
आईची नागोया-जापान में शुरु हुए एशियाड में भारत की पूर्व लॉन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभाएंगी। यह घोषणा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने की। उनका साथ देंगी बैडमिंटन की ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल, पूर्व हॉकी डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पी आर श्रीजेश, ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह, पूर्व एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी नेहा अग्रवाल शर्मा।
मिर्जा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल मिलाकर तीन युगल और तीन मिश्रित युगल प्रमुख खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन से पहले उन्होंने अपने 20 साल के टेनिस करियर से विदा लेने का ऐलान किया।
सानिया ने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था। उन्होंने 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया था।
पाक क्रिकेट से हुई शादी फिर हुआ तलाक
2010 में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर लिया था। शोएब का पूरा परिवार कराची में रहता है लेकिन शादी के बाद सानिया और शोएब दुबई के अपने घर में शिफ्ट हो गए थे। अब इन दोनों का एक बेटा भी है।भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली।

