Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

aprila scooter

इटली की वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो ग्रुप (Piaggio Group) भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत के लिए एक नया स्कूटर प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जिस पर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के स्कूटर तैयार किए जाएंगे। कंपनी की योजना इस नई रेंज को 2027 में अप्रिलिया (Aprilia) ब्रांड के तहत लॉन्च करने की है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

पियाजियो व्हीकल्स के चेयरमैन, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डिएगो ग्राफी ने नई स्कूटर रेंज की योजनाओं की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक, इस रेंज में इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 125cc पेट्रोल इंजन वाला मॉडल भी शामिल होगा। इनकी कीमत 85,000 रुपये से लेकर 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इस रेंज के ऊंचे कीमत वाले मॉडल प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर होंगे।

 

₹85,000 से ₹1.30 लाख के बीच होगी कीमत

 

कंपनी का लक्ष्य भारतीय बाजार में उन ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो किफायती कीमत पर नया पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। डिएगो ग्राफी के मुताबिक, कंपनी 85,000-90,000 रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 1.20-1.30 लाख रुपये तक के सेगमेंट को ध्यान में रखकर उत्पाद पेश करेगी। इस रेंज में अधिक कीमत वाले प्रीमियम इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी शामिल होंगे।

 

कंपनी पिछले कुछ वर्षों से भारत के लिए इस नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। यह प्लेटफॉर्म भारत में पियाजियो की विस्तार योजनाओं का अहम हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी पेट्रोल स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बाजार में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों स्कूटर के लिए बनेगा नया प्लेटफॉर्म

 

पियाजियो का नया प्लेटफॉर्म खासतौर पर भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। कंपनी ने इसे शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों तरह के स्कूटरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

 

आमतौर पर कंपनियां अपने मौजूदा पेट्रोल स्कूटर प्लेटफॉर्म में बदलाव करके इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार करती हैं। हालांकि, पियाजियो का कहना है कि उसका नया प्लेटफॉर्म शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को समायोजित करने के लिए तैयार किया गया है। इससे लागत, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग रेंज के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिल सकती है।

 

कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उद्योग से जुड़े नए घटनाक्रमों पर भी नजर रख रही है। इनमें दिल्ली की घोषित ईवी पॉलिसी 2026 भी शामिल है। हालांकि, पियाजियो की रणनीति किसी एक राज्य तक सीमित रहने के बजाय पूरे भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर स्कूटर लॉन्च करने की है।

 

Vespa ब्रांड के तहत फिलहाल नहीं आएगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

पियाजियो ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल वेस्पा (Vespa) ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की उसकी योजना नहीं है। कंपनी के मुताबिक, मौजूदा कॉन्फिगरेशन में किफायती कीमत के साथ अपेक्षित रेंज और परफॉर्मेंस हासिल करना चुनौतीपूर्ण है।

 

इसी वजह से कंपनी नए प्लेटफॉर्म पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य लागत को नियंत्रित रखते हुए बेहतर परफॉर्मेंस, पर्याप्त रेंज और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार करना है।

 

भारत से दूसरे देशों में भी निर्यात करेगी कंपनी

 

पियाजियो भारत को सिर्फ घरेलू बिक्री का बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक उत्पादन और निर्यात केंद्र के रूप में भी विकसित करना चाहती है। कंपनी के महाराष्ट्र स्थित बारामती प्लांट में बनने वाले कुल दोपहिया वाहनों में से फिलहाल लगभग 10-20 प्रतिशत का निर्यात विभिन्न देशों में किया जाता है।

 

कंपनी का लक्ष्य इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर कम से कम 50 प्रतिशत तक पहुंचाना है। यानी भारत में बनने वाले उसके कुल दोपहिया वाहनों का आधा हिस्सा घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए तैयार करने की योजना है।

 

भारत में निर्मित अप्रिलिया RS 457 और Tuono 457 पहले से ही कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी भविष्य में आने वाले मॉडलों के साथ भी इसी रणनीति को अपनाना चाहती है।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

यूरोप में भी बिकेंगे नए स्कूटर

 

डिएगो ग्राफी के मुताबिक, विकास के चरण में मौजूद नए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल स्कूटर सिर्फ भारत के लिए नहीं होंगे। इनके समान वेरिएंट यूरोप के बाजारों में भी निर्यात किए जाएंगे।

 

इस तरह पियाजियो की आगामी स्कूटर रेंज भारतीय ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ कंपनी की वैश्विक विस्तार रणनीति का भी हिस्सा होगी। हालांकि, इन स्कूटरों के अंतिम डिजाइन, फीचर्स, बैटरी क्षमता, वास्तविक रेंज और लॉन्च की सटीक तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, ब्लैक लुक और नए फीचर्स के साथ हुई एंट्री, बुकिंग 12 अक्टूबर से शुरू

