IND vs IRE 2nd T20I: दो मैच और दो हार… आयरलैंड में टीम इंडिया हुई शर्मसार, गंवाई टी20 सीरीज

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए 2 मैचों की सीरीज में आयरलैंड की टीम ने कमाल कर दिया। आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 विश्व चैंपियन भारत को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का कारनामा कर दिखाया।। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।

पहले बैटिंग करने आई आयरलैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाई। आयरलैंड की टीम ने भारत को 155 रनों का टारगेट दिया। वहीं भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। भारत ये मुकाबला 1 रन से हार गई। बता दें कि पहले टी-20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रचा था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान ये पहली सीरीज थी। वहीं इस सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

जय मूंदड़ा का कहर

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड के स्पिनर जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के टॉस ऑर्डर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों सलामी बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का भी अहम विकेट लिया। इससे पहले भारत की ओर से डेब्यू कर रहे तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया।

मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन उपकप्तान तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाया। वहीं आखिरी समय में हर्षित राणा ने 10 गेंद पर 21 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच बचाने की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हर्षित राणा हैरी टेक्टर की गेंद पर आउट हुए। वहीं आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी टेक्टर ने 47 गेंद पर 53 रन बनाया।

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वहीं इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को डेब्यू करने का मौका मिला है। 15 वर्षीय वैभव पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई चोट भी नहीं है। ऐसे में माना जा रहा कि टीम मैनेजमेंट ने रणनीति के तहत उन्हें इस मैच में मौका नहीं दिया।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिलेगा। आमतौर पर भारतीय टीम आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसे दौरों पर युवा खिलाड़ियों को आजमाती है। इसी वजह से वैभव के खेलने की चर्चा भी काफी तेज थी।

वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और इस टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के एमवीपी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके बावजूद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में मौका नहीं मिला। मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा था कि, टीम में ऐसे कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इसी वजह से फिलहाल टीम संयोजन में बदलाव करना आसान नहीं है, भले ही वैभव ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया हो।

क्यों नहीं किया डेब्यू

हाल ही में NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर चाहते हैं कि सूर्यवंशी फिलहाल जमीन से जुड़े रहें और इसी वजह से उन्हें जल्दबाजी में मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब एक मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है, तो फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं शामिल किया गया। टीम मैनेजमेंट वैभव को डेब्यू देने से पहले कुछ समय तक टीम के साथ माहौल समझने का मौका देना चाहता है। अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत शुरुआती बढ़त बना लेता है, तो उन्हें वहां डेब्यू का मौका मिल सकता है।

IND vs IRE: दूसरे मैच में भी वैभव को नहीं मिला मौका, इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर आयरलैंड की टीम 1-0 की बढ़त बनाई है। वहीं इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरे मैच में वैभल सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है।

IND vs IRE 2nd T20: पहले मैच में शर्मनाक हार…दूसरे मुकाबले में वैभव को मिलेगा मौका? जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेंइग 11

IND vs IRE 2nd T20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली हार के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले मुकाबले में आयरलैंड ने बड़ा उलतफेर करते हुए भारत को 34 रन से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया था। वहीं अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 6 बजे से खेला जाएगा।

अगर भारत दूसरा मुकाबला हार जाता है आयरलैंड के खिलाफ सीरीज भी गंवा देगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम वापसी कर सीरीज बराबर करती है या आयरलैंड जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर लेता है।

क्या वैभव दूसरे मुकाबले में करेंगे डेब्यू

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू अभी नहीं हुआ है। पहले टी20 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच से पहले उनके खेलने की चर्चा हो रही है। अगर टीम में बदलाव होता है तो वैभव ओपनिंग कर सकते हैं और ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम एक हार के बाद अक्सर बड़े बदलाव नहीं करती, इसलिए वैभव को डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 8 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराकर अपनी जीत का खाता खोला है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं रहा है और न ही किसी मुकाबले का नतीजा बिना परिणाम के समाप्त हुआ है।

कैसी होगी पिच

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। अगर मौसम में बादल रहे तो गेंदबाजों को और फायदा मिल सकता है। लेकिन शुरुआती ओवर निकालने के बाद बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं। मैदान बड़ा होने की वजह से बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा, इसलिए बल्लेबाजों को समझदारी से खेलना होगा।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

बेलफास्ट में मैच के दिन मौसम थोड़ा खराब रह सकता है। दिन के शुरुआती समय में बारिश होने की संभावना है, लेकिन मुकाबला शुरू होने तक मौसम में सुधार आने की उम्मीद है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश खेल में कुछ देर की रुकावट डाल सकती है, लेकिन फिलहाल पूरे मैच के रद्द होने की संभावना कम मानी जा रही है।

भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैट होलार्ड

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर)/ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा / प्रिंस यादव

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी लेंगे संजू सैमसन की जगह? भारत की हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

IND vs IRE: भारत की टी20 टीम को नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। इस हार के बाद टीम में बदलाव की मांग तेज हो गई है। इस हार के बाद टीम में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। अब कई लोग युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 28 जून को होने वाले दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन की जगह अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

मांजरेकर ने कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अगर संजू सैमसन का प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो सेलक्टर्स उन्हें बाहर कर वैभव को मौका दे सकते हैं।

सेफ नहीं अभिषेक-संजू की जगह

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, “संजू सैमसन को अब सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उनकी और अभिषेक शर्मा की जगह के लिए मजबूत चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।” संजय मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर देने से मैच का नतीजा नहीं बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के पास है और दोनों ही पहली पसंद हैं।

मांजरेकर ने कहा, “मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी भी अभिषेक शर्मा की तरह ही खेलते, शायद उनसे थोड़ा बेहतर। जब लक्ष्य का पीछा करना होता है, तो पहले छह ओवरों में ही तेज शुरुआत करनी पड़ती है और उसी लय को आगे के ओवरों में भी बनाए रखना जरूरी होता है।”

दूसरे मुकाबले में कर सकते हैं डेब्यू

पहले टी20 मुकाबले में टीम प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताया। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका। अब सभी की नजरें दूसरे टी20 मैच पर हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए।

IND vs IRE: आयरलैंड से करारी हार के बाद अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड की टीम ने करारी शिकस्त दी है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है। पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से मात दी है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।

वहीं भारत की इस हार के बाद भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम को आयरलैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्द से जल्द ढालना होगा। अब भारतीय टीम दूसरे और आखिरी मुकाबले में भारत बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा।

मैच के बाद अभिषेक ने क्या कहा

अभिषेक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एक टीम के तौर पर ये बहुत जरूरी है कि हम हालात के अनुसार खुद को कितनी जल्दी ढाल पाते हैं। जब लगातार दो मैच खेलने होते हैं, तो पूरे ग्रुप को परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी तालमेल बैठाना पड़ता है। प्रैक्टिस सेशन और अनुभव से इसमें मदद मिलती है। एक मजबूत टीम होने के नाते हमें तेजी से परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलना चाहिए। आज हमने ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसमें सफल नहीं हो सके।” आयरलैंड की ओर से हम्फ्रीज और होलार्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भारतीय मूल के जय मूंद्रा ने दो विकेट झटके।

भारत के लगातार विकेट गिरे

भारत के बल्लेबाज तेज शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके और लगातार विकेट गंवाने के कारण पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। वहीं, अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रहे तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने शानदार शुरुआत करते हुए संजू सैमसन को बोल्ड कर भारत को शुरुआती झटका दिया। आयरलैंड के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा (2/26) ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

भारत के नियमित टी20 कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही मैच में उनकी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अय्यर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मैट होलार्ड की धीमी गेंद को सही तरीके से नहीं खेल पाए और गेंद हवा में चली गई, जहां जॉर्ज डॉकरेल ने आसान कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जब उन्होंने टीम का ऐलान किया तो उसमें वैभव का नाम शामिल नहीं था। वैभव पहली बार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कप्तान ने बताई बड़ी वजह

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को टीम में जगह नहीं मिलने पर बड़ी जानकारी की। उन्होंने कहा, “वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया है।” श्रेयस ने कहा कि टीम में इस समय कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने हाल की सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से टीम प्रबंधन उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है, जिन्होंने पूरे सीजन में लगातार अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि सही समय आने पर वैभव को भी मौका जरूर मिलेगा। फिलहाल टीम तीन तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और दो स्पिन गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतर रही है।

बल्ले से धमाल मचा रहे हैं वैभव

कुछ दिन पहले ही सूर्यवंशी ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक बनाया था। फाइनल में वैभव ने 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने जीत हासिल की। वहीं इससे पहले वैभव आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं। आईपीएल में सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरे सीजन में 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली।

पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा