IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार

IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार

Indian stock market surged driven by a big rally in IT stocks

Share Market Update News : आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज बहार आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 74649.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23483.55 पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में IT, FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। निफ्टी आईटी में 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर रहा।

आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज बहार आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 74649.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23483.55 पर पहुंच गया।

ALSO READ: Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार

दिनभर के कारोबार में IT, FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। निफ्टी आईटी में 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.53 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।

इसके अलावा इंफोसिस में 5.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 4.08 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.76 प्रतिशत की तेजी आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3911.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ALSO READ: ट्रंप के बयान से Share Bazaar में आई बहार, Sensex 941 अंक उछला, Nifty भी 24300 के पार

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कोस्पी, शंघाई के कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग के हैंग सेंग में बढ़त दर्ज की गई, जबकि जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुआ।

ALSO READ: Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी, Sensex 75270 के पार, Nifty भी 394 अंक उछला

इससे पहले यानी 1 जून को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी, जब बीएसई का सेंसेक्स 508 अंक टूटकर 74267 पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 165 अंक गिरकर 23382 पर आ गया था।
Edited By : Chetan Gour 

सैम ऑल्टमैन की OpenAI को पछाड़ दुनिया की सबसे मूल्यवान AI कंपनी बनी एंथ्रोपिक; वैल्यूएशन सुन उड़ जाएंगे होश

सैम ऑल्टमैन की OpenAI को पछाड़ दुनिया की सबसे मूल्यवान AI कंपनी बनी एंथ्रोपिक; वैल्यूएशन सुन उड़ जाएंगे होश

Open AI Anthropic AI

Tech War in Money Market : वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उद्योग में उस समय एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब क्लॉड AI असिस्टेंट विकसित करने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने बाजार मूल्यांकन के मामले में ओपनएआई को पीछे छोड़ दिया है।

 

एंथ्रोपिक ने हाल ही में सीरीज एच (Series H) फंडिंग राउंड के जरिए 65 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस फंडिंग का नेतृत्व एल्टिमीटर कैपिटल, ड्रैगनीयर, ग्रीनोक्स और सेक्वोया कैपिटल जैसे दिग्गज निवेशकों ने किया है। अमेजन ने भी इसमें 5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसके बाद एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन आसमान छूते हुए 965 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस छलांग के साथ ही उसने OpenAI को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। दूसरी तरफ सैम ऑल्टमैन की अगुवाई वाली OpenAI की आखिरी वैल्यूएशन 852 अरब डॉलर आंकी गई।

 

एंथ्रोपिक का रेवेन्यू रन रेट 2025 में 10 अरब डॉलर था, वह अब बढ़कर 47 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय 'क्लाउड कोड' (Claude Code) को जाता है। यह एंथ्रोपिक का एक एआई कोडिंग असिस्टेंट टूल है जो दुनिया भर के सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है।

 

अब IPO के मैदान में टक्कर

ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच अब आईपीओ के मैदान में टक्कर होगी। दोनों ही कंपनियां इस साल के अंत तक शेयर बाजार में अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी वर्ष एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स भी इसी साल अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।

एंथ्रोपिक ने सोमवार को गोपनीय रूप से अपने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। ऐसे में एंथ्रोपिक का नंबर वन बनना उसके आईपीओ के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

 

क्या होगा Open AI का अगला कदम

फिलहाल एंथ्रोपिक ने बाजी मार ली है, लेकिन सैम ऑल्टमैन की OpenAI भी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी है कि इस पर क्या पलटवार करती है। इसी वर्ष एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स भी इसी साल अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।

edited by : Nrapendra Gupta

सेंसेक्स 639 अंक टूटा, ताइवान ने भारतीय शेयर बाजार को पछाड़ा, कैसा रहेगा जून का पहला हफ्ता

सेंसेक्स 639 अंक टूटा, ताइवान ने भारतीय शेयर बाजार को पछाड़ा, कैसा रहेगा जून का पहला हफ्ता

market ki baat

Share Market Weekly Review : पश्चिम एशिया संकट के साथ मौसम विभाग की कमजोर मानसून की चेतावनी से मई के आखिरी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दी। सेंसेक्स में इस हफ्ते 639 अंक की गिरावट रही, वहीं निफ्टी भी 172 अंक गिर गया। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1074 अंक की बढ़त के साथ 76,489 पर और निफ्टी 312 अंक चढ़कर 24032 पर बंद हुआ। शेष 3 कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दी। मंगलवार को सेंसेक्स 479 अंकों की गिरावट के साथ 76,010 पर बंद हुआ तो निफ्टी 118 अंक गिरकर 23914 पर जा पहुंचा।

बुधवार को सेंसेक्स 142 अंक गिरकर के साथ 75,868 पर बंद हुआ। निफ्टी 7 अंक गिरकर 23,907 पर पहुंच गया। गुरुवार को बकरीद की वजह से भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखाई दी। सेंसेक्स 1,092 अंकों की गिरावट के साथ 74,776 पर बंद, निफ्टी 359 अंक गिरकर 23548 पर बंद हुआ।

 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

हार्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि दोनों देशों के बीच समझौते की उम्मीद में क्रूड ऑइल जरूर 100 डॉलर के नीच पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया अभी भी काफी कमजोर है। इस हफ्ते बाजार में जमकर मुनाफावसूली हुई। मौसम विभाग के कमजोर मानसून के संकेतों ने भी निवेशकों को निराश किया।

 

ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ा

शेयर बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैपिटलाइजेशन) के मामले में ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बन गया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयरों में आई विस्फोटक तेजी रही। स्टॉक मार्केट वैल्युएशन में ताइवान भले ही भारत से आगे निकल गया है, लेकिन आईएमएफ के अनुमान के अनुसार भारत की 4.15 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था अब भी ताइवान की 977 अरब डॉलर की जीडीपी से कहीं बड़ी है।

 

F&O में 10 मिनट ज्यादा ट्रेडिंग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव्स (भावी और विकल्प – F&O) के लिए ट्रेडिंग के समय में 10 मिनट की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जो 3 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी। संशोधित समय सारणी के तहत, इक्विटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग अब मौजूदा समय दोपहर 3:30 बजे के बजाय दोपहर 3:40 बजे समाप्त होगी।

 

क्यों निवेशकों ने बनाई भारतीय बाजारों से दूरी?

इक्विटी विश्लेषकों के बीच कराए गए रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि विदेशी निवेशकों के बड़े पैमाने पर बाजार छोड़ने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उछाल में सीमित भागीदारी के कारण भी भारतीय शेयर बाजार को करारा झटका लगा है। विदेशी निवेशकों ने साल 2026 में अब तक अपनी होल्डिंग्स में से 23 बिलियन डॉलर (लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपए से अधिक) से ज्यादा के शेयर बेचे हैं। भारतीय बाजार 20 से अधिक के प्राइस-टू-अर्निंग (पी/ई) रेशियो पर कारोबार कर रहा है, जो अधिकांश प्रमुख यूरोपीय और उभरते बाजारों से अधिक है। हालांकि यह दुनिया में सबसे कम डिविडेंड यील्ड देने वाले बाजारों में से एक है।  

 

कैसा रहेगा अगला हफ्ता

मई का आखिरी कारोबारी हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उतार-चढ़ाव वाला रहने के आसार हैं। अमेरिका और ईरान में तनाव बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर किया है। अब लोगों की नजरें केरल में मानसून की दस्तक पर है। अगर मानसून ज्यादा लेट होता है तो बाजार पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। लोगों को महंगाई बढ़ने का भी डर सता रहा है।

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने बताया कि बाजार न्यूज बेस्ड होने के साथ ही रेंज बाउंड भी है। पश्चिम एशिया में फिलहाल तनाव बना हुआ है। कमजोर मानसून के साथ ही महंगाई बढ़ने की आशंका से निवेशक सतर्क रूख अपनाए हुए हैं। बाजार में थोड़ी तेजी की स्थिति में मुनाफा वसूली हो जाती है। निफ्टी में नीचे में 22,800 पर मजबूत सपोर्ट है तो ऊपर में 24500 की रेंज भी क्रास होने संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही।   

 

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

Share Bazaar में हाहाकार, बिकवाली के दबाव में Sensex 1092 अंक फिसला, Nifty भी 359 अंक लुढ़का

Share Bazaar में हाहाकार, बिकवाली के दबाव में Sensex 1092 अंक फिसला, Nifty भी 359 अंक लुढ़का

Indian stock market witnessed sharp decline on Friday amid selling pressure

Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अचानक बिकवाली बढ़ गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार को कमजोर कर रही है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1092 अंक यानी 1.44 फीसदी फिसलकर 74775.74 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 359.40 अंक यानी 1.5 फीसदी लुढ़ककर 23547.75 अंक पर आ गया। शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन यह गिरावट आई है।

 

बाजार को कमजोर कर रही बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अचानक बिकवाली बढ़ गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी बाजार को कमजोर कर रही है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1092 अंक यानी 1.44 फीसदी फिसलकर 74775.74 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 359.40 अंक यानी 1.5 फीसदी लुढ़ककर 23547.75 अंक पर आ गया।

ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Share Bazaar गिरा, Sensex 142 अंक टूटा, Nifty ने भी खोया 24 हजार का स्‍तर

इन शेयरों में रही सबसे ज्‍यादा गिरावट

शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन यह गिरावट आई है। सबसे बड़े नुकसान वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, मैक्स हेल्थ, इंडिगो, आयशर मोटर्स और ओएनजीसी शामिल रहे। एमसीएक्स के शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। भारत डायनेमिक्स के कमजोर चौथी तिमाही नतीजों ने शेयर को 4 फीसदी से ज्यादा नीचे धकेल दिया। पीबी फिनटेक में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई।

ALSO READ: Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 479 अंक लुढ़का, Nifty भी 24 हजार के नीचे

निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली की, जिससे कई बड़े शेयरों में तेज गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए फिसलकर 466 लाख करोड़ रुपए रह गया। इस बीच ब्रेंट क्रूड भी 1.6 फीसदी गिरावट के साथ 92.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

ALSO READ: Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार

कमजोर साबित हुआ मई 2026

मई 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर साबित हुआ। सेंसेक्स पूरे महीने में 2.8 फीसदी गिरकर 6 साल का सबसे खराब महीना बना, जबकि निफ्टी 1.9 फीसदी टूटकर यह महीना 4 साल का सबसे खराब महीना बना।
Edited By : Chetan Gour  

बिकवाली के दबाव में Share Bazaar गिरा, Sensex 142 अंक टूटा, Nifty ने भी खोया 24 हजार का स्‍तर

बिकवाली के दबाव में Share Bazaar गिरा, Sensex 142 अंक टूटा, Nifty ने भी खोया 24 हजार का स्‍तर

Indian stock markets declined amid selling pressure

Share Market Update News : भारी उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स में 141.90 (-0.19%) अंकों की गिरावट रही और यह 75867.80 के स्तर पर आ गया, वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी भी 6.55 (-0.03%) अंक लुढ़ककर 23907.15 के स्‍तर पर बंद हुआ है। इससे पहले यानी मंगलवार को अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 479.26 अंक गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 118 अंक लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया था।

 

भारी उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स में 141.90 (-0.19%) अंकों की गिरावट रही और यह 75867.80 के स्तर पर आ गया, वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी भी 6.55 (-0.03%) अंक लुढ़ककर 23907.15 के स्‍तर पर बंद हुआ है।

ALSO READ: Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 479 अंक लुढ़का, Nifty भी 24 हजार के नीचे

वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय रुपए की कमजोरी का सीधा असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका द्वारा दक्षिणी ईरान में किए गए हवाई हमलों की खबरों ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गजों में रही।

 

सबसे ज्यादा नुकसान देश के प्रमुख ऋणदाता एचडीएफसी (एचडीएफसी) बैंक के शेयरों को उठाना पड़ा। इसके शेयरों में करीब 3 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स में कमजोरी नजर आई। 

ALSO READ: Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार

इससे पहले यानी मंगलवार को अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। मध्य पूर्व में अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया था।
Edited By : Chetan Gour

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

LIC

LIC Stake Sale : मोदी सरकार 4 साल बाद एक बार फिर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बड़ी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। इस शेयर बिक्री के जरिए सरकार का लक्ष्य लगभग 10000 करोड़ रुपए जुटाने का है।

 

OFS के जरिए 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्लान

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, सरकारी बीमा कंपनी LIC में सरकार 2 फीसदी तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) मार्ग के माध्यम से एलआईसी में आगे शेयर बिक्री के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। जून महीने के अंत या जुलाई महीने की शुरुआत में कंपनी की हिस्सेदारी बेचने की योजना है।

 

एलआईसी के शेयरों में गिरावट

एलआईसी द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर से कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 2.52 बजे एलआईसी का शेयर करीब साढ़े 3.56 फीसदी गिरकर 824.45 रुपए पर था।

 

2022 में बेची थी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी

भारत सरकार ने मई 2022 में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। उस समय का देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च कर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। बैंक में 31 मार्च 2026 तक LIC में भारत सरकार की हिस्सेदारी 96.5% है।

 

एलआईसी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.21 लाख करोड़

सरकार को 16 मई 2027 तक अनिवार्य 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता की जरूरत को पूरा करने के लिए एलआईसी में 6.5 प्रतिशत और हिस्सेदारी बेचने की जरूरत है। एलआईसी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.21 लाख करोड़ रुपए है।

edited by : Nrapendra Gupta 

Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 479 अंक लुढ़का, Nifty भी 24 हजार के नीचे

बिकवाली के दबाव में Share Bazaar गिरा, Sensex 142 अंक टूटा, Nifty ने भी खोया 24 हजार का स्‍तर

Indian stock markets declined amid selling pressure

Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। मध्य पूर्व में अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ते ही बाजार में बिकवाली हावी रही। मध्य पूर्व में अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली।

ALSO READ: Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरकर 76009.70 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 118 अंक यानी 0.49 फीसदी लुढ़ककर 23913.70 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

ALSO READ: Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार

सबसे ज्यादा बिकवाली Bharti Airtel, TCS, Bajaj Finance, Trent और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में रही और यह 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। इस गिरावट के कारण निफ्टी ने अपना महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर (24000) खो दिया।
Edited By : Chetan Gour

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर सकारात्मक माहौल बनने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुए।

ALSO READ: 'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से भारतीय बाजार को राहत मिली है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत में सकारात्मक संकेत मिलने से वैश्विक निवेशकों का रुझान भी बेहतर हुआ, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। 

 

मुंबई में कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 76,488.96 अंक पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 1,143.72 अंक यानी 1.51 प्रतिशत उछलकर 76,559.07 अंक तक पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,031.70 अंक पर बंद हुआ।  Edited by : Sudhir Sharma 

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

market ki baat

Share Market Weekly Review : पश्चिम एशिया संकट का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता दिखाई दे रहा है। भारतीय शेयर बाजार के लिए यह कारोबारी हफ्ता रेंजबाउंड रहा। निवेशक सतर्क दिखाई दिए। सेंसेक्स में इस हफ्ते 178 अंक की बढ़त रही, वहीं निफ्टी भी मात्र 41 अंक बढ़ा। रिजर्व बैंक ने रुपए में जान डालने के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का लाभांश दिया तो मोदी की मेलोडी ने पारले प्रोडक्ट्स की जगह पारले इंडस्ट्रीज में मिठास घोल दी। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को 77 अंक की बढ़त के साथ 75,315 पर और निफ्टी 6 अंक बढ़कर 23,650 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 75201 पर पहुंचा। निफ्टी 32 अंक बढ़कर 23618 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 118 अंक की बढ़त के साथ 75,318 पर और निफ्टी 41 अंक की गिरावट के साथ 23,659 पर पहुंच गया।

गुरुवार को शेयर बाजार में फिर गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 135 अंक गिरकर 75183 पर बंद हुआ। निफ्टी क्लोजिंग के समय मात्र 4 अंक बढ़कर 23655 पर था। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 232 अंक बढ़कर 75415 और निफ्टी 65 अंक बढ़कर 23719 पर जा पहुंचा।

 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

हार्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इस वजह से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड पर दबाव बन रहा है और इसकी कीमतें 100 डॉलर से ऊपर बनी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, पेट्रोल डीजल पर महंगाई की मार का भी शेयर बाजार पर असर दिखाई दिया।

 

RBI ने सरकार के लिए खोला खजाना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का लाभांश देने की घोषणा की। इस फैसले से पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ते आयात बिल और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बीच सरकारी खजाने को मजबूत सहारा मिलेगा। इससे सरकार को 3 बड़े फायदे होंगे। पहला यह कि सरकार को उम्मीद से ज्यादा पैसा मिला है, जिससे उसका घाटा कम करने में मदद मिलेगी। दूसरा यह कि हाइवे, रेलवे और डिफेंस जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर बिना नया कर्ज लिए खर्च बढ़ाया जा सकेगा।

 

मेलोडी से पारलेजी को बड़ा फायदा

पीएम मोदी ने इटली पीएम को गिफ्ट में पारले की मेलोडी देने से कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई। यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। बहरहाल इसका भरपूर फायदा इन्फ्रस्ट्रक्चर और रियल एस्टेट से जुड़ी पारले इंडस्ट्रीज ने उठाया। कंपनी का शेयर लगातार 3 दिन अपर सर्किट में पहुंच गया। इस माइक्रोकैप शेयर की कीमत 16 फीसदी बढ़कर 5.78 रुपए पर पहुंच गई। कंपनी का मार्केट कैप 28.23 करोड़ रुपए हो गया।

 

कैसा रहेगा अगला हफ्ता

मई का आखिरी कारोबारी हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उतार-चढ़ाव वाला रहने के आसार हैं। अमेरिका और ईरान में तनाव बना हुआ है। सीजफायर खत्म होने के साथ ही युद्ध भड़कने के भी संकेत मिल रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर किया है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से देशवासियों पर महंगाई की मार पड़ेगी। 

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल ने कहा कि बाजार में अनिश्चितता का दौर जारी है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से सभी चीजों पर असर आएगा। यह बाजार के लिए नकारात्मक संकेत हैं। सोने चांदी में 1 साल तक खरीदी नहीं करने की अपील से भी निवेशकों में डर है। प्रॉफिट बुकिंग ने स्टेबिलिटी को खत्म कर दिया है। थोड़ी बढ़त के बाद बिकवाली की वजह से बाजार स्थिर नहीं हो पा रहे हैं।  

बाजार विशेषज्ञ मनीष अग्रवाल ने कहा कि बाजार फिलहाल ट्रंप की बयानबाजी पर निर्भर नजर आ रहा है। कंपनियों के र्क्वाटरली रिजल्ट से भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अगले हफ्ते भी निफ्टी में 300 से 400 अंकों से ज्यादा के बदलाव की संभावना नहीं है। 22800 पर अच्‍छ सपोर्ट बना हुआ है। अब निवेशकों की नजर मानसून पर भी लगी हुई है। अगल मानसून अच्छा रहता है तो बाजार में मजबूती आने की संभावना है। 

 

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

Indian stock market witnessed surge on final trading day of week

Share Market Update News : विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई मजबूती और बैंकिंग व वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों में जोरदार लिवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सकारात्मक रुख के साथ विदा ली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 231.99 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 75415.35 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 64.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23719.30 अंक पर रहा।

 

विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई मजबूती और बैंकिंग व वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों में जोरदार लिवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सकारात्मक रुख के साथ विदा ली।

ALSO READ: Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 135 अंक टूटा, Nifty भी 23660 के नीचे

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 231.99 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 75415.35 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 64.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23719.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट लिमिटेड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रेंट क्रूड 2.3 प्रतिशत बढ़कर 104.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार का अंत बेहद सुस्त माहौल में हुआ। दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे।

ALSO READ: Share Bazaar में रही तेजी, Sensex 118 अंक चढ़ा, Nifty भी 23650 के पार

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स 135 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 4 अंक की मामूली गिरावट आई। निफ्टी के टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व शामिल रहे।
Edited By : Chetan Gour