Stocks to Watch: 19 अक्टूबर को Axis Bank, Yes Bank, HDFC Bank, RailTel, Zen Tech समेत इन शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी उठापटक

सोमवार, 19 अक्टूबर को कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। लिस्ट में एक्सिस बैंक, HDFC Bank, यस बैंक, IDBI Bank, रेलटेल, जेन टेक्नोलोजिज, वेदांता जैसे कई नाम शामिल हैं। इन शेयरों में बड़ी उठापटक दिख सकती है। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। इसके अलावा सोमवार को एक शेयर एक्स-स्टॉक स्प्लिट ट्रेड करने वाला है। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर…

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स, HFCL, हिंदुस्तान जिंक, जस्ट डायल, डेल्टा कॉर्प, एलीवेट कैंपस, पिरामल फाइनेंस, SML महिंद्रा, वरमोरा ग्रैनिटो, शोभा, तत्व चिंतन फार्मा केम और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस

इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

ICICI Bank: Q2 (जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही) में स्टैंडअलोन बेसिस पर मुनाफा सालाना आधार पर 20.1% बढ़कर 14,843 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 17.7% बढ़कर 25,338.7 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA घटकर 1.20% हो गया, नेट NPA घटकर 0.30% हो गया।

Axis Bank: Q2 में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 7,003.28 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे से 37.59 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15,371.4 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.16 प्रतिशत रहा। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.35 प्रतिशत हो गया।

Yes Bank: Q2 में सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफा 65% बढ़कर 1,080 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 22.7% बढ़कर 2,822 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA 1.2% और नेट NPA 0.2% दर्ज किया गया।

HDFC Bank: Q2 में सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफा 4.7% बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 9.7% बढ़कर 34,619.2 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA घटकर 1.11% और नेट NPA घटकर 0.37% हो गया।

IDBI Bank: Q2 में स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 39 प्रतिशत घटकर 2205.45 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 28.7 प्रतिशत बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 2.12 प्रतिशत और नेट NPA रेशियो घटकर 0.17 प्रतिशत पर आ गया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: Q2 में सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफे में 21.1% का उछाल आया और यह 1,468.9 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 26.3% बढ़कर 4,145.2 करोड़ रुपये हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो 2.39% और नेट NPA रेशियो 0.31% रहा।

पंजाब नेशनल बैंक: Q2 में सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफा 12.8% बढ़कर 5,532.2 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 10.8% बढ़कर 11,601.3 करोड़ रुपये रही। ग्रॉस NPA रेशियो 2.55% और नेट NPA रेशियो 0.25% दर्ज किया गया।

अर्बन कंपनी: Q2 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 182.5 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 41.4% बढ़कर 537.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी और कनव​र्टिबल सिक्योरिटीज के जरिए 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है।

LTM: Q2 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.2% घटकर 1,397.9 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 13.6% बढ़कर 11,807.6 करोड़ रुपये हो गया। LTM ने प्रति शेयर 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Ixigo): Q2 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 61.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले कंपनी 3.2 करोड़ रुपये के घाटे में थी। रेवेन्यू 12.9% बढ़कर 320.96 करोड़ रुपये हो गया।

RailTel: कंपनी को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), सिकंदराबाद से 167.52 करोड़ रुपये का ‘लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस’ (LoA) मिला है। यह RRB भर्ती प्रक्रिया के परीक्षा-पूर्व और परीक्षा-बाद के चरणों के लिए AM-RMS सेवाएं प्रदान करने से संबंधित है। इसके अलावा RailTel को ‘हेल्थ इंश्योरेंस TPA ऑफ इंडिया’ से 18.99 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी 3 साल की अवधि के लिए IT इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराएगी।

Zen Technologies: यह कॉग्निट सिमेंटिक्स प्राइवेट लिमिटेड (CSPL) में 51.98 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। कंपनी के बोर्ड ने 17 अक्टूबर की मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। उसी दिन कंपनी ने शेयर परचेज एग्रीमेंट, शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट कर लिया। डील पूरी होने के बाद कॉग्निट सिमेंटिक्स, जेन टेक की सब्सिडियरी बन जाएगी। यह खरीद फुली डाइल्यूटेड बेसिस पर 135.15 करोड़ रुपये में होगी।

GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स: कंपनी को वेस्टर्न रेलवे के भावनगर डिवीजन के ‘चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर’ (CSTE) से 149.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। साथ ही, वेस्टर्न रेलवे के ही रतलाम डिवीजन से सिग्नलिंग कार्यों के लिए 134.11 करोड़ रुपये का एक और वर्क ऑर्डर मिला है।

ACME Solar Holdings: कंपनी की सब्सिडियरी, ‘एक्मे ग्रीनटेक ट्वेंटी’ ने ‘सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया’ (SECI) के साथ एक ‘पावर परचेज एग्रीमेंट’ किया है। यह समझौता FDRE ट्रेंच IX के तहत 300 MW के ‘अश्योर्ड पीक पावर प्रोजेक्ट’ के लिए है, जिसमें टैरिफ 6 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है।

LCC Projects: कंपनी को गुजरात सरकार से एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट के लिए ‘एक्सेप्टेंस ऑफ टेंडर’ मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में मच्छु-I बांध से त्रिवेणी थंगा जलाशय और वांकानेर व चोटिला तालुका के विभिन्न गांवों तक पानी की आपूर्ति करना शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट में 10 वर्षों तक प्रोजेक्ट के संचालन और रखरखाव का काम भी शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट की कुल अनुमानित वैल्यू 151.57 करोड़ रुपये है।

Vedanta: कंपनी ने ‘वेदांता जिंक इंटरनेशनल’ (VZI) के तहत ‘गाम्सबर्ग प्रोजेक्ट’ के दूसरे चरण में लगभग 60 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसके जरिए दक्षिण अफ्रीका में कंपनी की सालाना जिंक उत्पादन क्षमता दोगुनी होकर 5 लाख टन हो जाएगी।

ग्लोबल सेटअप क्या बिगाड़ेगा खेल या बाजार दिखाएगा अपनी चाल, जानें गिफ्ट निफ्टी से कैसे मिल रहे संकेत

RBL Bank: बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से ‘एमिरेट्स NBD बैंक PJSC’ की सभी भारतीय शाखाओं को RBL बैंक में विलय करने की मंजूरी मिल गई है। यह विलय 1 दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगा।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया: कंपनी को ‘बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ (BOOT) मॉडल पर 765 kV GIS पुणे वेस्ट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट लगाने के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। इसके लिए वार्षिक ट्रांसमिशन शुल्क 199.55 करोड़ रुपये तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र के पुणे वेस्ट में एक नया 765/400 kV गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर (GIS) सबस्टेशन लगाना शामिल है। इसके अलावा, इसमें पूरे महाराष्ट्र में 765 kV और 400 kV ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण और उनसे जुड़े बे (bays) का काम भी शामिल है।

स्टॉक स्प्लिट के लिए यह शेयर करेगा एक्स-ट्रेड

जटाशंकर इंडस्ट्रीज

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Navratri 2026: हाथी पर आईं मां की मुर्गे पर होंगी विदा, प्रस्थान का वाहन दे रहा देश में उथल-पुथल का संकेत

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है। अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाए जाने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आध्यात्म के साथ ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद अहम माना जाता है। मां के आगमन और प्रस्थान के वाहन देश की आने वाले समय में दशा और दिशा का संकेत देते हैं। जैसे इस साल मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जो अच्छी बारिश और समृद्धि का संकेत है। इसे देश की कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन मां की विदाई इस बार कुक्कुट या मुर्गे पर हो रही है, जिससे ज्योतिष विशेषज्ञ चिंताजनक मान रहे हैं। इसे लेकर काशी के ज्योतिषी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। बनारस हिंदू यूनिवार्सिटी के ज्योतिष विभाग में प्रोफेसर पंडित विनय पांडेय ने लोकल 18 को बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि में देवी का आगमन तो शुभ है, लेकिन मुर्गे पर उनका जाना शुभकारी नहीं है।

मुर्गे पर प्रस्थान देता है उथल-पुथल का संकेत

पंडित विनय पांडेय कहते हैं कि जब भी देवी मुर्गे पर प्रस्थान करती हैं तो ऐसे में देश में उथल पुथल की स्थिति बनी रहती है। ऐसे समय में प्रायः विद्रोह की आशंका बनी रहती है। सरकार और शासन पक्ष से जनता असंतुष्ट रहती है। गृह युद्ध जैसे हालात भी बन सकते हैं।

9 नहीं 10 दिनों की है नवरात्रि

इस बार शारदीय नवरात्रि नौ नहीं 10 दिनों की है। नवमी तिथि नौवे नहीं बल्कि 10 वें दिन यानि 20 अक्टूबर को मान्य होगी क्योंकि 20 अक्टूबर को ही उदया तिथि में नवमी तिथि प्राप्त हो रही है। इस दिन ही नवमी का हवन पूजन किया जाएगा। कन्या पूजन के लिए भी यही दिन सबसे उपयुक्त है। जो लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं, वे भी 21 तारीख को अपने व्रत का पारण करेंगे। नवरात्रि में कन्या पूजन के बिना देवी की पूजा अधूरी मानी जाती है। नौ दिनों तक देवी की पूजा आरधना और व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को हवन के बाद पूरे विधि विधान से कन्या पूजन भी करना चाहिए। कन्या पूजन के दौरान नौ कन्याओं को देवी स्वरूप में उनकी पूजा आराधना करनी चाहिए। इससे ही नौ दिनों की पूजा संपूर्ण मानी जाती है।

RRB NTPC Graduate Level Recruitment: आरआरबी ने बदला स्टेशन मास्टर भर्ती का तरीका, अलग से जारी होगा नोटिफिकेशन

RRB NTPC Graduate Level Recruitment: आरआरबी ने बदला स्टेशन मास्टर भर्ती का तरीका, अलग से जारी होगा नोटिफिकेशन

RRB NTPC Graduate Level Recruitment: रलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपने भर्ती पैटर्न में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत, स्टेशन मास्टर के पदों पर अलग से भर्ती की प्रक्रिया चलाई जाएगी। बोर्ड ने हाल ही में एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए 3548 पदों पर भर्ती निकली है। इस बार नोटिफिकेशन से स्टेशन मास्टर के पदों को अलग कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब स्टेशन मास्टर के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही इस पद के लिए आयोजित होने वाली एग्जाम में भी बदलाव किया गया है।

स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए होगी एक ही परीक्षा

आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए एक ही ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, पद संख्या की तुलना में 8 गुना उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला रेलवे की स्टेशन मास्टर भर्ती को पहले से सरल बनाने के लिए लिया गया है।

क्या है सीबीएटी ?

सीबीएटी यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, उम्मीदवारों की उन क्षमताओं का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो स्टेशन मास्टर जैसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पदों पर काम करते हैं। इसमें ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, तेजी से और सही निर्णय लेने की योग्यता, निर्देशों को समझने और उनका पालन करने की क्षमता और एक साथ कई जानकारियों पर ध्यान देने की योग्यता को परखा जाता है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट्स भर्ती 2026 में बदलाव

एनटीपीसी ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन पदों पर भर्ती के लिए पहले कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) हुआ करता था, वह अब नहीं होगा। हालांकि कैंडिडेट्स को कंप्यूटर और टाइपिंग की जानकारी होनी चाहिए।

वहीं, एनटीपीसी ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न के तहत 3 चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित स्क्रीन टेस्ट (CBT-1) होगा। दूसरे फेज में CBT-2 होगा। तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

आरआरबी एनटीपीसी 2026 भर्ती नया नोटिफिकेशन जारी

आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन परीक्षा में हुए टाइपिंग टेस्ट के बदलावों के साथ जारी किया है। इसके अनुसार, गुड्स ट्रेन मैनेजर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट नहीं होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के शॉर्ट नोटिफिकेशन में पदों की संख्या 3477 थी। इसे डिटेल नोटिफिकेशन में बढ़ाकर 3548 किया गया है।

पटना के महावीर मंदिर की अनूठी पहल, प्रसाद और दान की कमाई से चल रहे अस्पताल, बच्चों के लिए बन रहा बाल कैंसर हॉस्पिटल

Railway jobs: ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में आए 3548 पोस्ट, 35400 तक मिलेगा बेसिक पे, जॉब की सारी डिटेल्स जानिए

Railway jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) नंबर 06/2026 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC–ग्रेजुएट) भर्ती प्रक्रिया में ग्रेजुएट-लेवल की 3,548 वैकेंसी की घोषणा की है। यह भर्ती योग्य ग्रेजुएट को इंडियन रेलवे में करियर बनाने और देश के सबसे बड़े पब्लिक सर्विस संगठनों में से एक के कामकाज में योगदान देने का मौका देगी।

इस भर्ती में चार तरह के पद शामिल हैं

इस वैंकेंसी में 4 तरह के पद शामिल हैं। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट। ये पद कमर्शियल सर्विस, ट्रेन ऑपरेशन, अकाउंट्स और एडमिनिस्ट्रेशन जैसे क्षेत्रों में करियर के मौके देते हैं और देश भर में रेलवे सर्विस को बेहतर ढंग से चलाने में मदद करते हैं।

कुल 3,548 वैकेंसी में से 2,750 वैकेंसी गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए हैं। इसके बाद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 371, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 127 वैकेंसी हैं। ये वैकेंसी ग्रेजुएट को रेलवे ऑपरेशन और एडमिनिस्ट्रेशन के अलग-अलग कामों में काम करने का मौका देती हैं।

वेतन की प्रक्रिया

इन पदों पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (Seventh Central Pay Commission) के तहत शुरुआती बेसिक पे (basic pay) मिलता है। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल 6) है, जबकि बाकी तीन कैटेगरी के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹29,200 प्रति माह (पे लेवल 5) है। लागू होने वाले भत्ते और सर्विस की शर्तें संबंधित नियमों के अनुसार होंगी।

जरूरी तारीखें और योग्यता की शर्तें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2026 है, जबकि आवेदन में बदलाव करने की सुविधा 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उसके समकक्ष संस्थान से डिग्री होनी चाहिए और उन्हें पद के लिए तय योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। 1 जनवरी 2027 को उम्र सीमा 18-33 साल तय की गई है, जिसमें तय नियमों के तहत योग्य कैटेगरी के लिए उम्र में छूट भी मिलेगी।

योग्य ग्रेजुएट लोगों को सलाह दी जाती है कि वे डिटेल्ड नोटिफिकेशन देखें। अपनी पसंद की पोस्ट के लिए जरूरी शर्तों को चेक करें और तय समय-सीमा के अंदर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करें।

योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रावधानों के साथ मेरिट-आधारित चयन

चयन प्रक्रिया में पहले चरण का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), दूसरे चरण का CBT, और उसके बाद ज़रूरत के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल है। चयन मेरिट और तय योग्यता शर्तों को पूरा करने के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया में तय नियमों के अनुसार आरक्षण और उम्र में छूट के लाभ भी दिए गए हैं, साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लेखक (स्क्राइब) की मदद और अतिरिक्त समय (कम्पेंसेटरी टाइम) का प्रावधान भी है।

CEN नंबर 06/2026 के तहत एक और प्रावधान यह है कि जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) नहीं लिया जाएगा। फिर भी, उम्मीदवारों से कंप्यूटर और टाइपिंग की बेसिक जानकारी होने की उम्मीद की जाती है। जॉइनिंग के बाद इसकी जांच की जाएगी, जैसा कि नोटिफिकेशन में बताया गया है।

भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म

उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए विस्तृत नोटिफिकेशन, वैकेंसी का विवरण, योग्यता के नियम और भर्ती से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

RRB की आधिकारिक वेबसाइट- https://rrb.indianrailways.gov.in

ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल- https://www.rrbapply.gov.in

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सही जानकारी और अपडेट के लिए इन्हीं आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर डिटेल देखें।

Sunday Bank Open: अगले संडे 27 सितंबर को खुले रहेंगे ये सारे बैंक, नेशनल से लेकर रीजनल के लिए RBI ने दिया ये अप्रूवल

Sunday Bank Open: बैंकों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। अगले रविवार यानी 27 सितंबर को बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। आरबीआई ने सभी सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को अपनी सभी शाखाएं संडे यानी 27 सितंबर को खुला रखने का निर्देश दिया है। यह ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाली खबर है।

बैंकों में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल

सरकारी बैंकों ने इस महीने 28 से लेकर 30 तारीख तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि 28 सितंबर यानी सोमवार से लेकर 30 सितंबर बुधवार तक सरकारी बैंकों की सभी शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। यह हड़ताल 3 दिन की है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

27 सितंबर यानी अगले रविवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। चूंकि, 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है, जिससे औपचारिक रूप से दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह यह है कि हर महीने के चौथे शनिवार को बैंकों की सभी शाखाओं में अवकाश होता है। फिर हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। अगर हड़ताल के तीन दिन शामिल कर लिए जाए तो इसका मतलब है कि बैंक लगातार पांच दिन तक बंद रहते।

RBI ने सरकारी बैंकों और RRB को अगले संडे को ब्रांच खुला रखने की दी इजाजत

बैंकों के ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए RBI ने सभी सरकारी बैंकों (PSU Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को अपनी सभी शाखाएं रविवार को खुला रखने की इजाजत दी है। इसका मतलब है कि अगले रविवार यानी 27 सितंबर को सभी सरकारी और आरआरबी बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज होगा।

यह भी पढ़ें: Angel One के दिनेश ठक्कर ने ₹711 करोड़ में जुहू में खरीदा पूरा रेजिडेंशियल टावर, जानिए इस प्रॉपर्टी की खासियत

सरकार ने बैंक यूनियंस से हड़ताल टालने की अपील की है

इस बीच, सरकार और बैंकों के मैनेजमेंट ने बैंक यूनियंस को इस प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है। साथ ही तीन दिन की हड़ताल से बैंकों के ग्राहकों को होने वाली दिक्कत को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हड़ताल के दौरान भी बैंकों के एटीएम खुले रहेंगे। साथ ही सभी सरकारी बैंकों की नेट बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके बावजूद भी अगर किसी ग्राहक को बैंक की शाखा में जाकर कोई काम कराना है तो वह अगले संडे यानी 27 सितंबर को अपने बैंक जाकर अपना काम करा सकता है।

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: 17 सितंबर को होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 2026 के लिए आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सीबीटी 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। ये उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से सीबीटी-2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।

बोर्ड ने योग्य परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए हर विवरण को ध्यान से चेक कर लें। कोई भी गड़बड़ी या गलती होने पर, आवेदकों को तुरंत इसके बारे में उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहिए और परीक्षा के दिन से पहले उसे ठीक करवाना होगा। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसे परीक्षार्थी को परीक्षा के दिन अपने साथ रखना होता है। बिना हॉल टिकट के आवेदकों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, कैंडिडेट को लॉगिन विंडो में अपनी पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालना होगा। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए खास स्टेप्स देखें:

  • आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 07/2025-अंडरग्रेजुएट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, “E-Call Letter” टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए क्रेडेंशियल्स डालें।
  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड : जरूरी डिटेल्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 हॉल टिकट पर दी गई डिटेल्स कैंडिडेट्स को वेरिफाई करनी होंगी। नीचे दी गई डिटेल्स देखें:

  • कैंडिडेट का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • कैंडिडेट के पिता और माता का नाम
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • फोटो
  • एग्जाम की तारीख
  • कैंडिडेट के सिग्नेचर

एग्जाम के दिन के इंस्ट्रक्शन

हॉल टिकट के साथ, कैंडिडेट्स को अपने साथ एक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लाना होगा। आवेदकों को एक कलर फोटो भी लाना होगा जो सीबीअी-2 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया था।

UP Board Exam 2027: स्कूल अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे 10वीं-12वीं के छात्रों की फीस, 1-6 अक्टूबर के बीच कर सकेंगे करेक्शन

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ने जारी की ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की, आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर तक करें ऑब्जेक्शन

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 3 से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई ग्रुप डी परीक्षा पर बड़ा अपडेट है। आरआरबी ने विज्ञापन संख्या CEN 09/2025 के तहत अलग-अलग लेवल-1 पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरआरबी की अपनी रीजनल वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से आंसर की देख सकते हैं। आंसर की के साथ, परीक्षा कराने वाली बॉडी ने उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड जवाब और प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं।

परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आरआरबी द्वारा जारी की गई यह आंसर की प्रोविजनल है। परीक्षार्थी इसे चुनौती दे सकते हैं। आरआरबी ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है, जिससे कैंडिडेट 15 सितंबर तक अपने रीजनल आरआरबी पोर्टल के जरिए प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

आंसर की की मदद से, कैंडिडेट अपने अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। आंसर की को चैलेंज करने के लिए, उम्मीदवारों को 50 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस देनी होगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपत्ति शुल्क संबंधित उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026: ऑब्जेक्शन उठाने के स्टेप्स

उम्मीदवार अस्थायी आंसर की पर आपत्ति करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • अपनी रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं।
  • अब, “CEN 09/2025 आंसर की, रिस्पॉन्स, रेजिंग ऑब्जेक्शन्स” टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड समेत जरूरी क्रेडेंशियल्स, बताई गई जगहों पर डालें।
  • ऑब्जेक्शन उठाने के लिए, वह सवाल और आंसर की चुनें जिसके खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाना है।
  • सवाल चुनने के बाद, स्क्रीन पर मांगी गई डिटेल्स दें और ऑब्जेक्शन फीस पे करें।
  • अब, चैलेंज सबमिट करें।

कैंडिडेट को ऊपर बताई गई डेडलाइन के अंदर अपने चैलेंज चेक करके सबमिट करने होंगे। ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, किसी भी हालत में कोई ऑब्जेक्शन नहीं माना जाएगा। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षाएं 3 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक हुई थीं।

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुरू, 80000 से ज्यादा मिलेगी मासिक सैलरी