Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
        Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        • Latest News
          Android फोन से गलती से डिलीट हुई
          UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
          50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
          सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
          Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
          iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
          नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
          Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        Share Market

        IRFC Shares: ₹200 के ऊपर थी डिमांड, अब ₹100 के नीचे नहीं मिल रहे खरीदार! आखिर क्या है चक्कर

        Posted on August 9, 2026August 9, 2026 by admin

        IRFC Share Price: निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराने वाली पब्लिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईआरएफसी के शेयर इस समय बिकवाली के भारी दबाव से जूझ रहे हैं। फिलहाल यह टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर के आस-पास है जोकि रिकॉर्ड हाई से 61% से अधिक नीचे है। यह स्थिति तो तब है, जब कंपनी ने रिकॉर्ड कारोबारी नतीजे पेश किए। जून 2026 तिमाही में इसका टोटल इनकम, नेटवर्थ और शुद्ध मुनाफा रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया तो एनपीए जीरो हो गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आईआरएफसी के शेयरों की गिरावट खरीदारी का मौका है या इस पर दबाव बना रहने वाला है। यहां इसकी पूरी एनालिसिस दी जा रही है कि शेयरों पर दबाव क्यों है और इसके लिए अहम ट्रिगर प्वाइंट क्या है।

        IRFC Shares: दो वजहों से शेयर दबाव में

        लेडिंग बुक की थमती रफ्तार: जून 2026 तिमाही के आखिरी में आईआरएफसी का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ₹4.79 ट्रिलियन यानी लाख करोड़ था जबकि मार्च 2026 के आखिरी में यह ₹4.85 ट्रिलियन था। इसके अलावा जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑपरेशंस से आईआरएफसी का रेवेन्यू 19.46% बढ़कर ₹8261.11 करोड़ हो गया लेकिन इसी रेवेन्यू का एक अहम हिस्सा यानी ब्याज से कमाई 23.36% घटकर ₹1,147.56 करोड़ पर आ गई। कंपनी के रेवेन्यू को लीज इनकम से सपोर्ट मिला था जोकि इस दौरान 31.29% चढ़कर ₹7094.47 करोड़ पर पहुंच गया। जून 2026 तिमाही में कंपनी का नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) सालाना आधार पर 1.53% से 1.48% पर आ गया। ऐसे लेंडर के लिए जिसका पूरा बिजनेस लेडिंग पर है, उसके लिए लोन बुक का घटना और मार्जिन का कम होना सबसे अहम बातें हैं। हालांकि मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के आखिरी तक NIM के 1.6% से अधिक होने और 2030 तक 2% तक का टारगेट रखा है।

        सरकार की घटती हिस्सेदारी: आईआरएफसी के शेयरों पर एक और अहम दबाव इस बात को लेकर है कि जून 2026 तिमाही के आखिरी में सरकार की हिस्सेदारी इसमें 82.9% थी। जून में ऑफर फॉर सेल के जरिए सरकार ने अपनी कुछ हिस्सेदारी हल्की की थी। चूंकि बाजार के नियमों के मुताबिक किसी लिस्टेड कंपनी में कम से कम 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग अनिवार्य है तो ऐसे में अभी सरकार की हिस्सेदारी बेचने की गुंजाइश अभी भी है। ऐसे में मार्केट में ओवरसप्लाई की आशंका इसके शेयरों पर दबाव बनाए हुए है। साल 2021 में लिस्टिंग से पहले सरकार की होल्डिंग इसमें 100% थी, और आईपीओ लाने के बाद सरकार की हिस्सेदारी 86.36% रह गई थी।

        किन बातों से मिल रहा सपोर्ट?

        आईआरएफसी के लिए सबसे अहम ट्रिगर प्वाइंट फिलहाल ये है कि इसकी एसेट क्वालिटी बहुत ही अच्छी है। इसका एनपीए जीरो है। इसके अलावा एक और अहम ट्रिगर प्वाइंट ये है कि कंपनी अब पुराने लेंडिंग मॉडल पर निर्भर रहने की बजाय रेलवे इकोसिस्टम के मोबिलिटी और अलाइड सेक्टर्स में डाइवर्सिफाई कर रही जिसका असर इसकी लीज इनकम में दिखा जोकि जून तिमाही में सालाना आधार पर 31% से अधिक की रफ्तार से बढ़ा। इसके अलावा आईआरएफसी के लिए मजबूत प्वाइंट ये है कि इसका प्रॉफिट अभी भी बढ़ रहा है, मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के आखिरी तक ₹5 लाख करोड़ के एयूएम और 1.6% से अधिक के नेट इंटेरेस्ट मार्जिन का लक्ष्य रखा है।

        अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

        आईआरएफसी के शेयर ₹4633 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹26 के भाव पर जारी हुए थे। 29 जनवरी 2021 को मार्केट में इसके शेयर करीब 4% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए और अगले ही साल 20 जनवरी 2022 को यह ₹19.30 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। इस निचले स्तर पर यह संभला और रॉकेट की स्पीड से उछलकर 15 जुलाई 2024 को बीएसई पर ₹229.05 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई।

        पिछले एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 29 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹137.10 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 महीने में यह 37.20% टूटकर 24 जुलाई 2026 को ₹86.09 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल रिकॉर्ड निचला स्तर है।

        IRFC Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹1927 करोड़ मुनाफा, ‘जीरो NPA’ का दर्जा बरकरार

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, AUM, business news in hindi, IRFC, IRFC aum, IRFC News, IRFC outlook, IRFC profit, IRFC q1 result, IRFC result, IRFC revenue, IRFC Share, IRFC Share Price, IRFC shares, IRFC stocks, IRFC target price, moneycontrol, NIM, NPA, Q1 Results, results, share price, आईआरएफसी, आईआरएफसी आउटलुक, आईआरएफसी एयूएम, आईआरएफसी की खबरें, आईआरएफसी टारगेट प्राइस, आईआरएफसी प्रॉफिट, आईआरएफसी रिजल्ट, आईआरएफसी रेवेन्यू आईआरएफसी स्टॉक्स, आईआरएफसी शेयर प्राइस, आईपीओ, एनपीए, एयूएम, डिस्काउंट, नतीजे, निवेश, निवेशक, बीएसई, ब्याज, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, लोन
        Share Market

        IRFC OFS: इस रेलवे कंपनी में 2% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, OFS के जरिए जुटाएगी पैसा

        Posted on June 23, 2026June 23, 2026 by admin

        IRFC OFS: केंद्र सरकार ने इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सरकार कंपनी में 1% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी। इसके अलावा 1% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीनशू ऑप्शन भी रखा गया है। यानी अगर निवेशकों की मांग मजबूत रही, तो कुल 2% हिस्सेदारी तक बेची जा सकती है।

        DIPAM सचिव के मुताबिक, नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए OFS बुधवार को खुलेगा। रिटेल इनवेस्टर्स गुरुवार को बोली लगा सकेंगे।

        सरकार तेजी से बेच रही है हिस्सेदारी

        IRFC में हिस्सेदारी बिक्री सरकार की विनिवेश योजना का हिस्सा है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसा जुटा रही है।

        21 मई के बाद से सरकार OFS के जरिए ₹16,000 करोड़ से ज्यादा जुटा चुकी है। इस दौरान Coal India, Central Bank of India, NLC India, NHPC और General Insurance Corporation of India (GIC) में हिस्सेदारी बेची गई है।

        हाल के ज्यादातर OFS को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी वजह से कई मामलों में सरकार ने ग्रीनशू ऑप्शन का भी इस्तेमाल किया है।

        पिछली बार अच्छा रिस्पॉन्स नहीं

        IRFC का OFS इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले Cochin Shipyard के OFS में सरकार को उम्मीद के मुताबिक मांग नहीं मिली थी।

        सरकार वहां 2% हिस्सेदारी बेचना चाहती थी। इसके साथ 2% का अतिरिक्त ग्रीनशू ऑप्शन भी रखा गया था। लेकिन गैर-खुदरा निवेशकों की तरफ से मांग कमजोर रही। इसके बाद सरकार ने अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का फैसला वापस ले लिया।

        संस्थागत निवेशकों के लिए बोली वाले दिन करीब 1.18 करोड़ शेयर बिना बिके रह गए थे। अगर ग्रीनशू ऑप्शन पूरी तरह लागू हो जाता, तो सरकार को ₹5,400 करोड़ से ज्यादा मिल सकते थे।

        IRFC शेयर का सफर कैसा रहा?

        IRFC का IPO 2021 में ₹26 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर आया था। इसके बाद करीब दो साल तक शेयर सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

        फिर 2023 में इसमें तेज तेजी आई। 2024 में शेयर ₹229 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली। सोमवार के बंद भाव के आधार पर शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 57% नीचे है।

        मार्च 2026 तिमाही के अंत तक सरकार के पास IRFC में 84.35% हिस्सेदारी थी। यह SEBI के न्यूनतम 75% सार्वजनिक हिस्सेदारी नियम से काफी ज्यादा है। इसी वजह से सरकार धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी घटा रही है।

        कंपनी में किनके पास है हिस्सेदारी?

        मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी की 0.27% हिस्सेदारी है। वहीं Life Insurance Corporation of India (LIC) के पास 2.54% हिस्सेदारी है। करीब 50 लाख छोटे खुदरा निवेशकों के पास कंपनी की 9.68% हिस्सेदारी है।

        IRFC रेल मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न सरकारी कंपनी है। यह रेलवे के लिए फंड जुटाने का काम करती है। रेलवे की नई परियोजनाओं और रोलिंग स्टॉक की खरीद में इसकी अहम भूमिका रहती है।

        Cochin Shipyard में भी आ सकता है OFS

        इस बीच Cochin Shipyard भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार कंपनी में एक और OFS लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह OFS मौजूदा बाजार भाव से 6% से 8% डिस्काउंट पर आ सकता है। फिलहाल सरकार के पास कंपनी में 67.91% हिस्सेदारी है।

        अगर यह बिक्री होती है, तो यह संकेत होगा कि सरकार आने वाले महीनों में विनिवेश की रफ्तार और तेज कर सकती है।

        Textile Stocks: Motilal Oswal ने Gokaldas समेत 5 स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह, लेकिन 8 में से 3 को न्यूट्रल रेटिंग

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Cochin Shipyard OFS, DIPAM, General Insurance Corporation of India, Government Disinvestment, Government Stake Sale, Indian Railways, IRFC, IRFC News, IRFC OFS, IRFC Share, IRFC Share Price, Motilal Oswal, Offer For Sale, PSU Disinvestment, PSU Stocks, Railway Finance Company, Railway Stocks, SEBI, Stock Market News, आईआरएफसी, ओएफएस, निवेश, निवेशक, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, म्यूचुअल फंड, रेलवे शेयर, विनिवेश योजना, सरकारी हिस्सेदारी बिक्री
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो
        • Android फोन से गलती से डिलीट हुई फोटो ऐसे करें Recover, जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
        • UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और 10 सितंबर को होने वाले री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड
        • 50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान जंग की सीक्रेट जानकारी लीक करने का शक, हथियारों की कमी दुनिया के सामने आई
        • सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI ने लोन फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया
        • Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग, अपने सिग्नेचर अंदाज में भाईजान ने किया कमबैक
        • iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल
        • नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी बड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]
        • Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी
        • Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी को मंजूरी, भारतीय यूनिट 12% नौकरियों पर चलाएगी कैंची
        • चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%, फिर क्यों आई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट?
        • बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर
        • सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल
        • Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक को समर्पित हैं गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस, जानें दोनों में क्या है अंतर और क्या है इतिहास
        • Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की ‘पुरुष-प्रधान’ म्यूजिक इंडस्ट्री पर सवाल उठाए, बोलीं- यह Patriarchal और जेंडर बेस्ड मामला है
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:05 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        light rain
        74 %
        1003 mb
        8 mph
        Wind Gust: 13 mph
        Clouds: 71%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0.74 mm 74% 6 mph 78% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 84% 1004 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 94% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 95% 1005 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 83% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0.32 mm 32% 11 mph 75% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0.98 mm 98% 8 mph 68% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 1 mm 100% 7 mph 76% 1003 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Android फोन से गलती से डिलीट हुई
        UGC NET June 2026 Re-Exam: 9 और
        50 अमेरिकी फौजी अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट:ईरान
        सुभाष चंद्रा की मुश्किल बढ़ी, अब CBI
        Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार