Stocks to Watch: सात हफ्ते टूटकर संभलेगा मार्केट! आज 3 लिस्टिंग्स और Fortis समेत 11 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज 28 सितंबर को घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 76.00 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,112.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 25 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 315.20 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 73,895.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 77.40 प्वाइंट्स यानी 0.34% की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Clean Max Enviro Energy Solutions

सीएनबीसी-टीवी18 की सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक ऑगमेंट इंडिया I होल्डिंग्स एलएलसी क्लीन मैक्स एंवायरों एनर्जी सॉल्यूशंस के 85 लाख शेयर (7.25% हिस्सेदारी) बेच सकती है। इस ऑफर का साइज ₹1,062.8 करोड़ और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,250 तय किया गया है। जून 2026 तक कंपनी में ऑगमेंट इंडिया की हिस्सेदारी 9.5% थी।

Unichem Laboratories

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने यूनिकेम लैब की गोवा के पिलर्ने में स्थित फॉर्म्यूलेशन फैसिलिटी की 21-26 सितंबर, 2026 के बीच जांच की, जिसके बाद पांच ऑब्जर्वेशन जारी हुए।

Zydus Lifesciences

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने अमेरिका के न्यू जर्सी में जाइडस लाइफसाइंसेज के ऑफिस में फार्माकोविजिलेंस और पोस्ट-मार्केटिंग सर्विलांस सिस्टम का ऑन-साइट इंस्पेक्शन किया। यह इंस्पेक्शन 22 से 25 सितंबर, 2026 के बीच हुआ और इसमें कोई ऑब्जर्वेशन नहीं मिला

Wheels India

व्हील्स इंडिया ने 25 सितंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू बंद किया और प्रति शेयर ₹2,088 के भाव पर 11.97 लाख शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। इश्यू प्राइस प्रति शेयर ₹2,197.10 के फ्लोर प्राइस से ₹109.10 डिस्काउंट पर है। इस इश्यू के तहत आदिक्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल और अशोक इंडिया इक्विटी इंवेस्टमेंट ट्रस्ट जैसे निवेशकों ने पैसे डाले।

Aequs

एक्वस के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप के सदस्य मेलवुड ट्रस्टी सर्विसेज को 2.8 करोड़ तक के वारंट के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है, जिसकी कुल वैल्यू लगभग ₹650 करोड़ है। इसमें से ₹325 करोड़ तो वारंट के अलॉटमेंट के समय तुरंत चुकाने होंगे, जो इश्यू साइज का 50% और रेगुलेटरी मिनिमम का दोगुना है। बाकी रकम वारंट के इस्तेमाल यानी एक्सरसाइज के समय चुकानी होगी।

Signatureglobal (India)

सिग्नेचरग्लोबल ने गुरुग्राम के फर्रुखनगर में लगभग 194.22 एकड़ जमीन हासिल की। इससे उसके डेवलपमेंट पाइपलाइन में लगभग 67.7 करोड़ स्क्वेयर फुट का डेवलप करने लायक एरिया जुड़ गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग ₹5,500-₹6,000 करोड़ है।

Prestige Estates Projects

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स (PHVL) ने रणनीतिक कारणों और मार्केट की अनिश्चित स्थितियों का हवाला देते हुए अपने आईपीओ का ड्राफ्ट यानी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) वापस लेने का फैसला किया है। बाद में यह फिर आईपीओ के लिए सेबी के पास नया ड्राफ्ट दाखिल करने पर विचार कर सकती है।

Fortis Healthcare

फोर्टिस हेल्थकेयर ने दाइची सैंक्यो और सिंह ब्रदर्स के बीच चल रहे कानूनी विवाद में अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि वह इस विवाद से पूरी तरह अनजान थी और पुराने प्रमोटरों की हिस्सेदारी कम होने के मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। फोर्टिस के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर के अपने आदेश में कंपनी की स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) का निपटारा कर दिया और स्वतंत्र रूप से फोरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया है।

लिस्टिंग

आज एफएक्स मल्टीटेक, रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स और विवेकानंद कॉटस्पिन के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: दीपा ज्वैलर्स, रेज ऑफ बिलीफ, प्रसोल केमिकल्स

एक्स-बोनस: आस्था स्पिंटेक्स

F&O बैन: आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks to Watch: 11 स्टॉक्स; Biocon, Raymond और Innovision समेत ये शेयर आज 9 सितंबर को फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुल रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 66.00 प्वाइंट्स यानी 0.28% की गिरावट के साथ 23,647.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 8 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 555.23 प्वाइंट्स यानी 0.73% की गिरावट के साथ 75,577.58 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 144.05 प्वाइंट्स यानी 0.61% की फिसलन के साथ 23,635.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Biocon

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ की कंपनी एक्टिव पाइन ब्लॉक डील के जरिए बायोकॉन के पेड-अप इक्विटी का लगभग 1% हिस्सा (1.66 करोड़ शेयर तक) बेच सकती है। ₹638.4 करोड़ की इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹385 तय किया गया है।

Laxmi Organic Industries

राजन वेंकटेश ने नए मौकों की तलाश के लिए लक्ष्मी ऑर्गेनिक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 13 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हर्षवर्धन गोयनका को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के लिए एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।

Innovision

इनोविजन को ₹243.6 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ अवॉर्ड) मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट मध्य प्रदेश में NH-3 के इंदौर-देवास सेक्शन को छह-लेन का बनाने के लिए IDTL A और IDTL B टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन एजेंसी नियुक्त करने और NH-39 के झांसी-खजुराहो सेक्शन को चार-लेन का बनाने के लिए पचवारा टोल प्लाजा के लिए है। इस ऑर्डर में आस-पास के टॉयलेट ब्लॉक की देखरेख और मेंटेनेंस भी शामिल है।

Enviro Infra Engineers

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स की सब्सिडियरी सुयोग ऊर्जा को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी से ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र के परली में 180 MW के NTPC विंड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए EPC टर्न्की वर्क पूरा करने के लिए है।

Moschip Technologies

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक मॉसचिप टेक को वायव्य लैब्स (Vayavya Labs) की 73% इक्विटी शेयर कैपिटल के प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़े विवाद के मामले में 15 सितंबर से पहले ₹200 करोड़ की अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया गया है।

Raymond

रेमंड के बोर्ड ने मिनर्वा वेंचर्स फंड को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 33.29 लाख कन्वर्टिबल वारंट जारी करके ₹214.71 करोड़ का फंड जुटाने को मंजूरी दी है। हर वारंट ₹645 के भाव पर जारी होंगे।

Fermenta Biotech

फर्मेंटा बायोटेक ने फर्मेंटेड फूड्स में नैचुरल इन-सिटू विटामिन B12 फोर्टिफिकेशन की टेक्नोलॉजी के कमर्शियलाइजेशन के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), वेल्लोर के साथ एक एक्सक्लूसिव लाइसेंस एग्रीमेंट साइन करने का ऐलान किया है।

Great Eastern Shipping Company

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने लगभग 81,609 DWT क्षमता वाला एक पुराना यानी सेकंड-हैंड कामसारमैक्स ड्राई बल्क कैरियर खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट किया है। 2019 में बने इस जहाज के वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2026 में कंपनी के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए पूरी फंडिंग कंपनी के अपने इंटरनल फंड से की जाएगी।

Sanofi India

सनोफी इंडिया ने अपने ऊपर आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला 2012 और 2015 के बीच भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मैसूर को फार्मा सप्लाई और खरीद के फैसलों को गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए BARC के एक कर्मचारी के साथ कथित मिलीभगत के आरोपों से जुड़ा है। फिलहाल आपराधिक शिकायत का मामला ट्रायल के चरण में है।

Shadowfax Technologies

ग्लोबल अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट फर्म टीपीजी के निवेश वाली न्यूवेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) ने शैडोफैक्स के 80 लाख शेयर (1.36% हिस्सेदारी) ₹250.03 के भाव पर बेच दिए। इसके साथ ही न्यूवेस्ट ने मौजूदा तिमाही में शैडोफैक्स में लगभग 3.5% हिस्सेदारी बेच दी है, जिससे उसकी हिस्सेदारी जून 2026 तक 11.53% से घटकर 8.03% रह गई है। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग की इन्वेस्टमेंट फर्म ऑक्सबो कैपिटल मैनेजमेंट के मैनेजमेंट वाली ऑक्सबो मास्टर फंड ने प्रति शेयर ₹250 के भाव पर ₹119.6 करोड़ में 47.85 लाख शेयर (0.81% हिस्सेदारी) और खरीदे। इससे पहले 6 अगस्त 2026 को भी इसने 1.18% हिस्सेदारी खरीदी थी, और अब नई खरीदारी के बाद कंपनी में ऑक्सबो मास्टर फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 2% हो गई है

Rays of Belief

लिस्टिंग के दिन सच्चियाय स्टॉक ब्रोकिंग ने ₹6.57 करोड़ में रेज ऑफ बिलीफ के 2.75 लाख शेयर, कैपेशियस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने ₹5.37 करोड़ में 2.25 लाख शेयर, संतोष भंसाली एचयूएफ ने ₹4.54 करोड़ में 1.9 लाख शेयर और प्रज्ञा मर्केंटाइल ने ₹9.8 करोड़ में 4.1 लाख शेयर खरीदे। इन चारों ने मिलकर प्रति शेयर ₹239 के भाव पर कंपनी में 5.26% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं लॉन्गथ्राइव कैपिटल वीसीसी-ट्रेंडव्यू कैपिटल फंड ने ने समान भाव पर रेज ऑफ बिलीफ के 1.43 लाख शेयर ₹3.42 करोड़ में बेच दिए।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

एक्स-डिविडेंड: आस्था स्पिनटेक्स, ऐकनिट इंडस्ट्रीज, एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रुअरीज, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया), एम्पायर इंडस्ट्रीज, फोर्स मोटर्स, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जेबीएम ऑटो, ज्योति रेजिन्स एंड एढेसिव्स, क्रोनॉक्स लैब साइंसेज, नेपेरोल इन्वेस्टमेंट्स, नेशनल फिटिंग्स, परफेक्टपैक, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज, श्री दिग्विजय सीमेंट कंपनी, ट्रैवल फूड सर्विसेज, WEP सॉल्यूशंस, वर्थ पेरिफेरल्स

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन: ऑल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट

F&O बैन: आज आईनॉक्स विंड, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और SAIL में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Rays of Belief के IPO को 107 गुना बोली, अब ₹239 के शेयरों ने लिस्टिंग पर दिया शॉक

Rays of Belief IPO Listing: डिसऑर्डर्स वाले बच्चों के इलाज और उनकी ग्रोथ में मदद करने वाली रेज ऑफ बिलीफ के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एनएसई पर फ्लैट और बीएसई पर डेढ़ फीसदी से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 107 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹239 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹243.00 और NSE पर ₹239.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब डेढ़ फीसदी तक का लिस्टिंग गेन (Rays of Belief Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद टूटकर BSE पर यह ₹234.00 (Rays of Belief Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 2.09% मुनाफे में हैं।

Rays of Belief IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

रेज ऑफ बिलीफ का ₹125.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 107.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 9.01 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 279.11 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 195.86 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 52.30 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Rays of Belief के बारे में

रेज ऑफ बिलीफ न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स (NDDs) यानी बच्चों के विकास से जुड़ी दिक्कतों जैसे कि ऑटिज्म, एडीएचडी, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पल्सी, इंटेलेक्चुअल डिजेबिलिटी, लर्निंग डिजेबिलिटी और ग्लोबल डेवलपमेंटल डिलेज से प्रभावित बच्चों के लिए इलाज, थेरेपी और विकास से जुड़ी मदद देती है। कंपनी ने अपना सेंटर गुड़गांव में साल 2018 में खोला था और तेजी से विस्तार किया। वित्त वर्ष 2023 में 71 स्टोर से अब वित्त वर्ष 2026 के आखिरी तक देश के 57 शहरों और 20 राज्यों/यूनियन टेरिटरीज में 136 सेंटर्स तक यह पहुंच गई। इसके 136 सेंटरों में 42 टियर-1 शहरों में, 77 टियर-2 शहरों में और 17 टियर-3 शहरों में है।

कंपनी मुख्य रूप से 18 महीने से 12 साल तक के बच्चों पर ध्यान देती है तो कुछ खास प्रोग्राम 15 साल तक के बच्चों के लिए भी उपलब्ध हैं। कंपनी के सेंटर्स में 150 से ज्यादा टीचिंग टूल्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा घर पर बच्चों के साथ प्रैक्टिस करने के लिए 2,000 से ज्यादा टीचिंग टूल्स वाले होम-लर्निंग किट्स भी उपलब्ध हैं।

जून 2025 में कंपनी ने अमेरिका में दो कंपनियों का अधिग्रहण किया जिसमें से मॉम्स बिलीफ यूएफ (Mom’s Belief US) को पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी और एलर्जी एंड इम्यूनोलॉजी वर्जीनिया, एलएलसी को स्टेप-डाउन सब्सिडरी के तौर पर। इस अधिग्रहण के साथ कंपनी को अमेरिका के वर्जीनिया के Salem, Lynchburg और Roanoke में 3 सेंटर्स मिले हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 142% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹4.96 करोड़ और टोटल इनकम 63% से अधिक के सीएजीआर से ₹82.06 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹3.61 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹15.22 करोड़ पड़े थे।

Deepa Jewellers IPO Listing: 25% प्रीमियम पर ₹117 का शेयर लिस्ट, दीपा ज्वैलर्स ने बढ़ाई पोर्टफोलियो की चमक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।