AFG vs IND T20i Match Score Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह

IND vs AFG T20i Match Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में  श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करेगी। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है

पहला मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं भारत के कप्तान की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं इब्राहिम जादरान के कप्तान भी इस मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान बतौर मेजबान मैदान पर उतरेगी। बता दें बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi: आज भारत में होगा वैभव सूर्यवंशी का T20 डेब्यू? टूटेंगे कई रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज यानि 13 सितंबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं अगर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिलता है, तो एक खास रिकॉर्ड बना लेंगे। आज वैभव अगर खेलते हैं तो वह भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले किसी फुल-मेंबर टीम के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन सकते हैं। वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है और अब उनकी नजर एक और बड़ी उपलब्धि पर है।

वैभव का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब पहली बार भारतीय मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर सकते हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 इंटरनेशनल में अबतक वैभव सूर्यवंशी ने कुल 6 मैच खेले हैं। 6 मैचों की पारी में वैभव ने 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। इससे पहले जिम्बावे दौरे पर वैभव ने शानदार पारी खेली थी।

संजू की जगह वैभव को मिलेगा मौका

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह टीम की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। वहीं फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज सैमसन की टीम में वापसी हुआ और वैभव को बाहर बैठना पड़ा था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी उनकी जगह को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। फिर भी उम्मीद है कि तीन मैचों की सीरीज में वैभव को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिल सकता है।

भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी चुनना मुश्किल

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में ओपनिंग जोड़ी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले साथ में अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए दोनों को फिर से ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, युवा वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने तीनों में से सही खिलाड़ियों को चुनने की चुनौती होगी। एशियन गेम्स से पहले यह देखना खास होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर वैभव और सैमसन को किस तरह मौके देते हैं।

भारत में कम उम्र में इंटरनेशल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने दिसंबर 1990 में पुणे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 17 साल 253 दिन थी। वहीं, अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी भी एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 52 रन चाहिए। दूसरी ओर, राशिद खान भी टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से केवल 7 विकेट दूर हैं और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं।

IND vs AFG: क्या बारिश बनेगी भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में विलेन? जानें क्या कहता है वेदर रिपोर्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मुकबाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ये मुकाबले काफी खास होने वाला है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। वहीं दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश भी अहम रोल निभा सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा दिल्ली का मौसम

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में मौसम अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में करीब 49 प्रतिशत तक भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में बारिश के कारण मैच कुछ समय के लिए रुक सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगा।

आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम

AccuWeather के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। दिन की शुरुआत कुछ समय के लिए धूप के साथ होगी, लेकिन बाद में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और बारिश की संभावना 64 प्रतिशत तक है। शाम को भी बादल बने रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें हो सकती हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होना है, ऐसे में मौसम पर सभी की नजर रहेगी। रात में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत और गरज के साथ बारिश होने की संभावना 33 प्रतिशत बताई गई है।

अफगानिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज

एशियन गेम्स से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए अच्छी तैयारी साबित हो सकती है। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ खेलने का अच्छा प्रैक्टिस मिलेगा। इसके अलावा, अफगान टीम के पास फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। गुलबदीन नायब और अजमतुल्लाह उमरजई भी गेंद और बल्ले से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर दिल्ली की पिच गेंदबाजों को मदद देती है, तो अफगानिस्तान के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजों के चयन पर भी चर्चा हो रही है। टीम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसी वजह से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ी बल्ले और गेंद से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।

Joe Root: आग उगल रहा जो रूट का बल्ला! सचिन तेंदुलकर के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

IND vs AFG: दिल्ली में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां पर देखें ये मुकाबला

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर,रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वहीं मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की है। प्रैक्टिस के दौरान बुमराह पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। बुमराह का इस तरह प्रैक्टिस करना भारतीय टीम के लिए राहतभरी खबर है। इस मुकबाले में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखे सकते हैं ये मुकाबला

अफगानिस्तान होगा मेजबान

यह मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी खास है। पहले अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैच दूसरे देशों में खेलने पड़ते थे और भारत ने भी उसके कई मैचों की मेजबानी की थी। लेकिन अब अफगानिस्तान की स्थिति बदल गई है। भारत के खिलाफ यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान अपने घर में भारत की मेजबानी कर रहा है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।

कब होगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। ऐसे में दर्शक घर बैठे टीवी पर दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।

किस एप पर देखें मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान की पूरी टीम: इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट

Vaibhav Sooryavanshi: ‘बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI कर रही बड़ी प्लानिंग

वैभव सूर्यवंशी का नाम, भारत में क्रिकेट को पसंद करने वाला हर कोई जानने लगा है। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। इंटरेनशनल क्रिकेट में कदम रखने के साथ ही उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं वैभव को लेकर बीसीसीआई भी अब काफी गंभीर है और वो इस युवा बल्लेबाज को सचिन तेंदुलकर जैसा बड़ा नाम बनते देखना चाहती है। गुरुवार को हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में इसकी भी चर्चा हुई। मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने इसका खुलासा किया।

बीसीसीआई का बड़ा प्लान

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद की जा रही है कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तरह लंबा और शानदार क्रिकेट करियर बनाएं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन और करियर पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने बताया कि वैभव के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की टीम हर जरूरी कदम पर उसका ध्यान रख रही है।

सचिन जैसे नाम बनाने की तैयारी!

सैकिया ने रिपोर्टर्स से कहा कि बीसीसीआई चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी देश के लिए उसी तरह शानदार प्रदर्शन करें, जिस तरह सचिन तेंदुलकर और दूसरे महान खिलाड़ियों ने किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड वैभव को लेकर काफी गंभीर है और उसके प्रदर्शन के साथ-साथ इंटरनेशनल करियर में आगे बढ़ने वाले हर कदम पर नजर रख रहा है। बीसीसीआई उसके भविष्य को लेकर बेहद करीब से काम कर रहा है, ताकि वह आगे चलकर देश के लिए लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर सके।

वैभव पर है नजर

सैकिया ने रिपोर्टर्स से कहा, “हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके स्तर का कोई भी खिलाड़ी देश के लिए उसी तरह खेले, जैसे सचिन तेंदुलकर और दूसरे महान खिलाड़ियों ने खेलकर अपनी पहचान बनाई।” उन्होंने आगे कहा, “इसी वजह से हम वैभव को काफी गंभीरता से लेते हैं। उसके खेल के हर पहलू और इंटरनेशनल करियर में आगे बढ़ने वाले हर कदम पर नजर रखी जा रही है। बीसीसीआई उसके भविष्य को लेकर बहुत करीब से नजर रख रहा है।”

वैभव के बल्लेबाजी के सभी फैन

बता दें कि, बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ पांच मैच खेले हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन ने बीसीसीआई की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 776 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑरेंज कैप समेत कई पुरस्कार मिले और भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिला।

इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और पांचवें टी20 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए और शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के कार्यक्रम में हो सकता है यह फेरबदल

अगले महीने अफ़गानिस्तान और भारत के बीच होने वाली तीन मैचों की T 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ की तारीखों में बदलाव की कोशिश हो रही है। मैचों को रीशेड्यूल करने का कोई औपचारिक फ़ैसला अभी तक नहीं लिया गया है, लेकिन अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। एसीबी शेड्यूल को कुछ दिन पहले करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी के दिन) को एक मैच कराने की संभावना भी शामिल है।

ये तीन मैच मूल रूप से 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे, लेकिन पता चला है कि बीसीसीआई को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का अनुरोध मिला है, ताकि उन तारीखों के आस-पास भारत में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ध्यान रखा जा सके। माना जा रहा है कि एसीबी ने बीसीसीआई को यह प्रस्ताव देते समय अपने स्टेकहोल्डर्स के अनुरोध का भी हवाला दिया है।

माना जा रहा है कि उन्होंने तर्क दिया है कि बदले हुए शेड्यूल पर मैच कराने से – जिसमें त्योहार के दिन का मैच भी शामिल है – व्यूअरशिप और स्टेडियम में दर्शकों की संख्या पर सकारात्मक असर पड़ेगा। नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम तीनों मैचों की मेज़बानी करेगा। यह एक अभूतपूर्व सीरीज़ है – पहली बार अफ़गानिस्तान भारत में ही भारत की मेज़बानी करेगा (हालांकि मैच भारत में ही हो रहे हैं)।

एसीबी अधिकारियों और सीरीज़ से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का मानना है कि बीसीसीआई इस अनुरोध को मान सकता है। बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सीरीज़ के रद्द होने की संभावना के कारण, श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ (27 अगस्त) के समापन और एशियाई खेलों (24 सितंबर) की शुरुआत के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए), जो इन मैचों की मेज़बानी करेगा, ने कहा कि उसे किसी भी बदले हुए प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जून में, भारत ने अफ़गानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली थी। आने वाली टी 20 सीरीज़ से दोनों टीमों के बीच तीनों फ़ॉर्मेट में मुकाबले पूरे हो जाएंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने पिछली तारीखों की घोषणा करते हुए कहा था, “हमने हाल ही में जून में अफ़गानिस्तान के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज़ खेली थी, और इस टी 20 सीरीज़ के साथ ही दोनों टीमें तीनों फ़ॉर्मेट में एक-दूसरे के ख़िलाफ़ खेल चुकी होंगी।”

IND vs AFG: भारत का अफगानिस्तान पर 3-0 से क्लीन स्वीप, शुभमन गिल की कप्तानी में जीती पहली वनडे सीरीज

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बतौर कप्तान शुभमन गिल ने पहली बार किसी वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 218 रन पर सिमट गई।

219 रन के आसान टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 28.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 224 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 102 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी। भारत की जीत की नींव यशस्वी जायसवाल के दूसरे वनडे शतक और रोहित शर्मा के साथ उनकी शानदार ओपनिंग साझेदारी ने रखी।

भारत की शानदार बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करने आई भारत की टीम को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने शुरुआत में थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जल्द ही अपने पुराने अंदाज में नजर आए और बेहतरीन शॉट्स लगाए। उन्होंने राशिद खान की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपना आत्मविश्वास दिखाया। वहीं, जायसवाल ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपनाया और अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में लगातार चौके लगाकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। उस ओवर में मिले पेनल्टी रन के साथ भारत ने तेजी से स्कोर आगे बढ़ाया और मजबूत शुरुआत हासिल की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 22.5 ओवर में 170 रन की शानदार पार्टनरशिप की।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी सटीक गेंदों के सामने अफगान टीम ने महज 36 रन के भीतर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। मुश्किल हालात में कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने जिम्मेदारी संभाली और धैर्य के साथ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला और अफगानिस्तान को 218 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IND vs AFG: टीम इंडिया को रास आ रही है गिल की कप्तानी, अफगानिस्तान पर हासिल की बड़ी जीत

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में ये भारत की पहली वनडे सीरीज जीत भी रही है। टीम की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं भारतीय टीम की ओर से इस मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया।

पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 402 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया है। इससे पहले धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

कैसी थी भारत की पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर 224 रन की बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। भारत की पूरी टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हो गई।

कैसी थी अफगानिस्तान की पारी

पहाड़ से टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 41 रन, इब्राहिम जद्रान 21 रन, सेदिकुल्लाह अटल 42 रन और रहमत शाह 79 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के बाकि बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अपने डेब्यू मैच में प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज नंगेयालिया खारोटी को 4 विकेट मिले। राशीद खान को 3 विकेट, एम गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी को 1-1 विकेट मिला।