Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        Share Market

        Stocks to Watch: 29 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

        Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

        Stocks to Watch: बुधवार 29 जुलाई के कारोबारी सत्र में कई शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कुछ को बड़े ऑर्डर और अहम कॉरपोरेट अपडेट मिले हैं। इसके अलावा कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे भी घोषित करेंगी। ऐसे में इन 10 शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

        Larsen & Toubro

        इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Larsen & Toubro का जून तिमाही का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14% बढ़कर 4,123 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। कंपनी की आय 6.7% बढ़कर 67,942 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, EBITDA और EBITDA मार्जिन अनुमान से कमजोर रहे। वहीं, ऑर्डर इनफ्लो 14% बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

        LIC

        सरकारी बीमा कंपनी LIC के बोर्ड ने दो बड़ी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। वरदराजन मुथुवेंकटरामन को चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) बनाया गया है। वहीं, शतमन्यु श्रीवास्तव को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है।

        Tata Capital

        NBFC कंपनी Tata Capital ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 56% बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 23% बढ़कर 4,455 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 22% बढ़कर 2.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

        Birlasoft

        आईटी कंपनी Birlasoft का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 51.2% बढ़कर 160.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 7.4% बढ़कर 1,379 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 40.4% बढ़ा, जबकि EBITDA मार्जिन 12.3% से बढ़कर 16.1% पर पहुंच गया।

        DCM Shriram

        एग्रीबिजनेस और केमिकल कंपनी DCM Shriram का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 692.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 113.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 9.5% बढ़कर 3,785 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 8.9% पर पहुंच गया।

        VST Industries

        सिगरेट बनाने वाली कंपनी VST Industries के जून तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 24.5% घटकर 42 करोड़ रुपये रह गया। आय 14% घटकर 257 करोड़ रुपये रही। EBITDA और EBITDA मार्जिन में भी सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई।

        Paradeep Phosphates

        फर्टिलाइजर कंपनी Paradeep Phosphates का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 24% बढ़कर 393 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू 36% बढ़कर 6,124 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA में भी 24% की बढ़ोतरी हुई, हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 11.8% रह गया।

        VST Industries

        सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी VST Industries का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.5% घटकर 42 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का रेवेन्यू 14% गिरकर 257 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 35.5% घटा और EBITDA मार्जिन 25.8% से घटकर 19.3% पर आ गया।

        RVNL

        सरकारी रेलवे कंपनी RVNL को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 358.97 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर समस्तीपुर मंडल के सीतामढ़ी-रक्सौल सेक्शन में रेलवे लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट के लिए है। कंपनी को इस परियोजना का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है।

        Phoenix Mills

        रियल एस्टेट कंपनी Phoenix Mills का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 23.3% बढ़कर 296.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 12.8% बढ़कर 1,074.9 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA और EBITDA मार्जिन दोनों में सालाना आधार पर सुधार देखने को मिला।

        इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे

        बुधवार को कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Accelya Solutions India, Acme Solar Holdings, Adani Enterprises, Adani Ports and Special Economic Zone, Asian Paints, Bajaj Housing Finance और Balkrishna Industries शामिल हैं।

        IT Stocks: दो दिन में आईटी इंडेक्स 6% चढ़ा, क्या TCS, इंफोसिस जैसी कंपनियों का बुरा दौर खत्म? जानिए एक्सपर्ट्स से

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Adani Enterprises, Adani Enterprises Q1 Results, AMP, asian paints, Asian Paints Q1 Results, AUM, Bajaj Housing Finance Q1 Results, Birlasoft Q1 Results, EBITDA, finance, Housing Finance, India, Indian Stock Market, IT, IT Stocks, L&T Q1 Results, lic, lic news, Phoenix Mills, Phoenix Mills Q1 Results, Q1 Results Today, RVNL, RVNL Order News, RVNL Share Price, Share Market News, Stock Market Today, Stocks to watch, Stocks to Watch Today, Tata Capital, Tata Capital Q1 Results, TCS, आज के नतीजे, आज के शेयर, इंफोसिस, इंफ्रास्ट्रक्चर, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर बाजार, स्टॉक्स इन फोकस
        Share Market

        Tata Capital Q1 Results: टाटा की कंपनी को ₹1547 करोड़ का मुनाफा, गोल्ड लोन कारोबार में भी एंट्री

        Posted on July 28, 2026July 28, 2026 by admin

        Tata Capital Q1 Results: टाटा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी टाटा कैपिटल ने जून 2026 तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 56% बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये पहुंच गया।

        वहीं, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 22% बढ़कर 2,90,502 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही कंपनी ने Yogloans का अधिग्रहण कर गोल्ड लोन कारोबार में भी एंट्री कर ली है।

        Tata Capital का रेवेन्यू

        नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी टाटा कैपिटल की स्टैंडअलोन रेवेन्यू तिमाही आधार पर 8.1% बढ़कर 8,822 करोड़ रुपये रहा। पिछले क्वार्टर में यह 8,162 करोड़ रुपये थी। वहीं, नेट प्रॉफिट 11% बढ़कर 1,628 करोड़ रुपये हो गया। मोटर फाइनेंस कारोबार को छोड़ दें तो AUM सालाना आधार पर 28% बढ़कर 2,66,057 करोड़ रुपये रहा।

        कंपनी की नेट टोटल इनकम भी 23% बढ़कर 4,455 करोड़ रुपये पहुंच गई। रिटेल और SME लेंडिंग का नेट AUM में हिस्सा 85.4% रहा। अनसिक्योर्ड रिटेल लोन की हिस्सेदारी 10.3% रही। कंपनी ने कहा कि लोन डिस्बर्समेंट में भी अच्छी बढ़ोतरी जारी है।

        एसेट क्वालिटी भी सुधरी

        तिमाही के दौरान टाटा कैपिटल कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो 36.8% से घटकर 36.4% रह गया। वहीं, क्रेडिट कॉस्ट 1.6% से घटकर 1% हो गई। रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 2.3% और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 13.7% रहा, जो पिछले साल से बेहतर है।

        30 जून 2026 तक कंपनी का ग्रॉस स्टेज-3 एसेट 1.9% और नेट स्टेज-3 एसेट 0.8% रहा। कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.5% था। देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी 1,491 शाखाएं हैं।

        हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस भी मजबूत

        टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस का AUM सालाना आधार पर 24% बढ़कर 89,416 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की नेट टोटल इनकम 25% बढ़ी, जबकि टैक्स से पहले मुनाफा और टैक्स के बाद मुनाफा दोनों में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

        गोल्ड लोन पर बड़ा दांव

        टाटा कैपिटल के MD और CEO राजीव सभरवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत मजबूत रही है। कंपनी के मुताबिक, Yogloans के अधिग्रहण के साथ गोल्ड लोन कारोबार में एंट्री रिटेल लेंडिंग पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। उनका कहना है कि सुरक्षित कर्ज की बढ़ती मांग को देखते हुए इस कारोबार में लंबी अवधि में अच्छी ग्रोथ की संभावना है।

        मंगलवार को BSE पर टाटा कैपिटल का शेयर 1.21% बढ़कर 354.95 रुपये पर बंद हुआ।

        Aurionpro Solutions Share Price: अपने पीक से 62% नीचे ये स्टॉक आज 12% गिरा, तिमाही नतीजों का दिखा असर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, AUM, Aurionpro Solutions Share, Aurionpro Solutions Share Price, BSE, Financial Results, Gold Loan Business, NBFC News, Q1 Results, results, share price, Stock Market News, Tata Capital, Tata Capital AUM, Tata Capital Profit, Tata Capital Q1 Results, Tata Capital Share, Tata Group, Yogloans Acquisition, एनबीएफसी, गोल्ड लोन, टाटा कैपिटल, टाटा ग्रुप, टैक्स, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, फाइनेंस, बैंक, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, लोन, हाउसिंग फाइनेंस
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:53 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        69 %
        1015 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 61% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार