Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19
        पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का
        मोहनलाल स्टारर ‘L367’ का हुआ बड़ा ऐलान,
        Wealth Creation Tips: सिर्फ हाई सैलरी के
        3 reasons to buy Lexus ES 350h
        नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से
        अकेले कचरे से भरी नदी साफ करने
        SBI को सात करोड़ का चूना लगाने
        • Latest News
          बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19
          पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का
          मोहनलाल स्टारर ‘L367’ का हुआ बड़ा ऐलान,
          Wealth Creation Tips: सिर्फ हाई सैलरी के
          3 reasons to buy Lexus ES 350h
          नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से
          अकेले कचरे से भरी नदी साफ करने
          SBI को सात करोड़ का चूना लगाने
        Share Market

        RailTel Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹66 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू 20% बढ़ा; शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on July 30, 2026July 30, 2026 by admin

        RailTel Q1 Results: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कारोबार अच्छी रफ्तार से बढ़ा है। रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट, दोनों में दोहरे अंक की बढ़त दर्ज हुई। लेकिन बढ़ते खर्च की वजह से इसका फायदा मुनाफे में नहीं दिखा।

        रेवेन्यू में 20% की बढ़त

        जून तिमाही में रेलटेल का रेवेन्यू 20.1% बढ़कर ₹893.2 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹743.8 करोड़ था। इससे साफ है कि कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है।

        मुनाफा नहीं बढ़ा

        रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद रेलटेल का नेट प्रॉफिट ₹66 करोड़ पर ही बना रहा। यानी सालाना आधार पर मुनाफे में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसका मतलब है कि ऑपरेशनल स्तर पर हुई कमाई का असर दूसरे खर्चों में निकल गया।

        मार्जिन पर बढ़ा दबाव

        रेलटेल का जून तिमाही में EBITDA 13.6% बढ़कर ₹132 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹116 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 15.6% से घटकर 14.7% रह गया।

        मार्जिन में गिरावट बताती है कि कंपनी के खर्च रेवेन्यू से तेज रफ्तार से बढ़े। ऐसे में हर ₹100 की बिक्री पर पहले के मुकाबले कम ऑपरेटिंग मुनाफा बचा।

        रेलटेल के शेयरों का हाल

        रेलटेल का शेयर गुरुवार को 0.17% की बढ़त के साथ ₹294 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 16.81% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 22% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 9.44 हजार करोड़ रुपये है।

        रेलटेल भारतीय रेलवे की सरकारी टेलीकॉम और आईटी कंपनी है। यह रेलवे और दूसरे सरकारी संस्थानों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, इंटरनेट, डेटा सेंटर, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं देती है।

        बाबा रामदेव अब बेचेंगे इंश्योरेंस! ₹4,500 करोड़ की पतंजलि-मैग्मा डील को मिली IRDAI की मंजूरी

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged EBITDA, EBITDA Margin, Government Company, Indian Railways, PSU Stocks, Q1 Earnings, Q1 Results, Quarterly Results, RailTel, RailTel Corporation, RailTel Q1 Results, RailTel Share Price, RailTel Stock, Railway PSU, Railway Stocks, results, Revenue Growth, Stock Market News, Telecom Stocks, डेटा सेंटर, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, भारत, भारतीय रेलवे, मनीकंट्रोल, रेलटेल, रेलवे शेयर, रेलवे सेक्टर, रेवेन्यू, शेयर बाजार, सरकारी कंपनी
        Share Market

        RailTel Share Price: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹107 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on June 30, 2026June 30, 2026 by admin

        सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल कंपनी RailTel Corporation of India को Mahanadi Coalfields Ltd (MCL) से 107.6 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह ऑर्डर MPLS VPN नेटवर्क लगाने के लिए मिला है।

        इस प्रोजेक्ट की अवधि 60 महीने (5 साल) होगी। RailTel किराये के आधार पर MCL के लिए MPLS VPN नेटवर्क लगाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस ऑर्डर को 30 जून 2031 तक पूरा किया जाएगा।

        30 जून का दूसरा बड़ा ऑर्डर

        इसी दिन RailTel को Thane Municipal Corporation से भी 13.6 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है।

        इसके तहत कंपनी DigiThane Citizen Engagement Platform के डेवलपमेंट, अपग्रेडेशन, इम्प्लीमेंटेशन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर की भूमिका निभाएगी। यह कॉन्ट्रैक्ट 10 साल का होगा और 28 जून 2036 तक चलेगा।

        मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

        वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में RailTel का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर 142 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 28% बढ़कर 1,669 करोड़ रुपये रहा।

        EBITDA 30% बढ़कर 233 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन 14% पर स्थिर रहा। कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 1.25 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की थी।

        RailTel के शेयरों का हाल

        रेलटेल का शेयर मंगलवार को 0.72% की बढ़त के साथ 308.40 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, 1 साल में स्टॉक 28.01% टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 9.88 हजार करोड़ रुपये है।

        सरकारी टेलीकॉम कंपनी RailTel डिजिटल और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देती है। कंपनी देशभर में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क संचालित करती है। यह रेलवे, सरकारी विभागों और निजी कंपनियों को इंटरनेट, डेटा सेंटर, क्लाउड और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

        जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी को मिल सकती है ‘डिफॉल्ट’ रेटिंग, कर्ज चुकाने में की देरी : सूत्र

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, business news, Digital Infrastructure, Digital Network, DigiThane, EBITDA, Government Company, India, Infrastructure Company, Mahanadi Coalfields, MCL, MPLS VPN, Network Project, Optical Fibre, Order Win, PSU Stock, RailTel, RailTel Share Price, Railway PSU, Share Market News, share price, Stock Market News, Telecom Infrastructure, Thane Municipal Corporation, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिविडेंड, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल
        Share Market

        Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on June 17, 2026June 18, 2026 by admin

        Stock in Focus: सरकारी रेल और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RailTel Corporation of India को नया ऑर्डर मिला है। यह घरेलू प्रोजेक्ट रेलटेल को डायरेक्टर IT ने दिया है। इस ऑर्डर की कुल अनुमानित कीमत 52.57 करोड़ रुपये (टैक्स समेत) है।

        किस काम के लिए मिला है ऑर्डर?

        RailTel ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत उसे डिजास्टर रिकवरी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन और कमीशनिंग का काम करना है।

        इसके अलावा कंपनी को MeitY से मान्यता प्राप्त CSP डेटा सेंटर में इस IT इंफ्रास्ट्रक्चर का संचालन और रखरखाव भी पांच साल तक करना होगा। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को 12 जनवरी 2027 तक पूरा करना है।

        इससे पहले भी मिले थे बड़े ऑर्डर

        अप्रैल में RailTel को एक अन्य सरकारी रेल कंपनी Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) से 565 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर मिले थे। ये ऑर्डर रेलवे टनलों में आधुनिक और एकीकृत कम्युनिकेशन सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (SITC) से जुड़े थे।

        इसके अलावा कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से भी 44 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला था। इस प्रोजेक्ट के तहत भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जानी हैं।

        रेलटेल के शेयरों का हाल

        RailTel का शेयर बुधवार को BSE पर 0.61% की बढ़त के साथ 323.90 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यानी 2026 में स्टॉक 12.55% टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 23.96% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 10.40 हजार करोड़ रुपये है।

        RailTel भारतीय रेलवे की टेलीकॉम और IT इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी देशभर में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, डेटा सेंटर, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल कनेक्टिविटी सेवाएं देती है। इसकी कमाई टेलीकॉम सेवाओं, IT प्रोजेक्ट्स और सरकारी-रेलवे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से होती है।

        Defence Stocks: रॉकेट बने डिफेंस स्टॉक्स, 18% उछला पारस डिफेंस; सरकार का ये बड़ा अपडेट बना वजह

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Director IT, Disaster Recovery Project, Government Company, IT Infrastructure, RailTel, RailTel Order, RailTel Share Price, Railway PSU Stock, RVNL, Stock in Focus, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलटेल, रेलटेल शेयर, रेलवे स्टॉक, सरकारी कंपनी
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल
        • पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही
        • मोहनलाल स्टारर ‘L367’ का हुआ बड़ा ऐलान, नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम होगा ‘ऑपरेशन गंगा’
        • Wealth Creation Tips: सिर्फ हाई सैलरी के भरोसे बैठे हैं तो धोखा खा जाएंगे, एक्सपर्ट ने बताए वेल्थ क्रिएशन के 5 तरीके
        • 3 reasons to buy Lexus ES 350h and 2 not to
        • नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके
        • अकेले कचरे से भरी नदी साफ करने वाले ‘बिट्टू तबाही’ की बदली किस्मत, डच CEO ने दिया नौकरी का ऑफर
        • SBI को सात करोड़ का चूना लगाने वाला युवक गिरफ्तार, फर्जी डॉक्यूमेंट्स से हड़पी रकम
        • Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटरों को मिलेंगे अलग होटल? IOA ने BCCI के सामने रखी ये शर्त
        • RBI ने 5 कंपनियों पर लगाया ₹27 लाख तक का जुर्माना; लिस्ट में ट्रांसयूनियन सिबिल, हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस भी शामिल
        • Gold Price Outlook: बदलेगी सोने की चाल! तो क्या 1.60 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा सोना?
        • Taapsee Pannu: हम और पैसे कैसे कमाएंगे? फिल्मों में महिलाओं को ‘ऑब्जेक्ट’ की तरह दिखाए जाने पर बोलीं तापसी पन्नू
        • Teachers’ Day 2026: आज शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी देश के 82 शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्रालय हर साल करता है खास आयोजन
        • सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या बोले इकरा हसन और इमरान मसूद?
        • Kia Sorento vs rivals: Specifications and price compared
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        3:15 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 31°C
        broken clouds
        65 %
        1003 mb
        11 mph
        Wind Gust: 12 mph
        Clouds: 62%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/31°°C 0.36 mm 36% 9 mph 68% 1003 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 78% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 1 mm 100% 7 mph 68% 1003 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19
        पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का
        मोहनलाल स्टारर ‘L367’ का हुआ बड़ा ऐलान,
        Wealth Creation Tips: सिर्फ हाई सैलरी के
        3 reasons to buy Lexus ES 350h
        नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से
        अकेले कचरे से भरी नदी साफ करने
        SBI को सात करोड़ का चूना लगाने
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार