वंदे भारत ने निकाली 180 Kmph की गजब की रफ्तार! मथुरा-नागदा रूट पर 16-कोच ट्रेन के ट्रायल की फुल रिपोर्ट

इंडियन रेलवे की नई वंदे भारत चेयर कार ट्रेन ने मथुरा-नागदा सेक्शन पर 180 km/h की स्पीड से सफल ट्रायल रन पूरा किया। 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन को पंजाब के कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में बनाया गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार यह ट्रायल 8 अक्टूबर, 2026 को चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CCRS) की देख रेख में हुआ।

एडवांस्ड प्रोपल्शन सिस्टम से लैस इस ट्रेन की हाई-स्पीड परफॉर्मेंस, ऑपरेशनल क्षमता और सुरक्षा की जांच की गई, जो भारत की आधुनिक रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में एक अहम पड़ाव है। CCRS इंस्पेक्शन का सफल होना एडवांस्ड वंदे भारत ट्रेनों के विकास में एक बड़ी उपलब्धि है, जो भारत में आधुनिक रेलवे मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती क्षमताओं को दिखाता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 180 km/h की स्पीड पर ट्रायल पूरा करने का मतलब यह नहीं है कि रेगुलर पैसेंजर सर्विस के दौरान ट्रेन इसी स्पीड से चलेगी। अभी वंदे भारत ट्रेन 130 से 160 km/h की स्पीड से चलेगी, लेकिन आगे चलकर यह 180 km/h की स्पीड तक पहुंच जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन की खासियतें

नई बनी वंदे भारत ट्रेन में आरामदायक और पीछे की ओर झुकने वाली (रिक्लाइनिंग) सीटें हैं, जिनमें पैर फैलाने के लिए काफी जगह है। इसमें बड़ी पैनोरमिक खिड़कियां हैं, जिनसे बाहर का नजारा साफ दिखता है और प्राकृतिक रोशनी आती है। साथ ही इसमें जीरो-डिस्चार्ज बायो-वैक्यूम टॉयलेट हैं, यानी इनसे कोई कचरा बाहर नहीं निकलता।

इस ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे और एक स्मूथ सस्पेंशन सिस्टम भी है, जिससे झटके और कंपन कम महसूस होते हैं। इसके एयर-कंडीशंड कोच यात्रियों की संख्या के हिसाब से तापमान को एडजस्ट करने और पूरी यात्रा के दौरान आरामदायक तापमान बनाए रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर-फ्रेंडली खास टॉयलेट भी बनाए गए हैं।

RCF कपूरथला ने कोच बनाने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया

फाइनेंशियल ईयर 2025–26 में, RCF कपूरथला ने 2,383 कोच बनाकर अपना अब तक का सबसे ज्यादा सालाना प्रोडक्शन हासिल किया। इस फैक्ट्री ने मॉडर्न रेलवे कोच बनाने के एक अहम केंद्र के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। यह एडवांस्ड ट्रेनसेट के विकास में योगदान दे रही है और वंदे भारत व अमृत भारत जैसी एडवांस्ड ट्रेनों के लिए मॉडर्न कोच बना रही है।

इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है और इसके बनाए रेलवे कोच एशिया और अफ्रीका के कई देशों में एक्सपोर्ट किए गए हैं। अब तक सभी वंदे भारत ट्रेनें चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनाई गई हैं।

Railway jobs: ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में आए 3548 पोस्ट, 35400 तक मिलेगा बेसिक पे, जॉब की सारी डिटेल्स जानिए

Railway jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) नंबर 06/2026 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC–ग्रेजुएट) भर्ती प्रक्रिया में ग्रेजुएट-लेवल की 3,548 वैकेंसी की घोषणा की है। यह भर्ती योग्य ग्रेजुएट को इंडियन रेलवे में करियर बनाने और देश के सबसे बड़े पब्लिक सर्विस संगठनों में से एक के कामकाज में योगदान देने का मौका देगी।

इस भर्ती में चार तरह के पद शामिल हैं

इस वैंकेंसी में 4 तरह के पद शामिल हैं। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट। ये पद कमर्शियल सर्विस, ट्रेन ऑपरेशन, अकाउंट्स और एडमिनिस्ट्रेशन जैसे क्षेत्रों में करियर के मौके देते हैं और देश भर में रेलवे सर्विस को बेहतर ढंग से चलाने में मदद करते हैं।

कुल 3,548 वैकेंसी में से 2,750 वैकेंसी गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए हैं। इसके बाद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127 वैकेंसी हैं। ये वैकेंसी ग्रेजुएट को रेलवे ऑपरेशन और एडमिनिस्ट्रेशन के अलग-अलग कामों में काम करने का मौका देती हैं।

वेतन की प्रक्रिया

इन पदों पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (Seventh Central Pay Commission) के तहत शुरुआती बेसिक पे (basic pay) मिलता है। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल 6) है, जबकि बाकी तीन कैटेगरी के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹29,200 प्रति माह (पे लेवल 5) है। लागू होने वाले भत्ते और सर्विस की शर्तें संबंधित नियमों के अनुसार होंगी।

जरूरी तारीखें और योग्यता की शर्तें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2026 है, जबकि आवेदन में बदलाव करने की सुविधा 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उसके समकक्ष संस्थान से डिग्री होनी चाहिए और उन्हें पद के लिए तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। 1 जनवरी 2027 को उम्र सीमा 18-33 साल तय की गई है, जिसमें तय नियमों के तहत योग्य कैटेगरी के लिए उम्र में छूट भी मिलेगी।

योग्य ग्रेजुएट लोगों को सलाह दी जाती है कि वे डिटेल्ड नोटिफिकेशन देखें। अपनी पसंद की पोस्ट के लिए जरूरी शर्तों को चेक करें और तय समय-सीमा के अंदर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करें।

योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रावधानों के साथ मेरिट-आधारित चयन

चयन प्रक्रिया में पहले चरण का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), दूसरे चरण का CBT, और उसके बाद ज़रूरत के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल है। चयन मेरिट और तय योग्यता शर्तों को पूरा करने के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया में तय नियमों के अनुसार आरक्षण और उम्र में छूट के लाभ भी दिए गए हैं, साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लेखक (स्क्राइब) की मदद और अतिरिक्त समय (कम्पेंसेटरी टाइम) का प्रावधान भी है।

CEN नंबर 06/2026 के तहत एक और प्रावधान यह है कि जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) नहीं लिया जाएगा। फिर भी, उम्मीदवारों से कंप्यूटर और टाइपिंग की बेसिक जानकारी होने की उम्मीद की जाती है। जॉइनिंग के बाद इसकी जांच की जाएगी, जैसा कि नोटिफिकेशन में बताया गया है।

भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म

उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए विस्तृत नोटिफिकेशन, वैकेंसी का विवरण, योग्यता के नियम और भर्ती से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

RRB की आधिकारिक वेबसाइट- https://rrb.indianrailways.gov.in

ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल- https://www.rrbapply.gov.in

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सही जानकारी और अपडेट के लिए इन्हीं आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डिटेल देखें।

Railway Stocks: रेलवे की सरकारी कंपनियों ने पकड़ी तेज रफ्तार, 20% भागा IRCON इंटरनेशनल

Railway Stocks : बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में रेलवे की सरकारी कंपनियों में तेज रफ्तार बनी हुई है। IRCON, RVNL समेत कई रेलवे शेयरों में 2 से 14 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। यह तेजी भारी वॉल्यूम के साथ आई है। IRCON इंटरनेशनल के शेयर 20 प्रतिशत बढ़कर 122.96 रुपये के एक महीने के हाई पर पहुंच गए। दोपहर में ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण कुछ बढ़त गंवाने के बाद भी यह शेयर 14 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा था। दोपहर तक IRCON इंटरनेशनल के कुल 626.02 लाख शेयरों का कारोबार हुआ,जिनका कुल कारोबारी मूल्य 732.20 करोड़ रुपये था। पिछले चार सेशन में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद स्टॉक में बढ़त हुई है।

इस बीच,इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की बढ़त हुई। दोपहर 2 बजे तक कंपनी के 6 लाख से ज़्यादा शेयरों का कारोबार हुआ,जिनकी कुल वैल्यू 28.05 करोड़ रुपये थी। कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखी गई। वहीं, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयरों में दबाव दिखा और उनमें गिरावट आई।

रेलवे शेयरों में आज तेज रफ्तार बनी हुई है। लेकिन पिछले 1 साल में ये शेयर 30-40% टूटे है। रेलवे शेयरों में आज रिबाउंड के साथ ये शेयर 2-14% तक चढ़े हैं। शेयर। इन कंपनियों की ऑर्डरबुक मजबूत है। इससे इनकी आय विजिबिलिटी भी बेहतर हुई है, जिसका असर इन शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

रेलवे शेयरों में गिरावट

रेलवे शोयरों की 1 साल की चाल पर नजर डालें तो IRCON ने 1 साल में 32% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 37 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं, RVNL ने 1 साल में 39% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 48 फीसदी नीचे दिख रहा है। RailTel ने 1 साल में 26% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 31 फीसदी नीचे दिख रहा है। IRFC ने 1 साल में 35% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 41 फीसदी नीचे दिख रहा है। Titagarh Rail ने 1 साल में 4% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 14 फीसदी नीचे दिख रहा है।

रेलवे कंपनियों की ऑर्डर बुक

सरकारी रेलवे कंपनियों की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। RVNL के पास 93,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं। वहीं, IRCON के पास 23,366 करोड़ रुपए के और Titagarh Rail के पास 26,635 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं। RailTel के पास 11,747 करोड़ रुपए के ऑडर्र हैं। वहीं, RITES के पास 9,450 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं।

 

 

Sun TV Share Price : डीमर्जर की खबरों के चलते सन टीवी में जोरदार तेजी, 15% उछाल के साथ हिट किया 52 हफ्तों का हाई

Bullet train India: भारत की खुद की 350 kmph स्पीड वाली बुलेट ट्रेन का प्लान आया सामने, जानिए जापान की E10 सीरीज को कैसे देगा टक्कर

Bullet train India: भारत अब हाई-स्पीड रेल के क्षेत्र में अपनी तकनीक और ट्रेनें विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे मंत्रालय ने 2030 तक 350 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली स्वदेशी बुलेट ट्रेन तैयार करने की योजना बनाई है। यह ट्रेन जापान की अगली पीढ़ी की E10 सीरीज की हाई-स्पीड ट्रेनों की क्षमता के बराबर होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भारत की अगली पीढ़ी की बुलेट ट्रेन को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के हिसाब से प्लान किया जा रहा है। ट्रेन के डिज़ाइन का काम अगले छह महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।” 2

016 में शुरू हुआ 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अभी बन रहा है। इसे फिलहाल 320 kmph तक की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लिए बनाया जा रहा है। इसके ऑपरेशन का पहला चरण अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) कॉरिडोर की लागत में भी बड़ा इजाफा हुआ है। कैबिनेट ने प्रोजेक्ट की संशोधित लागत को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक मंजूरी दी है। यह 2015 में तैयार शुरुआती अनुमान की तुलना में लगभग दोगुनी है।

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली B35 ट्रेन

रेलवे मंत्रालय की योजना के तहत भारत अपनी B35 हाई-स्पीड ट्रेन विकसित करेगा। इसका डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा रखी जाएगी। इसका उद्देश्य भारत में ऐसी स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन तैयार करना है, जो दुनिया की आधुनिक बुलेट ट्रेन तकनीक के स्तर की हो। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका लक्ष्य जापान की अगली पीढ़ी की E10 सीरीज से मेल करना है।

जापान ने दिसंबर 2024 में भारत सरकार को बताया था कि उसकी मौजूदा E5 सीरीज की ट्रेनों का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है। जापान के अनुसार, E10 ट्रेनों का उत्पादन 2030 से शुरू होगा। ये 2034 तक संचालन के लिए उपलब्ध हो सकती हैं। भारत इन ट्रेनों के उपलब्ध होने तक अपने स्वदेशी विकल्प को तैयार करने पर काम कर रहा है।

पहले B28 ट्रेनें होंगी तैयार

भारत की तत्काल योजना B28 हाई-स्पीड ट्रेनों के निर्माण की है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर शुरुआत में इन्हीं ट्रेनों को चलाया जाएगा। इंडियन रेलवे के मुताबिक, BEML को 32 B28 ट्रेनों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट मिल चुका है। इसके अलावा BEML को 15 और B28 ट्रेनों के निर्माण के लिए 5,400 करोड़ रुपये का अलग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस तरह कुल 47 B28 ट्रेनों के निर्माण की योजना है।

  • B28 ट्रेनों की डिजाइन स्पीड: 280 किमी प्रति घंटा
  • अधिकतम ऑपरेटिंग स्पीड: 249 किमी प्रति घंटा

2027 की शुरुआत में प्रोटोटाइप का ट्रायल

B28 ट्रेन के दो प्रोटोटाइप तैयार किए जाएंगे। इनका ट्रायल 2027 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रेनों के प्रदर्शन, सुरक्षा और हाई-स्पीड संचालन से जुड़ी जांच के आधार पर आगे का उत्पादन और संचालन किया जाएगा।

भारत का अपना ट्रेन कंट्रोल सिस्टम भी

स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेनों के साथ भारत अपना Bharat Train Control System (BTCS) भी विकसित करेगा। यह सिस्टम ट्रेन की रफ्तार, ट्रेनों के बीच दूरी, संचालन और सुरक्षा को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, BTCS की अवधारणा चीन के Chinese Train Control System (CTCS) जैसी होगी। इसका इस्तेमाल हाई-स्पीड और सामान्य रेल नेटवर्क में ट्रेन की गति और सुरक्षा प्रबंधन के लिए किया जाता है।

प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी लागत में इजाफा

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की लागत में भी भारी वृद्धि हुई है। 2015 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआती अनुमानित लागत करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये थी। अब इसकी संशोधित लागत 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक लागत बढ़ने के प्रमुख कारणों में जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर और सिग्नलिंग सिस्टम की लागत में बढ़ोतरी शामिल है।

जमीन अधिग्रहण की लागत में तीन गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। यह खर्च बढ़कर करीब 19,700 करोड़ रुपये हो गया है। प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी लागत में भी करीब 50% की वृद्धि हुई है। यह अब 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। 2015 के अनुमान की तुलना में ट्रेन सिग्नलिंग सिस्टम पर होने वाला खर्च भी करीब 100% बढ़ गया है। मौजूदा अनुमान के अनुसार, भविष्य में आने वाली जापानी ट्रेनों की लागत को छोड़कर पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 399 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर खर्च आ रहा है।

508 किलोमीटर लंबा है मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। इस पर शुरुआत में B28 हाई-स्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी। कॉरिडोर को दिसंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा शुरू होगी। भारत में पहली बार इस तरह की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन सेवा का संचालन होगा।

भारत की हाई-स्पीड रेल योजना में अब दो चरण

पूरे प्लान को आसान भाषा में समझें तो भारत की योजना दो स्तरों पर आगे बढ़ रही है। इससे भारत का लक्ष्य सिर्फ हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेन और उसके कंट्रोल सिस्टम को देश में ही विकसित करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।

  • पहला चरण: मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के लिए B28 ट्रेनों का स्वदेशी निर्माण और संचालन होगा।
  • दूसरा चरण: इसी अनुभव और तकनीकी क्षमता के आधार पर 2030 तक 350 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली B35 स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन को विकसित करना है।

फिलहाल, BEML और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) मिलकर B28 बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसे 280 kmph तक की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसका प्रोटोटाइप अगले साल की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है। अगस्त 2027 तक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के एक हिस्से पर इसका ऑपरेशन शुरू होने की योजना है।

ये भी पढ़ें- Monsoon Deficit Alert: मानसून की विदाई शुरू! 14 राज्यों में सूखा जैसी स्थिति, इस साल 10% कम बारिश का अनुमान

Who is Bushra Bano: इंशाअल्लाह-जजाकअल्लाह कहने को लेकर क्यों घेरा जा रहा है? IPS बुशरा बानो कौन हैं, जानिए इनकी पूरी कहानी

Who is Bushra Bano: भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित पश्चिम बंगाल में एक IPS अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर राज्य में राजनीतिक और सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक ‘हिंदू अधिकार समूह’ ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए कोचिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने वाले एक वीडियो में उनके इस्लामिक अभिवादन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। खड़गपुर में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) और 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो को 14 सितंबर को राज्य सशस्त्र पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का नया ASP बनाया गया है।

दबाव में हुआ ट्रांसफर या रूटीन प्रक्रिया है?

विवाद के बीच बंगाल सरकार ने इस ट्रांसफर को रूटीन प्रक्रिया बताया है। हलांकि, यह फेरबदल बुशरा बानो द्वारा एक दिन पहले यानी 13 सितंबर को X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर हुई आलोचना के समय ही हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में थीं। इस दौरान वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में बिताए अपने समय के बारे में बात कर रही थीं। यहां उन्होंने UPSC परीक्षाओं की तैयारी की थी।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में बुशरा बानो ने बताया कि UPSC की तैयारी के लिए सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करने के बाद वह भारत लौटी थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग एकेडमी की किताबों, लाइब्रेरी और मॉक टेस्ट को दिया। साथ ही छात्रों को वहां एडमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि और छात्र एकेडमी में दाखिला लेंगे और इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे ताकि मेरे जैसे और लोग आगे आ सकें।”

विवाद उनके संदेश से नहीं। बल्कि उसे देते समय उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए धार्मिक शब्दों से पैदा हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने वीडियो की शुरुआत ‘अस्सलाम-अलैकुम’ से की। फिर अपनी बातचीत के दौरान ‘इंशाल्लाह’ का इस्तेमाल किया। साथ ही इसका अंत ‘जजाकल्लाह खैर’ से किया।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

‘हिंदू नेटवर्क फाउंडेशन’ की एक यूनिट के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले ‘हिंदू लीगल फंड’ ने उनके शब्दों के चयन को लेकर पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास शिकायत दर्ज कराई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में संगठन ने तर्क दिया कि भारतीय राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एक कार्यरत अधिकारी को इसके बजाय ‘वंदे मातरम’ या ‘जय हिंद’ जैसे राष्ट्रीय अभिवादनों का इस्तेमाल करना चाहिए था।

उन्होंने मामले की समीक्षा करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप की शिकायत में यह सवाल उठाया गया कि एक सरकारी अधिकारी, जो अपनी रैंक बता रही थी और यूनिफॉर्म में थी, वह आधिकारिक दिखने वाले सार्वजनिक संदेश में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती है।

सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह विवाद बढ़ गया। रिपोर्ट में बताया गया कि यूज़र्स के बीच इसे लेकर मतभेद था। कछ लोग धार्मिक बातों का जिक्र करने के लिए बुशरा बानो की आलोचना कर रहे थे। जबकि दूसरे यह सवाल उठा रहे थे कि क्या सभी सरकारी अधिकारियों के लिए निष्पक्षता का नियम एक जैसा लागू किया जा रहा है।

किसने क्या कहा?

पूर्व सिविल सर्वेंट आशीष जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, “भारत की असली ताकत विविधता में एकता है। बुशरा बानो IPS की तारीफ़ होनी चाहिए। उन्होंने दो बार UPSC पास किया,।सऊदी अरब में एक आरामदायक नौकरी छोड़ी और अब पूरी लगन से देश की सेवा कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उनके शब्दों का चुनाव उनके निजी विश्वास को दिखाता है, न कि उस देश के प्रति अनादर को जिसकी वह रक्षा करती हैं। भारत जैसे विशाल और विविधता वाले देश में यह सह-अस्तित्व कोई कमजोरी नहीं, बल्कि हमारा गर्व है। आपकी सेवा के लिए धन्यवाद, बुशरा! जजाकल्लाह खैर!”

अन्य यूजर्स ने सार्वजनिक जीवन में वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं द्वारा हिंदू धार्मिक नारों के इस्तेमाल से इसकी तुलना की। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सोशल मीडिया ग्रुप ने आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी संगठन बुशरा बानो को इसलिए निशाना बना रहे हैं, क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

बुशरा बानो!

इस विवाद ने उनके अनोखे करियर सफर पर भी असर डाला है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली बुशरा बानो ने सऊदी अरब में काम करने से पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी PhD पूरी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत लौटने पर उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखते हुए कोल इंडिया में नौकरी की।

उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और शुरू में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के लिए चुनी गईं। बाद में उन्होंने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट बनने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की। फिर दूसरी बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करके IPS में जगह बनाई। उनकी उपलब्धि ने पहले भी लोगों का ध्यान खींचा था क्योंकि उन्होंने दो बच्चों की परवरिश करते हुए दो बार UPSC पास किया था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की प्रतिस्पर्धी सिविल सेवा प्रणाली में दृढ़ता के उदाहरण के तौर पर अक्सर इस बात का ज़िक्र किया जाता है। ट्रांसफर और वीडियो विवाद ने अब एक खास सवाल को सामने ला दिया है। क्या आधिकारिक संदेश में किसी अधिकारी का निजी धार्मिक इजहार सरकारी सेवकों से अपेक्षित निष्पक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है? सुवेंदु अधिकारी सरकार अपने इस रुख पर कायम है कि तबादला एक सामान्य प्रक्रिया थी, जबकि धर्म, सार्वजनिक पद और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को लेकर बहस जारी है।

Vande Bharat News: ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस पर 10 बड़े अपडेट! काशी को मिलेगी स्लीपर ट्रेन, सूरत-उदयपुर रूट को भी मंजूरी; माल ढुलाई का भी हुआ ट्रायल

Indian Railways News: ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ अब अपने विस्तार के एक नए दौर में एंट्री कर रही है। भारतीय रेलवे स्लीपर वंदे भारत सेवाओं, नए रूटों और तेज रफ्तार माल ढुलाई जैसी कई योजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नए बदलाव और प्रस्ताव सामने आ रहे हैं, जिन पर यात्रियों की नजर बनी हुई है। आने वाले समय में वंदे भारत नेटवर्क का विस्तार सिर्फ यात्रियों की यात्रा को तेज करने तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि लंबी दूरी की रात की यात्रा और तेज माल परिवहन में भी इसकी भूमिका बढ़ सकती है।

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संभावित स्लीपर वंदे भारत से लेकर सूरत-उदयपुर वंदे भारत और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी के ट्रायल तक, रेलवे का फोकस अब सिर्फ दिन में चलने वाली चेयर-कार वंदे भारत ट्रेनों तक सीमित नहीं रह गया है।

आइए जानते हैं वंदे भारत से जुड़े 10 बड़े अपडेट

1. वाराणसी को मिल सकती है दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत

  • वाराणसी के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर अब आगे बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने वाराणसी जंक्शन (कैंट) और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत शुरू करने की दिशा में कदम उठाए हैं। हालांकि, ट्रेन का अंतिम रूट अभी तय नहीं हुआ है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि यह सेवा त्योहारी सीजन से पहले शुरू हो सकती है। इससे दशहरा और दिवाली के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को राहत मिल सकती है।
  • वाराणसी से पहले से ही काशी विश्वनाथ, शिवगंगा और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा वाराणसी जंक्शन से दो वंदे भारत और तीन महामना एक्सप्रेस सेवाएं भी साप्ताहिक आधार पर संचालित होती हैं। इसके बावजूद यात्रियों की मांग काफी अधिक बनी हुई है।
  • खासकर रविवार शाम को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प बन सकती है।

2. नई दिल्ली-पटना स्लीपर वंदे भारत की भी चर्चा

  • नई दिल्ली और पटना के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में इस सेवा की शुरुआत को लेकर कोई अंतिम मंजूरी या आधिकारिक कार्यक्रम नहीं दिया गया है।
  • स्लीपर वंदे भारत के विस्तार की चर्चाओं के बीच नई दिल्ली-पटना जैसे व्यस्त रूट पर ऐसी ट्रेन की संभावना यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

3. तेज रफ्तार माल ढुलाई के लिए वंदे भारत ट्रेन

  • न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत का इस्तेमाल सिर्फ यात्रियों को तेज गति से सफर कराने तक सीमित नहीं रहने वाला है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा बनाई गई 16 कोच वाली ट्रेन को पार्सल और अन्य सामान को अधिक रफ्तार से पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।
  • इस ट्रेन का संभावित ग्राहक आधार पारंपरिक माल ढुलाई से आगे बढ़कर ई-कॉमर्स, कूरियर सेवाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल्स और कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
  • अगर तेज रफ्तार मालगाड़ियों को बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक चलाया जाता है, तो समय के प्रति संवेदनशील सामान को देश के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने के लिए कारोबारियों को परिवहन का एक और विकल्प मिल सकता है।

4. सूरत को मिली पहली वंदे भारत सेवा की मंजूरी

  • सूरत को अपनी पहली वंदे भारत सेवा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दी है।
  • प्रस्तावित ट्रेन का नंबर 26903/26904 बताया गया है। यह ट्रेन करीब 690 किलोमीटर की दूरी लगभग 7 घंटे 30 मिनट में तय करेगी।
  • ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाने की योजना है और मंगलवार को इसका विकली ऑफ रहेगा।
  • ट्रेन सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। जबकि वापसी में उदयपुर से ट्रेन दोपहर 3:35 बजे चलेगी और रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी।

5. सूरत-उदयपुर वंदे भारत के रास्ते में 9 प्रमुख ठहराव

  • आठ कोच वाली इस वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में कुल 9 कमर्शियल स्टॉप प्रस्तावित हैं। इनमें शामिल हैं:-

भरूच

वडोदरा

आनंद

मणिनगर

असारवा

हिम्मतनगर

शामलाजी रोड

डूंगरपुर

जावर

  • यह ट्रेन गुजरात और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण शहरों को तेज रेल कनेक्टिविटी से जोड़ेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, नई सूरत-उदयपुर वंदे भारत मौजूदा उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत की जगह ले सकती है। यह ट्रेन फरवरी 2026 में शुरू हुई थी।
  • रेलवे बोर्ड की 31 अगस्त की मंजूरी के बाद नई सर्विस नवरात्रि से पहले शुरू होने की उम्मीद है। इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

6. मंगलुरु-बेंगलुरु वंदे भारत के समय पर उठे सवाल

  • बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच प्रस्तावित वंदे भारत का रनिंग टाइम ट्रायल पूरा हो चुका है। लेकिन ट्रायल के दौरान सामने आए समय को लेकर कर्नाटक के तटीय इलाकों के यात्री संगठनों ने चिंता जताई है।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे के ट्रायल में सुबह बेंगलुरु से ट्रेन चलाने और बाद में उसी दिन वापसी का कार्यक्रम शामिल था।
  • हालांकि, यात्री प्रतिनिधियों का कहना है कि अंतिम समय-सारिणी ऐसी होनी चाहिए, जिससे तटीय क्षेत्र से बेंगलुरु आने वाले कामकाजी और कारोबारी यात्रियों को वास्तविक फायदा मिल सके।
  • पश्चिम करावली रेलवे यात्री अभिवृद्धि समिति के अध्यक्ष जी. हनुमंथ कामथ ने मांग की है कि ट्रेन सुबह मंगलुरु से रवाना हो और उसी रात वापस लौटे।
  • यात्रियों की चिंता यह है कि अगर ट्रेन बेंगलुरु बहुत देर से पहुंचेगी, खासकर आधी रात के करीब, तो सरकारी या कारोबारी काम से राजधानी आने वाले यात्रियों के लिए इसका उपयोग सीमित हो जाएगा।
  • यात्री संगठनों ने मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत का उदाहरण देते हुए कहा है कि सुबह मंगलुरु से प्रस्थान और रात में वापसी का शेड्यूल यात्रियों के लिए बेहतर काम करता है।

7. बलांगीर से वंदे भारत की मांग पर रेलवे बोर्ड का जवाब

  • ओडिशा के बलांगीर से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग पर भी रेलवे बोर्ड ने जवाब दिया है। सांसद निरंजन बिशी ने 30 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बलांगीर से नई दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरु और जम्मू जैसे प्रमुख शहरों के लिए वंदे भारत कनेक्टिविटी की मांग की थी।
  • रेलवे बोर्ड ने अपने जवाब में कहा कि बलांगीर के पास पहले से 66 ट्रेन सेवाएं हैं। इनमें बेंगलुरु और वाराणसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली की ओर मौजूदा कनेक्टिविटी के लिए रेलवे ने समता एक्सप्रेस और टिटलागढ़ की कनेक्टिविटी का भी जिक्र किया।
  • हालांकि, रेलवे बोर्ड का जवाब नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी नहीं माना जा सकता। बोर्ड ने संकेत दिया है कि किसी नई ट्रेन सेवा की शुरुआत ट्रैफिक सर्वे, परिचालन की व्यवहार्यता और कोचों की उपलब्धता जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी।

8. वंदे भारत के TTE का वीडियो 1 करोड़ व्यूज के पार

  • नई ट्रेनों और रेलवे की योजनाओं से अलग वंदे भारत से जुड़ी एक घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। TTE अमित गुप्ता के अनुसार, दो लड़के एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ अंदर से ट्रेन देखने के लिए चढ़ गए थे। ट्रेन में चढ़ने के बाद उसके दरवाजे बंद हो गए। वे तुरंत नीचे नहीं उतर सके।
  • इसके बाद उनकी मुलाकात TTE से हुई। शुरुआत में TTE को लगा कि दोनों बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में उन पर 4,840 रुपये का संभावित जुर्माना लग सकता था। लड़कों ने बताया कि उनके पास सिर्फ 300 रुपये हैं। बाद में TTE को पता चला कि दोनों ट्रेन में यात्रा करने के लिए नहीं बल्कि उसे अंदर से देखने के लिए चढ़े थे।
  • इसके बाद TTE ने कथित तौर पर 300 रुपये लेने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए। उन्होंने दोनों लड़कों को अगले स्टेशन पर उतरने के लिए कहा और दरवाजे के पास वाले हिस्से में बैठने को कहा।
  • अमित गुप्ता ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। बताया गया है कि वीडियो को चार दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लाइक्स और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

9. वंदे भारत बनाम राजधानी: कौन सी ट्रेन बेहतर?

  • वंदे भारत नेटवर्क के विस्तार के साथ इसकी तुलना राजधानी एक्सप्रेस से भी लगातार की जा रही है। हालांकि, दोनों ट्रेनों को अलग-अलग यात्रा जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • पहली राजधानी एक्सप्रेस 1969 में नई दिल्ली और हावड़ा के बीच शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी और देश के प्रमुख शहरों के बीच तेज रात की यात्रा उपलब्ध कराना था।
  • वहीं, वंदे भारत ने फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी रूट से सेवा शुरू की और इसे मुख्य रूप से तेज दिन की इंटर-सिटी यात्रा के लिए तैयार किया गया।
  • दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर यात्रा के स्वरूप का है। सामान्य वंदे भारत में चेयर-कार यात्रा की सुविधा होती है, जबकि कई सेवाओं में एग्जीक्यूटिव चेयर कार भी उपलब्ध है।
  • वंदे भारत में ऑटोमैटिक दरवाजे, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और आधुनिक सीटिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
  • इसके मुकाबले राजधानी एक्सप्रेस में पारंपरिक रूप से फर्स्ट AC, सेकेंड AC और थर्ड AC में सोने की सुविधा होती है। इसलिए रातभर की यात्रा के लिए राजधानी अधिक उपयुक्त मानी जाती है।
  • हालांकि, स्लीपर वंदे भारत के आने के बाद दोनों ट्रेनों के बीच का यह अंतर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है।

10. स्लीपर वंदे भारत बदल सकती है लंबी दूरी की यात्रा का समीकरण

  • स्लीपर वंदे भारत में वंदे भारत की आधुनिक डिजाइन और तकनीक को रात की लंबी दूरी की यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इन ट्रेनों में सोने के लिए बर्थ, कुशन वाली बर्थ, शोर कम करने वाली तकनीक और सेंसर आधारित लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
  • फर्स्ट AC सेक्शन में प्रीमियम यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिलने की भी उम्मीद है। इससे स्लीपर वंदे भारत कुछ चुनिंदा रूटों पर राजधानी एक्सप्रेस समेत प्रीमियम रात की ट्रेनों को सीधी टक्कर दे सकती है।
  • आखिरकार यात्रियों के लिए फैसला सिर्फ ट्रेन के नाम पर नहीं, बल्कि यात्रा का समय, कुल अवधि, सुविधा और किराए जैसे पहलुओं पर निर्भर करेगा। ताजा घटनाक्रम से साफ है कि वंदे भारत अब सिर्फ तेज रफ्तार वाली दिन की इंटर-सिटी ट्रेन तक सीमित नहीं रह गई है।
  • स्लीपर सेवाएं, नए रूट, तेज माल ढुलाई और मौजूदा सेवाओं में बदलाव इसके अगले विस्तार की दिशा तय कर रहे हैं। वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत और सूरत-उदयपुर जैसी प्रस्तावित सेवाएं यात्रियों के लिए नई कनेक्टिविटी ला सकती हैं। जबकि तेज माल ढुलाई वाला मॉडल रेलवे के लिए एक नए कारोबारी क्षेत्र का रास्ता खोल सकता है।

ये भी पढ़ें- जेपी विशटाउन के 20,000 पेंडिंग फ्लैट्स पर बड़ा अपडेट! जानिए अब सुरक्षा ग्रुप कब तक पजेशन सौंपने की कर रहा बात

रेलवे का बड़ा मास्टरप्लान! गुजरात-MP के बीच दौड़ेंगी ज्यादा ट्रेनें, इस बिजी रूट का होने जा रहा कायाकल्प

Gujarat Rail Connectivity: गुजरात में रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलने वाला है, क्योंकि इंडियन रेलवे वडोदरा और रतलाम के बीच लगभग 259 किलोमीटर की दूरी में दो और रेलवे लाइनें जोड़ने की योजना बना रहा है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम रेलवे (WR) इस व्यस्त रेल रूट पर तीसरी और चौथी लाइन बनाएगा। यह रूट गुजरात को मध्य प्रदेश और आगे उत्तर भारत से जोड़ता है। नई रेल लाइनों के बनने से इस रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। बता दें कि इस रूट पर बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां चलती हैं। ऐसे में दो नई लाइनें बनने से ट्रेनों की आवाजाही आसान और बेहतर हो सकती है।

वडोदरा-रतलाम सेक्शन ‘गोल्डन क्वाड्रिलेटरल’ रेल नेटवर्क का हिस्सा है और दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए एक अहम कड़ी है। दो और लाइनें बनने से, इंडियन रेलवे के पास इस कॉरिडोर पर ट्रेनें चलाने की ज्यादा क्षमता होगी। इससे भीड़ कम होने और पैसेंजर व मालगाड़ी सेवाओं का शेड्यूल तय करने में रेलवे अधिकारियों को ज्यादा आसानी होने की उम्मीद है।

यात्रियों के लिए, ज्यादा क्षमता का मतलब ट्रेन का बेहतर और ज्यादा भरोसेमंद संचालन हो सकता है, खासकर उस रूट पर जहां अभी पैसेंजर और मालगाड़ियां सीमित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करती हैं।

वेस्टर्न रेलवे ने कहा कि इस अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर से ट्रेनों का संचालन तेज, बेहतर, सुरक्षित और समय पर होने की उम्मीद है।

यह प्रोजेक्ट गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत कर सकता है और साथ ही इस रूट पर औद्योगिक और कमर्शियल गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकता है।

विश्वामित्री-डभोई रेलवे लाइन पर बनेगा दूसरा ट्रैक

वडोदरा क्षेत्र में एक और बड़ा रेलवे अपग्रेड होने जा रहा है। 33 किलोमीटर लंबी विश्वामित्री-डभोई रेलवे लाइन को लगभग 394 करोड़ रुपये की लागत से डबल किया जाएगा।

इस रूट पर अभी सिर्फ एक ही रेलवे लाइन है, जिससे इस सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या सीमित हो जाती है। ट्रैक को डबल करने से क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनें ज्यादा आसानी से चल पाएंगी।

गौरतलब है कि इस अपग्रेड से ट्रेनों के संचालन में ज्यादा लचीलापन आएगा, जिससे इस इलाके में रेल सेवाओं की समय-पाबंदी और कार्यक्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी

विश्वामित्री-डभोई रूट खास तौर पर अहम है क्योंकि यह गुजरात के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक कनेक्टिविटी देता है। इसलिए, इस डबलिंग प्रोजेक्ट से न सिर्फ रेगुलर रेल यात्रियों को, बल्कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाले टूरिस्ट्स को भी फायदा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, एक अतिरिक्त ट्रैक होने से ट्रेनों के ऑपरेशन में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी, जिससे इस रूट पर यात्रा ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है और इस लोकप्रिय डेस्टिनेशन के लिए कुल रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है।

यात्रियों के लिए इन प्रोजेक्ट्स का क्या मतलब है?

इन दोनों प्रोजेक्ट्स का मकसद गुजरात के महत्वपूर्ण रेल नेटवर्क में ट्रेनों की क्षमता बढ़ाना है। वडोदरा-रतलाम के बीच 259 किलोमीटर लंबे रेल रूट पर नई लाइनें बनने से मध्य प्रदेश, उत्तर भारत और दिल्ली-मुंबई रूट की ओर जाने वाले यात्री और माल परिवहन को मजबूती मिलेगी। वहीं, 33 किलोमीटर लंबे विश्वामित्री-दभोई रूट पर दूसरी लाइन बनने से वडोदरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ओर रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

यात्रियों के लिए सबसे बड़ा फायदा व्यस्त रूटों पर ज्यादा क्षमता का होना है, जिससे इंडियन रेलवे को ट्रेनें चलाने, माल की ढुलाई को मैनेज करने और भीड़-भाड़ कम करने में ज्यादा आसानी होगी।

कारोबारियों के लिए, अतिरिक्त रेल क्षमता से बड़े औद्योगिक और कमर्शियल सेंटर्स को जोड़ने वाले कॉरिडोर पर माल की ढुलाई ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकेगी।

इसलिए, ये प्रोजेक्ट्स गुजरात में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े विस्तार को दिखाते हैं, जिनमें रोजाना यात्रियों के सफर और लंबी दूरी तक माल की ढुलाई, दोनों को बेहतर बनाने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें: Judge Ravi Kumar Diwakar: यूपी के जज रवि कुमार दिवाकर ने 5 महीनों में 23 को सुनाई फांसी की सजा! उन सभी की पूरी लिस्ट जिन्हें अब तक वो दे चुके डेथ सेंटेंस