Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Latest News
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        Share Market

        MRPL Share Price: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर 7% टूटा, जानिए क्या रही वजह

        Posted on October 15, 2026October 15, 2026 by admin

        MRPL Share Price: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। शेयर 15 अक्टूबर 7% से ज्यादा टूटा। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के शेयर आज NSE पर ₹189.60 पर खुला, जबकि बुधवार को ये ₹185.26 पर बंद हुए थे। 15 अक्टूबर को इन शेयरों ने ₹171.20 का निचला स्तर (इंट्राडे लो) छुआ।

        ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की सहायक कंपनी, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़कर ₹1,881 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹639 करोड़ था।

        वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में ऑपरेशंस से प्राप्त रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.1% बढ़कर ₹35,590 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ₹25,953 करोड़ था। टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) भी काफी बढ़कर ₹975 करोड़ से ₹2,519 करोड़ हो गया।

        सितंबर तिमाही में कंपनी की EBITDA (ब्याज, डेप्रिसिएशन, टैक्स और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) दोगुनी से भी अधिक होकर ₹3,210 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹1,565 करोड़ थी।

        वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए, MRPL का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के ₹367 करोड़ से उछलकर ₹2,796 करोड़ हो गया। ऑपरेशंस से प्राप्त रेवेन्यू ₹46,942 करोड़ से बढ़कर ₹77,199 करोड़ हो गया, जबकि टैक्स से पहले का मुनाफा ₹572 करोड़ से बढ़कर ₹3,734 करोड़ हो गया।

        इस बीच, कंपनी के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर ₹3 का पहला अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) देने की मंजूरी दी है, जो प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू का 30% है। MRPL को फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग मिली है। इसे ‘BBB-‘ रेटिंग के साथ ‘स्टेबल आउटलुक’ (स्थिर दृष्टिकोण) दिया गया है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग (देश की क्रेडिट रेटिंग) के अनुरूप है।

        ब्रोकरेज की क्या है स्टॉक पर राय

        ब्रोकरेज फर्म PL कैपिटल ने मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (MRPL) के शेयर पर अपनी ‘होल्ड’ (hold) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस संशोधित करके ₹180 प्रति शेयर कर दिया है।

        ब्रोकरेज फर्म ने कहा, “वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (1HFY27) में मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए, हमने वित्त वर्ष 2027 (FY27E) के लिए अपने GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) अनुमान को 7.8 USD/bbl से बढ़ाकर 11.3 USD/bbl कर दिया है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने और रिफाइनिंग मार्जिन (रिफाइनिंग क्रैक्स) के सामान्य स्तर पर लौटने के साथ, वित्त वर्ष 2028 और 2029 (FY28E/FY29E) में GRM भी सामान्य होकर 7.4-7.5 USD/bbl के स्तर पर आ जाएंगे।

        PL कैपिटल ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस (TP) को 165 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया है। यह सितंबर 2028 (Sep’28E) के लिए 6.0x EV/EBITDA के आधार पर तय किया गया है। हम कंपनी के केमिकल प्रोजेक्ट के लिए 23 रुपये प्रति शेयर की ‘ऑप्शन वैल्यू’ मान रहे हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के कमर्शियल स्तर पर शुरू होने में अभी कई साल लगेंगे।”

        Tata Tech Share Price: जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तर से फिसला शेयर, एनालिस्ट दे रहे बिकवाली की सलाह, जानिए क्यों

        (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, brokerage, EBITDA, ev, GRM, MRPL Share, MRPL Share Price, MRPL Share Price fall, MRPL Share Price profit, MRPL Share Price q2 result, NSE, ONGC, Share Market, share price, stock market, tata, tech, अंतरिम डिविडेंड, आधार, उम्मीद, कमाई, क्रेडिट रेटिंग, टारगेट प्राइस, टैक्स, डिविडेंड, डेप्रिसिएशन, निवेश, नेट प्रॉफिट, ब्याज, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल, राजनीति, रेवेन्यू, शेयर
        Share Market

        Jefferies Model Portfolio: RIL, कोटक बैंक और वेलस्पन कॉर्प पर बुलिश, जानिए किन शेयरों पर घटाया वेटेज

        Posted on October 6, 2026October 6, 2026 by admin

        Jefferies Model Portfolio : अगर आप बाजार की गिरावट का फायदा उठाकर कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समय दिग्गज ब्रोकरेज जैफरीज क्या कर रहा है। दरअसल जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफिलियो में अभी बड़े बदलाव किए हैं। जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो बदलाव करते हुए कहा है कि इस समय निवेश के लिहाज से लार्जकैप शेयर अच्छे लग रहे हैं। लार्जकैप शेयरों में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर है। लार्जकैप शेयरों का वैल्युएशन भी सस्ता है। जेफरीज़ का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2026 से 2028 के दौरान लार्जकैप शेयरों और अन्य शेयरों के बीच अर्निंग ग्रोथ का अंतर कम होता जा रहा है। इसी कारण जेफ़रीज़ ने अपने पोर्टफोलियो में लार्जकैप शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ा दी है।

        जेफरीज: मॉडल पोर्टफोलियो में क्या बदला?

        जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो में RIL की हिस्सेदारी बढाई है। अब इस शेयर का वेटेज 7.5 फीसदी हो गया है। वहीं, ब्रोकरेज ने अपने पोर्टफोलियों में कोटक महिंद्रा बैंक और वेलस्पन कॉर्प को जोड़ा है। इसके पोर्टफोलियो में इन दोनों शेयरों की हिस्सेदारी 2% और 2.4% है। जेफरीज RIL पर बुलिश है। रिलायंस अगले एक साल के लिए अपने अनुमानित EV/EBITDA के 8.4 गुना पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले 10 वर्षों के एवरेज लेवल से 23% कम है। ब्रोकरेज की राय है कि ज्यादा GRM के चलते अर्निंग्स अपग्रेड देखने को मिल सकता है। जेफरीज़ को यह भी उम्मीद है कि कंपनी के प्रॉफिट अनुमान बढ़ सकते हैं और इसके ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) में सुधार हो सकता है। इन्हीं मुख्य कारणों से जेफरीज़ ने अपने पोर्टफोलियो में इस शेयर का वेटेज बढ़ाया है।

        (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

        कोटक बैंक पर भी जेफरीज का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि नया MD & CEO आने से इस शेयर को पोर्टफोलियो में जोड़ा गया है। कंपनी में 15% से ज्यादा की ग्रोथ संभव है। यह शेयर फिलहाल अपने एवरेज बुक वैल्यू के 1.8 गुना पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले 10 सालों के एवरेज लेवल से 50% कम है। जेफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में कोटक महिंद्रा बैंक का वेटेज 2% होगा।

        वेलस्पन कॉर्प पर जेफरीज का कहना है कि यह US और वेस्ट एशिया में तेल-गैस इंफ्रा का बड़ा प्लेयर है। स्टॉक को कई साल की अपसाइकिल का फायदा मिलेगा। इसको घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग का भी फायदा मिलेगा। कंपनी को कई सालों तक प्रॉफिट मिल सकता है क्योंकि अमेरिका और पश्चिम एशिया में तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ सकता है। कंपनी को इन इलाक़ों में लोकल मन्यूफैक्चरिंग से भी मुनाफा हो सकता है। वेलस्पन कॉर्प को 2.4 फीसदी वेटेज के साथ पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

        कहां घटाया वेटेज?

        जेफरीज ने रेट सेंसिटिव यानी ब्याज दरों के बदलाव से ज्यादा प्रभावित होने वाले निवेशों का वेटेज घटाया है। एनबीएफसी और रियल एस्टेट की हिस्सेदारी कम की गई है। एनबीएफसी वे वित्तीय कंपनियां हैं जो बैंक हुए बिना कर्ज देने जैसी सेवाएं देती हैं।

        हालांकि,दोनों पर ब्रोकरेज अब भी ओवरवेट है। इसका मतलब तुलना वाले बेंचमार्क से ज्यादा हिस्सेदारी रखना है। इसलिए वेटेज घटाने को पूरी तरह बाहर निकलना नहीं समझना चाहिए। आयशर मोटर्स का वेटेज भी घटाया गया है। नोट में कटौती के बाद की हिस्सेदारी नहीं दी गई है।

        मॉनेटरी पॉलिसी पर जेफरीज

        जेफरीज के मुताबिक,कमजोर मानसून और कमोडिटी कीमतों में बढ़त से महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है। ऐसे मेंअक्टूबर की पॉलिसी में ब्याज दर बढ़ सकती है। उसे आरबीआई से दरों में 50 से 75 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी की उम्मीद है।

         

        Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 7 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 2026, 50, AMP, EBITDA, Eicher Motors Share Price, ev, GRM, Jefferies, Jefferies model portfolio, Kotak Mahindra Bank share price, market, market outlook, ril share price, US, weak monsoon, Welspun Corp Share Price, अर्निंग, आयशर मोटर्स शेयर प्राइस, आरआईएल शेयर प्राइस, आरबीआई, इंफ्रास्ट्रक्चर, उम्मीद, कमजोर मानसून, कोटक महिंद्रा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक शेयर प्राइस, ग्रो, ग्रोथ, जेफरीज, जेफरीज मॉडल पोर्टफोलियो, निफ्टी की चाल, निवेश, बाजार, बैंक, ब्याज, ब्याज दर, ब्रोकरेज की राय, मनीकंट्रोल, महंगाई, मानसून, रियल एस्टेट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्जकैप शेयर, वेलस्पन कॉर्प, वेलस्पन कॉर्प शेयर प्राइस, शेयर, सेंसेक्स
        Share Market

        HPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹11526 करोड़ का घाटा, फोकस में रहेगा स्टॉक

        Posted on July 22, 2026July 22, 2026 by admin

        HPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी Hindustan Petroleum Corporation (HPCL) को जून तिमाही में बड़ा झटका लगा है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ₹11,526.4 करोड़ के कंसोलिडेटेड घाटे में चली गई। पिछली मार्च तिमाही में कंपनी ने ₹4,901.5 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

        कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कमजोर मार्केटिंग मार्जिन की वजह से उसका मुनाफा बुरी तरह प्रभावित हुआ।

        रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन EBITDA घाटे में

        जून तिमाही में HPCL का रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1.41 लाख करोड़ हो गया। पिछली तिमाही में यह ₹1.15 लाख करोड़ था।

        हालांकि, कंपनी का EBITDA ₹16,141 करोड़ के घाटे में रहा। जबकि मार्च तिमाही में ₹8,979 करोड़ का EBITDA प्रॉफिट दर्ज किया गया था।

        GRM बढ़ा, फिर भी क्यों हुआ घाटा?

        तिमाही के दौरान HPCL का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 23.80 डॉलर प्रति बैरल रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3.08 डॉलर प्रति बैरल था।

        इसके बावजूद कंपनी घाटे में रही। HPCL का कहना है कि पेट्रोलियम उत्पादों पर मार्केटिंग मार्जिन दबाव में रहा। इसी वजह से रिफाइनिंग से अच्छी कमाई होने के बावजूद कुल मुनाफे पर असर पड़ा। कंपनी को इस दौरान ₹15.21 करोड़ का विदेशी मुद्रा घाटा भी हुआ।

        पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी

        तिमाही के दौरान HPCL की कुल बिक्री, जिसमें निर्यात भी शामिल है, 0.6% बढ़कर 13.12 MMT रही। घरेलू बिक्री लगभग स्थिर रही और इसमें 0.1% की मामूली गिरावट आई।

        हालांकि, पेट्रोल और डीजल की संयुक्त बिक्री 8.1% बढ़कर 8.8 MMT पहुंच गई। कंपनी ने 17.29 लाख टन LPG की बिक्री की। वहीं, पाइपलाइन के जरिए 6.61 MMT उत्पादों का परिवहन किया गया।

        विस्तार पर भी फोकस

        जून तिमाही में HPCL ने ₹1,734 करोड़ का कैपेक्स किया। यह निवेश रिफाइनिंग और मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, नई क्षमता बढ़ाने और दूसरे कारोबार में विस्तार के लिए किया गया।

        कंपनी को HPLNG छारा टर्मिनल पर हर मौसम में परिचालन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई है। 30 जून 2026 तक HPCL के पास 25,160 रिटेल आउटलेट, 6,391 LPG डिस्ट्रीब्यूटर और 54,586 PNG कनेक्शन थे।

        HPCL का शेयर नतीजों से पहले बुधवार को 3.1% गिरकर ₹394.35 पर बंद हुआ।

        BPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹3962 करोड़ का घाटा, महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, BPCL, crude oil, EBITDA, GRM, Hindustan Petroleum, hpcl, HPCL Earnings, HPCL Q1 Results, hpcl share price, LPG, Oil Marketing Company, Oil Sector, PNG, PSU Stocks, Q1 Results, Quarterly Results, Refining Margin, results, Stock Market News, इंफ्रास्ट्रक्चर, एचपीसीएल, डॉलर, तिमाही नतीजे, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, सरकारी तेल कंपनी
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:52 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        61 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार