IND vs NZ: रात 7:30 बजे नहीं शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत टीम 5 मैचों की टी20 न्यूजीलैंड दौरे पर है। साल 2026 में दूसरी बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलने उतरेगी। इस बार सीरीज के सभी मुकाबले न्यूजीलैंड की धरती पर होंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इसी साल टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जा चुकी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कमान स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर संभाल रहे हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी हो रही है। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी फॉर्मेट की सीरीज की शुरुआत T20I मुकाबलों से होगी। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रात 7:30 बजे से नहीं शुरू होगा। पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे। मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस किया जाएगा।

भुवनेश्वर-अर्शदीप होंगे तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह संभालेंगे। भुवनेश्वर भारत के लिए अब तक 88 T20I मैच खेल चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में दोनों गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मिचेल के हाथों में हैं कमान

न्यूजीलैंड ने भी भारत के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के लिए मजबूत टीम तैयार की है। टीम की कप्तानी स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर करेंगे। इसके अलावा, टीम में फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम में छह विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिनमें जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर के नाम शामिल हैं। ये सभी गेंदबाज अपनी रफ्तार और गेंदबाजी के दम पर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। ऐसे में इस सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के सामने कीवी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगी।

कब-कब होंगे मुकाबले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर, गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 अक्टूबर, शनिवार को दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर, मंगलवार को, चौथा मैच 31 अक्टूबर, शुक्रवार को और पांचवां व आखिरी मुकाबला 1 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा। इस तरह दोनों टीमों के बीच यह टी20 सीरीज अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर नवंबर की शुरुआत तक चलेगी।

भारत: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूज़ीलैंड: मिशेल सेंटनर (C), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

Vaibhav Sooryavanshi: ‘घर में शेर और बाहर बिल्ली…’ वैभव को लेकर इस क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीत ली है। वहीं सीरीज जीतने के बाद भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और 1983 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ने विदेशों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को सिर्फ घरेलू मैदान पर ही नहीं, बल्कि विदेशी में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय टीम का दबदबा सिर्फ अपने देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी नजर आना चाहिए। बता दें हाल ही में विदेशों में भातरीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। भारत पहले आयरलैंड से और फिर इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार गई थी।

वैभव को लेकर क्या कहा

भारत ने जून-जुलाई 2026 में व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया था, लेकिन 10 मैचों में टीम को सिर्फ एक जीत मिली। इस पर संदीप पाटिल ने नई दिल्ली में न्यूज18 इंडिया के ‘जज्बा: जड़ों से शिखर तक’ कार्यक्रम में कहा, “मैं चाहता हूं कि हमारे बल्लेबाज सिर्फ घरेलू मैदान पर ही नहीं, बल्कि जब विदेश जाएं तो वहां भी अच्छा प्रदर्शन करें। हमने देखा कि वैभव सूर्यवंशी ने उन परिस्थितियों में थोड़ा संघर्ष किया, जहां गेंद मूव कर रही थी। इसलिए हमारे चयनकर्ताओं, कोच और खिलाड़ियों को इस बारे में सोचना होगा। सिर्फ घर में दबदबा बनाना सही नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि घर में शेर और बाहर बिल्ली बन जाएं।”

भारत के लिए अहम होगी टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम का विदेशी मैदानों पर हालिया प्रदर्शन चिंताजनक रहा है। अब टीम इस साल के आखिर में सभी फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि इसमें हार या ड्रॉ होने पर 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद खत्म हो सकती है।

अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स में भी नहीं मिलेगा वैभव को मौका? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी के साथ उनके एशियन गेम्स खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्हें साइड स्ट्रेन की शिकायत हुई। मैच के बाद हुए एमआरआई स्कैन में चोट की पुष्टि हुई है। उनकी चोट को देखते हुए इस महीने के अंत में होने वाले एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

चोट से परेशान है वरुण

वरुण चक्रवर्ती के लिए पिछले कुछ महीने चोटों से भरे रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान पैर में चोट लगने के बावजूद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच खेले। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कराया। फिट होने के बाद वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की, लेकिन हैमस्ट्रिंग की परेशानी के चलते फिर टीम से बाहर हो गए। अगस्त में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक मैच खेलने के बाद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया, जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया। अब फिर वरुण चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से चोटों की समस्या से काफी परेशान है। वहीं वरुण के फिर से चोटिल होने के बाद से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की चोटों के इलाज और फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कैसा था भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नई दिल्ली में खेला गया। अफगानिस्तान ने भारत को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

विश्वकप फाइनल में नाबाद अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे टीम से ड्रॉप

मार्नस लाबुशेन को ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है। इस बीच उन्हें टेस्ट टीम में अपनी जगह के बारे में फ़ैसला होने का इंतज़ार भी है।गौरतलब है कि मार्नस लाबुशेन वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय विश्वकप फाइनल में  नाबाद अर्धशतक जड़ा था।

लाबुशेन ने जून में पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरों पर संघर्ष किया था, हालांकि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे में बल्लेबाज़ी क्रम में नीचे भेजे जाने के बाद उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे। लेकिन ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की वनडे टीम में वापसी और चयनकर्ताओं के युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने के कारण लाबुशेन टीम से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।

इस दौरे पर जोएल डेविस के वनडे डेब्यू करने की संभावना है। न्यू साउथ वेल्स के इस ऑलराउंडर ने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में प्रभावित किया था। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑली पीक को एक और मौक़ा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक वनडे कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क साउथ अफ़्रीका में टीम से जुड़ेंगे, वहीं जॉश हेज़लवुड दोनों वनडे सीरीज़ में खेलेंगे।

ज़िम्बाब्वे में मार्श टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि साउथ अफ़्रीका में वह और कमिंस कप्तानी की ज़िम्मेदारी साझा करेंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कमिंस कितने मैच खेलते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए अपने तेज़ गेंदबाज़ी विकल्पों को मजबूत करते हुए स्पेंसर जॉनसन और बिली स्टेनलेक को भी टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जॉनसन ने अपना पिछला वनडे 2025 की शुरुआत में खेला था। लंबी चोट के बाद उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ T20I टीम में वापसी की थी।

स्टेनलेक पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा थे और रावलपिंडी में खेले गए मैच में उन्होंने सात साल से अधिक समय बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हालांकि, सीरीज़ में उनके एकमात्र मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

चयनकर्ताओं ने वनडे और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच खिलाड़ियों को बांटने का फैसला नहीं किया है। 
ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ के मैच 24, 27 और 30 सितंबर को क्रमशः डरबन, जोहैनसबर्ग और पोटचेफ़स्ट्रूम में होंगे।

ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ़्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

ज़ेवियर बार्टलेट, ऐलेक्स कैरी, कूपर कॉनली, पैट कमिंस (केवल साउथ अफ़्रीका, कप्तान), जोएल डेविस, नेथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जॉश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ऑली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क (केवल साउथ अफ़्रीका), ऐडम ज़ैम्पा

Vaibhav Sooryavanshi: ड्रॉप होने के बाद पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, बोले- खुद पर पूरा भरोसा है

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के बाद जिम्बाब्वे सीरीज में भी मौका मिला है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला था। तीन मैचों में खेलने के बाद वैभव को एक मैच में ड्रॉप कर दिया गया था। वहीं हाल ही में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू और इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में ड्रॉप किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी पूरी तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर ध्यान लगा रहे हैं। शुरुआती चुनौतियों और टीम में अपनी जगह को लेकर उठे सवालों के बावजूद उन्होंने अपना फोकस बनाए रखा है और अब उनका लक्ष्य भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है।

हर मैच में देना है 100 प्रतिशत

15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि पिछले चार महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इन एक्सपीरिएंस ने उन्हें मजबूत बनाया। उन्होंने माना कि भारतीय टीम में शुरुआत आसान नहीं रही, फिर भी उनका आत्मविश्वास पहले जैसा कायम है। सूर्यवंशी ने BCCI से कहा, “हां, पिछले चार महीनों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है और ऐसा आगे भी होता रहेगा। मुझे सिर्फ अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ना है और हर मैच में टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देना है।”

वैभव ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया। आयरलैंड के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में दूसरे टी20 मैच में उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू किया। इसी के साथ 15 वर्षीय वैभव भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

वैभव ने खेल पाए बड़ी पारी

वैभव को लगातार चार टी20 मैचों में मौका मिला, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद संजू की वापसी पर उन्हें अंतिम मैच से बाहर कर दिया गया। सूर्यवंशी ने इस कठिन दौर से बाहर निकलने का श्रेय अपने सपोर्ट सिस्टम को दिया। उन्होंने कहा, “मुझे जिस तरह की मदद और मार्गदर्शन की जरूरत होती है, कोच हमेशा उसे उपलब्ध कराते हैं। जिस तरह की प्रैक्टिस चाहिए, वह भी मुझे मिल रही है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरा आत्मविश्वास भी बरकरार है।” अब जिम्बाब्वे दौरे के साथ वह एक बार फिर उस मैदान पर लौट रहे हैं, जो उनके युवा क्रिकेट करियर में खास महत्व रखता है।

इसी मैदान पर खेली थी बड़ी पारी

उन्होंने कहा, “यह मैदान मेरे लिए बहुत खास है। सिर्फ चार महीने पहले हमने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था और खिताब जीता था। भारत का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है और यह मेरे लिए बेहद यादगार पल है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं फिर उसी मैदान पर खेलने जा रहा हूं, जहां हमने चार महीने पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। इस मैदान पर दोबारा उतरना एक अलग ही एहसास है और मैं इसका पूरा आनंद ले रहा हूं।” उन्होंने कहा, “यहां की पिच और हालात के बारे में मुझे अच्छी जानकारी है, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान मैं यहां खेल चुका हूं। उस टूर्नामेंट से जो अनुभव मिला, उसे अब आने वाले मैचों में इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगा और अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।”

प्रैक्टिस पर पूरा भरोसा

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपनी प्रैक्टिस और अपने खेल पर पूरा भरोसा रखूंगा। टीम के लिए जितना भी योगदान दे सकूं, वह देने की कोशिश करूंगा। मैंने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं और दोनों मेरे लिए अच्छे रहे। अब कोशिश होगी कि उसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखूं।” महज चार महीने पहले वैभव सूर्यवंशी ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत ने खिताब अपने नाम किया।

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस दिन होगा नीरज चोपड़ा का मुकाबला, जानें भारत का पूरा शेड्यूल