IND vs IRE: दूसरे मैच में भी वैभव को नहीं मिला मौका, इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर आयरलैंड की टीम 1-0 की बढ़त बनाई है। वहीं इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरे मैच में वैभल सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है।

आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और शेगड़े को मिला वैभव से पहले T-20I डेब्यू

INDvsIRE प्रिंस यादव और सूर्यांश शेगड़े को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी से पहले टी-20अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिल गया। भारतीय टीम ने दूसरे  टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली थी। 

आयरलैंड ने अपनी विजता टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले मैच में भारत के लिए महंगे साबित होने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को जगह गंवानी पड़ी है। 

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेगड़े, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कान टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड

IND vs AFG: टीम इंडिया को रास आ रही है गिल की कप्तानी, अफगानिस्तान पर हासिल की बड़ी जीत

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में ये भारत की पहली वनडे सीरीज जीत भी रही है। टीम की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं भारतीय टीम की ओर से इस मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया।

पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 402 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया है। इससे पहले धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

कैसी थी भारत की पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर 224 रन की बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। भारत की पूरी टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हो गई।

कैसी थी अफगानिस्तान की पारी

पहाड़ से टारगेट का पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 41 रन, इब्राहिम जद्रान 21 रन, सेदिकुल्लाह अटल 42 रन और रहमत शाह 79 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के बाकि बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अपने डेब्यू मैच में प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज नंगेयालिया खारोटी को 4 विकेट मिले। राशीद खान को 3 विकेट, एम गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी को 1-1 विकेट मिला।

लखनऊ वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

AFGvsIND कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) के बेहतरीन शतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की लाजवाब साझेदारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में बुधवार को 170 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद अफगानिस्तान को 44.3 ओवर में 232 रन पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। प्रिंस यादव को दो विकेट मिले।

पहली पारी के बाद ही यह लगभग तय हो गया था कि यह मैच भारत की तरफ़ जा रहा है। सबसे अहम था कि पहले मैच के शतकवीर रहमानउल्लाह गुरबाज़ को रोका जाए और किसी भी तरह के काउंटर अटैक को रोका जाए। ऐसा हुआ भी, गुरनूर ने गुरबाज़ (41) को आउट करते हुए मैच ख़त्म कर दिया। उसके बाद से कभी ऐसा लगा ही नहीं कि अफ़ग़ानिस्तान लक्ष्य के आस-पास भी पहुंच सकता है। गुरनूर ने एक बार फिर से तीन विकेट हासिल किए। प्रिंस ने भी दो विकेट लिए।

अफ़ग़ानिस्तान कभी भी जीत की दौड़ में नहीं था। बस सवाल यह था कि वे भारत को कितनी देर तक मैदान पर टिकाए रख सकते हैं। गुरबाज़ ने ज़बरदस्त शुरुआत की और उन्हें एक जीवनदान भी मिला, जब प्रिंस यादव की नो-बॉल पर वे आउट होने से बच गए। लेकिन वे इस दूसरे मौके का फ़ायदा नहीं उठा सके और जल्द ही आउट हो गए। इब्राहिम ज़दरान (21) भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रहमत शाह (79) ने ही कुछ हद तक संघर्ष किया। सेदिकुल्ला अटल (42) के साथ मिलकर उन्होंने 50 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की और कुछ देर के लिए भारतीय गेंदबाज़ों को रोके रखा।

हालाँकि, जैसे ही वॉशिंगटन ने यह साझेदारी तोड़ी, अफ़ग़ानिस्तान की सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने की उम्मीदें तेज़ी से खत्म हो गईं। शाह एक छोर से संघर्ष करते रहे और एक जुझारू अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों से उन्हें ज़्यादा साथ नहीं मिला। आखिरी दो विकेटों ने शाह का कुछ देर साथ दिया जिससे वे अपने स्कोर में कुछ और रन जोड़ सके, लेकिन हार को बस कुछ देर के लिए टाला जा सका। आखिरकार, 79 रन पर आउट होने वाले वे आखिरी बल्लेबाज़ बने और अफ़ग़ानिस्तान को आसानी से हार का सामना करना पड़ा।

ALSO READ: अबकी बार 400 पार, शुभमन किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक


IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

virat kohli instagram account

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]
 

IPL फाइनल में लगी चोट, स्कैन रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

 

जानकारी के अनुसार, कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान चोट लगी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय वह रनिंग के दौरान असहज नजर आए थे, लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने मैच खत्म कर टीम को जीत दिलाई। बाद में कराए गए स्कैन में हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

 

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

शानदार फॉर्म के बीच लगा ब्रेक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर असर?

 

37 वर्षीय कोहली हाल के महीनों में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 56 से अधिक और स्ट्राइक रेट 165 के करीब रहा।

 

वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और एक बार फिर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में साबित किया था। ऐसे में यह चोट उनके लिए व्यक्तिगत और टीम इंडिया के लिए रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका मानी जा रही है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

 रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल

 

विराट कोहली के बाहर होने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। चयन के समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज में भारत को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना उतरना पड़ सकता है।

 

हालांकि, यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी बन सकती है, क्योंकि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच टीम नए विकल्पों को आजमाने पर भी नजर रखेगी।


INDIA TEAM SQUAD : 

Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey