Who is Yash Vir Singh: बांस के भाले से शुरू की थी प्रैक्टिस…आज CWG 2026 जीता ब्रॉन्ज मेडल, जानें कौन है यश वीर सिंह

Who is Yash Vir Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता तो वहीं यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शुक्रवार को यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (पर्सनल बेस्ट) थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं, स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 85.83 मीटर थ्रो किया और सिल्वर मेडल जीता। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों पदक जीता है। श्रीलंका के रुमेश थरंगा (89.75 मीटर) ने गोल्ड मेडल जीता है। यश वीर सिंह के यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। आइए जानते हैं कौन है यश वीर सिंह

पहली बार लिया हिस्सा

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा लेने वाले 24 वर्षीय यश वीर सिंह ने अपने आखिरी और छठे प्रयास में पर्सनल बेस्ट 85.41 मीटर का शानदार थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 83.72 मीटर था। इस जीत के साथ यश वीर उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष जैवलिन थ्रो में पदक जीता है। उनसे पहले नीरज चोपड़ा ने 2018 में गोल्ड और 2026 में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि काशीनाथ नाइक ने 2010 में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

कौन है यश वीर सिंह

राजस्थान के जयपुर के रहने वाले यश वीर सिंह ने अपने खेल करियर की शुरुआत बास्केटबॉल से की थी। लेकिन बाद में उन्होंने भाला फेंक को अपना करियर बना लिया। शुरुआती दिनों में उन्होंने बांस से बने भाले से प्रैक्टिस किया और धीरे-धीरे प्रोफेशनल इक्विपमेंट के साथ ट्रेनिंग शुरू की। यश वीर सिंह के पिता राय सिंह से जैवलिन थ्रो से बारीकियां सिखी। यश के पिता खुद राष्ट्रीय स्तर के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रह चुके हैं। मेहनत और लगातार प्रैक्टिस का नतीजा यह रहा कि 2022 में यश ने इंडियन अंडर-20 फेडरेशन कप में 80 मीटर से ज्यादा भाला फेंककर नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

यश वीर ने किया शानदार प्रदर्शन

यश वीर सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सीनियर स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। साल 2025 में उन्होंने दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां 82.57 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए पांचवें स्थान पर रहे। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें विश्व रैंकिंग के आधार पर 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी चुना गया, जहां उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो में भारत की ओर से हिस्सा लिया। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे यश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Kiara Advani On Toxic: ‘हर एक्टर का ड्रीम होता है…’, बोल्ड सीन्स विवाद के बीच पहली बार ‘टॉक्सिक’ पर बोलीं कियारा आडवाणी

Kiara Advani On Toxic: कियारा आडवाणी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। यश की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस बड़ी रिलीज से पहले कियारा ने बताया कि किस बात ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए साइन करने के लिए प्रेरित किया। ‘फेमिना’ से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि वह फिल्म की कई परतों वाली कहानी से तुरंत प्रभावित हो गईं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की कहानी सुनाने के अंदाज ने उन पर गहरा असर डाला।

कियारा ने कहा कि एक एक्टर को जिन चीजों की तलाश होता है, वे सब इसमें हैं। वह याद करते हुए कहती हैं कि जब मैंने कहानी सुनी तो मैं काफी शॉक्ड और खुश थी कि यह किरदार कितनी अच्छी तरह से गढ़ा गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि इस रोल के लिए जबरदस्त इमोशनल रेंज की जरूरत थी, जिससे उन्हें एक ही किरदार में मजबूती, कमजोरी, पागलपन, संवेदनशीलता और डिटेचमेंट जैसे इमोशन दिखाने का मौका मिला।

एक एक्टर की चाहत वाली हर चीज बताते हुए कियारा ने कहा, “मुझे लगा कि मैं अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई हूं, जहां मुझमें ऐसे किरदार को निभाने का आत्मविश्वास है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया, “मुझे महिलाओं को एक ही तरह के सांचे में ढालना या स्टीरियोटाइप करना पसंद नहीं है। हम उससे कहीं ज्यादा हैं, तो हमारे किरदार ऐसे क्यों नहीं हो सकते?” उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर महिलाओं को मजबूत, असल और जटिल किरदारों के तौर पर दिखाया जाना चाहिए।

इसी इंटरव्यू में कियारा ने फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने अपनी को-स्टार्स नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की तारीफ की और उनके साथ काम करने के अनुभव को “बेहद फ्रेश” बताया।

उन्होंने कहा, “हर महिला ने फिल्म में अपनी अलग ऊर्जा और पहचान जोड़ी। मुझे लगता है कि दर्शकों को एक ही सिनेमैटिक यूनिवर्स में इतने अलग-अलग महिला किरदारों को देखना पसंद आएगा। सेट पर ऐसे दिन भी थे जब सच में महसूस होता था कि हर कोई कुछ अनोखा बनाने के लिए अपनी लिमिट से आगे बढ़ रहा है। ये वही पल हैं, जो आपको याद दिलाते हैं कि आपको सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था।”

यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखित और मोहनदास द्वारा निर्देशित, ‘Toxic A Fairytale for Grown-Ups’ एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जो पिता-बेटे की दुश्मनी पर आधारित है। इस मल्टी-लिंगुअल एक्शन थ्रिलर की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ की गई है, और इसके डब वर्शन हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में रिलीज किए जाएंगे।

इसकी टेक्निकल टीम की बात करें तो, नेशनल अवॉर्ड विजेता राजीव रवि सिनेमैटोग्राफर हैं, बैकग्राउंड स्कोर रवि बसरूर ने तैयार किया है और उज्ज्वल कुलकर्णी एडिटर हैं। हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर जेजे पेरी, जो ‘जॉन विक’ फ़्रैंचाइज़ी के लिए जाने जाते हैं, ने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली जोड़ी अनबारिव और केचा खमफकडी के साथ मिलकर एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं।

तारीख नोट कर लें! पहले यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी, फिर इसे 4 जून के लिए बदला गया, और अब ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।

Upcoming Movies 2026: ‘बंटवारा 1947’ से लेकर ‘किंग’ तक, आने वाली ये 7 बिग बजट फिल्में तोड़ पाएंगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?

Upcoming Movies 2026: बीते सात महीनों के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देखें तो धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) सबसे आगे है। करीब 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्लोबल कमाई के साथ यह साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी है। हाल में रिलीज हुई ‘धमाल 4’ से लेकर ‘वेलकम टू द’ जंगल भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। 2026 का बॉक्स ऑफिस अब एक बार फिर धुरंधर जैसी आंधी का वेट कर रहा है।

थिएटर्स में आने वालीं बड़ी फिल्में

आवारापन 2 – 14 अगस्त

कलाकार- इमरान हाशमी, दिशा पाटनी

बंटवारा 1947 – 14 अगस्त

कलाकार- सनी देओल, वरुण बडोला, सिमोन सिंह

टॉक्सिक – 26 अगस्‍त

कलाकार- यश, कियारा आडवाणी,

मिर्जापुर द फिल्म- 4 सितंबर

कलाकार- पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन

दृश्यम 3 – 2 अक्टूबर

कलाकार- अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज

रामायणम् पार्ट 1 – 6 नवंबर

कलाकार- रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता

रेंजर – 4 दिसंबर

कलाकार- अजय देवगन, संजय दत्त, तमन्ना भाटिया

किंग – 24 दिसंबर

कलाकार- शाह रुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन

सफलता की गारंटी?

फिल्मी विश्‍लेषकों का कहना है कि अब इंडियन सिनेमा में सिर्फ स्टारडम बॉक्स ऑफिस की सफलता की गारंटी नहीं रह गया है। आज के दौर में सक्सेस की सबसे बडी गारंटी कंटेंट बन चुका है। स्टार्स शुरुआती ओपनिंग करा सकते हैं, लेकिन किसी फिल्म को लंबी दौड में शामिल होने के लिए मजबूत कहानी की जरूरत होगी। जिस फिल्म का कंटेंट मजबूत होगी, वह जनता दिल जीतेगा। ऐसे में त्योहारी सीजन में निगाहें एक्टर्स के फेस पर नहीं बल्कि कंटेंट पर होंगी।

रामायणम्: पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट 1’ का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को दुनिया भर में रिलीज़ कर दिया गया। हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में जारी ट्रेलर में राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की भव्य झलक दिखाई गई है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज़, डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से तैयार की गई है। फिल्म दिवाली 2026 पर विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि उत्तर भारत में इसका वितरण धर्मा प्रोडक्शंस करेगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और पैन इंडिया स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। कलाकारों की टोली में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, अजिंक्य देव, कुणाल कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हैं।

Also Read : 63 वर्ष की हुई मंदाकिनी

फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के राम अवतार, उनके वनवास और रावण के साथ होने वाले धर्म-अधर्म के संघर्ष पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार यह दो भागों में बनने वाली एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है।

फिल्म की पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। फिल्म में अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक का उपयोग किया गया है।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि रामायण केवल एक महागाथा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर भव्यता के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि रामायण विश्व की महानतम कहानियों में से एक है और इसे पूरी श्रद्धा, प्रामाणिकता तथा सम्मान के साथ पर्दे पर उतारना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी रही है।

Pic Credit : ANI

Ramayana Trailer: नमिता मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही जीता लोगों का दिल, पार किया 50 लाख व्यूज का आंकड़ा

Ramayana Trailer: ‘रामायणम्’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसे भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे बड़े और इंतजार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। दो भागों में बनने वाली इस भव्य फिल्म का दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को साथ लेकर बनाई गई इस फिल्म का ट्रेलर आज ब्रह्म मुहूर्त के शुभ समय पर रिलीज किया गया, जो इस महाकाव्य की आध्यात्मिक भावना के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया और कुछ ही घंटों में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रामायणम् के ट्रेलर ने सिर्फ 6 घंटे में 50 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। यह फिल्म को लेकर लोगों के जबरदस्त उत्साह और इंतजार को साफ दिखाता है। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया है कि इस भव्य फिल्म का इंतजार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हो रहा है।

रामायणम् का ट्रेलर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने की एक दमदार झलक दिखाता है। इसमें भगवान विष्णु के श्रीराम (रणबीर कपूर) के रूप में अवतार लेने और धर्म की स्थापना करने की कहानी दिखाई गई है। वहीं यश रावण के शक्तिशाली और अमर राक्षस राजा के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने घमंड और बदले की भावना से भरा हुआ है। ट्रेलर में माता सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) को भी श्रीराम के सबसे मजबूत साथियों के रूप में दिखाया गया है। शानदार वीएफएक्स, भव्य विजुअल्स, पूरी स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर के हर सीन को और भी खास बना देते हैं। श्रीधर राघवन द्वारा रूपांतरित इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हांस जिमर और ए. आर. रहमान ने मिलकर संभाली है, जो पूर्व और पश्चिम के संगीत का एक खास संगम है।

दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक रामायण की कहानी को नए और भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी निर्देशक नितेश तिवारी ने की है। रामायणम् का मकसद इस महाकाव्य की भावनाओं और भव्यता को पहले कभी न देखे गए स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। रामायणम्: पार्ट 1 दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि उत्तर भारत में इसे धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज करेगा।

Vedanta Demerger: वेदांता अब रियल एस्टेट कारोबार भी अलग करेगी, शेयरधारकों को मिलेगा नया शेयर

Vedanta Demerger: अनिल अग्रवाल के मालिकाना हक वाली मेटल और माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने रियल एस्टेट कारोबार को भी अलग करने का ऐलान किया है। यह फैसला कंपनी के पावर, ऑयल एंड गैस, आयरन एंड स्टील और एल्युमिनियम कारोबार की अलग लिस्टिंग के करीब दो महीने बाद आया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि रियल एस्टेट बिजनेस को एक अलग लिस्टेड कंपनी बनाया जाएगा। यह डिमर्जर गोइंग कंसर्न आधार पर होगा। यानी कारोबार पहले की तरह चलता रहेगा, सिर्फ उसकी अलग कंपनी बन जाएगी।

शेयरधारकों को क्या मिलेगा?

वेदांता के मौजूदा शेयरधारकों को 20 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा। यानी अगर आपके पास वेदांता के 20 शेयर हैं, तो डिमर्जर के बाद नई रियल एस्टेट कंपनी का 1 शेयर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

क्या करती है रियल एस्टेट यूनिट?

वेदांता की यह यूनिट रिहायशी, कमर्शियल, रिटेल, इंडस्ट्रियल और हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स के विकास से जुड़ा काम करती है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, टाउनशिप, लीजिंग, इंडस्ट्रियल एस्टेट और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर सकती है। 31 मार्च 2026 तक वेदांता के रियल एस्टेट कारोबार का टर्नओवर सिर्फ ₹1.26 करोड़ था। यह कंपनी के कुल स्टैंडअलोन टर्नओवर का महज 0.001% है।

डिमर्जर से क्या होगा फायदा?

वेदांता का कहना है कि अलग कंपनी बनने के बाद रियल एस्टेट कारोबार अपने सेक्टर पर पूरी तरह फोकस कर सकेगा। इससे कारोबार बढ़ाने में आसानी होगी। नई कंपनी अपने हिसाब से निवेशक, रणनीतिक साझेदार और कर्जदाता भी जोड़ सकेगी। इससे विस्तार की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

वेदांता के शेयरों का हाल

डिमर्जर के ऐलान और जून तिमाही के नतीजों के बाद वेदांता का शेयर 0.8% की बढ़त के साथ ₹266.65 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में स्टॉक 5.02% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 99.44 हजार करोड़ रुपये है।

Hyundai Motor Q1 Results: प्रॉफिट 35% घटकर 889 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में मामूली गिरावट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Ramayana Trailer: ‘रामायणम्’ ट्रेलर में शूर्पणखा बन छाईं रकुल प्रीत सिंह, फैंस बोले- इस किरदार के लिए राइट चॉइस

Ramayana Trailer: ‘रामायणम्’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है, दर्शक इसके शानदार विज़ुअल्स से लेकर शानदार कास्ट तक हर चीज पर चर्चा कर रहे हैं। सबसे बड़े सरप्राइज में से एक शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह का पहला लुक रहा है। जबकि इस किरदार को पारंपरिक रूप से उनकी जबरदस्त मौजूदगी के लिए याद किया जाता है, फैन्स इस बारे में बात करना बंद नहीं कर पा रहे हैं कि रकुल कितनी शानदार लग रही हैं, कई लोगों ने उन्हें स्क्रीन पर अब तक देखी गई “सबसे सुंदर शूर्पणखा” कहा है।

X और सोशल मीडिया पर, यूज़र्स कास्टिंग चॉइस की बहुत तारीफ कर रहे थे। एक फैन ने लिखा, “शूर्पणखा के लिए कास्टिंग तो एकदम ब्यूटी क्वीन लेवल की है,” जबकि दूसरे ने बस यह कहा, “रकुल सबसे सुंदर शूर्पणखा है।” कई लोगों को लगा कि एक्ट्रेस इस रोल के लिए एकदम सही हैं, और “वाकई शूर्पणखा के लिए सबसे अच्छी चॉइस रकुल हैं,” और “शूर्पणखा की कास्टिंग के लिए रकुल एकदम सही चॉइस हैं” जैसे कमेंट्स ने तेजी से ध्यान खींचा।

कई यूजर्स ट्रेलर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। “उन्होंने शूर्पणखा का रोल करने के लिए सबसे सुंदर को चुना,” “शूर्पणखा सुंदर थी लेकिन रकुल सबसे सुंदर है,” और “रकुल से आंखें नहीं हट रही हैं” जैसे कमेंट्स सोशल मीडिया टाइमलाइन पर छा गए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शूर्पणखा अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती थीं, और इसीलिए रकुल प्रीत सिंह इस आइकॉनिक कैरेक्टर को जिंदा करने के लिए एकदम सही चॉइस थीं।

एक फैन ने इसे “शूर्पणखा के रूप में रकुलप्रीत = रामायण का सबसे सुंदर फ़ैसला” कहा, जबकि दूसरे ने लिखा, “हां, रकुल के अलावा किसी और को शूर्पणखा के रूप में मारधाड़ करते हुए सोच भी नहीं सकता।” इसी तरह के रिएक्शन में शामिल थे, “रकुल का शूर्पणखा के रूप में सबसे, सबसे अच्छी चॉइस,” “इस सुंदर पौराणिक सुंदरता के रूप में रकुल बहुत पसंद आ रही हैं,” और “जिसने भी रकुल को शूर्पणखा के रूप में कास्ट करने का फैसला किया, वह सीरियस सैलरी बढ़ाने का हकदार है!”

कई दर्शकों ने यह भी बताया कि ट्रेलर में उनका छोटा सा अपीयरेंस कितना यादगार लगा। “रकुल शूर्पणखा के रूप में,” दिल-आंख और तारीफ वाले इमोजी के साथ, फैन पेजों पर बार-बार आने वाला सेंटीमेंट बन गया, जबकि एक और यूज़र ने यह लिखकर चर्चा को और बढ़ा दिया, “रकुल का सूर्पणखा का रोल करना रामायण में सबसे अच्छा विज़ुअल ट्रीट है और आप मुझे इसके अलावा कुछ नहीं बता सकते।”

एक यूज़र ने पोस्ट किया, “अभी रामायण का ट्रेलर देखा और जिसने भी #RakulPreet को शूर्पणखा के रूप में कास्ट करने के बारे में सोचा, वह सीरियस सैलरी बढ़ाने का हकदार है। वह ट्रेलर में बिल्कुल असली नहीं लग रही है।” एक और ने लिखा, “रकुल से नज़रें नहीं हटा पा रहा हूँ यार, वह ट्रेलर में बहुत खूबसूरत लग रही है!! प्लीज़ रामायण का ट्रेलर देखो दोस्तों।”

फैंस ने यह भी शेयर किया, “रामायण का ट्रेलर देखा दोस्तों??? शूर्पणखा को हमेशा एक मनमोहक सुंदरता के रूप में बताया गया था और रकुल ने असाइनमेंट को पूरी तरह से समझा,” और “अभी रामायण का ट्रेलर देखा और वाह!! शूर्पणखा के रूप में रकुल??!! बिल्कुल स्टनिंग।” दूसरों ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए लिखा, “जिस पल #RakulPreetSingh दिखाई दीं, मैं सचमुच बाकी सब कुछ भूल गया,” “क्या कास्टिंग है भाई रामायण की!

ट्रेलर ने जबरदस्त उत्साह पैदा करने के साथ, शूर्पणखा का रकुल प्रीत सिंह का चित्रण सबसे चर्चित हाइलाइट्स में से एक बन गया है। अगर ऑनलाइन ज़बरदस्त रिस्पॉन्स को कोई इशारा माना जाए, तो फैंस उन्हें माइथोलॉजी के सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर्स में से एक को फ्रेश, ग्रेसफुल और विज़ुअली शानदार तरीके से पेश करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से जख्मी छात्रों का करवाए निशुल्क इलाज

Supreme Court Jantar Mantar Protest

Supreme Court Jantar Mantar Protest: संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए खौफनाक एक्शन और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को साफ-साफ निर्देश दिए हैं कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों का इलाज सरकार अपने खर्चे पर कराएगी। 

 

सुप्रीम कोर्ट ने ने केंद्र सरकार को भी इस मामले में नोटिस जारी किया है और पैलेट गन की SOP पर जवाब मांगा है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम जल्द ही प्रोटोकॉल भी बनाने वाले हैं। इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के हथियारों के इस्तेमाल के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है। ALSO READ: NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

क्या है पूरा मामला?

बीती 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले पेपर लीक के खिलाफ निकले 'संसद मार्च' के दौरान पुलिस की कार्रवाई का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत में गरमा गया है। आरोपों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हक की आवाज उठा रहे निहत्थे छात्रों पर न केवल बेदर्दी से लाठियां भांजीं, बल्कि पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई में कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए, जबकि एक छात्र की आंखों की रोशनी जाने का दावा जा रहा है। ALSO READ: CJP के प्रोटेस्ट में घुसे थे हत्या, लूट और रेप के आरोपी, 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिर, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के घेरे में

CJI सूर्यकांत की बेंच का कड़ा रुख

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी मोहाना की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता और पैलेट गन के शिकार पीड़ितों का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट में पुलिसिया कार्रवाई की खौफनाक तस्वीर पेश की। दलीलों को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फौरन निर्देश जारी किया कि पैलेट गन से घायल याचिकाकर्ता समेत तमाम लोगों को बिना किसी देरी के सबसे बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ALSO READ: विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

हथियारों के इस्तेमाल का रिकॉर्ड रखना होगा सुरक्षित

कोर्ट ने सिर्फ इलाज तक ही बात सीमित नहीं रखी, बल्कि पुलिस की कार्रवाई पर शिकंजा कसते हुए बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा इस्तेमाल किए गए तमाम हथियारों और कारतूसों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

 

पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद और घायल छात्रों द्वारा दायर इस जनहित याचिका में धातु वाली पैलेट गन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए टिप्पणी की कि बेहद असाधारण परिस्थितियों में पुलिस को पैलेट गन के इस्तेमाल का अधिकार है। लेकिन, कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि वह 20 जुलाई की घटना में हुए पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच और सुनवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ramayana Trailer: ‘रामायणम्’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, राम-सीता को देख इमोशनल हुए लोग, रावण ने जीता फैंस का दिल

Ramayana Trailer: महाकाव्य पर आधारित नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ का ऑफिशियल ट्रेलर आज ब्रह्म मुहूर्त के मौके पर जारी किया गया। ट्रेलर में इस महाकाव्य की दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में स्क्रीन पर छाए हुए हैं। इसमें पहली बार साई पल्लवी के सीता वाले किरदार को भी दिखाया गया है। ट्रेलर में रणबीर के भगवान राम और यश के रावण के बीच होने वाली टक्कर पर भी फोकस किया गया है।

ट्रेलर में भगवान हनुमान का कोई जिक्र या सीन नहीं है, शायद उन्हें दूसरे भाग के लिए बचाकर रखा गया है। इस फिल्म के म्यूजिक के लिए ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार साथ आए हैं, जबकि विज़ुअल इफ़ेक्ट्स का काम DNEG संभाल रही है। एक और बड़ी उपलब्धि के तौर पर, T-सीरीज़ ने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फ़ोकस स्टूडियोज़ के साथ ₹75 करोड़ की रिकॉर्ड-तोड़ डील करके फ़िल्म के दोनों हिस्सों के म्यूज़िक राइट्स खरीद लिए हैं।

‘रामायणम्’ वाल्मीकि के महाकाव्य का नया रूपांतरण है, जो दुनिया के सबसे पुराने साहित्य में से एक है। यह भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम (रणबीर कपूर) और असुर राजा रावण (यश) के बीच हुई लड़ाई की कहानी है, जो राम की पत्नी सीता (साई पल्लवी) का अपहरण कर लेता है। यह महाकाव्य भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे जानी-मानी कहानियों में से एक है और हिंदू इसे एक पवित्र ग्रंथ मानते हैं।

फिल्म की पहली झलक, जिसे ‘राम झलक’ कहा गया, अप्रैल में दुनिया भर में दिखाई गई थी। जहां कई लोगों ने इसके विज़ुअल इफेक्ट्स और बड़े पैमाने की तारीफ़ की, वहीं कुछ लोगों ने किरदारों के डिज़ाइन, खासकर असुरों के डिज़ाइन की आलोचना की, क्योंकि वे बहुत ज़्यादा पश्चिमी शैली से प्रेरित लग रहे थे। ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को नई दिल्ली में ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में दिखाया गया था, जिसके बाद इसकी कुछ क्लिप्स ऑनलाइन लीक हो गईं। इस बीच, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की: “आज हमारी ‘रामायण’ के लिए एक बहुत ही खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी से रामायण को दुनिया तक पहुँचाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, हम अब अपना ट्रेलर बाद की किसी तारीख़ पर दुनिया भर में लॉन्च करेंगे।”

उनके नोट में आगे कहा गया-“भारतीय सिनेमा के 100 से ज़्यादा सालों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को दुनिया भर में किसी बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म की तरह दिखाया जाएगा। यह इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का मौका मिलेगा। मैं उन सभी फ़ैन्स और रामायण में विश्वास रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें,”

‘रामायणम् पार्ट वन’ दुनिया भर में 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी। इसका दूसरा भाग 2027 में आएगा। इन फ़िल्मों में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नज़र आएंगे।

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

top news 30 july

Top News 30 July : पैलेट गन पर रोक के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान जारी है। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही आज से देशभर में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई। US फेड ने ब्याज दरें नहीं बदलीं। पल पल की जानकारी…

 

पैलेट गन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पैलेट गन पर रोक के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 20 जुलाई के प्रदर्शन में घायल 3 लोगों ने याचिका लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना वजह जवानों ने फायरिंग की।

 

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में मतदान

बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान जारी है। तीनों ही सीटों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 3 अगस्त को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। तीनों ही सीटों पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

 

सावन मास और कांवड़ यात्रा की शुरुआत

सावन (श्रावण) मास की शुरुआत के साथ ही आज से देशभर में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई। शिव जी की पूजा और उपासना के लिए शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ALSO READ: सावन का पहला सोमवार कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

 

US फेड ने ब्याज दरें नहीं बदलीं

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखने का फैसला लिया है। बैठक के दौरान मौजूदा मुद्रास्फीति पर चिंता भी जताई गई। फेड अध्यक्ष नियुक्त किए गए केविन वॉर्श ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं। 

 

नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज

30 जुलाई की सुबह ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। लगभग 4 मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत अधिकतर कलाकार नजर आए।