Viral Video: ’74 लाख खर्च हुए, फिर भी…’ IIM से पढ़ाई करने के लिए युवक ने छोड़ी सरकारी नौकरी, कहानी हुई वायरल

भारत में सरकारी नौकरी को सबसे सुरक्षित और सम्मानजनक करियर माना जाता है। वहीं एक बार सरकारी नौकरी मिलने के बाद बहुत कम लोग इसे अपनी इच्छा से छोड़ने का फैसला करते हैं। इसी बीच एक युवक का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक ने बेहतर भविष्य और नए अवसरों की तलाश में सरकारी नौकरी छोड़कर आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई करने का रास्ता चुना। उसके मुताबिक ये फैसला उनके करियर को नई दिशा देगा और आगे चलकर अधिक बड़े मौके हासिल करने में मदद करेगा।

क्यों छोड़ी नौकरी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में अमित सोनी ने बताया कि, आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उनके मुताबिक, सरकारी नौकरी छोड़ने और पढ़ाई पूरी करने तक इस फैसले की कुल लागत करीब 74 लाख रुपये रही। उन्होंने बताया कि ये रकम कैसे बनी, लेकिन उनका मुताबिक, उन्हें अपने इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है और वह इसे अपने करियर के लिए सही मानते हैं। अमित सोनी पहले भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात थे

बताया पूरा खर्च

अमित सोनी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, “करीब 74 लाख रुपये। सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला मेरे लिए इतना महंगा पड़ा। जिस दिन मुझे आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला मिला, उसी दिन मैंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया।” उन्होंने बताया कि इस रकम में एमबीए की पढ़ाई पर होने वाला खर्च भी शामिल है और वह आय भी, जिसे उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ने के कारण हासिल नहीं किया।

 

सोनी के अनुसार, आईआईएम अहमदाबाद के एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव्स (PGPX) की ट्यूशन फीस 37.10 लाख रुपये है। इसके अलावा, इंटरनेशनल इमर्शन प्रोग्राम पर करीब 4.5 लाख रुपये और पढ़ाई के दौरान रहने-खाने सहित अन्य खर्चों पर लगभग 2.5 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उन्हें 9.80 लाख रुपये रिजाइन बॉन्ड के रूप में जमा करने पड़े।

20 लाख का हुआ नुकसान

इसके अलावा, सोनी ने सरकारी नौकरी छोड़ने से होने वाले ऑपर्च्युनिटी कॉस्ट का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई के दौरान एक साल तक नौकरी नहीं करने की वजह से उन्हें वेतन और अन्य नौकरी से मिलने वाले लाभों के रूप में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बावजूद सोनी का कहना है कि उन्हें अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नौकरी छोड़ते समय उनके पास कोई बैकअप प्लान नहीं था, सिर्फ अपने फैसले पर पूरा भरोसा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “सिर्फ विश्वास।” वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या ये फैसला सही था, तो उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल, यह पूरी तरह इसके लायक था।”

क्यों लिया ये फैसला

सोनी ने कहा कि वह अपने इस फैसले को केवल पैसों के नजरिए से नहीं देखते। उनके मुताबिक, कुछ फैसलों की असली कीमत रुपये में नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले अनुभव और भविष्य में होने वाले बदलाव से तय होती है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “कुछ निवेश की कीमत लाखों रुपये से नहीं, बल्कि इस बात से तय होती है कि आप आगे चलकर क्या बनते हैं। यूनिफॉर्म से बोर्डरूम तक का यह सफर मेरे जीवन का दूसरा चैप्टर है।” इससे पहले एक इंस्टाग्राम वीडियो में भी उन्होंने बताया था कि सरकारी नौकरी छोड़कर दोबारा पढ़ाई करने का फैसला उन्होंने आरामदायक जीवन नहीं, बल्कि अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए लिया था।

ChatGPT से दिनभर करती थी बातचीत! महिला की हुई मौत, परिवार ने OpenAI पर लगाए गंभीर आरोप

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में हो रही है मेडिकल ऑफिसर की भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 जुलाई से बढ़कर हुई 21 जुलाई

SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक माना जाता है। इससे जुड़ने की इच्छा ढेरों युवाओं की होगी, मगर सबको ऐसा मौका नहीं मिल पाता है। लेकिन, अभी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं के पास इससे जुड़ने का मौका है। एसबीआई ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लास्ट डेट 14 जुलाई से बढ़ा कर 21 जुलाई कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई इस भर्ती के जरिए देश के 14 सर्किलों में मौजूद अपनी ब्रांचों में बैंक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करेगा।

एसबीआई बीएमओ भर्ती 2026: जरूरी जानकारी

बैंक : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद : बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) (मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-II)

वैकेंसी : 35

ऑफिशियल वेबसाइट : sbi.bank.in

अप्लाई करने की लास्ट डेट : 21 जुलाई 2026

योग्यता : MMBS+ अनुभव

सैलरी : बेसिक पे ₹64820-₹93960 तक+ डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एलएफसी, मेडिकल फैसिलिटी आदि सुविधाएं

चयन प्रकिया : रिटन टेस्ट , इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

एसबीआई बीएमओ के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता : इन पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)/राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट एमडी डिग्री/एमएस या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव : एनएमसी एमबीबीएस के साथ बतौर जनरल प्रैक्टिश्नर कम से कम 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। यह अनुभव इंटर्नशिप की अवधि से अलग होना जरूरी है। अगर पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो 3 साल का अनुभव मान्य होगा।

उम्र सीमा : 31 मई 2026 को कैंडिडेड की उम्र अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में (ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।

एसबीआई मेडिकल ऑफिसर चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन रिटन टेस्ट : रिटन टेस्ट में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 45 मिनट की होगी। यह अगले महीने अगस्त में हो सकती है।

इंटरव्यू : ऑनलाइन रिटन टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह 100 अंकों का होगा।

लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT): आप जिस भी सर्किल से अप्लाई करते हैं, उससे जुड़ी भाषा में आपको लोंकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी क्लियर करना होगा। इसमें फेल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होंगे। अगर अभ्यर्थी ने 10वीं/12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई की है, तो उन्हें इस टेस्ट से छूट मिलेगी।

एसबीआई मेडिकल भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में करंट ओपनिंग्स में विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/03 के टैब पर जाएं।
  • Apply Online के लिंक पर क्लिक करते ही आप ibpsreg.ibps.in पर पहुंच जाएंगे।
  • अगर आप यहां पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे Login for already Registered Candidates पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार होने पर Click here for New Registration के लिंक पर जाएं।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी भरकर सिक्योरिटी डालें और Save&Next करके आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • फॉर्म में आगे की डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • अगले चरण में फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करने के बाद सही से अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवेदन पत्र अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

एसबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए जनरल/ईडब्लयूएस/ओबीसी अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

Railway Technician Vacancy 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती शुरू

Railway Technician Vacancy 2026: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत रेलवे में ग्रेड I और टेक्नीशियन ग्रेड III के 6565 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन कल जारी किया गया था और आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पर आवेदन के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और फॉर्म भरना चाहिए। आरआरबी की टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ज्यादा खाली जगहों वाले प्रमुख रेलवे जोन में सेंट्रल रेलवे मुंबई, सदर्न रेलवे चेन्नई, नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे शामिल हैं। देशभर के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि नौकरी की जगह भारत के अलग-अलग रेलवे जोन में होगी।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 में ये ले सकेंगे हिस्सा

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को 10वीं या SSLC पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी कई पदों के लिए योग्य हैं।

उम्र सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड I (सिग्नल) पद के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है।

कैसे करें आवेदन

  • रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और आधार जैसी जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले क्रेडेंशियल्स (लॉगिन डिटेल्स) से लॉग इन करें।
  • अपनी पर्सनल जानकारी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कैटेगरी और अन्य ज़रूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन मोड से एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी को दोबारा चेक करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

AIIMS CRE-5 recruitment 2026: एम्स में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

NHSRCL Junior Engineer Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें आवेदन की लास्ट डेट और सैलरी

NHSRCL Junior Engineer Recruitment 2026: बीई-बीटेक कर चुके युवाओं के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोशन लिमिटेड (NHSRCL) में दमदार सैलरी के साथ सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। एनएचएसआरसीएल ने जूनियर इंजीनियर के 175 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की है। भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत संचालन और रखरखाव विभागों में जूनियर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सभी पोस्ट के लिए 15 जून सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचएसआरसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

पद/कार्य का नाम कुल पोस्ट

  • जेई (सिविल ट्रैक)/सुविधा नियंत्रक (सिविल एवं ट्रैक)/जेई (सुरक्षा-सिविल एवं ट्रैक) 31
  • जेई (इलेक्ट्रिकल)/विद्युत शक्ति नियंत्रक/जेई (सुरक्षा – विद्युत) 47
  • जेई (सिग्नलिंग और टेलीकॉम)/एस एंड टी कंट्रोलर/जेई (सुरक्षा-एस एंड टी) 20
  • जेई (रोलिंग स्टॉक – विद्युत)/रोलिंग स्टॉक नियंत्रक/जेई (सुरक्षा – रोलिंग स्टॉक) 14
  • जेई (रोलिंग स्टॉक – मैकेनिकल) 3
  • ट्रेन मैनेजर / स्टेशन मैनेजर/डिपो कंट्रोलर/ऑपरेशंस कंट्रोलर/जेई (सुरक्षा – संचालन) 55
  • जेई (स्वचालित किराया संग्रह – AFC सिस्टम) 5

ये योग्यता रखने वाले उम्मीदवार करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता : आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीई/बीटेक होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित अनुभव और अन्य जरूरी पात्रता के साथ कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्र सीमा : आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा : सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन CBT आयोजित की जाएगी। सभी पदों की परीक्षा एक ही दिन और समय पर हो सकती है, इसलिए केवल एक आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन : CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी।

मेडिकल परीक्षा : दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच की जाएगी। चयन भारतीय रेलवे के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार होगा।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 से 1,25,000 रुपए के बीच वेतन मिलेगा। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ लागू बैंक शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ISRO URSC JRF Vacancy 2026: बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में जेआरएफ की भर्ती, जानें कितने पदों पर होनी है नियुक्ति और क्या है लास्ट डेट