IND vs WI 2nd ODI: गिल के दोहरे शतक के आगे बेबस हुई वेस्टइंडीज, भारत ने चेज किया 406 का टारगेट

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने शानदारी जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की सेंचुरी और कप्तान शुभमन गिल के डबल सेंचुरी के बदौलत भारत ने 44 ओवर में ही वेस्डइंडीज के 406 रनों के विशाल लक्ष्य को बड़े आसानी चेज कर लिया। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम ने 50 ओवर में 405 रन बनाए थे।

जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ताबतोड़ शुरूआत की। जहां एक तरफ रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौके की मदद से 101 रन बनाएं। वहीं, गिल ने सबसे तेज 62 गेंदों में शतक जड़ दिया। हालांकि, रोहित 26.2 ओवर में जेडेन सील्स के गेंद पर lbw आउट हो गए।

लेकिन गिल का बल्ला यहीं नहीं रुका। कप्तान ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जिया उड़ाते हुए दोहरा शतक ठोक डाला। जिसके बाद उनके नाम सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का भी नाम रिकॉर्ड शामिल हो गया।

खबर अपडेट की जा रही है..

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में चला ‘गिल शो’, कप्तान ने ठोका तूफानी दोहरा शतक

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ‘द शुभमन गिल शो’ देखने को मिला। 406 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान ने 117 गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया। अपने दमादर पारी से गिल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की पीट-पीटकर हालत खराब कर दी।

बता दें कि यह अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक था, जिसने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन के 126 गेंदों में बनाए गए दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गिल ने तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने दोहरे शतक के बाद भी अपना बल्ला नहीं रोका। कुछ ही गेंदों बाद उन्होंने 201 रन का आंकड़ा पार कर लिया और इसके साथ ही एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गिल ने वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 181 गेंदों पर 201 रन की शानदार पारी खेली थी। अब गिल ने मैक्सवेल से आगे निकलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रोहित के बाद अब गिल के नाम दो डबल सेंचुरी

यह गिल का दूसरा दोहरा शतक था, जिससे वे रोहित शर्मा के बाद एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। कुल मिलाकर, यह वनडे इतिहास का 13वां दोहरा शतक था।

यह भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd ODI: पहले गिल ने जड़ा शतक, फिर रोहित ने भी ठोकी सेंचुरी; वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की हालत खराब

India vs West Indies 2nd ODI: पहले गिल ने जड़ा शतक, फिर रोहित ने भी ठोकी सेंचुरी; वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की हालत खराब

India vs West Indies 2nd ODI: 30 सितंबर, 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खलते हुए 62 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्कों लगाए। वहीं, रोहित शर्मा ने भी 72 गेंदें में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली।

बता दें कि गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पहले बल्लबेजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर 405 रन ठोक दिए। वहीं, इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी वेस्टिइंडीज के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। भारतीय टीम के कप्तान गिल 62 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतक जड़ दिया। गिल का यह वनडे करियर का यह सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही वनडे में यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे तेज शतक है।

अभी तक यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। उन्होंने 2011 में 69 गेंदों पर शतक लगाया था। यह वनडे में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है। केएल राहुल और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी 62-62 गेंदों पर वनडे में सेंचुरी ठोकी है। सबसे तेज 52 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।

भारत में शुभमन गिल का यह लगातार तीसरा वनडे में शतक है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार खेली अपनी आखिरी पारी में भी शतक लगाया था। वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज हैं। जबकि एबी डिविलियर्स और विराट कोहली वनडे में भारत में लगातार चार शतक ठोक चुके हैं।

हिटमैन ने शतक के साथ 12,000 का आंकड़ा किया पार

आज के वनडे मैच में रोहित शर्मा भी फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पारी की शुरूआत धुआधार तरीके से की। हिटमैन ने 72 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा छुआ। इसके बाद रोहित को बड़ा ही खास सेलिब्रेशन करते देखा गया। साथ ही अपने दमदार शतक की बदौलत ने हिटमैन ने वनडे में 12,000 का आंकड़ा भी पार कर लिया।

खबर अपडेट की जा रही है।

IND vs WI: रोहित-विराट को खेलते नहीं देख पाएंगे फैंस? भारत-वेस्टइंडीज मैच में मौसम बनेगी विलेन

IND vs WI Pitch Report: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली रहेगी। भारतीय टीम इस मुकबाले को जीतकर सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। वेस्टइंडीज टीम की कमान शाई होप संभाल रहे हैं। भारतीय टीम 2027 के ICC वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी रणनीति पर काम करेगी।

रोहित-विराट पर होगी नजर

भारत की बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव की अहम भूमिका रहेगी। कप्तान शुभमन गिल भी इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर रन बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि केएल राहुल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी सबकी नजर रहेगी। चोट से वापसी के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी फॉर्म में हैं और मोहम्मद सिराज की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव टीम के प्रमुख विकल्प होंगे।

यशस्वी को मिलेगा मौका?

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी के बाद शुभमन गिल फिर से टॉप ऑर्डर में आ गए थे और यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ा था। अब जायसवाल की टीम में वापसी हो गई है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिला था, जिसके चलते शुभमन गिल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने ये फैसला है कि रोहित शर्मा के साथ जायसवाल को ओपनिंग कराई जाए या रोहित और गिल की जोड़ी को ही जारी रखा जाए।

कैसी होगी तिरुवनंतपुरम की पिच

तिरुवनंतपुरम की पिच पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उसने यहां खेले दोनों मैच जीते हैं। इस मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी। पिच पर शुरुआत में नई गेंद से बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिल सकती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों को फायदा मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

कहां पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी और टॉस दोपहर 1:30 पर होगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। मैच से पहले कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन टॉस के समय मौसम साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दौरान भी गर्मी और उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज की संभावित XI: जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ

IND vs WI: शुभमन गिल हुए चोटिल, सिराज की खतरनाक गेंद पर घायल हुए भारतीय कप्तान

वेस्टइंडीज की टीम 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले के लिए भारत दौरे पर है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को चोट लग गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद गिल की कोहनी पर जा लगी। इसके बाद वह चोट से कराहते नजर आए। वहीं चोट लगने के बाद शुभमन गिल प्रैक्टिस बीच में ही छोड़ दिया और टीम के फिजियो से इलाज कराया। वहीं गिल की चोट को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया।

यशस्वी को मिल सकता है मौका!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार को खेला जाएगा। अगर शुभमन गिल नहीं खेलते हैं, तो यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को वनडे सीरीज का उप-कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर फिलहाल एशियन गेम्स की T20I टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

कब खेला जाएगा वनडे और टी20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

पिछले कुछ समय से चोट से परेशान गिल

पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल को कई बार चोट और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हुई हैं। इसका असर उनके अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने पर भी पड़ा। अक्टूबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान डेंगू होने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए टीम से बाहर रहना पड़ा था। नवंबर 2024 में अंगूठे की चोट ने उनकी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने की स्थिति को प्रभावित किया। इसके बाद 2025 के आखिर और 2026 में भी उनकी परेशानी जारी रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय गर्दन में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और लंबे समय तक रिहैब करना पड़ा।

जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पैर में तेज ऐंठन के कारण गिल को रिटायर हर्ट होना पड़ा था। इसके बाद अगस्त 2026 में प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लगने से वह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले वार्म-अप मैच नहीं खेल सके।

Asian Games 2026: शूटिंग से एथलेटिक्स तक खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, भारत ने 6वें दिन जीते 6 मेडल

IND vs WI: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन एक्शन में दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली, जानें शेड्यूल

IND vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, वहीं इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। फैंस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली है। टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब वनडे मैच में ही नजर आते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएंगे मुकाबले

कब खेला जाएगा वनडे मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

वनडे का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर (शनिवार) – भारत और वेस्टइंडीज- तिरुवनंतपुरम 01:30 PM
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर (बुधवार)- भारत और वेस्टइंडीज-गुवाहाटी 01:30 PM
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर (शनिवार)- भारत और वेस्टइंडीज- न्यू चंडीगढ़ 01:30 PM

कब खेला जाएगा टी20 मुकाबला

वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज में टीम इंडिया मजबूत तैयारी के साथ उतरेगी। आठ मैचों के बाद टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है।

टी20 का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर (मंगलवार), लखनऊ 07:00 PM
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर (शुक्रवार), रांची 07:00 PM
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर (रविवार), इंदौर 07:00 PM
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर (बुधवार), हैदराबाद 07:00 PM
  • पांचवा टी20: 17 अक्टूबर (शनिवार), बेंगलुरु 07:00 PM

कब होगा मुकाबले का टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मुकाबले दोपहर में खेले जाएंगे। तीनों ODI मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे और इससे आधे घंटे पहले 1 बजे टॉस होगा। वहीं पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए शाम 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज 2026 के लिए टीमें

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC और WK), ध्रुव जुरेल (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [WK], संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

Oman Cricket Team: 11 में से 7 खिलाड़ियों का एक ही सरनेम! ओमान की प्लेइंग इलेवन देखकर चकराया सबका सिर