
केरल के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तमिलनाडु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 8 छात्रों की मौत हो गई। कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराई थी। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया।
यह हादसा आधी रात के करीब पनामबिकुन्नु सेंटर के पास हुआ। इसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। मीडिया खबरों के अनुसार, कार में सवार लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। घटनास्थल से डिंडीगुल के पीएसएनए इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का पहचान पत्र बरामद हुआ है।
#KERALA #Eight students from PSNA College of Engineering and Technology, Dindigul, were killed in Kerala's Thrissur when their Tamil Nadu-registered car crashed into the rear of a parked, goods-laden lorry at Kaipamangalam. pic.twitter.com/wcpHVTeyZW
— Gummalla Lakshmana (@GUMMALLALAKSHM3) September 5, 2026
बताया जा रहा है कि छात्रों से भरी कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। तभी सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण उसी दिशा में खड़ी लॉरी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटकर खोलना पड़ा।


