Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

priyanka gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की IIT मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि को लेकर की गई कथित ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ टिप्पणी पर 200 से अधिक शिक्षाविदों ने कड़ी आपत्ति जताई है। 214 शिक्षाविदों के हस्ताक्षर वाले एक खुले पत्र में प्रियंका गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद के प्रति अनुचित बताया गया है।

ALSO READ: 2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

यह विवाद उस समय सामने आया जब वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा सुधारों के लिए गठित टास्क फोर्स में IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि को शामिल किए जाने पर सवाल उठाए थे।

ALSO READ: जेन-जी को 'गटर जनरेशन' कहकर घिरीं कंगना रनौत, CJP ने दिया करारा जवाब

परीक्षा सुधारों के लिए गठित टास्क फोर्स में शामिल हैं वी. कामकोटि

 

परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्षता Infosys के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि कर रहे हैं। इसमें पूर्व ISRO चेयरमैन एस. सोमनाथ, पूर्व IB निदेशक तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनिता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं। यह टास्क फोर्स NEET-UG पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद सरकार की ओर से घोषित कई उपायों में से एक है। इन घटनाक्रमों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

 

214 शिक्षाविदों ने खुले पत्र में क्या कहा?

 

214 शिक्षाविदों द्वारा हस्ताक्षरित खुले पत्र में प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर निराशा जताई गई है। पत्र में कहा गया है कि IIT मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि को ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ बताना, चाहे व्यंग्य के तौर पर कहा गया हो या राजनीतिक बयानबाजी के रूप में, गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले शिक्षाविदों ने प्रोफेसर कामकोटि को देश के प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञों में से एक बताया है। पत्र में कहा गया कि इतिहास बताता है कि कई ऐसे विचार जिन्हें कभी असंभव माना गया था, बाद में वैज्ञानिक रूप से सही साबित हुए, जबकि कई व्यापक रूप से स्वीकार की गई धारणाओं को बाद में खारिज कर दिया गया।

 

खुले पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में National Informatics Centre (NIC) के पूर्व महानिदेशक डॉ. सीएसआर प्रभु, हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अप्पा राव पोडिले, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरडी कुलकर्णी और IIT धारवाड़ के निदेशक डॉ. वीआर देसाई समेत कई शिक्षाविद शामिल हैं।

 

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में प्रोफेसर वी. कामकोटि की भूमिका पर सवाल उठाया था। उन्होंने सदन में टास्क फोर्स के सदस्यों का उल्लेख करते हुए कहा था कि इसमें एक पूर्व IB प्रमुख, एक IT कंपनी के मालिक और एक ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ हैं।

 

उनकी इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने देश के प्रमुख वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों में से एक को निशाना बनाया है। ठाकुर ने प्रियंका गांधी की सदन में बोलने की शैली पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वह गंभीर मुद्दों पर बात करते समय मुस्कुराकर और मासूम चेहरा बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं।

ALSO READ: iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज

प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद अब 214 शिक्षाविदों के खुले पत्र ने इस मुद्दे को नया मोड़ दे दिया है। शिक्षाविदों ने प्रोफेसर कामकोटि के वैज्ञानिक और तकनीकी योगदान का उल्लेख करते हुए सार्वजनिक बहस में व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर दिया है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। परीक्षा सुधारों और NEET-UG से जुड़े विवाद के बीच टास्क फोर्स में शामिल विशेषज्ञों को लेकर राजनीतिक बहस आगे भी जारी रहने की संभावना है।

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

cjp jantar mantar protest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह टिप्पणी 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है। अब मामले की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

 

शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के वसुंधरा की रहने वाली हैं और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनके मुताबिक, 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवती की टिप्पणी से संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और जानबूझकर लोक शांति भंग करने का प्रयास किया गया।

 

नोएडा की सोसाइटी में रहती है युवती

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कथित टिप्पणी करने वाली युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोट्स जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह मूल रूप से फरीदाबाद के ऊंचागांव की रहने वाली बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, युवती ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और इसी साल जनवरी में उसने नोएडा में फ्लैट खरीदा था।

ALSO READ: सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

घटना के बाद से युवती और परिजन घर पर नहीं मिले

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से युवती और उसके परिजन कथित तौर पर अपने आवास पर नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

BNS की इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

ALSO READ: iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत शून्य अपराध संख्या (Zero FIR) दर्ज की गई है। इसके बाद केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है, क्योंकि कथित घटना दिल्ली के जंतर-मंतर से संबंधित है। अब मामले की आगे की विवेचना दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश के साथ-साथ वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

abhijeet dipke at jantar mantar

NEET विवाद को लेकर जारी आंदोलन के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने मंगलवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों को परेशान किया जा रहा है। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई जारी रही तो उनकी पार्टी जल्द ही एक बड़ा और शांतिपूर्ण आंदोलन आयोजित करेगी। उन्होंने सरकार पर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया।

ALSO READ: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

छात्रों के उत्पीड़न पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

 

अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस द्वारा छात्रों को परेशान करने की कार्रवाई जारी रहती है तो Cockroach Janta Party जल्द ही बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सरकार से छात्रों को निशाना बनाना और कथित उत्पीड़न बंद करने की मांग की।

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

आंदोलन खत्म नहीं हुआ, CJP ने जारी रखने की बात कही

 

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा संगठन की प्रमुख मांगों में से एक को स्वीकार किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था, लेकिन CJP नेताओं का कहना है कि उनका अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लड़ाई समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि CJP को अभी 'लंबा रास्ता तय करना है' और प्रदर्शन का समापन केवल शुरुआत है।

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

NEET विवाद में मृत छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

 

CJP प्रमुख ने परीक्षा विवाद के दौरान कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग भी की है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ALSO READ: “छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश से चली?” लोकसभा में गौरव गोगोई के तीखे सवाल, NTA और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिक्षा सुधारों को लेकर अभियान जारी रखेगी CJP

CJP नेताओं ने संकेत दिए हैं कि संगठन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना अभियान जारी रखेगा।  CJP प्रवक्ता सौरव दास ने समाचार कहा कि संगठन युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और शिक्षा एवं प्रशासनिक सुधारों के लिए प्रयास जारी रखेगा।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

 Apple के अगली पीढ़ी के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस साल सितंबर में इन दोनों मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है। लीक्स में दावा किया गया है कि नए iPhone Pro मॉडल्स में 2nm A20 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, बेहतर OLED डिस्प्ले और पहली बार Variable Aperture Camera जैसे बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि Apple ने अभी तक इन फीचर्स या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

 

अगर Apple अपने पुराने लॉन्च शेड्यूल का पालन करता है तो iPhone 18 Pro सीरीज का अनावरण सितंबर में किया जा सकता है। लीक्स में 12 सितंबर को संभावित लॉन्च डेट बताया जा रहा है। कुछ टिप्स्टर्स का दावा है कि कंपनी पहले Pro मॉडल्स लॉन्च कर सकती है, जबकि रेगुलर iPhone 18 को बाद में पेश किया जा सकता है। साथ ही Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की भी चर्चा है, लेकिन फिलहाल यह केवल अफवाहों तक सीमित है।

ALSO READ: Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं, नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं

 

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि कंपनी Dark Cherry, Light Blue और Dark Grey जैसे नए रंग पेश कर सकती है। वहीं iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी के कारण फोन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है।

 

डिस्प्ले होगा ज्यादा ब्राइट और पावर एफिशिएंट

 

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन में अपग्रेडेड LTPO+ OLED पैनल दिया जा सकता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा ब्राइट होगी और बैटरी की खपत भी कम होगी।

ALSO READ: Jio का बड़ा धमाका, 33.3 लाख नए एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर जुड़े, 5G और वायरलाइन में भी नंबर-1

छोटा होगा Dynamic Island

लीक्स के मुताबिक Apple Face ID टेक्नोलॉजी का बड़ा हिस्सा डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे Dynamic Island का आकार करीब 35 प्रतिशत तक छोटा हो सकता है और यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा।

 

पहली बार मिल सकता है Variable Aperture Camera

iPhone 18 Pro सीरीज में पहली बार Variable Aperture Camera मिलने की चर्चा है। यह कैमरा रोशनी के हिसाब से अपने आप अपर्चर एडजस्ट करेगा, जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटो, अधिक प्राकृतिक पोर्ट्रेट, कम ओवरएक्सपोजर और बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग संभव हो सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यूजर इसे मैन्युअली कंट्रोल कर पाएंगे या नहीं।

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

A20 2nm चिप दे सकती है दमदार परफॉर्मेंस

नई Pro सीरीज में Apple का A20 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। यह प्रोसेसर पहले से ज्यादा तेज और ऊर्जा की बचत करने वाला हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Apple का नया C2 5G मॉडेम और बेहतर सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है।

 

बड़ी बैटरी से बढ़ सकती है बैकअप

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 5,200mAh तक की बैटरी मिल सकती है, जबकि iPhone 18 Pro की बैटरी क्षमता में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। नई बैटरी और 2nm प्रोसेसर के साथ बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

भारत में कीमत बढ़ सकती है

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत भारत में मौजूदा मॉडल्स की तुलना में 20,000 से 30,000 रुपये तक बढ़ सकती है। फिलहाल iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,999 और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,49,999 है। ऐसे में नई Pro सीरीज और अधिक महंगी हो सकती है। वैश्विक बाजार में भी कीमत करीब 200 डॉलर तक बढ़ने की चर्चा है, जिसकी वजह महंगे कंपोनेंट्स और बढ़ी हुई सप्लाई चेन लागत बताई जा रही है।

अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं

ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट, फीचर्स या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इन सभी जानकारियों को केवल लीक्स और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।

Redmi Note 17 Leaks: 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और लॉन्च डेट

Redmi Note 17 Leaks: Redmi Note 17 सीरीज, एक हफ्ते पहले चीनी मार्केट में लॉन्च होने के बाद, अब भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 17 भारत में कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। इसकी लॉन्चिंग में बस 20-22 दिन ही बचे हैं। तो आइए, हम आपको सभी अफवाहों, अनुमानों और लीक्स के आधार पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

भारत में Redmi Note 17 की कीमत और लॉन्च डेट

टिपस्टर अभिषेक यादव ने लीक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। वहीं, फोन की पहली सेल 11 अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च के समय यह हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन Blue, Violet और Black कलर में लॉन्च हो सकते हैं।

अब अगर कीमत की बात करें तो, Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये के आसपास हो सकती है।

Redmi Note 17 के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

Redmi Note 17 में 7.0-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 613 GPU पर चल सकता है। इसके अलावा, फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। पावर के लिए फोन में 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W वायर्ड और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो, Redmi Note 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, LED फ्लैश, HDR और पैनोरमा सपोर्ट शामिल होंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि ये लीक हुए फीचर्स सही लगते हैं, क्योंकि भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 48MP कैमरा, A20 Pro चिप और Dynamic Island…iPhone 18 Pro के सभी बड़े फीचर्स लीक! जानें लॉन्च डेट

48MP कैमरा, A20 Pro चिप और Dynamic Island…iPhone 18 Pro के सभी बड़े फीचर्स लीक! जानें लॉन्च डेट

Apple के अगले जनरेशन के फ्लैगशिप iPhone अब लॉन्च के करीब हैं और क्यूपर्टिनो की यह टेक कंपनी अपने सालाना सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और काफी चर्चा में रहे iPhone Fold को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इनका डिजाइन आपको पहले जैसा ही लग सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी के मामले में कुछ हार्डवेयर अपग्रेड की तैयारी कर रहा है। अब आइए जानते हैं iPhone 18 Pro के हालिया लीक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के बारे में।

Apple iPhone 18 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कैमरा

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार Dynamic Island को पहले से छोटा कर सकता है। इसके लिए कंपनी Face ID सिस्टम के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स को Face ID की सुविधा पहले की तरह मिलेगी, लेकिन स्क्रीन पर देखने के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।

Apple के नए A20 Pro चिपसेट से परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर TSMC की 2nm प्रोसेस पर बनाया जा रहा है, जिससे iPhone पहले के मुकाबले ज्यादा तेज चलेगा और कम बैटरी खर्च करते हुए बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो, iPhone 18 Pro के कैमरे में पिछले कई सालों का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 48MP Fusion कैमरा मिलेगा, जो वेरिएबल अपर्चर फीचर के साथ आ सकता है। यानी कैमरा अपने आप जरूरत के हिसाब से सेंसर तक पहुंचने वाली रोशनी को कम या ज्यादा कर सकेगा। इससे कम रोशनी में बेहतर फोटो, शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स और बेहतर डेप्थ इफेक्ट मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि iPhone बनाने वाली कंपनी Camera Control बटन को आसान बना सकती है। इसके लिए कंपनी इसमें से टच-सेंसिटिव जेस्चर और हैप्टिक फीडबैक को हटाकर सिर्फ प्रेशर-सेंसिटिव (दबाव से काम करने वाले) कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकती है। इससे कैमरे को कंट्रोल करना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।

कनेक्टिविटी के मामले में भी iPhone 18 Pro में कई नए अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। खबरों के मुताबिक, Apple इसमें अपना नया N2 वायरलेस चिप दे सकता है। वहीं, फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले पहले की तरह मिल सकती है, लेकिन इसमें बेहतर LTPO+ टेक्नोलॉजी होगी, जिससे बैटरी की खपत कम होगी और बैटरी बैकअप बेहतर मिलेगा।

फोन के डिजाइन को लेकर मिली-जुली खबरें हैं। Weibo पर जानकारी देने वाले ‘Fixed Focus Digital’ का दावा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अपने पिछले मॉडल के मुकाबले लगभग 2mm मोटे हो सकते हैं, जिससे इनकी कुल मोटाई लगभग 10.75mm हो जाएगी। हालांकि, Macworld की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की बॉडी की मोटाई 8.75mm ही रह सकती है और सिर्फ कैमरा बंप बड़ा हो सकता है। इसलिए, फाइनल डिजाइन को लेकर अभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Apple iPhone 18 Pro की कीमत और लॉन्च डेट (अनुमानित)

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple का सालाना iPhone लॉन्च इवेंट 9 सितंबर, 2026 को होने की उम्मीद है और इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि इस साल खरीदारों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि टिम कुक की अगुवाई वाली कंपनी Pro मॉडल की कीमतों में लगभग 10,000 रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: क्या भारत में लॉन्च होंगे OnePlus 16 और Oppo Find X10 Ultra नई लीक से सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

7100mAh बैटरी के साथ Motorola का 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगा 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत

क्या आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Motorola ने आज भारत में अपना नया हैंडसेट Motorola Edge 70 Max लॉन्च किया है, जो कि कंपनी की बढ़ती Edge 70 लाइनअप का हिस्सा है। इस फोन में आपको बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए ड्यूरेबिलिटी, AI-पावर्ड फीचर्स और फास्ट चार्जिंग पर भी दांव लगा रही है। अब चलिए Motorola Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Motorola Edge 70 Max: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Motorola Edge 70 Max में 6.8-इंच का Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन में एल्युमीनियम फ्रेम, IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ-साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।

इस हैंडसेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, साथ ही इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5500mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिसमें लिक्विड मेटल थर्मल जेल का इस्तेमाल किया गया है, ताकि भारी कामों के दौरान भी परफॉर्मेंस बनी रहे। इसके अलावा, इस डिवाइस में 7100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग, 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में OIS के साथ 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (जो मैक्रो शूटर का भी काम करता है) और 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Hello UX के साथ Android 16 पर चलता है, और Motorola ने तीन साल के Android OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

Motorola Edge 70 Max की कीमत, सेल डेट और लॉन्च ऑफर्स

Motorola Edge 70 Max के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹54,999 है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹59,999 है। लॉन्च ऑफर्स के तहत, कंपनी चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी असल खरीद कीमत कम हो जाती है।

बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई से Flipkart और Motorola के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक Motorola Edge 70 Max को Pantone से प्रेरित तीन कलर ऑप्शन में से चुन सकते हैं- Pantone Aqua Grey, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 18 Pro 9 सितंबर को होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी लीक्स आई सामने

Apple iPhone 18 Pro 9 सितंबर को होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी लीक्स आई सामने

Apple के अगले iPhone के लॉन्च में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। हालांकि, क्यूपर्टिनो की इस टेक कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max कंपनी के सालाना सितंबर इवेंट में उसके पहले फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, नए कलर ऑप्शन और कीमत में बढ़ोतरी जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। iPhone 18 Pro से जुड़ी अब तक सामने आई सभी लीक जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें।

Apple iPhone 18 Pro का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स (लीक जानकारी)

डिजाइन की बात करें तो, Apple अपने पुराने फ्लैट-एज डिजाइन को बरकरार रख सकता है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव किए जा सकते हैं। लीक्स के अनुसार, फोन के पीछे का डिजाइन ज्यादा साफ-सुथरा होगा, कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा हो सकता है और फोन की बॉडी थोड़ी मोटी हो सकती है। मोटा डिजाइन इसलिए दिया जा सकता है, ताकि इसमें बड़ी बैटरी और बेहतर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगाया जा सके।

iPhone 18 Pro सीरीज में नया Dark Cherry कलर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह Light Blue, Silver और Dark Grey कलर में भी आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A20 Pro प्रोसेसर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह चिप बेहतर AI परफॉर्मेंस, तेज़ ग्राफिक्स और बेहतर पावर एफिशिएंसी देगी।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 5391 mAh से 5577 mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह किसी भी iPhone में मिलने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक हो सकती है। बता दें कि बड़ी बैटरी के कारण फोन का डिजाइन थोड़ा मोटा और वजन में भारी हो सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में मौजूदा 6.3 इंच और 6.9 इंच की स्क्रीन साइज को बरकरार रख सकता है। हालांकि, लीक्स के अनुसार इस बार Dynamic Island का साइज छोटा किया जा सकता है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple पहली बार अंडर-डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी ला सकता है, यानी Face ID सेंसर स्क्रीन के नीचे छिपे हो सकते हैं।

ऐसी चर्चा है कि क्यूपर्टिनो की यह दिग्गज कंपनी अपना ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सिस्टम तो बरकरार रखेगी, लेकिन साथ ही वेरिएबल-अपर्चर वाला मेन कैमरा, ज्यादा ब्राइट टेलीफोटो लेंस, नया स्टैक्ड इमेज सेंसर और अपग्रेडेड 24MP का सेल्फी कैमरा भी पेश करेगी। इसके अलावा, ‘कैमरा कंट्रोल’ बटन को भी पूरी तरह प्रेशर-सेंसिटिव कंट्रोल के साथ रीडिजाइन किया जा सकता है।

भारत में Apple iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple अपना सालाना iPhone लॉन्च इवेंट 9 सितंबर, 2026 को आयोजित कर सकता है और इसकी बिक्री और डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि सितंबर का इवेंट सिर्फ Pro मॉडल और Apple के फोल्डेबल iPhone पर फोकस्ड हो सकता है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone Air 2 साल 2027 की शुरुआत में आ सकते हैं।

हालांकि, कीमत के मामले में खबर अच्छी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Pro मॉडल की कीमतों में लगभग 10,000 रुपये की बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,44,900 रुपये हो सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max लगभग 1,59,900 रुपये में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ISM 2.0 : सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का रास्ता साफ, चिप मैन्युफैक्चरिंग,डिजाइन और स्किल डेवलपमेंट पर होगा फोकस

iPhone Ultra की एंट्री तय? लॉन्च से पहले डिजाइन, कैमरा और कीमत हुई लीक

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर कई सालों से चर्चा हो रही है और अब ऐसा लगता है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हालांकि क्यूपर्टिनो की इस टेक कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन नई लीक और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी अगले तीन महीनों में iPhone 18 Pro लाइनअप के साथ लंबे समय से चर्चा में रहे iPhone Ultra को लॉन्च कर सकती है। अब आइए जानते हैं इसके लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन, कैमरा अपग्रेड, कीमत और लेटेस्ट लीक की पूरी जानकारी।

Apple iPhone Ultra: अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

हाल की लीक पर यकीन करें तो, iPhone Ultra में अंदर की तरफ 7.8-इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले और बाहर की तरफ 5.5-इंच की स्क्रीन हो सकती है। उम्मीद है कि US की यह टेक कंपनी इस डिवाइस में अपनी अगली जनरेशन का A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल करेगी, जिसके साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 12GB LPDDR5X RAM और Apple का अपना C2 मॉडेम दिया जाएगा।

जाने-माने लीकर ‘Jam Online’ की ओर से हाल ही में शेयर किए गए डमी यूनिट्स से पता चलता है कि Apple इसे खोलने पर काफी चौड़ा डिजाइन दे सकता है, जिससे यूजर्स को पतली किताब जैसे फोल्डेबल के बजाय iPad mini जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो, लीक्स से संकेत मिलता है कि iPhone बनाने वाली कंपनी इस डिवाइस में डुअल 48MP का रियर कैमरा दे सकती है, जबकि कवर डिस्प्ले और अंदर की फोल्डिंग स्क्रीन, दोनों पर ही खास सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं। अन्य फीचर्स में USB Type-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और पावर बटन के नीचे लगा ‘कैमरा कंट्रोल’ बटन शामिल हो सकता है।

भारत में Apple iPhone Ultra की लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple का एनुअल सितंबर हार्डवेयर इवेंट 9 सितंबर, 2026 को हो सकता है। चूंकि US में लेबर डे 7 सितंबर को पड़ता है, इसलिए गुरमन का मानना ​​है कि Apple के मुख्य इवेंट के लिए 9 सितंबर का समय सबसे सही रहेगा। इसी इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Ultra को भी आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।

मौजूदा लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone भारत में ₹1,99,990 से ₹2,29,990 के बीच लॉन्च हो सकता है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो यह Apple के अब तक के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में से एक होगा।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

8000mAh बैटरी वाला OnePlus N6 भारत में लॉन्च, मिलेगा DSLR जैसा कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus N6: चीन की स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारत में इस साल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च किया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में OnePlus Nord CE 6 Lite से नीचे रखे गए इस हैंडसेट में बड़ी 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। अब चलिए OnePlus N6 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus N6 में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट है, जो Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में OnePlus ने दो बड़े Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरी की बात करें तो, इस फोन में f/1.8 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है, जो 60fps पर 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में ‘डुअल-व्यू वीडियो’ मोड भी है, जिससे यूजर्स फ्रंट और रियर दोनों कैमरों का इस्तेमाल करके एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

भारत में OnePlus N6 की कीमत, ऑफर और उपलब्धता

OnePlus N6 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹22,999 है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए ग्राहकों को ₹24,999 देने होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत, OnePlus ₹1,000 का ‘प्राइम डे-एक्सक्लूसिव’ डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, खरीदार Axis Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। साथ ही, कंपनी चुनिंदा खरीदारी पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है। OnePlus N6 दो कलर ऑप्शन ‘Fresh Mint’ और ‘Midnight Green’ में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर को Apple का धमाका? iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra हो सकते हैं लॉन्च