Arjun Rampal Wedding: अर्जुन रामपाल ने गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से की शादी, यूजर्स ने दी बधाई

Arjun Rampal Wedding: अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई। इस जोड़े ने नॉर्थ गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं।

सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने PTI को बताया कि शादी राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई। डेमेट्रिएड्स साउथ अफ्रीका की नागरिक हैं। यह कपल अभी पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रह रहा है। कैजुअल कपड़ों में रामपाल और डेमेट्रिएड्स शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। वर्नेकर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अदालत के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से एक खास इजाजत ली थी, ताकि स्थानीय कानून के तहत पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच जरूरी 15 दिन के समय की शर्त को माफ किया जा सके। अधिकारी ने आगे कहा कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा।

अर्जुन रामपाल की बेटियों के साथ अपने रिश्ते पर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

YouTube चैनल पर रिया चक्रवर्ती के साथ बातचीत में गैब्रिएला ने बताया, “वे (माहिका और मायरा) हर स्थिति में बहुत अच्छी रही हैं। हमें उन्हें कभी यह नहीं कहना पड़ा कि ‘अरे, तुम्हें गैब्रिएला की इज्जत करनी है’। उनके साथ मेरा एक रिश्ता है। अगर वे मुझे एक दोस्त के तौर पर पसंद करती हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है। हम इस बात को लेकर बहुत साफ थे कि उन पर कोई दबाव न हो और उन्हें आराम से घुलने-मिलने का मौका मिले। वे मजेदार और प्यारी लड़कियां हैं और मुझे लगता है कि मैं भी Gen-Z की तरह हूं, इसलिए मैं उनकी भाषा और सोच को अच्छी तरह समझती हूं।”

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक साउथ अफ़्रीकी मॉडल और फैशन डिज़ाइनर हैं। गैब्रिएला के साथ रिश्ते में आने से पहले, अर्जुन रामपाल की शादी पूर्व सुपरमॉडल और बिज़नेसवुमन मेहर जेसिया से हुई थी। उन्होंने 2018 में अलग होने की घोषणा की और 2019 में उनका तलाक हो गया। अर्जुन ने कई बार कहा है कि वे अपनी बेटियों की परवरिश मिल-जुलकर करते हैं।

अर्जुन रामपाल की लव लाइफ़ के बारे में

अर्जुन रामपाल ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस जोड़े की दो बेटियां हैं – 24 साल की माहिका और 21 साल की मायरा। हालांकि, दो दशक तक शादीशुदा रहने के बाद, 2018 में दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया। कुछ समय बाद, अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से सबको मिलवाया। अब वे दो बेटों के माता-पिता हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2019 में उनके पहले बेटे, अरिक का जन्म हुआ, जो अब 7 साल का है। इसके बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे, अरिव का जन्म हुआ, जो अभी सिर्फ 3 साल का है।

पिछले साल दिसंबर में, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर गैब्रिएला के साथ नज़र आने के दौरान अर्जुन ने अपनी सगाई की बात कन्फर्म की। रिया से खुलकर बात करते हुए गैब्रिएला ने कहा, “हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन कौन जानता है?” इस पर अर्जुन ने चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा, “हमारी सगाई हो चुकी है… हमने अभी-अभी आपके शो पर यह बात बताई है,” जिसे सुनकर रिया हैरान रह गईं। प्रोफ़ेशनल तौर पर, अर्जुन को हाल ही में आदित्य धर की फ़िल्म ‘धुरंधर’ में मेजर इक़बाल का किरदार निभाने के लिए काफ़ी तारीफ़ मिली।

सालों की अटकलों के बाद आखिरकार रोनाल्डो ने रची जॉर्जिना से शादी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज लंबे समय तक प्रेमी और प्रेमिका रहे उनके 2 बच्चे भी हैं। लंबे समय तक साथ रहने के कारण रोनाल्डो और जॉर्जिना के विवाह की अटकलें लगातार इंटरनेट पर छाई रहती है। ऐसे में जब रोनाल्डो में जॉर्जिना के संग विवाह किया तो रिलेशनशिप की फेक न्यूज पर विराम लग गया। इससे पहले साल 2018 में यह खबर सुनी गई थी कि दोनों विश्वकप के बाद विवाह कर लेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ दोनों की सगाई ही पिछले साल हो पाई और इस साल फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद रोनाल्डो ने अंतत विवाह रचा लिया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज अब पति-पत्नी हैं।पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार का प्रतिनिधित्व करने वाली जनसंपर्क टीम ब्रंसविक ग्रुप ने मंगलवार को रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की घोषणा करते हुए इसे ‘‘एक निजी और अंतरंग क्षण’’ बताया।ब्रंसविक ग्रुप के अनुसार विवाह समारोह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास पश्चिमी पुर्तगाल के एक तटीय शहर कैस्केस में आयोजित किया गया था, जिसमें उनके पांच बच्चे शामिल थे।इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अंगूठियों की तस्वीर पोस्ट की।

रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात मैड्रिड में हुई थी और वह पिछले 10 साल से साथ में थे।रोनाल्डो 41 साल के हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने हाल में पुर्तगाल की तरफ से रिकॉर्ड छठे विश्व कप में भाग लिया था।रोनाल्डो क्लब स्तर पर सऊदी अरब की टीम अल नासर की तरफ से खेलते हैं जो शनिवार से अपने नए सत्र की शुरुआत करेगी।

इंस्टा से करोड़ो कमाते हैं रोनाल्डो

फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति हैं, यह फुटबॉल स्टार प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट 26.7 करोड़ चार्ज करता है और दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) हैं जो 21.5 करोड़ चार्ज करते हैं।

900 गोल दागने वाले एकमात्र फुटबॉलर रोनाल्डो

साल 2024 में रोनाल्डो ने अपने करियर का 900वां गोल किया और इस बड़ी उपलब्धि के साथ वे  900 या अधिक गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए। फिलहाल उनके खाते में 976 गोल हैं।

जापान में दूर के रिश्तेदारों को गोद लेंगे सम्राट:सिंहासन के सिर्फ 3 उत्तराधिकारी बचे तो बदला नियम, महिला को राजा बनने का अधिकार नहीं

जापान की संसद ने 17 जुलाई को शाही परिवार के उत्तराधिकार से जुड़े कानून में बड़ा बदलाव किया। नए कानून के तहत अब शाही परिवार 15 साल या उससे अधिक उम्र के दूर के पुरुष रिश्तेदारों को गोद लेकर दोबारा शाही परिवार में शामिल कर सकेगा। इसके अलावा, अब शाही परिवार की महिलाएं किसी आम नागरिक से शादी करने के बाद भी अपना शाही दर्जा और आधिकारिक जिम्मेदारियां नहीं खोएंगी। हालांकि, सबसे अहम नियम नहीं बदला गया। जापान में अब भी सिर्फ पुरुष ही सम्राट बन सकते हैं। यानी सम्राट नारुहितो की इकलौती बेटी राजकुमारी आइको भविष्य में भी सिंहासन की उत्तराधिकारी नहीं बन सकेंगी। शाही परिवार में नियम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी जापान का शाही परिवार दुनिया का सबसे पुराना लगातार चला आ रहा राजवंश माना जाता है, लेकिन आज वह उत्तराधिकार के गंभीर संकट से जूझ रहा है। मौजूदा सम्राट की सिर्फ एक बेटी है। वह उत्तराधिकारी नहीं बन सकती, क्योंकि कानून सिर्फ पुरुषों को ही सिंहासन का अधिकार देता है।

शाही परिवार में सिंहासन के सिर्फ 3 उत्तराधिकारी हैं। उत्तराधिकार की कतार में पहले नंबर पर सम्राट के छोटे भाई प्रिंस फुमिहितो, दूसरे नंबर पर उनके 19 वर्षीय बेटे प्रिंस हिसाहितो और तीसरे नंबर पर 90 वर्षीय प्रिंस हिताची हैं। अगर भविष्य में पुरुष उत्तराधिकारी नहीं बढ़े, तो शाही परिवार के सामने उत्तराधिकार का संकट और गहरा सकता है। सरकार के सामने दो ही रास्ते थे- सरकार ने दूसरा रास्ता क्यों चुना जापान में महिला को सम्राट बनाने का मुद्दा कई वर्षों से चर्चा में है। जनमत सर्वेक्षणों में अधिकांश जापानी नागरिक महिला सम्राट के पक्ष में रहे हैं। 2024 में क्योडो न्यूज के सर्वे में 90% जापानी नागरिकों ने महिला सम्राट का समर्थन किया था। लेकिन सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के परंपरावादी नेता इसका विरोध करते रहे हैं। इन नेताओं का तर्क है कि जापान का शाही परिवार करीब 2,000 वर्षों से पुरुष वंश के आधार पर चला आ रहा है। उनके अनुसार, अगर किसी महिला को सम्राट बनाया गया और उसके बच्चे भविष्य में सिंहासन पर बैठे, तो शाही परिवार की पितृवंश परंपरा टूट जाएगी। उनका मानना है कि यही परंपरा जापान की राजशाही की पहचान है और इसे नहीं बदला जाना चाहिए। इसी वजह से सरकार ने महिला सम्राट या महिलाओं की संतान को उत्तराधिकारी बनाने का कानून बदलने के बजाय दूसरा रास्ता चुना।

11 पूर्व शाही शाखाएं क्या हैं, जिनके बच्चे गोद लिए जाएंगे

सम्राट को उत्तराधिकारी चुनने के लिए गोद लेने का अधिकार मिला है। लेकिन वे किसी भी बच्चे को गोद नहीं ले सकते। वे केवल 11 पूर्व शाही शाखाओं के वंशज के पुरुषों को ही गोद ले सकेंगे। दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध से पहले जापान के शाही परिवार में सिर्फ मुख्य राजपरिवार ही नहीं था, बल्कि उससे जुड़ी 11 अलग-अलग शाही शाखाएं भी थीं। इन शाखाओं के सदस्य भी सम्राट के पुरुष वंशज थे और जरूरत पड़ने पर सिंहासन के उत्तराधिकारी बन सकते थे। साल 1947 में, दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिकी कब्जे वाली प्रशासनिक व्यवस्था और जापानी सरकार ने शाही परिवार का आकार छोटा करने का फैसला किया। इसके तहत इन 11 शाखाओं के 51 सदस्यों से शाही दर्जा वापस ले लिया गया। वे आम नागरिक बन गए और उनके परिवारों का शाही परिवार से कानूनी रिश्ता खत्म हो गया। नियम बदलने के बाद शाही परिवार में पुरुष सदस्यों की संख्या लगातार घटती गई। दूसरी ओर, शाही परिवार की महिलाएं जब आम नागरिकों से शादी करती थीं, तो कानून के मुताबिक उन्हें भी शाही परिवार छोड़ना पड़ता था। इससे शाही परिवार छोटा होता चला गया और उत्तराधिकार का संकट गहराने लगा। इसी वजह से जापानी सरकार ने करीब 79 साल बाद नियमों में बदलाव किया है। अब इन 11 पूर्व शाही शाखाओं के 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुष वंशजों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए गोद लेकर फिर से शाही परिवार में शामिल किया जा सकेगा। महिलाओं का आम नागरिक से शादी करने पर शाही दर्जा नहीं छिनेगा नए कानून के तहत अब शाही परिवार की महिला सदस्य अगर किसी आम नागरिक से शादी करती हैं, तब भी वे अपना शाही दर्जा और आधिकारिक जिम्मेदारियां नहीं खोएंगी। यह पहले के नियम से बिल्कुल अलग है। पुराने कानून के तहत आम नागरिक से शादी करने वाली महिला को शाही परिवार छोड़ना पड़ता था। नए कानून के पीछे सबसे बड़ा कारण राजकुमारी माको का मामला माना जा रहा है। सम्राट नारुहितो की भतीजी माको ने 2021 में अपने कॉलेज के साथी केई कोमुरो से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2013 में टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसके बाद पूरे जापान में इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ। अक्टूबर 2021 में दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई। परंपरा के मुताबिक होने वाला जुलूस और भव्य समारोह भी नहीं हुआ। शादी के बाद कानून के तहत माको को अपना शाही दर्जा छोड़ना पड़ा और वे अपने पति के साथ न्यूयॉर्क चली गईं, जहां उनके पति वकील हैं। माको ने शाही परिवार छोड़ने पर मिलने वाली करीब 10 लाख पाउंड (करीब 11 करोड़ रुपए) की सरकारी राशि भी लेने से इनकार कर दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा करने वाली वे शाही परिवार की पहली सदस्य थीं। जापान की सम्राट बन चुकी हैं 8 महिलाएं जापान के इतिहास में अब तक 8 महिलाएं सम्राट (महारानी) बन चुकी हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी अपने बच्चों को उत्तराधिकारी नहीं बना सकी। वे केवल तब सिंहासन पर बैठीं, जब कोई उपयुक्त पुरुष उत्तराधिकारी उपलब्ध नहीं था या वह बहुत छोटा था। इसलिए उन्हें अक्सर अस्थायी शासक माना गया और बाद में सत्ता फिर किसी पुरुष उत्तराधिकारी को सौंप दी गई। जापान की आखिरी महिला शासक महारानी गोसाकुरामाची थीं। उन्होंने 1762 से 1770 तक शासन किया। उनके बाद से पिछले 250 से अधिक साल में जापान में कोई महिला सम्राट नहीं बनी। फिर महिलाओं के लिए रास्ता क्यों बंद हो गया? पहले जापान में कानून में यह साफ नहीं लिखा था कि केवल पुरुष ही सम्राट बन सकते हैं। 19वीं सदी के आखिर में जापान ने खुद को एक आधुनिक राष्ट्र बनाने की शुरुआत की। जापान पश्चिमी देशों की तरह आधुनिक सेना, प्रशासन और कानूनी व्यवस्था विकसित करना चाहता था। इसी प्रक्रिया में 1889 में मेइजी संविधान लागू किया गया, जिसने जापान में संवैधानिक राजतंत्र की नींव रखी और सम्राट की शक्तियों तथा शाही परिवार से जुड़े नियम तय किए। इसमें यह व्यवस्था की गई कि सिंहासन पर केवल पुरुष वंशज ही बैठेंगे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1947 में नया शाही परिवार कानून बनाया गया। इसमें भी पुरुष उत्तराधिकार की व्यवस्था को बरकरार रखा गया। यही कानून आज भी लागू है। इसलिए आज भी जापान में महिला सम्राट बनने या महिला की संतान के उत्तराधिकारी बनने की अनुमति नहीं है।

Viral Video: ‘वह बहुत केयरिंग हैं…’ केतन अग्रवाल की सगाई का पुराना वीडियो वायरल, सिया का बयान बना चर्चा का विषय

Viral Video: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इसी बीच केतन की सगाई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में उनकी मंगेतर सिया गोयल, केतन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद ख्याल रखने वाला और अच्छा इंसान बताती नजर आती हैं। घटना के बाद यह वीडियो दोबारा वायरल होने से लोगों के बीच इसकी काफी चर्चा हो रही है।

बता दें 18 जून को केतन अग्रवाल की पुणे के लोहगढ़ किले में मौत हो गई थी। वहीं केतन की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन पर है। आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। केतन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में केतन अग्रवाल और सिया गोयल अपनी सगाई के समारोह में मंच पर साथ नजर आते हैं। कार्यक्रम के दौरान एंकर दोनों से बातचीत करती है और सिया से पूछती है कि उन्हें केतन की कौन-सी बात सबसे ज्यादा पसंद है और आखिर वह उनके लिए इतने खास क्यों हैं। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने सिया से पूछा, “एक होने वाले पति के तौर पर केतन की ऐसी कौन-सी बात है, जिसकी वजह से वह आपके लिए ‘हीरो नंबर 1’ हैं?”

इस पर सिया ने बिना झिझक मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वह बहुत केयरिंग और दयालु हैं।” सिया की यह बात सुनकर केतन भी मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद होस्ट ने इसे “ओह मोमेंट” बताया, जिस पर समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों का अभिवादन किया।

लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, “और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जाता है… सिया गोयल को। क्या एक्सप्रेशन्स, क्या मुस्कान। इस वीडियो को देखकर कोई यकीन नहीं करेगा कि वह केतन अग्रवाल से सगाई या शादी नहीं करना चाहती थीं। केतन और उनके परिवार के लिए दुख है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इसने तो एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया।” एक और यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि सब कुछ पहले से इस तरह प्लान किया गया था कि केतन की मौत एक हादसा लगे और किसी को शक न हो।” लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

Chittoor Husband Murder Case

Chittoor Husband Murder Case: अभी पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आंच ठंडी भी नहीं हुई थी, जहां उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने होने वाले पति को मौत की खाई में धकेल दिया था। ठीक वैसा ही दिल दहला देने वाला एक और मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सामने आया है। यहां एक पत्नी ने बेवफाई की सारी हदें पार करते हुए, अपनी मासूम बेटी की आंखों के सामने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। इस सनसनीखेज वारदात की साजिश के बारे में जानकर तो पुलिस के भी होश उड़ गए। 

हसिनि का बेहद शातिर प्लान

मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करता था। रमेश की शादी 2 साल पहले 19 वर्षीय हसिनि से हुई थी और दोनों की एक छोटी बेटी भी है। लेकिन हसिनि के दिल में पति के लिए नहीं, बल्कि अपने 20 साल के प्रेमी युगांधर के लिए जगह थी। शादी के बाद भी दोनों का अवैध संबंध जारी रहा और इस प्यार के बीच से रमेश को हटाने के लिए हसिनि ने एक बेहद शातिर प्लान तैयार किया। ALSO READ: केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

'लाइव लोकेशन' शेयर कर करवाया पति का कत्ल

अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए हसिनि ने बेहद प्यार से पति रमेश को गुडुपल्ले मंडल के श्री मल्लेश्वर स्वामी मंदिर चलने के लिए मनाया। रमेश अपनी पत्नी और मासूम बेटी को लेकर बाइक से निकल पड़ा। रमेश बेखबर होकर गाड़ी चला रहा था, लेकिन हसिनि रास्ते भर अपने प्रेमी युगांधर के साथ अपनी 'लाइव लोकेशन' शेयर कर रही थी। युगांधर और उसके भाड़े के हत्यारे लगातार उस लोकेशन का पीछा कर रहे थे।

 

मल्लप्पा कोंडा के सुनसान रास्ते पर पहुंचते ही हसिनि ने साजिश के तहत अपना पर्स नीचे गिरा दिया। रमेश ने जैसे ही बाइक रोकी, झाड़ियों में छिपे युगांधर और उसके साथी धारदार हथियारों के साथ बाहर निकल आए। जान बचाने के लिए रमेश अपनी बेटी और पत्नी के सामने ही करीब 100 मीटर तक भागा, लेकिन बेरहम हत्यारों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से गोदकर उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। इस खूनी खेल के दौरान मासूम बच्ची वहीं मौजूद थी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

इस अंधे कत्ल का खुलासा तब हुआ जब हसिनि की खुद की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी और नातिन लापता हैं। पुलिस ने जब जांच शुरू की और मंदिर के रास्ते के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। जाते समय तो रमेश अपनी पत्नी के साथ दिख रहा था, लेकिन लौटते वक्त हसिनि अपने मृत पति की ही मोटरसाइकिल पर दो अनजान मर्दों (प्रेमी और उसके साथी) के साथ बैठकर वापस आ रही थी।

सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) और सीसीटीवी फुटेज के पुख्ता डिजिटल सबूतों के आधार पर हसिनि, उसके प्रेमी युगांधर और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

इसी तरह की 5 और घटनाएं

  • इंदौर का सोनम रघुवंशी केस : इंदौर की सोनम रघुवंशी ने मई 2025 में शादी के तुरंत बाद मेघालय हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। सोनम का अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ संबंध था। हनीमून के दौरान उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के जरिए अपने पति राजा को मेघालय में एक गहरी खाई में फिंकवा दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए इस साजिश का पर्दाफाश किया।
  • सिया गोयल मामला : पुणे की 20 वर्षीय सिया गोयल की सगाई पुणे के एक बिजनेसमैन केतन अग्रवाल से हुई थी। शादी से कुछ दिन पहले जून 2026 में लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग के दौरान केतन की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जांच में सामने आया कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई से धक्का देने की साजिश रची थी। 
  • समिता कुमारी : समिता कुमारी, जो बिहार के सुपौल में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) अधिकारी थी, ने अपने पति देव कुमार गुंजन की चलती ट्रेन में हत्या करवा दी। समिता का बिजली विभाग के एक तकनीशियन अजीत कुमार के साथ संबंध था। दोनों ने मिलकर 4 लाख की सुपारी दी। जून 2024 में जब गुंजन ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, तब एक शूटर ने उन्हें गोली मार दी।
  • मुस्कान रस्तोगी : मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने बेरहमी से हत्या कर दी। मार्च 2025 में, मुस्कान ने पहले पति को खाने में नशीली दवा दी। बेहोश होने पर प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी, उसके शरीर के करीब 15 टुकड़े किए और एक बड़े प्लास्टिक ड्रम में भरकर उसे सीमेंट के घोल से सील कर दिया।
  • आंचल यादव : मार्च 2026 में सतना जिले से लापता हुए विपिन कुमार यादव की हत्या का खुलासा उसकी पत्नी आंचल के कारण हुआ। आंचल का शादी से पहले से ही सुनील कुशवाहा नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर विपिन की हत्या की और शव को पहले कुएं में फेंका, फिर बाद में खोदकर दूसरी जगह दफना दिया। जुलाई 2026 में पुलिस ने कंकाल बरामद कर आंचल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।

Imtiaz Ali Daughter Engaged: कौन हैं कृष अग्रवाल? नॉर्वे के बीच पर इम्तियाज अली की बेटी इदा को पहनाई डायमंड रिंग

Imtiaz Ali Daughter Engaged: फिल्ममेकर और राइटर इदा अली के लिए प्यार का मौसम है। मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे कृष अग्रवाल को ‘हां’ कह दिया है। उन्होंने एक बेहद प्यारे वीडियो के जरिए अपनी सगाई का ऐलान किया।

रविवार को इदा ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें कपल का एक खास पल कैद था। इसने ऑनलाइन फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो सिंपल होने के बावजूद दिल को छू लेने वाला है। इसकी शुरुआत पहाड़ों के बीच बसे एक शांत बीच के शॉट से होती है, जिसके बाद इदा अपनी डायमंड रिंग दिखाने के लिए अपना हाथ ऊपर उठाती हैं। फिर वह मुस्कुराती हुई दिखती हैं और जब उन्हें असलियत का एहसास होता है, तो वह कुछ पल के लिए अपना मुंह ढक लेती हैं। कुछ ही देर बाद, कृष भी फ्रेम में उनके साथ आ जाते हैं और कपल खूबसूरत नजारे के सामने एक खुशमिजाज सेल्फी के साथ इस पल को यादगार बना लेता है।

वीडियो शेयर करते हुए इदा ने पोस्ट का कैप्शन लिखा, “01/07/26 11pm Ytresand”। बाद में, इदा ने प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें इस खास पल को करीब से देखा जा सकता है। तस्वीरों में कृष एक घुटने पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं, जबकि बेहद खुश इदा का रिएक्शन साफ ​​तौर पर उत्साह से भरा है। एक खास तौर पर दिल को छू लेने वाली तस्वीर में वह हैरानी और खुशी से मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, जब कृष सगाई की अंगूठी आगे बढ़ाते हैं।

जैसे ही इम्तियाज अली की बेटी ने यह खुशी की खबर शेयर की, कमेंट सेक्शन दोस्तों और फैन्स की बधाईयों से भर गया। इस कपल को बधाई देने वालों में ‘मैं वापस आऊंगा’ के उनके को-स्टार्स शरवरी और वेदांग रैना भी शामिल थे, जिन्होंने नए-नए इंगेज्ड हुए इस कपल को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजीं। ओरहान अवत्रामणि, मंजरी फडनीस और आलिया कश्यप ने भी आइडा और कृष को बधाई दी।

View this post on Instagram

A post shared by Ida Ali (@idaali11)

इदा के उलट, कृष ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं। हालांकि, वे इदा के सोशल मीडिया पर अक्सर दिखते रहे हैं। इदा कभी-कभी अपनी छुट्टियों, सेलिब्रेशन और ज़िंदगी के दूसरे खास पलों की झलकियां शेयर करती रही हैं। अब सगाई की बात तो पक्की हो गई है, लेकिन कपल ने अपनी शादी के प्लान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

इडा ने कैलिफोर्निया की चैपमैन यूनिवर्सिटी के ‘डॉज कॉलेज ऑफ़ फ़िल्म एंड मीडिया आर्ट्स’ से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। 2021 में, उन्होंने अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को लेकर YouTube पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। उन्होंने यह शॉर्ट फिल्म अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए बनाई थी और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इसके बारे में बात भी की थी।

‘गायत्री’ नाम की साढ़े तीन मिनट की इस फिल्म में आलिया मुख्य भूमिका में थीं। 2017 में, इदा ने ‘लिफ़्ट’ नाम की अपनी पहली शॉर्ट फ़िल्म लिखी और डायरेक्ट की थी। इम्तियाज़ ने इस शॉर्ट फ़िल्म को Facebook पर शेयर किया था। इदा, इम्तियाज और प्रीति अली की बेटी हैं। इम्तियाज और प्रीति का 2012 में तलाक हो गया था।

कृष अग्रवाल ने इदा अली का दिल जीता है, लेकिन वे बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वे इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के तौर पर अपना करियर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। वे हमेशा इदा के लिए सपोर्ट का जरिया रहे हैं और दोनों के बीच भरोसा, आपसी समझ और एक जैसी सोच पर आधारित मजबूत रिश्ता है। इदा ने अक्सर इंस्टाग्राम पर कृष के साथ पोस्ट शेयर किए हैं, लेकिन कभी उन्हें टैग नहीं किया।

अब शब्दों की नहीं एक खूबसूरत रिंग से जताएं भाई-बहन के लिए अपना प्यार, देखें 10 शानदार डायमंड रिंग डिजाइन!

सगाई का दिन हर कपल के लिए बेहद खास होता है और इस खास मौके पर अंगूठी सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि प्यार, भरोसे और नए रिश्ते की शुरुआत का प्रतीक होती है। आजकल डायमंड रिंग में क्लासिक डिजाइन के साथ-साथ मॉडर्न और पर्सनल टच वाले कई स्टाइल पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप अपनी मंगेतर के लिए एक यादगार रिंग बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये 10 खूबसूरत डायमंड रिंग डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं:

1. सॉलिटेयर डायमंड रिंग – भाई-बहन के रिश्ते के लिए यादगार तोहफा

Couple Rings" Images – Browse 3,497 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

अगर आप अपनी बहन को कोई खास और हमेशा याद रहने वाला गिफ्ट देना चाहते हैं, तो सॉलिटेयर डायमंड रिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसका क्लासिक और एलिगेंट डिजाइन हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है और इसे रोजाना भी पहना जा सकता है। इसकी कीमत ₹40,000 से ₹10 लाख या उससे ज्यादा तक हो सकती है।

2. हेलो डायमंड रिंग – चमकदार और स्टाइलिश डिजाइन

Wedding Ring Background Images, HD Pictures and Wallpaper For Free Download | Pngtree

हेलो डायमंड रिंग में बीच के डायमंड के चारों ओर छोटे-छोटे डायमंड जड़े होते हैं, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। अगर आपकी बहन को ट्रेंडी और अट्रेक्टिव ज्वेलरी पसंद है, तो यह एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹50,000 से ₹5 लाख तक हो सकती है।

3. थ्री स्टोन डायमंड रिंग – रिश्ते की मिठास का प्रतीक

8,585+ Couple Ring Pictures Photos, Pictures And Background Images For Free Download - Pngtree

थ्री स्टोन डायमंड रिंग का खूबसूरत डिजाइन इसे खास बनाता है। रक्षाबंधन, जन्मदिन या किसी बड़ी उपलब्धि पर भाई अपनी बहन को यह रिंग उपहार में दे सकता है। इसकी कीमत ₹60,000 से ₹6 लाख तक हो सकती है।

4. रोज गोल्ड डायमंड रिंग – मॉडर्न और खूबसूरत ऑप्शन

Gold & Diamond Couple Rings: 5 Minimalist Diamond Jewellery To Make Him/Her Say 'Yes'

रोज गोल्ड की हल्की गुलाबी चमक इस रिंग को बेहद अट्रेक्टिव बनाती है। अगर आपकी बहन को सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद है, तो यह डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत लगभग ₹35,000 से ₹3 लाख तक हो सकती है।

5. विंटेज स्टाइल डायमंड रिंग – क्लासिक और शाही लुक

Manufacturer of Couple gold ring-cr32 | Jewelxy - 140648

पुराने समय की नक्काशी और बारीक डिजाइन वाली यह रिंग यूनिक ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। खास मौकों पर बहन को दिया गया यह गिफ्ट लंबे समय तक यादगार बन सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹75,000 से ₹8 लाख तक हो सकती है।

6. बैंड स्टाइल डायमंड रिंग – रोज पहनने के लिए परफेक्ट

University Trendz Dual Plated Silver Crystal Stone Craved Ring For Love Bird Alloy, Metal Cubic Zirconia Silver Plated Ring Set

डायमंड बैंड रिंग का सिंपल और एलिगेंट डिजाइन इसे रोजाना पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है। यह हल्की होने के साथ हर तरह के आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाती है। इसकी कीमत ₹25,000 से ₹2.5 लाख तक हो सकती है।

7. फ्लोरल डायमंड रिंग – नाजुक और अट्रेक्टिव डिजाइन

Diamond Ring Latest Engagement Couple Rings Gold 15 Best Designs Of Engagement Rings For Couples In India

फूलों से प्रेरित यह डिजाइन बेहद खूबसूरत और अलग दिखता है। अगर आपकी बहन को यूनिक और फेमिनिन ज्वेलरी पसंद है, तो यह रिंग उसे जरूर पसंद आएगी। इसकी कीमत लगभग ₹40,000 से ₹4 लाख तक हो सकती है।

8. हार्ट शेप डायमंड रिंग – प्यार और अपनापन दिखाने वाला गिफ्ट

8,585+ Couple Rings Pictures Photos, Pictures And Background Images For Free Download - Pngtree

हार्ट शेप रिंग भाई-बहन के प्यार और अपनापन को भी खास तरीके से दिखा सकती है। रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर यह एक यादगार तोहफा बन सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 से ₹5 लाख तक हो सकती है।

9. प्रिंसेस कट डायमंड रिंग – स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन

Close-Up Shot of Diamond Rings · Free Stock Photo

प्रिंसेस कट डायमंड अपनी शानदार चमक और मॉडर्न लुक के लिए जाना जाता है। अगर आपकी बहन को लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड पसंद हैं, तो यह डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹60,000 से ₹7 लाख तक हो सकती है।

10. कस्टम मेड डायमंड रिंग – बहन के लिए सबसे खास तोहफा

Advit Jewels share price: Stock lists at 37% premium on NSE; here's how much investors made per lot

अगर आप अपनी बहन को कुछ बिल्कुल अलग देना चाहते हैं, तो कस्टम मेड डायमंड रिंग बनवा सकते हैं। इसमें उसकी पसंद से डिजाइन, नाम या कोई खास मेसेज भी शामिल कराया जा सकता है। इसकी कीमत ₹1 लाख से ₹15 लाख या उससे ज्यादा तक हो सकती है।

Prithvi-Akriti: पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस की ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी मंगेतर और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में आकृति ने बिना किसी का नाम लिए “धोखा” मिलने का जिक्र किया है। वहीं इस पोस्ट के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। वहीं इस पोस्ट के कुछ समय बाद आकृति ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये स्टोरी हटा दी, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से फैल चुका था। आकृति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने के बाद इसे ये पोस्ट डिलीट कर दी। पोस्ट में लिखा था, “मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सगाई जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद भी ऐसा हो सकता है। जो भी बातें सामने आ रही हैं, वे सच हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो कुछ भी दिख रहा है, वह पूरी तरह सच है।” आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहीं भी पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया।

कब हुई थी दोनों की सगाई

वहीं उनकी सगाई और पोस्ट के समय को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पोस्ट को सीधे क्रिकेटर से जोड़कर देखा। स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने के कुछ ही समय बाद आकृति ने उसे हटा दिया, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच और भी ज्यादा चर्चाएं शुरू हो गईं। खबरों के मुताबिक, कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। दोनों पहली बार 2025 में गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ नजर आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई।

Prithvi Shaw

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। अब तक न तो पृथ्वी शॉ और न ही आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कैसा था प्रदर्शन

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को कभी भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में गिना जाता था। उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक भी लगाया था। वहीं शुरुआती सफलता के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी शॉ का करियर लगातार उतार-चढ़ाव से गुजरा है। खराब फॉर्म, फिटनेस और अनुशासन को लेकर उठे सवालों ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया।

नए सिरे से शुरुआत करने के इरादे से उन्होंने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम का रुख किया। वहीं, आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा जरूर रहे, लेकिन पूरे सीजन के दौरान उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके।