Hyundai Creta gets benefits of up to Rs 1 lakh in September 2026

Hyundai Creta gets benefits of up to Rs 1 lakh in September 2026
Hyundai Creta front quarter static

Hyundai India is offering an attractive range of benefits on select models in its portfolio. Depending on the model chosen, customers can avail up to Rs 1 lakh in benefits, valid until September 30, 2026.

Disclaimer: Offers/benefits may vary by city and are subject to stock availability. Buyers are advised to check with their local dealer for exact figures.

Hyundai Creta offers in September 2026

Benefits of up to Rs 1 lakh

The Creta mid-size SUV is available with benefits of up to Rs 1 lakh. The Korean carmaker’s best-selling model in India is offered with a trio of 1.5-litre engines, namely, a naturally aspirated petrol, a turbo-petrol, and a diesel engine. All engines are offered with manual and automatic gearboxes. Prices range between Rs 10.90 lakh and Rs 19.91 lakh, with the Creta taking on rivals like the Tata Sierra, Kia Seltos, Renault Duster, Skoda Kushaq, and Maruti Victoris.

Hyundai Grand i10 Nios offers in September 2026 

Benefits of up to Rs 70,000

Hyundai’s Grand i10 Nios is being offered with up to Rs 70,000 in benefits. Its most affordable model in India is offered solely with a 1.2-litre petrol engine paired to either a manual or AMT gearbox. A factory-fit dual-cylinder CNG kit can be fitted to this engine and is paired exclusively with a manual gearbox. The Grand i10 is priced between Rs 5.59 lakh to Rs 8.04 lakh and is Hyundai’s answer to the Maruti Swift and the Tata Tiago.

Hyundai i20 offers in September 2026 

Benefits of up to Rs 60,000

The Grand i10’s elder sibling, the i20, is being offered with benefits of up to Rs 60,000. Standard versions of the i20 come powered by a 1.2-litre petrol engine mated with either a manual or CVT automatic gearbox. The i20 is priced from Rs 5.99 lakh to Rs 11.59 lakh, and it competes with the Maruti Baleno, Tata Altroz, and the Toyota Glanza.

Hyundai Exter offers in September 2026

Benefits of up to Rs 50,000

Hyundai is offering benefits of up to Rs 50,000 on the Exter. The subcompact SUV was updated earlier this year with refreshed looks and feature additions. It is powered by a 1.2-litre petrol engine and is mated with either a manual or AMT gearbox. Like the Grand i10, it also gets a CNG kit fitted to this engine. The Exter’s price begins at Rs 5.8 lakh and goes all the way up to Rs 9.46 lakh. It takes on the likes of the Tata Punch.

Hyundai Aura offers in September 2026 

Benefits of up to Rs 30,000

The Aura compact sedan is available with benefits of up to Rs 30,000. The Aura shares the same petrol engine as the Grand i10 Nios and the Exter, along with a CNG version on offer. It is priced between Rs 5.99 lakh and Rs 8.59 lakh and competes with the Tata Tigor, Maruti Dzire, and the Honda Amaze.

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Jitendra Mishra Ram Mandir CEO

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेन्द्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। भारतीय वायु सेना में करीब चार दशक का लंबा अनुभव रखने वाले जितेन्द्र मिश्रा देश के वरिष्ठ और सम्मानित सैन्य अधिकारियों में शामिल रहे हैं। वह वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं। जितेन्द्र मिश्रा को सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल (SYSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया जा चुका है। फाइटर कॉम्बैट लीडर और टेस्ट पायलट के रूप में उनका लंबा अनुभव रहा है।

 

1986 में IAF में हुए थे कमीशंड

 

ग्रुप कैप्टन जितेन्द्र मिश्रा को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच में पायलट के रूप में कमीशन मिला था। वह Fighter Combat Leader और Test Pilot रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के Air Command and Staff College, Air University से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

 

अपने सैन्य करियर में उन्होंने Air Force Test Pilots' School में Senior Test Flying Instructor, MiG-21 स्क्वाड्रन के Commanding Officer, Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के Chief Test Pilot, Aircraft Upgrades के Director (Projects) और Su-30 MKI ऑपरेशनल एयरबेस के Chief Operations Officer जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

ALSO READ: क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

Su-30 MKI और BrahMos प्रोजेक्ट में अहम भूमिका

 

Director (Projects) के तौर पर जितेन्द्र मिश्रा की भूमिका कई महत्वपूर्ण रक्षा परियोजनाओं में रही। इनमें Su-30 MKI Block IV और BrahMos integration projects प्रमुख हैं। उनके नेतृत्व और योजना से इन परियोजनाओं को समय पर आगे बढ़ाने में मदद मिली। MiG-21 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर रहते हुए भी उन्होंने पुराने विमान बेड़े के बावजूद विमान की serviceability और operational readiness को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

फ्रांस में Garuda IV अभ्यास का नेतृत्व

ALSO READ: Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

जून 2010 में उन्हें फ्रांस में आयोजित बहुराष्ट्रीय Garuda IV Air Exercise में भारतीय वायु सेना के दल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। उनके नेतृत्व और रणनीतिक योजना के कारण यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वायु सेना की पेशेवर क्षमता का प्रभाव देखने को मिला।

 

कारगिल युद्ध से भी जुड़ा रहा नाम

 

जितेन्द्र मिश्रा का नाम 1999 के कारगिल युद्ध यानी ऑपरेशन सफेद सागर से भी जुड़ा रहा है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, कारगिल संघर्ष के दौरान मिराज-2000 विमानों से लेजर-गाइडेड बमों के इस्तेमाल से जुड़े अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

 

राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी भी शामिल

 

एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी भी शामिल किए गए हैं। इनमें दिल्ली के महेश भगचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। महेश भगचंदका को दिवंगत विश्व हिंदू परिषद नेता अशोक सिंघल का रिश्तेदार बताया जाता है। नए ट्रस्टियों की नियुक्ति को राम मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

 

राम मंदिर के लिए नई जिम्मेदारी क्यों अहम?

 

राम मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा, निर्माण से जुड़े कार्यों और भविष्य की व्यवस्थाओं को देखते हुए CEO की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सैन्य प्रशासन और बड़े ऑपरेशनल सिस्टम में लंबे अनुभव वाले जितेन्द्र मिश्रा से ट्रस्ट के कामकाज में पेशेवर प्रबंधन, बेहतर समन्वय और सुचारू प्रशासन की उम्मीद की जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा है नाता

First CEO of Ram Mandir Trust: अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया है। वायुसेना के पश्चिमी कमान के चीफ रह चुके एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला CEO बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ अब मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन के कामकाज को संभालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

खबर अपडेट की जा रही है…

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

Vivo T5 Price in India: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बुधवार, 2 सितंबर 2026 को पेश किया। फोन की शुरुआती कीमत ₹34,999 रखी गई है। खास बात यह है कि Vivo T5 में 7050mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Vivo T5 की बिक्री 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसे Flipkart, Vivo India e-store और चुनिंदा पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन को Royal Bronze और Silver Green रंगों में लॉन्च किया गया है।

ALSO READ: क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

Vivo T5 Price: चार वेरिएंट में लॉन्च

 

Vivo T5 को कंपनी ने चार RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है।

 

6GB + 128GB: ₹34,999

8GB + 128GB: ₹39,999

8GB + 256GB: ₹44,999

12GB + 256GB: ₹49,999

 

सभी कीमतों में टैक्स शामिल हैं।

 

Vivo T5 Processor: दमदार परफॉर्मेंस

 

Vivo T5 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें GenAI-ready NPU इंजन भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस पर AI कंप्यूटिंग को 233 प्रतिशत तक तेज कर सकता है। कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu पर 12 लाख तक का स्कोर हासिल किया है। ज्यादा इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें 3800 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 10 तापमान सेंसर भी मौजूद हैं।

 

Vivo T5 Display: 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

 

Vivo T5 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz है और यह 2,000 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट, 93.82 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 449 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है। आंखों की सुरक्षा के लिए Eye Protection Mode और Sleep Comfort Mode भी दिए गए हैं।

 

Vivo T5 Battery: 7050mAh बैटरी और 44W चार्जिंग

 

फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7050mAh बैटरी शामिल है। यह 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। Vivo के अनुसार, फोन 30 मिनट में 1 प्रतिशत से 44 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है कि निर्धारित टेस्टिंग परिस्थितियों में 1,600 फुल चार्ज-डिस्चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी कम से कम 80 प्रतिशत हेल्थ बनाए रख सकती है।

 

फोन में Battery Life Extender और Global Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

 

Vivo T5 Camera: 50MP Sony कैमरा

 

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। कैमरा फीचर्स में Multifocal Portrait, Bokeh Flare Portrait और AI Erase 2.0 शामिल हैं।

 

Vivo T5 Design: स्लिम बॉडी और 199 ग्राम वजन

 

Vivo T5 की बॉडी सिर्फ 0.79 सेंटीमीटर पतली है और इसका वजन करीब 199 ग्राम है। फोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और नैरो फ्रेम डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Royal Bronze और Silver Green रंगों में उपलब्ध होगा।

 

OriginOS 6.0 और AI फीचर्स

 

Vivo T5 OriginOS 6.0 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए तीन जेनरेशन तक Android अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। फोन में AI Creation, AI Transcript Assist, AI Captions, Circle to Search 2.0 और Ultra HD Documents जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Vivo Office Kit के जरिए स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग, स्क्रीन मिररिंग और टास्क हैंडऑफ किया जा सकता है।

 

IP68 और IP69 रेटिंग

 

Vivo T5 को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसमें Wet-Hand Touch और One-Tap Water Ejection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक फोन को अलग-अलग परिस्थितियों में X9 durability testing और MIL-STD-810H testing से भी गुजारा गया है।

 

Vivo T5 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

फीचर स्पेसिफिकेशन

  • प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7500 Turbo
  • डिस्प्ले 6.83-inch 1.5K 3D Curved AMOLED
  • रिफ्रेश रेट 144Hz
  • बैटरी 7050mAh
  • चार्जिंग 44W FlashCharge
  • रियर कैमरा 50MP Sony IMX882 OIS + 8MP Ultra-Wide
  • फ्रंट कैमरा 32MP
  • OS OriginOS 6.0
  • कलर Royal Bronze, Silver Green
  • शुरुआती कीमत ₹34,999
  • बिक्री 9 सितंबर 2026

सुंदर पिचाई का फ्यूचर मंत्र! तकनीक बदलेगी, लेकिन इंसान पर भरोसा करना न छोड़े

टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ नया आता रहता है। कभी नया फोन लॉन्च होता है, तो कभी किसी ऐप या सॉफ्टवेयर में नया फीचर जुड़ जाता है। ऐसे बदलाव हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं। लेकिन इनके पीछे सिर्फ मशीनों का कमाल नहीं होता, बल्कि इन्हें बनाने और इस्तेमाल करने वाले लोगों की सोच भी बहुत मायने रखती है। सुंदर पिचाई टेक्नोलॉजी के फ्यूचर को लेकर काफी पॉजिटिव सोच रखते हैं। उनका मानना है कि टेक्निक हमारी जिंदगी को बेहतर बना सकती है, लेकिन इसके लिए लोगों की सोच और सही फैसले भी जरूरी हैं। यानी उनका भरोसा सिर्फ टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर भी है जो इसे बनाते हैं और सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

 

sundar

 

सुंदर पिचाई का आज का विचार-

मैं आशावादी हूं, इसलिए नहीं कि मुझे टेक्नोलॉजी पर भरोसा है, बल्कि इसलिए कि मुझे लोगों पर भरोसा है।

 

लोगों पर भरोसा करें

सुंदर पिचाई के इस विचार का मतलब है कि फ्यूचर को लेकर उनका भरोसा सिर्फ टेक्नोलॉजी पर नहीं है। मशीनें काम को तेज कर सकती हैं, सॉफ्टवेयर कई चीजों को अपने आप कर सकता है और AI कुछ ही सेकंड में जवाब दे सकता है। लेकिन सही फैसला लेना अभी भी इंसान के हाथ में है। कौन-सी परेशानी हल करनी है, किसी जवाब पर भरोसा करना है या नहीं और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किस तरह करना है, यह इंसान ही तय करता है।

 

अपने फैसले खुद लें

नई टेक्नोलॉजी आने के बाद हर कोई उसे एक ही तरीके से इस्तेमाल नहीं करता। कंपनियां तय करती हैं कि उन्हें कौन-सा सिस्टम अपनाना है, एम्पलॉई देखते हैं कि वह उनके काम को कैसे आसान बना सकता है और कस्टमर तय करते हैं कि कौन-सा प्रोडक्ट लंबे समय तक चलेगा। वहीं गवर्नमेंट और दूसरी ऑर्गेनाइजेशन यह तय करती हैं कि किसी टेक्निक के इस्तेमाल के लिए कौन से नियम होने चाहिए।

टेक्नोलॉजी कई ऐसे काम कर सकती है, जिनमें पहले काफी समय और मेहनत लगती थी। इससे काम करने का तरीका जरूर बदल रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इंसानों की जरूरत खत्म हो जाएगी। किसी को यह तय करना होगा कि काम कैसे किया जाए, नतीजा सही है या नहीं और गलती होने पर क्या कदम उठाना है। बातचीत करना, परेशानी को समझना, सही फैसला लेना और दूसरों के साथ मिलकर काम करना जैसी खूबियां आज भी जरूरी हैं।

 

 

 

नई चीजें सीखते रहे

टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है, इसलिए एक ही सिस्टम या टूल को हमेशा के लिए सीख लेना काफी नहीं है। आज जो सॉफ्टवेयर काम का है, हो सकता है कुछ समय बाद उसकी जगह कोई नया टूल ले ले। ऐसे में नई चीजों को सीखने और जरूरत के हिसाब से खुद को बदलने की आदत काफी काम आती है। शुरुआत में किसी नई टेक्नोलॉजी को समझने में परेशानी हो सकती है, लेकिन गलतियों से सीखकर धीरे-धीरे बेहतर हुआ जा सकता है।

 

 

 

AI इनफार्मेशन सोच-समझकर अपनाएं

पिचाई की बात का मतलब यह नहीं है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर चीज अच्छी ही होगी। AI गलत जानकारी दे सकता है, ऑटोमेशन से कुछ नौकरियों पर असर पड़ सकता है और डिजिटल टेक्नोलॉजी से प्राइवेसी जैसे सवाल भी खड़े हो सकते हैं। इसलिए नई टेक्निक को अपनाते समय सिर्फ उसके फायदे देखना सही नहीं है। यह भी समझना जरूरी है कि इसे किसने बनाया, इसका इस्तेमाल कौन कर रहा है, इससे किसे फायदा हो रहा है और इसकी वजह से किन लोगों को परेशानी हो सकती है।

 

 

टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है, इसलिए जरूरी है कि हम भी नई चीजों के साथ खुद को बदलते रहें। हर नई टेक्निक को बिना सोचे अपनाने के बजाय यह समझना बेहतर है कि वह हमारे लिए कितनी काम की है। खुली सोच और सीखने की आदत के साथ हम आने वाले बदलावों को आसानी से अपना सकते हैं।

एक दांत के इलाज के ₹2.37 लाख! NRI ने जब भारत की फ्लाइट का किराया देखा तो खुद ही रह गया हैरान

अमेरिका में 15 साल से रह रहे भारतीय नितिन मल्होत्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक अनुभव की वजह से चर्चा में हैं। दांत में दर्द होने पर वह इलाज के लिए डेंटिस्ट के पास पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें जो खर्च बताया गया, उसने उन्हें हैरान कर दिया। इंश्योरेंस होने के बावजूद करीब 2,500 डॉलर यानी लगभग ₹2.37 लाख अपनी जेब से देने की बात सामने आई। इसके बाद नितिन ने अमेरिका और भारत में डेंटल ट्रीटमेंट की लागत की तुलना करते हुए एक सवाल अपने फॉलोअर्स के सामने रख दिया।

दांत में दर्द हुआ तो पहुंचे डॉक्टर के पास

नितिन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया कि दांत में तकलीफ होने के बाद वह जांच के लिए डेंटिस्ट के पास गए। क्लिनिक में सबसे पहले उनसे पूछा गया कि उनके पास कौन सा डेंटल इंश्योरेंस है। इंश्योरेंस कार्ड दिखाने के बाद उनके दांत का एक्स-रे किया गया।

नितिन के मुताबिक, सिर्फ एक्स-रे के लिए उनसे 180 डॉलर यानी करीब ₹17 हजार चार्ज किए गए। इसके बाद डॉक्टर ने जांच करके इलाज का अनुमानित खर्च बताया।

इंश्योरेंस के बाद भी देना था ₹2.37 लाख

नितिन का कहना है कि क्लिनिक ने उन्हें बताया कि सामान्य तौर पर इलाज का बिल करीब 8,000 डॉलर यानी लगभग ₹7.60 लाख हो सकता है। हालांकि, इंश्योरेंस के तहत एडजस्टमेंट के बाद उनकी जेब से 2,500 डॉलर देने की बात कही गई। इतनी बड़ी रकम सुनकर नितिन ने भारत में होने वाले डेंटल ट्रीटमेंट की कीमत से इसकी तुलना की। उनका कहना था कि भारत में दांतों की सफाई, रूट कैनाल और दूसरे इलाज अपेक्षाकृत कम खर्च में हो सकते हैं।

इलाज से सस्ती लगी भारत की फ्लाइट

नितिन ने बताया कि उन्होंने अमेरिका से भारत की फ्लाइट का किराया भी चेक किया। उनके मुताबिक, टिकट करीब 1,200 डॉलर यानी लगभग ₹1.14 लाख में मिल रही थी। यहीं से उनके मन में सवाल आया कि अगर भारत की फ्लाइट का खर्च ही करीब 1.14 लाख रुपये है और अमेरिका में सिर्फ डेंटल ट्रीटमेंट के लिए 2.37 लाख रुपये देने पड़ रहे हैं, तो क्यों न भारत जाकर इलाज कराया जाए।

‘क्या मुझे भारत जाकर इलाज कराना चाहिए?’

नितिन ने वीडियो में अपने फॉलोअर्स से पूछा कि ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। अमेरिका में इलाज कराएं या भारत आकर दांतों का इलाज करवाएं? उन्होंने दावा किया कि भारत में रूट कैनाल, दांतों की सफाई और अन्य डेंटल केयर करीब ₹10 हजार से ₹15 हजार में हो सकती है। हालांकि, इलाज की वास्तविक कीमत डॉक्टर, शहर, प्रक्रिया और मरीज की स्थिति के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

नितिन के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी खूब प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने अमेरिका में डेंटल केयर को बेहद महंगा बताया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी स्थिति में भारत की फ्लाइट बुक करना ही बेहतर है। एक अन्य यूजर ने कहा कि अमेरिका में दांतों का इलाज वाकई काफी महंगा पड़ता है। वहीं एक कमेंट में नितिन की तुलना पर सहमति जताते हुए लिखा गया कि यहां तो फ्लाइट का खर्च ही इलाज से कम नजर आ रहा है।

Success Story: छत पर शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, ऐसे होने लगी लाखों की कमाई, महिला ने अपनाया ये तरीका

Stock to Buy: यह शेयर आपको कर देगा मालामाल, UBS ने दी है खरीदने की सलाह

आप किसी दमदार शेयर की तलाश में हैं तो आप कोल इंडिया के शेयर में निवेश कर सकते हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 550 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ सकता है।

HSBC ने शेयर पर दी है होल्ड रेटिंग

एचएसबीसी ने भी कोल इंडिया के शेयरों पर ‘होल्ड’ की रेटिंग दी है। उसने इस शेयर के लिए 440 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि पावर की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। उधर, हाइड्रो पावर जेनरेशन कमजोर है। कोयले की इनवेंट्री घटकर तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है। कोयले की कीमतें चढ़ रही हैं। इसका मतलब है कि आगे कोयले की मांग स्ट्रॉन्ग रहेगी।

25 एनालिस्ट्स में से 14 की खरीदने की सलाह

मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर पर ‘इक्वलवेट’ रेटिंग दी है। कोल इंडिया के शेयरों को कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 14 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। 6 ने इसे होल्ड करने की सलाह दी है। 5 ने इसे बेचने की सलाह दी है। कोल इंडिया देश की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी है। इसे शेयरों में 2 सितंबर को तेजी दिखी। कारोबार के अंत में शेयर 3.66 फीसदी चढ़कर 416 रुपये पर बंद हुआ।

2 सितंबर को शेयरों में जोरदार तेजी 

कोल इंडिया के शेयरों में ऐसे दिन तेजी दिखी, जब बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव था। 2 सितंबर को निफ्टी 50 कारोबार खत्म होने पर 0.59 फीसदी यानी 141 अंक गिरकर 23,914 पर आ गया। कई हफ्ते बाद यह 24,000 के नीचे आया है। सेंसेक्स 0.49 फीसदी यानी 373 अंक गिरकर 76,570 पर रहा।

यह भी पढ़ें: Milky Mist Share Price: रॉकेट की तरह भागा शेयर, IPO में निवेश किया होता तो 15 दिन में 78% कमाया होता

81.5 करोड़ टन प्रोडक्शन का टारगेट

अप्रैल से अगस्त के दौरान कोल इंडिया का प्रोडक्शन साल दर साल आधार पर 4.5 फीसदी घटकर 26.75 करोड़ टन रहा। कंपनी ने FY27 के लिए 81.5 करोड़ टन उत्पादन का टारगेट रखा है। बीते एक साल में कोल इंडिया का शेयर 9.52 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स का रिटर्न निगेटिव रहा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

putin masood

मध्य पूर्व में जारी बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच रूस और ईरान की बढ़ती नजदीकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। SCO सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

ईरान की ओर से रूस के समर्थन की सराहना की गई है। तेहरान ने अमेरिका के दबाव और प्रतिबंधों के बीच मॉस्को के रुख के लिए आभार जताते हुए दोनों देशों के साथ मिलकर अमेरिकी 'एकतरफावाद' का मुकाबला करने की बात कही है।

 

रूस पर ईरान की मदद का आरोप

 

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच रूस पर ईरान की मदद करने के आरोप भी सामने आए हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रूस ईरान को सैन्य और तकनीकी सहायता दे रहा है। इनमें सैटेलाइट इमेजरी या खुफिया जानकारी साझा किए जाने से जुड़े दावे भी शामिल हैं। हालांकि, रूस द्वारा ईरान को युद्ध में प्रत्यक्ष सैन्य सहायता या सैटेलाइट के जरिए लक्ष्यों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

SCO में पुतिन और पेजेशकियन की मुलाकात

 

SCO सम्मेलन के दौरान पुतिन और पेजेशकियन की मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ईरानी राष्ट्रपति ने रूस के समर्थन की सराहना करते हुए अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों और एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए।

 

पेजेशकियन ने कहा कि रूस और ईरान मिलकर अमेरिका के 'एकतरफावाद' का विरोध कर सकते हैं। इससे संकेत मिलता है कि तेहरान और मॉस्को के बीच रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

 

होर्मुज को लेकर ईरान का बड़ा दावा

 

इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी तनाव बढ़ने की खबरें हैं। ईरानी पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि अमेरिका के साथ संघर्ष के बावजूद होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण कमजोर नहीं हुआ है।

 

दावों के मुताबिक, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बना हुआ है और बारूदी सुरंगों को लेकर भी गंभीर चेतावनी दी गई है।

 

दो तेल टैंकरों के बारूदी सुरंग की चपेट में आने का दावा

 

ईरान से जुड़े दावों में कहा गया है कि होर्मुज से गुजरते समय दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों की चपेट में आए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। ईरानी पक्ष ने कथित तौर पर यह भी चेतावनी दी है कि जो जहाज अमेरिकी आदेश या निर्देश पर होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेंगे, उन्हें जोखिम का सामना करना पड़ सकता है

पुतिन ने सीजफायर को लेकर जताया अफसोस

 

बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का स्वागत किया था, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि इसके बाद हुआ युद्धविराम कमजोर साबित हुआ।

 

पुतिन और पेजेशकियन की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रूस और ईरान अमेरिका के साथ तनाव के बीच अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

अमेरिका के खिलाफ रूस-ईरान की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी

 

पेजेशकियन के बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिकी दबाव और प्रतिबंधों के बीच ईरान रूस पर अपनी रणनीतिक निर्भरता बढ़ा रहा है। दूसरी ओर, मिसाइल तकनीक को लेकर सामने आई रिपोर्ट दोनों देशों के सैन्य सहयोग को लेकर नए सवाल खड़े करती है।

 

हालांकि, रूस द्वारा ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तकनीक दिए जाने और इसके वास्तविक सैन्य इस्तेमाल से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

 

 

एक और रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Russia-Iran Relations: रूस और ईरान के बीच बढ़ती रणनीतिक नजदीकी के बीच एक रिपोर्ट ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने में मदद कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कार्यक्रम वर्ष 2023 में शुरू हुआ था और इसके जरिए ईरान भविष्य में मध्य पूर्व में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और अन्य नौसैनिक पोतों को निशाना बनाने की क्षमता विकसित कर सकता है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में रूस के कुछ शीर्ष विशेषज्ञ भी शामिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं है कि इस तकनीक से तैयार सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को ईरान ने युद्ध में तैनात कर दिया है।

 

रूस से ईरान को मिल रही मिसाइल तकनीक?

रिपोर्ट के अनुसार उसकी जांच रूसी पत्राचार, यात्रा रिकॉर्ड और सैन्य पेटेंट से जुड़े दस्तावेजों पर आधारित है। रिपोर्ट ने इस कार्यक्रम को मॉस्को से तेहरान को रणनीतिक सैन्य तकनीक के सबसे महत्वपूर्ण ज्ञात हस्तांतरणों में से एक बताया है।

 

बताया गया है कि कार्यक्रम का मुख्य फोकस Ramjet propulsion system पर है। यह तकनीक क्रूज मिसाइल को ध्वनि की गति से कई गुना अधिक रफ्तार से उड़ने में सक्षम बना सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने इस सिस्टम को तैयार कर इसका परीक्षण भी किया है, लेकिन इस तकनीक से लैस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के तैनात होने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

 

'दशकों से इस तकनीक की तलाश में था ईरान'

 

ईरानी मिसाइलों के विशेषज्ञ और Conflict Armament Research के वरिष्ठ विश्लेषक फैबियन हिंज के मुताबिक, यह रूस की ओर से बेहद संवेदनशील रणनीतिक सैन्य तकनीक का हस्तांतरण है। उनका कहना है कि ईरान दशकों से ऐसी तकनीक हासिल करना चाहता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस में इस स्तर के कार्यक्रम के लिए शीर्ष राजनीतिक स्तर से मंजूरी की आवश्यकता होगी।

Simple Wave Launched from Rs 1.10 lakh

Simple Wave Launched from Rs 1.10 lakh
An indoor shot showing the new Wave scooter with the founders of Simple Energy on stage

Simple, the Bengaluru based EV startup, has finally launched their family scooter Wave today. The scooter was first spotted testing back in March this year and was earlier referred to as Arrive during development. Simple is looking to position this as a mass market scooter compared to their sharp, performance focussed One and One S.

  1. Simple Wave has four variants; six, if you count instrument cluster options
  2. Lowest variant has a 2.2kWh battery, top variant has a 5kWh battery
  3. Delivery starts from 25 September 2026

Simple Wave: What you should know

New and improved motor, battery, and design

The Wave is based on an updated platform of the brand’s One scooter range. The first update is to the suspension, with the Wave using a twin shock rear suspension (compared to the One’s monoshock) and a much longer seat. Speaking of which, the Wave has a whopping 920mm long seat, claimed to be the longest scooter seat in the country. The other headline is the 70L storage in the Wave. Of which, 63 litres come from the under seat compartment, three litres on the front apron cubby, and four litres from a quick access pocket on the left side of the rider’s seat (called Pill Storage). An identical pocket for the right side is offered as an accessory.

The Wave has four variants by battery capacity. The base WaveS is offered in two battery capacities, 2.2kWh and 2.7kWh with 110km and 132km of IDC range, respectively. The middle variant, Wave, has a 3.7kWh battery and 171km of IDC range, and the top Wave+ variant has a 5kWh battery and 243km of IDC range. Wave+ currently has the highest range in its segment. Compared to the One range, the powertrain has seen updates all over. The 6.4kW motor has been updated to third generation and so has the Battery Management System, with the overall size of the motor reduced by 15 percent.

For context, the One uses a 5kWh battery and an 8.8kW motor; the One S has a 3.7kWh battery and a 6.4kW motor. They offer up to 265km and 190km of claimed range, respectively. Do note that there’s also a One Ultra with a 6.5kWh battery and a motor with 8.8kW of power with a claimed 400km range, but the delivery dates for that have not been announced so far. The One Ultra is currently the most expensive scooter from Simple, priced at Rs 2.35 lakh (ex-showroom, Bengaluru).

The scooter’s design has also shifted to a sleeker silhouette, letting go of the One’s sharp and aggressive lines. Simple claims it’s inspired by water, as opposed to air for the One range. However, the Wave retains the 7-inch TFT instrument cluster. The Wave+ gets it as standard, whereas the lower variants offer an option between the TFT or an InfinityBlack LCD cluster. The WaveS variants get three ride modes (EcoX, Eco, and Ride) with a claimed top speed of 75kph. Wave and Wave+ variants add an additional Sports mode and increases the top speed to 90kph. The 2.2kWh variant is available in two colours, 2.7kWh variants in four, and the 3.7kWh and 5kWh variants in six colours.

First spotted on the test mule, the Wave swaps the rear disc from the One range for a more cost-effective rear drum brake but retains the Combined Braking System (CBS) across all four variants. However, the One scooters offer traction control as standard rider aid, with the Wave limiting it to — called GripSense now — on the higher variants. Dimensions-wise, compared to the One range, seat height has been lowered by 5mm to 775mm and ground clearance has been increased by 3mm to 175mm.

The Simple Wave has been priced starting at Rs 1.10 lakh (ex-showroom, Bengaluru). Simple has announced that deliveries commence from September 25. Prices for the higher variants hasn’t been revealed, and Simple hasn’t clarified if the delivery date applies to all the variants. With its pricing, the Simple Wave directly rivals other EV scooters like the new Ather Konarc, Bajaj Chetak, Hero Vida, and TVS iQube, with range as its biggest trump card over all of them.
 

रिकवरी के बावजूद Sensex 374 प्वाइंट्स कमजोर, Nifty 23914 पर बंद, डूबे निवेशकों के ₹2.69 लाख करोड़

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध की आंच तेज हुई तो कच्चा तेल उबल पड़ा और इन दोनों ने मिलकर दुनिया भर में कोहराम मचा दिया। घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 23800 के नीचे आ गया और निचले स्तर पर रिकवरी के बावजूद यह गहरे लाल बंद हुआ। ब्रोडर लेवल पर भी रिकवरी हल्की ही रही और शुरुआती कारोबार में 1% की गिरावट से हल्की रिकवरी के साथ निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.53% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.37% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज आईटी और आईटी सेक्टर ने मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि यह संभल ही नहीं पाया। निफ्टी ऑटो डेढ़ फीसदी से अधिक और निफ्टी आईटी 1% से अधिक कमजोर हुआ। सरकारी बैंकों ने रिकवरी तो कर ली लेकिन इसके निफ्टी इंडेक्स में बढ़त मामूली रही तो दूसरी तरफ प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई। बिकवाली के इस दबाव में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक गिर गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 02 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 373.93 प्वाइंट्स यानी 0.49% की फिसलन के साथ 76,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 141.35 प्वाइंट्स यानी 0.59% की कमजोरी के साथ 23,914.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 808.56 प्वाइंट्स टूटकर 76,135.72 और निफ्टी 269.00 प्वाइंट्स गिरकर 23,786.80 पर आ गया।

निवेशकों के ₹2.69 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 01 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,89,41,989.64 करोड़ था। आज यानी 02 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,86,72,129.50 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹269,860.14 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 10 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 10 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 19

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।