संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को दुनिया के नक्शे को लेकर एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया। इसमें पुराने मर्केटर वर्ल्ड मैप की जगह ऐसे नक्शे के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया गया है, जिसमें देशों और महाद्वीपों का आकार उनके असली क्षेत्रफल के ज्यादा करीब दिखाई देता है। नए नक्शे में अफ्रीका पहले से काफी बड़ा, जबकि यूरोप और उत्तरी अमेरिका छोटे नजर आएंगे। एशिया के कुछ हिस्सों का आकार भी तुलनात्मक रूप से छोटा दिखेगा। यह प्रस्ताव टोगो ने पेश किया था और इसे अफ्रीकी संघ (African Union) का समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव के पक्ष में 164 देशों ने वोट दिया, जबकि 6 देश वोटिंग से दूर रहे। अमेरिका अकेला देश था जिसने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। अमेरिका ने प्रस्ताव का विरोध क्यों किया? अमेरिका ने इस पहल की कड़ी आलोचना की। अमेरिकी प्रतिनिधि यारिना फेरेन्सेविच ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को दुनिया की असली समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि 16वीं सदी के नक्शे को बदलने जैसी बहस पर। उन्होंने इसे एक वैचारिक एजेंडा बताया और कहा कि ऐसी बहसों की वजह से संयुक्त राष्ट्र अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। वहीं, अफ्रीकी संघ ने इस फैसले का स्वागत किया। उसने इसे दुनिया का नक्शा ज्यादा सटीक और बराबरी वाला बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। मौजूदा नक्शे में आखिर दिक्कत क्या थी? दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नक्शों में से एक मर्केटर नक्शा है। इसे यूरोपियन मैप मेकर जेरार्डस मर्केटर ने 1569 में बनाया था। इस नक्शे की एक बड़ी खासियत है कि यह समुद्र में रास्ता तय करने और जहाजों के नेविगेशन के लिए काफी उपयोगी है। लेकिन पूरी गोल धरती को सपाट नक्शे पर दिखाने की वजह से इसमें देशों और महाद्वीपों का आकार असल से अलग नजर आने लगता है। जैसे-जैसे कोई इलाका भूमध्य रेखा से दूर जाता है, वह नक्शे पर जरूरत से ज्यादा बड़ा दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के कई इलाके असल से काफी बड़े नजर आते हैं। ग्रीनलैंड इसका सबसे मशहूर उदाहरण है। मर्केटर नक्शे में ग्रीनलैंड दक्षिण अमेरिका के लगभग बराबर दिखाई देता है। लेकिन असल में दोनों के आकार में बहुत बड़ा अंतर है। ग्रीनलैंड का क्षेत्रफल करीब 22 लाख वर्ग किलोमीटर है। यह लगभग डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बराबर है। वहीं अफ्रीका का क्षेत्रफल करीब 3 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। यानी अफ्रीका ग्रीनलैंड से करीब 14 गुना बड़ा है। फिर भी मर्केटर नक्शे को देखकर दोनों का आकार लगभग एक जैसा लग सकता है। यही वह फर्क है जिसे अब कम करने की कोशिश हो रही है। अफ्रीकी देश नक्शा बदलने की मांग क्यों कर रहे थे? अफ्रीकी देशों का कहना है कि बात सिर्फ नक्शे पर किसी देश या महाद्वीप के छोटा-बड़ा दिखने की नहीं है। दुनिया का नक्शा यह भी तय करता है कि हम अलग-अलग हिस्सों को किस नजर से देखते हैं। UN के सामने रखे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि मर्केटर नक्शे में अफ्रीका का वास्तविक आकार काफी छोटा नजर आता है। लंबे समय तक ऐसी तस्वीर देखने से लोगों के मन में अफ्रीका के आकार और वैश्विक महत्व को लेकर गलत धारणा बन सकती है। प्रस्ताव में लैटिन अमेरिका और दक्षिण एशिया का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि नक्शे में इन क्षेत्रों का छोटा नजर आना उनकी विकास जरूरतों, बुनियादी ढांचे और आर्थिक क्षमता को भी कम करके आंकने की धारणा बना सकता है। अफ्रीकी देश टोगो के विदेश मंत्री रॉबर्ट डुसे ने कहा कि नक्शे सिर्फ भूगोल समझने का साधन नहीं हैं, बल्कि वे शिक्षा और लोगों की सोच को भी प्रभावित करते हैं। न्यूजीलैंड भी पुराने नक्शे से परेशान था अफ्रीका अकेला ऐसा इलाका नहीं है जिसे पुराने नक्शे से शिकायत रही है। न्यूजीलैंड भी लंबे समय से दुनिया के नक्शे पर अपनी जगह को लेकर मजाक करता रहा है। 2018 में न्यूजीलैंड के एक पर्यटन विज्ञापन में तत्कालीन प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न भी नजर आई थीं। इसमें मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था कि दुनिया के कई नक्शों में न्यूजीलैंड जैसे गायब ही हो जाता है। दरअसल, मर्केटर नक्शे में न्यूजीलैंड नीचे दाईं ओर एकदम किनारे पर दिखाई देता है। कई बार नक्शे में वह पूरी तरह छूट भी जाता है। इक्वल अर्थ नक्शे के कुछ रूपों में ओशिनिया को केंद्र के करीब लाया जाता है। इससे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों की स्थिति भी ज्यादा प्रमुख नजर आती है। क्या UN का फैसला सभी पर लागू होगा? नहीं। संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। यानी यह देशों, स्कूलों, किताबों के प्रकाशकों या टेक कंपनियों को मर्केटर नक्शा हटाने के लिए मजबूर नहीं करता। लेकिन इससे नक्शे बनाने और पढ़ाने में ऐसे तरीकों को बढ़ावा मिल सकता है, जिनमें देशों और महाद्वीपों का वास्तविक क्षेत्रफल ज्यादा सही दिखाई दे। मर्केटर नक्शे को पूरी तरह खत्म करने की भी बात नहीं कही गई है। समुद्री और हवाई नेविगेशन में इसका इस्तेमाल जारी रह सकता है, क्योंकि इसमें दिशाओं को सही रखने की खासियत है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… 80 साल बाद पहली बार महिला बन सकती UN चीफ:रेस में अभी 8 दावेदार, इनमें 5 महिलाएं; गुयाना की बिर्केट सबसे आगे UN के 80 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला महासचिव बन सकती है। फिलहाल इस रेस में कुल 8 दावेदार हैं। इनमें 5 महिलाएं हैं। पूरी खबर पढ़ें…
बचपन से किताबों, टीवी और इंटरनेट पर हम दुनिया का जो नक्शा देखते आए हैं, उसमें कई देशों और महाद्वीपों का आकार असल से काफी अलग दिखता है। अब इसे बदलने की कोशिश हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को इस प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। इसमें ऐसा विश्व नक्शा अपनाने की बात है, जिसमें देशों और महाद्वीपों का आकार जमीन पर उनके असली आकार के करीब दिखे।
अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो दुनिया का नक्शा काफी बदल जाएगा। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका बड़े दिखेंगे, जबकि ग्रीनलैंड, यूरोप और कनाडा मौजूदा नक्शे के मुकाबले छोटे नजर आएंगे।
इस बदलाव की मुहिम कुछ अफ्रीकी देशों ने शुरू की है। उनका कहना है कि मौजूदा नक्शे में अफ्रीका को उसके असली आकार से काफी छोटा दिखाया जाता रहा है। मौजूदा नक्शे में आखिर दिक्कत क्या है? दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नक्शों में से एक मर्केटर नक्शा है। इसे यूरोपियन मैप मेकर जेरार्डस मर्केटर ने 1569 में बनाया था। इस नक्शे की एक बड़ी खासियत है कि यह समुद्र में रास्ता तय करने और जहाजों के नेविगेशन के लिए काफी उपयोगी है। लेकिन पूरी गोल धरती को सपाट नक्शे पर दिखाने की वजह से इसमें देशों और महाद्वीपों का आकार असल से अलग नजर आने लगता है। जैसे-जैसे कोई इलाका भूमध्य रेखा से दूर जाता है, वह नक्शे पर जरूरत से ज्यादा बड़ा दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के कई इलाके असल से काफी बड़े नजर आते हैं। ग्रीनलैंड इसका सबसे मशहूर उदाहरण है। मर्केटर नक्शे में ग्रीनलैंड दक्षिण अमेरिका के लगभग बराबर दिखाई देता है। लेकिन असल में दोनों के आकार में बहुत बड़ा अंतर है। ग्रीनलैंड का क्षेत्रफल करीब 22 लाख वर्ग किलोमीटर है। यह लगभग डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बराबर है। वहीं अफ्रीका का क्षेत्रफल करीब 3 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। यानी अफ्रीका ग्रीनलैंड से करीब 14 गुना बड़ा है। फिर भी मर्केटर नक्शे को देखकर दोनों का आकार लगभग एक जैसा लग सकता है। यही वह फर्क है जिसे अब कम करने की कोशिश हो रही है। अफ्रीकी देशों को आखिर दिक्कत क्या है अफ्रीकी देशों का कहना है कि बात सिर्फ नक्शे पर किसी देश या महाद्वीप के छोटा-बड़ा दिखने की नहीं है। दुनिया का नक्शा यह भी तय करता है कि हम अलग-अलग हिस्सों को किस नजर से देखते हैं। UN के सामने रखे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि मर्केटर नक्शे में अफ्रीका का वास्तविक आकार काफी छोटा नजर आता है। लंबे समय तक ऐसी तस्वीर देखने से लोगों के मन में अफ्रीका के आकार और वैश्विक महत्व को लेकर गलत धारणा बन सकती है। प्रस्ताव में लैटिन अमेरिका और दक्षिण एशिया का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि नक्शे में इन क्षेत्रों का छोटा नजर आना उनकी विकास जरूरतों, बुनियादी ढांचे और आर्थिक क्षमता को भी कम करके आंकने की धारणा बना सकता है। अब दिखेगी दुनिया की ज्यादा सही तस्वीर UN के सामने रखे गए प्रस्ताव का नाम ‘करेक्ट द मैप’ है। इसे अफ्रीकी संघ के सदस्य देशों और बहामास ने मिलकर आगे बढ़ाया है। इसमें मर्केटर नक्शे की जगह ऐसे नक्शे इस्तेमाल करने की बात कही गई है, जिनमें दुनिया के अलग-अलग हिस्से उनके वास्तविक क्षेत्रफल के ज्यादा करीब दिखाई दें। इनमें ‘इक्वल अर्थ’ नक्शा खास है। इसे 2018 में पेश किया गया था। इसका मकसद दुनिया के देशों और महाद्वीपों का आकार इस तरह दिखाना है कि वह जमीन पर उनके असली क्षेत्रफल के ज्यादा करीब नजर आए। इस नक्शे में बदलाव पहली नजर में ही दिखाई देता है… यानी जमीन पर कुछ नहीं बदलता, सिर्फ उसे नक्शे पर दिखाने का तरीका बदल जाता है। न्यूजीलैंड भी पुराने नक्शे से परेशान अफ्रीका अकेला ऐसा इलाका नहीं है जिसे पुराने नक्शे से शिकायत रही है। न्यूजीलैंड भी लंबे समय से दुनिया के नक्शे पर अपनी जगह को लेकर मजाक करता रहा है। 2018 में न्यूजीलैंड के एक पर्यटन विज्ञापन में तत्कालीन प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न भी नजर आई थीं। इसमें मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था कि दुनिया के कई नक्शों में न्यूजीलैंड जैसे गायब ही हो जाता है। दरअसल, मर्केटर नक्शे में न्यूजीलैंड नीचे दाईं ओर एकदम किनारे पर दिखाई देता है। कई बार नक्शे में वह पूरी तरह छूट भी जाता है। इक्वल अर्थ नक्शे के कुछ रूपों में ओशिनिया को केंद्र के करीब लाया जाता है। इससे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों की स्थिति भी ज्यादा प्रमुख नजर आती है। फ्रांस भी नए नक्शे के समर्थन में इस मुहिम को फ्रांस का भी समर्थन मिला है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश ऐसे नक्शों का इस्तेमाल करेगा, जिनमें देशों और महाद्वीपों का आकार जमीन पर उनके असली क्षेत्रफल के ज्यादा करीब दिखे। उन्होंने कहा कि मौजूदा नक्शे में अमेरिका, रूस और चीन जैसे देश अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के मुकाबले ज्यादा बड़े और प्रमुख नजर आते हैं। बारो ने कहा कि नक्शे पर बार-बार दिखने वाला यह फर्क धीरे-धीरे लोगों की सोच पर भी असर डालता है। इसलिए अब दुनिया को नक्शे पर ज्यादा सही तरीके से दिखाने का समय आ गया है। अफ्रीका ने पहले खुद बदला नक्शा अफ्रीका सिर्फ यह शिकायत नहीं कर रहा कि उसे दुनिया के नक्शे पर छोटा दिखाया जाता है। उसने इसे बदलने की शुरुआत खुद कर दी है। अफ्रीकी संघ ने मार्च में इक्वल अर्थ नक्शे को अपनाने का फैसला किया। इसके बाद अप्रैल में टोगो ने अफ्रीकी संघ की ओर से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से भी ऐसे नक्शों को अपनाने की अपील की। यानी अब कोशिश सिर्फ अफ्रीका के नक्शे बदलने तक सीमित नहीं है। अफ्रीकी देश चाहते हैं कि दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले नक्शों में भी महाद्वीपों का आकार ज्यादा सही दिखाई दे। जुलाई में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस मुद्दे पर शुरुआती बातचीत हुई और अब मामला वोटिंग तक पहुंच गया है। अफ्रीकी संघ की आयुक्त अम्मा ट्वुम-अमोआ ने मार्च में कहा था कि अफ्रीका को लंबे समय से नक्शों पर उसके असली आकार से छोटा दिखाया जाता रहा है। उनके मुताबिक, अब समय आ गया है कि दुनिया अफ्रीका को सिर्फ नक्शे पर नहीं, बल्कि उसके इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और वैश्विक भूमिका के हिसाब से भी देखे। गूगल मैप का भी नक्शा बदलेगा अब सवाल सिर्फ स्कूलों में टंगे नक्शों या किताबों में छपे मैप का नहीं है। दुनिया का नक्शा बदलने की यह बहस हमारे मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंच सकती है। आज हम दुनिया को कागज से ज्यादा गूगल मैप्स जैसे डिजिटल मैप पर देखते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर भी धरती को स्क्रीन पर दिखाने के लिए नक्शे के अलग-अलग प्रोजेक्शन का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि UN का प्रस्ताव टेक कंपनियों को भी इस बहस में शामिल करना चाहता है। प्रस्ताव में कंपनियों से कहा गया है कि वे ज्यादा सटीक प्रोजेक्शन अपनाने और इसके लिए UN के सदस्य देशों व क्षेत्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम करने पर विचार करें। यानी अगर आने वाले समय में ज्यादा सटीक प्रोजेक्शन को व्यापक रूप से अपनाया जाता है, तो जिस दुनिया को हम फोन पर देखते हैं, उसका नक्शा भी बदल सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि UN का प्रस्ताव पास होते ही अगले दिन गूगल मैप्स खोलने पर पूरी दुनिया बदली हुई नजर आएगी। इसके बाद अलग-अलग टेक कंपनियों, देशों और संस्थानों को अपने स्तर पर फैसला लेना होगा। तो क्या सच में दुनिया का नक्शा बदल जाएगा? अगर संयुक्त राष्ट्र महासभा का प्रस्ताव पास हो जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि पूरी दुनिया में एक ही नया नक्शा इस्तेमाल करना अनिवार्य हो जाएगा। लेकिन इससे नक्शे बनाने और पढ़ाने में ऐसे तरीकों को बढ़ावा मिल सकता है, जिनमें देशों और महाद्वीपों का वास्तविक क्षेत्रफल ज्यादा सही दिखाई दे। दुनिया तो वही रहेगी। अफ्रीका, ग्रीनलैंड, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और भारत अपनी जगह पर ही रहेंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि नक्शे पर वे जैसे दिखते हैं, वह जमीन पर उनके असली आकार के ज्यादा करीब होगा।
UN Map Voting Controversy: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस दुनिया के नक्शे को हम बचपन से स्कूलों, किताबों और गूगल मैप्स पर देखते आ रहे हैं, वह असल में सही है ही नहीं? संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज एक ऐसे मसौदे पर ऐतिहासिक वोटिंग होने जा रही है, जो 450 साल पुरानी नक्शा प्रणाली को बदलकर पूरी दुनिया का भूगोल देखने का जरिया ही बदल सकती है।
अफ्रीकी देश टोगो की अगुवाई में और 55 देशों वाले अफ्रीकी संघ के समर्थन से यह प्रस्ताव लाया गया है। मांग यह है कि 1569 से चले आ रहे पारंपरिक मर्केटर मैप को हटाकर वास्तविक आकार दर्शाने वाले ‘इक्वल अर्थ मैप’ को वैश्विक रूप से अपनाया जाए।
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि सदियों पुराना नक्शा गलत क्यों माना जा रहा है और इसको लेकर UN में इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा हुआ है।
क्या है 450 साल पुराना मर्केटर मैप और विवाद की असली वजह?
सन 1569 में फ्लेमिश मानचित्रकार गेरार्डस मर्केटर ने एक नक्शा तैयार किया था। उस समय इसका मुख्य मकसद समुद्री नाविकों को सीधी रेखा में दिशा दिखाना था। लेकिन इस गोल पृथ्वी को चपटे कागज पर ढालने के चक्कर में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई।
भूमध्य रेखा के पास के देश छोटे दिखने लगे: अफ्रीका, भारत और दक्षिण अमेरिका जैसे भूमध्य रेखा के पास स्थित क्षेत्रों का आकार नक्शे में उनकी असली सीमा से काफी छोटा हो गया।
ध्रुवों के पास के देश बड़े दिखने लगे: यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ग्रीनलैंड जैसे ध्रुवों के पास वाले देश अपनी असली सीमा से कई गुना ज्यादा विशाल दिखाई देने लगे।
ग्रीनलैंड बनाम अफ्रीका: असली सच चौंका देने वाला है
नक्शे की इस गड़बड़ी का सबसे हैरान करने वाला उदाहरण ग्रीनलैंड और अफ्रीका का मुकाबला है। मर्केटर मैप पर ग्रीनलैंड और पूरा अफ्रीका महाद्वीप लगभग एक ही साइज के दिखाई देते हैं। जबकि कड़वी सच्चाई ये है कि अफ्रीका महाद्वीप असल में ग्रीनलैंड से 14 गुना ज्यादा बड़ा है।
अफ्रीका का क्षेत्रफल (3.03 करोड़ वर्ग किमी) इतना बड़ा है कि इसके भीतर अमेरिका, चीन, भारत, जापान, मैक्सिको और लगभग पूरा यूरोप एक साथ समा सकते हैं। इसी गैर-बराबरी को लेकर अफ्रीकी संघ ने #CorrectTheMap अभियान शुरू किया है। टोगो के विदेश मंत्री रॉबर्ट डुसे ने कहा, ‘अफ्रीका कोई विशेषाधिकार या दया की भीख नहीं मांग रहा। हम बस दुनिया के भूगोल में अपनी असली जगह और सही आकार मांग रहे हैं।’
‘कार्टोग्राफिक उपनिवेशवाद’ और ‘इक्वल अर्थ मैप’ का विकल्प
आलोचकों और भूगोलवेत्ताओं का कहना है कि मर्केटर मैप का यह गलत फैलाव पश्चिमी देशों को ज्यादा शक्तिशाली और समृद्ध दिखाने का एक जरिया बना, जिसे ‘कार्टोग्राफिक कोलोनियलिज्म’ कहा जाता है। इससे दुनिया की सोच में ग्लोबल साउथ का दबदबा कम आंका गया।
क्या है ‘Equal Earth’ मैप?
संयुक्त राष्ट्र में जिस नए नक्शे को अपनाने की बात हो रही है, उसे 2018 में कार्टोग्राफर्स की टीम ने विकसित किया था। इसे ‘इक्वल अर्थ मैप’ कहा जाता है। यह नक्शा बिना किसी देश की आकृति को ज्यादा बिगाड़े, हर महाद्वीप और देश को उसके वास्तविक अनुपातिक आकार में दिखाता है।
अगर UN में प्रस्ताव पास हो गया तो क्या-क्या बदलेगा?
संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी तो नहीं होगा, लेकिन यदि यह पास हो जाता है तो:
स्कूल और किताबें: दुनिया भर के स्कूलों, प्रकाशकों और शैक्षणिक संस्थानों में नए और सही आकार वाले नक्शे पढ़ाए जाने लगेंगे।
टेक कंपनियां: गूगल मैप्स और अन्य डिजिटल नेविगेशन कंपनियां अपनी वैश्विक मैपिंग में ‘इक्वल अर्थ’ प्रोजेक्शन को प्राथमिकता दे सकती हैं।
वैश्विक नजरिया: अफ्रीका और एशिया जैसे बड़े महाद्वीपों के असली आकार को देखकर दुनिया का उनके प्रति भौगोलिक और रणनीतिक दृष्टिकोण बदलेगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान किसी ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने दूसरे देशों को चेतावनी दी कि वे तेहरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद न करें।
रुबियो ने फॉक्स न्यूज रेडियो के ‘द ब्रायन किल्मीड शो’ में एक इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं। उनसे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मुलाकात के बारे में पूछा गया था।
रूबियो ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई ट्रेड डील हुई है। जाहिर है, हर देश अपनी विदेश नीति बनाता है और दुनिया भर के कई देश ईरान की सरकार से बातचीत करते हैं।”
इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कि पीएम मोदी और पेजेशकियन के बीच ट्रेड डील होने की संभावना दिख रही है, रूबियो ने आगे कहा: “मेरा मतलब है कि हमने भी ईरान की सरकार के कुछ लोगों से मुलाकात की है, क्योंकि कुछ बातचीत हुई है और उनसे संपर्क भी रहा है।”
रूबियो ने US प्रतिबंधों को लेकर चेतावनी दी
रूबियो ने कहा कि US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन का रुख साफ कर दिया है: देशों को ईरान की मदद नहीं करनी चाहिए कि वह US प्रतिबंधों से बच सके।
रूबियो ने कहा, “किसी भी देश को ऐसे तरीके बनाने में उनकी मदद नहीं करनी चाहिए जिनसे वे कमाई कर सकें और उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने और परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में कर सकें।”
उन्होंने आगे कहा, “और अगर देश ऐसा करने का फैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाने होंगे।”
रुबियो का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ईरान के साथ अपने कूटनीतिक और आर्थिक संबंध बनाए हुए है, और साथ ही पश्चिम एशिया में चल रहे व्यापक युद्ध के बीच अमेरिका के साथ भी बातचीत कर रहा है।
मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात में क्या हुआ?
फरवरी में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव शुरू होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बिश्केक में पेजेशकियन से अपनी पहली द्विपक्षीय बातचीत की।
बैठक के दौरान, मोदी ने कहा कि भारत ईरान के साथ अपने व्यापार के दायरे को “बढ़ाना और उसमें विविधता लाना” चाहता है। साथ ही, उन्होंने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के प्रयासों के लिए नई दिल्ली के समर्थन को भी दोहराया।
दोनों नेताओं ने इस टकराव और आम नागरिकों, नागरिक बुनियादी ढांचे और नेविगेशन की आजादी की सुरक्षा की जरूरत पर भी चर्चा की।
पेजेशकियान ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि वे बातचीत को बढ़ावा देने और लड़ाई खत्म करने में मदद के लिए, संघर्ष में शामिल देशों के साथ भारत के व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल करें।
भारत ने ईरान और अन्य संबंधित पक्षों के साथ चाबहार बंदरगाह के भविष्य पर भी बातचीत जारी रखी है। यह दोनों देशों के बीच एक अहम कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट है, जिस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण अनिश्चितता बनी हुई है।
नई दिल्ली का मानना है कि इस क्षेत्र में विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए, साथ ही उसे अपने व्यापार, कनेक्टिविटी और व्यापक रणनीतिक हितों की भी रक्षा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: आज अप्लाई किया तो 179 साल बाद मिलेगा अमेरिका का ग्रीन कार्ड! भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए आई डरावनी रिपोर्ट

TVS Motor Company ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए TVS iQube MillionR Edition लॉन्च किया है। यह खास एडिशन iQube के 10 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि के मौके पर पेश किया गया है। इस स्पेशल एडिशन की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत कर्नाटक में ₹1,40,138 बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में सब्सिडी, टैक्स और अन्य शुल्क के कारण कीमत में बदलाव हो सकता है।
145 किमी की रेंज और 82 किमी/घंटा टॉप स्पीड
TVS iQube MillionR Edition मौजूदा 3.5 kWh iQube वेरिएंट पर आधारित है। इसका मतलब है कि इसके मैकेनिकल सेटअप और परफॉर्मेंस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसमें मुख्य रूप से नया डिजाइन, अतिरिक्त स्टोरेज और कुछ उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kWh बैटरी दी गई है, जो 145 किमी IDC रेंज देने का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है।
Aurora Green कलर में आया स्पेशल एडिशन
MillionR Edition को खास Aurora Green Dual-Tone कलर में पेश किया गया है। इसमें स्पेशल ग्राफिक्स और MillionR ब्रांडिंग दी गई है, जिससे इसे रेगुलर iQube से अलग पहचान मिलती है। इसके अलावा सीट अपहोल्स्ट्री को भी ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है।
बढ़ा स्टोरेज, मिला Type-C चार्जिंग पोर्ट
TVS ने इस स्पेशल एडिशन में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी बदलाव किए हैं। इसमें नया फ्रंट यूटिलिटी कंपार्टमेंट दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
इन बदलावों के बाद स्कूटर का कुल स्टोरेज 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गया है।
- TVS iQube MillionR Edition के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
- फीचर TVS iQube MillionR Edition
- बैटरी क्षमता 3.5 kWh
- IDC रेंज 145 किमी
- टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा
- डिस्प्ले 12.7 सेमी TFT
- 0-80% चार्जिंग करीब 4.5 घंटे
- कुल स्टोरेज 35.5 लीटर
- कलर Aurora Green Dual Tone
कंपनी के अनुसार, iQube MillionR Edition में 12.7 सेमी TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसकी 145 किमी IDC रेंज और 82 किमी/घंटा की टॉप स्पीड रेगुलर 3.5 kWh iQube के समान है। यानी यह मॉडल परफॉर्मेंस अपग्रेड के बजाय डिजाइन और सुविधा से जुड़े बदलावों पर ज्यादा केंद्रित है।
118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स
3.5 kWh iQube प्लेटफॉर्म में 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Distance-to-Empty जानकारी और रिमोट चार्ज स्टेटस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा Q-Park Assist भी मिलता है, जो कम स्पीड पर स्कूटर को पार्क करने या रिवर्स करने में मदद करता है।
TVS iQube ने हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा
MillionR Edition TVS की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के मौके पर लॉन्च किया गया है। 25 जून 2026 को TVS Motor ने घोषणा की थी कि कंपनी के होसुर प्लांट से 10 लाखवां iQube रोलआउट हुआ। यह उपलब्धि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती लोकप्रियता और TVS के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार के विस्तार को दर्शाती है।
जुलाई में iQube की बिक्री में 158% की बढ़ोतरी
TVS iQube की बिक्री में भी हाल के महीनों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई 2026 में iQube की 59,386 यूनिट्स बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 23,029 यूनिट था। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में करीब 158 फीसदी की वृद्धि हुई। जून 2026 में iQube की 47,331 यूनिट्स बिकी थीं। ऐसे में जुलाई की बिक्री में महीने-दर-महीने भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कई बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है iQube
TVS अब iQube को अलग-अलग बैटरी क्षमता और रेंज के साथ पेश कर रही है। पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल 2.3 kWh iQube शामिल है, जिसकी IDC रेंज 114 किमी तक है। वहीं, बड़े 5.3 kWh iQube ST की IDC रेंज 212 किमी तक बताई गई है। इन दोनों के बीच 3.5 kWh iQube MillionR Edition आता है, जो 145 किमी की दावा की गई रेंज और 82 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ पेश किया गया है।
Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने ADV160 और Rebel 300 की कीमतों का ऐलान कर दिया है। Honda ADV160 की कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। इसे Honda के RedWing और BigWing डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। वहीं, Rebel 300 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.22 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये है। दोनों कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
बता दें कि इन दोनों मॉडलों की लॉन्चिंग के साथ Honda ने भारत में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।
Honda ADV160 और Rebel 300 की बुकिंग शुरू
Honda ADV160 और Rebel 300 दोनों की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 5,000 रुपये देकर इन दोनों मॉडलों को बुक कर सकते हैं। बुकिंग HMSI की वेबसाइट और कंपनी की अधिकृत RedWing और BigWing डीलरशिप पर की जा सकती है। बता दें कि इन दोनों मॉडलों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी। वहीं, इनकी लॉन्चिंग के साथ Honda ने भारत में अपने 10 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की रणनीति की शुरुआत भी कर दी है।
कंपनी का लक्ष्य देश के अलग-अलग प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।
Honda Rebel 300 की खास बातें
Honda Rebel 300 के साथ Honda भारत में किफायती क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रख रही है। बॉबर-स्टाइल डिज़ाइन, पूरी तरह से ब्लैक लुक और आरामदायक राइडिंग पोज़िशन वाली यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए है जो आराम से राइडिंग का अनुभव चाहते हैं और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं। Rebel 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है और यह स्टैंडर्ड और E-क्लच, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
फीचर्स की बात करें तो, इस क्रूजर में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। भारत में बनी Rebel 300 Honda के प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को बढ़ाती है और साथ ही ब्रांड के दुनिया भर में मशहूर क्रूजर मॉडल को घरेलू बाजार में लाती है।
Honda Rebel 300 की कीमत और मुकाबला
Honda Rebel 300 का मुकाबला भारत में Royal Enfield की 350cc क्रूजर बाइक्स से होगा। इनमें Meteor 350 और Goan Classic 350 प्रमुख हैं। Rebel 300 की शुरुआती कीमत 2.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कीमत Meteor 350 के 1.99 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये के प्राइस रेंज के करीब है। वहीं, इसका मुकाबला Goan Classic 350 से भी होगा, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये से 2.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
Honda Rebel 300 को अलग पहचान दिलाने के लिए कंपनी ने इसमें बॉबर से प्रेरित डिजाइन, लिक्विड-कूल्ड इंजन और ऑप्शनल E-Clutch टेक्नोलॉजी दी है।
Honda ADV160 की खास बातें
Honda ADV160 भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर बन गया है। Honda की FlexTech टेक्नोलॉजी की वजह से यह E85 तक के फ्यूल मिक्सचर पर चल सकता है। एडवेंचर-फोकस्ड मैक्सी-स्कूटर के तौर पर, इसमें मजबूत स्टाइलिंग के साथ रोजाना इस्तेमाल की सुविधा भी मिलती है। इसमें 156.9-cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन, सीट के नीचे 27-लीटर स्टोरेज, Honda RoadSync और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda Selectable Torque Control (HSTC) और सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Honda ADV160 की कीमत और मुकाबला
Honda का कहना है कि ADV160 कंपनी की मल्टी-पाथवे मोबिलिटी स्ट्रैटेजी का एक अहम हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में ग्राहकों को एक नई और भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी वाला विकल्प देना चाहती है।
भारत में Honda ADV160 का मुकाबला Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से होगा। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो दोनों प्रतिद्वंद्वी स्कूटरों से ज्यादा है।
वहीं, Hero Xoom 160 की कीमत 1.37 लाख रुपये से 1.43 लाख रुपये के बीच है। दूसरी ओर, Yamaha Aerox 155 की शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये से 1.48 लाख रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
यह भी पढ़ें: TVS iQube का नया अवतार लॉन्च! 1.40 लाख में मिलेगा 145km रेंज, ज्यादा स्टोरेज और Type-C पोर्ट
हर तरह के Android स्मार्टफोन की बैटरी समय के साथ जल्दी खत्म होने लगती है, फिर चाहे उसमें कितनी भी बड़ी बैटरी क्यों न लगी हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर चार्जिंग साइकल के साथ बैटरी अपनी ओरिजिनल क्षमता खो देती है और आखिर में इतनी खराब हो जाती है कि इस्तेमाल के लायक नहीं रहती। हालांकि, अगर आप फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और आपका Android फोन जरूरत से पहले ही बंद हो जाता है, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर आप बैटरी को ज्यादा समय तक चला सकते हैं। इसके अलावा, फोन की कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके भी बैटरी लाइफ बढ़ाई जा सकती है। साथ ही, फोन में कुछ ऐप्स और प्रोसेस ऐसे भी होते हैं, जो बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपको पता भी नहीं चलता कि वे बैटरी खर्च कर रहे हैं। ऐसे में आप इन सेटिंग्स को बदलकर आप फोन के अचानक बंद होने की समस्या से बच सकते हैं।
हमने आपके लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड तैयार की है जिससे आप अपने Android हैंडसेट की बैटरी लाइफ को जितना हो सके उतना बढ़ा सकते हैं।
Android फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की वजहें
आपके एंड्रॉयड फोन की बैटरी उम्मीद से ज्यादा जल्दी खत्म होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप लगातार अपने फोन को हाई स्क्रीन ब्राइटनेस पर इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि बैटरी का एक बड़ा हिस्सा डिस्प्ले को पावर देने में खर्च होता है। इसी तरह, अगर फोन के बैकग्राउंड में कई ऐप्स और प्रोसेस चल रहे हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपका Android फोन आपकी जानकारी के बिना बैटरी खर्च कर सकता है।
इस तरह, अगर Wi-Fi, मोबाइल डेटा या Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी सेटिंग्स जरूरत न होने पर भी ऑन रहती हैं, तो फोन लगातार दूसरे डिवाइस या नेटवर्क को खोजता रहता है। इससे भी बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
एक और वजह स्क्रीन टाइमआउट का सही तरीके से सेट न होना हो सकती है। अगर स्क्रीन लंबे समय तक अपने आप बंद नहीं होती, तो फोन इस्तेमाल न होने पर भी डिस्प्ले जलता रहता है और बैटरी तेजी से खत्म होती है।
इसके अलावा, Google Maps और अन्य नेविगेशन ऐप्स सहित लोकेशन सेवाएं लगातार आपके डिवाइस की लोकेशन ट्रैक करती रहती हैं। Google का कहना है कि इससे आपके Android फोन की बैटरी लगातार खत्म होती रहती है, चाहे आप इसका इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं। साथ ही, Light Mode में, आपका स्मार्टफोन हल्के रंगों को दिखाने के लिए ज्यादा बैटरी पावर का इस्तेमाल करता है, खासकर अगर आपके फोन में AMOLED डिस्प्ले है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि इस्तेमाल के साथ-साथ सभी फोन की बैटरी धीरे-धीरे कम होती जाती है।
Android फोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं
- Adaptive Brightness ऑन करें: फोन के Control Centre या Settings में जाकर Adaptive Brightness ऑन कर दें। इससे फोन का सेंसर आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप कम या ज्यादा करेगा। इससे जरूरत के मुताबिक ही बैटरी खर्च होगी।
- स्क्रीन की ब्राइटनेस खुद कम करें: अगर Adaptive Brightness के बाद भी स्क्रीन ज्यादा चमकदार लगती है, तो ब्राइटनेस को मैन्युअली कम कर दें। इससे बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है।
- Screen Timeout कम करें: Settings में जाकर Screen Timeout का समय कम कर दें। इससे फोन इस्तेमाल न होने पर स्क्रीन ज्यादा देर तक ऑन नहीं रहेगी और बैटरी की बचत होगी।
- Keyboard की आवाज और Vibrations बंद करें: कीबोर्ड की आवाज और हर टाइपिंग पर होने वाली वाइब्रेशन भी बैटरी खर्च करती है। इन्हें Settings > Keyboard Settings में जाकर बंद किया जा सकता है।
- Notifications को मैनेज करें: फोन में आने वाले गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद कर दें। सिर्फ जरूरी ऐप्स को नोटिफिकेशन भेजने की अनुमति देने से बैटरी की खपत कम हो सकती है।
- Background में चलने वाले ऐप्स को सीमित करें: यह बैटरी बचाने का सबसे जरूरी तरीका है। Background App Activity को सीमित करने से इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार चलने और रिफ्रेश होने से बचेंगे। इसे Settings में जाकर मैनेज किया जा सकता है।
- Battery Saver Mode ऑन करें: अगर फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो Battery Saver Mode ऑन कर दें। इसे Quick Settings या Control Centre से आसानी से चालू किया जा सकता है।
- Dark Mode का इस्तेमाल करें: बैटरी बचाने के लिए Dark Mode ऑन करना भी फायदेमंद हो सकता है। खासकर AMOLED डिस्प्ले वाले फोन में काले हिस्सों के पिक्सल बंद हो जाते हैं, जिससे पावर की बचत हो सकती है।
- बैटरी की लाइफ बेहतर रखने के लिए फोन को बार-बार जरूरत से ज्यादा चार्ज करने से बचें। साथ ही, बैटरी पूरी तरह खत्म होने के बाद फोन बंद होने का इंतजार न करें।
- फोन को बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड में इस्तेमाल करने से बचें। Extreme Temperature बैटरी की क्षमता और उसकी लाइफ पर असर डाल सकता है।
- अगर फोन में ऐसे Google या दूसरे अकाउंट जुड़े हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते, तो उन्हें हटा दें। Google के मुताबिक, इससे भी Android फोन की बैटरी लाइफ बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Lava ने लॉन्च किया दमदार 5G फोन, 6GB RAM-50MP कैमरा समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें कीमत और ऑफर्स
Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: भारत के 125cc स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa 125 और TVS Jupiter 125 सबसे ज्यादा तुलना किए जाने वाले दो नाम हैं, लेकिन कीमत और फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में दोनों का तरीका काफी अलग है। जो खरीदार इन दोनों के बीच फैसला कर रहे हैं, उनके लिए यह बात अहम है क्योंकि Jupiter 125 की शुरुआती कीमत काफी कम है और कागजों पर इसका माइलेज भी बेहतर बताया गया है, जबकि Activa 125 ज्यादा भरोसेमंद स्मार्ट-की सिस्टम पर आधारित है। आइए जानते हैं कि कीमत, माइलेज और फीचर्स के मामले में ये दोनों असल में कैसे एक-दूसरे से अलग हैं।
Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: कीमत और माइलेज
Honda Activa 125 की कीमत दिल्ली में DLX वेरिएंट के लिए 91,178 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल H-Smart की कीमत 95,622 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, TVS Jupiter 125 की शुरुआती कीमत काफी कम है। इसका Drum Alloy वेरिएंट 81,700 रुपये से शुरू होता है, जबकि इसके टॉप SmartXonnect वेरिएंट की कीमत 89,935 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये कीमतें TVS की आधिकारिक प्राइसिंग के मुताबिक हैं।
माइलेज की बात करें तो, Activa 125 के सभी वेरिएंट्स के लिए ARAI-क्लेम्ड माइलेज 47 kmpl है, जबकि Jupiter 125 का क्लेम्ड माइलेज 50 kmpl से 57.27 kmpl के बीच बताया गया है।
दोनों स्कूटर में लगभग एक ही साइज के इंजन का इस्तेमाल किया गया है – Activa में 123.92cc और Jupiter में 124.8cc का इंजन है, और दोनों का टॉर्क आउटपुट भी लगभग एक जैसा (10.5 Nm) है।
Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: तुलना करने लायक फीचर्स
Activa के टॉप वेरिएंट में H-Smart टेक्नोलॉजी वाली Honda Smart Key मिलती है, जिससे राइडर अपनी जेब से चाबी निकाले बिना ही स्कूटर को अनलॉक कर सकते हैं, सीट खोल सकते हैं और स्टार्ट कर सकते हैं। साथ ही, इसमें TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ नेविगेशन व कॉल अलर्ट के लिए Honda RoadSync भी दिया गया है।
इसके जवाब में Jupiter 125 में सेगमेंट का पहला ‘ऑल-इन-वन लॉक’ दिया गया है, जो एक ही मैकेनिज्म से फ्यूल कैप, सीट, हैंडलबार लॉक और इग्निशन को ऑपरेट करता है। साथ ही, इसमें असल ड्राइविंग में बेहतर माइलेज के लिए TVS IntelliGo ऑटो स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
दोनों स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन, ट्यूबलेस टायर, USB चार्जिंग पोर्ट और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन मिलता है, यानी राइड का अनुभव लगभग एक जैसा ही है। मुख्य अंतर मैकेनिकल हार्डवेयर के बजाय सुविधा देने वाले फीचर्स में है।
अब अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत और बेहतर माइलेज है, तो TVS Jupiter 125 आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप Honda की स्मार्ट-की जैसी सुविधाएं और लंबे समय से मौजूद सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो Activa 125 की ज्यादा कीमत भी आपको सही लग सकती है।
कुल मिलाकर, दोनों स्कूटर के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है। इसलिए खरीदारी का फैसला इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि रोजाना इस्तेमाल में आपके लिए कौन से फीचर्स ज्यादा जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें: सितंबर से CSD कैंटीन में मिलेंगे Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर के 8 वैरिएंट, जानिए कैसे मिलेगी इनपर बंपर छूट
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में शामिल होने के बाद से इसने देश की हमलावर क्षमता को काफी मजबूत किया है। अब इसी कड़ी में एक नया नाम चर्चा का विषय बना है और वो है ‘ब्रह्मोस एनजी’ (BrahMos Next Generation)। आइए समझते हैं भारत के इस नए विनाशक हथियार की जर्नी और ये भी जानते हैं कि ये मूल ब्रह्मोस से कितनी अलग है, क्या-क्या खास है इसमें?
क्यों पड़ी ब्रह्मोस NG को विकसित करने की जरूरत?
आपतो बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल जमीन पर हमला करने और समुद्री जहाजों को निशाना बनाने वाले ऑपरेशन में काफी सफल रही। इसके बावजूद अपने भारी-भरकम आकार और वजन की वजह से इसे ले जाने सकने वाले विमान कम थे। काफी वजन होने की वजह से भारतीय वायु सेना के मौजूदा विमानों में मूल ब्रह्मोस मिसाइल को सिर्फ सुखोई सु-30एमकेआई (Su-30MKI) फाइटर जेट पर ही तैनात किया जा सकता है। ब्रह्मोस एनजी का डेवलपमेंट इसी चुनौती से पार पाने के लिए किया गया है। सुपरसोनिक रफ्तार को बरकरार रखते हुए इसके छोटे आकार और कम वजन की वजह से भारत इसे कई तरह के लड़ाकू और नौसैनिक विमानों पर तैनात करने की योजना बना रहा है। इससे सशस्त्र बलों को अपने अभियानों में अधिक संख्या में मिसाइलों का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।
आकार और वजन में बड़ा बदलाव
दोनों मिसाइलों के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके आकार और वजन का है। मूल ब्रह्मोस मिसाइल लगभग 8.4 मीटर लंबी है और इसके हवा से दागे जाने वाले वर्जन का वजन करीब 3 टन है। इसके उलट ब्रह्मोस एनजी करीब 6 मीटर लंबी होगी और इसका वजन करीब 1.3 से 1.6 टन के बीच होगा। अपने छोटे और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ले जाना और तैनात करना बहुत आसान हो जाएगा। जो विमान अभी मूल ब्रह्मोस को ले जाने में सक्षम नहीं हैं, वे भी इस नई मिसाइल को ले जा सकेंगे। इसके अलावा आकार छोटा होने से एक ही फाइटर जेट एक भारी मिसाइल के बजाय कई ब्रह्मोस एनजी मिसाइलें ले जा सकता है जिससे लड़ाकू विमान की हमलावर क्षमता काफी बढ़ जाती है।
रफ्तार और रेंज में नहीं होगी कोई कमी
मिसाइल का आकार छोटा करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसकी रफ्तार से कोई समझौता किया गया है। ब्रह्मोस एनजी से उसी सुपरसोनिक क्षमता को बनाए रखने की उम्मीद है जिसने पुरानी ब्रह्मोस को दुनिया भर में फेसम बनाया है। मौजूदा ब्रह्मोस करीब 3 मैक की रफ्तार से उड़ान भरती है, जिससे यह सबसोनिक क्रूज मिसाइलों की तुलना में अपने टारगेट तक बहुत तेजी से पहुंचती है। इसकी तेज स्पीड दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को रिएक्शन देने का बेहद कम वक्त देती है और इसीलिए इसे हवा में रोकना बेहद कठिन हो जाता है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुताबिक ब्रह्मोस एनजी भी करीब 3 मैक की गति से उड़ान भरेगी।
रेंज के मामले में भी मूल ब्रह्मोस मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (MTCR) में भारत के शामिल होने के बाद अपनी शुरुआती 290 किमी की सीमा से काफी आगे बढ़ चुकी है। ब्रह्मोस एनजी भी उसी के समकक्ष ऑपरेटिंग रेंज देगी, जबकि इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, गाइडेंस सिस्टम और टोटोल एफिशियंसी में सुधार देखने को मिलेगा।
कई फाइटर जेट्स से दागी जा सकेगी मिसाइल
मूल ब्रह्मोस मोबाइल लैंड लॉन्चर्स, भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और विशेष रूप से संशोधित सु-30एमकेआई लड़ाकू विमानों से फायर होती है। हल्की ब्रह्मोस एनजी सु-30एमकेआई के अलावा तेजस एमके1ए (Tejas Mk1A), एचएएल तेजस एमके2 (HAL Tejas Mk2), टीइडीबीएफ (TEDBF) और भविष्य में एएमसीए (AMCA) जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों के साथ इंटिग्रेट हो सकती है। इससे भारतीय वायु सेना अपनी पूरी फ्लीट के माध्यम से इन सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को तैनात कर सकेगी।
गाइडेंस, सटीकता और पेलोड क्षमता
ब्रह्मोस ने न सिर्फ अपनी रफ्तार बल्कि अपनी अचूक क्षमता की वजह से भी फेमस है। यह चलते हुए जहाजों और जमीन पर बने दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना बनाने के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, सैटेलाइट नेविगेशन और टर्मिनल फेज़ में एक्टिव रडार सीकर का इस्तेमाल करती है। ब्रह्मोस एनजी इन्हीं सिद्धांतों पर काम करेगी, लेकिन नए इलेक्ट्रॉनिक्स और छोटे आकार की वजह से इसके ऑनबोर्ड सिस्टम टारगेट को खोजने और नेविगेशन में ज्यादा बेहतर होंगे।
आकार छोटा होने की वजह से ब्रह्मोस एनजी का पेलोड वजन थोड़ा कम होगा। मूल ब्रह्मोस करीब 200 से 300 किग्रा का पारंपरिक वॉरहेड ले जाती है, जो भारी सुरक्षा वाले सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के लिए पर्याप्त है। ब्रह्मोस एनजी लगभग 200 किग्रा का थोड़ा हल्का वॉरहेड ले जाएगी। पेलोड हल्का होने के बावजूद यह युद्धपोतों, कमांड सेंटरों, रडार प्रतिष्ठानों और एयर डिफेंस सिस्टम जैसे हाई वैल्यू टारगेट्स का काम तमाम कर पाएगी।
एक ही विमान से दागी जा सकेंगी कई मिसाइलें
ब्रह्मोस एनजी का सबसे बड़ा रणनीतिक फायदा यह है कि एक विमान अब ज्यादा मिसाइलें ले जा सकेगा। पहले वाली ब्रह्मोस भारी होने की वजह से एक सु-30एमकेआई विमान आमतौर पर एक मिशन के दौरान सिर्फ एक ही मिसाइल ले जा पाता है। हल्की ब्रह्मोस एनजी इस समीकरण को बदल देगी। वही विमान अब तीन ब्रह्मोस एनजी मिसाइलें ले जा सकेगा।
कौन सी मिसाइल है ज्यादा बेहतर?
ये बात मिसाइल के स्पेसिफिकेशन के बजाय मिशन की जरूरत पर डिपेंड करती है। मूल ब्रह्मोस एक बेहद प्रभावी मिसाइल है जो पहले से ही तीनों सेनाओं में सेवा दे रही है। यह अधिकतम मारक क्षमता वाले अभियानों के लिए इस्तेमाल होती रहेगी। ब्रह्मोस एनजी, मूल मिसाइल की जगह लेने के लिए नहीं बल्कि उसके सप्लिमेंट के रूप में काम करेगी। जहां अधिकतम विनाशात्मक क्षमता की जरूरत होगी वहां मूल ब्रह्मोस का इस्तेमाल किया जाएगा और जहां लड़ाकू विमानों की क्षमता बढ़ाने और एक साथ कई मिसाइलें दागने की जरूरत होगी वहां ब्रह्मोस एनजी काम आएगी। भारतीय सशस्त्र बल इन दोनों मिसाइलों का एक साथ इस्तेमाल करेंगे।
क्या आप नई इलेक्ट्रिक SUV लेने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो इस खबर को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, Mahindra & Mahindra ने आज BE 6 Sporteq को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की BE 6 इलेक्ट्रिक SUV पर आधारित नई सीरीज है। इसकी शुरुआती कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें बैटरी की कीमत भी शामिल है।
कंपनी ने इसे Battery as a Service (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया है। इस मॉडल में BE 6 Sporteq की शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा बैटरी इस्तेमाल करने के लिए 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा।
BaaS मॉडल में 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज रोजाना करीब 60 किलोमीटर की ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तय किया गया है। बता दें कि BE 6 Sporteq की डिलीवरी 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
इस नई सीरीज को आप 8 वेरिएंट में खरीद सकते हैं — One, Two, Three, Three+, Four, FE (फ्रीडम एडिशन), FE Four और लॉन्च एडिशन। ग्राहक अपनी जरूरत और वेरिएंट के हिसाब से 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक में से चुन सकते हैं।
Mahindra BE 6 Sporteq की कीमतें
59 kWh बैटरी वाले BE 6 Sporteq One की कीमत BaaS के तहत ₹11.45 लाख और बैटरी के साथ ₹19.45 लाख है। Two वेरिएंट की कीमत BaaS के तहत ₹12.95 लाख और 59 kWh बैटरी के साथ ₹20.95 लाख है।
Three वेरिएंट की कीमत 59 kWh बैटरी के साथ ₹21.95 लाख और 70 kWh यूनिट के साथ ₹22.95 लाख है। वहीं, Three+ की कीमत 70 kWh बैटरी के साथ ₹23.95 लाख और 79 kWh बैटरी के साथ ₹24.95 लाख है।
इसके अलावा, Four और ‘लॉन्च एडिशन’ (Launch Edition), दोनों ही 79 kWh बैटरी के साथ आते हैं और इनकी कीमत 26.95 लाख रुपये है। FE की कीमत 24.45 लाख रुपये है, जबकि FE फोर की कीमत 26.95 लाख रुपये है। फॉर्मूला E से प्रेरित इन दोनों ही वेरिएंट्स में 79 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और इनमें वॉल चार्जर और उसके इंस्टॉलेशन का खर्च शामिल नहीं है।
तीन-स्क्रीन वाला डिजिटल कॉकपिट
Mahindra ने BE 6 Sporteq सीरीज को 12 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें चार नए कलर भी शामिल हैं—Rosso Impulso, Ruby Velvet, Graphite Storm और Firestorm Orange Satin।
Two वेरिएंट से आगे के सभी मॉडल में तीन-स्क्रीन वाला कोस्ट-टू-कोस्ट डिजिटल कॉकपिट दिया गया है। हालांकि, Formula E से प्रेरित Freedom Edition खरीदने वाले ग्राहकों को पहले वाला दो-स्क्रीन कॉकपिट और खास ‘हेलो डिजाइन’ मिलेगा।
Sporteq रेंज में छह नए टेक्नोलॉजी सुइट्स भी पेश किए गए हैं — TEQ_Talk, TEQ_Play, TEQ_Drive, TEQ_Me, TEQ_Secure और TEQ_xting। ये सभी MAIA (महिंद्रा का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्किटेक्चर) पर आधारित हैं, जो कंपनी की ‘सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल’ स्ट्रैटेजी का आधार है।
Google Gemini-पावर्ड वॉइस असिस्टेंट
TEQ_Talk को Google Gemini के साथ बनाया गया है और इसमें 17 खास AI एजेंट का इस्तेमाल किया गया है। Mahindra के अनुसार, यह सिस्टम 100 से ज्यादा मुख्य फंक्शन और 48 एप्लीकेशन को सपोर्ट करता है, जिनमें गाड़ी के कंट्रोल, नेविगेशन, म्यूजिक और न्यूज शामिल हैं।
TEQ_Play में एंटरटेनमेंट फीचर जैसे कि कराओके, ‘ब्रिंग-योर-ओन-डिवाइस’ (BYOD) मोड वाला इन-कार गेमिंग सुइट, प्राइवेट ऑडियो, Dolby Vision, Dolby Atmos और GrooveMe Party शामिल हैं। Mahindra का दावा है कि भारत में ऑटोमोटिव बनाने वाली कंपनियों में कराओके फ़ीचर और BYOD मोड में गेमिंग की सुविधा सबसे पहले इसी में दी गई है।
TEQ_Drive में परफॉर्मेंस से जुड़े फंक्शन जैसे कस्टम ड्राइव मोड, ड्रिफ़्ट मोड, ट्राइब ड्राइव, रिवाइव और रिवाइव SOS शामिल हैं। Formula E Freedom Edition में एक अतिरिक्त ‘एक्सेलरेशन बूस्ट’ फंक्शन भी मिलता है।
TEQ_Me में ऑटोमैटिक डिटेक्शन वाले यूजर प्रोफाइल की सुविधा है, जबकि TEQ_xting मालिकों को टेलगेट के लिए पर्सनलाइज्ड मैसेज बनाने की सुविधा देता है।
TEQ_Secure में Secure360 Pro शामिल है, जो ऑडियो रिले और घुसपैठ की चेतावनी (intrusion alert) के साथ लाइव व्यू देता है। इसमें iPhone, Apple Watch, Android और Samsung स्मार्टफोन के साथ-साथ NFC की-कार्ड के ज़रिए NFC और डिजिटल कार-की का सपोर्ट भी मिलता है।
महिंद्रा का दावा है कि वह पहली भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी है जो कई डिवाइस इकोसिस्टम में ‘कार कनेक्टिविटी कंसोर्टियम’ (CCC) के नियमों के मुताबिक Digital Car-Key फंक्शनैलिटी देती है। इस सुइट में तीसरी स्क्रीन के लिए पैरेंटल लॉक भी शामिल है।.
मौजूदा महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV में अपडेट्स आएंगे
महिंद्रा ने कहा कि Sporteq सीरीज के साथ पेश की गई सभी नई टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर फीचर्स को मौजूदा BE 6, XEV 9e और XEV 9S गाड़ियों में धीरे-धीरे लाया जाएगा, हालांकि उपलब्ध फीचर्स मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगे। यह रोलआउट जनवरी 2027 से चरणों में शुरू होगा।
Mahindra & Mahindra के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, आर वेलुसामी ने कहा, “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। ग्राहक अब EV को सिर्फ उसकी रेंज या तेजी (एक्सेलरेशन) से नहीं आंकते हैं। वे उम्मीद करते हैं कि यह अपनी पूरी लाइफ-साइकिल के दौरान ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा पर्सनल और ज्यादा काबिल बने। Sporteq इसी बदलाव को दिखाता है। MAIA से पावर्ड, यह AI, पर्सनलाइजेशन, परफॉर्मेंस और एंटरटेनमेंट को इस तरह से एक साथ लाता है कि हर सफर ज्यादा आसान और बेहतर (इंट्यूटिव) बन जाता है।”
लॉन्च एडिशन और फॉर्मूला E फ्रीडम एडिशन
रेंज के टॉप मॉडल के तौर पर BE 6 Sporteq Launch Edition को खास Graphite Storm एक्सटीरियर फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसके केबिन में Racing Tan कलर की पूरी लेदर जैसी फिनिश वाली सीटें और इंटीरियर दिया गया है।
वहीं, Formula E Freedom Edition का डिजाइन Mahindra Racing के Formula E रेसिंग प्रोग्राम से प्रेरित है। इसमें BE 6 के पुराने हेडलैंप डिजाइन को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, कार में तिरंगे वाले एक्सटीरियर एक्सेंट, सैटिन पेंट ऑप्शन और नया Rosso Impulso कलर मिलता है।
इसके केबिन में Black और Firestorm Orange थीम दी गई है। साथ ही इसमें दो-स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट और कंपनी का खास Halo डिजाइन मिलता है।
Acceleration Boost फीचर की मदद से Formula E Freedom Edition महज 6.44 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कंपनी द्वारा बताया गया दावा किया गया आंकड़ा है।
यह भी पढ़ें: ₹7 लाख से शुरू होती हैं ये ऑटोमैटिक कारें, मिलेगा 25 kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग
- 1
- 2


