Q2 Results: घाटे से ₹19 करोड़ के मुनाफे में लौटी सोलर कंपनी, ऑर्डर बुक ₹12000 करोड़ के पार

Q2 Results: सोलर एनर्जी से जुड़ी कंपनी Sterling and Wilson Renewable Energy (SWREL) के लिए सितंबर तिमाही अच्छी रही। कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 19.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। पिछले साल इसी तिमाही में उसे 473.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू घट गया। सितंबर तिमाही में यह 12.6% गिरकर 1,527.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,748.6 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग मुनाफे में सुधार

कंपनी के कारोबार से होने वाली कमाई में सुधार दिखा। सितंबर तिमाही में EBITDA बढ़कर 56 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 4 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 0.2% से बढ़कर 3.7% हो गया।

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी ने 70 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले साल इसी अवधि में उसे 439 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

ऑर्डर बुक 12,480 करोड़ रुपये पहुंची

SWREL के पास फिलहाल 12,480 करोड़ रुपये के ऐसे ऑर्डर हैं, जिन पर काम पूरा होना बाकी है। इससे आने वाले समय में कमाई की उम्मीद का अंदाजा मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में उसकी ऑर्डर बुक सालाना आधार पर 34% बढ़ी है।

985 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए ऑर्डर

Sterling and Wilson को हाल ही में भारत और विदेशों में 985 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए ऑर्डर मिले हैं। इनमें राजस्थान में 534.3 मेगावाट-पीक क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट शामिल है।

इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में बैटरी स्टोरेज के दो प्रोजेक्ट मिले हैं। इनकी कुल क्षमता 616 मेगावाट-घंटे है। कंपनी को मिस्र में वेस्ट मिन्या सोलर पावर प्रोजेक्ट भी मिला है। इसे कंपनी ने Hassan Allam Construction के साथ जॉइंट वेंचर के जरिए हासिल किया है।

शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

गुरुवार को NSE पर Sterling and Wilson का शेयर 3.06% बढ़कर 177 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 27.31% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 4.09 हजार करोड़ रुपये है।

IRFC Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹1958 करोड़ का मुनाफा, अब तक के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Angel One Q2 Results: मुनाफा 58% बढ़कर ₹335 करोड़ हुआ, डिविडेंड का भी ऐलान

Angel One Q2 Results: स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी Angel One का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 58.2% बढ़कर 334.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 211.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। रेवेन्यू भी 17.8% बढ़कर 1,426.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 1,211.7 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA बढ़कर 493.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 485.4 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 34.5% से बढ़कर 45.1% पहुंच गया। इसमें 10.64 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ।

क्लाइंट फंडिंग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

कंपनी की औसत क्लाइंट फंडिंग बुक वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 7,450 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसमें सालाना आधार पर 40.5% की बढ़ोतरी हुई। सितंबर में रोजाना औसत ऑर्डर बढ़कर 58 लाख हो गए। यह Closing Auction Session (CAS) लागू होने से पहले के स्तर के करीब है। CAS के कारण कुछ समय तक ब्रोकिंग कारोबार प्रभावित हुआ था।

Angel One के ग्रुप CEO अंबरिश खेंगे ने कहा कि बाजार के नियमों में बदलाव के बावजूद कंपनी के ग्राहकों की भागीदारी में सुधार हुआ है। इनमें बैंक फंडिंग के बदले नियम और कैश इक्विटी में CAS की शुरुआत शामिल हैं।

डेरिवेटिव्स और क्रेडिट कारोबार में बढ़त

रिटेल इक्विटी डेरिवेटिव्स टर्नओवर में Angel One की हिस्सेदारी सालाना आधार पर 0.43 प्रतिशत अंक बढ़कर 22.1% हो गई। वहीं, कमोडिटी टर्नओवर दोगुने से ज्यादा बढ़ा।

कंपनी का क्रेडिट डिस्ट्रीब्यूशन भी 51.8% बढ़कर 690 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर में ही करीब 280 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मासिक क्रेडिट डिस्ट्रीब्यूशन हुआ। हालांकि, नए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 19% घटकर 19 लाख रह गए।

वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार का विस्तार

Angel One के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार का AUM सालाना आधार पर 160.5% बढ़कर 16,000 करोड़ रुपये पहुंच गया। सितंबर 2026 तक इस कारोबार के ग्राहकों की संख्या 2,975 से ज्यादा हो गई। कंपनी के एसेट मैनेजमेंट कारोबार का AUM भी 41.3% बढ़कर 570 करोड़ रुपये रहा।

Angel One का डिविडेंड

एंजल वन ने 1.40 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड 22 अक्टूबर 2026 तय की है।

नतीजों से पहले BSE पर कंपनी का शेयर 2.13% बढ़कर 312.10 रुपये पर बंद हुआ। इस साल स्टॉक 32.04% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.82 हजार करोड़ रुपये है।

IRFC Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹1958 करोड़ का मुनाफा, अब तक के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks to Watch: 1 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, IRFC से वारी एनर्जीज तक शामिल

Stocks to Watch: गुरुवार 1 अक्टूबर को कुछ स्टॉक्स में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। Infosys, IRFC, Waaree Energies और Jio Financial Services समेत 10 कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट सामने आए हैं। किसी को नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है, तो किसी ने कारोबार से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है।

HDFC Bank

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने वी एन श्रीवत्सन को नया चीफ कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा और यह बैंक में जॉइन करने की तारीख से शुरू होगा। श्रीवत्सन के 4 जनवरी 2027 को बैंक जॉइन करने की उम्मीद है और वह फुल-टाइम कर्मचारी होंगे।

Infosys

आईटी कंपनी Infosys और Dutch बैंक ABN AMRO ने अपनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बढ़ाई है। दोनों मिलकर बैंक के कारोबार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ाने पर काम करेंगे। इसका मकसद बैंक के अलग-अलग कामों में AI का इस्तेमाल बढ़ाना है।

Highway Infrastructure

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure ने ₹220.66 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट UPEIDA से मिला है। इसके तहत कंपनी गोरख Gorakhpur Link Expressway पर यूजर फीस कलेक्शन और टोल प्लाजा का ऑपरेशन करेगी।

Jio Financial Services

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Jio Financial Services और Allianz Europe ने Jio Allianz General Insurance में ₹320.05 करोड़-₹320.05 करोड़ निवेश किया है। दोनों कंपनियों ने राइट्स इश्यू के जरिए ₹10 के 32,00,50,000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इस जॉइंट वेंचर में दोनों की 50:50 हिस्सेदारी है और कुल निवेश ₹640.10 करोड़ है।

Blue Dart Express

लॉजिस्टिक्स कंपनी Blue Dart Express घरेलू शिपिंग की कीमतें बढ़ाएगी। 1 जनवरी 2027 से अलग-अलग प्रोडक्ट और ग्राहक प्रोफाइल के हिसाब से चार्ज 9% से 12% तक बढ़ेंगे। कंपनी ने बढ़ती ऑपरेटिंग लागत के बीच यह फैसला लिया है।

IRFC

सरकारी रेलवे फाइनेंस कंपनी IRFC को बिहार टैक्स अथॉरिटी से ₹396.91 करोड़ का शो-कॉज नोटिस मिला है। यह नोटिस वित्त वर्ष 2022-23 के GST से जुड़े मामलों में जारी हुआ है। कंपनी को इस मामले में अपना जवाब देना होगा।

Waaree Energies

सोलर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Waaree Energies की सब्सिडियरी Waaree Power ने 1.10 GW क्षमता वाली नई सोलर इन्वर्टर मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू की है। यह लाइन गुजरात के वलसाड स्थित सरोधी प्लांट में लगी है। इसके शुरू होने के बाद कंपनी की कुल सोलर इन्वर्टर क्षमता 3.05 GW से बढ़कर 4.15 GW हो गई है।

Bata India

फुटवियर कंपनी Bata India में मैनेजमेंट बदलाव हुआ है। Gunjan Shah ने 30 सितंबर 2026 को Managing Director और CEO के पद से कार्यकाल पूरा कर लिया। अब Sanjay S. Rao 1 अक्टूबर 2026 से MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल 23 अगस्त 2031 तक रहेगा।

NCC

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी NCC को सितंबर 2026 में दो नए ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल वैल्यू ₹500.22 करोड़ है। यह रकम GST को छोड़कर है।

Kalyan Jewellers India

ज्वेलरी कंपनी Kalyan Jewellers India ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 783.25 सेंट की प्रॉपर्टी ₹86.16 करोड़ में बेची है। यह प्रॉपर्टी थुडियालुर, सरवनमपट्टी रोड, चिन्नावेदमपट्टी में है। कंपनी ने 30 सितंबर 2026 को बिक्री डीड पूरी की और प्रॉपर्टी चेन्नई की Shivasakthi Real Estates को बेची है।

HDFC Bank News: नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति, वीएन श्रीवत्सन संभालेंगे जिम्मेदारी

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Railway Stocks: रेलवे की सरकारी कंपनियों ने पकड़ी तेज रफ्तार, 20% भागा IRCON इंटरनेशनल

Railway Stocks : बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में रेलवे की सरकारी कंपनियों में तेज रफ्तार बनी हुई है। IRCON, RVNL समेत कई रेलवे शेयरों में 2 से 14 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। यह तेजी भारी वॉल्यूम के साथ आई है। IRCON इंटरनेशनल के शेयर 20 प्रतिशत बढ़कर 122.96 रुपये के एक महीने के हाई पर पहुंच गए। दोपहर में ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण कुछ बढ़त गंवाने के बाद भी यह शेयर 14 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा था। दोपहर तक IRCON इंटरनेशनल के कुल 626.02 लाख शेयरों का कारोबार हुआ,जिनका कुल कारोबारी मूल्य 732.20 करोड़ रुपये था। पिछले चार सेशन में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद स्टॉक में बढ़त हुई है।

इस बीच,इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की बढ़त हुई। दोपहर 2 बजे तक कंपनी के 6 लाख से ज़्यादा शेयरों का कारोबार हुआ,जिनकी कुल वैल्यू 28.05 करोड़ रुपये थी। कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखी गई। वहीं, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयरों में दबाव दिखा और उनमें गिरावट आई।

रेलवे शेयरों में आज तेज रफ्तार बनी हुई है। लेकिन पिछले 1 साल में ये शेयर 30-40% टूटे है। रेलवे शेयरों में आज रिबाउंड के साथ ये शेयर 2-14% तक चढ़े हैं। शेयर। इन कंपनियों की ऑर्डरबुक मजबूत है। इससे इनकी आय विजिबिलिटी भी बेहतर हुई है, जिसका असर इन शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

रेलवे शेयरों में गिरावट

रेलवे शोयरों की 1 साल की चाल पर नजर डालें तो IRCON ने 1 साल में 32% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 37 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं, RVNL ने 1 साल में 39% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 48 फीसदी नीचे दिख रहा है। RailTel ने 1 साल में 26% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 31 फीसदी नीचे दिख रहा है। IRFC ने 1 साल में 35% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 41 फीसदी नीचे दिख रहा है। Titagarh Rail ने 1 साल में 4% निगेटिव रिटर्न दिया है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 14 फीसदी नीचे दिख रहा है।

रेलवे कंपनियों की ऑर्डर बुक

सरकारी रेलवे कंपनियों की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। RVNL के पास 93,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं। वहीं, IRCON के पास 23,366 करोड़ रुपए के और Titagarh Rail के पास 26,635 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं। RailTel के पास 11,747 करोड़ रुपए के ऑडर्र हैं। वहीं, RITES के पास 9,450 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं।

 

 

Sun TV Share Price : डीमर्जर की खबरों के चलते सन टीवी में जोरदार तेजी, 15% उछाल के साथ हिट किया 52 हफ्तों का हाई