Trading Plan : अगस्त सीरीज का शानदार आगाज, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : चौतरफा खरीदारी के दम पर अगस्त सीरीज का शानदार आगाज हुआ है। निफ्टी 250 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24250 के ऊपर निकल गया है। बैंक निफ्टी में भी करीब 450 प्वाइंट की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी है। वहीं INDIA VIX करीब 4% फिसलकर 12 के करीब आ गया है। IT शेयरों में बुल रन जारी है। तीन दिनों में निफ्टी IT इंडेक्स करीब 9 परसेंट दौड़ा है। आज लार्जकैप में विप्रो तीन तो इंफोसिस करीब पांच परसेंट की तेजी के साथ निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। वहीं नतीजों और दूसरी छमाही के लिए बुलिश कमेंट्री के बाद KPIT टेक तेज दौड़ा है। शेयर में 10% का अपर सर्किट लगा है।

IT के साथ FMCG और मेटल शेयरों में जोरदार तेजी है। दोनों इंडेक्स 1.5 परसेंट से ज्यादा चढ़े हैं। FMCG में 4% उछाल के साथ HUL निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही फार्मा और NBFCs में भी रौनक है। जियो फाइनेंस 5% उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है।

नतीजों के बाद L&T आज का हीरो बना है। यह करीब 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही IT का मजबूत शेयर टेक महिंद्रा भी चढ़ा है। अच्छे रिजल्ट के दम पर टाटा कैपिटल भी उछला है। इटरनल में भी खरीदारी आई है। उधर गोदरेज प्रॉपर्टीज और TCS ने भी कमाल किया है। TVS मोटर लाइफ हाई पर जाता दिखा है।

EMS शेयरों में आज जोरदार खरीदारी आई है। KAYNES 13% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही डिक्सन,PGEL और सिरमा भी दो परसेंट से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं।

बाजार: शानदार दिन

बाजार में आज चौतरफा हरियाली है। निफ्टी,बैंक निफ्टी,निफ्टी IT और FMCG सब ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी तेजी है। Adv/Dec 2:1 का है। इंफोसिस की अगुवाई में IT ने हैट्रिक लगाई है। HDFC बैंक में 52 हफ्तों के निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई है। HUL में कल की गिरावट के बाद तेजी आई है। EMS स्टॉक्स में तेजी है। Kaynes टॉप गेनर बना है। कच्चा तेल $87/bbl के पास दिख रहा है। अक्टूबर वायदा $84/bbl के पास दिख रहा है। रुपये में शानदार रिकवरी आई है। बड़ा सवाल यह है कि क्या 24,300-24,350 में मुनाफा बांधें?

बाजार: अब क्या?

शुक्रवार को हमने 23,650-23,700 से लॉन्ग का नजरिया लिया था। ये बात हुई थी कि इसी हफ्ते हम वापस 24,300 पर आ सकते हैं। लेकिन इतनी जल्दी और तेज आएंगे ये नहीं सोचा था। लेकिन बाजार ने उन्हें इनाम दिया,जिन्होंने इस थ्योरी पर भरोसा किया। बाजार एक रेंज में है और एज पर बड़ी ट्रेड मिल रही है। 2 हफ्ते पहले 24,300 पर शॉर्ट भी मिला था और इसीलिए अब 24,300-24,350 मेक और ब्रेक जोन है। अगर इस बार उसके ऊपर निकले तो 25,000 तक नहीं रुकेंगे। आवाज़ के दर्शक पिछले हफ्ते से लॉन्ग पोजीशन में हैं। अब यहां से अपना ट्रेलिंग स्टॉपलॉस एडजस्ट करते रहें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,300-24,350 पर रेजिस्टेंस और 24,100-24,150 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,600 पर रेजिस्टेंस और 56,800-57,000 पर सपोर्ट है।

कल के लिए रणनीति

अगले महीने 25 अगस्त की कॉल में बने रहें। CNBC-आवाज़ के दर्शक 23,650-23,700 जोन से लॉन्ग हैं। 24,300-24,350 पर थोड़ी रुकावट है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stocks to Watch: एक्सपायरीज की बाढ़ में एक लिस्टिंग; Meesho-Indigo से लेकर आज Tata Chemicals तक इन स्टॉक्स पर फोकस

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 67.00 प्वाइंट्स यानी 0.28% की गिरावट के साथ 23,975.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के इंडेक्सेज और स्टॉक्स के एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में आज तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 27 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 776.01 प्वाइंट्स यानी 1.02% की बढ़त के साथ 76,835.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 228.50 प्वाइंट्स यानी 0.96% के उछाल के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), अंबुजा सीमेंट्स, टाटा कैपिटल, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, सिटी यूनियन बैंक, डीसीएम श्रीराम, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फाइजर, फीनिक्स मिल्स, पाइन लैब्स, रैडिको खेतान, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, सुजलॉन एनर्जी, वरुण बेवरेजेज और वीएसटी इंडस्ट्रीज आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश

Coal India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोल इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.6% बढ़कर ₹8,852.1 करोड़ और रेवेन्यू 7.8% उछलकर ₹46,254.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Tata Power Company Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा पावर कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11% बढ़कर ₹1,401 करोड़ और रेवेन्यू 5.6% उछलकर ₹19,051.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Happiest Minds Technologies Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.3% बढ़कर ₹67.6 करोड़ और रेवेन्यू 14.3% उछलकर ₹628.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Bharat Electronics Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.7% बढ़कर ₹1,054.3 करोड़ और रेवेन्यू 25% उछलकर ₹5,547 करोड़ पर पहुंच गया।

Tata Chemicals Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर टाटा केमिकल्स कंसालिडेटेड लेवल पर ₹252 करोड़ के मुनाफे से ₹17 करोड़ के घाटे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 14.4% बढ़कर ₹4,255 करोड़ पर पहुंच गया।

Godfrey Phillips India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गॉडफ्रे फिलिप्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 44.3% गिरकर ₹198.4 करोड़ और रेवेन्यू 18.9% फिसलकर ₹1,205.5 करोड़ पर आ गया।

Wheels India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर व्हील्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.2% बढ़कर ₹38.3 करोड़ और रेवेन्यू 17.8% उछलकर ₹1,491 करोड़ पर पहुंच गया।

Northern Arc Capital Q1 (Standalone YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.6% बढ़कर ₹121.8 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम (NII) 44.2% उछलकर ₹496.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Usha Martin Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऊषा मार्टिन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 40.7% बढ़कर ₹142 करोड़ और रेवेन्यू 16.4% उछलकर ₹1,033 करोड़ पर पहुंच गया।

CCL Products India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल प्रोडक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 61.3% बढ़कर ₹116.9 करोड़ और रेवेन्यू 13.7% उछलकर ₹1,200.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Gravita India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेविटा इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.1% बढ़कर ₹106.4 करोड़ और रेवेन्यू 41.8% उछलकर ₹1,475.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Meesho

सीएनबीसी-टीवी18 की सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक एलिवेशन कैपिटल (Elevation Capital) ब्लॉक डील के जरिए मीशो में ₹1,200 करोड़ के शेयर बेच सकती है। जून 2026 तक कंपनी में एलिवेशन कैपिटल की हिस्सेदारी 12.04% थी।

InterGlobe Aviation (Indigo)

इंडिगो के बोर्ड ने गौरव नेगी को 27 जुलाई से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की जगह एमडी का सलाहकार बना दिया। गौरव की जगह बोर्ड ने डिप्टी सीएफओ किरण थडिमरी को 28 जुलाई से कंपनी का सीएफओ बनाने को भी मंजूरी दी है।

Adani Energy Solutions

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 27 जुलाई को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया, जिसमें फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,698.15 तय किया गया है जिस पर कंपनी 5% तक की छूट भी दे सकती है।

Tata Motors Passenger Vehicles

गुजरात के साणंद में टियागो, टिगोन, नेक्सन और सिएरा बनाने वाली टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल्स के प्लांट में भारी बारिश के चलते बाढ़ से काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा गुजरात और उसके आस-पास सप्लायर्स की फैसिलिटीज में भी काम प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सप्लायर्स की फैसिलिटीज और कंपनी के प्लांट में प्राथमिकता के आधार पर प्रोडक्शन फिर से शुरू करने की कोशिशें चल रही हैं। कंपनी को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।

TVS Motor Company

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज में लुकास-टीवीएस (Lucas-TVS) से 1.13 करोड़ इक्विटी शेयर (4.39% हिस्सेदारी) ₹711 करोड़ में खरीद ली। इसके बाद टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज में कंपनी की हिस्सेदारी 80.76% से बढ़कर 85.15% हो गई।

Pfizer

अमित अग्रवाल ने कंपनी के बाहर नए मौके को लेकर फाइजर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – फाइनेंस और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, जो 8 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

Zaggle Prepaid Ocean Services

जैगल प्रीपेड ने डेमलर इंडिया कमर्शियल वेईकल्स (Daimler India Commercial Vehicles-DICV) के साथ तीन साल का एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत यह DICV को उसके फ्लीट पार्टनर्स के लिए जैगल जैटिक्स (Zaggle Zatix) और कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम मुहैया कराएगी।

लिस्टिंग

मेटलिक टेक्नोफॉर्ज के शेयर आज एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

एक्स-डेट

गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्रीव्स कॉटन, डॉलर इंडस्ट्रीज, ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स, जीएमएम फॉडलर, मेनन पिस्टन्स, परमानेंट मैग्नेट्स, रेजोनेंस स्पेशलिटीज, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया और एसआरएफ के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो आईआरबी इनविट फंड के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन और हार्डविन इंडिया के बोनस की भी आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

क्या आप भी अनलिस्टेड मार्केट में शेयर खरीद रहे हैं? तो पहले ये बातें जान लीजिए

शेयरों के अनिलिस्टेड बाजार में पहले कभी इनवेस्टर्स की ऐसी दिलचस्पी नहीं दिखी थी। आज निवेशक कंपनी के शेयरों के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने तक का इंतजार नहीं करना चाहते। वे आईपीओ से महीनों या सालों से पहले शेयर खरीद रहे हैं। उन्हें लगता है कि पहले निवेश करने पर लिस्टिंग के वक्त उन्हें ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। लेकिन, हाल में कुछ कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग से एक बात साफ हो गई है कि शेयरों में पहले निवेश करने का मतलब यह नहीं है कि आप सस्ते में शेयर खरीद रहे हैं।

हम एचडीपी फाइनेंशियल सर्विसेज का उदाहरण लेते हैं। अनलिस्टेड मार्केट में इस शेयर का प्राइस 1,000-1,300 रुपये चल रहा था। एक बार तो यह 1,525 रुपये तक पर पहुंच गया था। लेकिन, कंपनी ने आईपीओ में शेयर के लिए 700-740 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसी तरह टाटा कैपिटल के शेयर के प्राइस अनलिस्टेड मार्केट में 700-1,125 रुपये पहुंच गए थे। लेकिन, कंपनी ने आईपीओ में शेयर की कीमत 310-326 रुपये तय की थी।

SBI Funds Management के आईपीओ में भी यही बात देखने को मिली। कंपनी ने अनलिस्टेड मार्केट में चल रहे शेयर के प्राइस के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट पर आईपीओ में प्राइस तय किए। इन सभी कंपनियों के शेयरों में अनलिस्टेड मार्केट में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स नोशनल लॉस उठा रहे थे। इसकी वजह यह नहीं है कि कंपनी के बिजनेस में किसी तरह की कमी आई। इसकी वजह है कि अनलिस्टेड मार्केट में शेयर की कीमतें जरूरत से ज्यादा चढ़ गई थीं।

इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स उपर्युक्त मामलों से कुछ बातें समझ सकते हैं:

1 अनिलिस्टेड मार्केट में स्टॉक एक्सचेंजों की तरह शेयर का प्राइस डिस्कवर नहीं होता

यह समझ लेना जरूरी है कि लिस्टेड मार्केट के मुकाबले अनिलिस्टेड मार्केट में शेयर का प्राइस अलग तरह से डिस्कवर होता है। अनलिस्टेड मार्केट में शेयर का प्राइवेट ट्रांजेक्शन होता है। इस बाजार में शेयर खरीदने वालों और बेचने वालों की संख्या सीमित होती है। इस वजह से कुछ मुट्ठीभर खरीदारी शेयरों की वैल्यूएशंस को बढ़ा देते हैं। दरअसल, कंपनी के आईपीओ लॉन्च होने की खबर आते ही अनलिस्टेड बाजार में शेयर की कीमत चढ़ने लगती है।

2. अच्छी कंपनी में भी आपका निवेश खराब हो सकता है

अच्छी कंपनी का मतलब यह नहीं है कि आप उसके शेयर में किसी भी कीमत पर निवेश करें। हर निवेश से पहले यह देखना जरूरी है कि वह इनवेस्टमेंट अर्निंग्स, बुक वैल्यू, ग्रोथ की संभावना और रिटर्न प्रोफाइल के लिहाज से कितनी वैल्यू ऑफर करता है। यह भी समझना जरूरी है कि आईपीओ में शेयर की वैल्यूएशन व्यापक प्रोसेस से तय होती है। इसमें इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की डिमांड, ग्रोथ आउटलुक और बाजार में चल रही स्थितियों का हाथ होता है।

3. FOMO फंडामेंटल एनालिसिस की जगह नहीं ले सकता

कई निवेशक सिर्फ मौका चूक जाने के डर (FOMO) से निवेश करते हैं। इससे शेयर की कीमत में बुलबुला बनता है। इनवेस्टर्स को किसी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी के बिजनेस के बारे में जरूरी जानकारी हासिल करना और उसे समझना जरूरी है। लेकिन, व्यावहारिक रूप से बहुत कम निवेशक ऐसा करते हैं। सिर्फ दूसरों को देख किसी शेयर में निवेश करने से बड़ा लॉस हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Lohia Corp IPO: कानपुर की लोहिया कॉर्प का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा, जानिए इश्यू के बारे में सबसे जरूरी बातें

HDFC बैंक ने एक्सिस बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव पुनीत शर्मा को नियुक्त किया CFO, 1 दिसंबर से संभालेंगे कामकाज

HDFC बैंक ने सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ने 1 सितंबर,2026 से पुनीत शर्मा को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर-डेजिग्नेट (CFO-डेजिग्नेट) के तौर पर नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है। वह 1 दिसंबर,2026 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) का पद संभालेंगे। शर्मा के पास बैंकिंग,फाइनेंशियल सर्विसेज़ और स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में 26 साल से ज़्यादा का अनुभव है।

अभी तक वे एक्सिस बैंक में ग्रुप एग्जीक्यूटिव और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। यहां उन्होंने बैंक के फाइनेंस कामकाज के साथ-साथ इन्वेस्टर रिलेशंस,लीगल,सेक्रेटेरियल और दूसरे अहम कॉर्पोरेट कामों की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।

एक्सिस बैंक से पहले,पुनीत शर्मा टाटा कैपिटल में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर थे। वहां उन्होंने फाइनेंस से जुड़े कामकाज को मजबूत करने,रणनीतिक पहल को आगे बढ़ाने,बोर्ड और रेगुलेटरी मामलों को संभालने और कंपनी के विकास व बदलाव के एजेंडे में सहयोग देने में अहम भूमिका निभाई।

 सिटीबैंक और द बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में भी किया काम

अपने करियर की शुरुआत में,उन्होंने सिटीबैंक और द बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में लीडरशिप के पदों पर काम किया। इस दौरान उन्होंनें बैंकिंग,ट्रेज़री,स्ट्रैटेजी,फाइनेंशियल मैनेजमेंट और बिज़नेस ऑपरेशन्स में व्यापक अनुभव हासिल किया।

HDFC बैंक का बयान

HDFC बैंक के बयान में कहा गया है कि पुनीत शर्मा फाइनेंशियल प्लानिंग,कैपिटल मैनेजमेंट,फाइनेंशियल रिपोर्टिंग,इन्वेस्टर रिलेशंस,गवर्नेंस और रेगुलेटरी मामलों में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। बैंक ने यह भी कहा कि उन्हें बोर्ड,रेगुलेटर,इन्वेस्टर और दूसरे अहम स्टेकहोल्डर्स के साथ काम करने का काफी अनुभव है।

फिलहाल अभी पुनीत शर्मा एक्सिस बैंक में फाइनेंस,लीगल और इन्वेस्टर रिलेशंस से जुड़े कामकाज देखते हैं और वे 31 अगस्त तक इस पद पर बने रहेंगे।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त

बताते चले की HDFC Bank ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया है। हालांकि,उनकी नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रभावी होगी। बैंक के बोर्ड ने उन्हें तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल RBI की मंजूरी मिलने की तारीख से शुरू होगा। HDFC Bank ने बताया है कि यह नियुक्ति बैंक की गवर्नेंस, नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर की गई है