Toyota Fortuner Leader Edition: अगर आप Toyota Fortuner खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Toyota ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV का नया 2026 Fortuner Leader Edition पेश किया है। इस नए एडिशन में कंपनी ने SUV के लुक को और आकर्षक बनाने के साथ कुछ नए कंफर्ट और सुविधा से जुड़े फीचर्स भी जोड़े हैं।

नई Toyota Fortuner Leader Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है। इसमें ग्राहकों को 4×2 मैनुअल और 4×2 ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे। इस SUV की बुकिंग 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

Toyota Fortuner Leader Edition: अपग्रेड्स

Leader Edition में मैकेनिकल बदलावों के बजाय विजुअल अपग्रेड्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। बाहर की तरफ, इसमें बदली हुई फ्रंट ग्रिल, मैचिंग हब कैप्स के साथ ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक रियर डोर गार्निश और ब्लैक-फिनिश वाला एंटीना दिया गया है। ब्लैक रूफ और बॉडी-साइड मोल्डिंग्स इसके लुक को और बेहतर बनाते हैं, जबकि एक खास बोनट एम्बलम इसे स्टैंडर्ड Fortuner से अलग पहचान देता है।

अंदर की तरफ, SUV की सीटों और डोर ट्रिम्स पर ब्लैक और मरून अपहोल्स्ट्री दी गई है, साथ ही एम्बिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स भी हैं। ये बदलाव केबिन के लेआउट को बदले बिना उसके लुक को नयापन देते हैं। इसमें ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जिन्हें रोजाना इस्तेमाल को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Toyota Fortuner Leader Edition: कीमत और वेरिएंट

2026 Toyota Fortuner Leader Edition के 4×2 मैनुअल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये है। वहीं, 4×2 ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 38.72 लाख रुपये खर्च करने होंगे। यानी ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत मैनुअल के मुकाबले 2.21 लाख रुपये ज्यादा है।

कंपनी ने फिलहाल इसके इंजन, गियरबॉक्स या परफॉर्मेंस में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह नया एडिशन मुख्य रूप से डिजाइन और फीचर्स में किए गए बदलावों पर आधारित है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Toyota Fortuner Leader Edition तीन रंगों में उपलब्ध होगी। इनमें सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक शामिल हैं। इसके दोनों वेरिएंट में 4×2 रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है। फिलहाल, इस एडिशन में 4×4 ड्राइव का विकल्प नहीं दिया गया है।

ओनरशिप के फायदे

Toyota अपनी ‘स्मार्ट बैलून फाइनेंस’ स्कीम के साथ-साथ सात साल तक के फाइनेंस ऑप्शन भी दे रही है। ओनरशिप पैकेज में पांच साल की मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस और तीन साल या 1 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो) की स्टैंडर्ड वारंटी शामिल है। पांच साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: TVS Motor ने मचाई धूम, सितंबर में बिक्री 24% बढ़ी; इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दोगुनी से ज्यादा

बॉस हो तो ऐसी! कर्मचारियों को गिफ्ट कर दी 43-43 लाख की BMW, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा

आमतौर पर कर्मचारियों को अच्छे काम के बदले बोनस या प्रमोशन मिलता है, लेकिन चीन की एक महिला बॉस ने ऐसा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने अपने दो मेहनती कर्मचारियों को लाखों रुपये की BMW कारें गिफ्ट कर दीं। हैरानी की बात यह है कि इस फैसले के पीछे सिर्फ कर्मचारियों का शानदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की परेशानी भी थी। दरअसल, बॉस ने एक कर्मचारी को कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक स्कूटर से काम पर आते देखा था। इसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया, उसने कर्मचारियों को भावुक कर दिया।

ठंड में स्कूटर चलाकर आती थी कर्मचारी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मा यानली मध्य चीन के हेनान प्रांत के जियाओज़ुओ में स्थित एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन की मालकिन हैं। पिछले साल सर्दियों से ही वह अपने कर्मचारियों के रोजाना आने-जाने के सफर के बारे में सोच रही थीं।

एक दिन उन्होंने अपनी कर्मचारी ली जी को कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाकर काम पर पहुंचते देखा। ठंड के कारण ली का चेहरा लाल हो गया था, कान बैंगनी पड़ गए थे और हाथ ठंडी हवा से अकड़ गए थे। यह देखकर मा को एहसास हुआ कि जहां वह खुद कार में आराम से सफर करती हैं, वहीं उनके कर्मचारी रोज मुश्किलों का सामना करते हैं।

मा ने सोचा कि अगर उन्हें गर्म और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकती है, तो उनके कर्मचारियों को क्यों नहीं? बस, इसी विचार ने एक खास तोहफे की योजना को जन्म दिया।

शोरूम पहुंचते ही कर्मचारियों को मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज

24 सितंबर को मा अपने कुछ कर्मचारियों को BMW के शोरूम लेकर पहुंचीं। कर्मचारियों को अंदाजा तक नहीं था कि उनके लिए क्या इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मा ने करीब दो सप्ताह पहले ही कारें खरीद ली थीं और उनका पूरा भुगतान भी कर दिया था।

हर BMW की कीमत 3 लाख युआन थी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 43.2 लाख रुपये बैठती है। यानी दोनों कारों की कुल कीमत करीब 86.4 लाख रुपये थी।

आठ साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहीं ली जी को रास्ते में सिर्फ इतना बताया गया था कि उन्हें एक बड़ा खिलौना मिलने वाला है। शोरूम पहुंचकर जब उन्हें BMW गिफ्ट की गई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार उसी दिन उनके नाम पर रजिस्टर कर दी गई। उन्हें न कोई पैसा देना पड़ा और न ही कार के बदले किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने पड़े।

दूसरी कर्मचारी को भी मिली BMW, बॉस ने बताई वजह

मा ने अपनी दूसरी कर्मचारी लियू यिंगयिंग को भी ग्रे रंग की BMW गिफ्ट की। लियू के मुताबिक, उनकी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण बॉस ने उन्हें इस तोहफे के योग्य माना।

लियू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बॉस ने उनकी मेहनत की सराहना की और बताया कि वह इस कार की हकदार हैं।

बॉस ने क्यों बांटी इतनी महंगी कारें?

मा यानली के मुताबिक, उनकी कारोबारी सफलता में कर्मचारियों की मेहनत का बड़ा योगदान है। उनका मानना है कि जब कंपनी तरक्की करती है, तो उस सफलता का फायदा कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए।

उनका यह कदम सिर्फ महंगे गिफ्ट देने की कहानी नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उनकी परेशानियों को समझने की मिसाल भी है। यही वजह है कि यह कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

‘ये मां है या झांसी की रानी!’ पीठ पर बच्चा बांधकर पेट्रोल पंप पर करती रही काम, लद्दाख का वीडियो वायरल

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

iphone 15

दशहरा यानी दशहरा (Dasara/Dussehra) का त्योहार नजदीक आते ही देश में फेस्टिव सीजन ऑफर्स की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में Reliance Digital ने भारत में Apple iPhone खरीदने वालों के लिए आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। कंपनी iPhone 15, iPhone 16 और नई iPhone 17 सीरीज पर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा बैंक कार्ड पर कैशबैक का लाभ दे रही है।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब Apple ने पुराने iPhone मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोरेज चिप की सप्लाई में आई अभूतपूर्व कमी के कारण Apple ने पिछले महीने पुराने iPhone मॉडल की कीमतों में इजाफा किया था। ऐसे में Reliance Digital के ये ऑफर्स ग्राहकों के लिए खास हो सकते हैं।

 

iPhone 17 पर मिल रहा बड़ा फायदा

 

Reliance Digital पर Apple iPhone 17 (256GB) की MRP 99,900 रुपये है। हालांकि, ऑफर के तहत इसे 79,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को iPhone 17 पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी मिल सकता है। इस तरह पुराने फोन के एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक iPhone 17 की प्रभावी कीमत को और कम कर सकते हैं।

 

iPhone 15 भी हुआ सस्ता

 

iPhone 15 पर भी Reliance Digital की ओर से ऑफर दिया जा रहा है। इस मॉडल की MRP 59,899 रुपये बताई गई है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर पात्र ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है।

 

iPhone 16 पर भी ऑफर

 

Reliance Digital के फेस्टिव ऑफर में iPhone 16 सीरीज को भी शामिल किया गया है। कंपनी की ओर से iPhone 15, 16 और 17 सीरीज पर अलग-अलग डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट दिए जा रहे हैं। ऑफर की वास्तविक कीमत ग्राहक द्वारा चुने गए मॉडल, स्टोरेज वेरिएंट, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और इस्तेमाल किए जा रहे बैंक कार्ड पर निर्भर करेगी।

 

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max पर भी बड़ा डिस्काउंट

 

नई iPhone 17 Pro सीरीज खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी ऑफर उपलब्ध है। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। ऑफर के तहत इन दोनों मॉडल की प्रभावी कीमत क्रमशः 56,990 रुपये और 71,990 रुपये तक कम हो सकती है। हालांकि, यह कीमत विभिन्न डिस्काउंट, एक्सचेंज और कैशबैक लाभों को मिलाकर बताई गई है। इसलिए ग्राहक को अंतिम भुगतान से पहले सभी ऑफर की पात्रता और शर्तों की जांच करनी चाहिए।

 

Reliance Digital का ऑफर कब से?

 

Reliance Digital के ये नए ऑफर भारत में 9 अक्टूबर से लागू होने की जानकारी दी गई है। दशहरा और फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी का यह ऑफर iPhone खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

 

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

 

iPhone खरीदने से पहले ग्राहक को केवल विज्ञापित कीमत नहीं, बल्कि अंतिम कीमत जरूर जांचनी चाहिए। एक्सचेंज बोनस के लिए पुराने फोन का मॉडल, स्थिति और एक्सचेंज वैल्यू महत्वपूर्ण होगी। इसी तरह बैंक कैशबैक केवल निर्धारित कार्ड और नियमों के तहत ही मिल सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले Reliance Digital पर संबंधित iPhone मॉडल की कीमत, स्टॉक, एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर और कैशबैक की शर्तें जरूर जांचें।

TVS Motor ने मचाई धूम, सितंबर में बिक्री 24% बढ़ी; इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दोगुनी से ज्यादा

TVS Motor Sales September 2026: TVS Motor Company ने सितंबर 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने कुल 6.73 लाख यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 24% ज्यादा है। कंपनी की दोपहिया गाड़ियों की बढ़ती मांग, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में तेज बढ़ोतरी और विदेशों में मजबूत कारोबार की वजह से बिक्री में यह बढ़त देखने को मिली। कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहनों का रहा। सितंबर 2026 में TVS Motor ने 6.46 लाख दोपहिया वाहन बेचे। यह सितंबर 2025 में बिके 5.24 लाख यूनिट्स के मुकाबले करीब 23% ज्यादा है। भारत में भी कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई। घरेलू बाजार में TVS Motor ने सितंबर 2026 में 4.82 लाख यूनिट्स बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 4.13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी घरेलू बिक्री में करीब 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

TVS Motor के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 110% की जबरदस्त बढ़ोतरी

TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। सितंबर 2026 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 65,799 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल सितंबर में कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 31,266 यूनिट्स थी। इस तरह सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 110% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

खास बात यह है कि TVS की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में यह तेजी सिर्फ सितंबर तक सीमित नहीं रही। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी ने कुल 1.86 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 133% ज्यादा है।

ग्लोबल शिपमेंट में 48% की बढ़ोतरी

TVS Motor ने सितंबर में सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया। सितंबर 2026 में कंपनी की कुल इंटरनेशनल बिक्री 1.81 लाख यूनिट्स रही, जो सितंबर 2025 में 1.22 लाख यूनिट्स के मुकाबले 48% ज्यादा है।

विदेशी बाजारों में कंपनी के कारोबार में सबसे बड़ा योगदान दोपहिया वाहनों का रहा। सितंबर में TVS ने 1.64 लाख दोपहिया वाहन एक्सपोर्ट किए, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 1.11 लाख यूनिट्स था। यानी दोपहिया वाहनों के निर्यात में भी सालाना आधार पर 48% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

TVS Motor की इंटरनेशनल बिक्री में यह तेजी सिर्फ सितंबर तक सीमित नहीं रही। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी की कुल इंटरनेशनल बिक्री में 35% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे साफ है कि विदेशी बाजारों में भी TVS के दोपहिया वाहनों की मांग लगातार मजबूत हो रही है।

अन्य खास बातें

थ्री-व्हीलर की बात करें तो, कंपनी ने सालाना आधार पर 57% की बढ़ोतरी दर्ज की और बिक्री 26,835 यूनिट रही, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 17,141 यूनिट था। TVS ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) में कुल लगभग 19 लाख (1.9 मिलियन) यूनिट की बिक्री दर्ज की, जिसमें टू-व्हीलर की हिस्सेदारी लगभग 18 लाख (1.8 मिलियन) यूनिट थी। इस तिमाही के दौरान टू-व्हीलर की बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 27% की बढ़ोतरी हुई। दूसरी तिमाही में थ्री-व्हीलर की बिक्री भी 47% बढ़कर 78,475 यूनिट हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 53,449 यूनिट थी।

यह भी पढ़ें: Aprilia SXR GT 125 और GT 175 लॉन्च, जानें कीमत, इंजन, ABS और फीचर्स की पूरी डिटेल

Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, 145km रेंज के साथ मिलेगा 32-लीटर स्टोरेज

Honda QC3 Electric Scooter: Honda ने भारत में 1.35 लाख रुपये की कीमत पर QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो उसकी बढ़ती EV रेंज में एक नया मॉडल है। QC3 में 3kWh की बैटरी और 145km की IDC रेंज के साथ-साथ सीट के नीचे 32-लीटर का स्टोरेज और 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। होंडा के लिए, यह नया स्कूटर ‘Activa e’ से अलग है क्योंकि इसमें स्वैपेबल सेटअप के बजाय फिक्स्ड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि Honda QC3 को सबसे पहले पांच शहरों में पेश किया जा रहा है, इसलिए शुरुआत में इसकी उपलब्धता सीमित रहेगी। फिलहाल, QC3 की 5,000 रुपये में बुकिंग शुरू हो गई है, और कंपनी की योजना है कि इस स्कूटर की पहुंच को धीरे-धीरे बढ़ाया जाए।

Honda QC3 Electric Scooter: कीमत और उपलब्धता

Honda QC3 की कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। इसकी बुकिंग Honda की वेबसाइट और चुनिंदा RedWing डीलरशिप पर 5,000 रुपये में शुरू हो गई है। लॉन्च के समय, यह स्कूटर दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में बेचा जाएगा। Honda ने कहा है कि इसे धीरे-धीरे और शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यानी QC3 को भले ही देश में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन इन पांच शहरों के बाहर रहने वाले ग्राहक फिलहाल Honda डीलरशिप पर जाकर इसे खरीद नहीं सकेंगे। शुरुआत में सीमित शहरों में उपलब्धता इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग का एक अहम हिस्सा है।

Honda QC3 Electric Scooter: 3kWh बैटरी, 145km रेंज

QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh का बैटरी पैक लगा है और इसकी IDC रेंज 145km बताई गई है। Honda का कहना है कि इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं, जबकि पूरी तरह चार्ज होने में लगभग चार घंटे का समय लगता है।

Honda QC3 Electric Scooter: 32-लीटर स्टोरेज

QC3 की खासियतें काफी आसान और काम की हैं। इसमें सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज और स्मार्ट की (Smart Key) मिलती है। इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल 5-इंच का TFT यूनिट है, जिसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा है। यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue शामिल हैं।

Honda QC3 Vs TVS iQube

Honda QC3 का मुकाबला शहरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। इस सेगमेंट में TVS iQube के अलावा Bajaj Chetak और Ather Rizta जैसे मॉडल भी शामिल हैं। Honda QC3 की खास बातों में 1.35 लाख रुपये की कीमत, 3kWh बैटरी, 145 किलोमीटर की IDC रेंज और 32 लीटर का स्टोरेज शामिल है।

हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ रेंज का आंकड़ा देखना काफी नहीं होता। चार्जिंग की सुविधा, रोजाना इस्तेमाल में मिलने वाली वास्तविक रेंज, स्टोरेज स्पेस, आपके शहर में उपलब्धता और ऑन-रोड कीमत जैसे कई दूसरे फैक्टर भी जरूरी होते हैं। इन्हीं चीजों के आधार पर ग्राहक Honda QC3 की तुलना TVS iQube और दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Honda CB350 की नई रेंज लॉन्च, कीमत 1.95 लाख से शुरू, H’ness नाम भी हुआ खत्म

Electric Scooters : भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

Electric Scooters : भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

vinfast scooter

भारत का इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार आने वाले समय में और दिलचस्प होने वाला है। VinFast, Ultraviolette और Honda अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लाने की तैयारी कर रही हैं। तीनों कंपनियों के उत्पादों का फोकस अलग-अलग है। जहां VinFast भारतीय बाजार के लिए खास इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रही है, वहीं Ultraviolette अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract लॉन्च करेगी। दूसरी ओर, Honda परिवार और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार कर रही है।

 

1. VinFast Electric Scooter

 

वियतनाम की कंपनी VinFast भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले ही 2026 की दूसरी छमाही में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतरने की योजना की पुष्टि की थी। इसके लिए कंपनी स्थानीय सप्लायर्स के साथ मिलकर भारत की जरूरतों के मुताबिक स्कूटर विकसित कर रही है।

 

VinFast के आने वाले स्कूटरों में से एक का संबंध वियतनाम में बिकने वाले Viper से हो सकता है। भारत में दाखिल किए गए एक डिजाइन पेटेंट में स्पोर्टी डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाई दिया है। इसमें बड़े पहिए, चौड़े टायर और हब-माउंटेड मोटर नजर आती है। पेटेंट वाले मॉडल में ट्विन-पॉड हेडलैंप और कुछ अलग बॉडी डिजाइन दिया गया है। हालांकि, VinFast ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि पेटेंट में दिखने वाला यही मॉडल भारत में लॉन्च किया जाएगा। वियतनाम में बिकने वाले मौजूदा Viper में 4.8 kWh बैटरी और 3 kW मोटर दी गई है।

ALSO READ: BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

2. Ultraviolette Tesseract

 

Ultraviolette Tesseract कंपनी के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा, क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इस फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2025 में पेश किया गया था और अब इसे 2027 की पहली तिमाही (Q1) में भारतीय बाजार में उतारे जाने की तैयारी है।

 

Tesseract में Ultraviolette ने नया 100V आर्किटेक्चर विकसित किया है। कंपनी के अनुसार इसका उद्देश्य बेहतर परफॉर्मेंस और तेज चार्जिंग क्षमता हासिल करना है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.5 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में Tesseract का उत्पादन लगभग 10,000 यूनिट प्रति माह तक बढ़ाया जा सकता है।

 

उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए Ultraviolette ने Hosur में सालाना 2.5 लाख यूनिट क्षमता वाला नया प्लांट भी घोषित किया है। इसके साथ कंपनी प्रीमियम मोटरसाइकिलों से आगे बढ़कर ज्यादा वॉल्यूम वाले सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है।

 

3. Honda QC3

 

Honda भारत में अपने अगले इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 को पहले ही पेश कर चुकी है। Tesseract के मुकाबले QC3 का फोकस परफॉर्मेंस से ज्यादा परिवार और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर है। Honda QC3 में 3 kWh बैटरी दी गई है और इसकी IDC रेंज करीब 150 किलोमीटर बताई गई है। कंपनी के मुताबिक स्कूटर की बैटरी को करीब 2 घंटे 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।  फैमिली यूज को ध्यान में रखते हुए इसमें 32 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, Smart Key और कनेक्टेड फीचर्स के साथ 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

 

Honda ने अभी QC3 की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मौजूदा इंडस्ट्री अनुमानों के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1.2 लाख रुपये हो सकती है। QC3 को कंपनी के मौजूदा Activa e: के साथ रखा जाएगा। Activa e: में दो स्वैपेबल बैटरी का सेटअप मिलता है और इसकी IDC रेंज 102 किलोमीटर है।

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

simple wave electic scooter

Simple Energy ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपने नए Simple Wave के साथ प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली खरीदारों को टारगेट किया है। कंपनी का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कई बैटरी विकल्पों, अच्छे स्टोरेज स्पेस और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। टॉप वेरिएंट में कंपनी 243 किलोमीटर तक की IDC-claimed रेंज का दावा करती है। Simple Wave में 8.6 BHP की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो स्कूटर को अच्छा प्रदर्शन देती है। इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड भी मिलते हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार राइडिंग एक्सपीरियंस को बदल सकता है।

ALSO READ: Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

Simple Energy ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर One साल 2021 में लॉन्च किया था, जबकि इसकी डिलीवरी अगले साल शुरू हुई। कंपनी ने इस साल One का Gen 2 वर्जन भी पेश किया। फिलहाल Simple Energy की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता करीब 3,000 यूनिट प्रति माह है और कंपनी 63 शहरों में लगभग 1,500 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है। कंपनी के मुताबिक सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याओं के कारण वह अपनी पूरी उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

ALSO READ: ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

Simple Wave में प्रैक्टिकल डिजाइन पर जोर

भारतीय बाजार में स्कूटर लंबे समय से रोजमर्रा के आवागमन का एक प्रैक्टिकल साधन रहे हैं। यही वजह है कि नए दौर के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में भी केवल परफॉर्मेंस के बजाय प्रैक्टिकलिटी काफी महत्वपूर्ण हो गई है। Simple Wave को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। इसमें Simple One के अंडरपिनिंग्स और पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका डिजाइन परिवार और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें बड़ा सीट, पर्याप्त स्टोरेज और अपेक्षाकृत साफ-सुथरा डिजाइन मिलता है।

 

Simple Wave की खासियतें

Simple Wave की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी प्रैक्टिकलिटी शामिल है। इसमें बड़ा सीटिंग एरिया और काफी स्टोरेज स्पेस दिया गया है। स्कूटर में 63 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवार के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

 

खराब सड़कों पर इसका सस्पेंशन अच्छा काम करता है। वहीं हाई स्पीड पर भी इसकी स्थिरता प्रभावशाली बताई गई है। कम स्पीड पर स्कूटर को संभालना और ट्रैफिक में इसे मोड़ना भी आसान महसूस होता है। फीचर्स की बात करें तो Simple Wave में 7-इंच TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा जियो-फेंसिंग, टाइम-फेंसिंग, लोकेशन शेयरिंग और फोन पेयरिंग के जरिए कॉल व म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है।

Simple Wave की कमियां

 

हालांकि फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी के मामले में Simple Wave प्रभावित करता है, लेकिन इसकी कीमत कुछ खरीदारों को ज्यादा लग सकती है। खासकर 5 kWh बैटरी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। स्कूटर का डिजाइन काफी पारंपरिक है, हालांकि इसमें कुछ अलग तरह के डिजाइन एलिमेंट भी देखने को मिलते हैं। इतनी कीमत को देखते हुए फिट और फिनिश का स्तर और बेहतर हो सकता था।

ALSO READ: ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

सीट सॉफ्ट है, लेकिन लंबी दूरी की राइड में यह उतनी सपोर्टिव महसूस नहीं होती। वहीं कम सीट हाइट के कारण लंबे कद के राइडर्स को घुटने ज्यादा ऊपर रखने वाली पोजिशन में बैठना पड़ सकता है। स्कूटर में रीजनरेटिव ब्रेकिंग के अलग-अलग लेवल को एडजस्ट करने का विकल्प भी नहीं है और स्टैंडर्ड कैलिब्रेशन बहुत मजबूत महसूस नहीं होता। इसके अलावा Simple Energy का सेल्स और सर्विस नेटवर्क अभी भी कई बड़े प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सीमित है।

 

 

Simple Wave बैटरी और रेंज

Simple Wave में Mid-mounted Permanent Magnet Synchronous Motor (PMSM) दी गई है, जिसे चेन ड्राइव के साथ जोड़ा गया है। कंपनी इसे अलग-अलग बैटरी विकल्पों में पेश करती है।

बैटरी IDC-claimed रेंज

  • 2.2 kWh 110 KM
  • 2.7 kWh 132 KM
  • 3.7 kWh 171 KM
  • 5 kWh 243 KM

 

रिव्यू के दौरान 3.7 kWh बैटरी पैक और TFT डिस्प्ले वाले Simple Wave को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित नंदी हिल्स के आसपास चलाकर देखा गया।

 

Simple Wave की कीमत

 

Simple Wave को कंपनी ने Wave S, Wave और Wave+ नाम से तीन वेरिएंट में पेश किया है। बेस मॉडल में 2.2 kWh और 2.7 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं। मिड-स्पेक वेरिएंट में 3.7 kWh बैटरी और टॉप-स्पेक Wave+ में 5 kWh बैटरी दी गई है।

वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)

  • Wave S 2.2 kWh ₹1,09,999
  • Wave S 2.7 kWh LCD ₹1,39,999
  • Wave S 2.7 kWh TFT ₹1,49,999
  • Wave 3.7 kWh LCD ₹1,59,999
  • Wave 3.7 kWh TFT ₹1,74,999
  • Wave+ 5 kWh TFT ₹1,89,999
     

Simple Wave को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

अगर आपकी प्राथमिकता रेंज, स्टोरेज, आरामदायक सस्पेंशन और फीचर्स से लैस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, तो Simple Wave एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। खासकर इसका 63 लीटर बूट स्पेस और 243 KM तक की दावा की गई रेंज इसे अलग पहचान देते हैं। हालांकि खरीदने से पहले इसकी कीमत, फिट-फिनिश और आपके शहर में Simple Energy के सर्विस नेटवर्क को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

Simple Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगा 70L स्टोरेज और 243km रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Simple Wave Electric Scooter: Simple Energy ने अपना पहला फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Wave’ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) है और इसके टॉप-एंड मॉडल ‘Wave+’ की रेंज एक बार चार्ज करने पर 243km है। फैमिली स्कूटर खरीदने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए, यह कीमत इस सेगमेंट की लीडर कंपनियों को सीधी टक्कर देती है। साथ ही, इसमें कुल 70 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें 4 लीटर का एक खास Auxiliary ‘Pill’ कम्पार्टमेंट भी शामिल है। यह एक ऐसा फीचर है जो ज्यादातर दूसरी कंपनियों के स्कूटर में नहीं मिलता है।

Simple Energy ने Wave को तीन वेरिएंट और कुल छह मॉडल में पेश किया है। इनमें 2.2kWh से लेकर 5kWh तक की चार अलग-अलग बैटरी क्षमता के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी।

Simple Wave Electric Scooter: कीमत और बैटरी विकल्प

Wave Electric Scooter लाइनअप को Wave S, Wave और Wave+ में बांटा गया है। ये मॉडल बैटरी साइज, डिस्प्ले टाइप और कनेक्टेड फीचर्स के आधार पर 6 अलग-अलग वर्जन में आते हैं। बेस मॉडल ‘Wave S EBN’ में 2.2kWh की बैटरी और 6.03hp की मोटर है, जिससे 110km (IDC) की रेंज मिलती है। वहीं, 2.7kWh और 3.7kWh बैटरी पैक वाले मॉडल में ज्यादा पावरफुल 8.58hp की मोटर मिलती है, जिससे रेंज क्रमशः 132km और 171km हो जाती है।

‘Wave+’ इस रेंज का टॉप मॉडल है, जिसमें kWh की बैटरी मिलती है और कंपनी 243 किलोमीटर IDC रेंज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 90km/h है, जबकि इसमें 179Nm का व्हील टॉर्क मिलता है। बताई गई सभी कीमतें शुरुआती हैं और Simple Energy ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि अलग-अलग वेरिएंट की कीमतें बढ़ने से पहले ये शुरुआती कीमतें कितने समय तक लागू रहेंगी।

Simple Wave Electric Scooter: चार्जिंग, चेसिस और पानी में चलने की क्षमता

इसके टॉप वेरिएंट को 0 से 80% तक फास्ट चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 15 मिनट लगते हैं, जबकि सभी वेरिएंट्स के साथ घर पर रेगुलर चार्जिंग के लिए 750W का पोर्टेबल चार्जर मिलता है। यह स्कूटर ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर बना है, जिसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ-साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक का सेटअप है, जिसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm है और यह 300mm गहरे पानी में भी चल सकता है। यह उन खरीदारों के लिए बहुत काम की बात है जो मानसून के दौरान बाढ़ की संभावना वाले भारतीय शहरों में रहते हैं।

स्टोरेज, डिस्प्ले और उपलब्धता

Simple Wave की सबसे खास बात इसका स्टोरेज स्पेस है। स्कूटर में कुल 70 लीटर तक का स्टोरेज मिलता है। इसमें सीट के नीचे 63 लीटर का स्टोरेज, 3 लीटर का ग्लव बॉक्स और नया 4 लीटर का Pill यूनिट शामिल है। हालांकि, Simple Energy ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि Pill यूनिट को स्कूटर में कहां लगाया गया है और इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा।

इसके हायर वेरिएंट्स में 7 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें GPS ट्रैकिंग, OTA अपडेट और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, बेस वेरिएंट्स में 5 इंच का EBN डिस्प्ले दिया गया है।

Simple Wave की बुकिंग अभी Simple Energy के आउटलेट्स और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: भारत के रईस पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को छोड़ खरीद रहे ये महंगी EV, समझिए अमीरों में तेजी से क्यों बढ़ा लग्जरी EVs का क्रेज

एथर एनर्जी ने टेस्ला और BYD को पीछे छोड़ा, इस साल शेयर 130% उछला; आगे और तेजी की उम्मीद

Ather Energy Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने इस साल शेयर बाजार में Tesla, BYD और Xiaomi जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। कंपनी के शेयर 2026 में अब तक करीब 130% चढ़ चुके हैं। विश्लेषकों को बढ़ते मार्केट शेयर की वजह से स्टॉक में आगे भी तेजी की उम्मीद है।

Ather के शेयर में तेजी ने ग्लोबल निवेशकों का भी ध्यान खींचा है। सोमवार को BlackRock Global Funds ने ओपन मार्केट से कंपनी में 1% से कम हिस्सेदारी खरीदी है।

इसके उलट EV कंपनियों से जुड़े 104 शेयरों को ट्रैक करने वाला ब्लूमबर्ग इंडेक्स इस साल करीब 1% गिरा है। Tesla, BYD और Xiaomi जैसी बड़ी कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन का असर इस इंडेक्स पर पड़ा है।

पिछले महीने शेयर 36% से ज्यादा चढ़ा

Hero MotoCorp की हिस्सेदारी वाली Ather Energy इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसिंग करती है। कंपनी का अपना चार्जिंग नेटवर्क भी है। भारत में EV की बढ़ती मांग का कंपनी को फायदा मिल रहा है।

बेंगलुरु की कंपनी का शेयर पिछले महीने 36% से ज्यादा चढ़ा। मई 2025 में लिस्टिंग के बाद यह किसी एक महीने में कंपनी की सबसे बड़ी तेजी है। बाजार में कंपनी की ग्रोथ को लेकर भरोसा बढ़ा है।

FY28 तक 26% मार्केट शेयर का अनुमान

Emkay Global Financial Services का अनुमान है कि FY28 तक Ather Energy का मार्केट शेयर बढ़कर 26% हो सकता है। मार्च के अंत में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 17% था।

ब्रोकरेज का मानना है कि नए प्रोडक्ट लॉन्च और कंपनी की इन-हाउस टेक्नोलॉजी से Ather को फायदा मिल सकता है। इससे कंपनी घरेलू प्रतिद्वंद्वी Ola Electric को कड़ी टक्कर दे सकती है। पिछले हफ्ते Ather ने Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। इसे कंपनी की अपनी EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह मास मार्केट सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है।

Konarc से दोगुना हो सकता है बाजार

Nomura Holdings के एनालिस्ट्स का कहना है कि Konarc की वजह से Ather का एड्रेसेबल मार्केट दोगुना हो सकता है। यानी कंपनी के पास पहले के मुकाबले ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का मौका होगा।

एनालिस्ट्स का कहना है कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार अब अहम मोड़ पर पहुंच रहा है। इस सेगमेंट में लंबी अवधि के लिए Ather को सबसे मजबूत विकल्पों में शामिल माना जा रहा है।

लिस्टिंग के बाद 440% चढ़ा शेयर

लिस्टिंग के बाद से Ather Energy का शेयर करीब 440% चढ़ चुका है। पिछले पांच साल में ₹2,500 करोड़ या उससे ज्यादा का IPO लाने वाली भारतीय कंपनियों में Ather Energy का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

तेजी के बावजूद एनालिस्ट्स अभी भी स्टॉक को लेकर बुलिश हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कंपनी को कवर करने वाले सभी 14 एनालिस्ट्स शेयर पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं।

Axis Capital ने Ather Energy का टारगेट प्राइस ₹2,100 रखा है। सोमवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले इसमें करीब 22% की तेजी की संभावना बताई गई है।

अगले 3-4 साल में शेयर दोगुना हो सकता है

Emkay के एनालिस्ट चिराग जैन का मानना है कि अगले तीन से चार साल में मौजूदा स्तर से भी Ather Energy का शेयर दोगुना हो सकता है।

उनका कहना है कि Ather सिर्फ फीचर्स हटाकर कीमत कम करने के पक्ष में नहीं है। कंपनी लागत कम करके कीमत घटाने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि ब्रांड और प्रोडक्ट क्वालिटी पर असर न पड़े।

एथर एनर्जी का शेयर मंगलवार को 1.07% की तेजी के साथ 1,736 रुपये पर बंद हुआ।

गोदरेज ग्रुप का स्टॉक 55% उछल सकता है, कोटक ने ₹1010 का टारगेट दिया

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।