Jai Moondra: भारत को हराने वाला खिलाड़ी ढूंढ रहा फुल-टाइम नौकरी! जय मूंदड़ा की कहानी हुई वायरल

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटका कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी सटीक और कसी हुई गेंदबाजी ने पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं इसी बीच जय मूंदड़ा अपनी शानदार गेंदबाजी के अलाला किसी और वजह से भी चर्चा में हैं। जय मूंदड़ा आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले जय मूंदड़ा सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि आईटी सेक्टर से भी जुड़े हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अभी भी फुल-टाइम नौकरी की तलाश में हैं।

2025 में छोड़ दी नौकरी

राजस्थान के टोंक के रहने वाले जय मूंदड़ा साल 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे। आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलने के बावजूद उनके पास अब भी भारतीय पासपोर्ट है। आयरलैंड जाने के बाद जय मूंदड़ा ने सितंबर 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने इंटेल में प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया। लेकिन, जून 2025 में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, इसके बाद से उन्होंने किसी नई कंपनी में काम शुरू नहीं किया है।

Jai Moondra (2)

नए नौकरी की तलाश में जय मूंदड़ा

29 वर्षीय जय मूंदड़ा फिलहाल इंजीनियरिंग क्षेत्र में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर आयरलैंड और यूरोप में अवसरों के लिए OpenToWork का बैज भी दिखाई देता है। करीब छह महीने पहले जय मूंदड़ा ने लिंक्डइन पर आयरलैंड और यूरोप में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की एक पोस्ट में रुचि दिखाई थी। वहीं लगभग एक महीने पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए खुद को इंटेल का पूर्व कर्मचारी बताया और कहा कि वह नए नौकरी के अवसर की तलाश में हैं।

लोगों ने किया कमेंट

भारत को हराने के बाद आयरलैंड के गेंदबाज जय मूंदड़ा की लिंक्डइन प्रोफाइल पर लगा OpenToWork बैज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक तरफ वह नई नौकरी की तलाश में हैं और दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये एक कॉर्पोरेट नौकरी है जिसने उन्हें दूसरा मौका दिया। मेहनत करने वाले की इज्जत करनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “वह भारत नहीं, बल्कि आयरलैंड के लिए खेल रहे हैं। इसलिए गुजारा चलाने के लिए उन्हें नौकरी भी करनी पड़ती है।”

IND vs IRE 2nd T20I: दो मैच और दो हार… आयरलैंड में टीम इंडिया हुई शर्मसार, गंवाई टी20 सीरीज

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए 2 मैचों की सीरीज में आयरलैंड की टीम ने कमाल कर दिया। आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 विश्व चैंपियन भारत को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का कारनामा कर दिखाया।। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।

पहले बैटिंग करने आई आयरलैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाई। आयरलैंड की टीम ने भारत को 155 रनों का टारगेट दिया। वहीं भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। भारत ये मुकाबला 1 रन से हार गई। बता दें कि पहले टी-20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रचा था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान ये पहली सीरीज थी। वहीं इस सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

जय मूंदड़ा का कहर

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड के स्पिनर जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के टॉस ऑर्डर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों सलामी बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का भी अहम विकेट लिया। इससे पहले भारत की ओर से डेब्यू कर रहे तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया।

मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन उपकप्तान तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाया। वहीं आखिरी समय में हर्षित राणा ने 10 गेंद पर 21 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच बचाने की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हर्षित राणा हैरी टेक्टर की गेंद पर आउट हुए। वहीं आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी टेक्टर ने 47 गेंद पर 53 रन बनाया।

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वहीं इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को डेब्यू करने का मौका मिला है। 15 वर्षीय वैभव पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई चोट भी नहीं है। ऐसे में माना जा रहा कि टीम मैनेजमेंट ने रणनीति के तहत उन्हें इस मैच में मौका नहीं दिया।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिलेगा। आमतौर पर भारतीय टीम आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसे दौरों पर युवा खिलाड़ियों को आजमाती है। इसी वजह से वैभव के खेलने की चर्चा भी काफी तेज थी।

वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और इस टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के एमवीपी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके बावजूद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में मौका नहीं मिला। मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा था कि, टीम में ऐसे कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इसी वजह से फिलहाल टीम संयोजन में बदलाव करना आसान नहीं है, भले ही वैभव ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया हो।

क्यों नहीं किया डेब्यू

हाल ही में NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर चाहते हैं कि सूर्यवंशी फिलहाल जमीन से जुड़े रहें और इसी वजह से उन्हें जल्दबाजी में मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब एक मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है, तो फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं शामिल किया गया। टीम मैनेजमेंट वैभव को डेब्यू देने से पहले कुछ समय तक टीम के साथ माहौल समझने का मौका देना चाहता है। अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत शुरुआती बढ़त बना लेता है, तो उन्हें वहां डेब्यू का मौका मिल सकता है।

India vs Ireland: टीम इंडिया का फ्लॉप शो…आयरलैंड से पहली बार हारा भारत, शर्मनाक हार का विलेन कौन?

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड की टीम ने करारी शिकस्त दे दी है। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है। पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से मात दी है । मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। आयरलैंड की ओर से हम्फ्रीज और होलार्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भारतीय मूल के जय मूंद्रा ने दो विकेट झटके।

आयरलैंड से पहली बार हारा भारत

मुकाबले में खास बात यह रही कि जय मूंद्रा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को आउट कर दिया। इससे पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने 52 और गैरेथ डेलेनी ने 49 रन की अहम पारियां खेलीं। भारत की ओर से हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। शिवम दुबे ने भी एक विकेट हासिल किया। वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेलने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

शर्मनाक हार का विलेन कौन?

बता दें कि, भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज फेल साबित हुए। तिलक वर्मा भी बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए। वहीं भारत की गेंदबाजी बेहद ही खराब रही। खासतौर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने ने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए। वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में 19 रन दे दिए। मुकाबले में भारत की फील्डिंग भी बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने कुल 3 कैच छोड़े।