Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जब उन्होंने टीम का ऐलान किया तो उसमें वैभव का नाम शामिल नहीं था। वैभव पहली बार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कप्तान ने बताई बड़ी वजह

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को टीम में जगह नहीं मिलने पर बड़ी जानकारी की। उन्होंने कहा, “वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया है।” श्रेयस ने कहा कि टीम में इस समय कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने हाल की सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से टीम प्रबंधन उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है, जिन्होंने पूरे सीजन में लगातार अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि सही समय आने पर वैभव को भी मौका जरूर मिलेगा। फिलहाल टीम तीन तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और दो स्पिन गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतर रही है।

बल्ले से धमाल मचा रहे हैं वैभव

कुछ दिन पहले ही सूर्यवंशी ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक बनाया था। फाइनल में वैभव ने 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने जीत हासिल की। वहीं इससे पहले वैभव आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं। आईपीएल में सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरे सीजन में 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली।

पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा