नमन और नबी पहली बार वनडे टीम में शामिल लेकिन हुए आलोचना के शिकार

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ होने वाली आगामी घरेलू सफ़ेद गेंद सीरीज़ के लिए वनडे टीम में नमन धीर और आक़िब नबी को पहली बार वनडे प्रारूप में चुना गया है। धीर को घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए किए गए प्रभावी प्रदर्शन का इनाम मिला है। दूसरी ओर नबी ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए दमदार प्रदर्शन कर पहली बार राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम में जगह बनाई है।

अबूधाबी में हुए IPL नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स से 8.40 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम मिली।नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्र में कुल 104 विकेट लिए थे, जिनमें 2025-26 सत्र में लिए गए 60 विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं।

हालांकि सफेद गेंद से उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा लेकिन वह लाल गेंद के सिद्धहस्त गेंदबाज माने जाते हैं। इस कारण से उनके चयनित होने पर आलोचना भी हो रही है।वजह यह है कि उनकी औसत गति 125 किमी प्रति घंटा है जो कि एकदिवसीय प्रारुप के लिए कम है। वहीं नमनधीर के चयन पर भी सवाल खड़े हुए हैं क्योंकि उन्होंने 14 लिस्ट ए मैचों में 39 की औसत से 400 रन बनाए हैं।

जनवरी में आख़िरी बार न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेलने वाले रवींद्र जडेजा ने भी लंबे समय बाद वनडे में वापसी की है।हार्दिक पंड्या को फिटनेस के मामले में अभी क्लियरेंस नहीं मिली है। इसको देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स टीम से निकालकर वनडे सीरीज़ में शामिल किया गया है। वहीं ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में ध्रुव जुरेल जरूर वनडे सीरीज़ की टीम में शामिल किए गए हैं।

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आक़िब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

रिंकू सिंह और समाजवादी सांसद प्रिया सरोज इस तारीख को बधेंगे परिणय सूत्र में

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद  प्रिया सरोज दिसंबर के पहले हफ्ते में (4 दिसंबर) को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। यह विवाह लखनऊ में होगा। गौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई जून में हो गई थी।

इस साल की शुरुआत में दोनों की शादी पक्की हुई थी। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया था कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं।

 

प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं। वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं।

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली। 

पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। 27 साल के रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो एकदिवसीय और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

 

 सपा विधायक के करीबियों के अनुसार, शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।


Rohit Yadav: उम्र में हेरफेर के आरोप के बाद BCCI का बड़ा एक्शन! ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हटाए गए रोहित यादव, U-19 टीम में हुए बदलाव

Who is UP cricketer Rohit Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (8 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए भारत की U-19 टीम में बदलाव का ऐलान किया है। यह बदलाव बंगाल के क्रिकेटर रोहित यादव को उम्र संबंधी कथित हेरफेर के चलते टीम से हटाए जाने के बाद किया गया है। रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी-डे दोनों मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।

BCCI ने आधिकारिक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ राजकोट और अहमदाबाद में होने वाले आगामी मुकाबलों के लिए चुने गए रोहित यादव को उम्र संबंधी रिकॉर्ड में कथित हेरफेर के कारण टीम से वापस लिया गया है। रोहित की जगह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सावसानी को भारत की U-19 वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बालोदा को मल्टी-डे टीम में जगह दी गई है।

दो साल के बैन की भी रिपोर्ट

इस पूरे मामले में Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने उम्र को लेकर कथित गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। खास बात यह है कि कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था। हालांकि, BCCI की ओर से जारी आधिकारिक बयान में प्रतिबंध का जिक्र नहीं किया गया है। रोहित कुछ समय पहले ही जूनियर भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। वह भारतीय U-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

रोहित लेग स्पिनर हैं और श्रीलंका U-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित ने जुलाई में भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। उन्होंने वहां छह विकेट लिए थे और टीम को अंतिम टेस्ट जीतने में अहम योगदान दिया था।

आधार रिकॉर्ड में सामने आई जन्मतिथि को लेकर गलतियां!

रिपोर्ट के अनुसार, उम्र सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान रोहित के आधार रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आईं। रिकॉर्ड में अलग-अलग वर्षों में उनकी जन्मतिथि में बदलाव दिखाई दिया। Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के दौरान दस्तावेजों की जांच में उनकी उम्र को लेकर गड़बड़ियां सामने आईं। रोहित के पास जन्म के तीन अलग-अलग प्रमाणपत्र मिले, जिनमें जन्म वर्ष 2007, 2009 और 2010 दर्ज है।

इसके अलावा उनके आधार रिकॉर्ड में भी अलग-अलग जन्म वर्ष पाए गए। बंगाल क्रिकेट एसोसिएसन (सीएबी) में उनका जन्म वर्ष 2007 दर्ज था। जबकि आधार रिकॉर्ड में 2017 और 2020 के अपडेट में 2006 और 2021 में इसे बदलकर 2009 किया गया। इन गलतियों के कारण वह आयु वर्ग की क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य पाए गए।

सीएबी ने इन गड़बड़ियों के चलते पहले ही रोहित को अपनी जूनियर टीमों से बाहर कर दिया था। बाद में बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी। अब बोर्ड ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से भी रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी सूचना दे दी है।

एड्रेस को लेकर भी बवाल

रिपोर्ट में उनके पते में भी कई बदलाव का जिक्र किया गया है। रिकॉर्ड में पता उत्तर प्रदेश से हावड़ा और बाद में लिलुआह का दर्ज किया गया। इन अलग-अलग रिकॉर्ड के सामने आने के बाद उनकी उम्र को लेकर सवाल उठे और BCCI ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों सीरीज से वापस लेने का फैसला किया। रोहित को इस महीने के अंत में राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाले भारत के घरेलू वनडे और बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए भी टीम में शामिल किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत U-19 की अपडेटेड वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा, काव्या पटेल और आर्यन सावसानी।

भारत U-19 की अपडेटेड मल्टी-डे टीम

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर वीरक, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियंशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बालोदा।

शेफाली वर्मा को हाथ से इशारा करना फातिमा सना को पड़ा भारी (Video)

Pakistan women cricketer Fatima Sana (Credit: X)

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर शनिवार को दुबई में भारत के खिलाफ उनकी टीम के महिला एशिया कप मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

फातिमा को अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो “ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक हैं या जो आउट होने पर बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं।”

यह अपराध शैफाली वर्मा को आउट करने के बाद हुआ, जब फातिमा ने कैच पूरा करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया। 24 महीने की अवधि के भीतर फातिमा का यह दूसरा अपराध था, जिससे उसके Demerit Point  की संख्या दो हो गई। उन्हें इससे पहले 6 अगस्त, 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 के दौरान एक डिमेरिट अंक मिला था।

फातिमा ने भारत से पाकिस्तान की भारी हार के बावजूद गेंद से अहम भूमिका निभाई थी,उन्होंने पाकिस्तान के 55 रन पर आउट होने के बाद भारत के तीन विकेट झटके थे। शैफाली, जिन्होंने आक्रामक रूप से भारत का पीछा करना शुरू किया था, फातिमा का पहला विकेट थीं, उन्होंने गेंदबाज को एक आसान कैच दिया।इसके तुरंत बाद उन्होंने इस ही ओवर में प्रतिका रावल को बिना खाता खोले कीपर मुनीबा के हाथों कैच आउट करवा दिया। वहीं अगले ओवर में स्मृति मंधाना को पगबाधा आउट कर दिया।

फातिमा ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित मंजूरी को स्वीकार कर लिया, जिसका अर्थ है कि किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी। लेवल 1 के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार और खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत, साथ ही एक या दो Demerit Point होते हैं। पाकिस्तान के पास भारत से मिली हार पर ध्यान देने के लिए बहुत कम समय है, एशिया कप में उसका अगला मुकाबला सोमवार को हांगकांग से होगा। एक जीत उन्हें सेमीफाइनल में ले जाएगी।

मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार हुए अभिषेक पोरेल

abhishek porel

इंडियन प्रीमयर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हुगली पुलिस ने मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर  बलात्कार करने के  मामले में गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता के कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 69 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम  के तहत भी केस दर्ज हुआ है। 

गौरतलब है कि एक मेडिकल छात्रा न 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह 3.5 साल तक संबंध में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे लेकिन वह अपनी बात से मुकर गए। 

पूछताछ और छानबीन के दौरान पुलिस ने कई बार चंदननगर स्थित पोरेल के घर में जाने की कोशिश की लेकन वह वहां नहीं मिले।  

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने एक साथ विदेश यात्रा की थी लेकिन पोरेल ने बाद में अपने रिश्ते से इनकार कर दिया जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।शिकायत के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया था लेकिन उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

महिला ने बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद अदालत ने पुलिस को 20 जुलाई को पोरेल को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। क्रिकेटर पर बलात्कार के आरोप के अलावा आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के आरोप भी शामिल हैं।पोरेल ने पहले आरोपों से इनकार किया था।पोरेल और उनके परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ऋषभ पंत का एक पोस्ट और सोशल मीडिया पर मचा बवाल! लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर किया गया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपना घर बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन तलाशने में मदद मांगी है। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं और काफी समय से वहां जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में मदद करने और सही प्रक्रिया बताने की अपील की है।

वहीं पंत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस पोस्ट पर तरह-तरह से कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि पंत का अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

ऋषभ पंत ने अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह उत्तराखंड में रहकर अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से घर बनाने के लिए सही जमीन तलाशने में मदद मांगी है। पंत ने कहा कि उत्तराखंड से उनका खास जुड़ाव है और वह अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार उन्हें जमीन गिफ्ट में देती है तो उन्हें खुशी होगी, लेकिन वह सरकार की तय कीमत पर जमीन खरीदने के लिए भी तैयार हैं। पंत ने बताया कि, उन्हें जमीन खरीदने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए वह मुख्यमंत्री से इस मामले में मदद और सही जानकारी चाहते हैं।

लोगों ने किया कमेंट

पंत की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि, अच्छी कमाई करने वाले एक इंटरनेशनल क्रिकेटर को जमीन गिफ्ट में लेने की बात क्यों करनी चाहिए।

एक यूजर ने पंत की आईपीएल से होने वाली कमाई का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की मांग से लोगों के बीच गलत संदेश जा सकता है। यूजर ने ये भी कहा कि जब आम लोग ऐसे ही फायदे मांगते हैं तो अक्सर उनकी बुराई की जाती है।

पोस्ट पर लोगों ने किया कमेंट

कुछ यूजर्स ने कहा कि, “भारत में जमीन खरीदने और घर बनाने में पेपरवर्क, देरी और दूसरी दिक्कतें आ सकती हैं। उन्हें लगा कि अगर कोई हाई-प्रोफाइल क्रिकेटर प्रोसेस को समझने में स्ट्रगल कर रहा है, तो आम लोगों के लिए यह अनुभव और भी मुश्किल हो सकता है।” पंत के पोस्ट की टाइमिंग भी चर्चा का विषय बन गई। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि, जब पंत श्रीलंका में थे और भारत को वहां टेस्ट सीरीज खेलनी है, उसी दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से जमीन को लेकर मदद मांगी।