Under 19 Asia Cup में सिलेक्ट हुए राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग को अंडर-19 एशिया कप के लिए शुक्रवार को घोषित भारतीय टीम में शामिल किया गया है।एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) पुरुष अंडर-19 एशिया कप का आयोजन वनडे प्रारूप में पांच से 14 नवंबर तक ओमान की राजधानी मस्कट में किया जाएगा।

कर्नाटक के अन्वय और दिल्ली के आर्यवीर ने हाल ही में संपन्न वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।सत्रह साल के अन्वय ने इस महीने की शुरुआत में अंडर-19 प्रतियोगिता में गुजरात के खिलाफ महज 100 गेंदों पर 151 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने 300 से अधिक रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

उन्होंने इससे पहले जुलाई में हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ युवा एकदिवसीय मुकाबले में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उन्होंने उस मैच में 67 गेंदों पर 87 रन बनाए थे।उन्नीस वर्षीय आर्यवीर सहवाग ने भी वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विजयनगरम में चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन की तूफानी पारी खेली थी।

लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है तो वहीं यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान होंगे। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है।ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं।दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भारतीय अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।

Under-19 एशिया कप में भारत का कार्यक्रम (सभी मैच मस्कट में)

भारत vs नेपाल: छह नवंबर, मस्कट

भारत vs पाकिस्तान: आठ नवंबर

भारत vs UAE: 10 नवंबर

Hindi Rom-Coms on Netflix: दिल्ली की बारिश में नेटफ्लिक्स की इन मूवीज के साथ शाम बनाइए और रोमांटिक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Hindi Rom-Coms on Netflix: नेटफ्लिक्स पर हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला जॉनर है। चाहे आपको दिल छू लेने वाली लव स्टोरीज पसंद हों, मजेदार दोस्ती देखनी हो या रिश्तों पर एक आधुनिक नजरिया… इन बेस्ट फिल्मों में आपको कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन मिक्सचर मिलेगा। तो देर किस बात की देखिए ये शानदार लिस्ट।

Yeh Jawaani Hai Deewani

‘ये जवानी है दीवानी’ नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में से एक है। कहानी बनी, नैना, अदिति और अविनाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार… दोस्ती और जिंदगी के फैसलों को समझते हैं। फिल्म दिखाती है कि कैसे सपने, रिश्ते और रोमांच इंसान के बड़े होने के सफर को आकार देते हैं। इसका म्यूजिक, ऐसे किरदार जिनसे लोग खुद को जोड़ पाते हैं और खूबसूरत नजारे आज भी दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं। फिल्म यह भी बताती है कि भले ही जीवन में आगे बढ़ने की चाह (एम्बिशन) जरूरी है, लेकिन असली खुशी अक्सर गहरे रिश्तों और ‘आज’ में जीने से ही मिलती है।

Meenakshi Sundareshwar

यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हाल ही में शादी करने वाले मीनाक्षी और सुंदरेश्वर की कहानी है। सुंदरेश्वर को बेंगलुरु में एक ऐसी नौकरी मिल जाती है, जो सिर्फ अनमैरिड लोगों के लिए होती है, जिसकी वजह से उन्हें अनचाहे ही ‘लॉन्ग-डिस्टेंस’ शादी का सामना करना पड़ता है। मदुरै पर आधारित यह फिल्म साउथ इंडियन कल्चर को दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन स्टीरियोटाइपिंग के कारण इसकी आलोचना भी हुई थी। कहानी मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित है कि आज के आधुनिक दौर में यह कपल किस तरह इमोशनल दूरी, बातचीत और शादी से जुड़ी उम्मीदों को संभालता है।

Shaandaar

‘शानदार’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी लंदन में एक आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान आगे बढ़ती है। फिल्म में आलिया की कहानी है, जिसे गोद लिया गया है और वह नींद न आने की समस्या से जूझ रही है। वहीं वेडिंग प्लानर जगजिंदर जोगिंदर भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। जैसे-जैसे वे फैमली कलेश, आर्थिक परेशानियों और खुद की अहमियत से जुड़े सवालों का सामना करते हैं, उनके बीच का रिश्ता गहरा होता जाता है। फिल्म में उस पल को भी दिखाया गया है, जब आलिया की बहन ‘बॉडी-शेमिंग’ का शिकार होने के बाद अपनी ही शादी से बाहर निकल आती है।

Jab Harry Met Sejal

यह फिल्म सेजल नाम की एक गुजराती महिला की कहानी है, जिसकी एक फैमली ट्रिप के दौरान सगाई की अंगूठी खो जाती है। वह इसे खोजने के लिए हैरी नाम के एक पंजाबी टूर गाइड की मदद लेती है और दोनों मिलकर पूरे यूरोप में अंगूठी की तलाश करते हैं। यह अंगूठी कहानी में एक ऐसे मीडिएटर का काम करती है, जिससे वे खुद को बेहतर ढंग से समझने लगते हैं। प्राग, एम्स्टर्डम, लिस्बन और बुडापेस्ट की यात्रा के दौरान उनके बीच का रिश्ता और गहरा होता जाता है।

Badrinath Ki Dulhania

यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी उठाती है। एक पितृसत्तात्मक परिवार में पले-बढ़े बद्रीनाथ को वैदेही से प्यार हो जाता है, जो एक महत्वाकांक्षी महिला है और अपनी आजादी को बहुत अहमियत देती है। कहानी में दहेज, स्त्री-पुरुष की पारंपरिक भूमिकाओं और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जहां दोनों मुख्य पात्र अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

Hasee Toh Phasee

‘हंसी तो फंसी’ निखिल नाम के एक बिजनेसमेन की कहानी है, जिसे एक हफ्ते के लिए अपनी मंगेतर की अजीबोगरीब बहन मीता का ख्याल रखना पड़ता है। मीता एक बेहद होनहार केमिकल इंजीनियर है, जो अपने परिवार से स्वीकार्यता पाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसका अनोखा बर्ताव और सीधा-सादा स्वभाव कहानी में एक नई ऊर्जा भर देता है। जैसे-जैसे निखिल मीता के साथ ज्यादा समय बिताता है। वह प्यार और जिम्मेदारी को लेकर अपनी समझ पर ही सवाल उठाने लगता है।

हरदीप पुरी को यूपी से क्यों हटाया

पेट्रोलिम मंत्री हरदीप पुरी को अगर राज्यसभा में बनाए रखना था तो उनको उत्तर प्रदेश से क्यों हटाया गया? उत्तर प्रदेश में भाजपा उनको बनाए रख सकती थी। भाजपा के नेता कह रहे हैं कि हरदीप पुरी बाहरी हैं और सिख हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में चार महीने में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसलिए उनको वहां से हटाया गया और मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा रहा है। लेकिन यह कोई तर्क नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को इस बार आठ सीटें मिली हैं। एक हरदीप पुरी के होने से कोई समीकरण नहीं बिगड़ रहा था। सोचें, मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने गुजरात के रहने वाले भाजपा के करीबी नेता के बेटे धनराज नथवानी को राज्यसभा भेज दिया। उसने न क्षेत्र की परवाह की और न जाति तो भाजपा को क्यों करने की जरुरत थी। वैसे भी उत्तर प्रदेश में सिख आबादी भी है और अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में बरेली से उसके सिख उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

इसलिए यह तर्क गले नहीं उतरने वाला है कि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए हरदीप पुरी को उत्तर प्रदेश से हटाया गया। जानकार सूत्रों का कहना था कि उनकी राजनीतिक पारी को विराम देने का फैसला कर लिया गया था। इसलिए उनको यूपी से राज्यसभा की टिकट नहीं दी गई थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनको टिकट दी गई। गौरतलब है कि हरदीप पुरी का नाम अमेरिका के दुर्दांत यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स में हैं। पहले तो उन्होंने कहा था कि वे सिर्फ प्रतिनिधिमंडल के साथ ही एपस्टीन से मिले हैं लेकिन पिछले दिनों ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे अकेले एपस्टीन के साथ उसके यौन अपराध के लिए कुख्यात कमरे में बैठे हैं। यह तस्वीर आने के बाद उनको मध्य प्रदेश से राज्यसभा की टिकट दे दी गई। यह तर्क भी कबूल करने योग्य नहीं है कि पंजाब में चुनाव है इसलिए सिख चेहरा चाहिए। पंजाब से चुनाव लड़ कर पुरी हार चुके हैं। सो, ‘कुछ तो है, जिसकी पर्दादारी है’।

Q2 Results: केमिकल कंपनी का मुनाफा 235% बढ़ा, रेवेन्यू में 62% का उछाल

Q2 Results: केमिकल बनाने वाली कंपनी Deepak Nitrite ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा यानी करीब 235% बढ़कर ₹398 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹118.7 करोड़ था।

रेवेन्यू और EBITDA में जोरदार बढ़ोतरी

Deepak Nitrite का रेवेन्यू सालाना आधार पर 61.7% बढ़कर ₹3,076 करोड़ पहुंच गया। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी बढ़कर ₹627 करोड़ हो गया।

EBITDA मार्जिन भी लगभग दोगुना हो गया। यह पिछले साल के 10.7% से बढ़कर 20.4% पर पहुंच गया। यानी कमाई के साथ मुनाफा कमाने की क्षमता में भी सुधार हुआ।

गुजरात के प्लांट में शुरू हुआ उत्पादन

कंपनी ने 29 सितंबर को गुजरात के भरूच जिले के दहेज में नए प्लांट में उत्पादन शुरू किया। यह प्लांट कंपनी की सब्सिडियरी Deepak Chem Tech Ltd का है। यहां क्लोरीनेशन और स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाए जाएंगे। प्लांट और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर उत्पादन शुरू होने तक करीब ₹300 करोड़ खर्च किए गए हैं।

इस साल भी ग्रोथ की उम्मीद

अगस्त में कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर मौलिक मेहता ने कहा था कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने इसकी वजह कच्चे माल की बेहतर व्यवस्था और सप्लाई की तैयारी को बताया था।

उनके मुताबिक, कंपनी ने कच्चे माल का इंतजाम पहले ही कर लिया था। इससे अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में सप्लायर्स की ओर से सप्लाई में दिक्कतों की घोषणा के बावजूद प्लांट अपनी तय क्षमता के बराबर या उससे ज्यादा उत्पादन कर सके।

Deepak Nitrite के शेयर

गुरुवार को NSE पर Deepak Nitrite का शेयर 0.81% गिरकर ₹1,476.40 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 3.6% की गिरावट आई है। वहीं, 2026 में अब तक शेयर 13.3% टूट चुका है।

Tata Group का शेयर बन सकता है रॉकेट, एनालिस्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

73 करोड़ रुपए में पूरा हुआ WPL Auction 2027, यह खिलाड़ी बिकी एक करोड़ में

WPL Auction

बुधवार को हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 मिनी-ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ी 27 खाली जगहों के लिए दावेदार थे और सभी टीमों के पास मिलाकर कुल 81.5 करोड़ रुपये का बजट बचा था। हालांकि इसमें से 73 करोड़ रुपए ही खर्च हुए और 8 करोड़ रुपए बच गए। कुल 25 खिलाड़ियों में यह रकम बंटी जिसमें से 7 विदेशी खिलाड़ी थे और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी थे।

महिला प्रीमियर लीग WPL 2027 की नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने सबसे अहम खरीदारी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया और ग्रेस हैरिस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में वापस अपनी टीम में ले आए।

मोलिन्यू को खरीदने में उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। हालांकि, मौजूदा चैंपियन आरसीबी नीलामी में केवल 1.15 करोड़ रुपये का बजट लेकर उतरी थी, इसलिए 1.05 करोड़ रुपये की बोली के बाद वे पीछे हट गए।

हैरिस, जिन्होंने 2023 में यूपी वॉरियर्स के साथ WPL में डेब्यू किया था, 2026 में आरसीबी के साथ खिताब जीतने के बाद अब वापस यूपी वॉरियर्स में लौट आई हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को भी 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। पांच सीज़न में यह राणा की चौथी अलग-अलग टीम होगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के साथ कड़ी टक्कर के बाद किरण नवगिरे को अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस 70 लाख रुपये की बोली के बाद पीछे हट गई, जिससे दिल्ली को इस भारतीय पावर-हिटर को हासिल करने का मौका मिल गया।

गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कामलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में, और आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को 30 लाख रुपये में खरीदा। प्रेंडरगास्ट डब्ल्यूपीएल में खेलने वाली आयरलैंड की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

इसके बाद, यूपी वॉरियर्स ने अनुभवी विकेटकीपर सुषमा वर्मा को भी उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। अन्य भारतीय विकेटकीपरों में, उमा छेत्री और नुज़हत परवीन के साथ-साथ तानिया भाटिया को भी पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिला। भारतीय घरेलू बल्लेबाजों में, मुंबई इंडियंस ने दिशा कसाट को उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं, श्रीलंका की कप्तान चामरी अथापथु पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं।डब्ल्यूपीएल का पांचवां संस्करण 14 जनवरी से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी मुंबई के सीसीआई और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम द्वारा किए जाने की संभावना है।

Stocks to Watch: Nifty-Bank Nifty की एक्सपायरी; Paytm, Nazara और Ola Electric समेत ये 16 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 106.50 प्वाइंट्स यानी 0.47% की गिरावट के साथ 22,667.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के सभी इंडेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ स्टॉक्स के भी F&O की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है।

एक कारोबारी दिन पहले 26 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 482.92 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 73,606.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 153.20 प्वाइंट्स यानी 0.68% की तेजी के साथ 22,753.20 के डे-हाई पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Tata Consumer Products Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.7% बढ़कर ₹470.1 करोड़ और रेवेन्यू 14% चढ़कर ₹5,661.1 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने 1 दिसंबर 2026 से सुनील लोबो को कंपनी का इंडिया प्रेसिडेंट और हेड नियुक्ति किया है।

One 97 Communications (Paytm) Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पेटीएम की वन 97 कम्युनिकेशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब 11 गुना बढ़कर ₹21 करोड़ से ₹226 करोड़ और रेवेन्यू 28.5% चढ़कर ₹2,648 करोड़ पर पहुंच गया।

Nazara Technologies Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नजारा टेक ₹33.9 करोड़ के घाटे से ₹35.36 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई और रेवेन्यू भी 52.6% चढ़कर ₹803.2 करोड़ पर पहुंच गया।

KFin Technologies Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केफिन टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.5% बढ़कर ₹100.3 करोड़ और रेवेन्यू 30% चढ़कर ₹401.8 करोड़ पर पहुंच गया।

REC Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरईसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.22% घटकर ₹3,477.7 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 9% फिसलकर ₹5,478.4 करोड़ पर आ गया।

Aequs Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एक्वस का कंसालिडेटेड घाटा ₹20.59 करोड़ से बढ़कर ₹52.3 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू भी 45.3% चढ़कर ₹409.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Sona BLW Precision Forgings Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फॉर्जिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.3% बढ़कर ₹223.4 करोड़ और रेवेन्यू 34.9% चढ़कर ₹1,535.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Highway Infrastructure

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को उत्तर प्रदेश के बैती कला टोल प्लाजा पर कामकाज के लिए NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से ₹91.78 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है।

Sigma Advanced Systems

सिग्मा को एक NATO देश से 155 mm आर्टिलरी एम्युनिशन (तोप के गोले) के लिए बेस ब्लीड (BB) यूनिट बनाने और सप्लाई करने का ₹973 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को 12 महीने में पूरा करना है।

HCL Technologies

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ऑस्ट्रिया के जरिए क्रोएशिया की कंपनी रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

Genus Power Infrastructures

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स के बोर्ड ने ₹148.2 करोड़ तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। यह बायबैक प्रति शेयर ₹312 के भाव पर होगा, जिसमें 47.5 लाख इक्विटी शेयरों तक की खरीदारी होगी।

Raymond Realty

रेमंड रियल्टी की सब्सिडियरी टेन एक्स रियल्टी वेस्ट (Ten X Realty West) ने रेमंड रियल्टी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रियल एस्टेट डेवलपमेंट फंड के साथ एक इंवेस्टमेंट एग्रीमेंट किया है। इसके तहत टेन एक्स रियल्टी वेस्ट में ₹210 करोड़ तक का निवेश आएगा।

Shankesh Jewellers

टाइगर स्ट्रेटेजीज फंड-I ने शंकेश ज्वेलर्स के 8.21 लाख शेयर (0.55% हिस्सेदारी) ₹7.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹91.76 के भाव पर बेच डाले। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार इस फंड के पास कंपनी में 1.25% हिस्सेदारी (18.42 लाख शेयर) थी, जिसे इसने 17 अगस्त 2026 को एंकर बुक के जरिए हासिल किया था।

Gujarat Kidney and Super Speciality

एंकर इन्वेस्टर नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी अपनी पूरी 0.55% हिस्सेदारी यानी 4.38 लाख शेयर ₹7.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹178 के भाव पर बेच दी। इसका एंकर बुक 19 दिसंबर, 2025 को खुला था।

SG Mart

मॉरीशस की प्रोटेक्टेड सेल फंड रियाम्बेल कैपिटल PCC-RCC1 ने एसजी मार्ट के 7.89 लाख शेयर (0.62% इक्विटी होल्डिंग) ₹63.13 करोड़ में प्रति शेयर ₹799.46 के भाव पर खरीदे।

Ola Electric Mobility

सॉफ्टबैंक की SVF II ऑस्ट्रिच (DE) ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी ओला इलेक्ट्रिक के RE (राइट्स एंटाइटेलमेंट) बेचे। दो कारोबारी दिनों में लगभग 28% हिस्सेदारी बेचने के बाद, सोमवार को इसने अपने अनुमानित एंटाइटेलमेंट का लगभग 55% हिस्सा और बेच दिया। बल्क डील डेटा के अनुसार SVF ने 2.37 करोड़ राइट्स एंटाइटेलमेंट बेचे, जो इसके अनुमानित एंटाइटेलमेंट का 54.7% है। यह बिक्री ₹3.13 करोड़ में ₹1.32 के भाव पर हुई। राइट्स इश्यू के रेश्यो के तहत एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर 25 फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले 2 शेयर मिले तो सितंबर के आखिरी में SVF के पास मौजूद 54.14 करोड़ शेयरों के आधार पर उसे लगभग 4.33 करोड़ राइट्स शेयर मिले होंगे। अब तीन दिनों की बिक्री के साथ इसने अपने अनुमानित RE का 82.7% हिस्सा बेच दिया है।

इसके अलावा OEM एम्प्लॉयीज वेलफेयर ट्रस्ट ने भी 75.25 लाख राइट्स एंटाइटेलमेंट को ₹1.31 के भाव पर ₹98.58 लाख में तो वैनगार्ड ESG इंटरनेशनल स्टॉक ETF ने भी इसी कीमत पर ₹57.05 लाख RE लगभग ₹74.7 लाख में बेच दिए। वहीं दूसरी तरफ मुकुल अग्रवाल की परम कैपिटल ने ₹2.84 करोड़ में 2.17 करोड़ RE तो क्रोन फिनस्टॉक ने इसी कीमत पर 20 लाख एंटाइटेलमेंट ₹26.2 लाख में खरीदे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: एलएंडटी, मारुति सुजुकी इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज ऑटो, सिप्ला, एसीसी, कॉनकॉर्ड बायोटेक, हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया, इंडियामार्ट इंटरमेश, इंडोको रेमेडीज, इंडस टावर्स, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, जुबिलेंट इंग्रेविया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पिरामल फार्मा, रेडिको खेतान, रेमंड, SIAL, सिनजीन इंटरनेशनल, टाटा कैपिटल, यूनाइटेड ब्रेवरीज और वारी एनर्जीज

एक्स-डिविडेंड: एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज

एक्स-स्प्लिट: मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा

एक्स-इनकम डिस्ट्रीब्यूशन: अनंतम हाईवेज ट्रस्ट

F&O बैन: अंबुजा सीमेंट्स, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

न गर्मी, न आम का सीजन…फिर भी बाजार में कैसे पहुंचा केसर आम, ₹14,500 रुपये में बिका एक बॉक्स

फलों का राजा कहा जाने वाला आम आमतौर पर गर्मियों के मौसम में बाजार में मिलता है। इसका सीजन खत्म होने के बाद लोग अगले साल इसका इंतजार करते हैं। लेकिन गुजरात के पोरबंदर में एक हैरान कर देने वाले नजारा देखने को मिला। यहां गर्मियों में मिलने वाला फेमस केसर आम अक्टूबर में ही बाजार पहुंच गया। पोरबंदर मार्केटिंग यार्ड में केसर आम के चार बॉक्स नीलामी के लिए पहुंचे हैं। हर बॉक्स में 10 किलो आम हैं, यानी कुल 40 किलो आम बाजार में आए हैं। नीलामी में आम की कीमत 1,450 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। मौसम से पहले ही केसर आम की आवक ने सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं इसके बारे में

हर कोई रह गया हैरान

गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के केसर आम अपने मीठे स्वाद और अच्छी खुशबू के लिए देश-विदेश में मशहूर हैं। वहीं पोरबंदर में इस बार मौसम से पहले ही केसर आम बाजार में पहुंच गए हैं। बर्दा क्षेत्र के राणावाव और हनुमानगढ़ गांवों से केसर आम के चार बॉक्स पोरबंदर मार्केटिंग यार्ड की सुदामा फ्रूट कंपनी में नीलामी के लिए लाए गए। आमतौर पर केसर आम गर्मियों में पकते हैं और अप्रैल-मई के दौरान बाजार में इनकी आवक बढ़ती है। ऐसे में नवरात्रि और शरद पूर्णिमा के तुरंत बाद आम का बाजार में पहुंचना व्यापारियों और ग्राहकों के लिए हैरानी की बात रही। सीजन से कई महीने पहले केसर आम की इस आवक ने सभी का ध्यान खींचा है।

कितनी थी आम की कीमत

पोरबंदर की सुदामा फ्रूट कंपनी में केसर आमों की नीलामी की शुरुआत नारियल फोड़कर और मिठाई बांटकर की गई। कंपनी में नितिन दसानी ने इन आमों की नीलामी करवाई। इस दौरान आमों की कीमत को लेकर खरीदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। नीलामी में 10 किलो के एक बॉक्स की कीमत 14,500 रुपये लगी, यानी आमों का भाव 1,450 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं केसर आम के दो अन्य बॉक्स 1,425 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके, जिनकी कुल कीमत 28,500 रुपये रही।

वहीं, चौथे बॉक्स की बिक्री 1,050 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 10,500 रुपये में हुई। इन चार बॉक्स में से एक राजकोट और एक पोरबंदर के व्यापारियों ने खरीदा, जबकि बाकी दो बॉक्स ब्रिटेन (UK) में निर्यात करने के लिए खरीदे गए। सीजन से पहले बाजार में पहुंचे इन आमों को मिली ऊंची कीमत और विदेश भेजने की तैयारी ने इस नीलामी को खास बना दिया।

समय से पहले कैसे आया आम

इस साल मानसून के दौरान कम बारिश और उसके बाद पड़ी तेज गर्मी को केसर आम के समय से पहले आने की एक वजह माना जा रहा है। मौसम में हुए बदलाव के कारण सावन महीने में ही आम के पेड़ों पर फूल खिलने लगे, जिससे फल सामान्य समय से पहले तैयार हो गए और बाजार तक पहुंच गए। वहीं, बाजार में इतनी जल्दी केसर आम पहुंचने से व्यापारी भी हैरान हैं और इसे कुदरत का अनोखा कमाल मान रहे हैं।