Mercedes-Maybach S 580e की भारत में एंट्री, 4.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानें कितनी है कीमत

Mercedes-Maybach S 580e: Mercedes-Benz India ने देश की पहली इलेक्ट्रिक Mercedes-Maybach, ‘Mercedes-Maybach S 580e’ लॉन्च की है, जिसकी कीमत 3.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह लग्जरी सेडान Maybach ब्रांड के पारंपरिक आराम और बेहतरीन कारीगरी को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ जोड़ती है। बता दें कि Mercedes-Benz शुरू में भारत में S 580e की सिर्फ 30 यूनिट्स ही बेचेगी।

Mercedes-Maybach S 580e: डिजाइन

Mercedes-Maybach S 580e का डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप S-Class जैसा ही है, लेकिन इसे Maybach की खास पहचान देने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रोशनी वाला Maybach ग्रिल, Maybach लोगो प्रोजेक्शन और इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को MANUFAKTUR के तहत कई कस्टमाइजेशन विकल्प भी मिलते हैं।

ग्राहक इस कार के लिए खास टू-टोन पेंट फिनिश और अपनी पसंद के Nappa लेदर इंटीरियर का विकल्प चुन सकते हैं।

भारत में इसका मॉडल सिर्फ 4-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इसमें पीछे Executive सीटें और पूरी लंबाई में रियर बिजनेस कंसोल दिया गया है। Mercedes-Benz के मुताबिक, कार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम पर खास ध्यान दिया गया है, जो Maybach कारों की सबसे खास खूबियों में से एक है।

Mercedes-Maybach S 580e: फीचर्स

Mercedes-Maybach S 580e के केबिन में लग्जरी और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 31 स्पीकर वाला Burmester 4D साउंड सिस्टम मिलता है। इसमें 8 एक्साइटर्स और 1,610 वॉट का आउटपुट दिया गया है, जिससे कार के अंदर शानदार साउंड का अनुभव मिलता है।

पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए वायरलेस चार्जिंग, फोल्डिंग टेबल, तापमान कंट्रोल वाले कप होल्डर और Rear Comfort Package Plus जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो कार में Mercedes-Benz का लेटेस्ट Operating System (MB.OS), 3D ड्राइवर डिस्प्ले, MBUX Superscreen, Augmented Reality नेविगेशन और Head-Up Display मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS Level 2, PRE-SAFE सिस्टम और कुल 15 एयरबैग दिए गए हैं।

Mercedes-Maybach S 580e: स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर वाला पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन है, जो Mercedes के 4MATIC ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। इसका कंबशन इंजन 443 hp की पावर और 560 Nm का टॉर्क देता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 160 hp की पावर और 480 Nm का टॉर्क जोड़ती है।

इसकी कुल पावर 585 hp और टॉर्क 750 Nm है, जो 9G-TRONIC ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए मिलता है। Mercedes का दावा है कि S 580e 4.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है। इस सेडान में 22 kWh का बैटरी पैक भी है, जो WLTP-सर्टिफाइड लगभग 100 km की इलेक्ट्रिक रेंज देता है। चार्जिंग के लिए इसमें 11 kW AC और 60 kW DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।

Mercedes-Maybach S 580e: कीमत, उपलब्धता और कस्टमाइजेशन

Mercedes-Maybach S 580e की कीमत ₹3.35 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी शुरुआत में इस लग्जरी सेडान की सिर्फ 30 यूनिट ही उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ग्राहकों को घर पर कार चार्ज करने के लिए फ्री होम चार्जिंग सॉल्यूशन भी दिया जाएगा।

ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कार को और भी खास बना सकते हैं। इसके लिए Mercedes-Benz ने MANUFAKTUR कस्टमाइजेशन का विकल्प दिया है। इसमें खास पेंट स्कीम, प्रीमियम लेदर थीम और हाथ से तैयार किए गए इंटीरियर ट्रिम जैसे विकल्प शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Aprilia SXR GT 125 और GT 175 लॉन्च, जानें कीमत, इंजन, ABS और फीचर्स की पूरी डिटेल

Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानें कीमत

Porsche की मशहूर Cayenne अब पेट्रोल इंजन के साथ-साथ पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में भी भारतीय सड़कों पर नजर आएगी। कंपनी ने भारत में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक Cayenne को लॉन्च कर दिया है। इसे Porsche की सबसे चर्चित SUV लाइनअप में एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है। बता दें कि नई Cayenne Electric को भारत में दो वेरिएंट में उतारा गया है। इनमें Cayenne Electric और ज्यादा पावरफुल Cayenne Turbo Electric शामिल हैं। कंपनी ने इसे इस तरह तैयार किया है कि रोजाना की ड्राइविंग में आराम और उपयोगिता के साथ Porsche की पहचान वाली हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग भी मिल सके।

कीमत और वेरिएंट

भारत में Porsche Cayenne Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.77 करोड़ है। वहीं, इसका ज्यादा पावरफुल Cayenne Turbo Electric वेरिएंट ₹2.27 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। खास बात यह है कि Porsche सिर्फ इलेक्ट्रिक Cayenne पर निर्भर नहीं रहेगी। कंपनी ने साफ किया है कि आने वाले कई सालों तक पेट्रोल इंजन वाली Cayenne भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। यानी ग्राहकों के पास इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों तरह की पावरट्रेन में से चुनने का विकल्प रहेगा।

परफॉर्मेंस और पावरट्रेन

Cayenne Electric के केंद्र में Porsche का E-Performance पावरट्रेन है, जिसमें आगे और पीछे के एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर और साथ में 113 kWh की परफॉर्मेंस बैटरी दी गई है। स्टैंडर्ड Cayenne Electric 408 hp तक की पावर देती है, और Launch Control का इस्तेमाल करने पर इसकी ओवरबूस्ट पावर 442 hp तक पहुँच जाती है। यह 4.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ़्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 230 kmph तक सीमित है।

Cayenne Turbo Electric परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बनाती है, जो 1,156 hp की पावर और 1,150 Nm का टॉर्क देती है। यह वैरिएंट सिर्फ 2.5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ़्तार पकड़ लेती है, इसकी टॉप स्पीड 260 kmph है और इसकी रेंज 623 km बताई गई है। दोनों ही मॉडल में Porsche Active Suspension Management (PASM) के साथ अडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जबकि बेहतर फुर्ती और कम टर्निंग सर्कल के लिए Rear-Axle Steering का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

रेंज और चार्जिंग क्षमताएं

Porsche Cayenne Electric में 113kWh की बैटरी दी गई है। स्टैंडर्ड वेरिएंट को लेकर कंपनी का दावा है कि यह WLTP सर्टिफिकेशन के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर 642 किलोमीटर तक चल सकती है।

चार्जिंग की बात करें तो यह SUV 390kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, सही परिस्थितियों में इसकी बैटरी लगभग 16 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, अधिकतम DC चार्जिंग पावर मिलने पर सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 290 से 324 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

AC चार्जिंग के लिए, इसका ऑनबोर्ड चार्जर 22 kW तक को सपोर्ट करता है, जिससे कम्पैटिबल वॉलबॉक्स पर इसे लगभग 5.75 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि Cayenne Electric भारत में Porsche का पहला ऐसा मॉडल है जिसमें ऑप्शनल 11 kW वायरलेस (इंडक्टिव) चार्जिंग सिस्टम मिलता है।

डिजाइन, डायमेंशन और प्रैक्टिकैलिटी

Porsche Cayenne Electric का लुक काफी हद तक मौजूदा Cayenne जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें बंद ग्रिल, एक्टिव एयरोडायनामिक वेंट्स और Porsche के खास फोर-पॉइंट DRL डिजाइन वाले Matrix LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

साइज की बात करें तो इलेक्ट्रिक Cayenne की लंबाई 4,985mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,674mm है। इसका व्हीलबेस 3,023mm है। यह पेट्रोल इंजन वाली Cayenne के मुकाबले थोड़ी लंबी है।

स्पेस के मामले में भी Porsche ने इसे काफी प्रैक्टिकल रखने की कोशिश की है। इसके फ्रंट में मिलने वाले फ्रंक (Frunk) में 90 लीटर का स्टोरेज स्पेस है। वहीं, पीछे का बूट 781 लीटर का है। पीछे की पावर्ड सीटों को फोल्ड करने पर यह स्पेस बढ़कर 1,588 लीटर तक हो जाता है।

Cayenne Electric में 3,000kg तक की टोइंग क्षमता मिलती है, जब इसमें Performance Battery का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, Offroad Package के साथ इसकी टोइंग क्षमता बढ़कर 3,500kg तक हो जाती है।

इंटीरियर, टेक्नोलॉजी और असिस्टेंस सिस्टम

अंदर की तरफ, Cayenne Electric में भारत में पहली बार Porsche का कर्व्ड 14.5-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है, जिसके साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। इसमें ऑप्शन के तौर पर 14.9-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी उपलब्ध है। स्टैंडर्ड फीचर्स में 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (जिन्हें 18-वे तक अपग्रेड किया जा सकता है), फोर-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ और 25W तक की वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग शामिल हैं।

एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम में 2D सराउंड व्यू के साथ ParkAssist, Lane Change Assist, Intersection Assist, Warn and Brake Assist, Swerve and Turn Assist और Speed ​​Limit Assist शामिल हैं। गाड़ी में अल्ट्रा-वाइडबैंड टेक्नोलॉजी वाला Comfort Access भी है, जिससे बिना चाबी के एंट्री और ऑटोमैटिक लॉकिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट ऑपरेशन भी मिलता है।

मार्केट में किससे होगा मुकाबला

भारत में, Cayenne Electric का मुकाबला Audi Q8 e-tron, BMW iX और Lotus Eletre जैसी इलेक्ट्रिक SUV से होगा।

यह भी पढ़ें: Audi Q9 की भारत में एंट्री कन्फर्म, 7-सीटर से लेकर V8 इंजन तक मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Hero MotoCorp ने Vida VX2 e-scooter का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने Vida VX2 Go 3.1 kWh Fixed Battery वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹1.13 लाख रखी गई है।

ALSO READ: 2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

फिक्स्ड बैटरी वाला यह वेरिएंट खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनकी रोजाना की यात्रा लगभग तय रहती है और घर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे ग्राहकों के लिए यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसान विकल्प हो सकता है। शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए हर दिन रिमूवेबल बैटरी निकालकर चार्ज करने की तुलना में फिक्स्ड बैटरी का विकल्प ज्यादा सुविधाजनक लग सकता है। 128 किमी की IDC रेंज

 

नए Vida VX2 Go में 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी IDC सर्टिफाइड 128 किलोमीटर की रेंज देती है। ऐसे ग्राहक जो रोजाना शहर में आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह रेंज उपयोगी हो सकती है।

ALSO READ: EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

65 मिनट में 80% तक चार्ज

 

Vida VX2 Go की बैटरी DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 65 मिनट का समय लगता है। इससे लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग के लिए ज्यादा समय रुकने की जरूरत कम हो सकती है।

 

70 किमी/घंटे की टॉप स्पीड

 

नए फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट में वही 6 kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो Vida VX2 के दूसरे वेरिएंट्स में मिलती है। यह मोटर स्कूटर को 70 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार तक पहुंचाने में सक्षम है।

 

27.2 लीटर अंडरसीट स्टोरेज

 

फीचर्स की बात करें तो Vida VX2 Go में 27.2 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसमें 4.3-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

ALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेकALSO READ: Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

किसके लिए है यह स्कूटर?

 

Vida VX2 Go 3.1 kWh Fixed Battery वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो पेट्रोल स्कूटर के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं और जिन्हें 128 किमी की IDC रेंज, फास्ट चार्जिंग और कनेक्टेड फीचर्स की जरूरत है। VX2 Go FB में शहरी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से जरूरी प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4.3 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है।

 

स्कूटर में 27.2 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट मिलती है, जिससे रोजाना के छोटे-मोटे कामों और शहर में आने-जाने के दौरान स्कूटर का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक हो सकता है।

₹7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई Kia Syros EV, 526km रेंज और लग्जरी फीचर के साथ

Kia Syros EV Launch: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Kia आपके लिए एक नया और किफायती विकल्प लेकर आया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी नई Syros EV को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस मॉडल की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी की कीमत अलग से फाइनेंस की जाएगी, जिसके लिए ग्राहकों को 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर की EMI देनी होगी। इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी।

Kia Syros EV कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। यह Carens Clavis EV के बाद Kia का दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल है। इसकी शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप-स्पेक X-Line ER वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

कंपनी ने Syros EV को अपने मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। यह इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ मिलेगी—42 kWh और 51.4 kWh। इन बैटरी ऑप्शन के साथ Kia का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आकर्षित करना है।

छोटे बैटरी पैक वाला वेरिएंट ARAI-सर्टिफाइड MIDC फुल-साइकिल रेंज में 443 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं, बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की रेंज 526 किलोमीटर तक बताई गई है। इसके साथ ही Kia Syros EV अपने सेगमेंट की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जिसने 500 किलोमीटर से ज्यादा की प्रमाणित रेंज का आंकड़ा पार किया है।

इसकी बड़ी बैटरी एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जो 171 PS (लगभग 169 bhp) की पावर जेनरेट करती है, जिससे यह SUV 0 से 100 km/h की रफ्तार 8.1 सेकंड में पकड़ लेती है।

Syros EV में 100 kW DC फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है, जिससे बैटरी 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। इसमें 10.8 kW का ऑनबोर्ड AC चार्जर भी मिलता है।

फीचर लिस्ट

Syros EV का डिजाइन ICE-पावर्ड Syros जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ खास EV स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इनमें Kia की क्लोज्ड-ऑफ Digital Tiger Face ग्रिल, Ice Cube LED हेडलैंप, Star Map LED DRLs और टेल लैंप, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और 17-इंच के डुअल-टोन एयरो अलॉय व्हील शामिल हैं।

इंटीरियर की बात करें तो, इसके अंदर 30-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले है, जिसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस शामिल है।

Kia Syros EV के अन्य फीचर्स में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, फोर-वे पावर ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट, आठ-स्पीकर वाला Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, 16-लीटर का फ्रंक (फ्रंट ट्रंक), स्मार्ट डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा और 16 ऑटोनॉमस फंक्शन वाला लेवल 2 ADAS शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Kia Syros EV में यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और आगे, पीछे व साइड पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाते हैं।

Syros EV की कीमतें (एक्स-शोरूम):

Battery PackVariant
Price

42 kWhHTK₹13.49 lakh
42 kWhHTK+₹14.99 lakh
42 kWhHTX₹15.99 lakh
51.4 kWh (Extended Range)HTK+ ER₹16.99 lakh
51.4 kWh (Extended Range)HTX ER₹17.99 lakh
51.4 kWh (Extended Range)HTX+ ER₹19.49 lakh
51.4 kWh (Extended Range)X-Line ER₹19.99 lakh

ओनरशिप के फायदे

Kia ने Syros EV के साथ ग्राहकों के लिए कई खास फायदे भी पेश किए हैं। कंपनी पहले मालिक को हाई-वोल्टेज बैटरी पर 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है। इसके अलावा, कंपनी ने अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसके तहत तीन साल बाद कार की रीसेल वैल्यू 80% तक मिल सकती है।

वहीं, ग्राहकों को बेहतर चार्जिंग सुविधा देने के लिए Kia के K-Charge नेटवर्क के जरिए 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Brezza Facelift कल होगी लॉन्च, नए डिजाइन, 360° कैमरा और 10.1-इंच टचस्क्रीन के साथ

Kia Syros EV से उठा पर्दा और बुकिंग शुरू, 526KM की रेंज से Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV को देगी टक्कर! जानिए बाकी फीचर्स

Kia Syros EV: तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए, Kia ने Carens Clavis EV के बाद अब भारत में अपना दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल, Syros EV पेश किया है। इस EV के लिए कंपनी ने ₹25,000 में प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह मॉडल बेहतर ड्राइविंग रेंज, तेज चार्जिंग, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एक कॉम्प्रिहेंसिव ओनरशिप पैकेज देने का वादा करता है।

Kia Syros EV की खासियत क्या है?

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी ARAI-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज है, जो बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 526 km तक चल सकती है। Kia के अनुसार, यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है जो 500 km का आंकड़ा पार करती है। खरीदार 42 kWh बैटरी का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी रेंज 443 km बताई गई है। इसके अलावा, Kia Syros EV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की पावर जनरेट करती है। वहीं, बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कितनी प्रैक्टिकल है?

Kia का कहना है कि Syros EV को 100 kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 10.8 kW का ऑनबोर्ड AC चार्जर और बैटरी कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। MyKia ऐप के जरिए, मालिक एक ही वॉलेट का इस्तेमाल करके 23 चार्जिंग ऑपरेटर्स के 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि Kia के डीलरशिप नेटवर्क में 129 से ज्यादा DC फास्ट चार्जिंग लोकेशन्स और 275 से ज्यादा EV-रेडी वर्कशॉप्स शामिल हैं।

Kia Syros EV में कौन-कौन से फीचर्स हैं?

Syros EV में 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। इसके अन्य फीचर्स में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Harman Kardon का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, V2L (व्हीकल-टू-लोड) क्षमता, डिजिटल की (Key) और 16-लीटर का फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट शामिल हैं।

नई इलेक्ट्रिक SUV कितनी सुरक्षित है?

सुरक्षा एक और ऐसा पहलू है जिस पर Kia ध्यान दे रही है। Syros EV में लेवल 2 ADAS के साथ 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस फंक्शन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कुल 25 स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर दिए गए हैं।

Kia ओनरशिप के क्या फायदे दे रही है?

प्रोडक्ट के अलावा, Kia EV की ओनरशिप से जुड़ी आम चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी (शर्तों के साथ, 15 साल तक), एक ‘एश्योर्ड बायबैक’ प्रोग्राम और शुरुआती खरीद लागत को कम करने के मकसद से ‘बैटरी-एज-अ-सर्विस’ फाइनेंसिंग ऑप्शन दे रही है।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Shotgun 650 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 187km रेंज और 90km/h टॉप स्पीड, जानें कीमत

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh: अगर आप रोजाना यूज के लिए नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida ने Vida VX2 Plus 4.4kWh नाम का एक नया स्कूटर लॉन्च किया है। जिसकी स्टैंडर्ड कीमत 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। हालांकि, ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 1.14 लाख रुपये बताई गई है। यह कीमत सेंट्रल PM E-Drive सब्सिडी और 2,000 रुपये की छूट घटाने के बाद तय की गई है। इस स्कूटर में मौजूदा VX2 Plus 3.4kWh वाली ही मोटर और ज्यादातर इक्विपमेंट दिए गए हैं, लेकिन इसमें बड़ी बैटरी पैक है जिससे इसकी रेंज बढ़ जाती है। अब चलिए Vida VX2 Plus के इस नए वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh: बैटरी और रेंज

Vida VX2 Plus में 4.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो दो 2.2kWh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आएगा। रिमूवेबल बैटरी होने की वजह से यूजर्स इसे आसानी से स्कूटर से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज कर सकते हैं। रेंज की बात करें तो, बड़ी बैटरी क्षमता वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 187 किलोमीटर की IDC-सर्टिफाइड रेंज देता है, जो मौजूदा 3.4kWh वाले वर्जन की 146km रेंज से 41 किलोमीटर ज्यादा है।

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh: चार्जिंग

Vida VX2 Plus 4.4kWh के साथ 1kW का Zap चार्जर मिलता है, जबकि इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 580W का चार्जर आता है। साथ में मिलने वाले AC चार्जर से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में 3 घंटे 17 मिनट, 20 से 80% तक चार्ज होने में 2 घंटे 28 मिनट और 0 से 100% तक चार्ज होने में 5 घंटे 8 मिनट लगते हैं। इसके अलावा, यह स्कूटर DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे स्टैंडर्ड टेस्ट कंडिशन्स में इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में 65 मिनट और 0 से 100% तक पूरी तरह चार्ज होने में 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) लगते हैं।

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh: टॉप स्पीड और डाइमेंशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6kW (8.98hp) की परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 90km/h है और यह 3.1 सेकंड में 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। इस EV की ग्रेडिबिलिटी 18 डिग्री है। डाइमेंशन की बात करें तो, स्कूटर की सीट की ऊंचाई 777mm, सीट की लंबाई 851mm, कर्ब वेट 120kg, सीट के नीचे 27.2 लीटर का स्टोरेज और सामने की तरफ 4.8 लीटर का एक्स्ट्रा स्टोरेज कम्पार्टमेंट है।

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh: हार्डवेयर और फीचर्स

Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर में CBS के साथ आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक का सेटअप है, और इसमें दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो, इस EV में इको, राइड और स्पोर्ट राइडिंग मोड्स, 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Ferrari 849 Testarossa Review: 1,050 PS पावर वाली इस सुपरकार में क्या है खास? जानें कीमत से परफॉर्मेंस तक सब कुछ

BaaS मॉडल के साथ Hyundai की Creta Electric लॉन्च, कीमत में आई भारी गिरावट

Hyundai Creta Electric: अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Hyundai Motor India Ltd ने Creta Electric के लिए ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) ओनरशिप मॉडल पेश किया है। इस कदम से इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत, बैटरी की लागत को छोड़कर, रेगुलर ₹18.03 लाख से घटकर ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत, खरीदारों के पास गाड़ी अलग से खरीदने और बैटरी के लिए EMI प्लान (जो ₹3.9 प्रति किलोमीटर से शुरू होगा) चुनने का विकल्प होगा, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की शुरुआती लागत कम हो जाएगी।

Hyundai का मकसद EV को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ऑटो कंपनियां भारत में ग्राहकों के सामने आने वाली सबसे बड़ी समस्या यानी ज्यादा शुरुआती कीमत को कम करने के लिए अलग-अलग ओनरशिप मॉडल अपना रही हैं। बैटरी की कीमत को गाड़ी की कीमत से अलग करने से शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है, जबकि गाड़ी की लिस्ट कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता। इससे इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा किफायती और आसान हो जाते हैं।

फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के मौके पर Hyundai Motor India Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने कहा, “हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) की शुरुआत भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है।”

उन्होंने कहा, शुरुआती कीमत को काफी कम करके और फ्लेक्सिबल बैटरी रेंटल प्लान देकर देकर, हम ज्यादा ग्राहकों को भरोसे के साथ EV अपनाने में मदद कर रहे हैं, जिससे वे हुंडई की भरोसेमंद तकनीक, सुरक्षा और इनोवेशन का लाभ उठा सकें।

क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत अभी ₹18.02 लाख से ₹24.55 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है: एक 42 kWh यूनिट जिसकी ड्राइविंग रेंज 420 km बताई गई है, और दूसरी 51.4 kWh यूनिट जिसकी रेंज 510 km बताई गई है। यह SUV DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को लगभग 39 मिनट में 10% से 80% तक तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

इस मॉडल की अन्य खूबियों में व्हीकल-टू-लोड (V2L) क्षमता, हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS, डिजिटल की, सिंगल ड्राइव (i-पेडल), एक्टिव एयर फ्लैप्स और 8 साल/1.6 लाख km की बैटरी वारंटी शामिल हैं।

Hyundai भारत में EV इकोसिस्टम को मजबूत करने की योजना बना रही है

अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने के साथ-साथ, हुंडई देश में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश कर रही है। फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले सात सालों में लगभग 600 फास्ट पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रही है। साथ ही, कंपनी ने पहले ही 183 जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है, जिसमें 214 DC चार्जर और 399 चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जून 2026 में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PV से लेकर ट्रैक्टर तक की बिक्री में दिखी जबरदस्त ग्रोथ

665KM रेंज, 5.8 सेकंड में 100kmph की रफ्तार! Tata Sierra EV हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बैटरी की पूरी डिटेल

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारत में अपनी नई Tata Sierra EV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही टाटा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक सिएरा अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक रूप में भारतीय बाजार में लौट आई है। नई Tata Sierra EV कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 665 किलोमीटर तक (एमआईडीसी प्रमाणित) की ड्राइविंग रेंज देती है। इसके अलावा इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प और बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दी गई है।

यह टाटा मोटर्स की सातवीं इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले कंपनी टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी को बाजार में उतार चुकी है। Tata Sierra EV की बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से शुरू होगी। ग्राहक चाहें तो 49,000 रुपये अतिरिक्त देकर 7.2 किलोवॉट एसी फास्ट चार्जर का विकल्प भी ले सकते हैं।

Tata Sierra EV: कीमत और वेरिएंट

Tata Sierra EV को कंपनी ने पांच वेरिएंट में लॉन्च किया है। इनमें प्योर, प्योर एस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड ए शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है। वहीं, इसका सबसे टॉप मॉडल एम्पावर्ड ए (QWD) 25.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। यह वेरिएंट सबसे ज्यादा फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है।

Tata Sierra EV: बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Tata Sierra EV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। पहला 63 kWh और दूसरा 75 kWh बैटरी पैक है। कंपनी के मुताबिक, 75 kWh बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 665 किलोमीटर तक (एमआईडीसी प्रमाणित) चल सकती है। वहीं, 63 kWh बैटरी की रेंज 565 किलोमीटर बताई गई है।

टाटा मोटर्स का कहना है कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में 75 kWh बैटरी वाली सिएरा ईवी करीब 510 से 530 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, 63 kWh बैटरी वाला मॉडल 440 से 460 किलोमीटर तक की वास्तविक ड्राइविंग रेंज देगा। इसके अलावा 75 kWh बैटरी के साथ आने वाला क्वाड-व्हील ड्राइव (QWD) मॉडल एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है।

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 120 kW डीसी फास्ट चार्जिंग, 7.2 kW एसी चार्जिंग और 3.3 kW एसी चार्जिंग का विकल्प मिलता है। 120 kW डीसी फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को सिर्फ 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 250 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।

इसके अलावा Tata Sierra EV में व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। इनकी मदद से जरूरत पड़ने पर कार से दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बिजली दी जा सकती है।

Tata Sierra EV: पावर और परफॉर्मेंस

Tata Sierra EV को कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक मोटर विकल्पों के साथ पेश किया है। इसके रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मॉडल में 175 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 340 Nm का टॉर्क पैदा करती है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में 103 kW की फ्रंट मोटर भी मिलती है। दोनों मोटरों के साथ यह एसयूवी ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से लैस हो जाती है, जिससे इसकी पकड़ और प्रदर्शन बेहतर हो जाता है। टाटा मोटर्स का दावा है कि सिएरा ईवी महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के अनुसार, यह अब तक भारत में लॉन्च हुई सबसे तेज इलेक्ट्रिक एसयूवी है।

Tata Sierra EV: डिजाइन और फीचर्स

Tata Sierra EV का डिजाइन काफी हद तक सिएरा के पेट्रोल-डीजल (आईसीई) मॉडल जैसा है, लेकिन इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी का आधुनिक लुक देने के लिए कई खास बदलाव किए गए हैं। इसमें आगे की तरफ पारंपरिक ग्रिल की जगह बंद फ्रंट पैनल दिया गया है, जो आज की ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों की पहचान बन चुका है। इसके अलावा कार के फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक और ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। वहीं, पीछे की तरफ कार के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसका रियर लुक पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही रखा गया है, जिससे सिएरा की पहचान बरकरार रहती है।