Railway Technician Vacancy 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती शुरू

Railway Technician Vacancy 2026: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत रेलवे में ग्रेड I और टेक्नीशियन ग्रेड III के 6565 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन कल जारी किया गया था और आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पर आवेदन के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और फॉर्म भरना चाहिए। आरआरबी की टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ज्यादा खाली जगहों वाले प्रमुख रेलवे जोन में सेंट्रल रेलवे मुंबई, सदर्न रेलवे चेन्नई, नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे शामिल हैं। देशभर के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि नौकरी की जगह भारत के अलग-अलग रेलवे जोन में होगी।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 में ये ले सकेंगे हिस्सा

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को 10वीं या SSLC पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी कई पदों के लिए योग्य हैं।

उम्र सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड I (सिग्नल) पद के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है।

कैसे करें आवेदन

  • रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और आधार जैसी जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले क्रेडेंशियल्स (लॉगिन डिटेल्स) से लॉग इन करें।
  • अपनी पर्सनल जानकारी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कैटेगरी और अन्य ज़रूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन मोड से एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी को दोबारा चेक करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

AIIMS CRE-5 recruitment 2026: एम्स में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

AIIMS CRE-5 recruitment 2026: एम्स में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

AIIMS CRE-5 recruitment 2026: सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। एम्स में ये भर्ती कॉमन रेक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) के जरिए की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एम्स नई दिल्ली ने 28 अलग-अलग संस्थानों में 1484 ग्रुप बी और सी पदों पर CRE-5 भर्ती 2026 निकाली है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि 12वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

CRE-5 में शामिल हैं ये संस्थान

CRE-5 परीक्षा एक सिंगल-विंडो सिस्टम है, जिसे युवाओं की सहूलियत के लिए बनाया गया है। इसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग एम्स के लिए बार-बार फॉर्म भरने या अलग से फीस चुकाने की कोई जरूरत नहीं है। इसके जरिए उम्मीदवार सिर्फ एक बार परीक्षा देंगे और मेरिट के आधार पर 28 अलग-अलग संस्थानों में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। इन संस्थानों में एम्स नई दिल्ली, भोपाल, पटना, गोरखपुर, ऋषिकेश, बठिंडा, नागपुर के अलावा आईसीएमआर और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

57 अलग-अलग भर्ती समूह में बांटे गए हैं पद

इस भर्ती में कुल 57 अलग-अलग ग्रुप्स के पद रखे गए हैं। इनमें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट डाइटीशियन, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और क्लर्क जैसी ढेरों शानदार पोस्ट शामिल हैं।

जरूरी तारीखें

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 03 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तय की गई है। इसके अलावा, जो लोग पहले से सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें अपनी NOC हर हाल में 6 जुलाई तक जमा करनी होगी। फॉर्म स्वीकार होने या नहीं होने का स्टेटस 9 जुलाई 2026 को चेक किया जा सकेगा। वहीं, अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा, तो कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

शैक्षिक योग्यता : हर पद की जिम्मेदारी और योग्यता अलग-अलग तय की गई है। क्लर्क और असिस्टेंट पदों पर 12वीं पास युवाओं से लेकर ग्रेजुएट कर चुके लोग आवेदन कर सकते हैं। इनकी कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए। वहीं, टेक्निकल और मेडिकल पदों के लिए खास डिग्रियां मांगी गई हैं। मसलन, फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए, जूनियर इंजीनियर के लिए संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है और लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए बीएससी पास होना लाजमी है।

उम्र सीमा : ज्यादातर ग्रुप-C के पदों के लिए उम्र 18 से 30 साल के बीच रखी गई है। हालांकि, कुछ खास टेक्निकल पदों के लिए यह लिमिट 35 साल तक भी है। सरकारी नियमों के मुताबिक SC/ST उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वालों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

परीक्षा में शामिल होने के लिए जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये की फीस भरनी होगी, जबकि SC, ST और EWS वालों के लिए यह फीस 2,400 रुपये तय की गई है। दिव्यांगों को फॉर्म की फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले SC/ST उम्मीदवार का आवेदन शुल्क रिजल्ट के बाद उनके बैंक अकाउंट में वापस भेज दिया जाएगा।

आवेदन का तरीका

  • अप्लाई करने के लिए आपको एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
  • वहां OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करने के बाद CRE-5 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नाम, पढ़ाई की जानकारी, फोटो और सिग्नेचर ध्यान से अपलोड करें।
  • इसके बाद अपनी सहूलियत के हिसाब से परीक्षा केंद्र चुनकर ऑनलाइन फीस जमा कर दें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके कन्फर्मेशन स्लिप जरूर डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

SSC ASO LDCE Notification 2025: एएसओ और एलडीसीई के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन