Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Latest News
          Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        Share Market

        Trading Plan : बाजार में आई तूफानी तेजी, अनुज सिंघल से जानें क्या फिर से तो फेल नहीं हो जाएगी ये रैली

        Posted on October 15, 2026October 15, 2026 by admin

        Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी और AI ट्रेड के रिवर्सल से बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। 400 अंको से ज्यादा की तेजी के साथ 28 सितंबर के बाद निफ्टी 23000 के पार निकल गया है। ICICI BANK रिलायंस, भारती और HDFC बैंक ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी में भी 700 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड के नीचे आने से मार्केट के सेंटिमेंट सुधरे हैं। IT सेक्टर का जलवा कायम है। आज इसमें लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी है। TCS, टेक महिंद्रा और HCL TECH निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। उधर मिडकैप में कोफोर्ज, पर्सिस्टेंट ने कमान संभाली है। IT में रैली के बावजूद ओरेकल बेचने की बोल्ड कॉल सटीक पड़ी है। यह शेयर 2 परसेंट फिसला है।

        देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म 21 अक्टूबर से खुलेगा। इसकी प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपए प्रति शेयर। Religare Broking, SMIFS, Tracom Stock Brokers की इस IPO में सब्सक्राइब की सलाह है। MOFSL भी पॉजिटिव है। रिलायंस का शेयर करीब 3 परसेंट भागा है। IT के बाद ऑटो और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी,दोनों इंडेक्स सवा से दो परसेंट तक चढ़े हैं। साथ ही रियल्टी, NBFCs में भी रफ्तार है। लेकिन PSU बैंकों में बिकवाली हावी है। यह इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे है।

        नेस्ले ने अनुमान से थोड़े फीके नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 35% बढ़कर 1027 करोड़ पर रहा है। रेवेन्यू में 20% की बढ़त हुई है। महंगाई को लेकर मैनेजमेंट की कमेंट्री से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। इंट्राडे में शेयर 6% से ज्यादा फिसला है। इधर पॉलिकैब्स के नतीजे अच्छे रहे हैं। मुनाफा 43% तो आय में 50 परसेंट से ज्यादा का उछाल दिखा है। कल नतीजों के बाद केनरा बैंक में तगड़ी गिरावट आई है। ये करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। वहीं Q2 नतीजों के बाद बजाज कंज्यूमर में भी 5 परसेंट की कमजोरी है। उधर अच्छे रिजल्ट के बाद लीला होटल्स 3 परसेंट उछला है।

        कल वायदा में शामिल 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। DLF का मुनाफा 20 परसेंट घट सकता है । हालांकि इसकी रेवेन्यू में 29 परसेंट बढ़त का अनुमान है। OBEROI REALTY से भी फीके नतीजों का अनुमान है। FEDERAL BANK, PNB, UJJIVAN SFB, CROMPTON और LTM के नतीजों पर भी नजर रहेगी।

        आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

        बाजार पर बात करते हुए CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज CNBC-आवाज़ के दर्शकों को बंपर मुनाफे वाली ट्रेड मिली। सुबह गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी में भी खरीदने की बोल्ड कॉल दी गई थी। IT और बैंक दोनों के चलने के ट्रिगर सिर्फ आवाज ने बताये थे। GVT&D, CG पावर, हिताची आज क्यों गिरेंगे हमने समझाया था। IT की रैली में भी ऑरेकल बेचने की सटीक सलाह दी थी। ICICI लोबांर्ड के गैप-अप में ना फंसे, सिर्फ CNBC-आवाज़ ने बताया था।

        बाजार: क्यों आई बड़ी रैली?

        आज सुबह हमने बताया बाजार में चलने के ट्रिगर्स हैं। बैंक और IT दोनों के चलने के बड़े ट्रिगर्स हैं। AI ट्रेड का रिवर्सल IT के लिए बड़ा पॉजिटिव है और 3 दिनों से हम ये ट्रेड सुझा रहे हैं। बैंकों में भी तेजी का ट्रिगर, कच्चा तेल और बॉन्ड यील्ड नीचे आए। RIL और भारती में तेजी का ट्रिगर है जियो का IPO। कोई कारण नहीं था कि बाजार आज ना चले।

        क्या टिकेगी रैली?

        अब हम निफ्टी और बैंक निफ्टी में 20 DEMA के ऊपर है और अब 20 DEMA ने गिरना बंद किया है। अगले 2-3 कारोबारी सत्र काफी अहम हैं। बस एक रिस्क है कि कहीं बड़ा FII सेलर वापस न आ जाए। अगर AI ट्रेड पलटा तो भारत में पैसा आएगा। जियो के IPO में भी बड़ी FII भागीदारी आएगी। बस एक दिक्कत, 2 दिनों से रैली सिर्फ लार्ज कैप्स में है। स्मॉल कैप्स का प्रदर्शन कमजोर है।

        निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

        निफ्टी के लिए 23,150-23,200 पर रेजिस्टेंस और 22,850-22,950 पर सपोर्ट है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56,200-56,500 पर रेजिस्टेंस और 55,800-56,000 पर सपोर्ट है।

        प्री-CAS रणनीति

        क्लोज बढ़िया है, लेकिन मिडकैप में एक्शन खराब है। दिक्कत ये है कि कैरी करने में जोखिम होता है। बड़ा मुनाफा हो रहा है तो बुक करें।

         

        RIL Share Price : जियो IPO ने दिया तगड़ा बूस्टर डोज, 3% भागा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 50, AI, AMP, bank, Bank Nifty outlook, bank nifty trend, CAS, dlf, federal bank, FII, hcl, HCL Tech, HDFC बैंक, ICICI Bank, IPO, IT, ltm, Nifty outlook, nifty trend, Oberoi Realty, pnb, PSU, RIL Share, ril share price, share market news in Hindi, share price, stock, stock market outlook, TCS, tech, trading, Trading plan, Trading Strategy, कच्चा तेल, गिफ्ट, जियो IPO, ट्रेडिंग प्लान, ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी, नतीजे, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी पर रणनीत, निफ्टी पर रणनीति, निफ्टी व्यू, निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति, निवेश, नेस्ले, प्राइवेट बैंक, बाजार, बाजार की चाल, बैंक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी पर रणनीति, बैंक निफ्टी व्यू, बॉन्ड यील्ड, भारत, मनीकंट्रोल, महंगाई, मिडकैप, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रेजिस्टेंस, रेवेन्यू, शेयर, शेयर मार्केट हिन्दी न्यूज, सपोर्ट, स्टॉक मार्केट व्यू
        Share Market

        RIL Share Price : जियो IPO ने दिया तगड़ा बूस्टर डोज, 3% भागा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर

        Posted on October 15, 2026October 15, 2026 by admin

        Reliance Industries Share Price : गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी आई है, जिससे यह निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहा है। कंपनी की टेलीकॉम और डिजिटल सब्सिडियरी, जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने 30,213 करोड़ रुपये के आगामी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए प्राइस बैंड की घोषणा की है। भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO के रूप में प्रस्तावित इस लिस्टिंग से RIL की वैल्यू अनलॉक होने और इसकी रेटिंग में संभावित सुधार की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने भी इस कंपनी को लेकर बुलिश रुख जाहिर किया है, इसके चलते आज इस शेयर को बूस्ट मिला है।

        आज के कारोबार में RIL के शेयर करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 1,207 रुपये पर पहुंच गए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16.32 लाख करोड़ रुपये के आसपास आ गई। यह तेजी जियो प्लेटफॉर्म्स द्वारा अपने IPO के लिए 1,065-1,119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय करने की घोषणा के बाद आई है। यह IPO 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।

        प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर,जियो प्लेटफॉर्म्स 27 करोड़ नए शेयर जारी करके 30,213 करोड़ रुपये जुटाएगा। यह 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,859 करोड़ रुपये के IPO से भी बड़ा होगा। इस इश्यू के हिसाब से जियो प्लेटफॉर्म्स का वैल्यूएशन लगभग 10.3 लाख करोड़ रुपये (या 108 अरब डॉलर) बैठता है।

        इसके पहले आए कई बड़े IPOs से अलग,जियो के IPO में पूरी तरह से नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें मौजूदा शेयरधारकों की ओर से कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। IPO से मिलने वाली कुल रकम में से 27,500 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी की मुख्य सब्सिडियरी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 19 अक्टूबर को होगी,जबकि शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

        Jio IPO से RIL की री-रेटिंग होने की उम्मीद: रेलिगेयर ब्रोकिंग

        रेलिगेयर ब्रोकिंग का मानना ​​है कि Jio प्लेटफॉर्म्स की प्रस्तावित लिस्टिंग, रिलायंस इंडस्ट्रीज की री-रेटिंग के लिए एक बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है। इससे कंपनी के सबसे बड़ी ग्रोथ एसेट के लिए एक स्वतंत्र मार्केट वैल्यूएशन तय होगा और समूह के ‘सम-ऑफ-द-पार्ट्स’ (SOTP) वैल्यूएशन में पारदर्शिता आएगी। ब्रोकरेज ने RIL को ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,696 रुपये तय किया है। गुरुवार के 1,207 रुपये के ट्रेडिंग प्राइस के हिसाब से इसमें लगभग 40.5 प्रतिशत की बढ़त की संभावना है। रेलिगेयर का कहना है कि जियो की स्वतंत्र प्राइस डिस्कवरी से RIL स्टॉक के लिए ‘होल्डिंग-कंपनी डिस्काउंट’ को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्रोकरेज की सलाह है कि जियो के मार्केट में लिस्ट होने का इंतज़ार करने के बजाय,उसकी लिस्टिंग से पहले ही RIL के शेयर जमा कर लेने चाहिए।

        मोतीलाल ओसवाल को भी नजर आ रही वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना

        मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के जरिए वैल्यू अनलॉक होने की संभावना पर भी जोर दिया है। उसका कहना है कि RIL के शेयर की कीमत में इसके डिजिटल बिजनेस के लिए पहले से ही एक बड़ा ‘होल्डिंग-कंपनी डिस्काउंट’ शामिल है। हाल ही में जारी एक नोट में, ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया है कि RIL के वैल्यूएशन में जियो प्लेटफॉर्म्स में उसकी लगभग 66.4 प्रतिशत हिस्सेदारी पर 18-36 प्रतिशत का डिस्काउंट शामिल है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स को क्या वैल्यूएशन मल्टीपल दिया गया है।

        मोतीलाल ओसवाल ने RIL पर अपनी ‘बाय’ (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी है और SOTP-आधारित टारगेट प्राइस 1,530 रुपये तय किया है। यह गुरुवार के ट्रेडिंग प्राइस से लगभग 26.8 प्रतिशत अधिक है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि भले ही निवेशकों को जियो प्लेटफॉर्म्स में सीधे निवेश करने का विकल्प मिल जाए, फिर भी RIL के जरिए उन्हें कंपनी के रिटेल, एनर्जी और उभरते व्यवसायों में निवेश का मौका मिलता रहेगा।

        निफ्टी में जल्द ही देखने को मिल सकता है 23200-23500 का लेवल, इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

        Jio का कर्ज घटने और टैरिफ में बढ़ोतरी से अर्निंग के मिलेगा सपोर्ट

        IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने के लिए करने का प्रस्ताव,RIL में निवेश के नजरिए से एक और अहम पहलू है। रेलिगेयर ब्रोकिंग को उम्मीद है कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम द्वारा कर्ज चुकाने से ब्याज खर्च कम होगा, नेट प्रॉफिट मार्जिन में सुधार आएगा और फ्री कैश फ्लो जनरेशन में तेजी आएगी। इसके अलावा प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) में बढ़ोतरी, 5G प्रीमियम सेवाओं और डिजिटल सेवाओं से भी कंपनी की कमाई को सपोर्ट मिलेगा।

        मोतीलाल ओसवाल का मानना ​​है कि जियो के IPO और वोडाफोन आइडिया की प्रस्तावित फंड जुटाने की योजना के बाद, टेलीकॉम टैरिफ बढ़ाने की संभावना और मजबूत होगी। ब्रोकरेज ने दिसंबर 2026 में स्मार्टफोन टैरिफ में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। उसका मानना ​​है कि इससे FY26-29 के दौरान EBITDA में लगभग 15 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हासिल करने में मदद मिल सकती है।

        रिलायंस रिटेल, O2C और न्यू एनर्जी बने रहेंगे ग्रोथ ड्राइवर

        रेलिगेयर को उम्मीद है कि जियो के अलावा,रिलायंस रिटेल को स्टोर विस्तार और डिजिटल कॉमर्स में बढ़ोतरी से फायदा मिलेगा। वहीं,ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार को रिफाइनिंग इकोनॉमिक्स में सुधार और पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर में रिकवरी से फायदा होगा। सोलर,एनर्जी स्टोरेज और हाइड्रोजन में ग्रुप का निवेश लंबी अवधि के विकास के अवसर प्रदान करेगा।

         

        (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 2026, EBITDA, IPO, jio, Jio ipo, Jio listing, reliance, reliance industries, reliance industries share, Reliance Industries share outlook, Reliance Industries share price, Reliance Jio listing, RIL Share, RIL Share Outlook, ril share price, share price, अर्निंग, आधार, उम्मीद, एनर्जी स्टोरेज, ऑफर फॉर सेल, कमाई, ग्रो, ग्रोथ, जियो IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स, टारगेट प्राइस, टेलीकॉम, डिस्काउंट, डॉलर, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, पैसा, फाइनेंशियल, बिजनेस, ब्याज, ब्रोकरेज की सलाह, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेवेन्यू, लिस्टिंग, विकास, वित, वैल्यूएशन, शेयर, सपोर्ट, सेल, स्टोर विस्तार, स्मार्टफोन
        Share Market

        Jefferies Model Portfolio: RIL, कोटक बैंक और वेलस्पन कॉर्प पर बुलिश, जानिए किन शेयरों पर घटाया वेटेज

        Posted on October 6, 2026October 6, 2026 by admin

        Jefferies Model Portfolio : अगर आप बाजार की गिरावट का फायदा उठाकर कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समय दिग्गज ब्रोकरेज जैफरीज क्या कर रहा है। दरअसल जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफिलियो में अभी बड़े बदलाव किए हैं। जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो बदलाव करते हुए कहा है कि इस समय निवेश के लिहाज से लार्जकैप शेयर अच्छे लग रहे हैं। लार्जकैप शेयरों में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर है। लार्जकैप शेयरों का वैल्युएशन भी सस्ता है। जेफरीज़ का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2026 से 2028 के दौरान लार्जकैप शेयरों और अन्य शेयरों के बीच अर्निंग ग्रोथ का अंतर कम होता जा रहा है। इसी कारण जेफ़रीज़ ने अपने पोर्टफोलियो में लार्जकैप शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ा दी है।

        जेफरीज: मॉडल पोर्टफोलियो में क्या बदला?

        जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो में RIL की हिस्सेदारी बढाई है। अब इस शेयर का वेटेज 7.5 फीसदी हो गया है। वहीं, ब्रोकरेज ने अपने पोर्टफोलियों में कोटक महिंद्रा बैंक और वेलस्पन कॉर्प को जोड़ा है। इसके पोर्टफोलियो में इन दोनों शेयरों की हिस्सेदारी 2% और 2.4% है। जेफरीज RIL पर बुलिश है। रिलायंस अगले एक साल के लिए अपने अनुमानित EV/EBITDA के 8.4 गुना पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले 10 वर्षों के एवरेज लेवल से 23% कम है। ब्रोकरेज की राय है कि ज्यादा GRM के चलते अर्निंग्स अपग्रेड देखने को मिल सकता है। जेफरीज़ को यह भी उम्मीद है कि कंपनी के प्रॉफिट अनुमान बढ़ सकते हैं और इसके ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) में सुधार हो सकता है। इन्हीं मुख्य कारणों से जेफरीज़ ने अपने पोर्टफोलियो में इस शेयर का वेटेज बढ़ाया है।

        (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

        कोटक बैंक पर भी जेफरीज का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि नया MD & CEO आने से इस शेयर को पोर्टफोलियो में जोड़ा गया है। कंपनी में 15% से ज्यादा की ग्रोथ संभव है। यह शेयर फिलहाल अपने एवरेज बुक वैल्यू के 1.8 गुना पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले 10 सालों के एवरेज लेवल से 50% कम है। जेफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में कोटक महिंद्रा बैंक का वेटेज 2% होगा।

        वेलस्पन कॉर्प पर जेफरीज का कहना है कि यह US और वेस्ट एशिया में तेल-गैस इंफ्रा का बड़ा प्लेयर है। स्टॉक को कई साल की अपसाइकिल का फायदा मिलेगा। इसको घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग का भी फायदा मिलेगा। कंपनी को कई सालों तक प्रॉफिट मिल सकता है क्योंकि अमेरिका और पश्चिम एशिया में तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ सकता है। कंपनी को इन इलाक़ों में लोकल मन्यूफैक्चरिंग से भी मुनाफा हो सकता है। वेलस्पन कॉर्प को 2.4 फीसदी वेटेज के साथ पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

        कहां घटाया वेटेज?

        जेफरीज ने रेट सेंसिटिव यानी ब्याज दरों के बदलाव से ज्यादा प्रभावित होने वाले निवेशों का वेटेज घटाया है। एनबीएफसी और रियल एस्टेट की हिस्सेदारी कम की गई है। एनबीएफसी वे वित्तीय कंपनियां हैं जो बैंक हुए बिना कर्ज देने जैसी सेवाएं देती हैं।

        हालांकि,दोनों पर ब्रोकरेज अब भी ओवरवेट है। इसका मतलब तुलना वाले बेंचमार्क से ज्यादा हिस्सेदारी रखना है। इसलिए वेटेज घटाने को पूरी तरह बाहर निकलना नहीं समझना चाहिए। आयशर मोटर्स का वेटेज भी घटाया गया है। नोट में कटौती के बाद की हिस्सेदारी नहीं दी गई है।

        मॉनेटरी पॉलिसी पर जेफरीज

        जेफरीज के मुताबिक,कमजोर मानसून और कमोडिटी कीमतों में बढ़त से महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है। ऐसे मेंअक्टूबर की पॉलिसी में ब्याज दर बढ़ सकती है। उसे आरबीआई से दरों में 50 से 75 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी की उम्मीद है।

         

        Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 7 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 2026, 50, AMP, EBITDA, Eicher Motors Share Price, ev, GRM, Jefferies, Jefferies model portfolio, Kotak Mahindra Bank share price, market, market outlook, ril share price, US, weak monsoon, Welspun Corp Share Price, अर्निंग, आयशर मोटर्स शेयर प्राइस, आरआईएल शेयर प्राइस, आरबीआई, इंफ्रास्ट्रक्चर, उम्मीद, कमजोर मानसून, कोटक महिंद्रा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक शेयर प्राइस, ग्रो, ग्रोथ, जेफरीज, जेफरीज मॉडल पोर्टफोलियो, निफ्टी की चाल, निवेश, बाजार, बैंक, ब्याज, ब्याज दर, ब्रोकरेज की राय, मनीकंट्रोल, महंगाई, मानसून, रियल एस्टेट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्जकैप शेयर, वेलस्पन कॉर्प, वेलस्पन कॉर्प शेयर प्राइस, शेयर, सेंसेक्स
        Share Market

        RIL Share Price: पहली तिमाही के नतीजों के बाद रिलायंस पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, Goldman Sachs ने दिया 41% ऊपर का टारगेट

        Posted on July 20, 2026July 20, 2026 by admin

        Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों को लेकर अपना तेजी का नजरिया बनाए रखा है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी को ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिज़नेस से हुई जबरदस्त कमाई, जियो की स्थिर ग्रोथ और नए एनर्जी वेंचर्स के लिए बेहतर होते आउटलुक का फायदा मिलेगा।

        हालांकि ज्यादातर ब्रोकरेज ने रिटेल मार्जिन पर लगातार बने दबाव की ओर इशारा किया है लेकिन उन्होंने उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी की अलग-अलग तरह की अर्निंग और लॉन्ग टर्म ग्रोथ के कई कारण इस स्टॉक के बारे में पॉजिटिव नज़रिए का सपोर्ट करते हैं।

        गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर अपनी’बाय’रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,870 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 41 प्रतिशत की बढ़त आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कोर EBITDA मोटे तौर पर उम्मीदों के मुताबिक रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद O2C बिज़नेस का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है।

        उम्मीद है कि सितंबर तिमाही में कंपनी का अर्निंग आउटलुक और बेहतर होगा। ब्रोकरेज ने RIL की पूरी तरह से इंटीग्रेटेड सोलर फोटोवोल्टिक और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के जल्द शुरू होने को इसका एक अहम वजह बताया है।

        नोमुरा ने भी 1,690 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग को दोहराया है। उसका कहना कि O2C क्रैक स्प्रेड में जबरदस्त सुधार की वजह से रिलायंस ने एक शानदार तिमाही का प्रदर्शन किया और एनर्जी बिजनेस की मजबूती ने रिटेल बिज़नेस की कमजोरी की भरपाई कर दी। ब्रोकरेज का कहना है कि O2C EBITDA बढ़कर लगभग 17,000 करोड़ रुपये के चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जबकि एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन EBITDA सुधरकर लगभग 5,000 करोड़ रुपये हो गया है। जियो की रेवेन्यू ग्रोथ को नए सब्सक्राइबर्स के जुड़ने और प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू (ARPU) में बढ़ोतरी से मदद मिली,हालांकि नोमुरा ने कहा कि रिटेल मार्जिन में रिकवरी पर नजर रखना जरूरी है।

        CLSA ने अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी की कमाई में बढ़त को लेकर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का EBITDA और टैक्स के बाद का प्रॉफ़िट उसके अनुमानों से 3 प्रतिशत और 20 प्रतिशत ज़्यादा रहा। ब्रोकरेज ने इस बेहतर प्रदर्शन का श्रेय O2C से मज़बूत कमाई और अन्य आय में बढ़ोतरी को दिया। उसने कहा कि FMCG और मीडिया बिज़नेस में मज़बूत ग्रोथ जारी रही। अगले तीन सालों में रिटेल EBITDA को दोगुना करने के मैनेजमेंट का लक्ष्य कंपनी के लिए अच्छा संकेत है।

        मैक्वेरी ने इस स्टॉक पर 1,510 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है। उनका कहना है कि O2C सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और जियो में लगातार ग्रोथ ने रिटेल मार्जिन में आई कमी की भरपाई कर दी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जियो और रिटेल बिज़नेस,दोनों ही आम अनुमानों से बेहतर कमाई कर सकते हैं। साथ ही,मैनेजमेंट का तीन साल का रिटेल EBITDA टारगेट लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं पर भरोसा जगाता है।

        Market Insight : कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से थोड़ा दूर रहें, अच्छे शेयरों में जो SIP चल रही है उन्हें ना रोकें

        शेयर की चाल पर एक नजर

        12.30 बजे के आसपास यह शेयर 2 रुपए यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1329 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,345.90 रुपए और दिन का लो 1,314.90 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 2.45 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.48 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इसमें 9.97 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं 3 साल में इसमें 1.47 फीसदी की तेजी आई है।

         

        (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged brokerage views on Reliance Industries, EBITDA, Goldman Sachs, market, Market Insight, reliance, reliance industries, Reliance Industries Q1 Results, reliance industries share, Reliance Industries share outlook, Reliance Industries share price, Reliance Industries shares, ril share price, share price, SIP, अर्निंग, गोल्डमैन सैक्स, टारगेट प्राइस, टैक्स, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, रिलायंस इंजस्ट्रीज पर ब्रोकरेज की राय, रिलायंस इंजस्ट्रीज पहली तिमाही नतीजे, रिलायंस इंजस्ट्रीज शेयर, रिलायंस इंजस्ट्रीज शेयर आउटलुक, रिलायंस इंजस्ट्रीज शेयर प्राइस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेवेन्यू
        Share Market

        Reliance Industries Q1 preview : रिलायंस के नतीजे कल, मुनाफे और मार्जिन में दिख सकता है उछाल, जानिए और कहां रहेगी बाजार की नजर

        Posted on July 16, 2026July 16, 2026 by admin

        Reliance Industries Q1 Preview : उम्मीद है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) जून तिमाही में मजबूत कमाई के दम पर पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के असर से निपटने में कामयाब रहेगी। रिफाइनिंग कारोबार के अच्छे मार्जिन, पेट्रोकेमिकल्स के बेहतर मुनाफे और टेलीकॉम यूनिट में मजबूत ग्रोथ की वजह से रिटेल मार्जिन और अपस्ट्रीम ऑपरेशन्स पर पड़ने वाले दबाव की भरपाई हो जाएगी।

        जानकारों का मानना ​​है कि RIL का अलग-अलग तरह का बिजनेस मॉडल ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हुए उतार-चढ़ाव से कंपनी का बचाव करेगा। 30 जून को खत्म हुई तिमाही के दौरान, US-ईरान विवाद के बाद कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं और फिर तिमाही के आखिर में नीचे आ गईं। जबकि कंपनी की रिफाइनिंग मार्जिन कई तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

        एक्सपर्ट्स के बीच कराए गए पोल में इस बात को लेकर आम सहमति है कि इस अवधि में कंपनी की आय 3.11 लाख करोड़ रुपए रह सकती है। वहीं, EBITDA 46,165 करोड़ रुपए और मुनाफा 18,512 करोड़ रुपए रह सकता है।

        ऑयल टू केमिकल (O2C) बिजनेस में सुधार की उम्मीद

        ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि जून तिमाही में कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इसकी वजह रिफाइनिंग से जुड़ी बेहतर स्थिति और पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में मजबूती है।

        जेफरीज का अनुमान है कि O2C EBITDA में सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। उसका कहना है कि इस सुधार की मुख्य वजह पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में बड़ी बढ़ोतरी और बढ़े GRM से SEZ रिफाइनरी को मिलने वाला फायदा होगा।

        जेपी मॉर्गन रिफाइनिंग को लेकर और भी पॉजिटिव है। उसका कहना है कि पहली तिमाही में रिफाइनिंग क्रैक और पेट्रोकेमिकल मार्जिन बहुत मजबूत थे। हालांकि, उसका यह भी कहना है कि रिफाइनरी में मेंटेनेंस के लिए शटडाउन और ऑपरेशन की ज्यादा लागत से फायदे कुछ कम हो सकते हैं।

        कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को भी O2C से अच्छी कमाई की उम्मीद है। उसका अनुमान है कि SEZ रिफाइनरी, US में इथेन-बेस्ड पेट्रोकेमिकल्स और रुपये की कमजोरी की वजह से EBITDA में सालाना आधार पर लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

        हालांकि, सभी ब्रोकरेज इस पर एकमत नहीं हैं। नुवामा को O2C में सिर्फ़ 2 प्रतिशत के आस-पास मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि फ्यूल रिटेलिंग में नुकसान, LPG का ज्यादा प्रोडक्शन, KG-D6 गैस का डाइवर्जन और कामकाज से जुड़ी दूसरी रुकावटें, बेहतर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) के असर को कुछ हद तक कम कर सकती हैं।

        रिलायंस जियो

        रिलायंस जियो के मेन अर्निंग ग्रोथ ड्राइवर बने रहने की उम्मीद है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि रिलायंस जियो इस तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी। इसको नए सब्सक्राइबर्स के जुड़ने और प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू (ARPU) में सुधार का फायदा मिलेगा।

        एवेंडस को उम्मीद है कि जियो का वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 50 करोड़ (500 मिलियन) के पार चला जाएगा, जबकि ARPU के बढ़कर लगभग 205 रुपये प्रति माह होने का अनुमान है, जिससे रेवेन्यू और EBITDA में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी होगी।

        नोमुरा का अनुमान है कि इस तिमाही में लगभग 80 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ेंगे और ARPU बढ़कर 217 रुपये प्रति महीना हो जाएगा। जबकि एमके (Emkay) को लगभग 95 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ने और ARPU के 216.5 रुपये रहने की उम्मीद है। दोनों ब्रोकरेज फर्म इस तिमाही में टेलीकॉम सेक्टर को कमाई में सबसे मजबूत योगदान देने वाला सेक्टर मानती हैं।

        रिटेल कारोबार के मार्जिन पर रहेगी नजर

        रिलायंस रिटेल से एक और तिमाही में डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है, लेकिन मुनाफे पर नजर बनी हुई है। नोमुरा को उम्मीद है कि रिटेल कारोबार के रेवेन्यू में सालाना लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन मार्जिन पर लगातार बने दबाव के कारण EBITDA में केवल 3 प्रतिशत के आसपास बढ़ोतरी का अनुमान है। सिटी को उम्मीद है कि क्विक कॉमर्स में लगातार हो रहे निवेश के कारण रिटेल EBITDA में बढ़ोतरी धीमी रहेगी।

        जेफरीज का नजरिया ज्यादा पॉजिटिव है। उसका अनुमान है कि कंपनी के रिटेल कारोबार के रेवेन्यू में लगभग 11 प्रतिशत और EBITDA में करीब 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

        Market Outlook : सपाट बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 17 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

        अपस्ट्रीम सेक्टर के कमजोर बने रहने की संभावना

        कंपनी के एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन सेगमेंट का कारोबार सबसे कमजोर बना रह सकता है। एलारा कैपिटल का अनुमान है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने होने के बावजूद अपस्ट्रीम EBITDA में सालाना आधार पर लगभग 21 प्रतिशत की गिरावट आएगी, जबकि नोमुरा ने भी कमजोर उत्पादन और गैस से कम कमाई के कारण कम मुनाफे का अनुमान लगाया है।

        कहां रहेगी निवेशकों की नजर ?

        जून में कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद तेजी से नीचे आईं। इसके चलते निवेशक जारी किए गए आंकड़ों के अलावा, रिफाइनिंग मार्जिन पर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर नजर रखेंगे। इसके अलावा बाजार की नजरें पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में रिकवरी की रफ़्तार, रिटेल मुनाफे, जियो के सब्सक्राइबर और ARPU के ट्रेंड, कैपिटल एक्सपेंडिचर और कंपनी की नई एनर्जी पहलों से जुड़ी जानकारी पर भी रहेगी।

        (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

         

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Crude Price, EBITDA, KG-D6, LPG, market, market outlook, reliance, reliance industries, Reliance Industries Q1 preview, Reliance Industries Q1 Results, Reliance Industries share outlook, Reliance Industries share price, RIL Q1 preview, RIL Q1 results, RIL Q1 नतीजे, RIL Q1 प्रीव्यू, ril share price, RIL शेयर की कीमत, अर्निंग, ईरान, कच्चे तेल की कीमत, टेलीकॉम सेक्टर, तेल की कीमतें, निवेश, निवेशक, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ Q1 नतीजे, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ Q1 प्रीव्यू, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ शेयर आउटलुक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ शेयर की कीमत, रेवेन्यू, सेंसेक्स
        Share Market

        रिलायंस इंडस्ट्रीज का नया ग्रोथ इंजन होगा JIO, 1200000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन

        Posted on June 22, 2026June 22, 2026 by admin

        जियो प्लेटफॉर्म्स का डीआरएचपी फाइल होने के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज वैल्यू-अनलॉकिंग की दिशा में एक कदम आगे बढ़ चुकी है। एनालिस्ट्स का कहना है कि यह (जियो प्लेटफॉर्म्स) रिलायंस इडस्ट्रीज का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ बिजनेस है। जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ में 27 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। यह कंपनी में करीब 3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर होगा। आईपीओ से आए पैसे के एक हिस्से का इस्तेमाल जियो प्लेटफॉर्म्स कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

        115-128 अरब डॉलर हो सकती है वैल्यूएशन

        ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन 115-128 अरब डॉलर हो सकती है। रुपये में यह 12,00,000 करोड़ (128 अरब डॉलर) से ज्यादा होगा। इससे जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन भारती एयरटेल के करीब पहुंच जाएगी। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने बताया है कि भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में एयरटेल अफ्रीका और इंडस टावर्स की वैल्यूएशन भी शामिल है।

        भारती एयरटेल से ज्यादा होगी वैल्यूएशन

        नोमुरा के मुताबिक, “इन इनवेस्टमेंट्स को एडजस्ट करने के बाद भारती एयरटेल की इंडियन टेलीकॉम बिजनेस की वैल्यूएशन करीब 10.6 लाख करोड़ रुपये यानी 113 अरब डॉलर बनती है।” ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस तरह जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन प्रतिद्वंद्वी कंपनी भारती एयरटेल से थोड़ी ज्यादा होगी। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन करीब इसी रेंज में रहने का अनुमान जताया है।

        रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन

        मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि कर्ज को एडजस्ट करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म की एंटरप्राइज वैल्यू 128 अरब डॉलर और इक्विटी वैल्यू करीब 114 अरब डॉलर रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इंक्रीमेंटल एबिड्टा में डिजिटल का कंट्रब्यूशन 80 फीसदी हो सकता है। इस ग्रोथ में टैरिफ में इजाफा, वायरलेस मार्केट में बढ़ती हिस्सेदारी और होम ब्रॉडबैंड सर्विसेज के विस्तार का हाथ होगा।

        यह भी पढ़ें: Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बन सकता है रॉकेट, जानिए एनालिस्ट्स ने कितने दिए हैं टारगेट प्राइस

        रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.4 फीसदी हिस्सेदारी

        ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.4 फीसदी हिस्सेदारी है। इसका मतलब है कि रिलायंस के शेयर में इसकी हिस्सेदारी प्रति शेयर 525 रुपये होगी। एनालिस्ट्स का कहना है कि जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अगले चरण की वैल्यू क्रिएशन की शुरुआत होगी। ब्रोकरेज फर्में जियो के आईपीओ को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबारी सफर में मील के पत्थर के रूप में देख रही हैं। रिलायंस इडस्ट्रीज के शेयरों में 22 जून को तेजी दिखी। 1:15 बजे यह 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 1,329 पर चल रहा था।

        डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

        डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

        Posted in Share Market  |  Tagged jio, Jio ipo, JIO IPO TODAY, jio platforms, reliance, reliance industries, reliance industries share, Reliance Industries share price, Reliance jio, ril share price, आईपीओ, डॉलर, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, रिलायंस इंडस्ट्रीज
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:46 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        49 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 51% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार