Aishwarya Rai Birthday: ‘पारो’ से ‘सुनहरी’ तक…ऐश्वर्या राय के इन 5 आइकॉनिक रोल के आज भी दीवाने है लोग

Aishwarya Rai Birthday: दशकों के अपने करियर में ऐश्वर्या ने कई अलग-अलग रूपों में हमारा मनोरंजन किया है। कभी वह टूटी हुई प्रेमिका ‘पारो’ बनीं, जिसने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया तो कभी ‘धूम’ फिल्म में वह बेहद ग्लैमरस ‘सुनहरी’ के रूप में नजर आईं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर आइए उनके आइकॉनिक 5 किरदारों पर नजर डालते हैं।

Paro – Devdas

हम सच में पारो यानी पार्वती चक्रवर्ती के रूप में ऐश्वर्या राय के अलावा किसी और की कल्पना भी नहीं कर सकते। जिस इंसान से वह प्यार करती थी, उसके लिए सब कुछ छोड़ देने की उसकी चाहत से लेकर उसके डांस तक, पारो के किरदार में ऐश्वर्या को देखना वाकई एक शानदार एक्सपीरिएंस था। इसमें शाहरुख खान का जादू…इश्कककक…..।

Shirley Dias – Josh

‘मेरे ख्यालों की मलिका’… फिल्म ‘जोश’ का यह मशहूर गाना ऐश्वर्या राय के लिए उनके प्रशंसकों के इमोशन को बिल्कुल सही ढंग से बयां करता है। ‘जोश’ में गोवा की रहने वाली शर्ली डायस का किरदार निभाते हुए ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 90 के दशक में शर्ली के रूप में ऐश्वर्या का जादू छाया हुआ था और हर कोई फिल्म में उनके कूल और बिंदास स्टाइल की नकल करना चाहता था।

Amiran (Umrao Jaan) – Umrao Jaan

इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ खूबसूरती तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने ‘अमीरन’ – जिसे ‘उमराव जान’ के नाम से भी जाना जाता है – के किरदार में अपनी बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया। इस यादगार किरदार को पहले मशहूर अभिनेत्री रेखा निभा चुकी थीं। ऐश्वर्या ने इस किरदार में अपना एक अलग ही जादू बिखेरा और उनके अभिनय ने हमें तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

Sunehri – Dhoom 2

2006 में रिलीज हुई ‘धूम 2’ में ऐश्वर्या का किरदार सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। चाहे उनके शानदार डांस मूव्स हों या उनकी एक्टिंग ‘सुनहरी’ का किरदार ऐश्वर्या से बेहतर कोई और नहीं निभा सकता था।

Saba Taliyar Khan – Ae Dil Hai Mushkil

अगर हम कहें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में आर्ट क्यूरेटर ‘सबा’ के रूप में ऐश्वर्या राय को देखकर हम दीवाने नहीं हुए तो यह झूठ होगा। भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन ऐश्वर्या की खूबसूरती, टैलेंट और मुस्कान ने हम सभी का दिल जीत लिया।