करोड़ों की प्रॉपर्टी देखने पहुंचे अशनीर ग्रोवर, रियल एस्टेट कारोबारी ने दे डाला नौकरी का ऑफर

भारतपे के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह खुद एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा बन गए हैं। गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने उनकी प्रॉपर्टी विजिट पर चुटकी लेते हुए उन्हें नौकरी तक ऑफर कर दी। मामला गुरुग्राम के महंगे रिहायशी प्रोजेक्ट DLF Camellias का है, जहां अशनीर की विजिट के दौरान फ्लैट के बजाय क्लब, सुविधाओं और हरियाली को दिखाए जाने पर कारोबारी ने सवाल उठाए। उनकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

फ्लैट देखने पहुंचे अशनीर

गुरुग्राम के रियल एस्टेट कारोबारी अभिषेक भारद्वाज ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए अशनीर ग्रोवर की साइट विजिट पर मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि अशनीर की यह विजिट उनकी पत्नी के चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाई गई थी, जिसका शीर्षक ‘Home Beyond the Price Tag’ है। अभिषेक के मुताबिक, फ्लैट में किरायेदार होने और दरवाजा नहीं खुलने की स्थिति में विजिट के दौरान क्लब, दूसरी सुविधाएं और हरियाली दिखाई गई। उन्होंने इस अनुभव की तुलना प्रॉपर्टी ब्रोकरों के उस आम तरीके से की, जिसमें फ्लैट नहीं दिखा पाने पर खरीदार को आसपास की सुविधाएं दिखाकर व्यस्त रखा जाता है।

‘क्लब दिखा दिया, हरियाली दिखा दी, फ्लैट की बात ही नहीं की’

200 से ज्यादा प्रॉपर्टी डील करने का अनुभव रखने वाले अभिषेक ने कहा कि गुरुग्राम के प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट्स में कई खरीदारों के लिए फ्लैट के साथ उसका पता और सोसायटी भी काफी मायने रखती है। ऐसी जगहों पर उपलब्ध फ्लैट कम होने के कारण खरीदार कई बार प्रॉपर्टी देखने से पहले ही उसमें दिलचस्पी दिखाने लगते हैं।

हालांकि, अभिषेक का मानना है कि अच्छी साइट विजिट में खरीदार को असली फ्लैट दिखाना जरूरी है। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर किरायेदार दरवाजा नहीं खोल रहा हो, तो वह उसके साथ एक घंटे बैठकर चाय पीने को भी तैयार हैं, लेकिन खरीदार को फ्लैट दिखाए बिना वापस नहीं जाने देंगे।

अशनीर ग्रोवर को दे दी फील्ड एसोसिएट की नौकरी

अभिषेक ने अपनी पोस्ट में अशनीर पर तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने साइट विजिट बिल्कुल उसी अंदाज में की, जैसा प्रॉपर्टी इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, ‘क्लब दिखा दिया, हरियाली दिखा दी, फ्लैट की बात ही नहीं की।’ इसके बाद कारोबारी ने अशनीर को फील्ड एसोसिएट की नौकरी का ऑफर दे दिया। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल साइट विजिट के लिए लोगों की तलाश कर रहे हैं और अशनीर ने तो पहली विजिट में ही इंडस्ट्री का तरीका दिखा दिया।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आई पोस्ट

अभिषेक ने अपनी पोस्ट के आखिर में अशनीर से मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘इंटरव्यू कब दे रहे हो?’ उनकी इस टिप्पणी ने प्रॉपर्टी विजिट के तरीके और महंगी सोसायटी में घर खरीदने के अनुभव को लेकर चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, यह पूरा मामला कारोबारी की सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों और व्यंग्य पर आधारित है।

Video: चलती ट्रेन से गिरने वाली थी महिला…फिर फरिश्ता बन आई महिला अधिकारी, ऐसे बचाई जान

1 बाइक और 50 चालान! 3.22 लाख रुपये का बकाया देख उड़ गए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के भी होश

Gurugram Traffic Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक के खिलाफ ऐक्शन लिया है, जिस पर 1-2 नहीं बल्कि 50 चालान बकाया थे, वहीं जब इस बाइक पर जुर्माने की रकम निकाली गई तो खुद अधिकारी भी उसे जानकर हैरान रह गए। दरअसल इस बाइक पर कुल 3.22  लाख रुपए की जुर्माने की रकम पेंडिंग निकली, जिसके बाद CRPF चौक के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान विभाग ने इस बाइक को जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बाइक पर ज्यादातर चालान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होने और नंबर प्लेट के बिना बाइक चलाने जैसे उल्लंघनों के लिए काटे गए थे। इसके अलावा भी ट्रैफिक नियमों से जुड़े कई उल्लंघन सामने आए।

जानकारी के अनुसार, CRPF चौक पर तैनात जोनल अधिकारी ASI संदीप अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक को रुकवाया और चालक से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। हालांकि, बाइक सवार कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।

वहीं, जांच करने पर पुलिस को पता चला कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अलग-अलग प्रावधानों के तहत उस मोटरसाइकिल पर 50 चालान बकाया थे, जिनका कुल जुर्माना 3,22,500 रुपये था।

ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “बकाया चालानों की वजह से नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और उसे तय पार्किंग जगह पर खड़ा कर दिया।”

हालांकि, पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि बाइक पर ये 50 चालान कितने समय के दौरान काटे गए थे।

काया चालान नहीं भरे तो होगी कार्रवाई, गुरुग्राम पुलिस चला रही विशेष अभियान

बता दें कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खास अभियान चला रही है। इन अभियानों के तहत, उन वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से अपने बकाया चालान का भुगतान नहीं किया है।

पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों को उनके बकाया चालान के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और उन्हें समय पर बकाया राशि का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

गुरुग्राम पुलिस की वाहन चालकों को सलाह

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और वैध बीमा और PUC सर्टिफिकेट समेत गाड़ी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को अपडेट रखें।

प्रवक्ता ने कहा कि वाहन चालकों से बकाया चालान समय पर भरने का भी आग्रह किया गया, क्योंकि वाहन चालकों और सड़क का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: देहरादून में 20 लाख से कम में घर खरीदने का मौका! MDDA की आलयम स्कीम में मिल रहे 1, 2 और 3 BHK फ्लैट

Tesla Model Y sales cross 1,000 units in India

Tesla Model Y sales cross 1,000 units in India
Tesla Model Y in a showroom

A little over 13 months after entering the Indian market, Tesla has crossed the 1,000-unit sales mark with its sole offering – the Model Y. According to the Vahan portal, Tesla India recorded total deliveries of 1,017 Model Y units between September 2025 and October 2, 2026. Last month, Tesla recorded its highest-ever monthly sales in the country at 291 units, up 322 percent from 69 units from the year-ago period. Month-on-month, too, sales were up 149 percent from 117 units in August.

Tesla India sales so far

Triple-digit sales registered since July

Tesla Model Y sales in India so far

MonthUnitsChange (percent)
September 202569–
October 202540-42
November 20254820
December 20256944
January 202638-45
February 202629-24
March 20265383
April 202643-19
May 202636-16
June 2026386
July 2026116205
August 20261171
September 2026291149
October 2026*30–
Total1,017–

*Data for October 1 and 2.

The American EV maker’s September sales performance came during a record month for India’s electric passenger vehicle (e-PV) market, which recorded monthly retail sales of 35,995 units; Tesla accounted for 0.80 percent of total e-PV sales. It also moved up to second place in the luxury e-PV segment for the first time, outselling Mercedes-Benz India, which sold 125 units in September. BMW India was the segment leader with 502 units and a 51 percent share. Tesla’s share of the luxury e-PV market rose to 30 percent in September 2026, from 11 percent a year earlier. In July, Tesla had moved ahead of Volvo to take third place.

Tesla Model Y L AWD
Tesla Model Y L AWD.

From September 2025 until June 2026, the Model Y recorded monthly deliveries in double digits. Sales rose 205 percent month-on-month to 116 units in July, compared to just 38 units in June. Between July and October 2, Tesla delivered 554 Model Ys, accounting for 54 percent of its total sales so far. This came after Tesla India cut the Model Y Premium RWD base trim’s price by Rs 9 lakh in May, bringing it down to Rs 50.89 lakh. The Tesla EV is available in five-seater (Model Y) and six-seater (Model Y L) iterations. Compared to the top-spec Model Y L Premium AWD, the Model Y Premium RWD costs Rs 11.1 lakh less.

The Model Y rivals the Hyundai Ioniq 5 (Rs 55.71 lakh), Kia EV6 (Rs 65.98 lakh) and BYD Sealion 7 (Rs 49.4 lakh to Rs 55.9 lakh).

Model Y specs, range

The Model Y Premium RWD gets a 64kWh battery (gross capacity) with a claimed 500km WLTP range, and it uses a 299hp, 420Nm electric motor. The battery size of the Model Y L has not been revealed. Since the Model Y L in right-hand drive configuration is also available in Australia, and going by the Australian-spec model, it is likely powered by an 88.2kWh battery (gross capacity). Power and torque figures are estimated at 514hp and 590Nm, respectively. Tesla India has confirmed that the Model Y L gets a dual-motor AWD setup and has a claimed range of 681km (WLTP).

Tesla India expanding sales, charging network

6 showrooms, 7 charging stations are operational here

Tesla to expand service network to four new cities in coming quarter

Last month, Tesla India opened its sixth showroom in Chennai, adding to its existing outlets in Mumbai, Delhi, Gurugram, Bengaluru and Hyderabad. It has also started service and bodyshop operations in Chennai, taking its service network to eight locations.

In August, Tesla opened its latest Destination Charging facility at Lake Shore Thane in Mumbai. It has four 11kW AC chargers. Tesla now operates seven charging stations in India, including locations in Navi Mumbai, Delhi and Gurugram, with 20 Superchargers and 24 Destination Chargers.

Ex-showroom prices mentioned above are as on October 5, 2026.

₹1 करोड़ सालाना की नौकरी छोड़कर खेती की राह चुनी, Uber India की पूर्व CMO ने बताया सफल होने का तरीका

कभी करोड़ों रुपये की कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा रहीं अवनी गुप्ता ने आज अपनी जिंदगी का रास्ता पूरी तरह बदल लिया है। बड़े ब्रांड्स में ऊंचे पदों पर काम करने के बाद अब वह पंचकूला के पास एक पर्माकल्चर फार्म में प्रकृति के बीच रह रही हैं। यहां न चमकदार ऑफिस है, न मीटिंग्स का दबाव और न ही शहर जैसी भागदौड़। चारों तरफ हजारों पेड़, अलग-अलग तरह की फसलें और मिट्टी से बना उनका साधारण घर है। खास बात यह है कि उन्होंने यह बदलाव अचानक नौकरी छोड़कर नहीं किया। इस नई जिंदगी की तैयारी करीब 12 साल पहले शुरू हो गई थी।

कॉर्पोरेट करियर के दौरान ही उन्होंने और उनके पति ने जमीन खरीदी और धीरे-धीरे फार्म लाइफ को समझना शुरू किया। मुंबई से गुरुग्राम और फिर पंचकूला तक का सफर तय करने के बाद उन्होंने आखिरकार शहर की नौकरी वाली जिंदगी को पीछे छोड़कर फार्म को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया।

20 हजार रुपये से शुरू हुआ सफर

गुप्ता ने 1997 में यूनिलीवर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय उनकी मासिक कमाई करीब 20 हजार रुपये थी। आगे चलकर उन्होंने Colgate-Palmolive, Axis Bank, Clix Capital और Uber जैसी कंपनियों में बड़े पद संभाले। Uber छोड़ने तक उनकी सालाना कमाई करीब 1 करोड़ रुपये पहुंच चुकी थी।

इसके बावजूद उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया। उनका कहना है कि नौकरी छोड़ते समय उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वह पैसा छोड़ रही हैं, क्योंकि मानसिक रूप से वह पहले ही उस जीवन से आगे बढ़ चुकी थीं।

नौकरी छोड़ने से पहले जमीन पर शुरू कर दी थी तैयारी

गुप्ता और उनके पति ने 2010 में हरियाणा में जमीन खरीदी। उस वक्त दोनों अपने करियर के अच्छे दौर में थे। उन्होंने तुरंत शहर छोड़ने के बजाय धीरे-धीरे फार्म पर समय बिताना शुरू किया। पहले मुंबई से गुरुग्राम आए, फिर पंचकूला में दो साल रहे और आखिरकार फार्म को अपना स्थायी घर बना लिया। इस दौरान उन्हें यह समझने का मौका मिला कि ग्रामीण जीवन वास्तव में उनके लिए सही है या नहीं।

खेती को सिर्फ कमाई का जरिया समझना बड़ी भूल

गुप्ता का कहना है कि सिर्फ खेती करके कॉर्पोरेट सैलरी जैसी कमाई की उम्मीद करना सही नहीं है। उदाहरण के तौर पर, ऑर्गेनिक पालक का एक बंडल सीधे ग्राहक को करीब 40 रुपये में बिक सकता है, लेकिन थोक बाजार में इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। इसीलिए उन्होंने फार्म की कमाई को एक ही स्रोत पर निर्भर नहीं रखा। बीजों की ऑनलाइन बिक्री, फार्म स्टे, टूर, ट्रेनिंग, कंसल्टेंसी, यूट्यूब और अतिरिक्त उपज बेचने समेत कई माध्यमों से आमदनी होती है।

यहां Blinkit-Zomato नहीं, मौसम तय करता है तनाव

फार्म लाइफ बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी आसान नहीं है। यहां तुरंत डिलीवरी, आसान कचरा प्रबंधन और शहर जैसी सुविधाएं नहीं हैं। सामाजिक मेल-जोल भी कम हो सकता है। गुप्ता के मुताबिक, कॉर्पोरेट जीवन का तनाव अब मौसम और फसलों से जुड़ गया है। तेज बारिश से बाढ़ की चिंता होती है और बारिश कम हो तो खेती प्रभावित होने का डर रहता है।

उनका मंत्र- पहले आजमाएं, फिर नौकरी छोड़ें

गुप्ता का सबसे अहम संदेश उन लोगों के लिए है जो कॉर्पोरेट जिंदगी छोड़कर गांव या फार्म पर बसने का सपना देखते हैं। उनका कहना है कि इसे अचानक फैसला बनाने के बजाय नौकरी के साथ-साथ धीरे-धीरे तैयार करना चाहिए। उनके मुताबिक, ग्रामीण जीवन को सोशल मीडिया की खूबसूरत तस्वीरों से नहीं, उसकी वास्तविक चुनौतियों के साथ समझना जरूरी है। तभी यह बदलाव किसी पलायन के बजाय सोच-समझकर चुनी गई नई जिंदगी बन सकता है।

Gurugram Couple Monthly Expenses: 1.2 लाख रुपये का खर्च, जानें किराए से लेकर खाने तक कहां-कहां जाता है पैसा

Gurugram Couple Monthly Expenses: 1.2 लाख रुपये का खर्च, जानें किराए से लेकर खाने तक कहां-कहां जाता है पैसा

गुरुग्राम में रहने वाले एक शादीशुदा कपल ने अगस्त महीने के अपने खर्च का हिसाब सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह पोस्ट चर्चा में आ गई। इस कपल ने बताया कि दो लोगों पर एक महीने में करीब 1.2 लाख रुपये खर्च हुए। उनकी शेयर की गई जानकारी में घर का किराया, राशन, घरेलू मदद, ट्रांसपोर्ट, बाहर खाना और ऑनलाइन ऑर्डर जैसी रोजमर्रा की जरूरतें शामिल हैं। हालांकि, लोगों की दिलचस्पी सिर्फ 1.2 लाख रुपये के आंकड़े में नहीं रही। सोशल मीडिया यूजर्स यह जानने को उत्सुक दिखे कि गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में आखिर एक कपल का सामान्य जीवन जीने का मासिक बजट कितना हो सकता है।

खास तौर पर 3 BHK का किराया और घरेलू मदद के खर्च ने लोगों का ध्यान खींचा। कुछ यूजर्स ने बजट को अच्छी तरह मैनेज किया हुआ बताया, जबकि कुछ ने खर्च के अलग-अलग हिस्सों पर सवाल भी उठाए।

सबसे बड़ा खर्च घर का किराया

कपल के बजट में सबसे बड़ा हिस्सा घर का है। मोह‍ित और ज्योत्सना ने बताया कि वो गुरुग्राम में 3 BHK फ्लैट के लिए किराए और मेंटेनेंस पर करीब 36 हजार रुपये खर्च करते हैं। इसके अलावा घर के कामों में मदद करने वाली मेड को हर महीने 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।

राशन पर 25 हजार, यानी रसोई भी नहीं है सस्ती

महीने के खर्च में अगली बड़ी रकम राशन और घर की जरूरतों पर जाती है। कपल के मुताबिक, किराने और घरेलू सामान पर करीब 25 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। यानी घर चलाने का खर्च ही उनके बजट का बड़ा हिस्सा खा जाता है।

इंटरनेट से लेकर OTT तक, छोटे खर्च मिलकर बड़ा बिल

मोबाइल और वाई-फाई के बिल पर करीब 3,500 रुपये खर्च होते हैं। वहीं OTT और म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के लिए लगभग 2 हजार रुपये अलग से जाते हैं। देखने में ये रकम छोटी लग सकती है, लेकिन महीने के अंत तक ऐसे कई छोटे खर्च बजट को काफी बढ़ा देते हैं।

कार नहीं फिर भी 5 हजार रुपये ट्रांसपोर्ट पर

कपल के पास अपनी कार नहीं है। इसके बावजूद दिल्ली-गुरुग्राम आने-जाने और दूसरे कामों के लिए बाइक के पेट्रोल और कैब पर करीब 5 हजार रुपये खर्च होते हैं। कार न होने से खर्च कुछ हद तक नियंत्रित रहता है, लेकिन रोजमर्रा की आवाजाही का बिल फिर भी जुड़ता रहता है।

View this post on Instagram

 

वीकेंड का खाना भी बजट में बड़ा हिस्सा

इस कपल के लिए वीकेंड का मतलब घर से बाहर कॉफी और खाना भी है। इसके लिए करीब 15 हजार रुपये महीने खर्च होते हैं। वहीं ऑनलाइन खाना मंगाने पर लगभग 3 हजार रुपये और चले जाते हैं।

असली सवाल रकम नहीं, लोगों की अपनी जिंदगी है

कपल ने अपना खर्च साझा करते हुए पूछा कि गुरुग्राम में दो लोगों के लिए 1.2 लाख रुपये का मासिक खर्च ज्यादा है या उचित? इसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। किसी ने बजट को अच्छी तरह मैनेज किया हुआ बताया, तो कुछ लोग 3 BHK के 36 हजार रुपये किराए को लेकर हैरान दिखे।

मेड की 6 हजार रुपये की फीस भी चर्चा का विषय बनी। एक यूजर ने सवाल किया कि खाना बनाने, सफाई और किचन के काम के लिए इतनी कम रकम में घरेलू मदद कैसे मिल रही है। वहीं कुछ लोगों ने कपल से उनके रहने वाले सेक्टर के बारे में भी पूछा, क्योंकि उन्हें 3 BHK का किराया काफी कम लगा।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

‘वो 34 की हैं, मैं सिर्फ 22 का’… Team Lead के व्यवहार ने Techie को किया कंफ्यूज, Reddit पर पूछी राय

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: कार से कुचली गई बाइकर AAP की वॉलंटियर निकलीं, 2022 में पार्टी टिकट पर लड़ चुकी हैं MCD चुनाव

Gurugram Hit-And-Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार की कथित टक्कर से घायल हुई 27 वर्षीय बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) की वॉलंटियर हैं। ‘न्यूज 18’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2022 में दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में कालकाजी वार्ड से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शिवानी रविवार को अपनी Aprilia RS 457 बाइक से जा रही थीं, तभी कथित तौर पर एक मारुति सुज़ुकी सियाज ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

शिवानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कार उनकी बाइक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इसके बाद कार की टक्कर से वह बाइक से गिरकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई चली गईं। वीडियो फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (attempt to murder) की धारा भी जोड़ दी है। मंगलवार को शिवानी गुरुग्राम की अदालत में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचीं।

‘कार में दो और लोग थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए’

शिवानी ने आरोपी ड्राइवर के साथ कार में मौजूद कथित तौर पर दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार में दो और लोग थे। इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। सिया ने कहा है कि आरोपी कल्याण बैंसला की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है और उनके और घटना के समय कार में कथित रूप से मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी।

‘विक्टिम कार्ड’ के आरोप पर क्या बोलीं शिवानी?

जिला अदालत में अपना बयान दर्ज कराने के बाद मंगलवार रात मीडिया से बात करते हुए सिया ने बैंसला के रिश्तेदार कमल की उस टिप्पणी का भी जवाब दिया, जिसमें उसने दावा किया था कि वह पीड़िता होने का दिखावा कर रही हैं। सिया ने कहा कि अगर बैंसला तीन दिन में जमानत पर बाहर आ जाता है तो इसे कड़ी कार्रवाई नहीं माना जा सकता।

Clipboard06

उन्होंने कहा, “कार में दो अन्य लोग भी थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।” गुरुग्राम पुलिस ने दो दिन तक तलाश करने के बाद मंगलवार को 33 वर्षीय बैंसला और उसके साथ कार में मौजूद उसके 34 वर्षीय रिश्तेदार लवनीश को गुरुग्राम से कुछ दूरी पर राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार किया था।

सिया ने कहा, “उसके समर्थक कह रहे हैं कि मैं पीड़िता होने का दिखावा कर रही हूं और यह सब फॉलोअर बढ़ाने के लिए कर रही हूं।” उन्होंने कहा, “मैंने 2022 में दिल्ली के कालकाजी से नगर निगम चुनाव लड़ा था। मैं सबसे कम उम्र की उम्मीदवार थी। दिल्ली में हर कोई मुझे जानता है। घटना के बाद मैं अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थी। लेकिन अब मेरी पहचान सामने आ गई है। मैं अपने लिए मजबूती से खड़ी रहूंगी। उनके समर्थक क्या कह रहे हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है। उनकी सोच ही गलत है।”

‘उनकी जान लेने की कोशिश की गई’

सिया ने कहा कि उन्होंने अदालत को घटना के बारे में बताया और कहा कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी। इस दौारन उनकी मौत भी हो सकती थी। उन्होंने कहा, “मैंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मुझे कुछ चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने मुझे एमआरआई तथा एक्स-रे कराने की सलाह दी है।” पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बैंसला ने पेशाब करने के बहाने हिरासत से भागने की कोशिश की। लेकिन गिरने से उसे चोट लग गई। अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शहर की अदालत में पेश किया गया। बैंसला पर आरोप है कि उसने गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर अपनी Maruti Suzuki Ciaz कार से पीछे से तेज गति में आकर अप्रिलिया आरएस 457 बाइक चला रही सिया को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। यह कार बैंसला के एक परिचित के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने बैंसला के रिश्तेदार लवनीश को भी गिरफ्तार किया है, जो घटना के समय कार में उसके साथ था।

बैंसला ने बाइकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी!

गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने यहां मीडिया को बताया कि पीड़िता ने दावा किया है कि घटना से पहले बैंसला ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उसे जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने पीटीआई से कहा, “यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बहस के बाद उसने जानबूझकर बाइक सवार को साइड से टक्कर मारी… उसका इरादा पीड़िता को जान से मारने का था। पीड़िता ने पुलिस को भी बताया है कि उसे जान से मारने का इरादा था।”

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त सिबाश कबीराज ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उपलब्ध वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। इससे पहले मीडिया को इंटरव्यू देने के बाद बैंसला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए गठित तीन टीमों ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया।

वीडियो में क्या दिखा?

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को एक महिला बाइक सवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने बताया था कि पिछली सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी। अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिलने पर सेक्टर-56 थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, बिहार से बंगाल, असम तक इन राज्यों में 22 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

बैंसला की गिरफ्तारी के बाद बाइक सवार पुलिस जांच में शामिल हुई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने FIR में बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 78 (शारीरिक और डिजिटल तरीके से पीछा करना) और धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य) जोड़ी हैं।

बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर किया बड़ा हमला, बारूदी सुरंग बिछाकर किया जानलेवा धमाका

Baloch attack on Pakistan Army: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जबरदस्त ताजा हमले करने का दावा किया है। BLA के मुताबिक, टंप के मलांट इलाके में एक सैन्य वाहन को IED से निशाना बनाया गया। इसमें फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए।

BLA ने प्रांत के कई अन्य इलाकों में सुरक्षा चौकियों और प्रतिष्ठानों पर भी हमले करने का दावा किया है। हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की ओर से भी अभी तक इन हमलों में हुई मौतों या नुकसान की तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्वेटा-तफ्तान मार्ग पर भी हमले का दावा

BLA ने एक बयान में दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्वेटा-तफ्तान व्यापार रूट्स के आसपास सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। संगठन के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी सैन्य वाहन को नष्ट किया। साथ ही कई सुरक्षा चौकियों पर कब्जा कर वहां मौजूद हथियार और अन्य सैन्य उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।

अलगाववादी संगठन ने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं। उसका दावा है कि इनमें उसके लड़ाकों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की चौकियों पर कब्जा करते या उन्हें नष्ट करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

1 महीने में 14 से ज्यादा सुरक्षा चौकियों पर कब्जा!

BLA ने यह भी दावा किया कि उसके लड़ाकों ने पिछले एक महीने के दौरान बलूचिस्तान में 14 से अधिक सुरक्षा चौकियों पर कब्जा किया है। संगठन ने इन कार्रवाइयों को पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के खिलाफ अपने अभियान को तेज करने का हिस्सा बताया है। बलूचिस्तान में हिंसा के बीच BLA ने पिछले सप्ताह भी दो अलग-अलग हमलों में 25 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा किया था।

संगठन ने यह भी कहा था कि इन हमलों में तीन सैन्य वाहन नष्ट किए गए। BLA के अनुसार, एक हमला जियारत क्रॉस के पास सैन्य काफिले पर घात लगाकर किया गया था, जबकि दूसरा हमला सुराब इलाके में हुआ था। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों में हुई मौतों के BLA के आंकड़ों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

जनवरी-फरवरी में भी हुआ था बड़े पैमाने पर हमला

बलूचिस्तान में मौजूदा हिंसा उस बड़े हमलों के सिलसिले के बीच हो रही है, जो जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में सामने आए थे। उस दौरान कई जिलों में उग्रवादियों ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों, पुलिस स्टेशनों, बैंकों, रेलवे और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर जवाबी अभियान शुरू किया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया था कि इस कार्रवाई में 200 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के साथ क्यों जारी है संघर्ष?

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा से जूझ रहा है। BLA समेत कई बलूच अलगाववादी संगठन पाकिस्तान से अधिक स्वतंत्रता की मांग करते हैं। इन संगठनों का आरोप है कि इस्लामाबाद ने बलूचिस्तान को राजनीतिक रूप से हाशिए पर रखा है। प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों का पर्याप्त लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिलता।

ये भी पढ़ें- Gurugram Biker Case: टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ने महिला बाइकर को लेकर किया बड़ा दावा, केस में आया नया ट्विस्ट!

वहीं, पाकिस्तान सरकार इन सशस्त्र संगठनों को आतंकी खतरा मानती है। पाक सरकार उनके साथ बातचीत की संभावना को खारिज करती रही है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हाल ही में कहा था कि प्रांत में सरकार बातचीत के बजाय सैन्य अभियान को और तेज करेगी।

Gurugram Biker Case: टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ने महिला बाइकर को लेकर किया बड़ा दावा, केस में आया नया ट्विस्ट!

Gurugram Hit-And-Run Case: गुरुग्राम पुलिस ने ‘हिट-एंड-रन’ के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला समेत दो लोगों को राजस्थान के दौसा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दौसा सदर के थानाधिकारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की टीम ने थाने को जानकारी दी है कि उसने दौसा के आगरा रोड इलाके से बैंसला और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सिंह ने कहा, “गुरुग्राम पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले के सिलसिले में कल्याण बैंसला और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।” इस बीच, बाइक सवार महिला को टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ने अदालत में मंगलवार को एक बड़ा दावा किया।

आरोपी ने सभी आरोपों को किया खारिज

जानबूझकर कार से टक्कर मारने और परेशान करने के आरोपों को खारिज करते हुए गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड दुर्घटना मामले में आरोपी ड्राइवर कल्याण बैंसला का पक्ष रख रहे वकील नवीन बैंसला ने मंगलवार को दावा किया कि यह घटना हिट-एंड-रन नहीं। बल्कि तेज़ रफ़्तार और रेसिंग के कारण हुई आपसी लापरवाही का मामला है।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए वकील ने जानबूझकर टक्कर मारने के दावों को खारिज कर दिया। वकील ने आरोप लगाया कि 20 से 30 मोटरसाइकिल सवारों का एक ग्रुप सड़क पर स्टंट कर रहा था और अन्य वाहनों को रेस के लिए उकसा रहा था।

‘हिट-एंड-रन का मामला नहीं’

वकील नवीन बैंसला ने कहा, “यह हिट-एंड-रन का मामला नहीं है। यह लापरवाही का मामला है। यह पूरी तरह से तेज रफ्तार और लापरवाह व्यवहार के कारण हुआ। वे एक-दूसरे के साथ रेस लगा रहे थे। बाइकर्स का एक बड़ा ग्रुप था। लगभग 20-30 राइडर्स एक साथ थे। सड़क के नियमों का पालन करने के बजाय, वे तेज रफ़्तार से गाड़ी चला रहे थे और स्टंट कर रहे थे। वे अन्य वाहनों को ताने मार रहे थे और परेशान कर रहे थे। उन्हें रेस या ओवरटेक करने के लिए उकसा रहे थे।””

उन्होंने तर्क दिया कि टक्कर इसलिए हुई क्योंकि कार और दोपहिया वाहन दोनों तेज रफ्तार से चल रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप वाहनों पर से कंट्रोल खो गया। वकील ने कहा, “कार और बाइक के बीच टक्कर सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि वे जिस रफ़्तार से गाड़ी चला रहे थे। वह बहुत ज्यादा तेज थी। यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है। इसमें और कुछ नहीं है। यह बस एक ऐसा मामला था जिसमें दोनों गलत थे। वे तेज रफ्तार से रेस लगा रहे थे, नियंत्रण खो बैठे और वाहन आपस में टकरा गए।”

शराब पीकर कार चलाने के आरोपों को किया खारिज

पीड़िता के इस दावे को खारिज करते हुए कि कार में सवार लोग नशे में थे। वकील ने जोर देकर कहा कि ड्राइवर सुबह-सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रहा था। उसने शराब नहीं पी रखी थी।

वकील ने कहा, “कल्याण बैंसला मेरे गांव के रहने वाले हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह नेशनल और इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी हैं। उनके परिवार के खिलाफ आज तक कोई शिकायत नहीं आई है। समाज में उनके परिवार का बहुत सम्मान है। वे शराब नहीं पी रहे थे। यह घटना सुबह 7 बजे हुई। उनके परिवार के सदस्य उनके साथ थे। शराब पीने के दावे पूरी तरह से झूठे हैं। वह एक जिम ट्रेनर और जिम के मालिक हैं।”

पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी

गुरुग्राम में कार की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार महिला ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद उसके खिलाफ अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बैंसला ने दावा किया था कि यह महज एक दुर्घटना थी।

शिवानी चौहान उर्फ सिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डाले गए वीडियो में सवाल किया कि अगर बैंसला दुर्घटना को लेकर वास्तव में परेशान था तो टक्कर लगने के बाद वह घटनास्थल पर क्यों नहीं रुका। गुरुग्राम पुलिस ने मामले में अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया है जिसमें 10 साल तक के कारावास का प्रावधान है।

गुरुग्राम पुलिस ने इससे पहले मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया था। सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अभिलक्ष जोशी के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 125 (चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिया ने यह आरोप भी लगाया कि महिला बाइक सवार होने के कारण उसे निशाना बनाया गया। उसे रोकने की जानबूझकर कोशिश की गई। उसने दावा किया कि उसकी जान जा सकती थी और दुर्घटना के बाद आरोपी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित है या नहीं।

ये भी पढ़ें- UCC Row In NDA: 2029 तक 21 राज्यों में UCC के अमित शाह के दावे को मिला JDU का चैलेंज! TDP और चिराग पासवान का भी सख्त रुख

Gurugram Hit and Run: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी दौंसा से अरेस्ट, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान के दौसा से आरोपी कल्याण बैंसला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने यह कदम गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर के साथ हुई कथित हिट-एंड-रन की घटना के CCTV फुटेज की जांच के बाद उठाया है। बता दें की उस पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 भी लगा दी है। यह धारा हत्या की कोशिश से जुड़ी है और इसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कार कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार महिला को टक्कर मारकर मौके से भागती हुई दिखाई दे रही है।

CCTV फुटेज की जांच के बाद हत्या की कोशिश का आरोप जोड़ा गया

ऑनलाइन फुटेज सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया। सेक्टर 56 थाने में चल रही जांच के दौरान, अधिकारियों ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच की।

CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का आरोप जोड़ा। शुरुआत में यह मामला BNS की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा 125 (चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले बताया था कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

बता दें कि यह Hit and run की घटना रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर हुई, जब एक महिला, जिसने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान ‘सिया’ के तौर पर बताई है, बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अप्रिलिया RS 457 चला रही थी।

बाइक से गिरी महिला बाइकर

मोटरसाइकिल पर लगे कैमरों की फुटेज के अनुसार, एक कार ग्रुप के पास आई और सिया की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।

सिया को मामूली चोटें आईं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अभी भी शारीरिक दर्द और इस घटना के भावनात्मक असर से जूझ रही हैं।

CNN-News18 से खास बातचीत में सिया ने कहा, “मेरे घुटनों में दर्द है, पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। मैं जल्द ठीक होना चाहती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत बड़े सदमे में हूं।”

उन्होंने टक्कर से पहले ड्राइवर के व्यवहार को भी याद किया।

उन्होंने CNN-News18 को बताया, “मुझे नहीं पता कि कार गोल्फ कोर्स रोड पर कब आई। उसने पहले थंब्स अप दिखाया और फिर अजीब-अजीब इशारे करता रहा।”

गौरतलब है कि सिया ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि उनकी मोटरसाइकिल के पास आने से पहले कार ने उनके ग्रुप का पीछा किया था। उन्होंने दावा किया कि कार में सवार लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की और जब उन्होंने दूरी बनाए रखने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने को कहा। सिया ने यह भी आरोप लगाया कि वे नशे में लग रहे थे।

फुटेज में कार को उनकी बाइक को टक्कर मारते और फिर वहां से चले जाते हुए देखा जा सकता है।

आरोपी ने टक्कर की बात मानी, लेकिन जान-बूझकर टक्कर मारने से किया इनकार

जिम के मालिक बैंसला, जो खुद को इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी बताते हैं, ने माना है कि टक्कर हुई थी, लेकिन उन्होंने सिया को जान-बूझकर टक्कर मारने से इनकार किया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपनी बहन और दो कजिन के साथ यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। मैंने उस युवती के प्रति कोई गलत इशारा नहीं किया; मैंने बस उससे अपनी बाइक धीरे चलाने के लिए कहा था। मैं मानता हूं कि टक्कर हुई थी। अगर मैं उसी समय रुक जाता, तो वे लोग हमें पीट देते।”

बैंसला ने दावा किया कि लगभग 20 से 22 मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी कार को ओवरटेक किया था और उन्हें शुरू में पता नहीं चला कि उनमें एक महिला भी शामिल थी।

उन्होंने कहा, “वह बिना शीशे (मिरर) में देखे मुड़ रही थीं; तभी, एक यू-टर्न के पास, मेरा कार से कंट्रोल छूट गया और टक्कर हो गई। यह मेरी गलती थी; मैं इसे मानता हूं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि टक्कर के बाद उन्होंने रुकने के बारे में सोचा था, लेकिन बाइक सवारों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज किए जाने के बाद उन्होंने न रुकने का फैसला किया।

बैंसला ने कहा, “मेरा परिवार मेरे साथ था, इसलिए मुझे डर था कि अगर हम रुके तो वे हमें पीट सकते हैं। मैंने उनसे बात करने के लिए एक रेड लाइट पर कार रोकी भी थी और उन्हें समझाया था कि इसमें मेरी गलती नहीं थी। उसके बाद, मेरे भाई ने वहां रुकने से मना कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे खिलाफ पहले का कोई मामला नहीं है। अब मुझे परेशान किया जा रहा है।”

वकील का दावा- महिला 140-170 किमी/घंटे की रफ्तार से चला रही थी बाइक

बैंसला के वकील नवीन बैंसला ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब उनके क्लाइंट दिल्ली में एक रिश्तेदार के घर से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे।

“मेरे क्लाइंट दिल्ली में एक रिश्तेदार के घर से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। लगभग 25 राइडर्स लगातार मेरे क्लाइंट से आगे निकल रहे थे; महिला 140-170 kmph की रफ्तार से गाड़ी चला रही थी, तभी उसने दाईं ओर मुड़ने की कोशिश की और मेरे क्लाइंट ने बाईं ओर मुड़ने की कोशिश की, जिससे टक्कर हो गई।”

घटना में शामिल कार मनीष के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसने कहा कि टक्कर के समय वह गाड़ी नहीं चला रहा था।

मनीष ने कहा, “मैं सेना में काम करता हूं और हां, यह गाड़ी मेरी ही है। मैं काम पर था और मेरे दोस्त कल्याण सिंह ने मेरी कार ली थी।”

उसके चाचा करतार पोसवाल ने भी कहा कि बैंसला ने गाड़ी ली थी और परिवार को उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

महिला के पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की

सिया के पिता ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट से पता चला, क्योंकि उनकी बेटी ने शुरू में उन्हें इसके बारे में नहीं बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई थी और इस घटना को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया।

उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” बाद में सिया ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगी और अपने वकील के साथ FIR दर्ज कराएंगी। उन्होंने समाचार संगठनों से यह भी अनुरोध किया कि वे उनकी पहचान उजागर न करें या उनका चेहरा न दिखाएं।

वहीं, विवाद के बाद बैंसला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

गुरुग्राम पुलिस ने दोहराया है कि वह सड़क पर होने वाले झगड़ों (रोड रेज), लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-कानूनी व्यवहार के प्रति ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है, और कहा कि इसमें शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: ‘मैं वहीं मर सकती थी…’, गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पीड़िता सिया ने तोड़ी चुप्पी, आरोपी के दावों पर उठाए सवाल

VIDEO: ‘मैं वहीं मर सकती थी…’, गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पीड़िता सिया ने तोड़ी चुप्पी, आरोपी के दावों पर उठाए सवाल

Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले की शिकार सिया ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी और आरोपी कल्याण बैंसला के दावों को सीधे तौर पर गलत बताया। घटना पर अपने पहले वीडियो बयान में, सिया ने अपना चेहरा दिखाया और बैंसला के इस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा था कि उसने जानबूझकर अपनी कार से सिया की बाइक को टक्कर नहीं मारी थी।

सिया ने कहा कि घटना साफ तौर पर वीडियो में रिकॉर्ड हो गई थी और उन्होंने घटना के बारे में आरोपी के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वह कह रहा है कि हम जान-बूझकर बहुत तेज गति से बाइक चला रहे थे और उसे उकसाने की कोशिश कर रहे थे।” सिया ने आगे कहा कि फुटेज से “साफ पता चलता है कि असल में कौन किसे उकसा रहा था।”

सिया ने सवाल करते हुए कहा, “अगर आपको लगता भी है कि हम बाइक तेज या धीमी चला रहे थे, तो इससे आपको मेरा पीछा करने का अधिकार कैसे मिल गया?”

‘उसे पता था कि एक लड़की बाइक चला रही है’

सिया ने बैंसला के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि उसे पता नहीं था कि बाइक एक महिला चला रही थी। उन्होंने कहा, “जाहिर है, यह सच नहीं हो सकता,” और बताया कि वह उनके पोनीटेल में बंधे लंबे बाल देख सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह उनका पीछा करता रहा और उनसे बाइक रोकने के लिए कहता रहा।

मौजूद फुटेज का जिक्र करते हुए, सिया ने कहा कि एक वीडियो में कार को उन्हें टक्कर मारने से पहले लेन बदलते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनकी अप्रिलिया RS 457 पर लगे एक दूसरे कैमरे ने टक्कर को रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा, “घटना से जुड़ी हर चीज वीडियो में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई है।”

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि टक्कर के तुरंत बाद बैंसला क्यों नहीं रुका। उन्होंने कहा, “अगर तुमने मुझे टक्कर मारी, तो तुम्हें रुकना चाहिए था, मेरा हाल-चाल पूछना चाहिए था और यह पक्का करना चाहिए था कि मुझे चोट तो नहीं आई है।”

‘मैं वहीं मर सकती थी’

सिया ने कहा कि इसके नतीजे बहुत गंभीर हो सकते थे। उन्होंने कहा, “अगर बस दो-तीन सेकंड का फर्क होता तो क्या होता? मुझे गंभीर चोटें आ सकती थीं, मेरी हड्डियां टूट सकती थीं या मैं वहीं मर भी सकती थी।”

घटना के बाद बैंसला की सार्वजनिक टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए सिया ने कहा: “मुझे नहीं लगता कि यह सहानुभूति वाला खेल उन पर जंचता है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उन लोगों पर “शर्म” आती है जो सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा की परवाह किए बिना अपने परिवारों की बात करते हैं।

सिया ने कहा, “गुरुग्राम और दिल्ली की सड़कों पर कई महिलाएं सचमुच असुरक्षित महसूस करती हैं।”

बता दें कि यह घटना गोल्फ कोर्स रोड पर हुई, जहां कथित तौर पर एक कार ने सिया की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह कई मीटर तक घिसटती चली गई। बैंसला ने माना है कि टक्कर उसकी गलती से हुई थी, लेकिन उसने जान-बूझकर टक्कर मारने से इनकार किया है; उसका कहना है कि टक्कर के बाद उसे हमले का डर था।

आरोपी का कहना है कि टक्कर गलती से हुई

जिम के मालिक बैंसला, जो खुद को इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी बताते हैं, ने एक न्यूज चैनल को बताया कि घटना के समय वह अपनी बहन और दो कजिन के साथ जा रहे थे।

उन्होंने न्यूज चैनल को बताया, “मैं अपने परिवार के साथ जा रहा था। मैंने उस युवती को कोई इशारा नहीं किया; मैंने बस उससे अपनी बाइक धीरे चलाने के लिए कहा। मैं मानता हूँ कि टक्कर हुई थी। अगर मैं उसी समय रुक जाता, तो वे लोग हमें पीट देते।”

बैंसला ने दावा किया कि लगभग 20 से 22 मोटरसाइकिल सवार तेजी से उनके पास से गुजरे और उन्हें शुरू में पता नहीं चला कि उनमें एक युवती भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस युवती और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति से गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, “वह बिना शीशे (मिरर) में देखे मुड़ रही थीं; तभी एक यू-टर्न के पास मेरा कार पर से कंट्रोल खो गया और टक्कर हो गई। यह मेरी गलती थी, मैं इसे मानता हूं।”

फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत मामला दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की पहचान भी कर ली है और उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं।

यह भी पढ़ें: Gurugram: ‘जानबूझकर नहीं किया…’, महिला बाइक राइडर को पहले मारी टक्कर अब आरोपी ने कही ये बात