Railway jobs: ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में आए 3548 पोस्ट, 35400 तक मिलेगा बेसिक पे, जॉब की सारी डिटेल्स जानिए

Railway jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) नंबर 06/2026 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC–ग्रेजुएट) भर्ती प्रक्रिया में ग्रेजुएट-लेवल की 3,548 वैकेंसी की घोषणा की है। यह भर्ती योग्य ग्रेजुएट को इंडियन रेलवे में करियर बनाने और देश के सबसे बड़े पब्लिक सर्विस संगठनों में से एक के कामकाज में योगदान देने का मौका देगी।

इस भर्ती में चार तरह के पद शामिल हैं

इस वैंकेंसी में 4 तरह के पद शामिल हैं। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट। ये पद कमर्शियल सर्विस, ट्रेन ऑपरेशन, अकाउंट्स और एडमिनिस्ट्रेशन जैसे क्षेत्रों में करियर के मौके देते हैं और देश भर में रेलवे सर्विस को बेहतर ढंग से चलाने में मदद करते हैं।

कुल 3,548 वैकेंसी में से 2,750 वैकेंसी गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए हैं। इसके बाद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127 वैकेंसी हैं। ये वैकेंसी ग्रेजुएट को रेलवे ऑपरेशन और एडमिनिस्ट्रेशन के अलग-अलग कामों में काम करने का मौका देती हैं।

वेतन की प्रक्रिया

इन पदों पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (Seventh Central Pay Commission) के तहत शुरुआती बेसिक पे (basic pay) मिलता है। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल 6) है, जबकि बाकी तीन कैटेगरी के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹29,200 प्रति माह (पे लेवल 5) है। लागू होने वाले भत्ते और सर्विस की शर्तें संबंधित नियमों के अनुसार होंगी।

जरूरी तारीखें और योग्यता की शर्तें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2026 है, जबकि आवेदन में बदलाव करने की सुविधा 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उसके समकक्ष संस्थान से डिग्री होनी चाहिए और उन्हें पद के लिए तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। 1 जनवरी 2027 को उम्र सीमा 18-33 साल तय की गई है, जिसमें तय नियमों के तहत योग्य कैटेगरी के लिए उम्र में छूट भी मिलेगी।

योग्य ग्रेजुएट लोगों को सलाह दी जाती है कि वे डिटेल्ड नोटिफिकेशन देखें। अपनी पसंद की पोस्ट के लिए जरूरी शर्तों को चेक करें और तय समय-सीमा के अंदर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करें।

योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रावधानों के साथ मेरिट-आधारित चयन

चयन प्रक्रिया में पहले चरण का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), दूसरे चरण का CBT, और उसके बाद ज़रूरत के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल है। चयन मेरिट और तय योग्यता शर्तों को पूरा करने के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया में तय नियमों के अनुसार आरक्षण और उम्र में छूट के लाभ भी दिए गए हैं, साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लेखक (स्क्राइब) की मदद और अतिरिक्त समय (कम्पेंसेटरी टाइम) का प्रावधान भी है।

CEN नंबर 06/2026 के तहत एक और प्रावधान यह है कि जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) नहीं लिया जाएगा। फिर भी, उम्मीदवारों से कंप्यूटर और टाइपिंग की बेसिक जानकारी होने की उम्मीद की जाती है। जॉइनिंग के बाद इसकी जांच की जाएगी, जैसा कि नोटिफिकेशन में बताया गया है।

भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म

उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए विस्तृत नोटिफिकेशन, वैकेंसी का विवरण, योग्यता के नियम और भर्ती से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

RRB की आधिकारिक वेबसाइट- https://rrb.indianrailways.gov.in

ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल- https://www.rrbapply.gov.in

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सही जानकारी और अपडेट के लिए इन्हीं आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डिटेल देखें।

Bihar Teacher Recruitment 4.0: 21 सितंबर से शुरू होंगे बिहार टीआरई 4 के लिए आवेदन? सरकार ने बढ़ाए म्यूजिक टीचर के पद

Bihar Teacher Recruitment 4.0: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने जल्द ही स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4.0) की शुरुआत कर सकता है। आयोग ने मंगलवार शाम को बताया कि चौथे चरण की स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 21 सितंबर से शुरू हो सकता है। बिहार टीआरई 4.0 के लिए आवेदन की शुरुआत एक औपचारिक संशोधित विज्ञापन जारी होने और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में जरूरी बदलावों के बाद हो सकता है।

यह अपडेट बीपीएससी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उपलब्ध था। ट्वीट में लिखा है, “एडवरटाइजमेंट नंबर-14/2026, चौथे फेज के स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE-4.0) के तहत, स्कूल टीचर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया, संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलावों के बाद, तारीख-21.09.2026 से शुरू होने की संभावना है।”

बीपीएससी टीआरई भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग स्कूल स्तर पर 32388 टीचिंग पद शामिल होंगे। कुल वैकेंसी में से, क्लास 1 से 5 के लिए 3,847 पोस्ट, क्लास 6 से 8 के लिए 8,563, क्लास 9 और 10 के लिए 3,877, और क्लास 11 और 12 के लिए 16,101 पोस्ट तय की गई हैं।

राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 32,388 टीचर पदों को भरने के उद्देश्य से बीपीएससी टीआरई 4.0 आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले, 31 अगस्त को, बीपीएससी ने टीआरई 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया को टालने का ऐलान किया था। जबकि आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने वाला था।

आधिकारिक रिलीज में कहा गया था, “शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत 1 सितंबर से शुरू होने वाले चौथे चरण के स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत स्कूल शिक्षकों के कुल 32,388 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस में बदलाव की वजह से टाल दिए गए हैं। इस विज्ञापन से जुड़ी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।” शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक राज्य के ढेरों उम्मीदवार कई मुख्य मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। इसमें एग्जाम पैटर्न में बदलाव और नेगेटिव मार्किंग लागू करना शामिल था। विरोध कर रहे उम्मीदवारों से बातचीत के बाद, राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि टीआरई 4.0 एक ही चरण में आयोजित किया जाएगा।

टीआरई 4.0 की वैकेंसी बढ़ाई गई

राज्य सरकार ने उम्मीदवारों की म्यूजिक टीचर के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग के बाद, पदों की संख्या 111 बढ़ा दी।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आईबीपीएस ने जारी किया नोटिफिकेशन, आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शुरू

RRB NTPC CBT-2 2026: एनटीपीसी सीबीटी 2 की आंसर की पर 22 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, 5,810 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची

RRB NTPC CBT-2 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) स्नातक स्तर की सीबीटी परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए आंसर की जारी कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की के साथ ही प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर परिणाम आने से पहले अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।

उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न पर अगर उन्हें आपत्ति है, तो वे अपने लॉगइन से उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 जुलाई 2026 रात 11.55 बजे तक का समय निर्धारित किया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अस्थायी उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही 5810 पदों पर भर्ती की यह प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण के करीब पहुंच गई है।

5,810 पदों पर हो रही है भर्ती

यह भर्ती CEN 06/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में देशभर से 87,337 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में ग्रेजुएट लेवल के कुल 5,810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड चरणबद्ध परीक्षा आयोजित कर रहा है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें स्टेशन मास्टर/गुड्स ट्रेन मैनेजर/ट्रैफिक असिस्टेंट/चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS)/जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA)/सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं।

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026: 25 और 26 जुलाई की परीक्षा के लिए आरबीआई ने जारी किया एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए यहां बताए जा रहे हैं स्टेप्स