भारत आते हैं, रिकॉर्ड बनाते हैं और सचिन को पीछे छोड़ देते हैं कोहली! तिरुवनंतपुरम में फिर मचा गदर, जानें 10 धांसू रिकॉर्ड [VIDEO]

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट ही बदल गई। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में कोहली ने महज 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। कोहली की इस पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज से मिले 296 रन के लक्ष्य को सिर्फ 41.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में बढ़त भी बना ली।

 

यह शतक कोहली के वनडे करियर का 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 86वां शतक रहा। खास बात यह रही कि कोहली ने पहली बार किसी वनडे पारी में 9 छक्के लगाने का कारनामा किया।

 15 हजार ODI रन: सचिन को पीछे छोड़ कोहली बने सबसे तेज

 

तिरुवनंतपुरम में सेंचुरी पूरी करते ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। वह सबसे कम पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।

 

कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ 303 पारियों में हासिल की, जबकि सचिन तेंदुलकर को 15 हजार ODI रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां लगी थीं। कोहली ने 15 हजार रन पूरे करने के लिए 15,950 गेंदों का सामना किया, जबकि सचिन ने 17,528 गेंदें खेली थीं।

 

वनडे इंटरनेशनल में 15 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही शामिल हैं। सचिन ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए, जबकि कोहली 315 वनडे में 15,080 रन तक पहुंच गए हैं।

 

एक टीम के खिलाफ 10 शतक, घर में सचिन की बराबरी

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाते ही कोहली ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज दूसरी टीम बन गई है, जिसके खिलाफ उन्होंने वनडे में 10 शतक लगाए हैं।

 

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने के मामले में कोहली पहले ही सबसे आगे हैं।

 

किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक:

 

  • विराट कोहली बनाम श्रीलंका – 10
  • विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज – 10
  • सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया – 9
  • रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया – 9
  • विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8
  • सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका – 8

कोहली ने घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना 42वां शतक पूरा किया। इसके साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के घर में 42 इंटरनेशनल सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन ने यह आंकड़ा 313 पारियों में हासिल किया था, जबकि कोहली ने 260 पारियों में 42 शतक पूरे किए।

 

 पारी में 9 छक्के, ODI में सबसे तेज शतकों में भी जगह

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह वनडे क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से उनका तीसरा सबसे तेज शतक है।

 

कोहली के सबसे तेज ODI शतक:

  • 52 गेंद – ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
  • 61 गेंद – ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
  • 74 गेंद – वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम, 2026
  • 76 गेंद – श्रीलंका, होबार्ट, 2012
  • 76 गेंद – श्रीलंका, कोलंबो, 2017
  • 80 गेंद – श्रीलंका, गुवाहाटी, 2023

 

इतना ही नहीं, कोहली ने पहली बार किसी वनडे पारी में 9 छक्के लगाए। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 छक्कों का था, जो उन्होंने 2023 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ लगाया था।

 

 लिस्ट-A में सचिन की बराबरी, घर में 7000 ODI रन का रिकॉर्ड

 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के साथ कोहली ने लिस्ट-A क्रिकेट में भी अपना 60वां शतक पूरा कर लिया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

 

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक:

 

  • 60 – सचिन तेंदुलकर / विराट कोहली
  • 44 – ग्राहम गूच
  • 40 – ग्रीम हिक
  • 39 – कुमार संगकारा

 

कोहली ने भारतीय जमीन पर वनडे क्रिकेट में भी नया रिकॉर्ड बनाया। वह एक देश में 7000 ODI रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। भारत में उनके वनडे रनों की संख्या अब 7006 हो गई है।

 

सचिन तेंदुलकर ने भारत में 164 वनडे मैचों में 6976 रन बनाए थे। इस तरह कोहली ने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा ODI रन के मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ दिया।

 

रन चेज में धोनी और सचिन के करीब पहुंचे कोहली

 

विराट कोहली का नाम रन चेज में जीत से भी लंबे समय से जुड़ा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद वह ODI रन चेज में जीत का हिस्सा बनने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

 

कोहली अब 112 ऐसी वनडे जीत का हिस्सा रहे हैं, जिनमें भारत ने लक्ष्य का सफल पीछा किया। उन्होंने रिकी पोंटिंग के 111 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

 

ODI रन चेज में सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा:

 

  •  सचिन तेंदुलकर – 127
  • एमएस धोनी – 116
  • विराट कोहली – 112
  • रिकी पोंटिंग – 111
  •  जैक्स कैलिस / रोहित शर्मा – 110

 

इस मुकाबले में कोहली ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी जमकर खबर ली। उन्होंने जोसेफ के खिलाफ 53 रन बनाए, जो किसी एक ODI मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ उनके दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

 

 कोहली के बल्ले से निकले 10 बड़े रिकॉर्ड

 

तिरुवनंतपुरम वनडे में विराट कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी 139 रन की पारी के बाद रिकॉर्ड बुक में ये बड़े बदलाव हुए:

 

1. 303 पारियों में 15,000 ODI रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज।
2. भारत में 7006 ODI रन के साथ एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
3. दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 ODI शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज।
4. ODI रन चेज में 30 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
5. लिस्ट-A क्रिकेट में 60 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर की बराबरी।
6. घरेलू मैदान पर 42 इंटरनेशनल शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी।
7. वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 इंटरनेशनल शतकों के साथ सुनील गावस्कर की बराबरी।
8. मौजूदा दशक में 12 ODI शतकों के साथ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने।
9. ODI रन चेज में जीत का हिस्सा बनने के मामले में 112 के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे।
10. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज।

 

 

तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली की यह पारी सिर्फ एक और सेंचुरी नहीं रही। 139 रन की इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने अपनी रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जोड़ दिए। अब नजरें वनडे सीरीज के अगले मुकाबलों पर हैं, जहां कोहली के पास इन आंकड़ों को और आगे ले जाने का मौका होगा।

 

IND vs WI: रोहित-विराट को खेलते नहीं देख पाएंगे फैंस? भारत-वेस्टइंडीज मैच में मौसम बनेगी विलेन

IND vs WI Pitch Report: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली रहेगी। भारतीय टीम इस मुकबाले को जीतकर सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। वेस्टइंडीज टीम की कमान शाई होप संभाल रहे हैं। भारतीय टीम 2027 के ICC वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी रणनीति पर काम करेगी।

रोहित-विराट पर होगी नजर

भारत की बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव की अहम भूमिका रहेगी। कप्तान शुभमन गिल भी इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर रन बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि केएल राहुल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी सबकी नजर रहेगी। चोट से वापसी के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी फॉर्म में हैं और मोहम्मद सिराज की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव टीम के प्रमुख विकल्प होंगे।

यशस्वी को मिलेगा मौका?

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी के बाद शुभमन गिल फिर से टॉप ऑर्डर में आ गए थे और यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ा था। अब जायसवाल की टीम में वापसी हो गई है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिला था, जिसके चलते शुभमन गिल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने ये फैसला है कि रोहित शर्मा के साथ जायसवाल को ओपनिंग कराई जाए या रोहित और गिल की जोड़ी को ही जारी रखा जाए।

कैसी होगी तिरुवनंतपुरम की पिच

तिरुवनंतपुरम की पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उसने यहां खेले दोनों मैच जीते हैं। इस मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी। पिच पर शुरुआत में नई गेंद से बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिल सकती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों को फायदा मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

कहां पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी और टॉस दोपहर 1:30 पर होगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। मैच से पहले कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन टॉस के समय मौसम साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दौरान भी गर्मी और उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज की संभावित XI: जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ

Virat Kohli: ‘मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ 2027 विश्वकप के बाद विराट कोहली वनडे को कहेंगे अलविदा!

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली केवल वनडे मैच में ही खेलते हुए नजर आते हैं। फैंस विराट कोहली को मैदान पर खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले से विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन हर क्रिकेट फैंस का दिल टूट जाएगा। विराट कोहली ने कहा कि 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनके लिए इस फॉर्मेट का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा।

2027 का वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग जगहों पर खेले जाएंगे। कोहली के इस ऐलान के बाद 2027 वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

विराट को होगा आखिरी वर्ल्ड कप?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम के साथ उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने इस सफर का अंत वर्ल्ड कप जीतकर करना चाहते हैं। विराट कोहली ने कहा, “50 ओवर के वर्ल्ड कप की चुनौती और दबाव किसी भी दूसरे फॉर्मेट से ज्यादा होता है। इसमें करीब 10 मैचों तक T20 जैसी तेज और कड़ी क्रिकेट खेलनी पड़ती है। एक दिन में लगभग ढाई T20 मैच जितनी एनर्जी लगती है। इतने बड़े टूर्नामेंट में 10 मैचों तक इस स्तर की तेजी और जोश बनाए रखना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब मुकाबले विदेशी परिस्थितियों में खेले जा रहे हों। यह टूर्नामेंट खिलाड़ी से बहुत कुछ मांगता है।”

कोहली ने आगे कहा, “मेरे लिए ये भारत के लिए आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मेरा लक्ष्य साफ है कि वर्ल्ड कप जीतना है और इसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2011 में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेला था। इसी टूर्नामेंट में भारत ने 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद कोहली 2015, 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इस तरह वह अब तक चार वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके हैं। विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। 2023 के वर्ल्ड कप में उन्होंने 765 रन बनाकर एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के लिए 314 वनडे मैचों में कोहली के नाम 14,941 रन हैं।

अभी काम पूरा नहीं हुआ है-रोहित

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की नजर भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। रोहित ने संकेत दिया कि वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने कहा, “मेरे मन में कभी यह विचार नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है। जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका आप इंतजार कर सकते हैं। मैं भी वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं और देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब वर्ल्ड कप या कोई ICC टूर्नामेंट खेला जाता है, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है। आपको अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलना होता है और अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले होते हैं। ऐसे में आपको अपनी तैयारी और सोच दोनों को बदलना पड़ता है। यही इस तरह के टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चुनौती है।”

IND vs WI: शुभमन गिल हुए चोटिल, सिराज की खतरनाक गेंद पर घायल हुए भारतीय कप्तान

वेस्टइंडीज की टीम 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले के लिए भारत दौरे पर है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को चोट लग गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद गिल की कोहनी पर जा लगी। इसके बाद वह चोट से कराहते नजर आए। वहीं चोट लगने के बाद शुभमन गिल प्रैक्टिस बीच में ही छोड़ दिया और टीम के फिजियो से इलाज कराया। वहीं गिल की चोट को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया।

यशस्वी को मिल सकता है मौका!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार को खेला जाएगा। अगर शुभमन गिल नहीं खेलते हैं, तो यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को वनडे सीरीज का उप-कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर फिलहाल एशियन गेम्स की T20I टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

कब खेला जाएगा वनडे और टी20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

पिछले कुछ समय से चोट से परेशान गिल

पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल को कई बार चोट और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हुई हैं। इसका असर उनके अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने पर भी पड़ा। अक्टूबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान डेंगू होने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए टीम से बाहर रहना पड़ा था। नवंबर 2024 में अंगूठे की चोट ने उनकी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने की स्थिति को प्रभावित किया। इसके बाद 2025 के आखिर और 2026 में भी उनकी परेशानी जारी रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय गर्दन में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और लंबे समय तक रिहैब करना पड़ा।

जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पैर में तेज ऐंठन के कारण गिल को रिटायर हर्ट होना पड़ा था। इसके बाद अगस्त 2026 में प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लगने से वह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले वार्म-अप मैच नहीं खेल सके।

Asian Games 2026: शूटिंग से एथलेटिक्स तक खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, भारत ने 6वें दिन जीते 6 मेडल

IND vs WI: पैसों की कमी और सैलरी कटी, भारत दौरे से पहले वेस्टइंडीज टीम का बुरा हाल

वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है। इस दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम भारत से 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलेगी। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने इन दिनों आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। बोर्ड ने पैसों की कमी की वजह से खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती करने का फैसला किया है। बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सैलरी में 25 फीसदी कमी की है। वहीं घरेलू खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट अब 12 महीने की जगह सिर्फ 7 महीने का होगा। लेकिन, इंटरनेशनल खिलाड़ियों को पहले की तरह 12 महीने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता रहेगा।

आईसीसी से मिला कितना लोन

CWI के चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने कहा कि, बोर्ड वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और उन खिलाड़ियों के सहयोग की सराहना करता है, जिन्होंने मौजूदा हालात को समझा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भले ही आदर्श नहीं है, लेकिन आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ने के लिए यह जरूरी कदम है। घरेलू टूर्नामेंट कराने में आने वाले यात्रा और खिलाड़ियों के रहने के खर्च से क्रिकेट वेस्टइंडीज पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। बोर्ड को ICC से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 153 करोड़ रुपये का लोन भी मंजूर हुआ है। इस रकम का इस्तेमाल शुरू करने के लिए वेस्टइंडीज को इस महीने कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

क्यों की गई कटौती

डेहरिंग ने कहा कि, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पिछले 15 सालों में घरेलू एयरलाइंस पर 8 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं, लेकिन इसके बदले इन कंपनियों से बोर्ड को कोई स्पॉन्सरशिप नहीं मिली।’ उन्होंने कहा कि, ‘बोर्ड को लंबे समय से चले आ रहे इस खर्च के बोझ और उससे हुए बड़े आर्थिक नुकसान के कारण पैदा हुई तुरंत पैसों की कमी से भी निपटना पड़ रहा है।’

इन टूर्नामेंट को रोकने का किया फैसला

खर्च कम करने के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस साल पुरुषों के सुपर50 टूर्नामेंट और महिलाओं के T20 ब्लेज टूर्नामेंट को रोकने का फैसला किया है। बोर्ड के मुताबिक, ये फैसला आर्थिक स्थिति के साथ-साथ खिलाड़ियों के विकास और प्रतियोगिताओं से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है। रद्द किए गए घरेलू टूर्नामेंटों की जगह क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए पुरुष और महिला टीमों के क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है। लेकिन, वेस्टइंडीज की टीम ओलंपिक में एक संयुक्त क्षेत्रीय टीम के तौर पर हिस्सा नहीं ले सकती। इसकी वजह यह है कि IOC अलग-अलग संप्रभु देशों की मान्यता प्राप्त नेशनल ओलंपिक कमेटियों को ही ओलंपिक में खेलने की अनुमति देता है।

टी20 लीग से मिलती है बेहतर कमाई

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। कम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सैलरी के कारण खिलाड़ियों को दुनियाभर की टी20 लीग से मिलने वाली बेहतर कमाई के ऑप्शन मिलते हैं। इसका असर राष्ट्रीय टीम और बोर्ड की स्पॉन्सरशिप पर भी पड़ रहा है। ऐसे हालात में आगे और खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा सकते हैं, जिससे क्रिकेट वेस्टइंडीज की आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कब खेला जाएगा वनडे और टी20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

IND vs WI: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन एक्शन में दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली, जानें शेड्यूल

IND vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, वहीं इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। फैंस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली है। टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब वनडे मैच में ही नजर आते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएंगे मुकाबले

कब खेला जाएगा वनडे मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

वनडे का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर (शनिवार) – भारत और वेस्टइंडीज- तिरुवनंतपुरम 01:30 PM
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर (बुधवार)- भारत और वेस्टइंडीज-गुवाहाटी 01:30 PM
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर (शनिवार)- भारत और वेस्टइंडीज- न्यू चंडीगढ़ 01:30 PM

कब खेला जाएगा टी20 मुकाबला

वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज में टीम इंडिया मजबूत तैयारी के साथ उतरेगी। आठ मैचों के बाद टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है।

टी20 का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर (मंगलवार), लखनऊ 07:00 PM
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर (शुक्रवार), रांची 07:00 PM
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर (रविवार), इंदौर 07:00 PM
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर (बुधवार), हैदराबाद 07:00 PM
  • पांचवा टी20: 17 अक्टूबर (शनिवार), बेंगलुरु 07:00 PM

कब होगा मुकाबले का टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मुकाबले दोपहर में खेले जाएंगे। तीनों ODI मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे और इससे आधे घंटे पहले 1 बजे टॉस होगा। वहीं पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए शाम 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज 2026 के लिए टीमें

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC और WK), ध्रुव जुरेल (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [WK], संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

Oman Cricket Team: 11 में से 7 खिलाड़ियों का एक ही सरनेम! ओमान की प्लेइंग इलेवन देखकर चकराया सबका सिर

चोट के कारण रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र पिछले सप्ताह एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि रवींद्र को ठीक होने में लगभग छह सप्ताह का समय लगेगा, ताकि वह चार नवंबर से शुरू होने वाले वनडे मैचों के लिए उपलब्ध हो सकें। टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में शुरू होगी।

न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, “रचिन के लिए हमें बहुत बुरा लग रहा है। वह इस समर में हमारे लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं, इसलिए जरूरी है कि वह अपनी रिकवरी में जल्दबाजी न करें, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज के लिए वापसी कर लेंगे।”

बेवॉन जैकब्स, जिन्होंने 11 टी-20 मैच खेले हैं और बंगलादेश के खिलाफ अपने पिछले मैच में नाबाद 62 रन बनाए थे, उन्हें मिडिल-ऑर्डर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने एक साल से अधिक समय बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। मिल्ने तेज़ गेंदबाज़ों के उस मज़बूत ग्रुप का हिस्सा हैं जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ भी शामिल हैं। बेन सियर्स पर विचार नहीं किया गया क्योंकि वह टखने की चोट से उबर रहे हैं।

वॉल्टर ने कहा कि तेज गेंदबाज़ों का बड़ा ग्रुप एक व्यस्त सीजन की शुरुआत में वर्कलोड को मैनेज करने में मदद करेगा। इस सीजन में न्यूजीलैंड को भारत के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने हैं और फिर अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए घर लौटना है।

Also Read : भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20-1 से हराया

वॉल्टर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता मैच जीतना और मैदान पर सबसे अच्छी टीम उतारना है, लेकिन हमें आने वाले महीनों में होने वाले क्रिकेट के भारी शेड्यूल का भी ध्यान रखना होगा। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास इतने सारे खिलाड़ी उपलब्ध हैं, इसलिए हम वर्कलोड को मैनेज करते हुए पूरी सीरीज़ में सभी 16 सदस्यों वाली टीम इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।”

फिन एलन और टिम साइफर्ट, जिनके पास एनजेडसी के साथ कैज़ुअल कॉन्ट्रैक्ट हैं और जो साल के आखिर में बीबीएल खेलेंगे, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टॉप ऑर्डर में एक साथ खेलते नज़र आएंगे। इसका मतलब है कि टीम में टिम रॉबिन्सन के लिए कोई जगह नहीं है।

वॉल्टर ने कहा, “भारत का अपनी जमीन पर स्वागत करना और समर सीजन की शुरुआत करना बहुत शानदार होगा। भारत एक बेहतरीन टीम है और एक मुश्किल प्रतिद्वंद्वी है, इसलिए अपने ही मैदान पर कीवी फैंस के सामने उनका सामना करना वाकई रोमांचक है।

सुनने में आया है कि ज़्यादातर मैचों के टिकट बिक चुके हैं और ये मैच शानदार मौके साबित होंगे। हमारी टीम लगभग पूरी मजबूती के साथ तैयार है और इसमें हर तरह की ज़रूरतें पूरी होती हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन के ख़िलाफ़ कैसा खेलते हैं भारत के खिलाफ पांच टी-20 मैचों के बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएँगे।

भारत के खिलाफ टी-20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है:-

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट और नाथन स्मिथ।

Pic Credit : UNI

‘वर्ल्ड कप से पहले मैं इस खिलाड़ी पर लगाउंगा दांव…’, इस दिग्गज क्रिकेटर ने बढ़ाई हिटमैन के फैंस की धड़कन

अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस का निगाहें टीम इंडिया के सलेक्शन पर टिकी हुई है। 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इस सवाल की चर्चा क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों के बीच लगातार चलती रहती है। बता दें कि,  रोहित  शर्मा टेस्ट के साथ ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। वहीं वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे रोहित शर्मा के फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

बता दें कि, भारत 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में होगा।वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में एक रहे इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, यह सीरीज भारत के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ यानी रिजर्व खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मौका है। एशियन गेम्स की वजह से कई नियमित खिलाड़ी इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में टीम के पास नए खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर होगा।

‘यशस्वी जायसवाल को मिलने चाहिए मौके…’

इरफान पठान का कहना है कि 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में बैकअप ओपनर के तौर पर ज्यादा मौके मिलने चाहिए। उनके मुताबिक, इस सीरीज में जायसवाल को मौका देकर टीम के लिए उनकी तैयारी और क्षमता को परखा जा सकता है।

उन्होंने जियोहॉटस्टार से कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के लिए यह भारत की मुख्य टीम नहीं है और मुझे लगता है कि ऐसा होना सही है। जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं हैं, जबकि श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स में खेल रहे हैं। अगले साल वर्ल्ड कप से पहले टीम के पास ज्यादा मैच नहीं हैं, इसलिए इन मुकाबलों में रिजर्व खिलाड़ियों को भी आजमाना जरूरी है। एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज एक ही समय पर होने से कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो टीम के लिए अच्छी बात है।”

इस खिलाड़ी पर रखूंगा खास नजर

इरफान पठान ने कहा कि वह यशस्वी जायसवाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें मिलने वाले मौकों पर नजर रखेंगे। जायसवाल को इस वनडे सीरीज के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में चुना गया है। पठान का मानना है कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारत को जायसवाल को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौका देना चाहिए, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह तैयार हो सकें। उन्होंने कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मैं यशस्वी जायसवाल पर खास नजर रखूंगा। वह टीम में बैकअप ओपनर हैं। जब तक भारत वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगा, तब तक बैकअप ओपनर को काफी मैच खेलने का अनुभव मिल जाना चाहिए।”

नमन धीर पर कही ये बात

इरफान पठान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार टीम में चुने गए नमन धीर का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नमन धीर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन से ज्यादा उन्हें गेंदबाजी करने की क्षमता के कारण टीम में चुना गया है। वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो निचले क्रम के साथ-साथ ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। वनडे टीम में इस तरह के खिलाड़ी की कमी महसूस होती रही है।”

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से निकालने की अगरकर ने कर ली थी पूरी तैयारी? फिर कहां पलटा खेल, जानें इनसाइड स्टोरी

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर बीसीसीआई का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। बीसीसीआई अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाएगी या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं खबर है कि अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता पद छोड़ने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जाने वाले पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर बोर्ड से नाराज थे। बताया जा रहा कि सचिव देवजीत सैकिया ने बल्लेबाज रोहित शर्मा का खुलकर समर्थन किया था, जिसके बाद अगरकर और बोर्ड के बीच नाराजगी बढ़ गई थी।

बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मैच के पहले रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की खबरें हर जगह छाई हुई थी। वहीं इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया था। हाल ही में वेस्टइंडिज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को भी जगह मिली है।

बीसीसीआई से नाराज थे अगरकर

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बीसीसीआई और अजीत अगरकर के बीच रिश्तों में तनाव की वजह रोहित शर्मा को लेकर लिया गया फैसला था।’ रिपोर्ट के अनुसार, ‘इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले अगरकर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और कुछ बीसीसीआई अधिकारियों के समर्थन से रोहित को आगे नहीं खिलाने का फैसला किया था। इसके बाद साउथ जोन के सिलेक्ट और रोहित के करीबी दोस्त प्रज्ञान ओझा को ये फैसला रोहित तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।’

रोहित ने ऐसे पलटा दांव

बताया गया कि अजीत अगरकर 2027 के विश्व कप के लिए रोहित शर्मा पर निर्भर नहीं रहना चाहते थे, क्योंकि रोहित अगले साल 40 साल के हो जाएंगे। वह यशस्वी जायसवाल को मौका देकर टीम में उनकी जगह मजबूत करना चाहते थे और इसके लिए उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए करीब 20 वनडे मैच खेलने का मौका मिले। रोहित शर्मा इस फैसले और सेलेक्टर्स के उनके साथ किए जा रहे व्यवहार से खुश नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उन्होंने एक बड़े अधिकारी से संपर्क किया, जिसके बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले पर अपनी बात रखी। उनका ये बयान लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले सामने आया और इसे काफी अहम माना गया।’

देवजीत सैकिया ने कहा था

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था, “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, देश के लिए खेलते रहेंगे। यानी लॉर्ड्स में होने वाला वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।”

रोहित ने लगाया था शतक

रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी काबिलियत साबित की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी मैच के बाद अजीत अगरकर को एहसास हुआ कि वह रोहित को टीम से बाहर नहीं कर सकते और रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी को लेकर अकेले कोई बड़ा फैसला लेने की उनके पास पूरी ताकत नहीं है। इसके बाद रोहित को टीम से बाहर करने की योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

लक्ष्मण से भी था मतभेद

वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर के बीच चोटिल खिलाड़ियों और इंडिया ए के मैचों को लेकर भी मतभेद थे। लक्ष्मण मजबूत टीम के साथ अच्छे खिलाड़ियों को खिलाने के पक्ष में थे, जबकि अगरकर एशियन गेम्स में पहली पसंद की टीम भेजने के फैसले से सहमत नहीं थे। इंडिया ए, ईरानी कप और भारतीय टीम के मैचों के शेड्यूल को लेकर भी दोनों की राय अलग थी। चोटिल खिलाड़ियों की वापसी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कामकाज को लेकर भी मतभेद रहे। इन सभी बातों से दोनों के बीच भरोसा कम होता गया।

हार्दिक पांड्या को फिर रखा गया एकदिवसीय टीम से दूर, क्या खेल पाएंगे विश्वकप?

 

हार्दिक पांड्या को फिलहाल एकदिवसीय योजनाओँ से चयनकर्ताओं ने बाहर रखा हुआ है।जून माह में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी एकदिवसीय सीरीज से बाहर रखा गया है। हार्दिक के 20 सितंबर को फिट घोषित किए जाने की संभावना है। लेकिन राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें तभी टीम में चुनेगी जब वह भारत ‘ए’ के लिए 10 ओवर गेंदबाजी करके अपनी फिटनेस साबित कर देंगे।

इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में  मांसपेशियां यानि कि हैमस्ट्रिंग के कारण वह बाहर रहे थे।गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने यह कहा था कि हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की योजना है।

यह उस योजना को पीछे ढकेलती है क्योंकि एक बार फिर हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस सबके सामने उजागर हो जाती है। वह भी तब जब उनको बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिल गई थी।इससे पहले पिछले एकदिवसीय विश्वकप में भी बीच हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट चोटिल होकर बाहर हो गए थे।

2 टी-20 विश्वकप जीत चुके हार्दिक पांड्या टी20 टीम में पंड्या की वापसी की संभावना कम लग रही है क्योंकि अगरकर ने साफ कर दिया था कि उनका इस्तेमाल ज्यादातर 50 ओवर प्रारूप में किया जाएगा।अगरकर ने कहा था, ‘‘ बुमराह की तरह, अगर हम उनसे अच्छा प्रदर्शन करवा सकें और उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए फिट रख सकें। इस समय यही मुख्य मक़सद है। ’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम उन्हें कभी भी वापस ला सकते हैं। इससे हमें नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में कुछ मौके देने का भी मौका मिलता है। इसलिए पंड्या के मामले में टी20 के लिए थोड़ा आराम और रोटेशन होगा। ’’

उनकी जगह टीम में नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर है जो बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

भारत की एकदिवसीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर