भारत में Telegram की वासपी, Play Store और Apple App Store से करें डाउनलोड या अपडेट, नहीं खुल रहा ऐप तो करें ये काम

Telegram Ban Lifted: NEET UG Re-Test के समय लगाई गई अस्थायी पाबंदियों के बाद, भारत में अब यूजर्स के लिए टेलीग्राम की सर्विस धीरे-धीरे बहाल होती दिख रही है। यह मैसेजिंग ऐप एक बार फिर Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वहीं, कई यूजर्स ने बताया है कि मैसेज सामान्य रूप से डिलीवर हो रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को अभी भी चैट खोलने या मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में ऐप को एक बार रिफ्रेश या बंद करके दोबारा खोलने से यह समस्या ठीक हो सकती है।

अगर Telegram अभी भी काम नहीं कर रहा है, तो क्या करें?

जो यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं या अपनी चैट्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, वे Google Play Store या Apple App Store से Telegram को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। इसके बाद ऐप को पूरी तरह बंद करें और फिर दोबारा खोलें। ऐसा करने से यूजर्स की समस्या ठीक हो सकती है।

Android यूजर्स ऐसे ठीक करें Telegram की समस्या:

  • Google Play Store खोलें और Telegram के अपडेट्स चेक करें।
  • अगर कोई अपडेट उपलब्ध हो, तो उसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद Settings > Apps > Telegram पर जाएं।
  • यहां Force Stop पर टैप करें।
  • अब Telegram को फिर से खोलें और इसे दोबारा कनेक्ट होने के लिए कुछ समय दें।

iPhone पर Telegram की समस्या ऐसे ठीक करें:

  • App Store खोलें और अगर Telegram का नया वर्जन उपलब्ध है, तो उसे अपडेट करें।
  • इसके बाद App Switcher खोलें और Telegram ऐप को ऊपर की ओर स्वाइप करके पूरी तरह बंद कर दें।
  • अब Telegram को दोबारा खोलें और कुछ सेकंड इंतजार करें, ताकि ऐप दोबारा सर्वर से कनेक्ट हो जाए।

इस प्रोसेस से ऐप Telegram के सर्वर के साथ नया कनेक्शन बना पाता है और इससे उन यूजर्स को सामान्य रूप से ऐप इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है जिन्हें अभी भी समस्याएं आ रही हैं।

टेलीग्राम की ऐप स्टोर पर वापसी

मैसेजिंग सर्विस फिर से शुरू होने के साथ-साथ, टेलीग्राम भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर वापस आ गया है। प्रतिबंध के दौरान यह ऐप उपलब्ध नहीं था, जिससे इसे डाउनलोड या री-इंस्टॉल करने की कोशिश कर रहे यूजर्स के बीच अनिश्चितता बनी हुई थी।

हालांकि, कई यूजर्स के लिए Telegram की वेबसाइट भी फिर से खुल रही है, जिससे पता चलता है कि अस्थायी पाबंदियां हटाई जा रही हैं।

टेलीग्राम पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया?

यह अस्थायी प्रतिबंध तब लगाया गया जब अधिकारियों ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को टेलीग्राम तक पहुंच को अवरुद्ध करने का निर्देश दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ऐसी आशंका थी कि NEET-UG पुनर्परीक्षा से संबंधित परीक्षा सामग्री इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित हो सकती है।

NEET-UG री-एग्जाम से जुड़ी जानकारी और परीक्षा सामग्री Telegram के जरिए शेयर होने की आशंका के चलते अधिकारियों ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) को कुछ समय के लिए Telegram की सेवाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।

हालांकि अब Telegram की मैसेजिंग सेवा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन पहले जारी निर्देशों के अनुसार मैसेज एडिट करने का फीचर 30 जून तक बंद रह सकता है।

अगर किसी यूजर को अभी भी Telegram इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है, तो वह ऐप को अपडेट करें और पूरी तरह बंद करके दोबारा खोलें। इससे ऐप सामान्य तरीके से काम करने लग सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max की डिटेल्स लीक! जानें कैमरा, कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स

Apple 2027 तक ला सकता है 20 नए डिवाइस, Foldable iPhone और Smart Glasses भी लिस्ट में हैं शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple आने वाले समय में अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च में से एक की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि 2027 के आखिर तक कंपनी करीब 20 नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूपर्टिनो-बेस्ड यह टेक कंपनी iPhone, Mac, Apple Watch, AirPods और स्मार्ट होम डिवाइस जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है।

वहीं, WWDC 2026 में एडवांस Siri का बीटा वर्जन पेश करने के बाद अब कंपनी उन नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनकी लॉन्चिंग पहले किसी वजह से टाल दी गई थी।

इसमें Apple Intelligence से लैस अधिक स्मार्ट डिवाइस भी शामिल होंगे। iPhone लाइनअप की बात करें तो, Apple के iPhone 18 Pro मॉडल को नए A20 Pro चिप, पहले से छोटे Dynamic Island और वैरिएबल अपर्चर जैसे कैमरा अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा, सबसे बड़ी खासियत एक फोल्डेबल iPhone Ultra हो सकता है, जिसमें बड़ी अंदरूनी डिस्प्ले हो सकती है और जो iPad की तरह मल्टीटास्किंग को सपोर्ट कर सकता है।

खबरों के मुताबिक, Apple अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर खास iPhone मॉडल्स पर भी काम कर रहा है, जिसमें लगभग एज-टू-एज कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है।

वियरेबल्स की बात करें तो, Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में तेज चिप्स और शायद नए हेल्थ फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही, सैटेलाइट फीचर्स का दायरा भी बढ़ सकता है, जिससे बिना नेटवर्क कवरेज के भी मैसेजिंग और मैप्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

साथ ही, iPad में ज्यादा पावरफुल चिप्स और Apple Intelligence सपोर्ट जैसे अपग्रेड्स की उम्मीद है। iPad mini में आखिरकार OLED डिस्प्ले और बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिल सकती है।

MacRumors के अनुसार, Macs में भी बड़े अपग्रेड्स होने वाले हैं। उम्मीद है की 2027 तक OLED डिस्प्ले और टच सपोर्ट वाला नया डिजाइन किया गया MacBook Ultra आ जाएगा। वहीं, Mac Studio, Mac mini और iMac जैसे अन्य Mac डिवाइस अगली जनरेशन के M5 चिप्स के साथ आने की संभावना है।

होम और ऑडियो कैटेगरी में Apple, डिस्प्ले से लैस नया स्मार्ट होम हब, साथ ही अपडेटेड Apple TV और HomePod mini भी लॉन्च कर सकता है।

इसके अलावा, AI फीचर्स के लिए कैमरा से लैस नए AirPods और Apple Glasses पर भी काम चल रहा है। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चित स्मार्ट ग्लासेस में ओवल-शेप कैमरे, कस्टम फ्रेम डिजाइन और कई अन्य एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, टीजर में दिखा प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स