IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खतरनाक है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड! 5वें मुकाबले में हो सकती है वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और आखिरी मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का वापसी हुई है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को मौका मिल सकता है। अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं इस मुकाबले के प्लेइंग 11 में भुवी को मौका मिल सकता है। भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 के बाद से भारत की ओर से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड

टीम में कर सकते हैं वापसी

मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। 36 साल के भुवनेश्वर कुमार 25 दिसंबर 2012 को बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। वहीं नवंबर 2022 के बाद से भारत के लिए इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है।

भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार को टी20 क्रिकेट में खेलने का लंबा अनुभव है। उन्होंने भारत की ओर से अब तक 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 90 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सातवें स्थान पर हैं। भुवनेश्वर नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं, जिससे वह टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 18 मुकाबले खेले हैं और 13 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, भारतीय मैदानों पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। भुवनेश्वर ने भारत में 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं। घरेलू मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 12 जून 2022 को कटक में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। अब फैंस की नजरें एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।

आईपीएल में भी शानदार रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी से शानदार पहचान बनाई है। वह इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा मैच खेलने और 200 से अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से सभी 16 मैच खेले और 28 विकेट हासिल किए। वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे स्थान पर रहे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को खिताब बचाने में अहम मदद दी, जबकि कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया।

IND vs WI 5th T20: चिन्नास्वामी स्टेडियम जाने से पहले जानें ये जरूरी नियम, कई जगहों पर रूट डायवर्जन

IND vs WI 5th T20: चिन्नास्वामी स्टेडियम जाने से पहले जानें ये जरूरी नियम, कई जगहों पर रूट डायवर्जन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला बेंगवुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम खेला जाएगा, ये मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। वहीं अगर आप इस मुकाबले को देखने का प्लान कर रहे हैं तो स्टेडियम जाने से पहले पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूरी पढ़ लें।

किए गए हैं खास इंतजाम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले आखिरी टी20 मैच को देखते हुए बेंगलुरु में यातायात और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास की कई सड़कों पर गाड़ियों की पार्किंग पर रोक रहेगी। दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और स्टेडियम में आने-जाने के लिए खास गेट तय किए गए हैं। मैच खत्म होने के बाद घर लौटने वाले क्रिकेट प्रेमियों की मदद के लिए नम्मा मेट्रो की सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी। वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

देर रात चलेगी मेट्रो

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच देखने जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए बेंगलुरु मेट्रो ने आखिरी ट्रेनों के समय की जानकारी दी है। टी20 मैच के बाद दर्शकों को घर लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए बेंगलुरु मेट्रो ने खास व्यवस्था की है। मैच देखने जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए नम्मा मेट्रो ने आखिरी ट्रेनों का समय जारी किया है। व्हाइटफ़ील्ड और बोम्मासांद्रा से आखिरी ट्रेन रात 12 बजे चलेगी, जबकि सिल्क इंस्टीट्यूट और मदावरा से रात 12:15 बजे रवाना होगी। वहीं, आर.वी. रोड से आखिरी मेट्रो रात 1:30 बजे और मैजेस्टिक स्टेशन से रात 1 बजे मिलेगी। इसके अलावा, मैजेस्टिक के नादप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन से पर्पल लाइन की आखिरी ट्रेन भी रात 1 बजे तक चलेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर से पहले नम्मा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर आखिरी ट्रेन का समय जांच लें, क्योंकि हर स्टेशन और रूट का समय अलग हो सकता है। इससे मैच के बाद घर लौटने में आसानी होगी।

इन जगहों पर यातायात रहेगा प्रतिबंध

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मैच के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। इनमें क्वींस रोड, एमजी रोड, लिंक रोड, राजभवन रोड, टी. चौडैया रोड, रेस कोर्स रोड, सेंट्रल स्क्वायर रोड और कब्बन रोड के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके अलावा, कामराजा रोड, सेंट मार्क रोड, म्यूजियम क्रॉस रोड, कस्तूरबा रोड, लैवेल रोड और विट्ठल माल्या रोड पर भी गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी। कब्बन पार्क के आसपास के कुछ इलाकों और फाउंटेन रोड पर भी पार्किंग पर रोक लगाई गई है।

वहीं, सिद्दलिंगैया सर्कल से बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते और सिद्दलिंगैया सर्कल से RRMR सर्कल के बीच भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को इन सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने से बचना चाहिए और परेशानी से बचने के लिए प्रशासन की ओर से तय किए गए पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सीरीज़ के आखिरी टी20 मुकाबले से पहले बेंगलुरु के मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 अक्टूबर को शहर में बादल छाए रह सकते हैं और दिन में एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शाम के समय बारिश होने से स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को गीली सड़कों और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के कारण मैच में रुकावट आने की आशंका भी है, लेकिन इससे यह तय नहीं होता कि मुकाबला देर से शुरू होगा या रद्द हो जाएगा। ऐसे में दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेडियम के लिए निकलने से पहले मौसम का ताजा हाल और मैच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी जरूर देख लें।

IPL 2027 में मैदान पर खेलते दिखेंगे MS Dhoni? CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या धोनी IPL 2027 में मैदान पर वापसी करेंगे या नहीं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने अगले साल धोनी के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ को भरोसा है कि धोनी में अभी भी क्रिकेट खेलने की ताकत बाकी है।

45 साल के धोनी चोटों की वजह से इस साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इसके बावजूद टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि धोनी मैदान पर वापसी करने और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। फैंस को भी उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे।

चेन्नई के लिए अहम खिलाड़ी है धोनी

आने वाले IPL ऑक्शन से पहले जब CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन से महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि खेलने या संन्यास लेने का फैसला धोनी पर ही छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि धोनी जब भी चेन्नई आते हैं, तो अपने भविष्य को लेकर टीम को खुद जानकारी देते हैं।

कासी विश्वनाथन ने कहा कि, “धोनी के आगे खेलने या नहीं खेलने के बारे में उनसे ही सवाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब भी धोनी चेन्नई आते हैं, तो वह टीम को अपने फैसले के बारे में बताते हैं। हालांकि, CSK के सीईओ को उम्मीद है कि धोनी आगे भी टीम के लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी अभी भी एक खिलाड़ी हैं और उनके पास CSK के लिए खेलने का मौका है।”

साल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले धोनी

IPL 2026 में चोट के कारण धोनी एक भी मैच नहीं खेल सके, लेकिन वह पूरे सीजन CSK के साथ रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि टीम में बदलाव के दौर में धोनी का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार रहा। भले ही वह मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन टीम के साथ उनकी मौजूदगी अहम रही।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में किसे मिलेगा मौका? संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग 11 पर टिकी नजरें

कमला क्लब का दौर खत्म, अब CSJMU में गढ़े जाएंगे यूपी के क्रिकेट सितारे,UPCA का नया क्रिकेट सेंटर बनेगा विश्वविद्यालय का मैदान, अलग-अलग मिट्टी की पिचों पर तैयार होंगे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश : दशकों तक उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों की नर्सरी रहे कमला क्लब का दौर अब खत्म हो चुका है। कानपुर से अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, अब सूबे के घरेलू क्रिकेट को नया और आधुनिक ठिकाना मिलने जा रहा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में तैयार हो रहा क्रिकेट स्टेडियम आने वाले समय में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के लिए बड़ा केंद्र बन सकता है। मैदान के संचालन और उपयोग को लेकर UPCA और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच एमओयू की तैयारी चल रही है. इसके बाद यहां प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास, ट्रायल और बड़े घरेलू मुकाबलों का रास्ता खुल सकता

खास अभ्यास का मौका, सात अलग-अलग पिचों पर खिलाड़ी तैयार होंगे

CSJMU का क्रिकेट मैदान अपनी पिचों के कारण खास है. यहां अलग-अलग तरह की मिट्टी का इस्तेमाल कर पिचें तैयार की जा रही हैं. इनमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी, ओडिशा के कालाहांडी की काली कपास मिट्टी और स्थानीय उन्नाव की मिट्टी शामिल है. इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने का अनुभव मिलेगा. बल्लेबाजों को उछाल और गेंदबाजों को टर्न वाली पिचों पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा.

मैदान में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया गया है, जिससे बारिश के बाद पानी जल्दी निकल सके और मैदान को कम समय में खेलने लायक बनाया जा सके. मैदान में पवेलियन और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी तैयार की गई है. आने वाले समय में इसे घरेलू क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता

रणजी से एज ग्रुप तक के मैचों की तैयारी

UPCA की योजना इस मैदान को सिर्फ अभ्यास तक सीमित रखने की नहीं है. एमओयू होने के बाद यहां रणजी ट्रॉफी, सीके नायडू ट्रॉफी, एज ग्रुप के ट्रायल, कैंप और अन्य घरेलू क्रिकेट गतिविधियां कराई जा सकती हैं. इससे कानपुर और आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ियों को दूसरे शहरों में ट्रायल और अभ्यास के लिए कम जाना पड़ेगा.

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि यूपी में क्रिकेट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर लगातार काम हो रहा है. कमला क्लब का करार खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के लिए नए मैदान की जरूरत थी. CSJMU का मैदान इस कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता

 

खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, ऐसा बताया चेयरमैन ने

UP T20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने बताया कि CSJMU के मैदान को लेकर UPCA और विश्वविद्यालय के बीच बातचीत चल रही है. यह मैदान खिलाड़ियों के अभ्यास और ट्रायल के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है. यहां आधुनिक सुविधाएं होने से युवा क्रिकेटरों को अपने ही शहर में बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा.

कमला क्लब लंबे समय तक यूपी क्रिकेट की पहचान रहा है. इसी मैदान से कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट की शुरुआत कर आगे का सफर तय किया. अब CSJMU का मैदान उस विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में नया पड़ाव बन सकता है. इसके साथ ही UPCA उन्नाव में भी बड़े स्तर पर क्रिकेट सेंटर विकसित करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में आने वाले समय में कानपुर और आसपास के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट की सुविधाएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद

IND vs WI T20 Highlights: कप्तान श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, भारत ने जीता मुकाबला

IND vs WI T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मुकाबला आज, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा। पहले बैटिंग करने आई वेस्टइंडीज की पूरी पारी 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 172 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला टी20 शतक लगाया है

भारत की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अगले ही ओवर में संजू सैमसन भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे भारत ने 36 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 67 गेंदों में 137 रन की मैच विनिंग साझेदारी की। ईशान किशन 37 रन और अय्यर 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज की पारी 171 रन पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने कामिल पूरन को 12 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद छठे ओवर में शिमरॉन हेटमायर (5) और रोवमैन पॉवेल (0) भी पवेलियन लौट गए। शाई होप ने 37 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद नमन धीर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप यादव और नमन धीर ने लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा।

रोमारियो शेफर्ड (7), मैथ्यू फोर्ड और शमर स्प्रिंगर को भी भारत ने जल्दी पवेलियन भेज दिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक यादव ने 19वें ओवर में उन्हें आउट कर दिया। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने अकील होसेन का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी 171 रन पर समेट दी। अब भारत के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य है।

वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस मुकाबले से नमन धीर टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में नमन ने डेब्यू किया था।

भारत की ओर से टी20 डेब्यू करने वाले नमन धीर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर ने 3.1 ओवर में 26 रन दिए, जबकि कुलदीप ने 4 ओवर में 33 रन खर्च किए। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 सफलता मिली। अर्शदीप ने 4 ओवर में 34 रन और मयंक ने 4 ओवर में 40 रन दिए।

मुंबई की रणजी टीम से इस कारण बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav

मुंबई की रणजी टीम से सूर्यकुमार यादव के बाहर होने का कारण उनकी घरेलू अभ्यास सत्र में उपलब्ध ना रहना रहा। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने बताया कि टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया लेकिन चयन के लिए खुद को उपलब्ध बताया इस कारण से उनको रणजी टीम में मौका नहीं दिया गया।इस टीम में अंडर 19 विश्वकप विश्वकप विजेता कप्तान आयुश म्हात्रे टीम के उपकप्तान हैं और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेहबाज हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

सूर्यकुमार यादव को जब इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है।

प्रथम श्रेणी का सूर्योदय

सूर्य कुमार ने 2010-11 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जब वह मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी सीजन खेलने उतरे। उन्होंने शानदार तरीके से आगाज करते हुए मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा बने रहे।

2 साल के भीतर ही मिला IPL अनुबंध

उनके उम्दा खेल का ही नतीजा था कि 2012 के IPL सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें अनुबंधित कर लिया। 2013 तक वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल की खिताबी जीत में सूर्य कुमार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन का हर मैच खेला।

 

IPL 2020 में फिनिशर की भूमिका में उभरे

IPL 2020 में सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर थे। सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 40 की औसत से 480 रन बनाए थे। उन्होंने अपने बल्ले से कई अहम मौके पर मुंबई की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार एक फिनिशर की भूमिका में आईपीएल 2020 में उभरे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिला।

साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी बने टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री

सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की।

2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते

बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा है।

टीम:सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उप कप्तान),दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तर्मले।

Virat Kohli: ‘मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ 2027 विश्वकप के बाद विराट कोहली वनडे को कहेंगे अलविदा!

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली केवल वनडे मैच में ही खेलते हुए नजर आते हैं। फैंस विराट कोहली को मैदान पर खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले से विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन हर क्रिकेट फैंस का दिल टूट जाएगा। विराट कोहली ने कहा कि 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनके लिए इस फॉर्मेट का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा।

2027 का वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग जगहों पर खेले जाएंगे। कोहली के इस ऐलान के बाद 2027 वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

विराट को होगा आखिरी वर्ल्ड कप?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम के साथ उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने इस सफर का अंत वर्ल्ड कप जीतकर करना चाहते हैं। विराट कोहली ने कहा, “50 ओवर के वर्ल्ड कप की चुनौती और दबाव किसी भी दूसरे फॉर्मेट से ज्यादा होता है। इसमें करीब 10 मैचों तक T20 जैसी तेज और कड़ी क्रिकेट खेलनी पड़ती है। एक दिन में लगभग ढाई T20 मैच जितनी एनर्जी लगती है। इतने बड़े टूर्नामेंट में 10 मैचों तक इस स्तर की तेजी और जोश बनाए रखना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब मुकाबले विदेशी परिस्थितियों में खेले जा रहे हों। यह टूर्नामेंट खिलाड़ी से बहुत कुछ मांगता है।”

कोहली ने आगे कहा, “मेरे लिए ये भारत के लिए आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मेरा लक्ष्य साफ है कि वर्ल्ड कप जीतना है और इसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2011 में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेला था। इसी टूर्नामेंट में भारत ने 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद कोहली 2015, 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इस तरह वह अब तक चार वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके हैं। विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। 2023 के वर्ल्ड कप में उन्होंने 765 रन बनाकर एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के लिए 314 वनडे मैचों में कोहली के नाम 14,941 रन हैं।

अभी काम पूरा नहीं हुआ है-रोहित

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की नजर भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। रोहित ने संकेत दिया कि वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने कहा, “मेरे मन में कभी यह विचार नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है। जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका आप इंतजार कर सकते हैं। मैं भी वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं और देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब वर्ल्ड कप या कोई ICC टूर्नामेंट खेला जाता है, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है। आपको अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलना होता है और अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले होते हैं। ऐसे में आपको अपनी तैयारी और सोच दोनों को बदलना पड़ता है। यही इस तरह के टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चुनौती है।”

IND vs WI: पैसों की कमी और सैलरी कटी, भारत दौरे से पहले वेस्टइंडीज टीम का बुरा हाल

वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है। इस दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम भारत से 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलेगी। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने इन दिनों आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। बोर्ड ने पैसों की कमी की वजह से खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती करने का फैसला किया है। बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सैलरी में 25 फीसदी कमी की है। वहीं घरेलू खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट अब 12 महीने की जगह सिर्फ 7 महीने का होगा। लेकिन, इंटरनेशनल खिलाड़ियों को पहले की तरह 12 महीने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता रहेगा।

आईसीसी से मिला कितना लोन

CWI के चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने कहा कि, बोर्ड वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और उन खिलाड़ियों के सहयोग की सराहना करता है, जिन्होंने मौजूदा हालात को समझा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भले ही आदर्श नहीं है, लेकिन आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ने के लिए यह जरूरी कदम है। घरेलू टूर्नामेंट कराने में आने वाले यात्रा और खिलाड़ियों के रहने के खर्च से क्रिकेट वेस्टइंडीज पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। बोर्ड को ICC से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 153 करोड़ रुपये का लोन भी मंजूर हुआ है। इस रकम का इस्तेमाल शुरू करने के लिए वेस्टइंडीज को इस महीने कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

क्यों की गई कटौती

डेहरिंग ने कहा कि, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पिछले 15 सालों में घरेलू एयरलाइंस पर 8 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं, लेकिन इसके बदले इन कंपनियों से बोर्ड को कोई स्पॉन्सरशिप नहीं मिली।’ उन्होंने कहा कि, ‘बोर्ड को लंबे समय से चले आ रहे इस खर्च के बोझ और उससे हुए बड़े आर्थिक नुकसान के कारण पैदा हुई तुरंत पैसों की कमी से भी निपटना पड़ रहा है।’

इन टूर्नामेंट को रोकने का किया फैसला

खर्च कम करने के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस साल पुरुषों के सुपर50 टूर्नामेंट और महिलाओं के T20 ब्लेज टूर्नामेंट को रोकने का फैसला किया है। बोर्ड के मुताबिक, ये फैसला आर्थिक स्थिति के साथ-साथ खिलाड़ियों के विकास और प्रतियोगिताओं से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है। रद्द किए गए घरेलू टूर्नामेंटों की जगह क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए पुरुष और महिला टीमों के क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है। लेकिन, वेस्टइंडीज की टीम ओलंपिक में एक संयुक्त क्षेत्रीय टीम के तौर पर हिस्सा नहीं ले सकती। इसकी वजह यह है कि IOC अलग-अलग संप्रभु देशों की मान्यता प्राप्त नेशनल ओलंपिक कमेटियों को ही ओलंपिक में खेलने की अनुमति देता है।

टी20 लीग से मिलती है बेहतर कमाई

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। कम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सैलरी के कारण खिलाड़ियों को दुनियाभर की टी20 लीग से मिलने वाली बेहतर कमाई के ऑप्शन मिलते हैं। इसका असर राष्ट्रीय टीम और बोर्ड की स्पॉन्सरशिप पर भी पड़ रहा है। ऐसे हालात में आगे और खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा सकते हैं, जिससे क्रिकेट वेस्टइंडीज की आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कब खेला जाएगा वनडे और टी20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में एंट्री पर इस दिग्गज के बयान से टूट जाएगा फैंस का दिल!

Sanju Samson vs Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 ओपनिंग स्लॉट को लेकर बहस तेज छिड़ी हुई है। एक तरफ वर्ल्ड कप जिताने वाले संजू सैमसन है तो दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी। इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने टीम मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दी है। बद्रीनाथ का मानना है कि 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को अभी थोड़ा इंतजार कराना चाहिए और संजू सैमसन को लगातार कम से कम 10 मैचों तक ओपनिंग का मौका मिलना चाहिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने महज 22 गेंदों में 57 रनों की आतिशी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी का ऐलान किया। इसके बावजूद 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाए जाने को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। जानिए बद्रीनाथ ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को लेकर क्या-क्या कहा।

‘अदला-बदली बंद करो, सैमसन के साथ अन्याय मत करो’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Cric it with Badri’ पर टीम मैनेजमेंट के खिलाड़ियों को बार-बार बदलने के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अगली सीरीज के बाद भी कम से कम 10 टी20 मैचों में लगातार ओपनिंग करानी चाहिए। इसके बाद अगर संजू सैमसन लगातार फ्लॉप होते हैं, तब उन्हें ड्रॉप करके वैभव सूर्यवंशी को मौका दीजिए। हर सीरीज में खिलाड़ियों को आपस में बदलने के बजाय एक तय प्रक्रिया अपनानी चाहिए। संजू सैमसन के साथ बार-बार ऐसा करना नाइंसाफी है।’

बद्रीनाथ के मुताबिक, संजू सैमसन पहले से ही रेस में आगे थे और उन्होंने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में एक युवा खिलाड़ी को लाने के लिए किसी फॉर्म में चल रहे सीनियर को अचानक ड्रॉप करना सही नहीं है।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का धमाकेदार फॉर्म

अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में महज 32 गेंदों में 82 रन (7 चौके, 7 छक्के) बनाए। भारत ने 157 रनों का लक्ष्य 38 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया। नई दिल्ली में खेले गए दूसरे मैच में संजू ने 22 गेंदों पर 57 रन ठोक डाले। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है।

दिल्ली में क्लीन स्वीप पर भारत की नजरें

अफगानिस्तान को पहले दो मैचों में करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेलेगी। सीरीज पहले ही 2-0 से जेब में होने के बावजूद कप्तान और कोचिंग स्टाफ संजू-अभिषेक की जोड़ी के साथ ही मैदान पर उतर सकते हैं, जिससे वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल डगआउट में ही इंतजार करना पड़ सकता है।

जिम्बाब्वे दौरे पर चमकने के बावजूद क्यों बाहर हैं वैभव सूर्यवंशी?

15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर 196.10 के आक्रामक स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए थे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। अब वैभव के फैंस उनके जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर रहने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

मुझे नहीं पता कि मैं एशेज़ 2027 में खेलूंगा या नहीं: स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने अगले एशेज़ कैंपेन के लिए कोई पक्का वादा नहीं किया है; यह अनुभवी बल्लेबाज़ एक बार में एक सीरीज़ के हिसाब से अपने टेस्ट भविष्य के बारे में सोच रहा है। 37 साल के स्मिथ ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह अगले समर में ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होंगे या नहीं, जबकि इंग्लैंड में पहली बार एशेज़ सीरीज़ जीतने का मौका भी है।

स्मिथ ने ‘द टेलीग्राफ’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे अभी नहीं पता कि मैं वहां रहूंगा या नहीं। मैं एक बार में एक सीरीज़ के हिसाब से सोच रहा हूं, जैसा कि मैं कुछ समय से कर रहा हूं, और वह अभी मेरे लिए काफी दूर की बात है। मैं वहां जीतना चाहूंगा या वहां जीत हासिल करना पसंद करूंगा, लेकिन देखते हैं कि क्या ऐसा हो पाता है।

ऑस्ट्रेलिया कई मुश्किल टेस्ट सीरीज़ की तैयारी कर रहा है, जिसमें दक्षिण अफ़्रीका, भारत और इंग्लैंड में होने वाली अवे सीरीज़ शामिल हैं। फ़िलहाल स्मिथ का ध्यान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चैंपियन के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया की आने वाली सीरीज़ पर है। तीन टेस्ट मैचों की यह सीरीज़ उन्हें 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट के लिए उस देश में वापस ले जाएगी, हालांकि स्मिथ उस घटना को पीछे छोड़ना चाहते हैं।

स्मिथ ने कहा, “मेरे लिए, यह बस एक और सीरीज़ है। वह सब बहुत पहले हुआ था, और हमने तब से काफ़ी क्रिकेट खेला है और वनडे मैचों के लिए दक्षिण अफ़्रीका वापस भी गए हैं। वे इस समय एक अच्छी टीम हैं, ज़ाहिर है कि उन्होंने हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में हराया था। उनके पास बहुत अच्छा पेस अटैक भी है, इसलिए यह एक ज़बरदस्त सीरीज़ होनी चाहिए।

हालांकि उनका टेस्ट भविष्य अभी तय नहीं है, लेकिन स्मिथ का खेल से पूरी तरह दूर होने का कोई इरादा नहीं है। वह टी 20 में मौके तलाश रहे हैं, और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना उनकी अक्सर बताई जाने वाली महत्वाकांक्षाओं में से एक है। स्मिथ ने कहा, “अभी तो शायद ओलंपिक ही है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहता हूँ।”

“एम्स्टर्डम (यूरोपियन टी 20 प्रीमियर लीग में) के साथ खेलने की एक वजह यह भी थी कि मैं ज़्यादा से ज़्यादा टी 20 क्रिकेट खेलना जारी रख सकूँ।

Also Read : सुषमा वर्मा टीकेआर के साथ जुड़ीं, यास्तिका भाटिया की लेंगी जगह

स्मिथ ने अपने खेलने के करियर के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है और कहा है कि खेल का मज़ा लेना उनके लिए सबसे ज़रूरी है। “मुझे लगता है कि मैं अभी कुछ समय और T20 क्रिकेट खेल सकता हूँ। जब मैं खेलना छोड़ूँगा तो आगे क्या करूँगा? मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन हाँ, उम्मीद है कि अभी खेलने के लिए थोड़ा समय और बचा है। मैंने इस खेल में बहुत कुछ हासिल किया है। पिछले 15 साल या उसके आस-पास का सफ़र बहुत शानदार रहा है। मैंने बहुत मज़ा किया है। मैं अभी भी इसका मज़ा ले रहा हूँ, इसलिए मैंने कोई आखिरी तारीख तय नहीं की है, देखते हैं आगे क्या होता है। लेकिन यह सफ़र अच्छा रहा है।

मॉडर्न टेस्ट कंडीशंस, खासकर सीमर्स को मिलने वाली मूवमेंट जैसी चुनौतियों के बावजूद स्मिथ को अपनी बैटिंग पर भरोसा है। पिछले दो सालों में उनका औसत 49.4 रहा है और उन्होंने अपने टेस्ट शतकों की संख्या 37 तक पहुँचाई है। स्मिथ ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा हूँ। मैंने मुश्किल पिचों पर खेलने और रन बनाने के अलग-अलग तरीके ढूँढ लिए हैं। इसलिए मैं टीम के लिए जितना हो सके योगदान देने, रन बनाने, कैच लेने और ज़रूरत पड़ने पर लीडरशिप में मदद करने की कोशिश कर रहा हूँ। पिछले कुछ साल अच्छे और मज़ेदार रहे हैं।

Pic Credit : ANI