IND vs NZ: रात 7:30 बजे नहीं शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत टीम 5 मैचों की टी20 न्यूजीलैंड दौरे पर है। साल 2026 में दूसरी बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलने उतरेगी। इस बार सीरीज के सभी मुकाबले न्यूजीलैंड की धरती पर होंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इसी साल टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जा चुकी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कमान स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर संभाल रहे हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी हो रही है। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी फॉर्मेट की सीरीज की शुरुआत T20I मुकाबलों से होगी। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रात 7:30 बजे से नहीं शुरू होगा। पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे। मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस किया जाएगा।

भुवनेश्वर-अर्शदीप होंगे तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह संभालेंगे। भुवनेश्वर भारत के लिए अब तक 88 T20I मैच खेल चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में दोनों गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मिचेल के हाथों में हैं कमान

न्यूजीलैंड ने भी भारत के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के लिए मजबूत टीम तैयार की है। टीम की कप्तानी स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर करेंगे। इसके अलावा, टीम में फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम में छह विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिनमें जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर के नाम शामिल हैं। ये सभी गेंदबाज अपनी रफ्तार और गेंदबाजी के दम पर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। ऐसे में इस सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के सामने कीवी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगी।

कब-कब होंगे मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर, गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 अक्टूबर, शनिवार को दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर, मंगलवार को, चौथा मैच 31 अक्टूबर, शुक्रवार को और पांचवां व आखिरी मुकाबला 1 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा। इस तरह दोनों टीमों के बीच यह टी20 सीरीज अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर नवंबर की शुरुआत तक चलेगी।

भारत: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूज़ीलैंड: मिशेल सेंटनर (C), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

IND vs NZ: रात 7:30 बजे नहीं शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत टीम 5 मैचों की टी20 न्यूजीलैंड दौरे पर है। साल 2026 में दूसरी बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलने उतरेगी। इस बार सीरीज के सभी मुकाबले न्यूजीलैंड की धरती पर होंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इसी साल टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जा चुकी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कमान स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर संभाल रहे हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी हो रही है। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी फॉर्मेट की सीरीज की शुरुआत T20I मुकाबलों से होगी। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रात 7:30 बजे से नहीं शुरू होगा। पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे। मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस किया जाएगा।

भुवनेश्वर-अर्शदीप होंगे तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह संभालेंगे। भुवनेश्वर भारत के लिए अब तक 88 T20I मैच खेल चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में दोनों गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मिचेल के हाथों में हैं कमान

न्यूजीलैंड ने भी भारत के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के लिए मजबूत टीम तैयार की है। टीम की कप्तानी स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर करेंगे। इसके अलावा, टीम में फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम में छह विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिनमें जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर के नाम शामिल हैं। ये सभी गेंदबाज अपनी रफ्तार और गेंदबाजी के दम पर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। ऐसे में इस सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के सामने कीवी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगी।

कब-कब होंगे मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर, गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 अक्टूबर, शनिवार को दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर, मंगलवार को, चौथा मैच 31 अक्टूबर, शुक्रवार को और पांचवां व आखिरी मुकाबला 1 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा। इस तरह दोनों टीमों के बीच यह टी20 सीरीज अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर नवंबर की शुरुआत तक चलेगी।

भारत: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूज़ीलैंड: मिशेल सेंटनर (C), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए 2 एकदिवसीय टीम चुनी भारत ने, शुभमन के बाद श्रेयस करेंगें कप्तानी

INDvsNZ न्यूज़ीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी गई है। टी 20 सीरीज़ के समापन के बाद भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।वनडे सीरीज़ की सबसे बड़ी हाईलाइट ये है कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इसका हिस्सा नहीं हैं। ऋषभ पंत को टेस्ट और प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट एवं वनडे (पहले तीन) दोनों टीमों के लिए चुना गया है। दोनों ही खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं और उन्हें फ़िटनेस क्लिएरेंस की आवश्यकता होगी।

सूत्रों के मुताबिक  प्रसिद्ध के स्कैन में हैमस्ट्रिंग टियर नहीं सामने आया है। पिछले दो सप्ताह से वह स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं। आकाश को ईरानी कप और रणजी ट्रॉफ़ी के पहले राउंड में फ़ॉर्म और फ़िटनेस दिखाने का ईनाम मिला है। जुलाई 2025 में मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू करने के बाद अंशुल कम्बोज की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

वनडे सीरीज़ के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे वहीं चौथे और पांचवें वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। आख़िरी दो वनडे के लिए झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है। यह पहला मौक़ा है जब कुशाग्र को सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा तिलक वर्मा, आक़िब नबी और यश ठाकुर को भी आख़िरी दो वनडे के लिए चुना गया है।

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आक़िब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत का चयन फ़िटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

टॉप 10 के बाद टॉप 5 में श्रेयस अय्यर, अगला लक्ष्य पाकिस्तानी कप्तान

 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफइंदौर टी-20 में भले ही 1 रन बनाकर आउट हो गए हों लेकिन रांची टी-20 में 18 गेंदों में (3 छक्के और चौके) बनाए 40 रनों से वह ICC की बल्लेबाजों की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने लखनऊ में शृंखला के पहले मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था और वह सातवीं रैंक पर पहुंचे थे।

T20I अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं।इशान किशन 904 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने साथी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।भारत को अभी इंडीज के खिलाफ बैंगलूरू और हैदराबाद में दो टी-20 मैच खेलने है। वह इन दो मैचों में कोशिश करेंगें कि पाकिस्तानी टी-20 कप्तान साहिबजादा फरहान से आगे निकला जाए।

ICC ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए।श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर), वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड (13 स्थान के फायदे से संयुक्त 24वें) और भारत के संजू सैमसन (चार स्थान के फायदे से संयुक्त 27वें) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ICC T20I अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया जबकि T20I अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर हैं।पाकिस्तान के सलमान मिर्जा (नौ स्थान ऊपर चढ़कर 14वें) और साइम अयूब (आठ स्थान की छलांग लगाकर 54वें) ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया।

श्रेयस अय्यर के शानदार शतक ने भारतीय टी-20 कप्तान को टॉप 10 रैंकिंग में पहुंचाया

 

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच में अपना पहला टी 20 शतक लगाने के बाद पुरुष टी 20 बैटिंग रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने 43 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए, जिससे विश्व विजेता ने 32 गेंद बाकी रहते आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की।

इस धमाकेदार पारी ने अय्यर को 18 पायदान ऊपर चढ़ा दिया है, जिससे वह इस प्रारुप में भारत के तीसरे सबसे ऊंचे रैंक वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इशान किशन रैंकिंग में सबसे ऊपर हैं, अभिषेक शर्मा दूसरे और तिलक वर्मा 10वें नंबर पर हैं।

वेस्टइंडीज़ के बैट्समैन शेरफेन रदरफोर्ड की तेज़ 56 रन की पारी ने उन्हें 10 पायदान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंचा दिया है, जबकि भारत के किशोर वैभव सूर्यवंशी (आठ पायदान ऊपर 46वें नंबर पर) और पाकिस्तान के हसन नवाज़ (62 पायदान ऊपर 48वें नंबर पर) एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन के बाद लिस्ट में ऊपर आ गए हैं।

एशियन गेम्स में सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में अबरार अहमद के 29 रन देकर कोई विकेट नहीं लेने और 29 रन देकर एक विकेट लेने के आंकड़े उन्हें गेंदबाज में नंबर 1 की जगह बनाए रखने के लिए काफ़ी नहीं थे और दूसरे लेग-स्पिनर राशिद खान अपने आठवें स्पेल के लिए टॉप पर वापस आ गए हैं, जो पहले ही नंबर 1 पर किसी और से दोगुने से ज़्यादा समय तक रह चुके हैं।

भारत के खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल ने पिछले हफ़्ते तीन मैचों में दो-दो विकेट लिए और 16 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुँच गए। बांग्लादेश के नसुम अहमद (तीन स्थान ऊपर आठवें) और महेदी हसन (10 स्थान ऊपर नौवें), श्रीलंका के नुवान तुषारा (18 स्थान ऊपर 48वें) और पाकिस्तान के सैम अयूब (आठ स्थान ऊपर 62वें) रैंकिंग में ऊपर जाने वाले अन्य हैं।

पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 223 रन की पारी के बाद शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्रारूप में उनका दूसरा दोहरा शतक, जो वनडे रन चेज में सर्वोच्च स्कोर था, ने उन्हें 25 रेटिंग अंक जोड़ने और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग अंकों की बराबरी करने में मदद की है। पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

IND vs WI: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन एक्शन में दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली, जानें शेड्यूल

IND vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, वहीं इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। फैंस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली है। टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब वनडे मैच में ही नजर आते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएंगे मुकाबले

कब खेला जाएगा वनडे मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

वनडे का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर (शनिवार) – भारत और वेस्टइंडीज- तिरुवनंतपुरम 01:30 PM
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर (बुधवार)- भारत और वेस्टइंडीज-गुवाहाटी 01:30 PM
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर (शनिवार)- भारत और वेस्टइंडीज- न्यू चंडीगढ़ 01:30 PM

कब खेला जाएगा टी20 मुकाबला

वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज में टीम इंडिया मजबूत तैयारी के साथ उतरेगी। आठ मैचों के बाद टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है।

टी20 का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर (मंगलवार), लखनऊ 07:00 PM
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर (शुक्रवार), रांची 07:00 PM
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर (रविवार), इंदौर 07:00 PM
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर (बुधवार), हैदराबाद 07:00 PM
  • पांचवा टी20: 17 अक्टूबर (शनिवार), बेंगलुरु 07:00 PM

कब होगा मुकाबले का टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मुकाबले दोपहर में खेले जाएंगे। तीनों ODI मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे और इससे आधे घंटे पहले 1 बजे टॉस होगा। वहीं पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए शाम 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज 2026 के लिए टीमें

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC और WK), ध्रुव जुरेल (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [WK], संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

Oman Cricket Team: 11 में से 7 खिलाड़ियों का एक ही सरनेम! ओमान की प्लेइंग इलेवन देखकर चकराया सबका सिर

India vs Japan: भारत-जापान मुकाबले में मैदान पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, अंपायर से भिड़ गए कप्तान श्रेयस अय्यर! देखें Video

India vs Japan: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से मात दी है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस मैच में भारतीय टीम को जापान ने कड़ी चुनौती दी। इस मैच में भारत को आसानी से जीत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मैदान पर जापान की टीम ने मुकाबले में भारत के पसीने छुड़ा दिए और मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंच गया। वहीं इस मुकाबले के दौरान भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंपायर से बहस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

2 रन से हारी जापान

बारिश की वजह से मुकाबले को सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। इस छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम बल्लेबाजी के दौरान खुलकर नहीं खेल सकी और 5 ओवर में केवल 32 रन ही बना पाई। इसके बाद जापान ने टारगेट का पीछा करते हुए भारत को कड़ी टक्कर दी। मैच आखिरी दौर तक रोमांचक बना रहा और जापान को जीत के लिए अंतिम चार गेंदों पर सिर्फ 6 रन की जरूरत थी। आखिरी तीन गेंदों पर जापान को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। जापान मुकाबला सिर्फ 2 रन से हार गई। जापान भारतीय टीम के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने के बेहद करीब पहुंच गया। आखिरी ओवर करने अक्षर पटेल आए। वही इसी ओवर के दौरान विवाद हो गया।

जानें क्या है पूरा मामला

मैच के आखिरी ओवर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। जापान को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे और अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। इसी दौरान अंपायर क्रिस थर्गेट ने अक्षर की एक गेंद को वाइड दे दिया। अंपायर के इस फैसले से अक्षर नाराज नजर आए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी तुरंत अंपायर के पास पहुंचे और फैसले को लेकर उनसे बातचीत की। वहीं अंपायर के इस फैसले से श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। बातचीत के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए वाइड का कॉल वापस ले लिया।

Suchika Tariyal: खेल छोड़ने का बना लिया था मन, फिर ऐसे की MMA में वापसी, 36 की उम्र में ब्रॉन्ज जीत सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास

Asian Games से पहले इस टीम के खिलाफ एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी! जानें कब और कहां पर होगा मुकाबला

IND vs JAP: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 मैच खेलेने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। एशियन गेंम्स से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए जापान के मौसम और पिच के हालात को समझने के लिए ये अच्छा मौका होगा। वहीं इस मुकाबले में भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिला था। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

क्यों खास है ये मुकाबला

भारत और जापान के बीच ये एकमात्र टी20 मुकाबला एशियन गेम्स से पहले आइची-नागोया में खेला जाएगा। इस मैच के जरिए दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन है वहीं जापान की रैंकिंग 41वीं है। भारत और जापान के बीच होने वाला ये मुकाबला जापानी खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्हें भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। वहीं इस मैच पर तूफान का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद इस मुकाबले ने जापान में क्रिकेट को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है।

टीम उठाना चाहेगी फायदा

जापान के कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले को सिर्फ एक मैच के तौर पर नहीं देख रही है। टीम इस मौके का फायदा उठाकर अपने खिलाड़ियों की क्षमता दिखाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती है।

कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला मंगलवार को कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे होगी। ये मुकाबला एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

कहां पर देखें पाएंगे ये मुकाबला

भारत और जापान के बीच होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, जो दर्शक मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

जापान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले क्या बोले सरपंच

 

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर चाहते हैं कि उनकी टीम जापान के अनजान हालात के हिसाब से जल्दी ढल जाए, क्योंकि वे अफ़गानिस्तान के खिलाफ 3-0 से टी 20 सीरीज़ जीतने के बाद एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

भारतीय टीम रविवार सुबह की फ़्लाइट से जापान के लिए रवाना होगी और आइची-नागोया में एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करने से पहले जापान के खिलाफ़ एक टी 20 मैच खेलेगी। अय्यर के लिए यह दौरा एशियन गेम्स में उनकी पहली मौजूदगी भी होगी, इसलिए वहाँ के हालात के हिसाब से ढलना उनकी सबसे ज़रूरी प्राथमिकताओं में से एक है।”एशियन गेम्स के बारे में कहूँ तो, यह मेरा पहला मौका होगा। इसलिए, मैं वहाँ जाने और सबसे पहले वहाँ के हालात के हिसाब से ढलने का इंतज़ार कर रहा हूँ क्योंकि हम पहले कभी वहाँ नहीं गए हैं।”

अय्यर ने कहा, “इसलिए, वहाँ की पिच कैसी हैं, इस बारे में कुछ अंदाज़ा होना ज़रूरी है; यह सब चीज़ों का मिला-जुला असर होगा और सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम एक टीम के तौर पर एकजुट रहें और यह सीरीज़ निश्चित रूप से एशियन गेम्स के लिए एक शानदार मोमेंटम है।”

अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ भारत की सीरीज़ जीत पर बात करते हुए, अय्यर ने विरोधी टीम के जोश और कॉम्पिटिटिव रवैये की तारीफ़ की और साथ ही अपनी टीम के आत्मविश्वास और निरंतरता पर भी ज़ोर दिया।

“अगर आप अफ़ग़ानी खिलाड़ियों को देखें, तो वे बहुत जोशीले लोग हैं और मैदान पर उतरते ही उनका रवैया ज़बरदस्त होता है; वे जीतना चाहते हैं। उनमें यहाँ आकर अच्छा प्रदर्शन करने की भूख और जोश है। पहली सीरीज़ जीत ज़िम्बाब्वे में हुई थी। दूसरी सीरीज़ जीत, और वह भी घर से दूर, लेकिन घरेलू माहौल जैसा ही महसूस हुआ। यह बहुत अच्छा लगता है। हर खिलाड़ी ने मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ज़िम्मेदारी ली। मुझे लगता है कि इसी योगदान की वजह से हमने सीरीज़ में शानदार जीत हासिल की।”

“मुझे लगता है कि हमारा नज़रिया ही पॉज़िटिव था। जब हम मैदान पर उतरे, तो हम टूर्नामेंट से पहले अपने लिए एक लय बनाना चाहते थे और फिर पहले मैच में आपने देखा कि हमारा अंदाज़ कितना दबदबे वाला था।” उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों का रवैया शानदार था और मुझे लगता है कि यह दूसरे और तीसरे मैच में भी देखने को मिला।”

अय्यर ने ओपनर अभिषेक शर्मा की भी खास तौर पर तारीफ़ की, जिन्होंने सीरीज़ में टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई और गुरुवार को तीसरे टी20 मैच में सिर्फ़ 30 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया।

“अभिषेक ने जिस तरह से पूरे समय बल्लेबाज़ी की… वह आम तौर पर यहीं दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें यहाँ की पिचों की अच्छी आदत है। इसलिए, हमें उनसे यहाँ बड़े स्कोर की उम्मीद थी और पिछले दो मैचों में भी उन्होंने ऐसा करके दिखाया, इसलिए मैं उनके लिए खुश हूँ।”

अय्यर ने भारत के लगातार अच्छे प्रदर्शन का श्रेय ड्रेसिंग रूम के माहौल को दिया और कहा कि टीम का स्टैंडर्ड बनाए रखने में प्लेइंग XI से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों का योगदान भी उतना ही अहम है।

“सच कहूँ तो, हमने तय किया है कि हम अपने लिए एक स्टैंडर्ड सेट करेंगे और आप हर मैच में देखेंगे कि हम बेहतर होते जा रहे हैं। इससे मैच में हिस्सा लेने वाले और बाहर बैठने वाले हर खिलाड़ी की सोच का पता चलता है। उनका योगदान बहुत मायने रखता है क्योंकि ड्रेसिंग रूम के अंदर की एनर्जी ही असल में अच्छा प्रदर्शन और नतीजे दिलाती है।”

India vs West Indies: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, नमन धीर और आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री

India vs West Indies: पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को पहली बार भारत की वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि BCCI ने बुधवार (16 सितंबर) को X पर पोस्ट कर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया। यह घरेलू सीरीज 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी।

शुभमन गिल तीन वनडे मैचों में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम) की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 के बाद जापान से लौटने पर पांच T20I मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत की वनडे टीम में बनाए रखा गया है, साथ ही गुरनूर बरार, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं। वहीं, जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ न खेलने वाले रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है।

अय्यर की गैर-मौजूदगी में, राहुल को वनडे सीरीज के लिए गिल का डिप्टी (उप-कप्तान) बनाया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।

50 ओवर की टीम में आकिब और नमन ही दो नए चेहरे हैं। उन्होंने पहले कभी भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेला है, हालांकि आकिब पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा थे।

बता दें कि नीतीश भारत की 2026 एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे, लेकिन बुधवार को BCCI ने उन्हें टीम से हटा दिया और अब वह वनडे सीरीज में खेलेंगे।

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

टी20 टीम में प्रिंस यादव और मयंक यादव के साथ कुलदीप यादव की वापसी हुई है। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह और यश ठाकुर की जगह ली है।

गौरतलब है कि ठाकुर और बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की T20I टीम का हिस्सा हैं और एशियाई खेलों में भी खेलेंगे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

यह भी पढ़ें: 1.1 करोड़ में RR को मिला था ‘हीरा’, अब हर IPL टीम को हो रहा अफसोस! जानें वैभव पर LSG के मालिक ने क्या कहा