Under 19 Asia Cup में सिलेक्ट हुए राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग को अंडर-19 एशिया कप के लिए शुक्रवार को घोषित भारतीय टीम में शामिल किया गया है।एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) पुरुष अंडर-19 एशिया कप का आयोजन वनडे प्रारूप में पांच से 14 नवंबर तक ओमान की राजधानी मस्कट में किया जाएगा।

कर्नाटक के अन्वय और दिल्ली के आर्यवीर ने हाल ही में संपन्न वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।सत्रह साल के अन्वय ने इस महीने की शुरुआत में अंडर-19 प्रतियोगिता में गुजरात के खिलाफ महज 100 गेंदों पर 151 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने 300 से अधिक रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

उन्होंने इससे पहले जुलाई में हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ युवा एकदिवसीय मुकाबले में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उन्होंने उस मैच में 67 गेंदों पर 87 रन बनाए थे।उन्नीस वर्षीय आर्यवीर सहवाग ने भी वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विजयनगरम में चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन की तूफानी पारी खेली थी।

लक्ष्य रायचंदानी को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है तो वहीं यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान होंगे। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है।ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं।दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भारतीय अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।

Under-19 एशिया कप में भारत का कार्यक्रम (सभी मैच मस्कट में)

भारत vs नेपाल: छह नवंबर, मस्कट

भारत vs पाकिस्तान: आठ नवंबर

भारत vs UAE: 10 नवंबर

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हो जाइए तैयार, नवंबर में दो बार भिड़ेंगी टीमें

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को होता है। शों की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो फैंस के बीच अलग ही एक्साईटमेंट बढ़ जाता है। हाल के मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर रहा है। इसके बाद भी दोनों के बीच मुकाबले को लेकर रोमांच कम नहीं हुआ है। वहीं अगले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो मुकाबले होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन दोनों मुकाबलों के बारे में और कब होगा ये मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भिड़ेंगे

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 नवंबर को आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी नजरें रहेंगी। दोनों युवा खिलाड़ी अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। आर्यवीर ने इसी साल सितंबर में अंडर-19 क्रिकेट में डेब्यू किया था। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट के ग्रुप और मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा। इसमें पहले दिन बांग्लादेश A का सामना हांगकांग A से होगा। वहीं, श्रीलंका A की टीम उसी दिन अफगानिस्तान A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। राइजिंग एशिया कप 2026 में भारत A और पाकिस्तान A के बीच मुकाबला 22 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत A और पाकिस्तान A के मुकाबले पर भी क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी।

कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

राइजिंग एशिया कप 2026 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत A और पाकिस्तान A को ग्रुप B में नेपाल A और यूएई A के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल A के खिलाफ करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान A से होगा, जबकि ग्रुप चरण का आखिरी मैच 24 नवंबर को यूएई A के खिलाफ खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने की होगी।

ग्रुप ए में कौन सी टीमें

ग्रुप A में श्रीलंका A, बांग्लादेश A, अफगानिस्तान A और हांगकांग A की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 29 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। राइजिंग एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले दोहा के दो अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।

2013 में हुई थी शुरुआत

राइजिंग स्टार्स एशिया कप की शुरुआत 2013 में ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से हुई थी। अब तक इसके सात संस्करण खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम केवल एक बार खिताब जीतने में सफल रही है। इस बार टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

Tilak Varma: मैच से पहले तिलक ने कोच गंभीर से किया था बड़ा वादा, मैच खत्म होते ही किया खुलासा

‘वे 2-3 लाख रुपये कमा रहे हैं’: वीरेंद्र सहवाग का अपनी Gen Z संतानों के लिए धन-संपत्ति से जुड़ा मंत्र

जैसा कि हम सभी जानते हैं, वीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वह क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों पर हमला करना शुरू कर देते थे। उस दौर में वनडे क्रिकेट में 300 रन के आसपास का स्कोर भी बहुत बड़ा माना जाता था, लेकिन सहवाग की तेज बल्लेबाजी से भारत को मैच की शुरुआत में ही बढ़त मिल जाती थी। टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

‘द लाइफ सेवर्स शो’ की होस्ट और फाउंडर नेहा बेदी के साथ बातचीत में, पूर्व क्रिकेटर ने अपने बेटों के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने पैसे को संभालने के तरीके को लेकर कुछ अहम सीख भी दीं।

उन्होंने बताया, “मेरे बच्चों ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। एक ‘अंडर-16’ में खेलता है और दूसरा ‘अंडर-19’ में। वे 2-3 लाख रुपये कमा रहे हैं। एक बार, उनमें से एक ने कार में पेट्रोल भरवाया, तो बिल 7,000 रुपये का आया।”

सहवाग ने आगे कहा कि इतनी रकम देखकर उनका बेटा हैरान रह गया। उन्होंने कहा, “उन्हें तब एहसास होता है जब वे खुद पैसे चुकाना शुरू करते हैं। जब तक मैं पैसे दे रहा था, तब तक उन्हें इस बात का एहसास नहीं था।”

View this post on Instagram

A post shared by Neha Bedi (@nehabedi2)

बच्चे महंगे चीजों पर आकर्षित होते हैं

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि बच्चों का महंगी चीजों की ओर आकर्षित होना आम बात है। उन्होंने अपने बेटों का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें भी लग्जरी कारों और महंगी घड़ियों का शौक है। सहवाग के मुताबिक, उनके बेटे BMW और Range Rover जैसी कारों में घूमना चाहते हैं और उनकी घड़ियां भी इस्तेमाल करते हैं। सहवाग ने कहा, “बच्चे महंगी चीजों की ओर आकर्षित होते हैं। मेरे बेटे भी मेरी घड़ियां लेते हैं। फिलहाल उन्हें इन चीजों का शौक है, लेकिन जिंदगी में एक समय ऐसा आता है, जब इन चीजों का कोई खास महत्व नहीं रह जाता। यह सब सिर्फ दिखावा है।”

सहवाग ने आगे बताया कि उन्होंने अपने बेटों को सलाह दी है कि वे जीवन में कुछ ऐसा बड़ा हासिल करने के उद्देश्य से जिएं, जिस पर लोगों का ध्यान जाए। उन्होंने कहा, “दिखावे की जिंदगी मत जियो, बल्कि एक ऐसी वास्तविक जिंदगी जियो जिसमें तुम कुछ ऐसा करो जिससे दुनिया प्रभावित हो और हर कोई तुम्हारी तारीफ करे।”

यह भी पढ़ें: ‘अभी सीधे एंट्री नहीं…’ वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में क्यों नहीं मिल रहा मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया सच