Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Latest News
          दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
          स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
          Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
          Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
          ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
          Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
          CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
          इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        Share Market

        Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹1286 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on October 8, 2026October 8, 2026 by admin

        Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd को तेलंगाना में बड़ा सड़क निर्माण ऑर्डर मिला है। कंपनी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। यह ऑर्डर हैदराबाद ग्रोथ कॉरिडोर लिमिटेड ने दिया है।

        इस प्रोजेक्ट की कीमत GST को छोड़कर 1,286.03 करोड़ रुपये है। इसके तहत रेडियल रोड-2 का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क आउटर रिंग रोड (ORR) के पास बुड़वेल से नचाराम तक बनेगी।

        प्रोजेक्ट के तहत NH-167N पर बुड़वेल से शाबाद तक सड़क बनाई जाएगी। यह इस प्रोजेक्ट का पैकेज-1 है। कंपनी को काम पूरा करने के लिए 18 महीने का समय मिला है।

        सितंबर में भी 500 करोड़ के ऑर्डर

        NCC Ltd को सितंबर में भी दो बड़े ऑर्डर मिले थे। इनकी कुल कीमत GST को छोड़कर 500.22 करोड़ रुपये थी। इनमें 224.74 करोड़ रुपये के ऑर्डर बिल्डिंग्स डिवीजन से जुड़े थे। वहीं, 275.48 करोड़ रुपये का ऑर्डर ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन को मिला था। ये दोनों ऑर्डर सितंबर 2026 में मिले थे।

        इसके अलावा कंपनी ने 28 सितंबर को 1,076.71 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि सितंबर में मिले 500.22 करोड़ रुपये के ये दोनों ऑर्डर उस बड़े ऑर्डर के अलावा हैं।

        NCC के शेयरों का हाल

        NCC का शेयर गुरुवार को BSE पर 5.48% गिरकर 119.95 रुपये पर बंद हुआ। एक महीने में स्टॉक 19.48% गिरा है। वहीं एक साल में 41.97% क्रैश हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 7.50 हजार करोड़ रुपये है।

        NCC Ltd इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। इसका कारोबार मुख्य रूप से सड़क, बिल्डिंग, ट्रांसपोर्टेशन, वॉटर और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के निर्माण से जुड़ा है। कंपनी सरकारी और निजी संस्थाओं के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।

        Power Stocks: इन 7 पावर स्टॉक्स में मिल सकता है 53% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, 50, BSE, GST, Infrastructure Stocks, NCC, NCC 1286 crore order, NCC Ltd, NCC Order, NCC road project, NCC September orders, ncc share, NCC Share Price, NCC stock, NCC Telangana project, Order Book, Power Stocks, stock, Stock in Focus, Stocks, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर, एनसीसी शेयर, ऑर्डर, ग्रो, ग्रोथ, जेफरीज, निवेश, निवेशक, पावर स्टॉक्स, बाजार, मनीकंट्रोल, राम, शेयर, शेयर बाजार, सड़क निर्माण
        Share Market

        Stocks to Watch: 29 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 12 शेयर, टाटा ग्रुप के स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

        Posted on September 28, 2026September 28, 2026 by admin

        Stocks to Watch: मंगलवार 29 सितंबर को कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। Tata Sons के मर्जर प्रस्ताव से Tata Group Stocks पर नजर रहेगी। वहीं IRFC, NCC और Vikram Solar को मिले बड़े ऑर्डर भी अहम हैं। इसके अलावा ब्लॉक डील, फंड जुटाने, मैनेजमेंट बदलाव और USFDA से जुड़े अपडेट भी हैं।

        Tata Group Stocks

        टाटा ग्रुप की कंपनियों के लिए Tata Sons से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। Tata Trusts ने TESS और Tata Consulting Engineers का Tata Sons में मर्जर प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद Tata Sons को NBFC और CIC की नियामकीय कैटेगरी से बाहर लाना है। इससे Tata Sons की लिस्टिंग टालने का रास्ता खुल सकता है।

        Sudarshan Chemical Industries

        केमिकल कंपनी Sudarshan Chemical Industries ने Sudarshan Colorants India में 15.89% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। कंपनी इस हिस्सेदारी के लिए ₹150.76 करोड़ का भुगतान करेगी।

        Power Mech Projects

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Power Mech Projects को तेलंगाना पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन से ₹279.20 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह काम Yadadri Thermal Power Station में ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़ा है। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम के साथ ऐश और कोल हैंडलिंग प्लांट का रखरखाव शामिल है।

        Cube Highways Trust

        सूत्रों के मुताबिक, हाईवे एसेट्स ऑपरेटर Cube Highways Trust में Seventy Second Investment Co करीब 4.50 करोड़ शेयर बेच सकती है। यह ट्रस्ट की 3.35% हिस्सेदारी है। ब्लॉक डील की कीमत ₹688.1 करोड़ और फ्लोर प्राइस ₹153 प्रति शेयर रखा गया है।

        Pidilite Industries

        कंस्ट्रक्शन केमिकल कंपनी Pidilite Industries ने दक्षिण कोरिया की Hwaseung Chemical के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां भारत के फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स के लिए एडहेसिव टेक्नोलॉजी लाएंगी। इससे Pidilite के फुटवियर एडहेसिव कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है।

        Clean Max Enviro Energy Solutions

        रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions ने ₹2,500 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने यह रकम ग्रीन नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी NCD जारी करके जुटाई है। यह फंडिंग प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए हुई है।

        NCC

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी को अनकापल्ली जिले में पेयजल सप्लाई का काम करना है। प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है।

        IRFC

        सरकारी रेल फाइनेंस कंपनी IRFC ने DVC के साथ ₹4,200 करोड़ का टर्म लोन एग्रीमेंट किया है। इस पैसे का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए होगा। इसमें सोलर और Battery Energy Storage System यानी BESS प्रोजेक्ट शामिल हैं।

        Allcargo Logistics

        लॉजिस्टिक्स कंपनी Allcargo Logistics के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव होने वाला है। कंपनी के MD और CEO केतन कुलकर्णी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा।

        Vodafone Idea

        टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने अगस्त में 5,06,139 नए वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े हैं। कंपनी के ग्राहक आधार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगस्त के TRAI डेटा में Vi भी नए ग्राहक जोड़ने वाली कंपनियों में शामिल रही।

        Vikram Solar

        सोलर एनर्जी कंपनी Vikram Solar को महाराष्ट्र में 400 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी एक EPC कंपनी के लिए कृषि से जुड़े सोलर प्रोजेक्ट्स में मॉड्यूल सप्लाई करेगी। इसकी सप्लाई अक्टूबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

        Eureka Forbes

        हेल्थ और हाइजीन प्रोडक्ट कंपनी Eureka Forbes को उत्तर प्रदेश GST अथॉरिटी से ₹273.40 करोड़ की डिमांड का शो-कॉज नोटिस मिला है। इसमें ₹149.21 करोड़ टैक्स, ₹109.27 करोड़ ब्याज और ₹14.92 करोड़ पेनल्टी शामिल है। यह नोटिस वित्त वर्ष 2022-23 से जुड़ा है।

        Zydus Lifesciences

        फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences की अहमदाबाद SEZ II यूनिट में USFDA का निरीक्षण पूरा हो गया है। 21 से 28 सितंबर तक चली जांच में एक ऑब्जर्वेशन मिला है। कंपनी ने कहा कि डेटा इंटीग्रिटी से जुड़ी कोई आपत्ति नहीं मिली और वह USFDA के साथ मिलकर इसे जल्द दूर करेगी।

        ₹6 करोड़ बना ₹433 करोड़! इस IPO ने आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल को किया मालामाल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, 50, BESS, CIC, Clean Max Enviro Energy Solutions, Energy Storage, Eureka Forbes, GST, India, investment, IPO, IRFC, IRFC Share, NBFC, ncc share, NCD, Pidilite Industries, Power Mech Projects, Stocks, Stocks to watch, storage, Sudarshan Chemical, tata, Tata Consulting Engineers, Tata Group, tata group stocks, Tata Sons, tata trusts, TESS, trust, vi, Vikram Solar, Vodafone Idea, Zydus Lifesciences, उत्तर प्रदेश, उम्मीद, ऑर्डर, झारखंड, टाटा ग्रुप, टैक्स, निवेश, निवेशक, पश्चिम बंगाल, पैसे, फाइनेंस, बाजार, ब्याज, ब्लॉक डील, भारत, मनीकंट्रोल, मर्जर, महाराष्ट्र, मांड, मुकुल अग्रवाल, लिस्टिंग, लोन, शेयर, शेयर बाजार, सरकारी शेयर, स्टॉक न्यूज़, स्टॉक्स टू वॉच
        Share Market

        Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹1076 करोड़ का ऑर्डर, पेयजल की सप्लाई करेगी; रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश

        Posted on September 28, 2026September 28, 2026 by admin

        Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस रकम में GST शामिल नहीं है। कंपनी ने सोमवार, 28 सितंबर को इसकी जानकारी दी।

        यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में पेयजल सप्लाई से जुड़ा है। इसके लिए कंपनी को 26 सितंबर को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था।

        24 महीने में पूरा करना होगा काम

        NCC को येलेरू जलाशय पर मल्टी विलेज स्कीम के तहत पेयजल सप्लाई की व्यवस्था करनी है। यह काम अनकापल्ली सेगमेंट में किया जाएगा।

        कंपनी को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 24 महीने का समय दिया गया है। यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश सरकार के Rural Water Supply and Sanitation Department की ओर से मिला है।

        रेखा झुनझुनवाला वाला का भी निवेश

        NCC में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने भी पैसा लगा रखा है। उनके पास जून तिमाही तक NCC में 12.48% हिस्सेदारी थी।

        यह शेयर सोमवार को 1.97% गिरकर ₹130.21 पर बंद हुआ। बीते 6 महीने से स्टॉक तकरीबन फ्लैट है। वहीं, पिछले 1 साल में इसने 36.77% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 8.15 हजार करोड़ रुपये है।

        NCC का बिजनेस क्या है?

        NCC देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है। कंपनी सड़क, बिल्डिंग, पानी और सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसके अलावा पावर, ट्रांसपोर्ट और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी इसकी मौजूदगी है।

        सरकारी और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स NCC के कारोबार का अहम हिस्सा हैं। कंपनी को अलग-अलग राज्यों से सड़क, पानी, बिल्डिंग और दूसरे कामों के ऑर्डर मिलते रहते हैं।

        IRFC ने रेलवे से बाहर बढ़ाया कारोबार, DVC के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को ₹4200 करोड़ का लोन देगी

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, Andhra Pradesh Government, Drinking Water Project, GST, Infrastructure Stocks, IRFC, Multi Village Scheme, NCC Ltd, NCC Order, ncc share, Rekha Jhunjhunwala, Sanitation, stock, Stock in Focus, Water Infrastructure, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर, एनसीसी, ऑर्डर, निवेश, निवेशक, पेयजल प्रोजेक्ट, बाजार, मनीकंट्रोल, रेखा झुनझुनवाला, रेलवे, लोन, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        Stocks to Watch: 1 सितंबर को एनसीसी, मिल्की मिस्ट डेयरी, PVR INOX सहित इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

        Posted on August 31, 2026August 31, 2026 by admin

        अगस्त का महीना खत्म होने जा रहा है। सितंबर की शुरुआत हो रही है। अगस्त का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। अगस्त में सेंसेक्स 1.46 फीसदी यानी 1,137 अंक गिरा। निफ्टी इस दौरान 1.24 फीसदी यानी 303 अंक नीचे आया। इनवेस्टर्स की नजरें अब सितंबर में बाजार के प्रदर्शन पर लगी हैं।

        इन शेयरों में 1 सितंबर को दिख सकती है हलचल

        सितंबर महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर को कई शेयरों में हलचल दिख सकती है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी बाजारों में 31 अगस्त की क्लोजिंग और क्रूड ऑयल की कीमतों का भी असर पड़ेगा। मध्यपूर्व में फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है। 1 सितंबर को जिन शेयरों में हलचल दिख सकती है उनमें NCC, E2E Networks, Milky Mist Dairy, ICICI Bank और Cipla शामिल हैं।

        NCC को मिले हैं कुल 430 करोड़ रुपये के ऑर्डर

        इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC ने 31 अगस्त को बताया कि उसे अगस्त में कुल 430 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर का संबंध कंपनी के बिल्डिंग डिविजन से है। कंपनी ने यह भी कहा है कि जो प्रोजेक्ट्स मिले हैं, उनसे कंपनी को प्रमोटर्स, प्रमोटर ग्रुप और ग्रुप कंपनियों के हित नहीं जुड़े हैं। ये ऑर्डर रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत भी नहीं आते। NCC के शेयरों पर इसका असर 1 सितंबर को दिख सकता है। एनसीसी का शेयर 31 अगस्त को 0.067 फीसदी चढ़कर 148.50 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर करीब 30 फीसदी गिरा है।

        मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का प्रॉफिट 829 फीसदी बढ़ा

        मिल्की मिस्ट डेयरी फूड ने 31 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 829 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट सिर्फ 7 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 43.6 फीसदी बढ़कर 973.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के शेयरों पर 1 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का असर दिखेगा।

        PVR INOX के शेयर बायबैक प्रोग्राम को मंजूरी

        मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर PVR INOX ने 31 अगस्त को शेयर बायबैक प्लान को मंजूरी दे दी। इसके तहत कंपनी प्रति शेयर 1,450 रुपये के भाव पर 20,68,965 तक शेयर खरीदेगी। इस पर 300 करोड़ रुपये तक खर्च होने की उम्मीद है। कंपनी के बोर्ड ने बायबैक के लिए 4 सितंबर, 2026 रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका असर 1 सितंबर को कंपनी के शेयरों पर दिखेगा। 31 अगस्त को कंपनी का शेयर 1.22 फीसदी गिरकर 1,206 रुपये पर बंद हुआ।

        यह भी पढ़ें: नोमुरा ने दी इस दिग्गज ऑटो कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह, एक साल में 29% चढ़ा स्टॉक

        ICICI Bank और एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन का फर्क घटा

        ICICI Bank और HDFC Bank की वैल्यूएशन के बीच का फर्क घटा है। अब दोनों बैंकों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में सिर्फ 49,167 करोड़ रुपये का फर्क रह गया है। अभी एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन 10,92,648 करोड़ रुपये है, जबकि ICICI Bank की वैल्यूएशन 10,43,481 करोड़ रुपये है। इस साल ICICI Bank का शेयर करीब 8 फीसदी चढ़ा है, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में 28 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। 1 सितंबर को ICICI Bank के शेयर पर इसका असर दिख सकता है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1 सितंबर, 10, 2026, 50, bank, Cipla, E2E Networks, HDFC Bank, ICICI Bank, Milky Mist, milky mist dairy, ncc share, stock markets updates, Stocks, Stocks to watch, stocks to watch on 1st september, एचडीएफसी बैंक, ऑर्डर, क्रूड, क्रूड ऑयल, नेट प्रॉफिट, बाजार, बायबैक, बैंक, भारत, भारतीय शेयर बाजार, मिल्की मिस्ट, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, रिकॉर्ड डेट, रेवेन्यू, वैल्यूएशन, शेयर, शेयर खरीदने की सलाह, शेयर बाजार, शेयर बायबैक, सेंसेक्स
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार? जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा और ‘चोपड़ा पूजन’ से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी
        • स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
        • Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के 75वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, मंगलवार को कमाई में आया 121% का उछाल, जानें अब तक का पूरा कलेक्शन
        • Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें
        • HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम पर शुरुआत, फिर चंद पलों में शेयर 9% ​फिसला
        • Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें
        • ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया 90 लाख का बिजनेस एम्पायर, ये है केरल की शिजे का बिजनेस आइडिया
        • Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला
        • CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • Share Market Rise: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: इन 2 वजहों से सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • कैंसर मरीजों के परिवारों को खिलाते हैं मुफ्त खाना | Vanakkam Anna Foundation | Chattisgarh | Raipur
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:03 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 29°C
        clear sky
        40 %
        1016 mb
        4 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार