Apple मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स हुए लीक

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद Apple अब मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone हो सकता है। बता दें कि iPhone 17 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसकी मौजूदा आधिकारिक कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 18 की कीमत भारत में 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसकी कीमत ₹1,10,990 से ₹1,19,990 के बीच रहने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 का प्रोडक्शन नवंबर 2026 के आखिर में शुरू हो सकता है।

हालांकि, Apple ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी सही कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट जानने के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।

Apple iPhone 18 के अनुमानित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसका स्क्रीन साइज iPhone 17 के जैसा हो सकता है। फोन की स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इससे फोन पर स्क्रॉलिंग करने और स्क्रीन पर एनिमेशन देखने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है।

इसके अलावा, iPhone 18 में Dynamic Island का साइज छोटा किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Apple यह बदलाव स्टैंडर्ड मॉडल में भी करेगी या नहीं।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो iPhone 18 में कंपनी का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। नया प्रोसेसर फोन की स्पीड और काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के साथ बैटरी की खपत कम करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone बनाने वाली कंपनी इसकी मेमोरी को भी अपग्रेड कर सकती है। विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने 9GB RAM का सुझाव दिया है, जबकि विश्लेषक जेफ पु का मानना ​​है कि यह फोन 12GB RAM के साथ आ सकता है। वहीं, फाइनल कॉन्फिगरेशन अभी स्पष्ट नहीं है।

फोटोग्राफी के लिए, उम्मीद है कि iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप ही रहेगा। इसमें Apple का C2 मॉडेम भी हो सकता है, हालांकि कनेक्टिविटी में सुधार के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। कुछ लीक से यह भी पता चलता है कि Apple, iPhone 18 को नए कलर और बेहतर बैटरी क्षमता के साथ पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 पर ₹26,000 तक की बचत, Pixel 11 Pro और Fold पर भी ऑफर, जानें पूरी डिटेल

iPhone 18 की पहली बड़ी डिटेल्स लीक! 8GB RAM, 256GB स्टोरेज और 48MP कैमरा, इतनी होगी कीमत

हर कोई सितंबर में लॉन्च हुए Apple iPhone 18 Pro लाइनअप और iPhone Duo के बारे में बात कर रहा है। फिर भी, ज्यादातर लोगों को लॉन्च के समय iPhone 18 बेस वेरिएंट की कमी महसूस हुई। अब, iPhone 18 से जुड़ी लीक और अफवाहें भी दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, जिससे हमें साफ अंदाजा हो रहा है कि इस डिवाइस में क्या-क्या देखने को मिल सकता है। आइए, अब इस डिवाइस के बारे में लीक, अनुमानों और अफवाहों से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं।

iPhone 18 का कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स

Apple iPhone 18 में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, इस डिवाइस में Apple A20 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। यह फोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें Siri AI होगा, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतर और प्रोडक्टिव बनाएगा। फोन में 4000mAh की बैटरी दि जा सकती है, जो 25W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। पूरी उम्मीद है कि कैमरे में कई नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो बिना किसी डिटेल को छोड़े शानदार सेल्फी लेगा।

Apple iPhone 18 की भारत में कीमत और लॉन्च डेट

Apple iPhone 18 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की भारत में कीमत करीब 85,900 रुपये हो सकती है। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि Apple iPhone 18 को करीब 13 मार्च 2027 को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Digital iPhone 17 Pro Max पर दे रहा ₹77,910 का तगड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल