UP Weather 2 September: यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी यूपी के कई इलाकों में बदरा बरसेंगे। मौसम विभाग की मानें तो 5 सिंतबर तक पूर्वांचल के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
जहां 15 साल की उम्र में ज्यादातर किशोर पढ़ाई, दोस्त व सोशल मीडिया में व्यस्त रहते हैं, वहीं अमेरिका के वरमोंट का छात्र डीन रॉय अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। डीन अभी न वोट दे सकते हैं, न अकेले कार चला सकते हैं, पर नवंबर में होने वाले चुनाव में उनका नाम वरमोंट के गवर्नर पद के आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में बैलेट पेपर पर होगा। इतनी कम उम्र में चुनावी मैदान में उतरकर उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया है। डीन रॉय ने डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों की पारंपरिक राजनीति से अलग हटकर अपनी एक नई पार्टी बनाई है… ‘फ्रीडम एंड यूनिटी पार्टी’। वे मानते हैं कि बुजुर्ग राजनेताओं ने युवा पीढ़ी की बुनियादी समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। डीन का कहना है, ‘हमारा मकसद चुनाव जीतना ही नहीं, बल्कि ऐसा असर छोड़ना है कि सत्ता में बैठे शीर्ष नेताओं को युवाओं की आवाज सुनने के लिए मजबूर होना पड़े।’ न्यू हैंपशायर यूनिवर्सिटी के सर्वे में डीन को 3% समर्थन मिलता दिखा है, जो 15 वर्षीय निर्दलीय हाई स्कूल छात्र के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है। डीन पढ़ाई के साथ पैरेंट्स के पिज्जा रेस्त्रां में भी मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर वे बेबाक और संतुलित विचारों के कारण तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। किसी एक विचारधारा से बंधने के बजाय वे मुद्दों के आधार पर राय रखते हैं। अरबपतियों की संपत्ति पर सीमा लगाने की बात करने वाले डीन बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सरकारी रोक के भी विरोधी हैं। डीन मानते हैं कि लोकप्रिय गवर्नर फिल स्कॉट को हराना मुश्किल है, पर उनकी उम्मीदवारी युवाओं की राजनीतिक भागीदारी व नई सोच का संकेत है। चुनाव के बाद कॉलेज जाएं या सक्रिय राजनीति में उतरें, इसका फैसला करने के लिए उनके पास अभी पर्याप्त समय है। चुनौती की तरह लिया शिक्षक का मजाक वरमोंट राज्य के संविधान में गवर्नर बनने के लिए न्यूनतम आयु की कोई बाध्यता नहीं है। 8वीं कक्षा में राज्य विधानसभा में इंटर्नशिप के दौरान जब एक शिक्षक ने मजाक में उनसे चुनाव लड़ने को कहा, तो डीन ने इसे चुनौती की तरह लिया। उन्होंने नियमों की पड़ताल की और मां चेसी के साथ पोस्ट ऑफिस के बाहर खड़े होकर लोगों से बात की। चुनाव लड़ने के लिए जरूरी 500 वोटर्स के साइन जुटाए।
पाकिस्तान के 79 साल के इतिहास में सिख समुदाय से पहले टेलीविजन एंकर और पत्रकार के तौर पर पहचान बनाने वाले हरमीत सिंह के डिजिटल स्टूडियो पर इस्लामाबाद पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हरमीत सिंह ने वीडियो जारी कर बताया, करीब दो दिन पहले पुलिस ने उनके स्टूडियो में रेड कर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में लिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस वाले सामान चुराकर ले गए। हरमीत सिंह ने पाकिस्तान सरकार, पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पर आरोप लगाते हुए कहा- टीवी से बैन और नौकरी जाने के बाद उन्होंने अपनी जमा-पूंजी से डिजिटल स्टूडियो खड़ा किया था, लेकिन अब पत्रकारिता जारी रखने के लिए उनके पास न नौकरी बची है और न जरूरी संसाधन। हालांकि हरमीत सिंह के आरोपों के बाद पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया। हरमीत सिंह सिख परिवार से हैं और 1947 को बंटवारे के समय हरमीत सिंह का परिवार पाकिस्तान में रह गया। इनके कई रिश्तेदार भारतीय पंजाब में रहते हैं। मौजूदा समय में वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चाकेसर (शांगला) शहर के रहने वाले हैं। पाकिस्तान की इस्लामाबाद पुलिस की ओर से की गई बर्बरता को बताते हुए हरमीत सिंह ने क्या कहा, जानिए… टीवी से बैन के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया…6 बड़ी बातें… 1. टीवी स्क्रीन से बैन और नौकरी गई
31 अगस्त को वीडियो जारी कर हरमीत सिंह ने बताया कि वह सिख समुदाय के पहले पत्रकार हैं, जिन्होंने मुख्यधारा के पाकिस्तानी मीडिया में जगह बनाई। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा दुनिया के सामने पाकिस्तान की सकारात्मक तस्वीर पेश करने की कोशिश की। लेकिन संविधान की सर्वोच्चता, लोकतंत्र, कानून के शासन और पीड़ित लोगों की आवाज उठाने के कारण सत्ताधारियों की नाराजगी झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्हें टीवी स्क्रीन पर आने से रोक दिया गया और नौकरी भी चली गई। 2. जमा-पूंजी से बनाया डिजिटल स्टूडियो
टीवी में काम के रास्ते बंद होने के बाद हरमीत सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी और कुछ फिल्मों से मिले पैसों से दो-तीन दोस्तों के साथ मिलकर छोटा दफ्तर और डिजिटल स्टूडियो शुरू किया। इसका मकसद व्लॉग और पॉडकास्ट के जरिए अपना काम जारी रखना और आजीविका कमाना था। 3. स्टूडियो पर रेड कर सामान जब्त किया
हरमीत सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उनके दफ्तर पर 30 अगस्त को रेड की और वहां रखा सामान अपने साथ चुराकर ले गई। इसमें 5 कंप्यूटर सिस्टम, कैमरे, पॉडकास्ट माइक, स्टैंड, प्रॉम्प्टर और बैटरियां शामिल थीं। उनका आरोप है कि स्टूडियो में काम करने वाले मुल्तान निवासी सैफ और सहयोगी रजी ताहिर को हिरासत में लिया गया और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट व प्रताड़ना की गई। 4. हरमीत ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
हरमीत सिंह ने सवाल उठाया कि अगर उनके सहयोगी रजी ताहिर ने पत्रकार के तौर पर कश्मीर (पीओके) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, तो इसके लिए पूरे स्टूडियो का सामान और अन्य कर्मियों के कंप्यूटर जब्त करने का क्या औचित्य था। 5. परिवार ने देश छोड़ने की सलाह दी
हरमीत ने बताया कि उनकी सिख बिरादरी और परिवार के लोग उन्हें कोई दूसरा कारोबार करने या देश छोड़ने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि पत्रकारिता के कारण उनकी जान को खतरा है और परिवार की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा पाकिस्तान में रहकर काम करना पसंद किया। 6. मानवाधिकार संगठनों से मदद की अपील
हरमीत सिंह ने कहा कि अब उनके पास न नौकरी है और न ही काम जारी रखने के लिए जरूरी सामान। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस उनके कैमरों और कंप्यूटर सिस्टम का क्या करेगी। उनका आरोप है कि पत्रकारों को आर्थिक रूप से खत्म किया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के नागरिक समाज और मानवाधिकार संगठनों से पत्रकारों पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और जब्त सामान वापस दिलाने की अपील की। हरमीत की प्रशासन से तनातनी…2 केस केस-1 केस-2
Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार 2 सितंबर का दिन आर्थिक मामलों के लिहाज से अलग-अलग मूलांक वाले लोगों के लिए कई तरह के संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, जबकि कुछ को खर्च और निवेश के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1
अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। बड़े निवेश का फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। फिलहाल छोटे और सुरक्षित निवेश पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। खर्चों को नियंत्रण में रखें। साथ ही, अपनी प्रतिभा और अनुभव के जरिए अतिरिक्त कमाई के मौके तलाश सकते हैं।
मूलांक 2
अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रह सकता है। किसी पुराने आर्थिक मामले को सुलझाने का मौका मिल सकता है। निवेश की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन बचत को भी प्राथमिकता दें। परिवार या करीबी लोगों से चर्चा करने पर आपको बेहतर आर्थिक फैसले लेने में मदद मिल सकती है।
मूलांक 3
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में संतुलित रहने की जरूरत है। अपनी आर्थिक योजनाओं की दोबारा समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें और छोटी-छोटी चीजों पर होने वाले खर्च पर नजर रखें। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ या भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें।
मूलांक 4
अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक योजनाओं में बदलाव हो सकता है। ऐसे में बजट को नए सिरे से देखना जरूरी होगा। किसी पुराने आर्थिक विवाद या समस्या को खत्म करने का मौका मिल सकता है। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और गैरजरूरी खर्चों से बचें।
मूलांक 5
अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रह सकता है। कमाई के नए साधन सामने आ सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। कारोबार से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।
मूलांक 6
अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। निवेश से जुड़ा कोई बेहतर अवसर सामने आ सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। पुराने कर्ज या पैसों से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। फिर भी भविष्य के लिए बचत करना न भूलें और सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता दें।
मूलांक 7
अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज बजट पर ध्यान देना और अनावश्यक खर्च रोकना जरूरी है। नए निवेश के अवसर आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन बिना पूरी जानकारी के कोई फैसला न लें। किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।
मूलांक 8
अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन उन्हें संभाला जा सकता है। बचत को सुरक्षित रखने पर ध्यान दें और जोखिम वाले निवेश से बचें। लंबे समय से बनाई गई आर्थिक योजना को अब लागू करने पर विचार कर सकते हैं।
मूलांक 9
अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक रह सकता है। मेहनत का फायदा मिलने और किसी योजना के सफल होने की संभावना है। निवेश का नया विचार सामने आ सकता है, लेकिन किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अगर कोई पुराना आर्थिक विवाद है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।
ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी ईरान में सोमवार को कई जगह धमाकों की खबर है। इनमें रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास, चाबहार और केश्म द्वीप शामिल हैं। धमाकों को लेकर ईरान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने या नुकसान की भी पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने कहा कि ये हमले होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर IRGC के हालिया हमलों की कोशिशों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की घटनाओं के बाद किए गए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है….
Bank Debits: आजकल अक्सर लोगों की शिकायतें देखने को मिलती हैं कि उनके बैंक ने मनमाने तरीके से कोई चार्ज बता पैसे काट लिए हैं। लोग इस परेशानी से जूझते हैं तो उन्हें कस्टमर केयर की याद आती है। लोग तुरंत कस्टमर केयर पर फोन करते हैं, लेकिन केवल फोन करना ही काफी नहीं होता। अपने पैसे वापस पाने के लिए शिकायत को सही तरीके से दर्ज करना और तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है।
हमारी सहयोगी वेबसाइट CNBC TV 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनाधिकृत डिजिटल लेनदेन से ग्राहकों को बचाने के लिए खास नियम बनाए हैं। अगर बैंक आपकी समस्या का समाधान समय पर नहीं करता है, तो आप रिजर्व बैंक के लोकपाल यानी ओम्बड्समैन के पास भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर आपके खाते से भी गलत या अनधिकृत चार्ज कटा है, तो पैसा वापस पाने के लिए ये 6 काम तुरंत करें:
1- अनधिकृत लेनदेन की तुरंत सूचना दें
अगर आपके खाते से ऐसा कोई लेनदेन हुआ है जो आपने नहीं किया है तो बिना कोई देरी किए तुरंत अपने बैंक को उसके आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सूचित करें। आरबीआई के नियमों के मुताबिक अगर ग्राहक बैंक से अलर्ट मिलने के 3 वर्किंग डे के भीतर अनाधिकृत लेनदेन की रिपोर्ट कर देता है तो कई मामलों में ग्राहक की देनदारी शून्य होती है। रिपोर्ट करने में देरी करने पर आपका नुकसान बढ़ सकता है, इसलिए अगले बैंक स्टेटमेंट का इंतजार न करें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
2- पैसा रिवर्स करने के लिए लिखित शिकायत दर्ज करें
बैंक को फोन करने के अलावा अपनी शिकायत को लिखित रूप में दर्ज कराना बेहद जरूरी है। आप बैंक के मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल, ईमेल या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराएं। इसमें लेनदेन की तारीख, काटी गई राशि और गलती का स्पष्ट कारण दर्ज करें। इसके बाद शिकायत का रेफरेंस नंबर, ईमेल थ्रेड्स, स्क्रीनशॉट और बैंक के जवाबों को संभालकर रखें। जहां आरबीआई के नियम लागू होते हैं, वहां बैंक को सूचना मिलने के 10 वर्किंग डे के भीतर विवादित राशि को अस्थायी रूप से ग्राहक के खाते में जमा करना होता है।
3- फ्रॉड नहीं बल्कि गलत फीस होने पर सबूत मांगें
कई बार मामला फ्रॉड का नहीं, बल्कि गलत फीस का होता है, जैसे बैंक के तय रेट लिस्ट से ज्यादा पैसे काटना। ऐसे में बैंक से कहें कि वह अपने नियमों और शर्तों का हवाला देकर उस चार्ज का स्पष्टीकरण दे और कैलकुलेशन का हिसाब दिखाए। अपने बैंक स्टेटमेंट, फीस शेड्यूल और बैंक से हुई पूरी बातचीत के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि एक मजबूत दस्तावेजी फाइल आपके पक्ष को काफी मजबूत बनाती है।
4- ऑम्बड्समैन के पास जाने से पहले बैंक को जवाब देने का समय दें
आरबीआई ऑम्बड्समैन के पास जाने से पहले नियमनुसार सबसे पहले अपने बैंक के समक्ष शिकायत उठाना जरूरी है। 1 जुलाई 2026 से लागू रिजर्व बैंक-इंटीग्रेटेड ओंबड्समैन स्कीम, 2026 वित्तीय संस्थानों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में कमी के खिलाफ पूरी तरह से मुफ्त समाधान की व्यवस्था देती है। अगर बैंक को शिकायत दर्ज कराने के 30 दिनों के भीतर कोई जवाब नहीं मिलता है या आप बैंक के जवाब से असंतुष्ट हैं तब आप लोकपाल का रुख कर सकते हैं।
5- बैंक आपकी मदद न दे तो RBI के पोर्टल पर करें शिकायत
अगर आपका बैंक आपकी समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं निकाल पाता है तो आप आरबीआई के कम्प्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम – CMS के जरिए सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है। इसके अलावा आरबीआई की हेल्पलाइन नंबर 14448 पर कॉल करके भी शिकायत की स्थिति और पूरी प्रक्रिया के बारे में समझा जा सकता है। 2026 की योजना के तहत दर्ज की जाने वाली शिकायतों को पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा और बैंक की समयसीमा समाप्त होने या जवाब मिलने के बाद तय समय सीमा के अंदर जमा करना होगा।
6- जब तक पैसा वापस न आ जाए, तब तक सतर्क रहें
सिर्फ शिकायत दर्ज करा देने से मामला खत्म नहीं होता। अपने बैंक खाते पर लगातार नजर बनाए रखें कि कहीं कोई अन्य अनियमित कटौती तो नहीं हो रही है और रिफंड की राशि वास्तव में खाते में आई है या नहीं। अगर बैंक ने प्रोविजनल क्रेडिट जारी किया है, तो जब तक मामला आधिकारिक रूप से बंद नहीं हो जाता तब तक सभी सबूतों को संभालकर रखें। भविष्य के लिए अपने खाते में ट्रांजैक्शन अलर्ट चालू रखें और समय-समय पर बैंक स्टेटमेंट चेक करते रहें। कोई भी गलत कटौती चाहे कितनी भी छोटी क्यों न हो, उसे चुनौती जरूर दें और अपने सभी सबूतों को हमेशा व्यवस्थित रखें।
यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने की डेडलाइन चूक गए? अब भी हैं ये विकल्प, जानिए क्या करना होगा
हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी Spice Lounge Food Works Limited ने फूड इमल्सीफायर और एग्रो डिवीजन लॉन्च किया है। कंपनी का लक्ष्य इस नए बिजनेस से ₹1,200 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल करना है। यह डिवीजन कंपनी की सप्लाई चेन को मजबूत करने और कारोबार को बैकवर्ड इंटीग्रेट करने पर फोकस करेगा।
क्या काम करेगा नया डिवीजन?
नए वर्टिकल में फूड इमल्सीफायर, एग्री-सोर्सिंग, प्रोसेसिंग और एग्रो-केमिकल्स शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि यह डिवीजन उसके मौजूदा रेस्टोरेंट और QSR बिजनेस को सप्लाई करेगा। Xora World के लाइव-इवेंट्स बिजनेस को भी इसका फायदा मिल सकता है।
B2B कारोबार पर भी फोकस
Spice Lounge का दावा है कि वो सिर्फ अपने कारोबार तक सीमित नहीं रहेगी। वह होटल, QSR चेन और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को भी B2B सप्लाई देगी। कंपनी फूड इमल्सीफायर और दूसरे इंग्रीडिएंट्स की सप्लाई करेगी।
सप्लाई चेन को मजबूत करने की तैयारी
कंपनी ने कहा कि फूड इमल्सीफायर और एग्रो-केमिकल पार्टनरशिप पर काम चल रहा है। फार्म-गेट सोर्सिंग के लिए टाई-अप भी किए जा रहे हैं। प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है।
आगे कंपनी प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है। B2B और संस्थागत ग्राहकों को जोड़ने पर भी जोर रहेगा। एक्सपोर्ट और ग्लोबल जॉइंट वेंचर की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस का भी विस्तार
इससे पहले Spice Lounge ने अपने लाइव एंटरटेनमेंट वर्टिकल Xora World के विस्तार की जानकारी दी थी। कंपनी ने चार बड़े इवेंट्स का पोर्टफोलियो तैयार किया है। ये इवेंट्स गोवा, तिरुपति और हैदराबाद जैसे शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
कंपनी को इन इवेंट्स से ₹20 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इसमें दो मशहूर प्लेबैक सिंगर्स के इवेंट्स और एक ग्लोबल डांस फेस्टिवल शामिल हैं।
क्या करती है कंपनी?
Spice Lounge Food Works एक हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी है। इसका कारोबार फूड, कैजुअल डाइनिंग, प्रीमियम पब, नाइटलाइफ और लाइव एंटरटेनमेंट तक फैला है। कंपनी अपने और फ्रैंचाइजी मॉडल के कई ब्रांड्स के जरिए कारोबार करती है।
कंपनी के मुताबिक, इसके पोर्टफोलियो में Blaze Kebabs, Xora, Salud, Buffalo Wild Wings और Wing Zone जैसे ब्रांड शामिल हैं। कंपनी अब नए फूड और एग्रो वर्टिकल के जरिए अपने कारोबार को कई कैटेगरी में फैलाने की तैयारी कर रही है।
Stocks to Watch: 2 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, दिख सकता है तगड़ा एक्शन
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने YouTube की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्लेटफॉर्म ने अपने व्यू-काउंटिंग सिस्टम में ऐसे बदलाव किए हैं जिनसे क्रिएटर्स पर बुरा असर पड़ सकता है और यह पता लगाना भी मुश्किल हो सकता है कि दर्शक किसी कंटेंट को कितना पसंद कर रहे हैं।
इस मुद्दे पर बात करते हुए रैना ने कहा कि YouTube ने वीडियो व्यूज को रिकॉर्ड करने का तरीका बदल दिया है, जिससे व्यू काउंट पहले के मुकाबले कम मायने रखते हैं। उनके मुताबिक, यह बदलाव तब सामने आया जब वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के हालिया एपिसोड की परफॉर्मेंस देख रहे थे।
रैना ने बताया कि शो के पिछले कई एपिसोड के मुकाबले इस नए एपिसोड को ज्यादा व्यूज मिले थे, फिर भी लाइक्स की संख्या काफी कम थी। उन्होंने कहा कि इस अंतर को देखकर ही उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि प्लेटफॉर्म अभी व्यूअरशिप को कैसे मापता है।
समय रैना ने यूट्यूब पर लगाए आरोप
इस बदलाव के बारे में अपनी समझ बताते हुए, रैना ने आरोप लगाया कि पहले YouTube किसी वीडियो पर ‘व्यू’ तभी गिनता था जब कोई यूजर उसे कुछ समय तक (लगभग 30 सेकंड) देखता था। उन्होंने दावा किया कि नए सिस्टम के तहत, अगर कोई दर्शक वीडियो पर क्लिक करता है और उसे बस एक पल के लिए देखकर छोड़ देता है, तब भी ‘व्यू’ गिना जा सकता है। इस अपडेट को प्लेटफॉर्म के सबसे खराब फैसलों में से एक बताते हुए, रैना ने तर्क दिया कि इससे दर्शकों की असली दिलचस्पी का पता चले बिना ही ‘व्यू काउंट’ बढ़ जाता है।
कॉमेडियन ने आगे कहा कि हो सकता है YouTube, Meta के इकोसिस्टम से आइडिया ले रहा हो, जहां वीडियो व्यूज को अक्सर पारंपरिक लंबे वीडियो वाले प्लेटफॉर्म से अलग तरह से गिना जाता है। उनके नजरिए से, इस बदलाव से ‘व्यू काउंट’ की उस अहमियत के कम होने का खतरा है जो दर्शकों के जुड़ाव (engagement) का एक भरोसेमंद पैमाना माना जाता है।
रैना ने तर्क दिया कि क्रिएटर्स हमेशा से वॉच टाइम, लाइक्स और ऑडियंस रिटेंशन जैसे पैमानों पर निर्भर रहे हैं, ताकि यह समझ सकें कि दर्शकों को उनका कंटेंट पसंद आ रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर बहुत कम समय के इंटरैक्शन से भी व्यूज मिल सकते हैं, तो किसी वीडियो के असल असर का अंदाजा लगाने के लिए यह संख्या बहुत कम काम की रह जाएगी।
समय रैना ने अपने ‘Still Alive’ के आंकड़ों का दिया उदाहरण
अपने ही चैनल का उदाहरण देते हुए, रैना ने कहा कि अगर प्लेटफॉर्म के गिनती के तरीके बदल गए हैं, तो उनके सबसे ज्यादा देखे गए कुछ वीडियो अब शायद दर्शकों की असल दिलचस्पी को सही ढंग से न दिखा पाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि YouTube ऐसी दिशा में क्यों बढ़ रहा है, जिससे उनके मुताबिक क्रिएटर्स के लिए अपने कंटेंट के असल परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
इस यूट्यूबर ने प्लेटफॉर्म के फैसलों और क्रिएटर्स की जरूरतों के बीच बढ़ती दूरी को लेकर भी निराशा जताई। अपनी बात रखते हुए, रैना ने इस मामले को संभालने के YouTube के तरीके की कड़ी आलोचना की और कहा कि ऐसे बदलावों से आखिरकार उन क्रिएटर्स को नुकसान हो सकता है जो बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए व्यू काउंट के बजाय असल जुड़ाव (meaningful engagement) पर निर्भर करते हैं।
यह भी पढ़ें: सांप की ‘मौसी’ का ये राज नहीं जानते होंगे आप! बिना नर के भी पैदा कर लेती है बच्चे

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच जब चारों तरफ तबाही का मंजर था, तब एक महिला पायलट आसमान से जिंदगी बचाने की जंग लड़ रही थी। नाम है प्रिया अधिकारी, नेपाल की पहली महिला हेलिकॉप्टर कैप्टन। प्रिया ने महज छह दिनों में करीब 100 रेस्क्यू मिशन पूरे कर बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई।
ALSO READ: Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने
41 वर्षीय प्रिया अधिकारी इन दिनों नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे हिमालयी क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रसुवा जिले के तिमुरे इलाके में भी उन्होंने कई रेस्क्यू उड़ानें भरीं। प्रिया की कहानी सिर्फ एक महिला पायलट की सफलता की कहानी नहीं है। यह उस हिम्मत की कहानी है, जिसमें आसमान से नीचे दिख रही तबाही के बावजूद किसी अनजान इंसान की जिंदगी बचाने का जज्बा कायम रहता है। जहां जमीन पर रास्ते खत्म हो गए, वहां प्रिया ने आसमान को रास्ता बनाया और जिंदगी की तलाश जारी रखी।
6 दिन में करीब 100 रेस्क्यू मिशन
तिमुरे में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। करीब 20 हेलिकॉप्टर लगातार राहत और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रिया के मुताबिक, कई बार एक ही स्थान पर पांच या छह हेलिकॉप्टरों को एक साथ उतरकर लोगों को निकालना पड़ता है। ऐसे में पायलटों को रेडियो के जरिए लगातार एक-दूसरे से समन्वय करना पड़ता है।
लेकिन चुनौती केवल हेलिकॉप्टर उतारने तक सीमित नहीं है। कई इलाकों में इतनी मोटी कीचड़ जमा है कि हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतारकर इंजन बंद करना संभव नहीं है। ऐसे में पायलटों को रेस्क्यू के दौरान लगातार पावर बनाए रखनी पड़ती है।
ALSO READ: Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने
नीचे तबाही का मंजर, फिर भी बचाने की उम्मीद
प्रिया ने तिमुरे के ऊपर से उड़ान के दौरान जो दृश्य देखे, उन्हें शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। बाढ़ के बाद कई जगह शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद राहत अभियान लगातार जारी रहा। पहले दो दिनों में ही इलाके से 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस अभियान में सेना के Augusta हेलिकॉप्टरों समेत पांच-छह हेलिकॉप्टर लगातार जुटे रहे। प्रिया कहती हैं कि उन्होंने ऊपर से पूरी बर्बादी देखी—हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए, घर और बुनियादी ढांचा बह गया और कई लोगों की जान चली गई।
‘आप बच गए हैं…’ यही प्रिया की सबसे बड़ी खुशी
तबाही के बीच भी प्रिया को मुस्कुराने की एक वजह मिलती है—जिंदा बचे लोग। रेस्क्यू के दौरान जब वह किसी जगह हेलिकॉप्टर उतारती हैं और लोगों को हाथ हिलाते हुए देखती हैं, तो उनके लिए वह पल बेहद भावुक होता है। वह उनसे कहती हैं—“आप बच गए हैं।” प्रिया के लिए ये लोग उनके रिश्तेदार नहीं हैं। वे उनके लिए अजनबी हैं, लेकिन किसी की जिंदगी बचाने के बाद मिलने वाली भावनात्मक खुशी उनके लिए किसी रिश्ते से कम नहीं।
उन्होंने बताया कि इस बाढ़ की भयावहता इतनी ज्यादा है कि उन्हें यह नेपाल में आई 2015 की विनाशकारी भूकंप त्रासदी से भी बड़ी लगती है।
कैसे बनीं नेपाल की पहली महिला हेलिकॉप्टर कैप्टन?
प्रिया अधिकारी का एविएशन तक पहुंचने का सफर भी बेहद प्रेरणादायक है। हेलिकॉप्टर उड़ाना लंबे समय तक पुरुषों का दबदबा वाला क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन प्रिया ने इस सोच को चुनौती दी। उन्होंने Environmental Science की पढ़ाई की और इसके बाद Cabin Crew के तौर पर काम किया। एक हेलिकॉप्टर जॉय राइड ने उनके जीवन की दिशा बदल दी।
इसके बाद उन्होंने हेलिकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग लेने के लिए फिलीपींस का रुख किया। आवश्यक फ्लाइंग आवर्स पूरे करने के बाद उन्होंने पायलट के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाया और आखिरकार 2017 में फुल-टाइम हेलिकॉप्टर पायलट बन गईं। आज वही प्रिया अधिकारी नेपाल की पहली महिला हेलिकॉप्टर कैप्टन हैं और प्राकृतिक आपदा के बीच अपनी हिम्मत, हुनर और अनुभव के दम पर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटी हैं।
Stocks to Watch: बुधवार 2 सितंबर को कई बड़ी कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। अगस्त की सेल्स, नए ऑर्डर और बड़े बिजनेस अपडेट सामने आए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी, FMCG, IT और मेटल सेक्टर की कंपनियां फोकस में रहेंगी। यहां 13 ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनमें बुधवार को हलचल देखने को मिल सकती है।
Hero MotoCorp
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp की घरेलू बिक्री अगस्त में 4.5% बढ़कर 5.42 लाख यूनिट रही। स्कूटर की बिक्री बढ़ने से मोटरसाइकिल की बिक्री में आई गिरावट का असर कम हुआ। कुल बिक्री और एक्सपोर्ट मिलाकर डिस्पैच 2.6% बढ़कर 5.68 लाख यूनिट रहे।
Coal India
सरकारी कोयला कंपनी Coal India ने अगस्त के ई-ऑक्शन में 210.66 लाख टन कोयला ऑफर किया। इसमें से 82.76 लाख टन की एलोकेशन हुई। यानी करीब 39% कोयला बिका। खास बात यह रही कि औसत कीमत नोटिफाइड प्राइस से 59% ज्यादा रही।
NMDC
सरकारी खनन कंपनी NMDC ने अगस्त में उत्पादन बढ़ने की जानकारी दी है। कंपनी का कुल उत्पादन बढ़कर 40.7 लाख टन हो गया। एक साल पहले अगस्त में यह 33.7 लाख टन था। वहीं, बिक्री 35.8 लाख टन रही, जो पिछले साल 33.9 लाख टन थी।
Ujjivan Small Finance Bank
स्मॉल फाइनेंस बैंक Ujjivan Small Finance Bank ने बताया कि RBI ने कैरल फर्टाडो को अंतरिम CEO बनाने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। वह तीन महीने तक इस पद पर रहेंगी।
Gland Pharma
फार्मा कंपनी Gland Pharma की विशाखापट्टनम स्थित API फैसिलिटी में US FDA ने 24 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच GMP इंस्पेक्शन किया। कंपनी के मुताबिक, इस इंस्पेक्शन के बाद फैसलिटी को US FDA से कोई आपत्ति नहीं मिली है। इसे कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव अपडेट माना जा रहा है।
Adani Green Energy
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Adani Green Energy की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में 139 MW का सोलर प्रोजेक्ट चालू कर दिया है। इसके बाद कंपनी की कुल ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़कर 20,280.8 MW हो गई है।
Reliance Industries
तेल से रिटेल तक कारोबार करने वाली Reliance Industries की सब्सिडियरी RCPL ने आइसक्रीम बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने ‘Bombay Creamery’ नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10 रखी गई है। आइसक्रीम को रियल डेयरी क्रीम से तैयार किया जाएगा।
ARSS Infrastructure Projects
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ARSS Infrastructure Projects को ईस्ट कोस्ट रेलवे से करीब ₹104.06 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर हावड़ा-विशाखापट्टनम मुख्य रेल लाइन पर दो रोड ओवर ब्रिज बनाने से जुड़ा है।
Ashiana Housing
रियल एस्टेट कंपनी Ashiana Housing ने अगस्त 2026 में 1.67 लाख वर्ग फुट एरिया की बुकिंग की। इसकी वैल्यू ₹165.93 करोड़ रही। अगस्त तक कंपनी की YTD बुकिंग 11.30 लाख वर्ग फुट तक पहुंच गई, जिसकी कुल वैल्यू ₹1,025.34 करोड़ है।
L&T Finance
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी L&T Finance को IRDAI से कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर Perpetual Registration मिल गया है। कंपनी का नया सर्टिफिकेट 31 अगस्त 2026 से लागू हो गया है। इससे कंपनी को इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कारोबार को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
ITC
FMCG कंपनी ITC की सब्सिडियरी ITC Infotech के साथ Blazeclan Technologies और Cloudlytics Technologies के मर्जर को NCLT की कोलकाता और मुंबई बेंच से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी ITC Infotech के डिजिटल और क्लाउड कारोबार को मजबूत कर सकती है।
Wipro
IT कंपनी Wipro ने ABB के साथ अपने ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस सर्विसेज एंगेजमेंट को आगे बढ़ाया है। इस समझौते के तहत डिजिटल वर्कप्लेस सर्विसेज को बेहतर बनाने और उन्हें आगे डेवलप करने पर काम होगा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।


