनुमानित कीमत और उनके बेसिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra: भारत, USA, दुबई और जापान में अनुमानित कीमत

सबसे पहले बात करते हैं Apple iPhone 18 Pro की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,44,900 रुपये हो सकती है। वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 डॉलर, दुबई में 4,499 AED और जापान में करीब 1,89,900 येन हो सकती है।

इसी तरह, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत भारत में 1,69,900 रुपये होने की उम्मीद है। अमेरिका में इसकी कीमत 1,499 डॉलर, दुबई में 5,199 AED और जापान में करीब 2,19,000 येन हो सकती है।

वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले iPhone Ultra की बात करें तो इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 2,49,900 रुपये हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत करीब 2,400 डॉलर, दुबई में 7,349 AED और जापान में करीब 3,00,000 येन होने की उम्मीद है।

Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा, जो अलग-अलग स्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा, iPhone Ultra में बिना क्रीज वाला (creaseless) डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो इसे सबसे अलग बनाएगा। साथ ही, ऐसी भी खबरें हैं कि 18 सीरीज के मॉडल्स में नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

फिलाहल, बाकी सभी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, और हो सकता है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में हमें इनके बारे में कुछ और जानकारी मिले।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 से पहले Apple का बड़ा सरप्राइज! Mac Mini M6 और Mac Studio M5 Ultra भारत में लॉन्च, जानें कीमत

iPhone 18 Pro का नया अवतार हुआ लीक! इन रंगों में लॉन्च हो सकता है Apple का फोन

एप्पल के नए सीरीज iPhone 18 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एप्पल के iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में रंगों में बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए कुछ नए रंगों पर काम कर रही है। Macworld की रिपोर्ट के मुताबिक, इन फोन में डार्क चेरी, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे रंग देखने को मिल सकता है। लेकिन, Apple की ओर से अभी इन कलर ऑप्शंस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं ऐसे कयास हैं कि कंपनी सितंबर में नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश कर सकती है। ऐसे में फोन के फाइनल डिजाइन और रंगों की सही जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लाइट ब्लू

iPhone 18 Pro सीरीज में Apple हल्के नीले रंग का ऑप्शन भी दे सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस रंग की फिनिश iPhone 17 के मिस्ट ब्लू शेड से मिलती-जुलती हो सकती है। अगर ये कलर लॉन्च होता है, तो यूजर्स को गहरे रंगों के अलावा एक हल्का और अलग ऑप्शन भी मिल सकता है। इससे iPhone 18 Pro और Pro Max का लुक पहले के Pro मॉडल्स की तुलना में थोड़ा ज्यादा फ्रेश और आकर्षक नजर आ सकता है।

डार्क ग्रे

Apple iPhone 18 Pro सीरीज के लिए डार्क ग्रे रंग पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेड को Pantone 426C से जोड़ा गया है। ये रंग डार्क चेरी और लाइट ब्लू जैसे नए ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा सादा और क्लासिक लुक देगा। माना जा रहा है कि ये उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो फोन में बहुत ज्यादा चमकीले या अलग रंगों की बजाय शांत और प्रोफेशनल फिनिश पसंद करते हैं।

डार्क चेरी

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple एक नया डार्क चेरी रंग पेश कर सकता है। यह शेड नॉर्मल ब्राइट लाल रंग से अलग होगा और गहरे वाइन कलर जैसा नजर आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रंग को Pantone 6076 से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डार्क चेरी रंग से जुड़े कुछ वास्तविक नमूने सामने आए हैं, जिससे इसके फोन में आने की संभावना और बढ़ गई है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

रिपोर्ट में कहा गया कि, Apple iPhone 18 Pro सीरीज के लिए सिल्वर रंग के एक विकल्प पर भी विचार कर रहा है, जिसे Pantone 427C से जोड़ा जा रहा है। लेकिन, अभी इन सभी रंगों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। Apple फोन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू करने से पहले किसी एक रंग को अपनी लिस्ट से हटा भी सकता है। इसलिए फिलहाल इन नए कलर ऑप्शंस को लेकर पक्की जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। अगर ये शेड्स लॉन्च होते हैं, तो नए iPhone मॉडल पुराने Pro सीरीज फोन से लुक के मामले में काफी अलग नजर आ सकते हैं।