IND vs WI T20 Highlights: कप्तान श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, भारत ने जीता मुकाबला

IND vs WI T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मुकाबला आज, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा। पहले बैटिंग करने आई वेस्टइंडीज की पूरी पारी 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 172 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला टी20 शतक लगाया है

भारत की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अगले ही ओवर में संजू सैमसन भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे भारत ने 36 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 67 गेंदों में 137 रन की मैच विनिंग साझेदारी की। ईशान किशन 37 रन और अय्यर 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज की पारी 171 रन पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने कामिल पूरन को 12 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद छठे ओवर में शिमरॉन हेटमायर (5) और रोवमैन पॉवेल (0) भी पवेलियन लौट गए। शाई होप ने 37 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद नमन धीर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप यादव और नमन धीर ने लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा।

रोमारियो शेफर्ड (7), मैथ्यू फोर्ड और शमर स्प्रिंगर को भी भारत ने जल्दी पवेलियन भेज दिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक यादव ने 19वें ओवर में उन्हें आउट कर दिया। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने अकील होसेन का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी 171 रन पर समेट दी। अब भारत के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य है।

वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस मुकाबले से नमन धीर टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में नमन ने डेब्यू किया था।

भारत की ओर से टी20 डेब्यू करने वाले नमन धीर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर ने 3.1 ओवर में 26 रन दिए, जबकि कुलदीप ने 4 ओवर में 33 रन खर्च किए। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 सफलता मिली। अर्शदीप ने 4 ओवर में 34 रन और मयंक ने 4 ओवर में 40 रन दिए।

Vaibhav Sooryavanshi: किस गेंदबाज के सामने बैटिंग करने से डरते हैं वैभव सूर्यवंशी? युवा बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में भारत की टी20 टीम में अपनी जगह बना ली है। वहीं हाल ही में हुए जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अपने इसी शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 230 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 48वां स्थान पर पहुंच गए है। वहीं इससे पहले आईपीएल 2026 में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। हाल ही में युवा बल्लेबाज ने बताया कि आईपीएल में वह किस गेंदबाज के सामने बैटिंग नहीं करना चाहते।

किस गेंदबाज से डरते हैं वैभव?

राजस्थान रॉयल्स के एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने से बचना चाहेंगे। इस सवाल पर युवा बल्लेबाज ने सिर्फ चार शब्दों में ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। वैभव ने कहा, “अभी कोई नहीं है।” इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आईपीएल में भी कोई नहीं? तो उन्होंने जवाब दिया, “आईपीएल में? अभी तक ऐसा कोई गेंदबाज सामने नहीं आया है।” वैभव सूर्यवंशी से जब आईपीएल 2026 सीजन का सबसे पसंदीदा मैच पूछा गया तो उन्होंने 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले का नाम लिया।

वैभव ने कहा, “RCB के खिलाफ। पिछले साल हम दोनों मैच हारे थे और उन मुकाबलों में काफी कुछ हुआ था।”

जडेजा ने दिया ये जवाब

राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत के दौरान भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से भी पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करने से बचना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में जडेजा ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम लिया। जडेजा आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे। जडेजा ने कहा, “जोफ्रा। अच्छा है ये हमारी टीम में है।”

आईपीएल में डेब्यू के बाद से छाए वैभव

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। कम उम्र में ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जोफ्रा आर्चर, जोश हेजलवुड और कगिसो रबाडा जैसे दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों का आत्मविश्वास के साथ सामना किया और उनके खिलाफ बड़े शॉट भी लगाए। इसी प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद वह अब तक वैभव छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में केवल 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।

कौन हैं 58 साल के शुभदीप घोष? टीम इंडिया के बन सकते हैं नए फील्डिंग कोच