भारत में लॉन्च हुई 2026 Mahindra Scorpio-N, मिलेगा 540° कैमरा, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

2026 Mahindra Scorpio-N: Mahindra & Mahindra ने भारत में 2026 Mahindra Scorpio-N को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम, आरामदायक और टेक्नोलॉजी से लैस बनाने की कोशिश की है। नई Scorpio-N में कई नए कम्फर्ट, कन्वीनियंस और सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। जबकि, इसके पेट्रोल और डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Mahindra Scorpio-N की शुरुआती कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है और टॉप-एंड डीजल ऑटोमैटिक 4WD वर्जन (जिसमें लेवल 2 ADAS है) के लिए यह ₹25.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

बता दें कि 2022 में लॉन्च होने के बाद से अब तक Mahindra Scorpio-N की 3.8 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं, कंपनी समय-समय पर नए वेरिएंट और फीचर अपडेट्स के जरिए इस SUV को बेहतर बनाती रही है। ताजा अपडेट के साथ Scorpio-N अपने सेगमेंट में पहले से भी ज्यादा मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है।

नई Scorpio-N में पैनोरमिक सनरूफ और 540-डिग्री कैमरा मिलेगा

नई Scorpio-N की सबसे बड़ी खासियतें हैं पैनोरमिक सनरूफ और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम। ये फीचर्स इस SUV में पहली बार दिए जा रहे हैं और इनसे केबिन का अनुभव और पार्किंग की सुविधा, दोनों ही बेहतर होने की उम्मीद है।

Mahindra ने नए डिजाइन वाले 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी पेश किए हैं। इसके अलावा, Scorpio-N में वही जानी-पहचानी सीधी (अपराइट) स्टाइलिंग, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, C-शेप के LED डे-टाइम रनिंग लैम्प्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और मस्कुलर लुक को बरकरार रखा गया है।

यानी इस बार Mahindra ने Scorpio-N के बाहरी लुक में बदलाव करने के बजाय नई टेक्नोलॉजी, आधुनिक फीचर्स और बेहतर सुविधा देने पर ज्यादा ध्यान दिया है, ताकि ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम अनुभव मिल सके।

बड़ी डिस्प्ले और ज्यादा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी

केबिन के अंदर, Mahindra Scorpio-N फेसलिफ्ट में एक नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें 31.24 cm की फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और इसमें छह फिजिकल शॉर्टकट बटन भी हैं। SUV में 26.03 cm का नया HD पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिसमें तीन डिस्प्ले मोड और फुल-स्क्रीन नेविगेशन सपोर्ट है।

नई Scorpio-N का इंफोटेनमेंट सिस्टम Qualcomm 6155 चिपसेट पर चलता है और इसमें वायर्ड और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay दोनों का सपोर्ट मिलता है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम क्वालकॉम के 6155 चिपसेट पर चलता है और वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को भी सपोर्ट करता है।

Mahindra ने इसमें Adventure Statistics नाम का नया फीचर भी जोड़ा है, जो इंजन परफॉर्मेंस, कंपास, रोल और पिच एंगल, G-फोर्स और अल्टीमीटर जैसी गाड़ी की जानकारी देता है।

इस SUV में पहले की तरह Adrenox कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, Alexa का इन-बिल्ट सपोर्ट और रिमोट व्हीकल फंक्शंस शामिल हैं। इसके अलावा, अपडेटेड मॉडल की फ्रंट रो में एक नया 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जबकि इसके ऊंचे वेरिएंट्स में सेकंड रो के लिए भी यही चार्जिंग सुविधा मिलती है।

कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स हुए पहले से बेहतर

2026 Mahindra Scorpio-N में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक्टिव कूलिंग के साथ वायरलेस फोन चार्जर, Sony का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर-व्यू मिरर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट और ऊंचे वेरिएंट्स में लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें ऊंचे ट्रिम्स पर छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्राइवर की नींद का पता लगाने वाला सिस्टम और टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट पर लेवल 2 ADAS शामिल हैं।

कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं

2026 Mahindra Scorpio-N में पहले जैसे ही इंजन ऑप्शन मिलते रहेंगे। खरीदार 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन में से चुन सकते हैं।

टर्बो-पेट्रोल इंजन 149.14 kW (लगभग 203 hp) की पावर और 380 Nm तक का पीक टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 128.6 kW (लगभग 175 hp) की पावर और 400 Nm तक का टॉर्क देता है। दोनों इंजन में छह-स्पीड मैनुअल और छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।

इसके अलावा, डीजल वेरिएंट्स में चुनिंदा मॉडल्स के साथ Mahindra का 4XPLOR फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) सिस्टम भी मिलता है, जो खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग में मदद करता है।

SUV में पहले की तरह Zip, Zap और Zoom ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं। इनकी मदद से ड्राइवर सड़क और ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार वाहन की परफॉर्मेंस को आसानी से बदल सकता है।

Mahindra Scorpio-N की कीमत और वैरिएंट्स

Mahindra Scorpio-N, Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमतें पेट्रोल Z2 मैनुअल के लिए ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और डीजल Z8L 4WD ऑटोमैटिक के लिए ₹25.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

खरीदार वेरिएंट के आधार पर पेट्रोल और डीजल इंजन, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, और साथ ही रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन में से चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Maruti Brezza Facelift की बंपर डिमांड, रोज 2000 बुकिंग! टर्बो पेट्रोल या अंडरबॉडी CNG, जानिए किस वेरिएंट की सबसे ज्यादा मांग

Maruti Brezza Facelift की बंपर डिमांड, रोज 2000 बुकिंग! टर्बो पेट्रोल या अंडरबॉडी CNG, जानिए किस वेरिएंट की सबसे ज्यादा मांग

Maruti Brezza Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के नए अवतार को कस्टमर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 24 जुलाई को लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की बिक्री का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के मुताबिक लॉन्च के बाद से इस एसयूवी को हर दिन करीब 2000 बुकिंग मिल रही हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ग्राहक किसी एक खास वेरिएंट या इंजन के पीछे भागने के बजाय इसके तीनों इंजन विकल्पों को लगभग बराबर तवज्जो दे रहे हैं। कंपनी के सेल्स डेटा से पता चलता है कि मांग तीनों पावरट्रेन में लगभग समान रूप से बंटी हुई है।

कंपनी की मासिक बिक्री रिपोर्ट के दौरान मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने ब्रेजा फेसलिफ्ट की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नई ब्रेजा को लेकर ग्राहकों का रिस्पॉन्स अद्भुत रहा है। हमें हर दिन करीब 2000 गाड़ियों की बुकिंग मिल रही है।

टर्बो, सीएनजी या एनए पेट्रोल: किस वेरिएंट की कितनी है हिस्सेदारी?

कंपनी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, तीनों पावरट्रेन ऑप्शंस को ग्राहकों से बैलेंस रिस्पॉन्स मिल रहा है-

टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट: कुल बुकिंग में नए टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट का योगदान 35% है। बेहतर परफॉर्मेंस और थ्रिलिंग ड्राइविंग अनुभव की तलाश करने वाले कस्टमर इस वेरिएंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

एस-सीएनजी वेरिएंट (S-CNG): कुल बुकिंग का 35% हिस्सा सीएनजी वेरिएंट को मिला है। कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के बीच सीएनजी मॉडल की लोकप्रियता बरकरार है।

1.5-लीटर एनए पेट्रोल: पारंपरिक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वेरिएंट भी पीछे नहीं है और कुल बुकिंग में इसका 30% योगदान है।

तीनों इंजनों के बीच यह बैलैंस डिमांड कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे आने वाले महीनों में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार मजबूत बिक्री बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Brezza फेसलिफ्ट की कीमत और क्या है इसमें खास?

मारुति सुजुकी ने Brezza फेसलिफ्ट को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा मैकेनिकल अपडेट नया टर्बो-पेट्रोल इंजन है। इसे मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड S-CNG विकल्प के साथ उतारा गया है। तीन अलग-अलग पावरट्रेन मिलने से मारुति सुजुकी अब पहले से कहीं बड़े कस्टमर सेगमेंट को साध रही है

नए फीचर्स, अपडेटेड केबिन और 5-स्टार सेफ्टी

Brezza फेसलिफ्ट में फ्रेश एक्सटीरियर स्टाइलिंग, नया केबिन और कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं। वेरिएंट के आधार पर इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

सेफ्टी के लिहाज से ब्रेजा फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

किन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के सबसे कॉम्पिटेटिव कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट का मुकाबला Tata Nexon, हुंडई वेन्यू, Kia Sonet, महिंद्रा XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी पॉपुलर गाड़ियों से है।

Tata Punch EV Facelift ने Bharat NCAP में मचाया धमाल, हांसिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Tata Punch EV Facelift: 2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को हाल ही में हुए भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.09 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) के लिए 49 में से 45 स्कोर मिला है। इस स्कोर के साथ यह भारत के क्रैश टेस्ट प्रोग्राम के तहत टेस्ट किए गए सबसे अच्छी रेटिंग वाले मॉडल्स में शामिल हो गई है।

भारत NCAP स्कोर और क्रैश टेस्ट परफॉर्मेंस

Punch EV फेसलिफ्ट ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन असेसमेंट में 32 में से 31.09 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) में 49 में से 45 स्कोर हासिल किया, जिस वजह से इसे दोनों कैटेगरी में फाइव-स्टार रेटिंग मिली। भारत NCAP टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर की सुरक्षा अच्छी रही, जबकि साइड इम्पैक्ट असेसमेंट में भी परफॉर्मेंस शानदार रही।

बता दें कि बच्चों की सुरक्षा जांचने के लिए कार में चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) का इस्तेमाल किया गया। इस टेस्ट में भी Punch EV ने अच्छा प्रदर्शन किया और CRS की फिटिंग व डायनामिक परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर स्कोर हासिल किया। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Bharat NCAP के ये स्कोर सिर्फ उसी वेरिएंट के लिए मान्य हैं, जिसका क्रैश टेस्ट किया गया है। इसलिए बाजार में मौजूद Punch EV के हर वेरिएंट को यही सेफ्टी रेटिंग मिलेगी, ऐसा मानना सही नहीं होगा।

Tata Punch EV: सेफ्टी फीचर्स

Punch EV, Tata Motors के Acti.ev आर्किटेक्चर पर बनी है और इसमें कई तरह के एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वेरिएंट के आधार पर, इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और ड्राइवर की मदद करने वाले दूसरे फीचर्स मिलते हैं।

हालांकि, Bharat NCAP की सेफ्टी रेटिंग सिर्फ कार में दिए गए फीचर्स की लिस्ट देखकर तय नहीं की जाती। इस टेस्ट में कार की बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती, फ्रंट और साइड इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट में उसका प्रदर्शन, यात्रियों को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े फीचर्स को भी ध्यान में रखा जाता है।

खरीदारों को क्या जानना चाहिए

आज के समय में कार खरीदते वक्त क्रैश टेस्ट रेटिंग एक अहम फैक्टर बन गई है, खासकर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में, जहां ग्राहक सुरक्षा को काफी महत्व देते हैं। नई Bharat NCAP रिपोर्ट से पता चलता है कि टेस्ट किए गए Tata Punch EV फेसलिफ्ट ने नियंत्रित क्रैश परिस्थितियों में एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर्स की सुरक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि, सिर्फ 5-स्टार रेटिंग को हर स्थिति में सुरक्षा की गारंटी नहीं माना जाना जा सकता है। क्रैश के नतीजे गाड़ी की रफ्तार, टक्कर किस जगह लगी, सड़क की हालत और इस बात पर निर्भर कर सकते हैं कि गाड़ी में बैठे लोगों ने सीटबेल्ट पहनी है या नहीं।

वहीं, इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Bharat NCAP की यह रिपोर्ट एक भरोसेमंद सुरक्षा मानक के रूप में मददगार हो सकती है। हालांकि, कार खरीदने से पहले ग्राहकों को कीमत, फीचर्स, मेंटेनेंस खर्च, रनिंग कॉस्ट और आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Maruti Brezza Facelift से लेकर Hyundai Venue तक, ये हैं भारत की 6 दमदार 1.0L Turbo-Petrol SUVs

Maruti Breeza Facelift के टर्बो पेट्रोल से लेकर CNG तक सभी वेरियंट की फुल प्राइज लिस्ट और खासियतें यहां जानिए

मारुति सुजुकी ने नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के सभी वैरिएंट की कीमतों का ऐलान कर दिया है। पहले लॉन्च के समय कंपनी ने केवल बेस टर्बो बूस्टरजेट वैरिएंट की शुरुआती कीमत बताई थी। अब पूरी कीमतों की सूची जारी कर दी गई है। नई मारुति ब्रेजा की कीमत 7.40 लाख रुपये से लेकर 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। अलग-अलग इंजन और वैरिएंट के अनुसार इसकी कीमत बदलती है। 24 जुलाई को लॉन्च के दौरान कंपनी ने सिर्फ शुरुआती कीमत की जानकारी दी थी। अब सभी मॉडल की कीमतें सामने आ गई हैं।

जानें कितनी है कीमत

टर्बो पेट्रोल मॉडल की कीमत 7.40 लाख रुपये से 11.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की कीमत 8.30 लाख रुपये से 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसके अलावा एस-सीएनजी (S-CNG) वैरिएंट की कीमत 9.30 लाख रुपये से 11.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।

जानिए माइलेज कितना है

नई मारुति सुजुकी ब्रेजा को तीन अलग-अलग इंजन के साथ पेश किया गया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकें।

  • पहला ऑप्शन 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 110.2 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
  • दूसरा ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का है, जो 103 पीएस की पावर और 139 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। ऑटोमैटिक मॉडल में पैडल शिफ्टर की सुविधा भी दी गई है।
  • तीसरा ऑप्शन एस-सीएनजी (S-CNG) मॉडल का है, जो 87.8 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

अगर माइलेज की बात करें, तो टर्बो पेट्रोल मॉडल 20.47 किमी प्रति लीटर, 1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल 21.09 किमी प्रति लीटर, 1.5 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक 20.17 किमी प्रति लीटर और एस-सीएनजी मॉडल 26.90 किमी प्रति किलोग्राम सीएनजी का माइलेज देने का दावा करता है।

नई मारुति ब्रेजा में मिले कई नए फीचर्स

नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में बाहर और अंदर दोनों तरफ कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके बाहरी डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें नई स्मोक क्रोम फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, नया डुअल-टोन बॉडी क्लैडिंग और अपडेटेड फ्रंट लुक दिया गया है। केबिन की बात करें तो इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो बिल्ट-इन एलेक्सा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ओटीए (OTA) अपडेट, प्रीमियम साउंड सिस्टम, 64 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड (हवादार) फ्रंट सीटें, कूलिंग फीचर के साथ वायरलेस चार्जर और डुअल-टोन इंटीरियर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत

नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में सुरक्षा को पहले से और बेहतर बनाया गया है। कंपनी ने इसमें कई नए एडवांस सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं। इस एसयूवी को भारत एनकैप (Bharat NCAP) की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग के साथ लेन चेंज अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सेफ एग्जिट वार्निंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और पहले से बेहतर 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। यह कैमरा गाड़ी के चारों ओर का साफ दृश्य दिखाता है, जिससे पार्किंग और ड्राइविंग दोनों आसान और सुरक्षित हो जाती हैं।

Maruti Brezza 2026 Launch: ₹7.40 लाख में नई SUV की एंट्री, टर्बो इंजन और 5-स्टार सेफ्टी के साथ Nexon-Venue को देगी टक्कर

Maruti Brezza 2026 Launch: देश की कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई Brezza फेसलिफ्ट में आपको नया 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन, नई स्टाइलिंग, दमदार फीचर्स और अतिरिक्त सुरक्षा टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौजूदा पेट्रोल और CNG वर्जन को भी कई अपडेट के साथ पेश किया गया है।

Maruti Brezza 2026: इंजन और पावरट्रेन

Maruti Brezza 2026 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा और 110.2 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। Maruti Suzuki ने इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 20.47 kmpl बताई है। यह नया टर्बो-पेट्रोल ऑप्शन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो तेज़ रफ़्तार और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

टर्बो-पेट्रोल इंजन के अलावा Maruti Suzuki Brezza 2026 में पहले वाला 1.5-लीटर K15C Dual Jet Dual VVT पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा। यह इंजन 103.05 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है। इसमें अब पुराने 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की जगह नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके साथ ही पैडल शिफ्टर्स वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता रहेगा।

वहीं, S-CNG वर्जन (87.8 PS और 121.5 Nm) को भी नए अंडरबॉडी CNG टैंक के साथ अपडेट किया गया है, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलता है। इसमें आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी और नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है।

Maruti Brezza 2026: डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव

2026 Brezza फेसलिफ्ट के बाहरी हिस्से में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नई स्मोक क्रोम ग्रिल, मेटैलिक ग्रे स्किड प्लेट, नए डुअल-टोन साइड क्लैडिंग और नए डिजाइन वाले प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। टर्बो वेरिएंट्स में खास ‘Turbo Boosterjet’ बैजिंग भी है, और खरीदार स्पोर्टी रेड एक्सेंट वाले खास टर्बो एक्सेसरी पैकेज का विकल्प भी चुन सकते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो, SUV के केबिन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। Maruti Brezza 2026 में अब 10.1-इंच का SmartPlay Pro X टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें इन-बिल्ट Alexa, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ओवर-द-एयर अपडेट्स और 35 से ज्यादा ऐप्स की सुविधा है। अन्य खासियतों में प्रीमियम Arkamys सराउंड सेंस ऑडियो सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, AQI डिस्प्ले वाला PM2.5 एयर प्यूरीफायर, एक्टिव कूलिंग वाला वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं।

Maruti Brezza 2026: सेफ्टी फीचर्स को किया गया अपग्रेड

Brezza फेसलिफ्ट के लॉन्च के साथ इसकी सुरक्षा को भी बेहतर बनाया गया है। अब इस नई SUV में ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग के साथ लेन चेंज अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वॉर्निंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर और अतिरिक्त व्यूइंग मोड वाला अपग्रेडेड 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, Brezza को 5-स्टार भारत NCAP सेफ़्टी रेटिंग भी मिली है।

नई Brezza 2026 को सात एक्सीटरियर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें दो नए शेड — Vivacious Orange और Lustrous Beige शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार लुक पाने के लिए टर्बो, टेरास्केप और मेट्रोस्केप एक्सेसरी पैकेज में से भी चुन सकते हैं।

Maruti Brezza 2026: कीमत और मुकाबला

Brezza फेसलिफ्ट 2026 की शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि मारुति सुज़ुकी अलग से सभी वेरिएंट्स की कीमतों की पूरी लिस्ट जारी करेगी। कंपनी के मुताबिक, अब तक 14 लाख से ज्यादा ग्राहक Brezza को अपना चुके हैं। ऐसे में मारुति को उम्मीद है कि अपडेटेड SUV भारत के तेजी से बढ़ते और प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।

नई Brezza Facelift को ऐसे समय में लॉन्च किया गया है, जब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है। यह अपडेटेड SUV Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO and Skoda Kylaq जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें: मंगलुरु के छात्रों ने बनाई AI-पावर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक कार, जो खुद पहचानती है रास्ता

₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई Kia Syros EV, 526km रेंज और लग्जरी फीचर के साथ

Kia Syros EV Launch: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Kia आपके लिए एक नया और किफायती विकल्प लेकर आया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी नई Syros EV को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस मॉडल की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी की कीमत अलग से फाइनेंस की जाएगी, जिसके लिए ग्राहकों को 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर की EMI देनी होगी। इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी।

Kia Syros EV कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। यह Carens Clavis EV के बाद Kia का दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल है। इसकी शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप-स्पेक X-Line ER वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

कंपनी ने Syros EV को अपने मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। यह इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ मिलेगी—42 kWh और 51.4 kWh। इन बैटरी ऑप्शन के साथ Kia का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आकर्षित करना है।

छोटे बैटरी पैक वाला वेरिएंट ARAI-सर्टिफाइड MIDC फुल-साइकिल रेंज में 443 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं, बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की रेंज 526 किलोमीटर तक बताई गई है। इसके साथ ही Kia Syros EV अपने सेगमेंट की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जिसने 500 किलोमीटर से ज्यादा की प्रमाणित रेंज का आंकड़ा पार किया है।

इसकी बड़ी बैटरी एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जो 171 PS (लगभग 169 bhp) की पावर जेनरेट करती है, जिससे यह SUV 0 से 100 km/h की रफ्तार 8.1 सेकंड में पकड़ लेती है।

Syros EV में 100 kW DC फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है, जिससे बैटरी 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। इसमें 10.8 kW का ऑनबोर्ड AC चार्जर भी मिलता है।

फीचर लिस्ट

Syros EV का डिजाइन ICE-पावर्ड Syros जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ खास EV स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इनमें Kia की क्लोज्ड-ऑफ Digital Tiger Face ग्रिल, Ice Cube LED हेडलैंप, Star Map LED DRLs और टेल लैंप, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और 17-इंच के डुअल-टोन एयरो अलॉय व्हील शामिल हैं।

इंटीरियर की बात करें तो, इसके अंदर 30-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले है, जिसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस शामिल है।

Kia Syros EV के अन्य फीचर्स में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, फोर-वे पावर ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट, आठ-स्पीकर वाला Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, 16-लीटर का फ्रंक (फ्रंट ट्रंक), स्मार्ट डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा और 16 ऑटोनॉमस फंक्शन वाला लेवल 2 ADAS शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Kia Syros EV में यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और आगे, पीछे व साइड पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाते हैं।

Syros EV की कीमतें (एक्स-शोरूम):

Battery PackVariant
Price

42 kWhHTK₹13.49 lakh
42 kWhHTK+₹14.99 lakh
42 kWhHTX₹15.99 lakh
51.4 kWh (Extended Range)HTK+ ER₹16.99 lakh
51.4 kWh (Extended Range)HTX ER₹17.99 lakh
51.4 kWh (Extended Range)HTX+ ER₹19.49 lakh
51.4 kWh (Extended Range)X-Line ER₹19.99 lakh

ओनरशिप के फायदे

Kia ने Syros EV के साथ ग्राहकों के लिए कई खास फायदे भी पेश किए हैं। कंपनी पहले मालिक को हाई-वोल्टेज बैटरी पर 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है। इसके अलावा, कंपनी ने अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसके तहत तीन साल बाद कार की रीसेल वैल्यू 80% तक मिल सकती है।

वहीं, ग्राहकों को बेहतर चार्जिंग सुविधा देने के लिए Kia के K-Charge नेटवर्क के जरिए 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Brezza Facelift कल होगी लॉन्च, नए डिजाइन, 360° कैमरा और 10.1-इंच टचस्क्रीन के साथ

Kia Syros EV से उठा पर्दा और बुकिंग शुरू, 526KM की रेंज से Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV को देगी टक्कर! जानिए बाकी फीचर्स

Kia Syros EV: तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए, Kia ने Carens Clavis EV के बाद अब भारत में अपना दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल, Syros EV पेश किया है। इस EV के लिए कंपनी ने ₹25,000 में प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह मॉडल बेहतर ड्राइविंग रेंज, तेज चार्जिंग, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एक कॉम्प्रिहेंसिव ओनरशिप पैकेज देने का वादा करता है।

Kia Syros EV की खासियत क्या है?

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी ARAI-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज है, जो बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 526 km तक चल सकती है। Kia के अनुसार, यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है जो 500 km का आंकड़ा पार करती है। खरीदार 42 kWh बैटरी का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी रेंज 443 km बताई गई है। इसके अलावा, Kia Syros EV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की पावर जनरेट करती है। वहीं, बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कितनी प्रैक्टिकल है?

Kia का कहना है कि Syros EV को 100 kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 10.8 kW का ऑनबोर्ड AC चार्जर और बैटरी कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। MyKia ऐप के जरिए, मालिक एक ही वॉलेट का इस्तेमाल करके 23 चार्जिंग ऑपरेटर्स के 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि Kia के डीलरशिप नेटवर्क में 129 से ज्यादा DC फास्ट चार्जिंग लोकेशन्स और 275 से ज्यादा EV-रेडी वर्कशॉप्स शामिल हैं।

Kia Syros EV में कौन-कौन से फीचर्स हैं?

Syros EV में 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। इसके अन्य फीचर्स में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Harman Kardon का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, V2L (व्हीकल-टू-लोड) क्षमता, डिजिटल की (Key) और 16-लीटर का फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट शामिल हैं।

नई इलेक्ट्रिक SUV कितनी सुरक्षित है?

सुरक्षा एक और ऐसा पहलू है जिस पर Kia ध्यान दे रही है। Syros EV में लेवल 2 ADAS के साथ 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस फंक्शन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कुल 25 स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर दिए गए हैं।

Kia ओनरशिप के क्या फायदे दे रही है?

प्रोडक्ट के अलावा, Kia EV की ओनरशिप से जुड़ी आम चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी (शर्तों के साथ, 15 साल तक), एक ‘एश्योर्ड बायबैक’ प्रोग्राम और शुरुआती खरीद लागत को कम करने के मकसद से ‘बैटरी-एज-अ-सर्विस’ फाइनेंसिंग ऑप्शन दे रही है।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Shotgun 650 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

Renault Triber पर मिल रहा ₹60,000 तक का डिस्काउंट, बस इसी महीने रहेगा यह धांसू ऑफर, जानें कीमत और फीचर्स

Renault Triber: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Renault India अपने Triber MPV पर 60,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। जो कि केवल इसी महीने तक लागू है। ये ऑफर राज्य, मॉडल ईयर, वेरिएंट और कस्टमर की पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। रेनॉ इंडिया की ऑफिशियल ऑफर लिस्ट के अनुसार, केरल में कस्टमर Triber पर कुल 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि गुजरात में खरीदार 45,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। ज्यादातर दूसरे राज्यों में, MY2026 मॉडल पर ज्यादा से ज्यादा फायदे 30,000 रुपये तक हैं।

इन ऑफर्स में 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट शामिल हो सकता है। इसके अलावा, ग्राहक को एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस, रेफरल और कॉरपोरेट बेनिफिट्स जैसे फायदे भी मिल सकते हैं। हालांकि, ये लाभ ग्राहक की पात्रता और लागू स्कीम पर निर्भर करेंगे।

रेनॉ ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने शहर में लागू सही ऑफर के बारे में जानने के लिए अपने नजदीकी ऑथराइज्ड डीलर से संपर्क करें, क्योंकि ऑफर के फायदे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हो सकते हैं और ये डीलर की भागीदारी और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं।

रेनॉ ट्राइबर की कीमत अभी 5.81 लाख रुपये से 8.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह भारतीय बाजार में सबसे सस्ती थ्री-रो वाली MPV में से एक बनी हुई है, जिसमें सात लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है।

पावरट्रेन और इंजन

इंजन की बात करें तो, Renault Triber में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 bhp की पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) का विकल्प मिलता है।

ट्राइबर के मैनुअल वर्जन की ARAI-क्लेम्ड फ्यूल एफिशिएंसी 20.0 kmpl तक है, जबकि AMT वेरिएंट 17.0 kmpl तक का माइलेज देता है।

फीचर्स

वेरिएंट के आधार पर, ट्राइबर में कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। इनमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पीछे की सीटों के लिए AC वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs और कूल्ड सेंटर स्टोरेज कंपार्टमेंट शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, वेरिएंट के आधार पर Triber में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्सिंग कैमरा और सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं।

बता दें कि Renault Triber उन खरीदारों की जरूरतों को पूरा करती है जो थ्री-रो सीटिंग वाली किफायती फैमिली गाड़ी की तलाश में हैं। जुलाई 2026 के ऑफर सीमित समय के लिए हैं और ये मैन्युफैक्चरर और भाग लेने वाली डीलरशिप द्वारा तय की गई शर्तों और नियमों के अधीन हैं।

यह भी पढ़ें: लेह से इंस्पायर्ड डिजाइन और पावरफुल इंजन… Renault ने लॉन्च की नई Duster Adventure Edition

कार का माइलेज हो रहा है कम? मारुति, हुंडई, टाटा और Kia समेत हर पेट्रोल कार के लिए जानिए ईंधन बचाने के सबसे आसान तरीके

भारत में कार खरीदते समय लोग सबसे पहले उसके माइलेज पर ध्यान देते हैं। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब अच्छी माइलेज पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गई है। वहीं, देश में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बढ़ने के बाद भी ईंधन की बचत को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी है। हालांकि, कार कंपनियों का कहना है कि E20 पेट्रोल से माइलेज में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन किसी भी कार का वास्तविक माइलेज काफी हद तक आपकी ड्राइविंग की आदत, गाड़ी की देखभाल और सड़क की स्थिति पर भी निर्भर करता है।

चाहे आपके पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO या किआ सेल्टोस जैसी कोई भी कार हो, कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप हर लीटर ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं और अपनी ईंधन लागत को कम कर सकते हैं।

क्या E20 पेट्रोल से कार का माइलेज कम हो जाता है?

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिलाया जाता है। इथेनॉल में सामान्य पेट्रोल की तुलना में एनर्जी कम होती है। यही वजह है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर कार का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है। 4 जुलाई को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी राहुल भारती ने बताया कि E20 पेट्रोल की कैलोरीफिक वैल्यू, E10 पेट्रोल के मुकाबले करीब 3 से 3.5 प्रतिशत कम होती है। इसी कारण माइलेज में भी लगभग इतनी ही कमी देखने को मिल सकती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई कार सामान्य तौर पर 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर उसका माइलेज करीब 0.6 किलोमीटर प्रति लीटर तक कम हो सकता है।

कार का माइलेज कैसे बढ़ाएं?

चाहे आपकी कार E10 पेट्रोल पर चलती हो या E20 पेट्रोल पर, अच्छी माइलेज पाने का सबसे आसान तरीका है संतुलित और आराम से ड्राइविंग करना। तेज रफ्तार में अचानक एक्सीलेटर दबाने, बार-बार तेज ब्रेक लगाने और इंजन को बेवजह ज्यादा आरपीएम (स्पीड) पर चलाने से बचें। इससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है। शहर के ट्रैफिक में गाड़ी चलाते समय धीरे-धीरे एक्सीलेटर दबाएं। इससे इंजन पर कम दबाव पड़ता है और ईंधन की बचत होती है। वहीं, हाईवे पर जहां संभव हो, एक समान गति बनाए रखकर गाड़ी चलाने से भी बेहतर माइलेज मिल सकता है।

क्या टायर का प्रेशर माइलेज पर असर डालता है?

टायर में सही हवा होना कार की माइलेज के लिए बहुत जरूरी है। अगर टायर में हवा कम होगी, तो सड़क पर उसका रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ जाएगा। ऐसे में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी और ईंधन की खपत भी बढ़ जाएगी। इसलिए कार मालिकों को कम से कम हर 15 दिन में एक बार टायर का प्रेशर जरूर जांचना चाहिए। हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए तय प्रेशर के अनुसार ही टायर में हवा भरवाएं। इससे न सिर्फ माइलेज बेहतर होगी, बल्कि टायर की उम्र भी बढ़ेगी।

क्या समय पर सर्विस न कराने से कार का माइलेज कम हो जाता है?

अगर कार की सर्विस समय पर नहीं कराई जाती, तो उसका सीधा असर माइलेज पर पड़ सकता है। एयर फिल्टर गंदा या जाम होने, स्पार्क प्लग घिस जाने और इंजन ऑयल पुराना होने से इंजन पहले जितनी क्षमता से काम नहीं कर पाता। इससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाती है। इसलिए कार की नियमित सर्विस कराना बहुत जरूरी है। समय पर सर्विस होने से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है, ईंधन की बचत होती है और कार की परफॉर्मेंस भी अच्छी बनी रहती है। हर कार के साथ मिलने वाली ओनर मैनुअल में सर्विस का पूरा शेड्यूल दिया होता है। उसी के अनुसार समय-समय पर सर्विस कराते रहें। यह न सिर्फ कार को बेहतर स्थिति में रखता है, बल्कि कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय करने में भी मदद करता है।

क्या ज्यादा सामान रखने से कार का माइलेज कम हो जाता है?

कार में जितना ज्यादा वजन होगा, इंजन को उसे चलाने के लिए उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए अगर आप डिग्गी में बिना जरूरत का भारी सामान रखते हैं, तो इससे ईंधन की खपत बढ़ सकती है और माइलेज कम हो सकती है। इसके अलावा, कार की छत पर लगाए जाने वाले रूफ कैरियर या रूफ बॉक्स भी हवा के प्रवाह में रुकावट पैदा करते हैं। खासकर हाईवे पर इनकी वजह से कार को आगे बढ़ने में ज्यादा ताकत लगती है, जिससे माइलेज पर असर पड़ता है।

क्या गाड़ी खड़ी होने पर इंजन चालू रखना सही है?

आज की पेट्रोल कारें खड़ी रहने पर भी ईंधन खर्च करती हैं। अगर आपको एक मिनट या उससे ज्यादा समय तक कहीं रुकना है, तो जहां संभव हो, इंजन बंद कर देना बेहतर होता है। इससे ईंधन की बचत होती है। आजकल कई नई कारों में ऑटो स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम दिया जाता है। यह सुविधा ट्रैफिक सिग्नल या लंबे इंतजार के दौरान अपने आप इंजन बंद कर देती है और जरूरत पड़ने पर दोबारा चालू कर देती है, जिससे ईंधन की बचत होती है।

क्या एसी चलाने से कार का माइलेज कम हो जाता है?

जी हां, लेकिन इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप कार कैसे चला रहे हैं। अगर आप लंबे समय तक एसी को सबसे कम तापमान पर चलाते हैं, तो इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ईंधन की खपत बढ़ सकती है। बेहतर माइलेज के लिए एसी का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, रीसर्कुलेशन मोड का इस्तेमाल करने से भी एसी जल्दी ठंडा करता है और ईंधन की बचत में मदद मिलती है।

क्या प्रीमियम पेट्रोल से माइलेज बढ़ जाती है?

हर बार ऐसा नहीं होता। अगर आपकी कार बनाने वाली कंपनी ने खास तौर पर प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी है, तो केवल ज्यादा ऑक्टेन वाला पेट्रोल भरवाने से माइलेज में कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता। भारत में बिकने वाली ज्यादातर पेट्रोल कारें सामान्य पेट्रोल पर बेहतर तरीके से चलने के लिए बनाई जाती हैं। जिन कारों में E20 पेट्रोल की अनुमति है, वे भी सामान्य रूप से उसी ईंधन पर अच्छी तरह काम करती हैं। इसलिए बिना जरूरत सिर्फ माइलेज बढ़ाने के लिए प्रीमियम पेट्रोल पर अतिरिक्त खर्च करना जरूरी नहीं है।