ISSF World Cup में भारत के इस शूटर ने जीता 10 मीटर एयल रायफल में गोल्ड मेडल

भारत के उदयवीर सिद्धू ने रविवार को आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।चौबीस वर्षीय उदयवीर ने फाइनल में 240.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जर्मनी के क्रिस्टियन रिट्ज (240.1) ने रजत जबकि इटली के पाओलो मोन्ना (219.8) ने कांस्य पदक जीता।

उदयवीर ने इससे पहले क्वालीफिकेशन दौर में 585 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय निशानेबाज जोनाथन गेविन एंटनी क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे लेकिन वह केवल रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

वहीं अजेंद्र सिंह चौहान और सरबजोत सिंह क्वालीफिकेशन में क्रमशः 14वें और 31वें स्थान पर रहे और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

900 से 3 हजार रुपए तक का टिकट, INDvsPAK WC मैच के लिए आए 75 हजार आवेदन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के टिकटों के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया 2027 वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट दो अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। बीते एक अक्टूबर को टिकटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 3.20 लाख से ज्यादा प्रशंसक टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं।

आईसीसी की वेबसाइट के मुताबिक, ‘‘ भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकटों के लिए सबसे ज्यादा मांग है और इसके लिए एक लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका-भारत मैच के लिए 86 हजार से ज्यादा और भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के लिए 80 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।’’

सात नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के सुपर-7 मुकाबले के लिए अब तक करीब 75 हजार आवेदन मिल चुके हैं। यह मांग के मामले में चौथे स्थान पर है।जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए भी करीब 65 हजार आवेदन आ चुके हैं।

आईसीसी के अनुसार, ‘‘टिकटों की कीमत 9.62 डॉलर (लगभग 930 रुपये) से शुरू होकर सबसे महंगी श्रेणी के लिए 31.31 डॉलर (लगभग 3018 रुपये) तक है। परिवारों के लिए पैकेज, छात्रों और पेंशनभोगियों के लिए विशेष कीमत, स्थानीय लोगों के लिए शुरुआती टिकट और स्कूल-क्लब समूहों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।’’आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजोग गुप्ता ने कहा, ‘‘ टिकट आवेदन शुरू होने के महज 48 घंटे से कुछ अधिक समय में इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिलना विश्व कप की लोकप्रियता को दिखाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट अब सिर्फ खेल आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि वे अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने वाले बड़े मंच बन चुके हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘करीब दो दशक बाद अफ्रीकी महाद्वीप में आईसीसी का कोई बड़ा पुरुष क्रिकेट आयोजन लौट रहा है, ऐसे में यह अफ्रीका के लिए खास मौका है। इस टूर्नामेंट की नजर दुनिया के 120 से ज्यादा देशों के करीब 2.5 अरब क्रिकेट प्रशंसकों पर होगी।टिकटों के लिए आवेदन करने और पसंदीदा मैच चुनने की प्रक्रिया 21 नवंबर तक आईसीसी की वेबसाइट पर जारी रहेगी।

Virat Kohli को Premanand Maharaj के Ashram जाने के मिले 5 करोड़? सामने आया बड़ा सच

Premanand Maharaj ashram controversy

पूर्व भारतीय कप्तान Virat Kohli को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि उन्हें Vrindavan स्थित Premanand Maharaj के Ashram जाने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए थे। अब Kohli की टीम ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

 

 Team Virat Kohli ने क्या कहा?

 

Virat Kohli के spokesperson ने बयान जारी कर आरोप को “completely false, baseless and factually incorrect” बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि Kohli Premanand Maharaj से मिलने उनके प्रति अपनी व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा के चलते जाते हैं।

 

Spokesperson ने मीडिया से भी अपील की कि किसी भी ऐसे दावे को आगे बढ़ाने या प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी तरह fact-checking की जाए और जिम्मेदारी से रिपोर्ट किया जाए।

 

कहां से आया 5 करोड़ का दावा?

 

यह आरोप Dinesh Sharma उर्फ ‘Falahari Maharaj’ की ओर से सामने आया था। वह Shri Krishna Janmabhoomi Sangharsh Nyas के अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि Rajasthan की एक private company ने Virat Kohli को Premanand Maharaj के Ashram तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च किए।

 

हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। Kohli को इस यात्रा के लिए भुगतान किए जाने से जुड़ा कोई verified payment record, contract या अन्य सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया है।

 

 Virat Kohli और Anushka Sharma कई बार मिल चुके हैं

 

Virat Kohli और उनकी पत्नी Anushka Sharma की Premanand Maharaj से मुलाकात पहले भी कई बार हो चुकी है। दोनों जनवरी 2023 में अपनी बेटी Vamika के साथ पहली बार Vrindavan Ashram पहुंचे थे। इसके बाद 2025 में भी दोनों ने Premanand Maharaj से मुलाकात की थी।

 

Kohli के Test cricket से retirement के बाद हुई एक मुलाकात में Premanand Maharaj ने उन्हें जीवन और सफलता को लेकर संदेश भी दिया था। उन्होंने Kohli को अपने काम को सेवा की तरह देखने, विनम्र रहने और ईश्वर के प्रति आस्था बनाए रखने की सलाह दी थी।

 

Cricket में भी जारी है Kohli का जलवा

 

Cricket की बात करें तो Virat Kohli ने हाल ही में West Indies के खिलाफ तीन मैचों की ODI series से वापसी की। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेली और 15,000 ODI runs पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने।

 

यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह Sachin Tendulkar के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। पूरी series में Kohli ने 168 रन बनाए। अब उनकी नजर India के अगले ODI assignments और 2027 ODI World Cup पर है।

 

मुंबई की रणजी टीम से इस कारण बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav

मुंबई की रणजी टीम से सूर्यकुमार यादव के बाहर होने का कारण उनकी घरेलू अभ्यास सत्र में उपलब्ध ना रहना रहा। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने बताया कि टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया लेकिन चयन के लिए खुद को उपलब्ध बताया इस कारण से उनको रणजी टीम में मौका नहीं दिया गया।इस टीम में अंडर 19 विश्वकप विश्वकप विजेता कप्तान आयुश म्हात्रे टीम के उपकप्तान हैं और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेहबाज हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

सूर्यकुमार यादव को जब इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है।

प्रथम श्रेणी का सूर्योदय

सूर्य कुमार ने 2010-11 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जब वह मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी सीजन खेलने उतरे। उन्होंने शानदार तरीके से आगाज करते हुए मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा बने रहे।

2 साल के भीतर ही मिला IPL अनुबंध

उनके उम्दा खेल का ही नतीजा था कि 2012 के IPL सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें अनुबंधित कर लिया। 2013 तक वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल की खिताबी जीत में सूर्य कुमार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन का हर मैच खेला।

 

IPL 2020 में फिनिशर की भूमिका में उभरे

IPL 2020 में सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर थे। सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 40 की औसत से 480 रन बनाए थे। उन्होंने अपने बल्ले से कई अहम मौके पर मुंबई की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार एक फिनिशर की भूमिका में आईपीएल 2020 में उभरे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिला।

साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी बने टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री

सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की।

2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते

बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा है।

टीम:सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उप कप्तान),दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तर्मले।

ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होगा शुरू और कब खेला जाएगा फाइनल

World Cup 2027 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। ICC ने 1 अक्टूबर को 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 12 टीमें पहले राउंड में खेलेंगी, जबकि इसके बाद 7 टीमें सुपर-7 स्टेज में पहुंचेंगी। वहीं, वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा पहला मुकाबला

2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 7 अक्टूबर 2027 को केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा।

इसके अगले दिन यानी 8 अक्टूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। यह मैच त्श्वाने में खेला जाएगा। इसी दिन इंग्लैंड और बांग्लादेश भी आमने-सामने होंगे। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला विंडहोक में होगा।

वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जबकि सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला 9 अक्टूबर को केप टाउन में 2019 की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड से होगा।

टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल केप टाउन और दूसरा त्श्वाने में होगा। वहीं, वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स मैदान पर खेला जाएगा।

ODI वर्ल्ड कप 2027 के पहले राउंड में 12 टीमों को छह-छह टीमों वाले दो ग्रुप में बांटा जाएगा। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और सह-मेजबान जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप A में है, जबकि ग्रुप B में सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल है। क्वालिफायर के बाद ग्रुप A और B में एक-एक टीम और जोड़ी जाएगी।

ODI वर्ल्ड कप 2027 ग्रुप

ग्रुप Aग्रुप B
अफगानिस्तानबांग्लादेश
ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
भारतदक्षिण अफ्रीका
पाकिस्तानश्रीलंका
जिम्बाब्वेन्यूजीलैंड
क्वालिफायर Aक्वालिफायर B

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 वेन्यू पर 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच होंगे, जो 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

ODI वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीखदिनमुकाबलावेन्यू
2 अक्टूबरशनिवारक्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 3विंडहोक
4 अक्टूबरसोमवारक्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2विंडहोक
6 अक्टूबरबुधवारक्वालिफायर 2 बनाम क्वालिफायर 3विंडहोक
7 अक्टूबरगुरुवारभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाकेपटाउन
8 अक्टूबरशुक्रवारपाकिस्तान बनाम अफगानिस्तानत्श्वाने
8 अक्टूबरशुक्रवारइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशविंडहोक
9 अक्टूबरशनिवारजिम्बाब्वे बनाम क्वालिफायर Aबुलावायो
9 अक्टूबरशनिवारदक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंडकेपटाउन
10 अक्टूबररविवारभारत बनाम पाकिस्तानजोहान्सबर्ग
10 अक्टूबररविवारश्रीलंका बनाम क्वालिफायर Bविंडहोक
11 अक्टूबरसोमवारजिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तानबुलावायो
12 अक्टूबरमंगलवारऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर Aपार्ल
12 अक्टूबरमंगलवारन्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेशकुगोम्पो सिटी
13 अक्टूबरबुधवारइंग्लैंड बनाम श्रीलंकाविंडहोक
13 अक्टूबरबुधवारदक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर Bपार्ल
14 अक्टूबरगुरुवारभारत बनाम अफगानिस्तानत्श्वाने
15 अक्टूबरशुक्रवारपाकिस्तान बनाम क्वालिफायर Aब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबरशुक्रवारजिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलियाहरारे
16 अक्टूबरशनिवारश्रीलंका बनाम बांग्लादेशडरबन
16 अक्टूबरशनिवारदक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंडगक्बेरहा
17 अक्टूबररविवारभारत बनाम क्वालिफायर Aब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबररविवारन्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर Bहरारे
18 अक्टूबरसोमवारऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तानकुगोम्पो सिटी
19 अक्टूबरमंगलवारजिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तानहरारे
19 अक्टूबरमंगलवारदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशडरबन
20 अक्टूबरबुधवारन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाजोहान्सबर्ग
20 अक्टूबरबुधवारइंग्लैंड बनाम क्वालिफायर Bहरारे
21 अक्टूबरगुरुवारअफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर Aकुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबरशुक्रवारऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानपार्ल
22 अक्टूबरशुक्रवारदक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंकाजोहान्सबर्ग
23 अक्टूबरशनिवारइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडगक्बेरहा
23 अक्टूबरशनिवारबांग्लादेश बनाम क्वालिफायर Bत्श्वाने
24 अक्टूबररविवारजिम्बाब्वे बनाम भारतविक्टोरिया फॉल्स
25 अक्टूबरसोमवारA2 बनाम B3जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबरमंगलवारB1 बनाम A3गक्बेरहा
27 अक्टूबरबुधवारB2 बनाम AB4त्श्वाने
28 अक्टूबरगुरुवारA1 बनाम A2विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबरशुक्रवारB1 बनाम B3कुगोम्पो सिटी
30 अक्टूबरशनिवारA3 बनाम AB4विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबररविवारB2 बनाम A1जोहान्सबर्ग
1 नवंबरसोमवारA2 बनाम B1विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबरमंगलवारB3 बनाम AB4केपटाउन
3 नवंबरबुधवारB2 बनाम A3डरबन
4 नवंबरगुरुवारA1 बनाम B1पार्ल
5 नवंबरशुक्रवारA2 बनाम AB4डरबन
6 नवंबरशनिवारB2 बनाम B3ब्लोमफोंटेन
7 नवंबररविवारA1 बनाम A3केपटाउन
8 नवंबरसोमवारB1 बनाम AB4डरबन
9 नवंबरमंगलवारB2 बनाम A2गक्बेरहा
10 नवंबरबुधवारA3 बनाम B3ब्लोमफोंटेन
11 नवंबरगुरुवारA1 बनाम AB4गक्बेरहा
12 नवंबरशुक्रवारB2 बनाम B1केपटाउन
13 नवंबरशनिवारA2 बनाम A3ब्लोमफोंटेन
14 नवंबररविवारA1 बनाम B3डरबन
17 नवंबरबुधवारसेमीफाइनल-1केपटाउन
18 नवंबरगुरुवारसेमीफाइनल-2त्श्वाने
21 नवंबररविवारफाइनलजोहान्सबर्ग

दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले 2003 में ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। उस टूर्नामेंट में भी फाइनल मुकाबला जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था।

भारत का ODI वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
7 अक्टूबरगुरुवारऑस्ट्रेलियाकेपटाउन
10 अक्टूबररविवारपाकिस्तानजोहान्सबर्ग
14 अक्टूबरगुरुवारअफगानिस्तानत्श्वाने
17 अक्टूबररविवारक्वालिफायर Aब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबररविवारजिम्बाब्वेविक्टोरिया फॉल्स

ऑस्ट्रेलिया के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
7 अक्टूबरगुरुवारभारतकेपटाउन
12 अक्टूबरमंगलवारक्वालिफायर Aपार्ल
15 अक्टूबरशुक्रवारजिम्बाब्वेहरारे
18 अक्टूबरसोमवारअफगानिस्तानकुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबरशुक्रवारपाकिस्तानपार्ल

पाकिस्तान के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
8 अक्टूबरशुक्रवारअफगानिस्तानत्श्वाने
10 अक्टूबररविवारभारतजोहान्सबर्ग
15 अक्टूबरशुक्रवारक्वालिफायर Aब्लोमफोंटेन
19 अक्टूबरमंगलवारजिम्बाब्वेहरारे
22 अक्टूबरशुक्रवारऑस्ट्रेलियापार्ल

अफगानिस्तान का ODI वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
8 अक्टूबरशुक्रवारपाकिस्तानत्श्वाने
11 अक्टूबरसोमवारजिम्बाब्वेबुलावायो
14 अक्टूबरगुरुवारभारतत्श्वाने
18 अक्टूबरसोमवारऑस्ट्रेलियाकुगोम्पो सिटी
21 अक्टूबरगुरुवारक्वालिफायर Aकुगोम्प

जिम्बाब्वे के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
9 अक्टूबरशनिवारक्वालिफायर Aबुलावायो
11 अक्टूबरसोमवारअफगानिस्तानबुलावायो
15 अक्टूबरशुक्रवारऑस्ट्रेलियाहरारे
19 अक्टूबरमंगलवारपाकिस्तानहरारे
24 अक्टूबररविवारभारतविक्टोरिया फॉल्स

श्रीलंका के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
10 अक्टूबररविवारक्वालिफायर Bविंडहोक
13 अक्टूबरबुधवारइंग्लैंडविंडहोक
16 अक्टूबरशनिवारबांग्लादेशडरबन
20 अक्टूबरबुधवारन्यूजीलैंडजोहान्सबर्ग
22 अक्टूबरशुक्रवारदक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग

इंग्लैंड के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
8 अक्टूबरशुक्रवारबांग्लादेशविंडहोक
13 अक्टूबरबुधवारश्रीलंकाविंडहोक
16 अक्टूबरशनिवारदक्षिण अफ्रीकागक्बेरहा
20 अक्टूबरबुधवारक्वालिफायर Bहरारे
23 अक्टूबरशनिवारन्यूजीलैंडगक्बेरहा

दक्षिण अफ्रीका के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
9 अक्टूबरशनिवारन्यूजीलैंडकेपटाउन
13 अक्टूबरबुधवारक्वालिफायर Bपार्ल
16 अक्टूबरशनिवारइंग्लैंडगक्बेरहा
19 अक्टूबरमंगलवारबांग्लादेशडरबन
22 अक्टूबरशुक्रवारश्रीलंकाजोहान्सबर्ग

न्यूजीलैंड के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
9 अक्टूबरशनिवारदक्षिण अफ्रीकाकेपटाउन
12 अक्टूबरमंगलवारबांग्लादेशकुगोम्पो सिटी
17 अक्टूबररविवारक्वालिफायर Bहरारे
20 अक्टूबरबुधवारश्रीलंकाजोहान्सबर्ग
23 अक्टूबरशनिवारइंग्लैंडगक्बेरहा

बांग्लादेश के ODI वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनप्रतिद्वंद्वीवेन्यू
8 अक्टूबरशुक्रवारइंग्लैंडविंडहोक
12 अक्टूबरमंगलवारन्यूजीलैंडकुगोम्पो सिटी
16 अक्टूबरशनिवारश्रीलंकाडरबन
19 अक्टूबरमंगलवारदक्षिण अफ्रीकाडरबन
23 अक्टूबरशनिवारक्वालिफायर Bत्श्वाने

यह भी पढ़ें: 127.71 का औसत और 119.51 का स्ट्राइक रेट! विराट कोहली से भी ज्यादा घातक साबित हुए शुभमन गिल, रन मशीन वाले आंकड़े देखिए

2027 World Cup : वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 में अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले पुरुष वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

10 अक्टूबर को पाकिस्तान से महामुकाबला

 

India national cricket team के लिए टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला 10 अक्टूबर को होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी।

 

इसके बाद भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में एक क्वालीफायर टीम के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 24 अक्टूबर को सह-मेजबान जिम्बाब्वे से होगा। यह मैच नवनिर्मित विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

 

सेमीफाइनल और फाइनल की तारीख भी तय

 

विश्व कप के दोनों सेमीफाइनल क्रमशः 17 और 18 नवंबर 2027 को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल केपटाउन और दूसरा सेंचुरियन में होगा। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल 21 नवंबर 2027 को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के मैचों पर एक नजर

तारीख मुकाबला स्थान

  • 7 अक्टूबर 2027 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया केपटाउन
  • 10 अक्टूबर 2027 भारत बनाम पाकिस्तान जोहानिसबर्ग
  • 14 अक्टूबर 2027 भारत बनाम क्वालीफायर सेंचुरियन
  • 24 अक्टूबर 2027 भारत बनाम जिम्बाब्वे विक्टोरिया फॉल्स

 

क्यों खास है शेड्यूल : भारत और पाकिस्तान का मुकाबला विश्व कप के शुरुआती चरण में ही होने से क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस मैच पर रहेगी। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी और उसका पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ICC पर सभी खेल प्रेमियों की निगाहें, ODI World Cup का शेड्यूल गुरुवार को होगा जारी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एक अक्टूबर को केप टाउन में ICC Mens Cricket World Cup 2027 का शेड्यूल जारी करेगी। यह इवेंट रात 8:30 बजे से जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट के लिए एक साल की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर को शुरू होगा और फ़ाइनल रविवार, 21 नवंबर को खेला जाएगा। इस इवेंट में फ़ैन्स के लिए टिकट बैलेट की शुरुआत भी होगी।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 14 में से 10 टीमें 30 सितंबर की क्वालिफ़िकेशन कट-ऑफ़ तारीख तक अपनी जगह पक्की कर लेंगी। मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे को ऑटोमैटिक एंट्री मिलेगी और आठ टीमें वनडे रैंकिंग के आधार पर क्वालिफ़ाई करेंगी। भारत, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान और बंगलादेश इन दो मेज़बान टीमों के साथ जुड़ेंगे, जबकि बाकी चार जगहों का फ़ैसला क्वालिफ़ायर से होगा, जो अगले साल की शुरुआत में खेले जाएंगे। दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज़ को भी अगले साल के इस बड़े इवेंट में अपनी जगह पक्की करने के लिए क्वालिफ़िकेशन प्रक्रिया से गुज़रना होगा।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा, जो अपना आखिरी क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने की तैयारी कर रहे हैं, उनकी नज़रें इस चार साल में होने वाले टूर्नामेंट में अपनी-अपनी यात्रा को ट्रॉफ़ी के साथ शानदार ढंग से खत्म करने पर टिकी हैं। भारत के नए घरेलू सीज़न की शुरुआत में जियोस्टार से बात करते हुए, रोहित शर्मा – जिन्होंने वेस्ट इंडीज़ और अमेरिका में 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाई थी – ने ट्रॉफी उठाने के उस अहसास को फिर से जीने की इच्छा जताई। वहीं, विराट कोहली – जिन्होंने 15 साल पहले आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी – भारत के लिए फिर से यह खिताब जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार हैं।

रोहित शर्मा ने कहा, “आने वाला वनडे वर्ल्ड कप जीतना बहुत शानदार होगा। मैं अभी ‘Full Circle’ (सब कुछ पूरा होने) जैसी बातों के बारे में नहीं सोच रहा हूँ। भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना एक खास अहसास है। मैंने टी20 फ़ॉर्मेट में दो बार ऐसा अनुभव किया है। 2007 में, मैं सिर्फ़ 20 साल का युवा था। बेशक, यह एक बड़ा टूर्नामेंट है; अपने पहले ही साल में वर्ल्ड कप जीतना बहुत बड़ी बात है। फिर हमने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीती, और उसके बाद लगभग 11 साल का लंबा समय ऐसा रहा जब हम कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाए। इसीलिए, जब हमने 2024 में टी 20 वर्ल्ड कप जीता, तो हमें एहसास हुआ कि यह कितना महत्वपूर्ण था। वह अहसास अभी भी काफी हद तक मेरे अंदर है। मुझे पता है कि वर्ल्ड कप जीतने पर कैसा लगता है। इसलिए मैं वह अहसास फिर से पाना चाहता हूँ। हमने जो मज़ा किया, उस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। इसीलिए वह वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मैं वही अहसास फिर से पाना चाहता हूँ जो हमने हाल ही में महसूस किया था।”

विराट कोहली ने कहा,”मैं ऐसी स्थिति में नहीं हूँ जहाँ मुझे लगे कि अगर यह पहले नहीं हुआ, तो मुझे अब इसे करना ही है। लेकिन मेरे लिए, यह भारत के लिए मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा। और यही मेरी प्रेरणा है। यानी, अपना सब कुछ झोंक देना। और ज़ाहिर है, मकसद तो वर्ल्ड कप जीतना ही है। और इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं पूरी तरह तैयार हूँ। मेरा लक्ष्य टीम के लिए ज़्यादा से ज़्यादा मैच जीतना है और मेरा सपना है कि फ़ाइनल में स्कोर का पीछा करते हुए मैच जिताऊ पारी खेलूँ; यह सबसे अच्छा होगा। अगर ऐसा होता है, तो बहुत बढ़िया। अगर ऐसा नहीं भी होता है और हम वर्ल्ड कप जीत जाते हैं, तो भी मैं उतना ही खुश होऊँगा क्योंकि आख़िरकार, आप समझते हैं कि भले ही कॉम्पिटिटिव भावना हो, लेकिन यह वर्ल्ड कप में खेलने का आपका आखिरी मौका है। इसलिए, वह ट्रॉफ़ी जीतना सबसे ज़रूरी बात है।”

ईशा सिंह ने निशानेबाजी में फिर मनु भाकर को पीछे छोड़ जीता सिल्वर

हाल ही में संपन्न हुए ISSF World Cup  की तरह ही एशियन गेम्स में भी ईशा सिंह ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर से 20 साबित हुईं और उन्होंने एशियाड में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। ईशा सिंह ने ISSF World Cup में स्वर्ण पदक जीता था और मनु भाकर ने कांस्य पदक लेकिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में इस बार ईशा सिंह तो रजत पदक जीत गई लेकिन मनु भाकर को खाली हाथ लौटना पड़ा।

हैदराबाद की 21 वर्षीय ईशा इस वर्ग की मौजूदा विश्व नंबर एक हैं। उन्होंने रजत की दौड़ में बने रहने के लिए तीन शूट-ऑफ जीते। इसके बाद स्वर्ण पदक के मुकाबले में उन्हें चीन की शियाओ जियारुईशुआन के साथ दो और Shoot-Off से गुजरना पड़ा।निर्धारित सीरीज के बाद दोनों के 38-38 अंक थे, लेकिन अंतिम निशाने में ईशा चूक गईं और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक ने ईशा के खिलाफ शूट-ऑफ में हारने के बाद 34 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर इस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद एशियाई खेलों से पदक के बिना लौटेंगी। ईशा ने क्वालीफिकेशन में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचकर भारत की पदक उम्मीदें कायम रखीं।

मनु 579 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जो फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था। ईशा ने क्वालीफिकेशन में 580 अंक जुटाए थे।भारतीय महिला टीम भी पदक की दौड़ में थी, लेकिन अहम समय पर राही सरनोबत की एक चूक टीम पर भारी पड़ी।

Manu Bhakar

सरनोबत ने चौथी सीरीज (प्रत्येक सीरीज में पांच निशाने लगाने होते हैं) में 39 अंक का निराशाजनक स्कोर किया। इसके बाद भारत की पदक की उम्मीदें समाप्त हो गईं। सरनोबत 568 अंक के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

जीत को बाद ईशा ने यह कहा

एशियाड में रजत पदक जीतने वाली ईशा ने कहा, ‘‘पिछली जीत के कारण मुझ पर काफी दबाव था। जब आप अपनी स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपसे काफी उम्मीद की जाती है। मुझे खुशी है कि आज मैं इस दबाव को झेलने में सफल रही।’’

अजीत आगरकर चाहते हुए भी इस नियम के कारण रोहित शर्मा को वनडे टीम से ड्रॉप नहीं कर पाए

मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर अपने अंतिम टीम घोषणा के लिए बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की घोषणा करने के लिए आए। फैंस को लगा था कि कुछ दिनों पहले जो रोहित शर्मा ने उन पर Non Committal शर्ट पहनकर तंज कसा था उसका बदला वह रोहित शर्मा को एकदिवसीय  टीम से बाहर करके ले लेंगें। यह वही शब्द है जो मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने एक साल पहले रोहित शर्मा के विश्वकप खेलने के सवाल के जवाब में दिया था।

हालांकि अजीत आगरकर चाहकर भी ऐसा कुछ नहीं कर पाए क्योंकि एक खिलाड़ी को ड्रॉप करने के लिए  मुख्य चयनकर्ता के साथ अन्य चयनकर्ताओॆ का 2 तिहाई बहुमत चाहिए होता है। अगर मुख्य चयनकर्ता सिर्फ अपनी मर्जी से किसी खिलाड़ी को ड्रॉप कर भी दे तो लिखित में चयनित हुई टीम पर हस्ताक्षर बोर्ड के अध्यक्ष या सचिव के होते हैं और देवजीत सैकिया तो रोहित शर्मा के पक्ष की ही बातें पिछले 2-3 महीनों से कर रहे हैं। इस कारण अजीत आगरकर ने अपनी अंतिम टीम में भी कोई कोशिश नहीं की।

2027 एकदिवसीय विश्व कप का सवाल टाल गए रोहित शर्मा

 भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान ने एक पंक्ति में जवाब दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण रोहित के वनडे प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहे हैं।

रोहित ने कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।’’वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।’भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Rohit Sharma

संन्यास की अटकलें जुलाई से हो रही है तेज

17 जुलाई (शुक्रवार) से मीडिया सूत्रों में यह अटकलें लग रही थी कि वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं और 19 जुलाई (रविवार) को लॉर्ड्स पर खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच उनका अंतिम मैच होगा। इस मैच से पहले या तो वह खुद संन्यास ले लेंगे या फिर ड्रॉप हो जाएंगे।लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकैया ने कहा है कि यह सब अफवाह है। वह जब तक चाहे क्रिकेट खेल सकते हैं।

माना जा रहा था रोहित शर्मा ने अपने PR यानि कि जनसंपर्क के कारण अफगानिस्तान सीरीज में अपनी जगह बचा ली थी लेकिन इंग्लैंड उनकी अंतिम सीरीज मानी जा रही थी।रोहित शर्मा ने फिर जबरदस्त जनसंपर्क की बिसात बिछाकर अपनी जगह एक बार फिर बचा ली और आलोचकों के मुंह शतक लगाकर बंद कर दिए।

साल भर रहा बुरा फॉर्म, लॉर्ड्स पर मिली संजीवनी

गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे।  दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

भारत की एकदिवसीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

36 साल के हुए T20I विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार, क्या करेंगे वापसी?

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

हालांकि आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे वर्षीय सूर्यकुमार यादव को जब इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है। ऐसे में जान लेते हैं कि सूर्योदय और सूर्यास्त कैसा रहा।

प्रथम श्रेणी का सूर्योदय

सूर्य कुमार ने 2010-11 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जब वह मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी सीजन खेलने उतरे। उन्होंने शानदार तरीके से आगाज करते हुए मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा बने रहे।

2 साल के भीतर ही मिला IPL अनुबंध

उनके उम्दा खेल का ही नतीजा था कि 2012 के IPL सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें अनुबंधित कर लिया। 2013 तक वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल की खिताबी जीत में सूर्य कुमार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन का हर मैच खेला।

IPL 2020 में फिनिशर की भूमिका में उभरे

IPL 2020 में सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर थे। सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 40 की औसत से 480 रन बनाए थे। उन्होंने अपने बल्ले से कई अहम मौके पर मुंबई की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार एक फिनिशर की भूमिका में आईपीएल 2020 में उभरे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिला।

T-20I डेब्यू की पहली गेंद पर ही मारा छक्का, जड़ा अर्धशतक

सूर्य कुमार ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला और 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहली बार टीम ब्लू में खेले।

इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने जैसे पारी की शुरुआत करी ऐसा लग रहा था कि वह भावनाओं में ना बह जाएं लेकिन जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद उन्होंने कोई भी गैर जिम्मेदार शॉट नहीं खेला।

उन्होंने अपने 50 रन बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगाया और 28 गेंदो में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।यादव ने आउट होने से पहले 31 गेंदो में 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि उनका आउट होना भी काफी विवादास्पद रहा।

साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी बने टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री

सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की।

डेविड मिलर का वह करिश्माई कैच जिसने खत्म किया ICC खिताब का सूखा

T20I World Cup Final के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत की लेकिन पंड्या की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लांग ऑफ बाउंड्री के पास मिलर का शानदार कैच लपक कर मैच पर भारत का नियंत्रण बना दिया।


T20I WC 2024 की जीत के बाद मिली कप्तानी

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर तरजीह देकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को T20I टीम की कप्तान बनाने का फैसला किया। 2024 का श्रीलंका दौरा बतौर T20I टीम कप्तान उनकी पहली सीरीज रही।

Suryakumar Yadav

2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते

बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण हुए से बाहर

कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी अब तक काफी निराशाजनक रहा है।  सूर्यकुमार ने  12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं।