दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

apple store

iPhone 18 Pro Sale in India: एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए। ALSO READ: iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

 

मुंबई के Jio वर्ल्ड ड्राइव में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली में भी साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेंगलुरु स्थित आईफोन स्टोर पर भी लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है।

 

बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिन्हें कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया गया है। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और जल्द से जल्द नया आईफोन लेना चाहते हैं।

 

Apple ने 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए। इसी इवेंट में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo भी पेश किया है। ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

 

भारत में iPhone 18 Pro कितने का है?

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। यह कीमत 256GB मॉडल के लिए है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है। 512GB मॉडल की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए हैं।

 

देश में Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपए है। 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए और Pro Max की कीमत 2,54,900 रुपए बताई गई है। 2TB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro 3,14,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max 3,29,900 रुपए का है।

Apple का बड़ा प्लान लीक! 2027 तक आएंगे 16 नए प्रोडक्ट्स, Smart Glass और Camera AirPods भी शामिल

Apple ने पिछले हफ्ते अपना ‘Surprise and Shine’ इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया। नए iPhones के साथ-साथ, क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक कंपनी ने नई Apple Watches और AirPods भी पेश किए। अब, Bloomberg की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी 2027 की पहली छमाही तक 16 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है।

आने वाले महीनों के लिए Apple का प्रोडक्ट रोडमैप

Bloomberg के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple 2026 के बचे हुए समय और 2027 की पहली छमाही में 16 नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनमें एंट्री-लेवल iPhone, नए डिजाइन वाला MacBook Pro, लंबे समय से रुका हुआ स्मार्ट होम डिस्प्ले और स्मार्ट ग्लास के क्षेत्र में Apple की पहली बड़ी कोशिश शामिल हो सकती है। गुरमन का कहना है कि इस साल के आखिर में छह नए प्रोडक्ट आ सकते हैं, जिनमें नए टचस्क्रीन MacBook Pro मॉडल (संभवतः 14- और 16-इंच वर्शन) और M6 चिप वाला अपडेटेड 14-इंच MacBook Pro (नॉन-टचस्क्रीन मॉडल) शामिल हैं।

इसके अलावा, नए रंगों और M6 प्रोसेसर के साथ एक नया iMac भी लॉन्च किया जा सकता है। आखिर में, अपग्रेडेड OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini भी पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह आने वाला कॉम्पैक्ट टैबलेट OLED iPad Air मॉडल की अगली लहर की शुरुआत करेगा। Apple ने इस साल अपने आम तौर पर अपनाए जाने वाले पैटर्न को भी बदला है और पिछले हफ्ते पूरी iPhone लाइनअप लॉन्च नहीं की। खबरों के मुताबिक, तीन iPhone मॉडल – iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e – को जानबूझकर 2027 के वसंत (spring) में लॉन्च करने के लिए रोक कर रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 के आखिर में कुछ और नए प्रोडक्ट्स भी आएंगे: जैसे तेज M7 चिप्स वाले एंट्री-लेवल और टच-स्क्रीन मैकबुक के अपडेटेड वर्जन। उम्मीद है कि इसी दौरान Apple अपने पहले स्मार्ट ग्लास और इन-बिल्ट कैमरों वाले AirPods भी लॉन्च करेगा। इसके अलावा, 2027 के आखिर में होम सिक्योरिटी सिस्टम, नए डिजाइन वाली Apple Watch और iPhone की 20वीं एनिवर्सरी वाली सीरीज भी लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन, जानें कीमत

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iphone deffrace

Apple के Surprise and Shine इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा भले ही कंपनी के फोल्डेबल iPhone Duo की हो रही हो, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए ये फोन महत्वपूर्ण हैं, जो पुराने iPhone से अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में मुख्य अंतर स्क्रीन साइज और बैटरी क्षमता का है। वहीं, पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max से तुलना करें तो नया मॉडल कई मामलों में काफी मिलता-जुलता है। हालांकि, प्रोसेसर, कैमरा और स्टोरेज के मामले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

ALSO READ: iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

A20 Pro चिपसेट से मिलेगा ज्यादा दम

 

iPhone 18 Pro में Apple ने नया A20 Pro चिपसेट दिया है, जबकि iPhone 17 Pro में A19 Pro चिपसेट मिलता है। नई चिप का फायदा बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के रूप में मिलने की उम्मीद है।

 

अगर आप iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं और फोन की स्पीड, गेमिंग या हैवी ऐप्स के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, तो सिर्फ प्रोसेसर के लिए अपग्रेड करना हर यूजर के लिए जरूरी नहीं होगा। लेकिन पुराने iPhone मॉडल से सीधे iPhone 18 Pro पर आने वाले यूजर्स को प्रदर्शन में बड़ा अंतर महसूस हो सकता है।

 

कैमरे में भी बड़ा बदलाव

कैमरा iPhone 18 Pro के सबसे अहम अपग्रेड में से एक है। दोनों पीढ़ियों में 48MP सेंसर वाले रियर कैमरों का सेटअप मिलता है, लेकिन नए मॉडल में फ्रंट कैमरा रिजॉल्यूशन 18MP से बढ़कर 25MP बताया गया है।

 

इसका फायदा सेल्फी, वीडियो कॉल और कंटेंट क्रिएटर्स को मिल सकता है। Apple ने iPhone 18 Pro में कैमरा सिस्टम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया है।

 

पहली बार छोटे Pro मॉडल में 2TB स्टोरेज

 

iPhone 18 Pro सीरीज में Apple ने स्टोरेज को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहली बार छोटे iPhone 18 Pro मॉडल में भी 2TB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

 

iPhone 18 Pro की कीमत

256GB: $1,199

512GB: $1,399

1TB: $1,599

2TB: $1,999

iPhone 18 Pro Max की कीमत

256GB: $1,299

512GB: $1,499

1TB: $1,899

2TB: $2,499

 

तुलना करें तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत $1,199 थी। यानी नई पीढ़ी में कीमत करीब $100 बढ़ी है। Apple के मुताबिक, वैश्विक सप्लाई चेन और कंपोनेंट की कीमतों में बदलाव का असर नए मॉडल की कीमत पर पड़ा है।

 

डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं

 

iPhone 18 Pro का आकार iPhone 17 Pro जैसा ही है। दोनों फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई लगभग समान है। हालांकि, Apple ने इस बार नए कलर ऑप्शन देकर फोन को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की है। iPhone 17 Pro सीरीज में Cosmic Orange और Deep Blue जैसे रंग थे। वहीं, iPhone 18 Pro सीरीज में Glacier यानी हल्का आइस-ब्लू और Burgundy यानी वाइन-रेड जैसे रंग दिए गए हैं। इसके अलावा Deep Black और Silver जैसे पारंपरिक रंग भी उपलब्ध हैं।

 

वजन में iPhone 17 Pro थोड़ा आगे

 

अगर आपका फोकस हल्के फोन पर है, तो iPhone 17 Pro अभी भी बेहतर विकल्प दिखाई देता है। iPhone 17 Pro का वजन करीब 7.27 औंस है, जबकि iPhone 18 Pro का वजन करीब 7.44 औंस बताया गया है। iPhone 18 Pro Max का वजन 8.78 औंस है, जबकि iPhone 17 Pro Max करीब 8.22 औंस का था। यानी नई पीढ़ी के Pro मॉडल थोड़े भारी हुए हैं।

 

IP68, USB-C और MagSafe जैसे फीचर्स दोनों में

 

iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों में IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस मिलता है। इसके अलावा दोनों सीरीज में Action Button, Camera Control, MagSafe, वायरलेस चार्जिंग और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

 

इसलिए इन फीचर्स के आधार पर iPhone 17 Pro से iPhone 18 Pro पर जाने का कोई बहुत बड़ा कारण नहीं बनता।

 

डिस्प्ले में खास बदलाव नहीं

 

डिस्प्ले के मामले में भी iPhone 18 Pro सीरीज पिछले मॉडल के काफी करीब है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन है। iPhone 18 Pro और Pro Max में भी यही स्क्रीन साइज दिया गया है। दोनों पीढ़ियों में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन, 460ppi पिक्सल डेंसिटी, Always-On Display और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। पीक ब्राइटनेस भी करीब 3000 निट्स तक बताई गई है।

 

Dynamic Island भी iPhone 18 Pro सीरीज में मौजूद है और एक साथ तीन Live Activities को सपोर्ट करता है।

iphone deffrace table

iPhone 18 Pro खरीदें या iPhone 17 Pro?

 

अगर आपके पास पहले से iPhone 17 Pro है, तो iPhone 18 Pro में अपग्रेड करने का फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करेगा। A20 Pro चिप, बेहतर फ्रंट कैमरा और 2TB स्टोरेज जैसे फीचर्स नए मॉडल को आकर्षक बनाते हैं। लेकिन अगर आप iPhone 17 Pro को कम कीमत में खरीद सकते हैं, तो यह अभी भी एक मजबूत फ्लैगशिप विकल्प है। खासकर उन यूजर्स के लिए जिन्हें लेटेस्ट प्रोसेसर या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर आप iPhone 15 Pro या उससे भी पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो iPhone 18 Pro में जाना ज्यादा बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

 

सीधी बात

 

नया फोन खरीदना है और बजट की समस्या नहीं है : iPhone 18 Pro बेहतर विकल्प।

 

iPhone 17 Pro पहले से है : अपग्रेड करने से पहले नए फीचर्स की अपनी जरूरत देखें।

 

कम कीमत में Pro मॉडल चाहिए : डिस्काउंट मिलने पर iPhone 17 Pro ज्यादा वैल्यू दे सकता है।

 

ज्यादा स्टोरेज चाहिए : iPhone 18 Pro का नया 2TB विकल्प बड़ा फायदा है।

iPhone 18 Pro की कीमत ₹1.64 लाख, FD या लंपसम में लगाएं तो कितना बनेगा पैसा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

अमेरिकी टेक कंपनी Apple के नए iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है। सोशल मीडिया पर मीम चल रहा है कि अगर आप ₹1.64 लाख से आईफोन की जगह एक भैंस खरीदते हैं, तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। 5 साल बाद आईफोन खराब होने लगेगा। वहीं भैंस तब तक कई बच्चे और दूध देकर आपका मुनाफा कई गुना बढ़ा चुकी होगी।

खैर, अगर मीम से हटकर बात करें तो इतना पैसा किसी प्रीमियम फोन पर खर्च करने के बजाय निवेश किया जाए, तो आने वाले वर्षों में यह रकम कितनी हो सकती है? इसे FD और एकमुश्त इक्विटी निवेश के जरिए समझते हैं।

इसके लिए ₹1,64,900 की शुरुआती रकम को 5, 10 और 15 साल के लिए निवेश करने का कैलकुलेशन किया गया है। FD के लिए 6.5% सालाना ब्याज और लंपसम निवेश के लिए औसतन 12% सालाना रिटर्न माना गया है।

अवधि6.5% पर FD का रिटर्न12% पर  लंपसम का रिटर्न
5 साल₹2.26 लाख₹2.91 लाख
10 साल₹3.10 लाख₹5.12 लाख
15 साल₹4.24 लाख₹9.03 लाख

नोट : FD का ब्याज बैंक की पॉलिसी और लंपसम का रिटर्न मार्केट की हालत के हिसाब से बदल सकता है।

5 साल बाद कितना पैसा बनेगा?

अगर ₹1,64,900 को 6.5% सालाना ब्याज वाली FD में रखा जाता है, तो 5 साल बाद यह रकम करीब ₹2.26 लाख हो सकती है। यानी करीब ₹61,000 की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, इसी रकम को 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर एकमुश्त इक्विटी निवेश में लगाया जाए, तो 5 साल बाद करीब ₹2.91 लाख हो सकते हैं। इसमें शुरुआती रकम करीब ₹1.26 लाख बढ़ जाती है।

10 साल बाद कैसा हाल रहेगा?

समय बढ़ने के साथ कंपाउंडिंग का असर भी बढ़ता है। 6.5% सालाना ब्याज की दर से ₹1,64,900 की FD करीब ₹3.10 लाख हो सकती है।

अगर यही रकम 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर एकमुश्त निवेश की जाए, तो 10 साल बाद करीब ₹5.12 लाख हो सकती है। यानी FD के मुकाबले करीब ₹2 लाख ज्यादा रकम बन सकती है।

15 साल बाद की तस्वीर क्या है?

15 साल की अवधि में दोनों विकल्पों के बीच अंतर और बड़ा हो जाता है। 6.5% सालाना ब्याज के हिसाब से FD की रकम करीब ₹4.24 लाख हो सकती है।

दूसरी तरफ, 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर एकमुश्त निवेश करीब ₹9.03 लाख तक पहुंच सकता है। यानी ₹1.64 लाख की शुरुआती रकम करीब साढ़े पांच गुना हो सकती है।

iPhone खरीदने और निवेश के बीच फर्क

यह कैलकुलेशन दिखाता है कि ₹1.64 लाख की रकम को लंबे समय तक निवेश करने पर कंपाउंडिंग का फायदा कितना बड़ा हो सकता है। फोन खरीदने पर यह रकम एक प्रोडक्ट पर खर्च हो जाती है। वहीं निवेश में पैसा आगे भी कमाई कर सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फोन खरीदना हमेशा गलत फैसला है। अगर आपकी बचत, इमरजेंसी फंड और दूसरे वित्तीय लक्ष्य पहले से रास्ते पर हैं, तो आप को बेशक अपनी पसंद का फोन खरीद सकता है। लेकिन अगर ₹1.64 लाख उसकी कुल बचत का बड़ा हिस्सा है, तो इस रकम को खर्च करने से पहले निवेश का विकल्प देखना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है।

Smartphone GST Cut: क्या सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? इंडस्ट्री की GST 18% से घटाकर 5% करने की मांग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

Croma Sale: iPhone 17 Pro Max की कीमत में भारी गिरावट! सिर्फ ₹74,990 में मिल रहा 256GB मॉडल, जानें- पूरा गणित

iPhone 17 Pro Max price: Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max को खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए Croma ने एक बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी की ओर से चलाए जा रहे नए ऑफर्स के तहत iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 हो गई है। वहीं, 512GB मॉडल को ₹94,990 की कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये कीमतें फोन की सीधी बिक्री कीमत नहीं हैं। बल्कि एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus), पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर को जोड़ने के बाद बनती हैं।

खास बात यह है कि यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब Croma ने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में ग्राहकों के पास लेटेस्ट iPhone खरीदने या पिछली पीढ़ी के Pro Max मॉडल को काफी कम प्रभावी कीमत पर लेने का विकल्प है।

Croma का ऑफर कैसे काम करता है?

Croma के ऑफर के तहत iPhone 17 Pro Max 256GB की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 और 512GB मॉडल की ₹94,990 बताई गई है। लेकिन इन कीमतों का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को पात्र एक्सचेंज और अन्य ऑफर्स का इस्तेमाल करना होगा। इस डील का सबसे बड़ा हिस्सा ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस है। इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने iPhone को भी एक्सचेंज कर सकता है।

उदाहरण के तौर पर iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर मॉडल और फोन की कंडीशन के आधार पर ₹53,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके ऊपर चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 तक का बैंक कैशबैक भी उपलब्ध है। इसलिए किसी ग्राहक को मिलने वाली अंतिम कीमत उसके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर के लिए उसकी पात्रता पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 Pro Max खरीदने पर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फायदे

Croma सिर्फ कीमत में राहत ही नहीं दे रहा है। बल्कि iPhone 17 Pro सीरीज के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के कारण उन ग्राहकों के लिए डील और आकर्षक हो जाती है जो एक्सचेंज के साथ-साथ बैंक या EMI ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर:-

  • ₹3,499 का Hyphen Case Combo मुफ्त मिलेगा।
  • iPhone 17 Pro सीरीज के साथ AppleCare+ पर फ्लैट 10% डिस्काउंट मिलेगा।
  • 6 महीने की No Cost EMI चुनने वाले ग्राहकों को शर्तों के अनुसार ₹4,000 तक का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल सकता है।

एक्सचेंज नहीं करना चाहते तो कितनी होगी कीमत?

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज नहीं करना चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max की कीमत काफी अधिक होगी। Croma.com पर 256GB मॉडल ₹1,39,990 और 512GB मॉडल ₹1,59,990 में लिस्ट किया गया है। ये ऑनलाइन कीमतें ₹4,000 बैंक कैशबैक को शामिल करके बताई गई हैं। Croma के मुताबिक, ये ऑनलाइन कीमतें 15 सितंबर से उपलब्ध होंगी।

iPhone 17 Pro Max या नया iPhone 18 Pro में से क्या खरीदें?

Croma का यह ऑफर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी इसी समय iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग भी ले रही है। नए iPhone 18 Pro मॉडल की प्री-बुकिंग 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से शुरू हुई। Croma स्टोर्स पर किसी भी iPhone 18 Pro मॉडल की प्री-बुकिंग ₹5,000 देकर की जा सकती है। वहीं, Croma.com, Tata Neu और BigBasket के जरिए ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए पूरी पेमेंट करनी होगी।

नए Pro मॉडल पर भी ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आपका फोकस सबसे नया iPhone खरीदने पर है, तो iPhone 18 Pro सीरीज बेहतर विकल्प हो सकती है। लेकिन अगर आप लेटेस्ट मॉडल के बजाय Pro Max कैटेगरी का फोन कम प्रभावी कीमत में लेना चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max का यह ऑफर काफी आकर्षक हो सकता है।

कहां से खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro Max?

Croma का यह ऑफर देशभर में मौजूद उसके स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक Croma.com और Tata Neu के जरिए भी खरीदारी कर सकते हैं। Croma के देशभर में 200 से ज्यादा शहरों में 560 से अधिक स्टोर्स हैं। एक्सचेंज की कीमत पुराने फोन के मॉडल, वेरिएंट और उसकी कंडीशन के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की शर्तों को जरूर जांच लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- ‘भ्रम फैलाया है कि बहन जी बीमार हैं’; भतीजे आकाश आनंद पर फिर भड़कीं मायावती, लगाया गंभीर आरोप

एक नजर में डील की बड़ी बातें

मॉडल                                                                                                       Croma की बताई कीमत

  • iPhone 17 Pro Max 256GB                                                                 ₹74,990 तक
  • iPhone 17 Pro Max 512GB                                                                  ₹94,990 तक
  • एक्सचेंज बोनस                                                                                              ₹12,000 तक
  • क्रेडिट कार्ड कैशबैक चुनें                                                                              ₹4,000 तक
  • हाइफन केस कॉम्बिनेशन                                                                              ₹3,499 का मुफ्त
  • AppleCare+                                                                                                10% डिस्काउंट

Croma सेल में iPhone 17 Pro Max पर बंपर छूट, जानिए कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल

Croma ने भारत में अपने स्टोर्स पर चल रहे नए ऑफर्स के तहत iPhone 17 Pro Max की कीमत में बड़ी कटौती की है। इस छूट के साथ 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 74,990 रुपये और 512GB मॉडल की प्रभावी कीमत 94,990 रुपये हो गई है। इसमें योग्य एक्सचेंज ऑफर और दूसरे फायदे शामिल हैं।

बता दें कि यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब Croma नए iPhone 18 Pro लाइनअप के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर रहा है। इससे खरीदारों को लेटेस्ट मॉडल लेने या पिछली जनरेशन के Pro Max को काफी कम प्रभावी कीमत पर खरीदने का विकल्प मिलता है।

iPhone 17 Pro Max की डील के बारे में जानकारी

Croma स्टोर्स पर iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है, जबकि ऑफर के तहत 512GB मॉडल की कीमत 94,990 रुपये है। ये कीमतें फोन की स्टैंडर्ड सेलिंग प्राइस में सीधी कटौती के बजाय, एक्सचेंज बेनिफिट्स और अन्य लागू डिस्काउंट्स को मिलाकर तय की गई हैं।

इसमें सबसे बड़ा हिस्सा Croma की ओर से दिया जाने वाला 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस है। खरीदार अपना पुराना iPhone भी एक्सचेंज कर सकते हैं। Croma iPhone 15 Pro Max के लिए उसके मॉडल और कंडीशन के आधार पर 53,000 रुपये तक दे रहा है।

इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिल सकता है। इसका मतलब है कि फाइनल प्रभावी कीमत एक्सचेंज किए जा रहे डिवाइस की वैल्यू और लागू ऑफर्स के लिए ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करती है।

iPhone 17 Pro Max पर और भी ऑफर

Croma, iPhone 17 Pro सीरीज के साथ कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रहा है। iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले ग्राहक 3,499 रुपये की कीमत वाला Hyphen केस कॉम्बो मुफ्त में पा सकते हैं।

iPhone 17 Pro सीरीज के डिवाइस के साथ AppleCare+ खरीदने पर 10% की सीधी छूट भी मिल रही है। जो ग्राहक छह महीने की ‘नो कॉस्ट EMI’ का विकल्प चुनते हैं, उन्हें शर्तों के अनुसार 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है।

जो खरीदार एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उनके लिए Croma.com पर iPhone 17 Pro Max की कीमत 256GB के लिए 1,39,990 रुपये और 512GB के लिए 1,59,990 रुपये है (इसमें 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी शामिल है)। ये ऑनलाइन कीमतें 15 सितंबर से लागू होंगी।

iPhone 17 Pro Max बनाम iPhone 18 Pro

इस ऑफर का समय बहुत अहम है क्योंकि Croma साथ ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग शुरू करने की तैयारी भी कर रहा है। नए मॉडल्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी।

Croma स्टोर्स पर, iPhone 18 Pro मॉडल में से किसी को भी ₹5,000 देकर प्री-बुक किया जा सकता है। Croma.com, Tata Neu और BigBasket के ज़रिए ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए पूरा पेमेंट करना होगा। Croma नए Pro मॉडल्स पर ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है।

इसलिए, iPhone 17 Pro Max की यह डील उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें ज़रूरी नहीं कि सबसे नया मॉडल ही चाहिए; वे Apple के पिछले Pro Max मॉडल को काफ़ी कम प्रभावी कीमत पर लेना पसंद करेंगे।

iPhone 17 Pro Max कहां से खरीदें

iPhone 17 Pro Max के ऑफर देश भर के Croma स्टोर पर उपलब्ध हैं, जबकि ऑनलाइन खरीदने के विकल्प Croma.com और Tata Neu इकोसिस्टम के जरिए उपलब्ध हैं। Croma भारत के 200 से ज्यादा शहरों में 560 से ज्यादा स्टोर चलाता है।

विज्ञापन में बताई गई कीमतें और फायदे पात्रता, उपलब्धता और अलग-अलग ऑफर की शर्तों पर निर्भर करते हैं। पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति के आधार पर एक्सचेंज वैल्यू भी अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें: iQOO 16 का डिजाइन हुआ रिवील, 100x जूम और दमदार गेमिंग फीचर्स से मचाएगा तहलका

क्या आपके पास इंटरनेट या UPI ऐप नहीं है? RBI का नया ‘Tap and Pay’ फीचर बदल देगा आपके पेमेंट का तरीका

UPI Tap and Pay: अब बिना एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के भी UPI से पेमेंट करना आसान हो सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ‘UPI टैप एंड पे’ (UPI Tap and Pay) सुविधा शुरू की है। इससे यूजर्स NFC-इनेबल्ड पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) मशीनों पर पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए बस उन्हें अपने NFC-इनेबल्ड स्मार्टफोन को अनलॉक करके टर्मिनल पर टैप करना होगा।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 10 सितंबर को इस फीचर का ऐलान किया है। यह डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने और ग्राहकों को बेहतर सपोर्ट व सुरक्षा देने के लिए शुरू किए गए दो नए फीचर्स में से एक है।

हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। ‘UPI Tap and Pay’ का मतलब यह नहीं है कि UPI हर जगह बिना इंटरनेट कनेक्शन के काम करेगा। ट्रांजैक्शन के लिए यूजर के फोन में मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि पेमेंट के लिए POS मशीन के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

UPI ‘Tap and Pay’ कैसे काम करता है?

इस नए फीचर को इस तरह से बनाया गया है कि UPI पेमेंट भी कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट की तरह काम करे।

NFC-इनेबल्ड स्मार्टफोन वाले यूजर्स अपने डिवाइस को अनलॉक करके उसे कम्पैटिबल POS टर्मिनल पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद टर्मिनल के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके पेमेंट प्रोसेस किया जा सकता है।

यह सुविधा अलग-अलग तरह के UPI-लिंक्ड अकाउंट्स को सपोर्ट करती है, जिसमें UPI से जुड़े RuPay क्रेडिट कार्ड भी शामिल हैं।

छोटे पेमेंट के लिए, यूजर्स UPI PIN डाले बिना ₹5,000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। ₹5,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए, POS टर्मिनल पर UPI PIN डालना होगा।

इससे फिजिकल स्टोर्स पर UPI का इस्तेमाल ज्यादा आसान हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जिनके पास पेमेंट के समय मोबाइल डेटा उपलब्ध नहीं हो सकता है।

MyUPI क्या है?

Tap and Pay के साथ-साथ, RBI ने MyUPI की शुरुआत की है, जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित एक AI-संचालित ग्राहक सहायता प्लेटफॉर्म है।

MyUPI, NPCI के FiMI स्मॉल लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है और इसका उद्देश्य विभिन्न बैंकों और UPI ऐप्स में यूजर्स के UPI लेनदेन और ऑटोपे की जानकारी को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

इस प्लेटफॉर्म में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो यूजर्स को अपने भुगतानों पर अधिक नियंत्रण प्रदान करते हैं।

इनमें से एक है सेफ्टी स्विच, जो यूजर्स को यह अनुरोध करने की अनुमति देता है कि यदि उन्हें संदेह है कि उनका खाता असुरक्षित हो गया है तो UPI डेबिट लेनदेन अस्वीकार कर दिए जाएं। एक अन्य फीचर, UPI नंबर डिलिंक, यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से UPI भुगतान प्राप्त करना बंद करने की अनुमति देता है।

MyUPI पेमेंट पूरा होने से पहले यूजर्स को बेनिफिशियरी के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी देगा। योग्य ट्रांजेक्शन के लिए, यह प्लेटफॉर्म ऑटोमेटेड चार्जबैक प्रोसेसिंग को सपोर्ट करेगा।

एक और फीचर, जिसे ‘ट्रांजेक्शन रीप्ले’ कहा जाता है, यूजर्स को किसी भी UPI ऐप के जरिए पहले किए गए ट्रांजेक्शन को दोबारा करने की सुविधा देगा।

ये बदलाव क्यों जरूरी हैं?

NPCI के अनुसार, UPI भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम का एक अहम हिस्सा बन गया है और कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन में इसकी हिस्सेदारी 89 प्रतिशत है।

नए फीचर्स से पता चलता है कि अब फोकस सिर्फ डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने से आगे बढ़ रहा है। इसका मकसद फिजिकल टर्मिनल्स पर पेमेंट को आसान बनाना, कस्टमर सपोर्ट को बेहतर करना और यूजर्स को अपने अकाउंट्स पर ज्यादा कंट्रोल देना भी है।

NPCI ने कहा कि MyUPI का मकसद सिर्फ कस्टमर-सपोर्ट सर्विस के तौर पर नहीं, बल्कि एक भरोसे और कंट्रोल लेयर के तौर पर काम करना है। यह चौबीसों घंटे कई भाषाओं में मदद और सेल्फ-सर्विस के विकल्प देगा।

ये नई लॉन्चिंग UPI ऑथेंटिकेशन को आसान बनाने की NPCI की कोशिशों को भी आगे बढ़ाती हैं। GFF 2025 में UPI के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉन्च किया गया था और NPCI के अनुसार, 31 अगस्त 2026 तक बायोमेट्रिक-ऑथेंटिकेटेड UPI ट्रांजेक्शन की कुल संख्या 6.29 बिलियन से ज्यादा हो गई थी।

‘Tap and Pay’ और MyUPI मिलकर UPI के लिए एक नए दौर की ओर इशारा करते हैं — एक ऐसा दौर जो न सिर्फ पेमेंट प्रोसेस करने पर, बल्कि उन्हें ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और मैनेज करने में आसान बनाने पर भी फोकस करता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo लॉन्च: भारत में कब, कहां और कैसे करें प्री-ऑर्डर?

Maruti Suzuki Baleno Facelift की पूरी कीमत लिस्ट जारी, जानें सभी वेरिएंट्स के दाम

Maruti Suzuki ने 2026 Baleno facelift के सभी वेरिएंट्स की कीमतों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो पांच ट्रिम्स में उपलब्ध है। यह इसलिए अहम है क्योंकि Maruti Suzuki ने शुरू में इस कार को 5 सितंबर को लगभग 6.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब Sigma बेस मॉडल की कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय हो गई है। यह कीमत पुराने मॉडल के बराबर ही है, जबकि नई कार में नया इंजन, बेहतर सेफ्टी किट और अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में गाड़ी खरीदने की सोच रहे ग्राहक अब Hyundai i20 और Tata Altroz जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों से इसकी कीमतों की सही-सही तुलना कर सकते हैं।

Maruti Suzuki Baleno facelift: वेरिएंट्स और कीमत

आपकी जानकारी के लिए यहां सभी वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें दी गई हैं।

Baleno Facelift वेरिएंटपेट्रोल MTपेट्रोल AMTCNG MT
Sigma₹5.99 लाख——
Delta₹7.00 लाख₹7.50 लाख₹7.92 लाख
Zeta₹8.00 लाख₹8.50 लाख₹8.92 लाख
Alpha₹9.10 लाख₹9.60 लाख—
Alpha(O)₹9.50 लाख₹9.99 लाख—

Sigma बेस ट्रिम सिर्फ पेट्रोल-मैनुअल में आता है और इसकी कीमत ₹5.99 लाख है। इसमें AMT या CNG का ऑप्शन नहीं है। Delta ट्रिम मैनुअल में ₹7 लाख से शुरू होता है, AMT के लिए इसकी कीमत ₹7.50 लाख और CNG वेरिएंट के लिए ₹7.92 लाख तक जाती है। Zeta ट्रिम भी इसी पैटर्न को फॉलो करता है, जिसकी कीमतें क्रमशः ₹8 लाख, ₹8.50 लाख और ₹8.92 लाख हैं।

टॉप दो ट्रिम्स, Alpha और Alpha(O), में CNG का ऑप्शन बिल्कुल नहीं है: Alpha की कीमत ₹9.10 लाख (MT) और ₹9.60 लाख (AMT) है, जबकि Alpha(O) सबसे महंगा वेरिएंट है, जिसकी कीमत ₹9.50 लाख (MT) और ₹9.99 लाख (AMT) है। ध्यान दें कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। सभी वेरिएंट्स में, AMT के लिए पेट्रोल-मैनुअल के मुकाबले ₹50,000 ज्यादा देने होंगे, जबकि CNG के लिए ₹92,000 ज्यादा देने होंगे।

Maruti Suzuki Baleno facelift: क्या बदला है?

Maruti Suzuki Baleno facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है। पुराना K12N 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन हटाकर उसकी जगह Z12E 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो पहले से ही Swift और Dzire में इस्तेमाल हो रहा है। इसकी पावर और टॉर्क थोड़ी कम होकर 83hp और 112Nm हो गई है (7hp और 1Nm की कमी), लेकिन मैनुअल मॉडल में माइलेज बढ़कर 23.80kmpl और AMT मॉडल में 24.77kmpl हो गया है।

CNG वर्जन 70hp की पावर और 102Nm का टॉर्क देता है और इसका माइलेज 33.61km/kg बताया गया है। सेफ्टी के मामले में, Baleno में अब लेवल 2 ADAS सुइट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नए फीचर्स मिलते हैं, जो पहले नहीं थे। इसके अलावा, इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट जैसे पुराने फीचर्स भी मौजूद हैं। कार के बाहरी डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है – लंबाई 3,990mm, चौड़ाई 1,745mm और व्हीलबेस 2,520mm ही है।

खरीदारों के लिए इसका क्या मतलब है?

अगर आप Maruti Suzuki Baleno खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि CNG का ऑप्शन सिर्फ Delta और Zeta वेरिएंट में मिलता है। टॉप-एंड Alpha और Alpha(O) वेरिएंट में CNG का विकल्प नहीं दिया गया है। इसलिए कम रनिंग कॉस्ट के लिए CNG कार खरीदने वाले ग्राहकों के पास सीमित विकल्प हैं।

नई Baleno में पुराने 4-सिलेंडर इंजन के मुकाबले पावर थोड़ी कम हुई है, लेकिन माइलेज बेहतर हुई है। ऐसे में अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस है, तो बुकिंग से पहले इस बदलाव को ध्यान में रखना जरूरी है। वहीं, अगर आप बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च चाहते हैं, तो नया इंजन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, ये शुरुआती कीमतें हैं और Maruti Suzuki आगे चलकर इनमें बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo लॉन्च: भारत में कब, कहां और कैसे करें प्री-ऑर्डर?

iPhone Duo vs iPhone 18 Pro Max: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा का पूरा कंपैरिजन

iPhone Duo vs iPhone 18 Pro Max: Apple ने अपना लोकप्रिय और पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। बुक-स्टाइल वाला यह फ्लैगशिप फोन अपनी कीमत की वजह से चर्चा में है, जो भारत में Royal Enfield Bullet की कीमत के बराबर है। इसके साथ ही, Apple ने भारत में अपना iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन में एक ही A20 Pro चिपसेट दिया गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये फ्लैगशिप फोन एक-दूसरे से कैसे अलग हैं, तो यहां इनका एक छोटा सा कंपैरिजन दिया गया है।

भारत में iPhone Duo और iPhone 18 Pro Max की कीमतों की तुलना

iPhone Duo को भारत में 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोल्डेबल फोन ज्यादा स्टोरेज वाले ऑप्शन में भी उपलब्ध है, जिसमें 512GB वर्जन की कीमत ₹3,24,900, 1TB मॉडल की कीमत ₹3,74,900 और 2TB वेरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। ग्लोबल लेवल पर, 256GB मॉडल की कीमत $1,999 है।

इसकी तुलना में, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹2,04,900 है, जबकि 1TB और 2TB वर्जन की कीमतें क्रमशः ₹2,54,900 और ₹3,29,900 हैं। इसका मतलब है कि एंट्री लेवल पर iPhone Duo की कीमत iPhone 18 Pro Max से ₹1,20,000 ज्यादा है।

iPhone Duo को Night Sky और White Sky कलर में पेश किया गया है। वहीं, iPhone 18 Pro Max Black, Burgundy, Silver और Glacier कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

iPhone Duo Vs iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना

iPhone Duo में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और 7.6-इंच का अंदरूनी LTPO OLED डिस्प्ले है, और दोनों में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें Apple A20 Pro चिपसेट और 12GB RAM है। यह फोल्डेबल फोन दुनिया भर में eSIM कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस डिवाइस के दोनों हिस्सों में अलग-अलग बैटरी लगी हैं। Apple का दावा है कि अंदरूनी डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और बाहरी डिस्प्ले पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, iPhone Duo में 48MP का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48MP का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें सामने की तरफ 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा है।

वहीं, iPhone 18 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। यह A20 Pro चिपसेट पर चलता है और इसमें 12GB RAM है।

कैमरे के मामले में, Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 48MP का प्राइमरी फ्यूज़न कैमरा, 48MP का टेलीफोटो कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

बता दें कि, जहां iPhone 18 Pro Max एक बड़ी सिंगल डिस्प्ले के साथ पारंपरिक फ्लैगशिप डिजाइन देता है, वहीं iPhone Duo फोल्डेबल डिजाइन पर फोकस करता है और खोलने पर काफी बड़ी स्क्रीन देता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo लॉन्च: भारत में कब, कहां और कैसे करें प्री-ऑर्डर?

iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo लॉन्च: भारत में कब, कहां और कैसे करें प्री-ऑर्डर?

Apple ने बुधवार को आयोजित अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro सीरीज और अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। हालांकि, iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग 12 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि iPhone Duo के लिए Apple ने बाद की तारीख तय की है।

आइए जानते हैं कि भारत में इन नए फ्लैगशिप iPhone को कब ऑर्डर किया जा सकेगा और इन्हें ऑर्डर करने का तरीका क्या होगा।

iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro और iPhone Duo की प्री-बुकिंग कब शुरू होगी?

Apple के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे (IST) से शुरू होगी। वहीं, iPhone Duo की प्री-बुकिंग 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को प्री-ऑर्डर कहां करें

जो ग्राहक इन फ्लैगशिप फोन को खरीदना चाहते हैं, वे सीधे Apple India के ऑनलाइन स्टोर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहां वे ऑर्डर करने से पहले स्टोरेज वेरिएंट, अपनी पसंद का मॉडल, पसंदीदा रंग और पेमेंट का तरीका चुन सकते हैं। इसके अलावा, आप Apple Store ऐप से भी इन डिवाइस को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

Apple के प्रशंसक अधिकृत रिटेल पार्टनर से भी अपने डिवाइस प्री-बुक कर सकते हैं। Lotus Electronics ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि उनका स्टोर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे (IST) से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर देगा।

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को प्री-ऑर्डर कैसे करें

प्री-ऑर्डर करने का तरीका आसान है। प्री-ऑर्डर शुरू होने पर आप Apple इंडिया की वेबसाइट या Apple ऐप पर जा सकते हैं। iPhone 18 Pro Max या iPhone 18 Pro में से कोई एक चुनें और फिर अपनी पसंद का स्टोरेज वेरिएंट और रंग चुनें।

इसके बाद पेमेंट का तरीका चुनें, उपलब्ध EMI और कैशबैक ऑफर देखें और अपनी डिलीवरी की जानकारी डालें। ऑर्डर हो जाने के बाद, आप ऑर्डर-ट्रैकिंग सिस्टम से डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। दोनों मॉडल कई स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं, जो 2TB तक जाते हैं।

यह भी पढ़ें: New SIM Activation: नया SIM कार्ड कैसे करें एक्टिवेट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस