UP board date sheet 2027: 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 10-12वीं कक्षा की पूरी डेटशीट जारी

UP board date sheet 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (upmsp) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 05 फरवरी, 2027 से शुरू होंगे और 24 फरवरी को खत्म होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं और अपने विषय के अनुसार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा पर रहेगा विधानसभा चुनावों का साया

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक

शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

UP Board 10th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड हाईस्कूल डेटशीट 2027

दिनांक एवं दिन पाली एवं समय विषय 

05 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) हिंदी, प्रारंभिक हिंदी

08 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सामाजिक विज्ञान

09 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) एन०सी०सी० शाम (2:00 PM – 5:15 PM) मानव विज्ञान

10 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) अंग्रेजी शाम (2:00 PM – 5:15 PM) इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी०/आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्ध, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)

12 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए / बालकों के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)

13 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गणित

15 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संस्कृत

16 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली

17 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) विज्ञान शाम (2:00 PM – 5:15 PM) संगीत वादन

18 फरवरी 2027 (गुरुवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कम्प्यूटर शाम (2:00 PM – 5:15 PM) सिलाई

19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) वाणिज्य

20 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) उर्दू

22 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) चित्रकला, रंजनकला

23 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संगीत गायन शाम (2:00 PM – 5:15 PM) पालि, अरबी, फारसी

24 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सुरक्षा

UP Board 12th Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट डेटशीट 2027

दिनांक एवं दिन पाली एवं समय विषय एवं स्ट्रीम

05 फरवरी 2027 (शुक्रवार) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) हिंदी, सामान्य हिंदी

08 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – प्रथम प्रश्नपत्र (सभी ट्रेड जैसे काष्ठ शिल्प, सिलाई, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, हेल्थ केयर आदि) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) अंग्रेजी

09 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) – प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1) / षष्ठम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) नागरिक शास्त्र

10 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – द्वितीय प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) इतिहास

12 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – तृतीय प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) जीव विज्ञान, गणित

13 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्न पत्र – कृषि भाग-1), कृषि अर्थशास्त्र (सप्तम प्रश्न पत्र – कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) अर्थशास्त्र

15 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला शाम (2:00 PM – 5:15 PM) रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र

16 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र – कृषि भाग-1), कृषि जन्तु विज्ञान (अष्टम् प्रश्नपत्र – कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) भूगोल

17 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – चतुर्थ प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान

18 फरवरी 2027 (गुरुवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि अभियांत्रण (चतुर्थ प्रश्नपत्र – कृषि भाग-1), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (नवम् प्रश्नपत्र – कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला

19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) व्यावसायिक शिक्षा वर्ग ‘आई’ – पंचम प्रश्नपत्र शाम (2:00 PM – 5:15 PM) मानव विज्ञान

20 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) भाषाएँ: उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली शाम (2:00 PM – 5:15 PM) मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र

22 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिये), कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी (पंचम प्रश्नपत्र – कृषि भाग-1), कृषि रसायन विज्ञान (दशम प्रश्नपत्र – कृषि भाग-2) शाम (2:00 PM – 5:15 PM) व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग के लिये), गृह विज्ञान

23 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिये), एन०सी०सी० शाम (2:00 PM – 5:15 PM) पालि, अरबी, फारसी

24 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कम्प्यूटर शाम (2:00 PM – 5:15 PM) संस्कृत

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: 17 सितंबर को होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 2026 के लिए आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सीबीटी 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। ये उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से सीबीटी-2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।

बोर्ड ने योग्य परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए हर विवरण को ध्यान से चेक कर लें। कोई भी गड़बड़ी या गलती होने पर, आवेदकों को तुरंत इसके बारे में उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहिए और परीक्षा के दिन से पहले उसे ठीक करवाना होगा। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसे परीक्षार्थी को परीक्षा के दिन अपने साथ रखना होता है। बिना हॉल टिकट के आवेदकों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, कैंडिडेट को लॉगिन विंडो में अपनी पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालना होगा। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए खास स्टेप्स देखें:

  • आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 07/2025-अंडरग्रेजुएट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद, “E-Call Letter” टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए क्रेडेंशियल्स डालें।
  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड : जरूरी डिटेल्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 हॉल टिकट पर दी गई डिटेल्स कैंडिडेट्स को वेरिफाई करनी होंगी। नीचे दी गई डिटेल्स देखें:

  • कैंडिडेट का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • कैंडिडेट के पिता और माता का नाम
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • फोटो
  • एग्जाम की तारीख
  • कैंडिडेट के सिग्नेचर

एग्जाम के दिन के इंस्ट्रक्शन

हॉल टिकट के साथ, कैंडिडेट्स को अपने साथ एक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लाना होगा। आवेदकों को एक कलर फोटो भी लाना होगा जो सीबीअी-2 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया था।

UP Board Exam 2027: स्कूल अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे 10वीं-12वीं के छात्रों की फीस, 1-6 अक्टूबर के बीच कर सकेंगे करेक्शन

UP Board Exam 2027: स्कूल अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे 10वीं-12वीं के छात्रों की फीस, 1-6 अक्टूबर के बीच कर सकेंगे करेक्शन

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) कक्षा की सालाना बोर्ड परीक्षाओं के अपडेटेड शेड्यूल के लिए एक संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी नोटिस के मुताबिक, साल 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10 और 12 के संस्थागत और निजी परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस जमा करने और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले, योग्य छात्रों से स्कूल प्रिंसिपलों के लिए परीक्षा फीस लेने की आखिरी तारीख 1 सितंबर, 2026 थी। इसे अब बदल दिया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2027: जरूरी तारीखें

अपडेटेड बढ़ी हुई तारीख : कार्य

28 सितंबर, 2026: स्कूज प्रमुख के लिए सभी योग्य छात्रों से जमा की गई परीक्षा फीस एकमुश्त चालान के जरिए ट्रेजरी में जमा करने की आखिरी तारीख।

30 सितंबर, 2026 सुबह 12 बजे तक : स्कूल प्रमुख के लिए ट्रेजरी में जमा किए गए परीक्षा शुल्क का विवरण और छात्रों का शैक्षिक डिटेल बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने की आखिरी तारीख।

1 – 6 अक्टूबर, 2026 सुबह 12 बजे तक : प्रिंसिपल के लिए वेबसाइट से छात्रों की डिटेल्स की चेकलिस्ट डाउनलोड करने, विवरण सत्यापित करने और जरूरत पड़ने पर करेक्शन/अपडेट करने का समय।

15 अक्टूबर, 2026: स्कूल प्रमुख के लिए परीक्षार्थियों की फोटो-रजिस्टर्ड रोल लिस्ट और उससे जुड़ी ट्रेजरी रसीद की एक कॉपी डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (DIOS) ऑफिस में जमा करने की आखिरी तारीख, ताकि उसे बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालम में आगे जमा किया जा सके।

किसी भी सुधार के मामले में, अपडेट प्रक्रिया 1 से 6 अक्टूबर, 2026 के बीच एक साथ होनी चाहिए। इस समय के बाद सुधार के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यूपी बोर्ड एचएस, इंटर एग्जाम 2027: खास बातें

परीक्षार्थी यूपी बोर्ड एचएस, इंटर परीक्षा 2027 की जरूरी बातें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:

एक नजर में

बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज

आधिकारिक पोर्टल : upmsp.edu.in

परीक्षा वर्ष : 2027

कक्षा : कक्षा 10 और कक्षा 12

छात्र श्रेणी : नियमित और निजी छात्र

चालान फीस जमा करने की आखिरी तारीख (ट्रेजरी में): 28 सितंबर, 2026

वेबसाइट पर ऑनलाइन डेटा अपलोड करने की आखिरी तारीख : 30 सितंबर, 2026 सुबह 12 बजे तक

डेटा चेकलिस्ट वेरिफिकेशन और करेक्शन विंडो : 1 – 6 अक्टूबर, 2026

DIOS को रोल लिस्ट और ट्रेजरी रसीदें जमा करने की आखिरी तारीख : 15 अक्टूबर, 2026

सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को यह पक्का करने के लिए कहा गया है कि परीक्षा वर्ष 2027 के लिए कक्षा 10 और 12 के रेगुलर/प्राइवेट परीक्षार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म अपलोड करने का काम नई बदली हुई तारीखों के हिसाब से पूरा किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा के लिए आवेदन करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर के इस प्रोफेसर को मिली नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की फेलोशिप, 01 जनवरी से होगी शुरुआत