Vaibhav Sooryavanshi: ‘घर में शेर और बाहर बिल्ली…’ वैभव को लेकर इस क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीत ली है। वहीं सीरीज जीतने के बाद भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और 1983 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी ने विदेशों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को सिर्फ घरेलू मैदान पर ही नहीं, बल्कि विदेशी में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय टीम का दबदबा सिर्फ अपने देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी नजर आना चाहिए। बता दें हाल ही में विदेशों में भातरीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। भारत पहले आयरलैंड से और फिर इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार गई थी।

वैभव को लेकर क्या कहा

भारत ने जून-जुलाई 2026 में व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया था, लेकिन 10 मैचों में टीम को सिर्फ एक जीत मिली। इस पर संदीप पाटिल ने नई दिल्ली में न्यूज18 इंडिया के ‘जज्बा: जड़ों से शिखर तक’ कार्यक्रम में कहा, “मैं चाहता हूं कि हमारे बल्लेबाज सिर्फ घरेलू मैदान पर ही नहीं, बल्कि जब विदेश जाएं तो वहां भी अच्छा प्रदर्शन करें। हमने देखा कि वैभव सूर्यवंशी ने उन परिस्थितियों में थोड़ा संघर्ष किया, जहां गेंद मूव कर रही थी। इसलिए हमारे चयनकर्ताओं, कोच और खिलाड़ियों को इस बारे में सोचना होगा। सिर्फ घर में दबदबा बनाना सही नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि घर में शेर और बाहर बिल्ली बन जाएं।”

भारत के लिए अहम होगी टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम का विदेशी मैदानों पर हालिया प्रदर्शन चिंताजनक रहा है। अब टीम इस साल के आखिर में सभी फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि इसमें हार या ड्रॉ होने पर 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद खत्म हो सकती है।

अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स में भी नहीं मिलेगा वैभव को मौका? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

AFG vs IND T20i Match Score Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह

IND vs AFG T20i Match Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में  श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करेगी। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है

पहला मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं भारत के कप्तान की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं इब्राहिम जादरान के कप्तान भी इस मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान बतौर मेजबान मैदान पर उतरेगी। बता दें बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है।

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी के साथ उनके एशियन गेम्स खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्हें साइड स्ट्रेन की शिकायत हुई। मैच के बाद हुए एमआरआई स्कैन में चोट की पुष्टि हुई है। उनकी चोट को देखते हुए इस महीने के अंत में होने वाले एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

चोट से परेशान है वरुण

वरुण चक्रवर्ती के लिए पिछले कुछ महीने चोटों से भरे रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान पैर में चोट लगने के बावजूद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच खेले। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कराया। फिट होने के बाद वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की, लेकिन हैमस्ट्रिंग की परेशानी के चलते फिर टीम से बाहर हो गए। अगस्त में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक मैच खेलने के बाद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया, जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया। अब फिर वरुण चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से चोटों की समस्या से काफी परेशान है। वहीं वरुण के फिर से चोटिल होने के बाद से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की चोटों के इलाज और फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कैसा था भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नई दिल्ली में खेला गया। अफगानिस्तान ने भारत को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

IND vs AFG T20i Match Live Score: दिल्ली में आएगा वैभव का तूफान..टूटेंगे कई रिकॉर्ड्स! भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 आज

IND vs AFG T20i Match Live Score: दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम रविवार 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज की जीत के शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं, वहीं अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जदरान संभाल रहे हैं। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में दिखाई देंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत रात 7:30 से होगा वहीं टॉस रात 7:00 बजे से होगा।

इस सीरीज की खास बात ये है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान की टीम की कर रही है। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। इसका मतलब भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफगानिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।

Vaibhav Sooryavanshi: आज भारत में होगा वैभव सूर्यवंशी का T20 डेब्यू? टूटेंगे कई रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज यानि 13 सितंबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं अगर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिलता है, तो एक खास रिकॉर्ड बना लेंगे। आज वैभव अगर खेलते हैं तो वह भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले किसी फुल-मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन सकते हैं। वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है और अब उनकी नजर एक और बड़ी उपलब्धि पर है।

वैभव का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब पहली बार भारतीय मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर सकते हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 इंटरनेशनल में अबतक वैभव सूर्यवंशी ने कुल 6 मैच खेले हैं। 6 मैचों की पारी में वैभव ने 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। इससे पहले जिम्बावे दौरे पर वैभव ने शानदार पारी खेली थी।

संजू की जगह वैभव को मिलेगा मौका

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। वहीं फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज सैमसन की टीम में वापसी हुआ और वैभव को बाहर बैठना पड़ा था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी उनकी जगह को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। फिर भी उम्मीद है कि तीन मैचों की सीरीज में वैभव को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिल सकता है।

भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी चुनना मुश्किल

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में ओपनिंग जोड़ी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले साथ में अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए दोनों को फिर से ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, युवा वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने तीनों में से सही खिलाड़ियों को चुनने की चुनौती होगी। एशियन गेम्स से पहले यह देखना खास होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर वैभव और सैमसन को किस तरह मौके देते हैं।

भारत में कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने दिसंबर 1990 में पुणे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 17 साल 253 दिन थी। वहीं, अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी भी एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 52 रन चाहिए। दूसरी ओर, राशिद खान भी टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से केवल 7 विकेट दूर हैं और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं।

IND vs AFG: क्या बारिश बनेगी भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में विलेन? जानें क्या कहता है वेदर रिपोर्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मुकबाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ये मुकाबले काफी खास होने वाला है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। वहीं दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश भी अहम रोल निभा सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा दिल्ली का मौसम

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में मौसम अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में करीब 49 प्रतिशत तक भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में बारिश के कारण मैच कुछ समय के लिए रुक सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगा।

आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम

AccuWeather के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। दिन की शुरुआत कुछ समय के लिए धूप के साथ होगी, लेकिन बाद में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और बारिश की संभावना 64 प्रतिशत तक है। शाम को भी बादल बने रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें हो सकती हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होना है, ऐसे में मौसम पर सभी की नजर रहेगी। रात में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत और गरज के साथ बारिश होने की संभावना 33 प्रतिशत बताई गई है।

अफगानिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज

एशियन गेम्स से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए अच्छी तैयारी साबित हो सकती है। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ खेलने का अच्छा प्रैक्टिस मिलेगा। इसके अलावा, अफगान टीम के पास फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। गुलबदीन नायब और अजमतुल्लाह उमरजई भी गेंद और बल्ले से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर दिल्ली की पिच गेंदबाजों को मदद देती है, तो अफगानिस्तान के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजों के चयन पर भी चर्चा हो रही है। टीम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसी वजह से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ी बल्ले और गेंद से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।

Joe Root: आग उगल रहा जो रूट का बल्ला! सचिन तेंदुलकर के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

IND vs AFG: दिल्ली में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां पर देखें ये मुकाबला

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर,रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वहीं मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की है। प्रैक्टिस के दौरान बुमराह पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। बुमराह का इस तरह प्रैक्टिस करना भारतीय टीम के लिए राहतभरी खबर है। इस मुकबाले में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखे सकते हैं ये मुकाबला

अफगानिस्तान होगा मेजबान

यह मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी खास है। पहले अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैच दूसरे देशों में खेलने पड़ते थे और भारत ने भी उसके कई मैचों की मेजबानी की थी। लेकिन अब अफगानिस्तान की स्थिति बदल गई है। भारत के खिलाफ यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान अपने घर में भारत की मेजबानी कर रहा है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।

कब होगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। ऐसे में दर्शक घर बैठे टीवी पर दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।

किस एप पर देखें मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान की पूरी टीम: इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट